City Media - Page 809 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 809

स्वामी आत्मानंद के सपनों को साकार कर रहे सीएम बघेल : जैन

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया समर कैंप का समापन, पुस्तक व विज्ञान मेले का उद्घाटन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर अंचल में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वामी आत्मानंद के सपनों को साकार कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद के नाम पर स्थापित अंग्रेजी माध्यम स्कूल नित नए आयाम गढ़ रहे हैं। इसलिए जनता के सभी वर्गों से इसे सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है।

स्वामी आत्मानंद संत, समाज सुधारक और प्रतिष्ठित शिक्षाविद थे। उक्त बातें संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने सोमवार को संभाग मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के कार्यक्रम में कही। जैन ने समर कैंप का समापन तथा विज्ञान मेला व पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। उन्होने विभिन्न कक्षाओं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किए बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विज्ञान मेला का अवलोकन कर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्राचार्य मनीषा खत्री, प्रधान अध्यापिका के. सबिता नायर, सुचित्रा सामंत, नीति नेताम, टी. रूचिका, कविता गौर, मनिंदर रेवतकर, नम्रता सिंह, सौम्या देवांगन, मिली साव, चेतना सिंह, साक्षी यादव, अंकिता दुबे, शकीला मोबिन, भूमिका साहू, खुशबू पटेल, ममता चौहान, रविंद्र सिंह राठौर, मनमती कश्यप, पार्षद कनीजा फातिमा, एसएमडीसी अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, विजय सिंह, गौरव आयंगर, तुषाल काले आदि मौजूद थे।

करोड़ों का राशन घोटाला करने वालों पर आखिर कब गिरेगी गाज

0
  • चार करोड़ से ज्यादा का खाद्यान्न गटक चुके हैं दुकान संचालक
  • बकावंड और बस्तर विकासखंडों में उजागर हो चुकी हैं बड़ी गड़बड़ियां

बकावंड सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर गड़बड़ी समूचे छत्तीसगढ़ में सामने आई है। बस्तर जिले के राशन दुकान संचालकों ने तो इस मामले में कीर्तिमान ही रच डाला है। जिले में करोड़ों के खाद्यान्न का घपला हुआ है। जांच में गड़बड़ी प्रमाणित होने और जांच प्रतिवेदन जिला प्रशासन तक पहुंच जाने के बावजूद राशन दुकान संचालकों पर अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि घोटालेबाज राशन दुकान संचालकों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी भी, या नहीं ? बस्तर जिले के बकावंड और बस्तर विकासखंडों की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में गरीब आदिवासियों के हिस्से के राशन का जमकर घोटाला किया गया है। सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, चना, गुड़, नमक आदि की अफरा तफरी की गई है। बस्तर विकासखंड की 96 और बकावंड विकासखंड की लगभग 100 राशन दुकानों की जांच फूड इंस्पेक्टर द्वारा की गई थी। जांच में खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हुई है। सर्वाधिक हेराफेरी चावल और शक्कर की हुई है। फूड इंस्पेक्टर द्वारा राशन दुकानों की जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट एसडीएम बस्तर एवं बकावंड को सौंपी जा चुकी है। एसडीएम ओपी वर्मा ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कहा था कि राशन दुकान संचालकों को आरआरसी जारी कर घोटाले की रकम की वसूली उनसे की जाएगी। लेकिन पखवाड़ा गुजरने को है, वसूली की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। वहीं राशन दुकान संचालकों को खाद्यान्न के नए स्टॉक का आवंटन माह दर माह लगातार जारी किया जा रहा और संचालक नए स्टॉक में भी घपलेबाजी करने से नहीं चूक रहे हैं। बकावंड विकासखंड की राशन दुकानों में तो तीन दिन से राशन वितरण ही नहीं किया जा रहा है। राशन दुकान संचालकों का कहना है कि ई पास प्रणाली में तकनीकी खराबी के चलते राशन वितरण कर पाना संभव नहीं हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में 1 अरब के राशन की गड़बड़ी

बताते हैं कि समूचे छत्तीसगढ़ में लगभग एक अरब रुपए के सरकारी खाद्यान्न कि अफरा तफरी राशन दुकान संचालकों द्वारा की गई है। इस खाद्यान्न घोटाले की जांच जिलेवार कराई गई थी। सभी जिलों से अंतिम जांच रिपोर्ट शासन तक पहुंच भी चुकी है। खाद्यान्न घोटाले के तेरह मामलों में पुलिस थानों में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराए गए हैं, लेकिन बस्तर जिले में इस तरह की कड़ी कार्रवाई की कोई सुगबुगाहट भी सुनाई नहीं दे रही है। चर्चा है कि बस्तर के राशन माफिया ने राजनैतिक संरक्षण प्राप्त कर लिया है और इसी वजह से उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर बस्तर और बकावंड विकासखंडों के राशन घोटाले में ईमानदारी से कार्रवाई की गई, तो दर्जनों राशन दुकान संचालक सींखचों के पीछे नजर आएंगे, मगर ऐसा होता दूर दूर तक भी नजर नहीं आ रहा है।

ब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव 22 अप्रैल को विविध आयोजनों के साथ मनाया गया

0

दल्लीराजहरा लौह अयस्क नगरी के बीएसपी श्रमवीर चौक टाऊनशिप वार्ड क्रमांक 22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन में नगर के विप्रजनों के सहपरिवार गरिमामय उपस्थिति में 22 अप्रैल 2023 शनिवार बैशाख मास शुक्ल पक्ष 03 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुरामजी की पूर्ण वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना आरती यजमान अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित विप्रजनों से पं.अशोक पाण्डेय द्वारा कराई गई। वहीं विप्र समाज की मातृशक्तियों ने सस्वर सुन्दर काण्ड पाठ, श्रीराम स्तुति,हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकट मोचन का पाठ किया तत्पश्चात आरती भोग प्रसाद व भोजन प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, प्रवक्ता कमल शर्मा, गोरेलाल मिश्रा, ओंकारमणि शुक्ला ,आर.के. द्विवेदी, जगराम उपाध्याय, बी.के मिश्रा,के.के शर्मा, विजय दीक्षित, भूपेन्द्र तिवारी,विनोद दीक्षित, अनिलकांत शर्मा,मनीष पाठक, अशोक कुमार पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, अजय मिश्रा, विजय सी.के.शर्मा, शैलेंद्र व्यास, प्रवीण शर्मा, विनोद तिवारी, रमेश शुक्ला, जोगेंद्र ठाकुर, देवदत्त शर्मा,अजीत झा, ओमप्रकाशदुबे, राकेश पाठक, पी.डी.मिश्रा, नंदकिशोर पाण्डेय, प्रशांत त्रिवेदी, गिरिजेश तिवारी, आदित्य ठाकुर, आदित्य पाण्डेय बिट्टू, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती रूपाली व्यास,श्रीमती राधा मिश्रा, श्रीमती माण्डवी मिश्रा, श्रीमती रीता शर्मा (बबली),श्रीमती मधुमिता शर्मा, श्रीमती रोशनी पाण्डेय, श्रीमती आरती शर्मा सहित बड़ी संंख्या में ब्राह्मण समाज की महिला, पुरुष व बच्चे स्वस्फूर्त शामिल हुए।इस अवसर पर दसवीं /बारहवीं बोर्ड परीक्षा में, वि.वि परीक्षा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं सहित रंगोली व बच्चों व महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व जगराम उपाध्याय के के द्वारा सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य व प्रवक्ता कमल शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), भाजपा मंडल दल्लीराजहरा के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पाण्डेय तथा नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के एल्डरमैन द्वय प्रमोद तिवारी व श्रीमती ममता पाण्डेय तथा वार्ड क्र.03 की पार्षद श्रीमती सोनी मनोज दुबे तथा वार्ड क्र.08 के पार्षद स्वप्निल तिवारी व बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शशांक तिवारी को पुष्पगुच्छ व शॉल,श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन कमल शर्मा व विजय दीक्षित ने तथा आभार प्रदर्शन संतोष पाण्डेय ने किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा में आये आँधी तूफान के चपेट मे आया जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का आंदोलन

0

दिनाँक 22/04/23 को कल दिनाँक 22/4/2023 दिन शनिवार को साम को आये तेज तूफान और बारिश के कारण जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का भूख हड़ताल जो कि 01 मार्च 2023 से स्थल माइंस ऑफिस गेट के पास दल्ली राजहरा पर जारी है उस पर पड़ा तेज तूफान के कारण पंडाल बहुत ही बुरी हालत में है और उखड़ भी गया और भूख हड़ताल पर बैठे साथियो को भी मामूली चोट पहुंचा लेकिन फिर भी BSP व BEML प्रबन्धन अभी तक अपनी कुम्भकरणी नीद नही तोड़े है, पता नही BSP प्रबन्धन और BEML प्रबन्धन की ये हट क्यो नही छोड़ रहा है, और आंदोलनकारियो से कोई भी चर्चा क्यो नही करहा है ये सब बातों से बहुत सारे सवालों को खड़ा करता है क्या प्रबन्धन चाहती है कि यह आंदोलन उग्र हो या फिर कोई आंदोलनकारी साथियो की जान चले जाये।।अगर नही तो वो बात क्यो नही कर रही है जबकि माननीय सांसद महोदय ने आपने दल्ली दौरे के दौरान एक सप्ताह के अंदर इस आंदोलन हल निकालने का आदेश BSP के अधिकारीयो को दिये है। अभी वतर्मान में नया पंडाल वही पर माइंस ऑफिस के पास दल्ली राजहरा पर लगा कर आंदोलन को जारी रखा गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगरी निकाय क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन के संचालित समस्त योजनाएं आम नागरिकों के हित में

0

लोकेश्वरी गोपी साहूछत्तीसगढ़ शासन से समस्त नगरी निकाय में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना जैसे अन्य योजनाएं आम नागरिकों हित के लिए शुरू करने की मांग करते हुए आम नागरिकों के हित में योजना संचालित करने की मांग की गई जिससे सभी नागरिकों को नगरी क्षेत्र में भी रोजगार गारंटी जैसे योजना का लाभ आने वाला समय में आम नागरिकों को मिल सके इसके लिए स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया और डॉ शिव कुमार झारिया नगरी का मंत्री से विनम्र अपील करते हुए मांग की गई कि आने वाले समय में नगरी क्षेत्र में भी रोजगार गारंटी जैसे योजना संचालित की जाए ताकि आम नागरिकों को नगरी क्षेत्र में भी 150 दिन काम मिल सके इसके लिए विनम्र अपील और मांग की गई है और इसके लिए प्रयास भी किया जाएगी।

कृषि हीन भूमि मजदूर योजना नगर पंचायत क्षेत्र में लागू करने के लिए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरी निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया का जताया आभार श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने कहां की छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी और नगरी निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया एवं महिला बाल विकास मंत्री माननीय अनिल भेड़िया जी के आम नागरिकों के प्रति दूरगामी सोच जनहित लोकहित स्वास्थ्य हित और नगर विकास हित को दर्शाता है इसी के परिणाम स्वरूप डौंडीलोहारा नगरी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री गौठान योजना, मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धनवंतरी जेनेटिक मेडिकल स्टोर्स, बेरोजगारी भत्ता योजना , वृद्धा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, निराश्रित पेंशन योजना, विधवा परित्यक्ता पेंशन योजना,भागीरथी नल जल योजना, और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित रेड टू रीड योजना और पीडीएस खाद्य प्रणाली के माध्यम से समस्त नागरिकों को चावल वितरण के लिए लाई गई योजना व अन्य योजनाएं आम नागरिकों के मूलभूत सुविधा से जुड़ी सभी योजनाएं नगर क्षेत्र में सुचारू रूप से संचालित है इसका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है और नगरी निकाय डॉ शिव कुमार डेहरिया और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से अनुशंसित मुख्यमंत्री घोषणा अनुसार अधोसंरचना मद से तीन करोड़ स्वीकृति के लिए नगर पंचायत डौंडीलोहारा की ओर से आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर किए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पीड़ित परिवारों को विधायक जैन ने सौंपे चार चार लाख रु. के चेक

0
  • तीन परिवारों को प्रदान की गई 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
  • नगरनार के तीन स्कूली बच्चों की तालाब में डूबने से हुई थी मौत

नगरनार रविवार दोपहर संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने नगरनार पहुंचकर तीन पीड़ित परिवारों को चार- चार लाख रुपए के चेक सौंपे। परिजनों को सांत्वना देते उन्होने कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता, लेकिन दुख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपके साथ जरूर खड़ी है। बच्चे अपने परिजनों को दुख देकर गए हैं। इस दुखद घड़ी में ईश्वर से परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।

उन्होंने कहा कि शासन- प्रशासन दुख में पीड़ित परिजनों के साथ है। शासन के प्रतिनिधि के तौर पर पीड़ित परिवारों को चेक सौंपने का जिम्मा मुझे दिया गया है। जैन ने मृत छात्र प्रियांक कश्यप पिता शंभूनाथ (8 वर्ष), प्रमोद गोयल पिता सोमदास (9 वर्ष) तथा विक्की बेसरा पिता तुलाराम बेसरा (8 वर्ष) के पालकों को राजस्व विभाग द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंपे। मृत बच्चे नगरनार के राममंदिर पारा निवासी थे। चेक सौंपने के दौरान जैन के साथ नगरनार सरपंच लैखन बघेल, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, रवि दास, चमरु, घेनवा, सियाराम नाग, प्रभानंद, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, सायमा अशरफ, विजय सिंह, विनोद कुकड़े, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, किरण गुप्ता गौरव आयंगर, तुषाल काले आदि मौजूद थे।

विधायक ने दिया था कांधा

ज्ञात हो कि नगरनार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से गुरुवार को मृत्यु हो गई थी। जैन ने मृत बच्चों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों व ग्रामीणों के साथ बारी- बारी से तीनों शवों को कंधा दिया था। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से पीड़ित परिवारों को प्रेषित संदेश भी दिया था।

यशवंत सिन्हा के जनहित सेवाभाव के जज्बे को आज पुरा जिला कर रहा सलाम

0

जनपद सदस्य बैस सिन्हा के कार्य को देख जताया आभार, किसी भी परिवार व समाज की असली ताकत आपसी प्रेम विश्वासःसिन्हा

दल्लीराजहरा 22 अप्रैल कुसुमकसा के वार्ड क्रमांक 12 में पेशे से ड्रायवर यशवंत सिन्हा का जनहित के समस्या के समाधान सेवाभाव के जज्बे को आज पुरा जिला सलाम कर रहा है। यशवंत सिन्हा ने अपने खुदा के पैसे से खर्च कर सीमेंट गिट्टी रेत से 50 मीटर की सड़क का निर्माण कर लोगों को आवागमन के लिए सुविधा प्रदान की है। उनके ऐसे पुनीत कार्य के लिए समाज सेवक व जनपद सदस्य संजय बैंस उनके कार्यों को देखने गए और उनके कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। संजय बैंस ने बताया की पेशे से यशवंत सिन्हा ड्राइवर का कार्य करते लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा है ।

आज के समय लोग अपने घरों के समाने कचरा भी साफ नही करते लोग शासकीय सुविधा के लिए इंतजार करते है। ऐसा समय में जनहित के कार्य करने वाले भाई यशवंत सिन्हा के प्रांशसा के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। यशवंत सिन्ह का यह कार्य लोगों को सेवा भाव का संदेश के साथ जनसेवा की प्रेरणा भी देती है। संजय बैस ने आगे कहा की मेरे जनपद पंचायत क्षेत्र में ऐसे जज्बा रखने वाले लोग भी रहते जो मेरे लिए गौरव की बात है। यशंवत सिन्हा ने इस अवसर पर प्रेस के लोगो से कहा की किसी भी समाज व परिवार की असली ताकत दौलत ,शोहरत नही आपसी प्रेम विश्वास होता है,इसी से प्रेरणा ले कर में यह जनहित का कार्य को संभव कर पाया हूं जिससे लोगों का दूख दर्द कुछ कम हो सके साथ ही यह भी कहा की हम किसी की आंसू पौछ सके तो अच्छी बात है पर हमारी वजह से किसी के आंखों में आंसू नही आने चाहिए यह बात हमें याद रखना होगा तभी हमारे में सेवाभाव उत्पन्न होगा। साथ ही हमे हर समय एक नए परिणाम के लिए तैयार रहने की जरूरत है, तभी हम परिवार समाज देश को एक नई दिशा देने में अपनी सार्थक भूमिका का योगदान देने में सफल हो पाएंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रकृति और अन्नपूर्णा की पूजा का पर्व है अक्ती तिहार: रेखचंद जैन

0
  • संसदीय सचिव ने किसानों को किया कृषि सामग्री का वितरण

जगदलपुर अक्षय तृतीया के अवसर पर शनिवार को संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने किसानों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने अक्षय तृतीया को प्रकृति एवं अन्नपूर्णा माता के पूजन का पर्व बताया। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कृषि महाविद्यालय में आयोजित अक्ती तिहार 2023 माटी पूजन कार्यक्रम में जैन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते रेखचंद जैन ने कहा कि हमने प्रकृति से केवल लेने का काम किया है। इसके बदले में कुछ भी नहीं लौटाया है। इस त्योहार को अक्षय तृतीया इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि यह कभी भी कम न होने वाली खुशी, समृद्धि व सफलता का पर्व है। जैन ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे गोधन न्याय योजना, मिलेट मिशन आदि की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन के हाथों सैकड़ों किसानों को बीज, धान बीज, नारियल पौधे, रागी, ट्यूबर, नेट जाल, मछली बॉक्स, स्प्रेयर आदि का वितरण करवाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम के दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम सभापति कविता साहू, जानकी राम सेठिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सुर्वे, संयुक्त संचालक डॉ. पीएस देशमुख, उप संचालक राजीव श्रीवास्तव, मीना मंडावी, वेनीलता कोडोपी, डीन डॉ. एके ठाकुर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. एसके नाग, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, एस नीला, सुखराम नाग, गौरव आयंगर, तुषाल काले, माधुरी शर्मा, कनकदेई नाग, केसर चेरपा आदि मौजूद थे।

बकावंड विकासखंड में दो दिन से राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप

0
  • ई पास मशीन में तकनीकी खराबी आने से चरमरा गई है व्यवस्था
  • उचित मूल्य की दुकानों से बैरंग लौटना पड़ रहा उपभोक्ताओं को

बकावंड विकासखंड की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठपi हो गई है। ग्रामीणों को राशन दुकानों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ई पास मशीन में आई तकनीकी खराबी की वजह से लोगों को दो दिन से राशन दे पाना मुश्किल हो गया है। बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र में संचालित लगभग 100 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में बीते दो दिनों से उपभोक्ताओं को चावल, शक्कर, चना, गुड़, नमक आदि का वितरण संभव नहीं हो पा रहा है। सैकड़ों परिवारों के घरों में अनाज के लाले पड़ गए हैं। अनेक राशन दुकान संचालकों ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण के लिए लागू की गई ई पास प्रणाली मुसीबत का सबब बन गई है। इस प्रणाली में आएदिन तकनीकी खराबी आ जाती है और कई दिनों तक ऐसी ही बनी रहती है। इस दौरान राशन वितरण ई पास में वैरीफाई नहीं हो पाता और उपभोक्ताओं को राशन देना नामुमकिन हो जाता है। दो दिन से ई पास सिस्टम ठप पड़ा हुआ है। उपभोक्ता अपने हिस्से का खाद्यान्न लेने के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में तो पहुंच रहे हैं, मगर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीण अपना सारा काम रोककर राशन लेने पहुंचते हैं, मगर जब निराशा हाथ लगती है, तो उनमें आक्रोश उपज जाता है। इस बदइंतजामी को लेकर उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।ग्रामीणों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से खराबी को जल्द दूर करने की मांग की है।

दुर्गम और संवेदनशील गांव में पहुंचे विधायक लखेश्वर बघेल

0
  • बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने का बोरीगांव मंदरांदुगुड़ा में दुलारदई मंदिर का किया लोकार्पण

बकावंड विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने सुदूर वन अंचल के अति संवेदनशील क्षेत्र बोरीगांव के आश्रित मंदरांदुगुड़ा में नव निर्मित दुलारदई माता मंदिर का लोकार्पण किया।विधायक बघेल का देवगुड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ ढोल, बैंडबाजा, मोहरी व रैला पाटा गाने की धुन पर आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत किया गया। बघेल ने देवगुड़ी में विराजी माता दुलारदई देवी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। बोरिगांव पंचायत का आश्रित मंदरांदुगुड़ा गांव बस्तर विधानसभा क्षेत्र का अति दुर्गम और लगभग पहुंचविहीन गांव है।

वहां तक पहुंचने के लिए बहुत ही संकरा और उबड़ खाबड़ पथरीला रास्ता है। रास्ता दुर्गम तथा इलाका संवेदनशील होने के कारण बाहर के लोग बहुत कम ही इस गांव की ओर रुख करते हैं। ऐसे में विधायक लखेश्वर बघेल का बस्ती में पहुंचना बस्ती वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। सालों बाद किसी जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों को लग रहा था कि उनकी अंधेरी दुनिया को रौशन करने के लिए कोई मसीहा उनके गांव में पहुंच गया है। गांव में त्यौहार जैसा उल्लास बिखर रहा था। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे थे। नाचते गाते हुए ग्रामीण अपने विधायक को सभा स्थल तक ले गए। ग्रामीणों ने कहा कि देवगुड़ी हमारी धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है। विधायक लखेश्वर बघेल हमारे सामाजिक व आर्थिक विकास के साथ ही हमारे धार्मिक आस्था केंद्रों के विकास पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। विधायक बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की खुशी देखकर दिल को सुकून मिल रहा है, लग रहा है कि मेरा विधायक चुना जाना आज सार्थक हो गया है। बघेल ने कहा कि सरकार चाहती है कि आदिवासी संस्कृति और परंपराएं सुरक्षित रहें।शेड निर्माण से देवगुड़ी सुरक्षित और सुंदर हो गई है। उन्होंने उपस्थित पुजारियों को बताया कि बैगा, गुनिया, पुजारियों को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत सालाना 7 हजार रुपए दिया जा रहा है। सभी ग्रामीणों ने ताली बजाकर उनका आभार व्यक्त किया। पुजरियों ने विधायक बघेल से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री से देवगुड़ी स्थल पर मंदिर निर्माण की स्वीकृति व राशि दिलाएं। इस अवसर पर दिनेश यदु, शिवराम बिसाई, जगमोहन बघेल, मधु निषाद, नित्या चंद्राकर, विजय चंद्राकर, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, सोनसिंह कश्यप, कासीनाथ कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, रामदेव बघेल, दिलेश्वर कोकड़े, सोनसिंह एवं ग्रामवासी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS