City Media - Page 801 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 801

बस्तर के सांसद एवं विधायक के समक्ष रखी कर्मचारियों की मांग

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला एवं प्रांतीय महासचिव ओ पी शर्मा ने 5 मई को जगदलपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघके संभाग स्तरीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकाश प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजू शर्मा एवं जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू के समक्ष प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने मुखरता के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ में ना तो शासकीय कर्मचारियों के मन की कोई बात कर रहा है

और न ही कर्मचारी संगठनों से कोई भेंट मुलाकात कर रहा है जिसके कारण सरकार एवं कर्मचारी संगठनों के बीच संवाद हीनता की स्थिति निर्मित हो गई है चुनाव के छः माह रह गए है किंतु सरकार का चुनावी घोषणा पत्र कर्मचारियों के लिए पूरा नहीं किया गया है राज्य के विकास में कर्मचारियों की महती भूमिका है फिर भी राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है गृह भाड़ा भत्ता, चार स्तरीय वेतनमान, स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति, संविदा एवं कलेक्टर दर पर कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण ,आदिवासी क्षेत्र में अनुसूचित क्षेत्र भत्ता ,बस्तर भत्ता को पुनरीक्षित नही किया गया है । क्रार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया गया।जनप्रतिंधियो ने कर्मचारियों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही ।कार्यक्रम में प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, वी के शुक्ला, पेंशनर संघ के अध्यक्ष के के द्विवेदी सहित सैकड़ों की तादात में महिला एवम पुरुष कर्मचारी उपस्थित थे ।कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश स्वास्थय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जगदलपुर के संयोजक अजय प्रताप परिहार ने स्वागत भाषण में जिला मुख्यालय में संगठन के कार्यालय के विस्तार हेतु भूखंड की मांग प्रमुखता से रखी कार्यक्रम का संचालन दिव्य पांडेय ने किया।दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान चित्रकूट के विधायक राजमन बेंजाम से मुलाकात कर कर्मचारियों की मांगों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करने की मांग की गई l

सात समंदर पार धूम मचा रखी है बस्तर की वनोपजों से बने उत्पादों ने

0
  • अमेरिका के लोग खूब पसंद कर रहे हैं वनोपजों से तैयार उत्पादों को
  • लोहंडीगुड़ा में बने 10 टन ईमली उत्पादों को सांसद दीपक बैज व पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा बस्तर में मिलने वाली वनोपजों से तैयार किए जा रहे खाद्य उत्पादों ने सात समंदर पार भी धूम मचा रखी है। दूसरे देशों में बस्तर के ऐसे उत्पादों की अच्छी खपत हो रही है और डिमांड काफी बढ़ गई है।अमेरिका के लोग भी यहां की वनोपजों से तैयार उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर ईमली से बने उत्पादों की अमेरिका में डिमांड हो रही है। यहां से भारी मात्रा में ईमली प्रोडक्ट अमेरिका भेजे जाने लगे हैं। लोहंडीगुड़ा के एक उद्योग में तैयार ईमली प्रोडक्ट निरंतर अमेरिका एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां के एक उद्योग द्वारा तैयार ईमली उत्पादों की बड़ी खेप को बस्तर के सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बस्तर के जंगलों में ईमली, महुआ, चार, तेंदू, छिंद आदि बहुतायत में पाए जाते हैं। छत्तीसगढ़ की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने इन वनोपजों से तरह – तरह के खाद्य पदार्थ बनाने को प्रोत्साहन देना शुरू किया है। इसी के तहत बस्तर के लोहंडीगुड़ा, बकावंड समेत अन्य स्थानों पर उद्योगों की स्थापना कराई गई हैं। इन उद्योगों में महुआ, ईमली, छिंद आदि से तरह – तरह के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इन उद्योगों में स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों और महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार तो मिल ही रहा है, भूपेश बघेल सरकार की यह पहल सात समंदर पार के देशों में बस्तर को विशेष पहचान भी दिला रही है। लोहंडीगुड़ा स्थित उद्योग बस्तर फार्मर क्रोसर एग्रो ग्रुप में ईमली से कैंडी, जैम समेत विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों की यूएसए के लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अमेरिका की फर्मों से इनकी भारी डिमांड आ रही है। इस उद्योग ने अपने ईमली प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करना शुरू किया है। इसी कड़ी में उद्योग द्वारा दस टन ईमली उत्पादों की बड़ी खेप अमेरिका भेजी गई। ईमली उत्पादों से भरे ट्रकों को सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद दीपक बैज उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज, सुपुत्र सूर्यांश बैज, उसरीबेड़ा के उप सरपंच केदार सिंह ढेक और फैक्ट्री के मैनेजर व कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बस्तर में आ रही है औद्योगिक क्रांति

जबसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनोपजों को अहमियत देना शुरू की है और गांवों में छोटे मंझोले उद्योगों की स्थापना के लिए कदम बढ़ाए हैं, बस्तर में औद्योगिक क्रांति की आहट सुनाई देने लगी है। मुख्यमंत्री बघेल ने रूरल इंडस्ट्रीयल पार्को ( रिपा ) की स्थापना आरंभ कराई है। इसके तहत बस्तर के लोहंडीगुड़ा, बकावंड समेत अनेक स्थानों पर उद्योग स्थापित किए गए हैं। ये उद्योग महिला स्व सहायता समूहों व निजी क्षेत्रों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी उद्योगों में स्थानीय आदिवासी पुरुषों, महिलाओं और युवाओं को भरपूर रोजगार मिल रहा है। महिला स्व सहायता समूह अपनी ईकाइयों में महुआ के लड्डू व अचार आदि बनाए जाते हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान वनोपजों से तैयार उत्पादों की झलक देख चुकी हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसे उत्पाद खरीद कर अपने साथ ले जा चुके हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बस्तर में औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात हो चुका है और यहां के जंगलों में उद्योगों के लिए भरपूर कच्चा माल उपलब्ध है।

रबी और उद्यानिकी फसलों की बर्बादी के बाद भी प्रदेश सरकार आपदाग्रस्त किसानों की कोई सुध नहीं ले रही : किसान मोर्चा

0
  • आपदा ग्रस्त किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान करें राज्य सरकार तोमन साहु

भारतीय जनता पार्टी केज़िला अध्यक्ष तोमन साहु ने कहा है कि हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के कारण किसानों की रबी और उद्यानिकी फसलों की बर्बादी के बाद भी प्रदेश सरकार आपदाग्रस्त किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है। श्री साहू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेसी सरकार की किसान विरोधी है जो कि किसानों के हितों को जानबूझकर अनदेखी कर रही हैभाजपा किसान मोर्चे अध्यक्ष ने कहा कि अप्रैल-मई में बारिश ने वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले लगभग पखवाड़ेभर से लगातार हो रही बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से रबी और उद्यानिकी फसलें तबाह हो गई है, और किसानों का समूचा अर्थतंत्र चरमरा गया है। खासकर धान की फसल की हालत तो यह है कि लगभग 40 प्रतिशत धान के दाने खेत में ही झड़ गए हैं। ग्रामीण कृषि कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। साहू ने सवाल किया कि आपदा के ऐसे समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल, जो खुद के किसान और किसान का बेटा होने का ढिंढोरा पीटते घूमते हैं, कहाँ है? उनका कहीं अता-पता नहीं है!

आज जबकि पटवारी को बुलाकर आनावारी रिपोर्ट तैयार कराने, फसलों की क्षति का आकलन कराने और छत्तीसगढ़ के आपदा पीड़ित किसानों के लिए पर्याप्त मुआवजे की घोषणा करने की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब यह सारे जरूरी काम छोड़कर मुख्यमंत्री बघेल न जाने किस कार्य में मशगूल हैं? यह सब कांग्रेश के किसान विरोधी चेहरा को दर्शाती है जबकि ज़िला किसान मोर्चा द्वारा शासन को ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से इस आपादा से लगतार अवगत करा चुकी हैयदि सरकार किसानों को नुकसान फसलों का उचित मुआवजा नहीं देती तो किसान मोर्चा द्वारा आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छग में भी रखी गई अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति की नीव देखिए किसे कौन सा पद मिला? होगी समाज सेवा

0

बालोद जिले से प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बनी दल्ली राजहरा की टी ज्योति, तो प्रदेश युवा संयोजक बने बालोद से दीपक यादव रायपुर बालोद। अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति ने देश के विभिन्न राज्यों के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी अपना काम शुरू किया है। इस क्रम में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि के आदेश एवं महिला इकाई की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा विनीता शाह के निर्देशन में जहां सबसे पहले राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है वहीं युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार साव, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया पटनिहा एवं मनोज कुमार ठाकरे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, मधु नत्थानी प्रदेश महिला अध्यक्षा नियुक्त हुई हैं ।

प्रदेश महिला सह सचिव गायत्री स्वर्णकार बनाए गए हैं है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के महिला इकाई के लिए प्रदेश महिला उपाध्यक्षा के पद पर सत्यवती नेताम और दल्लीराजहारा की टी ज्योति (ज्योति सोनी) को मनोनीत किया गया है। इसी के साथ युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से बालोद के ग्राम जगन्नाथपुर के निवासी दीपक यादव को प्रदेश युवा संयोजक और प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।जानिए इस समिति के बारे में अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति पूरे भारत भर में सभी राज्यों में काम करती है। सभी प्रदेश और केंद्र शासित राज्यों में यह समिति सक्रिय है। और छत्तीसगढ़ में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस समिति का मुख्य कार्यालय मरदानपुर, जौनपुर, यूपी में है। सथ ही छत्तीसगढ़ में प्रांतीय कार्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड पंडरी रायपुर में संचालित है। नर सेवा नारायण सेवा, मानव सेवा ही धर्म है, इस उद्देश्य के साथ यह समिति कार्य करती है। और समाज सेवा में जुटी हुई है। ये है समिति के उद्देश्य और लक्ष्य विभिन्न प्रांतों से लेकर जिले और ब्लॉक में पदाधिकारियों के गठन के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य को विस्तार दिया जाना इसका मुख्य उद्देश्य है। अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के लक्ष्य और उद्देश्यों की बात करें तो महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण, लघु ग्राम उद्योग, गृह उद्योग की स्थापना करवाना, स्वयं सहायता समूह का गठन करवाना l

परिषद द्वारा गरीब अविवाहित युवतियों के विवाह संपन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करना, दहेज, छुआछूत, मद्यपान, दहेज प्रथा, निरक्षरता, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, वेश्यावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन जागरण और निवारण करना, बाल मजदूर को मजदूरी से छुटकारा दिलाना और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षण की व्यवस्था कर एक समृद्ध समाज बनाने का प्रयास करना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा उनकी हर संभव मदद करना बालक बालिकाओं के विकास हेतु गायन नृत्य तथा अभिनेता का शिक्षण प्रशिक्षण दिलाना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना, कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने हेतु जनता को जागरुक करना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना, समाज के विभिन्न वर्गों से निष्कासित तलाकशुदा विधवा निराश्रित महिलाओं बालिकाओं बच्चों के रखरखाव, देखरेख, निशुल्क प्रशिक्षण, पुनर्वास की व्यवस्था संबंधित कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करना आदि शामिल है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आखिर कब खतम होगा अवैध दारू बिक्री का यह धंधा

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर बालोद की टीम ने आज दो ऐसे व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा जो बालोद देसी भट्ठी से 300 पउवा बाटल खरीद कर ले कर जा रहे थे उनका एक साथी भागने में सफल रहा पर दूसरा पकड़ा गया जिसे भाजयुमो बालोद की टीम ने पुलिस के हवाले किया बालोद युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक कत्याल ने बताया की इन दोनो लोगो पर लगातर उनकी नजर थी और इनका धंधा रात को होता था यह मोहल्ले मोहल्ले जा कर पूरे बालोद में शराब बेचा करते थे रौनक ने एक बड़ा सवाल पूछा कि आखिर किस नेता या अधिकारी के संरक्षण में इन्हे इतनी सारी दारू दी जा रही है । वही दूसरी ओर युवा मोर्चा महामंत्री राहुल साहू ने बताया की रात को दारू भट्ठी बंद होने के बाद डबल रेट में यह पुरे शहर में दारू बेचा करते है जिन्हे रेंज हाथ पकड़ा गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मड़ई में शामिल हुए रेखचंद जैन, किया मातागुड़ी का भूमिपूजन

0
  • रूपशिला परदेशिन माता व जिम धारणी सत माता मड़ई में शामिल हुए संसदीय सचिव
  • नेगीगुड़ा व तुरेनार मड़ई में सैकड़ों ग्रामीणों की रही सहभागिता जगदलपुर। शुक्रवार को ब्लॉक के दो स्थानों पर आयोजित मड़ई में रेखचंद जैन शामिल हुए। साथ ही मातागुड़ी निर्माण का भूमिपूजन किया।

जगदलपुर ब्लॉक के नेगीगुड़ा में रूपशिला परदेशिन माता व तुरेनार में जिमधारणी सत माता मड़ई का शुक्रवार को आयोजन हुआ। मातागुडियों में एकत्रित सैकड़ों ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के मध्य जैन ने मड़ई में आए देवी- देवताओं की पूजा की। देवलाट, डोली तथा छत्रों के साथ बाजार की परिक्रमा भी की। उन्होने नेगीगुड़ा में जिला खनिज न्यास संस्थान के द्वारा दान्डडिया मातागुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

नेगीगुड़ा में माता पुजारी आशाराम, सरपंच महादेव बघेल, उप सरपंच संतुला सेठिया, बलराम बघेल, रामलाल कश्यप, फ़ूलसिंग सेठिया, प्रभु सेठिया, लोकूराम कश्यप, संतुला, सोनलाल पटेल, लैखन कश्यप, हरिचंद कश्यप, रुपेश सेठिया, गजराज चालकी, मनुरथ चालकी, खूंटगाड़ा पुजारी जीनू, माटी पुजारी नरसिंग, सोना, रुपू, रामू बघेल, कृष्णा सेठिया आदि, तुरेनार में सोनाधर पुजारी, सरपंच सनपत कश्यप, उप सरपंच बबिता बघेल, गरावंड कला सरपंच दयाराम, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश पात्रो, आनंद बघेल, लखेश्वर पटेल, जलंधर कश्यप, दिलीप, सोनाधर, सुखचंद, टिल्लु कोटवार, लिमसर समेत गौरनाथ नाग, दयाराम कश्यप, संतोष सिंह, अवधेश झा आदि मौजूद थे।

अजर अमर रहेगा झाड़ा सिरहा का बलिदान : सांसद दीपक बैज

0
  • मुरिया विद्रोह के नायक झाड़ा सिरहा के 147वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बैज और विधायक राजमन बेंजाम
  • केशलूर में स्थापित की गई शहीद झाड़ा सिरहा की प्रतिमा

लोहंडीगुड़ा ग्राम केशलूर में मुरिया विद्रोह के जननायक झाड़ा सिरहा का 147वां बलिदान दिवस मनाया गया। शहीद झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण भी इस मौके पर किया गया। कार्यक्रम में बस्तर के सांसद दीपक बैज व चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम बतौर अथिति शामिल हुए। केशलूर चौक पर पूजा अर्चना कर झाड़ा सिरहा की मूर्ति स्थापित की गई तथा सभा का आयोजन किया गया।सांसद दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर की आदिम संस्कृति की रक्षा, जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा, सामाजिक रीति-नीतियों के संरक्षण और अंग्रेजों के चाटुकार सामंतवादियों द्वारा किए जा रहे शोषण के विरूद्ध सभी आदिवासियों ने झाड़ा सिरहा के नेतृत्व में आवाज उठाई थी।

इसे मुरिया विद्रोह का नाम दिया गया।अपनी कुशल संगठन क्षमता और रणनीति के साथ पूरे दमखम से लड़ते हुए अंग्रेजी फौज के हाथों झाड़ा सिरहा 1876 में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी यह वीरगति युगों युगों तक याद रखी जाएगी। बस्तर के में ऐसे अनेक वीर सपूत पैदा हुए, जिन्होंने आदिवासियों के हित में काम करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे वीरों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य, रुक्मणि कर्मा, प्रकाश ठाकुर सर्व आदिवासी समाज संभागीय अध्यक्ष, गंगाराम नाग जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, बलबीर कच्छ वंशज झाड़ा सिरहा, सहदेव नाग, जगदीश मौर्य मुरिया समाज ब्लॉक अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा, सुकलाल नेताम, मोसूराम पोयाम, धनीराम सोरी, गिरधर कश्यप तोकापाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सबकी आस्था का सम्मान करती है हमारी सरकार : लखेश्वर बघेल

0
  • देवी-देवताओं के ल‍िए सभी पंचायतों में बनवा रहे हैं देवगुड़ी
  • ग्राम पंचायत इरिकपाल में आलेख महिमा देवगुड़ी, कोहकापाल लिटीगुड़ा पारा गुड़ी का विधायक बघेल ने किया लोकार्पण

बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आदिवासियों की आस्था का पूरा सम्मान करती है। यही वजह है कि पूरे प्रदेश में पुरानी देवगुड़ियों का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण तथा नई देवगुड़ियों का निर्माण कराया जा रहा है।ग्राम इरिकपाल में महिमा देवगुड़ी तथा कोहकापाल लिटीगुड़ा में पारागुड़ी का लोकार्पण करते हुए विधायक बघेल ने उक्त बात कही।

उन्होंने कहा कि इस सौगात से न केवल पुजारी खुश हैं, बल्कि ग्रामीणों के चेहरे भी खिल उठे हैं। दरअसल इन्हें खुले में अपने देवी देवताओं की पूजा करनी पड़ती थी। हमारी कांग्रेस सरकार ने देवगुड़ी की सौगात देकर आदिवासियों के चेहरों पर खुशियां ला दी है। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आदिवासियों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र देवगुड़ी के जीर्णोद्धार और परिसर के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी सुविधाओं के विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा देवगुड़ी के विकास के लिए 5 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की जाती है। ग्राम पंचायत कोलचुर पहुंचने पर श्री बघेल ने झंडाघोषिन माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। बघेल ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और पर्व की परंपरा के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान योजना की घोषणा की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में इस योजना के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि का उद्देश्य आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करना एवं इन त्योहारों और उत्सवों का मूल स्वरूप में आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण तथा सांस्कृतिक परंपराओं का भी अभिलेखन करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को 5-5 हजार रूपए की पहली किस्त जारी की गई। हर ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष दो किस्तों में 10 हजार रूपए की राशि योजना के तहत आदिवासी पर्व एवं त्योहारों के गरिमामय आयोजन के लिए दी जाएगी। योजना प्रदेश के समस्त अनुसूचित क्षेत्र में लागू हुई है।कार्यक्रम में दिनेश यदु, अनिल पांडे, बुदरू राम, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, आरन राम, बद्रीनाथ जोशी, तुलसीराम, बंगाराम पुजारी, अश्विन, हरीश कश्यप, सोनाधर कश्यप, तुलसी नेताम, जुबने राणा, डब्लू एवं ग्रामवासी व कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

जनसमस्याओं का समय सीमा में करें निराकरण : विजय दयाराम के

0
  • नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने 5 मई को जिला स्तरीय अधिकारियों की प्रथम बैठक में जनसमस्याओं का निराकरण समय सीमा के भीतर तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने की पूर्वानुमति अनिवार्य रुप से प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि संज्ञान में लाए बिना मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा जिला बालोद का किया गया वार्षिक निरीक्षण

0

05.05.2023 वार्षिक निरीक्षण पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा परेड सलामी लेकर सभी टोली एवं किट पेटी का अवलोकन कर अधिकारी/कर्मचारियों के मेहनत की प्रशंसा कर दिया गया कैश रिवार्ड बेसिक पुलिसिंग, अपराध अन्वेषण/नियंत्रण व कानून व्यवस्था ड्यूटी में संवेदनशील रहकर ड्यूटी करने दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।आज दिनांक 05.05.2023 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा जिला बालोद का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव व जिला बालोद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों के उपस्थिति में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केंद्र बालोद में परेड सलामी लेकर समस्त टोली के अधिकारी कर्मचारियों का यूनिफॉर्म ड्रेसिंग टर्न आउट, परेड मार्च पास्ट, एवं किट पेटी, निरिक्षण कर बेहतर टर्न आउट हेतु अधिकारी कर्मचारियों की प्रशंसा कर नकद पुरस्कार दिए गए। तथा शासकीय मोटर वाहन लाईन भवनों का जायजा लेकर उचित रखरखाव हेतु कमियों को पूरा करने निर्देशित किए गए। तत्पशचात् पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिला बालोद के अधि/कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु रक्षित केंद्र बालोद में आयोजित दरबार लगाया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा बेसिक पुलिसिंग, अपराध अन्वेषण/नियंत्रण व कानून व्यवस्था ड्यूटी में संवेदनशील रहकर ड्यूटी करने, पुलिस की उत्कृष्ठ छवि बनाए रखने, आम जनताओं की सहायता करने व समाज की सुरक्षा हेतू हमेशा तत्परता पूर्वक ड्यूटी करने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। वार्षिक निरीक्षण पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ. आनंद छाबड़ा ने जिला बालोद के आला अधिकारियों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं की। उक्त वार्षिक निरीक्षण पर अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी नवनीत कौर, डीएसपी श्रीमती गीता वाधवानी, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी एस.एस मौर्य, सीएसपी कर्ण उके, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री मधुसूदन सिंह नाग, टू आईसी यामन देवांगन, ट्रैफिक प्रभारी, दिलेश्वर चंद्रवंशी, कोतवाली प्रभारी नवीन बोरकर, व ऑफिस स्टाफ समेत जिला बल बालोद के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

MOST POPULAR

HOT NEWS