दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई की सूरज कुमार साहू पिता यशवंत कुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 24 चंदेनीभाठा दल्ली राजहरा जिला बालोद द्वारा शादी प्रलोभन देकर जून 2020 से लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते रहा था। अब उसके द्वारा शादी करने से इंकार किया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर दल्ली राजहरा थाने में अपराध धारा 366, 376 (2) (ढ) भादवि पंजीबध्द कर विवेचना किया गया इसके बाद आरोपी सूरज कुमार साहू को दिनांक 24.02.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक गिरधर साहू अजय माहला, एसकुमार तारम की सराहनीय भूमिका रही है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
सांसद और विधायकों में बेहतर तालमेल से हो रहा बस्तर का विकास भी चुभने लगा है भाजपा को
कांग्रेस के लगातार बढ़ते जनाधार से आपा खो बैठे हैं भाजपा नेता
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के खिलाफ भाजपा के लोगों ने जो फर्जी सोशल मीडिया वार शुरू किया है, उसके पीछे की कहानी तो कुछ और है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने महज चार साल में छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिख डाली है। वहीं मुख्यमंत्री श्री बघेल के मार्गदर्शन में और उनके सहयोग से बस्तर के सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में तरक्की की जो बयार बहाई है, वह भाजपा को खटकने लगी है। बैज व जैन समेत बस्तर के सभी कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को जनता से जो अपार स्नेह और कांग्रेस को मिल रहे व्यापक जन समर्थन ने भाजपा की नींद हराम कर दी है। इसीलिए सोशल मीडिया में फर्जी वीडियो पोस्ट डालकर भाजपा के लोग अपनी भड़ास निकालने लगे हैं। पिछले तीन चार दिनों से बस्तर जिला भाजपा के लोग सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल कर कांग्रेस और बस्तर के कर्मनिष्ठ सांसद दीपक बैज और जगदलपुर के कर्मयोगी विधायक एवं संसदीय रेखचंद जैन को बदनाम तथा उनकी छवि धूमिल करने की नाकाम कोशिशों में लगे हुए हैं। भाजपा द्वारा वायरल किए गए वीडियो पोस्ट में बस्तर की जनता के बीच यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सांसद विधायक ने बस्तर का विकास न होने में अपनी नाकामी कबूल कर ली है। यह वीडियो पोस्ट कोलेंग गांव की एक जनसभा का है, जिसमें सांसद बैज व संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए थे। सच्चाई बिल्कुल उलट है। सच तो यह है कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित वन अंचल के ग्राम कोलेंग में 35 – 40 ग्रामीणों ने कुछ दिनों पूर्व सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव रेखचंद जैन की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। कांग्रेस में शामिल हुए उप सरपंच हिड़मा राम मरकाम, पंच चन्नूराम मरकाम, आयता पोडियामी, गंगा सोढ़ी, चना मरकाम, पंच मुडोराम, मोनू नाग व अन्य ग्रामीणों में ज्यादातर ग्रामीण भाजपा समर्थक थे। कुछ ग्रामीण सीपीआई के भी समर्थक रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े इन ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आदिवासियों और अन्य वर्गों के हक में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं तथा सांसद दीपक बैज व विधायक रेखचंद की सहज सुलभता और उनके द्वारा कोलेंग गांव में कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।भाजपा समर्थक ग्रामीणों का साथ छोड़ना भाजपा नेताओं को चुभ गया और इसी के बाद उन्होंने सांसद बैज, संसदीय सचिव जैन और कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया वार छेड़ दिया। इस वीडियो को भाजपा के लोग गलत तरीके से बार बार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
खोली भाजपा की पोल, वीडियो में बताया उल्टा
कोलेंग गांव की सभा में सांसद दीपक बैज ने भाजपा के कुशासन की जमकर बखिया उधेड़ी थी। ग्रामीणों के समक्ष उन्होंने भाजपा की पोल खोलकर रख दी थी। बैज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की जनता के प्रति समर्पण भावना, कर्तव्य परायणता और मिलनसारिता की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा के लंबे शासनकाल के दौरान पूर्व के विधायक एक बार भी एक बार भी कोलेंग गांव नहीं आए होंगे, जबकि आपके विधायक रेखचंद जैन 8 – 10 बार कोलेंग आ चुके हैं। जैन ने अपने कोलेंग दौरे में हर बार आपके गांव को कुछ न कुछ सौगात जरूर दी है। भाजपाइयों ने बैज के भाषण से पूर्व शब्द को काटकर वीडियो पोस्ट को सोशल मीडिया पर डाल दिया। अपनी पोल पट्टी को भाजपाइयों ने सांसद बैज के भाषण से अलग कर दिया।
ग्रामीणों के हित में जान की परवाह नहीं
सांसद दीपक बैज व संसदीय सचिव रेखचंद जैन जनता के हितों को सर्वोपरि रखने वाले जनप्रतिनिधि माने जाते हैं। जनता के हितों की रक्षा के लिए वे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। बस्तर में आज भी ऐसे अनेक गांव हैं, जहां कदम रखना भी खतरे से खाली नहीं है। सुदूर घने जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित गांवों में नक्सलियों का खौफ हमेशा कायम रहता है। बस्तर की झिरमघाटी की नक्सली वारदात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, नंद कुमार साय, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार व अन्य शहीद हो चुके हैं। इसके बावजूद छ्ग की कांग्रेस सरकार में मंत्री कवासी लखमा, कांग्रेस सांसद दीपक बैज, कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन जगदलपुर, विक्रम सिंह मंडावी बीजापुर, लखेश्वर बघेल बस्तर, चंदन कश्यप नारायणपुर, राजमन बेंजाम चित्रकोट आदि नक्सली गढ़ में दौरे पर जाते रहते हैं। सांसद बैज व विधायक रेखचंद जैन तो देर शाम को संवेदनशील इलाकों में लोगों तक पहुंचने में जरा भी गुरेज नहीं करते। भाजपा शासनकाल में बुनियादी सुविधाओं और विकास से पूरी तरह वंचित रहे संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांवों पर से आज श्री बैज व जैन की सक्रियता के चलते पिछड़ेपन का अंधियारा छंट चुका है और विकास की अविरल धारा प्रवाहित होने लगी है। यह सब भाजपाइयों को नागवार गुजर रहा है। यही वजह है भाजपा के लोग अब बैज और जैन की छवि धूमिल करने के लिए छल प्रपंच का सहारा लेने लगे हैं।
उनका तो हाजमा खराब हो गया है : बैज
सांसद दीपक बैज ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर जिले के प्रभारी तथा उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के सदप्रयासों से हो रही बस्तर की तरक्की ने भाजपा के लोगों का हाजमा खराब करके रख दिया है। कांग्रेस की लोकप्रियता को वे पचा नहीं पा रहे हैं। अपने शासनकाल में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे भाजपा के जनप्रतिनिधियों की अकर्मण्यता की खीझ भाजपाई उतार रहे हैं। कांग्रेस के चार साल के शासनकाल में बस्तर की हुई तरक्की की वजह से कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और भाजपा के गिर चुके ग्राफ की बौखलाहट का इजहार भाजपा के लोग छल प्रपंच के जरिए कर रहे हैं। बैज ने कहा कि हम मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक विक्रम सिंह मंडावी, राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप पूरे तालमेल के साथ बस्तर को विकास का नया आयाम रच रहे हैं। भाजपा के फरेब को यहां की जनता अच्छे से समझ चुकी है।
धमतरी छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप जगदलपुर से रायपुर प्रवास के दौरान समय निकाल भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सयोजक महेंद्र पंडित आग्रह पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष पिंटू डागा के अनुरोध पर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता कैलाश साहू के निवास कोष्टापारा में जाकर मुलाकात की व्यापक चर्चा की भाजपा प्रदेश महामंत्री के इस कार्य से धमतरी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया एवं उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को सत्ता से दूर करने के लिए प्रण लिया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
स्वर्गीय गंगासागर जी द्वारा छात्रहित, शिक्षक हित व संगठन के लिए उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया गया।स्वर्गीय योगेश्वर गंगासागर जी शिक्षक प्राथमिक शाला कुड़ुम की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन होने पर उनके तिजनहावन व संपूर्ण कार्यक्रम उनके गृह ग्राम- डुंडेरा, विकासखंड- मोहला, जिला- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने अपने संगठन के शिक्षक साथियों के साथ जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा स्वर्गीय योगेश्वर गंगासागर जी शिक्षक के द्वारा छात्र हित, शिक्षक हित एवं संगठन हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया गया। वह हमेशा शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा अनेक उल्लेखनीय कार्य किए, जो कि हम सब शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है, स्वर्गीय गंगासागर जी के द्वारा बताए गए मार्गों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वर्गीय योगेश्वर गंगा सागर जी शिक्षक को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री- मितेंद्र कुमार बघेल, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- शिवशंकर कोर्राम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला सचिव- मक्खन साहू, ब्लॉक महामंत्री- कमलेश कुमार रंगारी, पुनीत राम सलामे, केशव प्रसाद भुआर्य, जयप्रकाश बघेल, अमित कुमार बाम्बेश्वर, शिवचरण गावडे, हेमलाल साहू उनके परिजनों में पूर्व प्रभारी प्राचार्य- दरबार सिंग गंगासागर, आनंद गंगासागर सहित साथी गण प्रमुख रूप से शामिल थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के संगठन जिला सचिव- मक्खन साहू ने दी है।
डीएमसी अखिलेश मिश्रा ने बस्तर ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण के दौरान संकुल खड़का मधोता के प्राथमिक और माध्यमिक शाला मुंडकटिया पारा का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान शाला मे सभी शिक्षक उपस्थित थे बच्चों से सवाल जवाब किए बच्चों ने तत्परता से जवाब दिया कमजोर बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा के माध्यम से शिक्षण कार्य करने को कहा डेली डायरी, मुस्कान पुस्तकालय को व्यवस्थित करने को कहा । लगातार अनुपस्थित बच्चों को उनके पालकों से और शाला समिति के सदस्य से चर्चा करके उन्हें स्कूल लाने को कहा साथ ही शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया शाला मे चल रहें बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम को देखा बच्चों ने हल्बी मे कहानी कविता और गीत गाकर सुनाएं इस अवसर पर राज्य बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम बस्तर की प्रभारी मधुलिका झा, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर, बहुभाषी शिक्षा के ब्लॉक नोडल और स्कूल कोऑर्डिनेटर भरत साहू , सीएसी कृष्णा सिंह ठाकुर , प्रधानाध्यापक नंद लाल देहारी,सुमेश बघेल, रामनिवास देहारी, राजेंद्र सिंह, हिरेंद्र देवांगन, योगेन्द्र निषाद, लोकेश्वर यदू उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। घटना में 4 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 12 से 13 साल की बताया जा रहा है। सीएम भूपेश ने हादसे पर दुख जताया है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे। तभी खमरिया में DPWS स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। घायलों को जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वही गंभीर रूप से घायल तीन को रायपुर रेफर किया गया है। वही दूसरी सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा हैं की जामगांव रोड पर ग्राम तर्रा में सड़क किनारे एक मकान में दस चक्का वाहन अनियंत्रित होकर घर और दुकान की पक्की दीवार को तोड़ते हुए जा घुस गई।वही ट्रक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सुबह होते ही ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रक पर सवार तीन लोगों के शव को बड़ी मशकत के बाद बाहर निकला गया. ट्रक अभी भी मकान में फंसा हुआ है, जिसे निकालने जेसीबी को बुलाया गया है ट्रक का नंबर CG07 , CL-3355 है, जो कहां से आ रही थी अभी अज्ञात है. उक्त वाहन का मालिक सुनील कुमार बड़ढ़िया का बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कमिशनर ने तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए अफसरों को
नागरिकों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखने की दी हिदायत
जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा अमृत मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों का गुरुवार को आधी रात निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अमृत मिशन नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा, उप अभियंता अमर सिंह उपस्थित थे। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को देर रात अचानक अमृत मिशन योजना के नयामुंडा में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। शहर में अमृत मिशन का कार्य तेजी गति से चल रहा है।अमृत मिशन के पाइप लाइन विस्तारीकरण का कार्य रात को भी कराया जा रहा है। कार्यों को करीब से देखने के उद्देश्य से आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को देर रात अमृत मिशन के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पावर हाउस प्लांट में फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द तय सीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। शहर की बीएसएनएल टंकी के पास पाइपलाइन विस्तारीकरण, सेंट्रल स्कूल के सामने पाइप लाईन विस्तारीकरण व पीजी कॉलेज के सामने पाइप लाईन के चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी व ठेकेदारों को सभी टंकियों का निर्माण तय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही आयुक्त ने कहा अमृत मिशन योजना को जल्द से जल्द पूरा कर सभी कार्यों को पूर्ण करें। वार्डो में पाइपलाइन विस्तार का कार्य भी जल्द पूरा होना चाहिए।अमृत मिशन के कार्य में पाइप लाइन विस्तार में वार्ड में लोगों को समस्या उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखने की हिदायत आयुक्त ने अधिकारियों और ठेकेदारों को दी।
बस्तर सांसद दीपक बैज की भी छवि धूमिल करने की कोशिश
बैज के भाषण को एडिट कर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार
(अर्जुन झा)
जगदलपुर रायपुर में चल रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन के बीच और इसके पहले से भाजपा द्वारा कांग्रेस को बदनाम करने के लिए तरह – तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। साजिश की इसी कड़ी में भाजपा ने अब बस्तर के ऊर्जावान कांग्रेस सांसद दीपक बैज को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा बैज द्वारा एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण को एडिट कर सोशल मीडिया के सहारे कांग्रेस और बैज की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा द्वारा देश में पैदा किए गए नफरती माहौल के खिलाफ भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की, भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार का खेल शुरू कर दिया। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषणों को तोड़मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पेश किया जाने लगा और राहुल गांधी के मीम्स दिखाए जाने लगे। बावजूद गांधी ने बिना रुके, बिना थके कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा सफलता पूर्वक पूरी कर ली। बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज भी पदयात्रा के विभिन्न चरणों में राहुल गांधी के सहचर बने। सांसद बैज पदयात्रा के श्रीनगर में आयोजित समापन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। भाजपाई जब राहुल गांधी की पदयात्रा को विफल साबित करने में नाकाम रहे, तब उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन और चिंतन शिविर रायपुर में आयोजित किए जाने की सुगबुगाहट शुरू होते ही फिर से वही खेल शुरू कर दिया। इस बार सोशल मीडिया के साथ – साथ ईडी का भी सहारा लिया जाने लगा। राष्ट्रीय अधिवेशन आरंभ होने से ठीक पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने अधीन प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की टीमों को छत्तीसगढ़ भेजकर राज्य के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, श्रम कर्मकार कल्याण मंडल के पदाधिकारी सन्नी अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, राज्य युवा आयोग के सदस्य विनोद तिवारी आदि नेताओं के निवास और दफ्तरों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू करा दी। केंद्र की भाजपा सरकार के कदम यहीं पर नहीं रुके, बल्कि अधिवेशन में शामिल होने दिल्ली से रायपुर आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को भाजपा शासित असम की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। खेड़ा को तब गिरफ्तार किया गया, जब वे रायपुर आने के लिए विमान में सवार हो चुके थे। गनीमत है कि न्यायपालिका जिंदा है, जिसने खेड़ा की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी। खेड़ा के खिलाफ असम और उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकारों की पुलिस ने महज इसलिए तीन मुकदमे दर्ज कर लिए हैं, क्योंकि खेड़ा ने प्रधानमंत्री के पिताजी का नाम भूलवश गलत ले लिया था।
भाजपा के निशाने पर अब बस्तर के सांसद दीपक बैज
भाजपा ने राहुल गांधी, पवन खेड़ा और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के बाद अब बस्तर के युवा एवं ऊर्जावान सांसद दीपक बैज को अपने निशाने पर ले लिया है। कोलेंग गांव के एक कार्यक्रम में आदिवासियों के बीच सांसद दीपक बैज द्वारा हलबी बोली में दिए गए भाषण को बस्तर जिला भाजपा के लोग तोड़मरोड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। बैज ने कोलेंग गांव में दिए भाषण में कहा था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आपके विधायक और मैंने पहाड़ों और घने जंगलों के बीच बसे गांवों में भी पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि के लिए ठोस काम किए हैं। पूर्व की सरकार और विधायक ने क्षेत्र में कोई काम नहीं कराया। बैज के कहे वाक्य में से पूर्व शब्द को हटाकर भाजपाई यह प्रसारित कर रहे हैं कि सांसद बैज ने भी मान लिया है कि उनकी सरकार और विधायक ने कोई काम नहीं कराया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की पूर्व संध्या से ऐसा फर्जी भाषण बनाकर सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है, मगर बस्तर की जनता अब काफी जागरूक हो चुकी है। वह इस तथ्य को भलीभांति समझने लगी है कि सच्चा कौन है और झूठा कौन?’
इसलिए घबराए हुए हैं भाजपा के लोग
भाजपा के लोग इसलिए भी घबराए और बौखलाए हुए हैं, क्योंकि सांसद दीपक बैज तथा क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। ये दोनों जनप्रतिनिधि लोकसभा और विधानसभा का सत्रों में बराबर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। श्री बैज संसद में अपने क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और देश के हितों से जुड़े मुद्दे हमेशा उठाते रहते हैं। उनकी पहल पर जगदलपुर – रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के जगदलपुर से धमतरी तक के हिस्से को फोरलेन में तब्दील करने और उसके उन्नयन की मंजूरी मिली है और यह काम शुरू भी हो चुका है। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की अंदरूनी सड़कों और स्टेट हाईवे के उन्नयन और इन सड़कों को नेशनल हाईवे से जोड़ने की भी पहल आरंभ हो चुकी है। जगदलपुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग लाईन के रुके काम को शुरू कराने की मांग को भी श्री बैज संसद में जोरशोर से उठा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में निवासरत माहरा महरा जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए सांसद दीपक बैज द्वारा किया गया संघर्ष सर्वविदित है। इस जाति को जल्द ही सैंवाधानिक रूप से अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल कर लिया जाएगा और फिर उन्हें आरक्षण एवं दीगर शासकीय सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। सांसद दीपक बैज और विधायक रेखचंद जैन अपने क्षेत्रों में निरंतर दौरे पर रहते हैं। हमेशा उनका जीवंत संपर्क नागरिकों से बना रहता है। इस वजह से दोनों की लोकप्रियता का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह सच्चाई भाजपा के लोगों को हजम नहीं हो पा रही है और इसीलिए वे ऐन कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच ऐसा झूठ फैलाने में लगे हुए हैं।
कमीशनिंग के लिए एनएमडीसी और मेकान मिलकर करेंगे काम
एनएमडीसी के निदेशक उत्पादन दिलीप कुमार मोहंती और मेकान के निदेशक वाणिज्य संजय कुमार वर्मा के बीच हुआ गहन मंथन
नगरनार एनएमडीसी द्वारा यहां स्थापित स्टील प्लांट की कमीशनिंग बहुत जल्द शुरु होने वाली है। इसे लेकर एनएमडीसी के निदेशक (उत्पादन ) दिलीप कुमार मोहंती और मेकान के निदेशक वाणिज्य संजय कुमार वर्मा के बीच गहन विचार विमर्श हुआ। एनएमडीसी और मेकान के बीच बेहतर तालमेल बनाकर कमीशनिंग को अंजाम देने का फैसला किया गया।उल्लेखनीय है कि नगरनार स्टील प्लांट के परिचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) का ठेका मेकान को दिया गया है। एनएमडीसी के निदेशक दिलीप कुमार मोहंती स्टील प्लांट के स्टीम टर्बो जनरेटर – 2 के सिंक्रोनाईजेशन के सिलसिले में दो दिवसीय प्रवास पर नगरनार आए हुए हैं। एनएमडीसी और मेकान के निदेशकों की मौजूदगी में दोनों संस्थानों की टीमों ने कमीशनिंग और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और कई मुद्दों को सुलझाया। संकल्प लिया गया की दोनों संस्थान बेहतर समन्वय बनाकर कमीशनिंग की दिशा में आगे बढ़ेंगे। एनएमडीसी के कार्यकारी निदेशक (कार्मिक एवं कानूनी) तथा नगरनार संयंत्र के प्रभारी के. प्रवीण कुमार ने निदेशक मोहंती के समक्ष संयंत्र में जारी कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। मोहंती ने प्लांट साईट का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया। उनकी मौजूदगी में संयंत्र के स्टीम टर्बो जनरेटर 2 का सिंक्रोनाईजेशन हुआ। उन्होंने प्लांट के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अनेक मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की और उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि अंतिम चरण में सुरक्षा मापदंडों का उल्लंघन किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। मोहंती ने प्लांट स्थापना में आ रही बाधाओं और समस्याओं को दूर करने के लिए प्लांट की टीम का मार्गदर्शन भी किया। श्री मोहंती ने स्टील प्लांट के अधिकारी संघ और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया तथा संयंत्र स्थापना में उनके योगदान की सराहना की और उनसे कुशलता पूर्वक तथा सावधानी के साथ काम करते हुए कमीशनिंग पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। मोहंती का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि स्टील प्लांट के आरंभ होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि संयंत्र की कोक ओवन बैटरी 1 को बीते साल अक्टूबर माह में शुरू किया गया था और अब स्टील प्लांट कमीशनिंग की दिशा में आगे बढ़ चुका है।
नगर निगम प्रशासन के नोटिस को हल्के में लेना महंगा पड़ गया कॉलोनाईजर को
जगदलपुर भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए जारी नोटिस को तवज्जो न देने पर नगर निगम प्रशासन ने पूरी कॉलोनी को सील कर दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई से कॉलोनाईजर्स और भवन निर्माताओं में हड़कंप मच गया है।नगर पालिक निगम प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई नगर की सांई कॉमर्शियल कॉलोनी के खिलाफ की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार दिन पहले ही बिना अनुमति कराए गए भवन निर्माणों के नियमितीकरण में की जा रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री बघेल ने नियमितीकरण की प्रक्रिया को तेज करने की सख्त हिदायत दी थी। इसी के तहत जगदलपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा ऐसे निर्माणों के नियमितीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। बिना अनुमति के निर्माण कराने वाले नागरिकों तथा कॉलोनाईजर्स को नोटिस भेजकर इस तरह के निर्माणों का नियमितीकरण कराने के लिए कहा जा रहा है। निगम प्रशासन ने ऐसा ही नोटिस नगर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित सांई कॉमर्शियल कॉलोनी के भवन निर्माताओं को भी भेजे गए थे, लेकिन भवन निर्माताओं नोटिस को हल्के में लेते हुई अपने निर्माणों का नियमितीकरण कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेने का फैसला कर लिया। आज नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग के निर्देश पर नगर निगम के दस्ते ने सांईं कमर्शियल कॉलोनी को सील करने की कार्रवाई की। नगर निगम प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सांई कामर्शियल कॉलोनी में भवन निर्माताओं को नोटिस दिए जाने के बावजूद वे अपने भवनों का नियमितीकरण कराने में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इसी वजह से कॉलोनी को सील करने की नौबत आई। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा, नगेंद्र रणदेव , सूर्यकांत निर्मलकर व इंद्रनील यदु व अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।