City Media - Page 743 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 743

पथराटोल के युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत

0

दल्लीराजहरा :- कल प्रारंभ हुई नई ट्रेन से रायपुर से आते हुए बालोद दल्ली राजहरा रेल लाइन अरमुरकसा के पास इस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गया है। मृतक रूपेश कुमार पिस्दा उम्र 24 वर्ष जो पथराटोला का रहने वाला था राजमिस्त्री का काम करता था कल शाम बाजार से सब्जी लेकर आया खाना खाकर घर से निकला था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दारू पिया हुआ था घर में लड़ाई झगड़ा होकर निकला था पुलिस द्वारा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संभावना व्यक्त की जा रही की युवक ने आत्महत्या किया है।

पत्रकार कॉलोनी की जमीन का रकबा बढ़ाने पर सीएम की मुहर

0
  • अधिक भूमि देने पर मुख्यमंत्री ने भरी हामी, भवन मसला निपटेगा
  • जिला पत्रकार संघ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हुई सार्थक चर्चा
  • रंग लाई जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की पहल

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुलाकात कर बस्तर के पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा की। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री से समय लेकर इन दो मांगों को पूर्ण करने के लिए पहल की। जगदलपुर के नयापारा स्थित पत्रकार भवन के विधिवत आबंटन पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने भूमि की दर कम करने का आश्वासन देते हुए कैबिनेट में जल्द प्रस्ताव लाने की बात कहकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने ग्राम गरावंडकला में आवासीय कॉलोनी के लिए आबंटित की जा रही भूमि का रकबा बढ़ाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने लगभग पौने 3 एकड़ भूमि का रकबा बढ़ाने पर सहमति दी। बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल और सचिव धर्मेंद्र महापात्र ने बताया कि जगदलपुर के नयापारा में पत्रकार भवन का विधिवत आबंटन पत्रकारों के लिए राहत की खबर है। वहीं पत्रकार आवसीय कॉलोनी के लिए काफी कम जगह उपलब्ध करवाई जा रही थी, जो सदस्यों की संख्या को देखते हुए काफी कम थी। आवासीय कॉलोनी में पार्क, सामुदायिक भवन, पाकिंर्ग आदि बनाया जाना है, जिनके लिए भूमि का रकबा काफी कम था। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि पत्रकार संघ के समस्त कार्यों को वे खुद देखेगें तथा जल्द से जल्द काम पूरा हो इस दिशा में लगातार अधिकारियों से संपर्क करते रहेगें। इस अवसर पर बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल, सचिव धमेंद्र महापात्र, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, सह सचिव रितेश पांडेय, सह सचिव अशोक नायडू, वरिष्ठ सदस्य संजीव पचौरी, केशव सल्होत्रा, श्रीनिवास रथ, बादशाह खान उपस्थित थे।

डिप्टी सीएम सिंहदेव जल्द आएंगे बस्तर

0

जगदलपुर बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने 6 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से उनके रायपुर स्थित निवास में भेंट की। पत्रकारों ने उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर गुलदस्ता भेंटकर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। सिंहदेव ने कहा कि बस्तर के पत्रकारों का शासन को हमेशा सहयोग मिलता आया है। पिछले प्रवास में पत्रकार भवन आकर मैंने आप लोगों से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की थी। आने वाले दिनों में बस्तर प्रवास में आप लोगों से पुन: योजनाओं के साथ आगामी चुनाव पर भी चर्चा होगी। डिप्टी सीएम को शुभकामनाएं देने पहुंचे पत्रकारों में बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल, सचिव धर्मेंद्र महापात्र, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, सह सचिव रितेश पांडेय, सह सचिव अशोक नायडू, वरिष्ठ सदस्य संजीव पचौरी, केशव सल्होत्रा, श्रीनिवास रथ, बादशाह खान शामिल थे।

ग्रामीणों को रास नहीं आ रहा है पीडीएस का पिघला व घटिया गुड़

0
  • बहुत ही हल्के स्तर के गुड़ की आपूर्ति की जा रही है बकावंड क्षेत्र की शास. उचित मूल्य दुकानों में

बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र बकावंड की ग्राम पंचायतों में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में कुछ माह से बहुत ही हल्के और घटिया स्तर के गुड़ की आपूर्ति की जा रही है। पिघल चुका यह गुड़ ग्रामीणों को जरा भी रास नहीं आ रहा है और वे इसे लेने से परहेज कर रहे हैं।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित बस्तर संभाग की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन की अफरा तफरी के बाद अब घटिया खाद्यान्न की आपूर्ति की शिकायतें सामने आने लगी हैं। खासकर इन राशन दुकानों में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा भेजा जा रहा गुड़ निहायत ही घटिया स्तर का है। 250 ग्राम, 500 ग्राम के पैकेट्स वाला यह गुड़ बड़ा ही स्तरहीन रहता है। पैकेट्स फटी हालत में होते हैं। अधिकांश पैकेट्स खाली रहते हैं तथा जिन पैकेट्स में जो थोड़ा बहुत गुड़ रहता है वह पिघलकर पूरी तरह लिक्विड बन चुका रहता है। क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ता इस गुणवत्ता विहीन गुड़ को लेना पसंद नहीं कर रहे हैं। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से गुड़ का उठाव न के बराबर हो रहा है।

गोलमाल की संभावना

ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि इन पैकेट्स से अच्छी क्वालिटी के गुड़ को निकालकर घटिया स्तर के गुड़ की रिपैकिंग की गई है। ऐसा करके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी अवैध कमाई करने में मशगूल हैं। वहीं कुछ शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालकों ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी इसी घटिया गुड़ को खपाने के लिए उन पर निरंतर दबाव डाल रहे हैं। राशन दुकान संचालकों का कहना है कि जब उपभोक्ता ही लेने को तैयार नहीं हैं, तो वे गुड़ को खपाएं तो कहां खपाएं? क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अच्छी क्वालिटी का गुड़ भेजने तथा अब तक हुई घटिया गुड़ की आपूर्ति की जांच कराने की मांग कलेक्टर बस्तर और खाद्य नियंत्रक से की है।

विधायक बघेल को उनके वादे याद दिलाने किया चक्काजाम

0
  • अभाविप ने बकावंड कॉलेज की समस्याओं की ओर खींचा ध्यान

बकावंड शासकीय महाविद्यालय बकावंड से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए बस्तर क्षेत्र के विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल द्वारा किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने विधायक को उनके वादे याद दिलाने के लिए शुक्रवार को महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। काफी देर तक आवागमन बाधित रखने के बाद छात्र नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अभाविप ने चेतावनी दी है कि 15 दिनों के भीतर मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बकावंड महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस शुरू करने तथा महाविद्यालय की अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर विद्यार्थी विगत कई वर्षों से शासन – प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं।

शासन – प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण विद्यार्थियों को मजबूर होकर सड़क पर प्रदर्शन हेतु बाध्य होना पड़ा।अभाविप के बकावंड नगर मंत्री खिरेंद्र चालकी ने बताया कि विगत कई वर्षों से ज्ञापन के माध्यम से लगातार शासन प्रशासन को अवगत करवाया जा रहा है, किंतु जिम्मेदार अफसरों और जनप्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान न देना विद्यार्थियों के लिए दुर्भाग्य की बात है। कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने महाविद्यालय में सभी विषयों की स्नात्तकोत्तर कक्षाएं शुरू कराने, छात्रावास, खेल मैदान की व्यवस्था कराने सहित अन्य घोषणाएं की थीं। विधायक घोषणाएं और वादे कर भूल गए। उन्होंने आज तक अपनी एक भी घोषणा पूरी नहीं की है। बकावंड में क्षेत्र में यह एकमात्र महाविद्यालय है। यहां 50 किमी की परिधि में स्थित गांवों के विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं और प्रतिवर्ष सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी यहां से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। इन विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए दूरस्थ शहरों में जाना पड़ता है। क्षेत्र अनुसूचित जनजाति बहुल है और बकावंड महाविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी आदिवासी समुदाय के कृषक परिवारों के होते हैं। उनके परिवारों की आमदनी बहुत ही कम होती है। इस कारण वे दूर दराज के शहरों में जाकर रहने व पढ़ाई करने में असमर्थ रहते हैं। आवसीय और अध्ययन का खर्च उठा पाना इन निम्न आय वाले विद्यार्थियों के लिए संभव नहीं रहता। नतीजतन अधिकांश विद्यार्थी मजबूर होकर अपनी आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। कई प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई का सफर न चाहते हुए भी स्नातक के बाद समाप्त करना पड़ जाता है। अभाविप के बस्तर जिला संयोजक वरुण साहनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश में पुराने संस्थानों का नाम बदलने एवं रोज नई घोषणा करने के अलावा कोई नया काम नहीं कर रही है। सरकार के मंत्री एवं विधायक रोज नई घोषणाएं करते हैं, किंतु सरकार में शायद उनकी बात नही सुनी जाती है। यही वजह है कि विधायक व मंत्री की घोषणाएं पूर्ण नही हो पाती हैं। कहीं न कहीं मंत्री व विधायक सरकार द्वारा उपेक्षित किए जा रहे हैं, जिसका खामियाजा क्षेत्र के नागरिकों एवं विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है। प्रदेश सह मंत्री व बस्तर विभाग संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार छात्रों को ठगने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार के मुखिया ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित में जो वादे किए थे, वे वादे अब तक पूरे नहीं हो पाए हैँ। बस्तर संभाग में विद्यालय तो हैं, पर विद्यालय खोलने वालों में इच्छाशक्ति की कमी है। प्रदेश के 5वीं 6वीं पढ़ने वाले विद्यार्थी विद्यालय खोलने हेतु आंदोलनरत हैं। बकावंड क्षेत्र की बात करें, तो स्थानीय विधायक छात्रहित में वादे तो कर देते हैं, परंतु वादों को धरातल पर उतारना उन्हें नहीं आता। चक्काजाम के बाद आक्रोशित छात्र छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस बीच मांग पूर्ण न होने पर बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे कर्मचारी

0
  • मांगें पूरी न होने पर 1 अगस्त से करेंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल

बकावंड विकासखंड के समस्त शासकीय कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर आज 7 जुलाई को कामबंद हड़ताल पर रहे। कर्मचारी – अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले इन हड़ताली कर्मियों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में तहसीलदार को छ्ग शासन के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विकासखंड में कार्यरत सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। इसकी शुरुआत 7 जुलाई शुक्रवार को काम बंद हड़ताल से की गई। सभी कर्मियों ने लामबंद होकर रैली निकाली और मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। मुख्य सचिव के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय-समय पर ज्ञापन, धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगों पर ध्यानाकृष्ट कराया जाता रहा है, लेकिन शासन द्वारा आज तक मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मियों की मांगों में छठवें वेतनमान के आधार पर देय गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर केंद्रीय दर से पुनरीक्षित करने, राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता देने, कर्मचारियों की मांगो को लेकर गठित पिंगुआ कमेटी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगति हेतु गठित समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र पर अमल करते हुए राज्य के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान क्रमश: 8, 16, 24 एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि उपरांत करने एवं अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को नियमित करने और पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने हेतु प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर एवं पूर्ण पेंशन का लाभ देने हेतु अर्हतादायी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष करने की मांगें शामिल हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा से संबद्ध संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ एवं प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी संगठनों ने इन मांगों को लेकर 7 जुलाई को कामबंद आंदोलन किया। चेतावनी दी गई है कि मांगों पर सरकार द्वारा निर्णय न लिए जाने की स्थिति में 1 अगस्त से अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

आश्रम – छात्रावासी विद्यार्थियों की सेहत का रखें ध्यान : बेंजाम

0
  • अनुविभाग स्तरीय चयन समिति बैठक में कहा विधायक राजमन ने

तोकापाल अनुविभाग स्तरीय आश्रम-छात्रावास चयन समिति की बैठक में चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम शामिल हुए। यह बैठक 7 जुलाई को तोकापाल जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजमन बेंजाम उपस्थित थे। बैठक में तोकापाल, दरभा एवं बास्तानार ब्लॉक के समस्त छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिकाएं शामिल हुए।

विधायक राजमन बेंजाम ने छात्रावास अधीक्षक व अधिक्षिकाओं से कहा कि आश्रम छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के जीवन में उनके परिजनों के बाद आप सबका महत्वपूर्ण स्थान होता है। छात्रावासों में रहकर पढ़ने वाले बच्चे बहुत ही होनहार होते हैं। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दें। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष दरभा अनत कश्यप, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, जनपद सदस्य दुला कवासी, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, विधायक प्रतिनिधि तोकापाल गणेश कावड़े, विधायक प्रतिनिधि दरभा बलिराम कश्यप, विधायक प्रतिनिधि बास्तानार बेड़ता पोयाम, राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा क्षेत्र समन्वयक रिका कर्मा भी मौजूद थे।

किसान के खेत में डबरी बनाई नहीं और पूरी रकम गटक ली

0
  • भेजरीपदर के सरपंच, सचिव, नरेगा अधिकारी का कारनामा
  • मस्टररोल में अपने रिश्तेदारों के नाम भरकर किया राशि का गबन
  • अर्जुन झा

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की अधीन ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरपंच, सचिव और अधिकारी मिलकर शासकीय धन की खूब बंदरबांट कर रहे हैं। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में वरिष्ठ अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी के संरक्षण में ही यह सारा खेल चल रहा हो। बकावंड ग्राम पंचायत में बाजार शेड निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण में धांधली का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि ब्लॉक मुख्यालय बकावंड से सटी हुई ग्राम पंचायत भेजरीपदर में डबरी के नाम पर भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आ गया है। इस ताजा मामले ने तो पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है।

भेजरीपदर पंचायत में बिना काम कराए ही लाखों रु. के वारे न्यारे कर दिए गए हैं। हमारे सहयोगी भुजबल बघेल ने बताया कि भेजरीपदर ग्राम पंचायत के किसान मनीराम कश्यप पिता स्व. धनसाय कश्यप के खेत में मनरेगा के तहत डबरी निर्माण कराने के लिए सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक ने राशि स्वीकृत करा ली। इसके लिए मनीराम से उसकी जमीन का नक्शा खसरा और ऋण पुस्तिका बी – 1 ले ली गई। इसी के आधार पर डबरी निर्माण का प्रकरण स्वीकृत कराया गया। लंबा अरसा गुजर जाने के बाद भी जब खेत में डबरी निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तब मनीराम को शक हुआ। उसने किसी तरह पता लगा लिया कि उसके खेत में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी मस्टररोल बनाकर पूरी राशि आहरित कर ली गई है। बताया गया है कि मस्टररोल में सरपंच सामबती का नाम मजदूर के तौर पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा रोजगार सहायक की माता सत्यवती और पिता घासीराम का नाम मजदूर के रूप में भरकर पूरी रकम गटक ली गई है। गांव के लेखनराम बघेल ने मामले की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावंड से की, लेकिन जांच तक नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता लेखनराम बघेल ने 15 मार्च 2023 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावंड के समक्ष उपस्थित होकर मामले की जांच न कराए जाने का दुखड़ा रोया तो उसे यह कहते हुए कार्यालय से बाहर जाने के लिए कह दिया गया कि तुम्हें पैसा नहीं मिला है इसलिए शिकायत कर रहे हो। एक गंभीर मामले में वरिष्ठ अधिकारी का ऐसा रवैया साफ दर्शाता है कि अधिकारी के संरक्षण में ऐसा फर्जीवाड़ा किया गया है।

विधायक जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने साय का स्वागत किया

0

जगदलपुर शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्थानीय सर्किट हाउस में सीएसआइडीसी के चेयरमैन नंदकुमार साय का गर्मजोशी से स्वागत किया।

देर शाम दंतेवाड़ा प्रवास से लौटने पर साय का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर, फूलमाला पहनाकर , टीका लगाकर व कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी सीताराम सेठिया, कुंज बिहारी पानीग्राही, गौरनाथ नाग, एमआईसी सदस्य राजेश राय, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा, अमर सिंह, हरिश साहू, पार्षद सूर्या पाणि, कोमल सेना, संतोष सिंह, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े आदि मौजूद थे। साय ने विधायक जैन से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के बाबत चर्चा की। उन्होने पार्टी हित में समस्त जनों से जुटने तथा रीति-नीति के अनुसार कार्य करने कहा। साय ने मीडिया से भी चर्चा की।

बालोद पुलिस की शराब तस्करो पर बड़ी कार्यवाही

0

दिनांक – 07.07.2023 साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना बालोद, डौण्डी लोहारा, डौण्डी, देवरी, गुंडरदेही की संयुक्त कार्यवाही। शराब तस्करी में 09 आरोपी गिरफ्तार। कुल 387 नग देशी प्लेन शराब किमती 31,720/-रूपये जप्त। अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस की जारी रहेगी कार्यवाही।पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षकश्रीमती गीता वाधवानी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमारउके के पर्यवेक्षण में साइबर सेल बालोद एवं थाना स्तर पर अवैध जुआ ,सटटा ,शराब पर कार्यवाही हेतु विषेश टीम तैयार किया गया।प्रकरण क्रमांक 01. दिनांक 05.07.2023 को थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम देवीनवागांव घर के बाड़ी के पास आरोपी लोमेश कुमार पिता हेमन्त यादव उम्र 18 वर्ष साकिन देवीनवागांव थाना-बालोद जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा घर के बाड़ी में शराबब्रिकी कर रहा था।

जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना बालोद टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लोमेष कुमारके कब्जे से 50 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 4000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.293/2023 धारा34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 02. दिनांक 06.07.2023 को थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम निपानी अष्वनी हॉटल के पास आरोपी बल्लू रामसाहू पिता साधू राम उम्र 55 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद के द्वारा हॉटल में शराब बिक्री कर रहा था। जिसे साइबरसेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी बल्लू के कब्जे से 34 पौवा देषी प्लेन शराब किमती2720/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.295/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कियागया।प्रकरण क्रमांक 03. दिनांक 06.07.2023 को थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम मालीघोरी नवोदय विद्यालय के पास आरोपी डोमेन्द्रसिंह उर्फ भगरू पिता भजन सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष साकिन मालीघोरी थाना बालोद के द्वारा मालीघोरी नवोदय विद्यालय केपास शराब बिक्री हेतु पैदल परिवहन कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।आरोपी डोमेन्द्र के कब्जे से 32 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2560/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.296/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 04. दिनांक 05.07.2023 को थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र के ग्राम बड़गांव घर के सामने आरोपी दषरथ साहूपिता मात्रा राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन बड़गांव थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा घर के सामने शराबब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना डौण्डी लोहारा टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी दषरथसाहू के कब्जे से 90 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 7200/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.100/2023धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 05. दिनांक 06.07.2023 को थाना डौण्डी क्षेत्र के ग्राम तहसील चौक आंवराटोला रास्ता में शराब बिक्रीहेतु आरोपी रविन्द्र नायक उर्फ रवि नायक पिता ताड़को नायक उम्र 38 वर्ष साकिन नर्राटोला थाना डौण्डी के द्वारा साईनबोर्ड चौक नर्राटोला थाना डौण्डी रास्ता में शराब ब्रिकी हेतु परिवहन कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम केद्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी रवि नायक के कब्जे से 72 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 5760/-रूपये एवं एकहोण्डा एक्टीवा स्कूटी कीमती 60,000/- जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.164/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्टके तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 06. दिनांक 06.07.2023 को थाना डौण्डी क्षेत्र के ग्राम चिखली बाजार के चबूतरा के पास आरोपीभोलाराम पोया पिता संतोष कुमार साकिन चिखली बाजार पारा थाना डौण्डी के द्वारा बाजार चबूतरा के पास शराब ब्रिकीकर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी भोलाराम के कब्जे से 31पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2480/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.165/2023 धारा 34(2) आबकारीएक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 07. दिनांक 06.07.2023 को थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम सिकोसा रेल्वे फाटक के सामने आरोपी यादरामसाहू पिता स्व.गणेष साहू उम्र 23 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद के द्वारा रेल्वे फाटक सिकोसा के पास शराब ब्रिकी कररहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी युवराज के कब्जे से 19 पौवादेषी प्लेन शराब किमती 1520/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.271/2023 धारा 34(1) आबकारी एक्ट केतहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 08. दिनांक 06.07.2023 को थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम रानीतराई बंटी ढाबा के पास आम जगह आरोपीआरिफ खान पिता गफार खान उम्र 26 साकिन पठान पारा थाना बंसतपुर राजनादगांव के द्वारा ढाबा के पास शराब ब्रिकीकर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी आरिफ के कब्जे से 19पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2280/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.159/2023 धारा 34(1)(ख)आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 09. दिनांक 06.07.2023 को थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम टटेंगा हॉटल के पास आरोपी दुष्ंयत कुमार बागड़ेपिता शम्भाराम बागड़े उम्र 52 वर्ष साकिन टेंटगा थाना देवरी के द्वारा हॉटल के पास शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसेसाइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी दुष्यंत के कब्जे से 40 पौवा देषी प्लेन शराबकिमती 3200/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.160/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाहीकिया गया।शराब तस्करों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी एवं साइबर सेल व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS