City Media - Page 863 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 863

तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

भानपुरी एफ 188 बटालियन सीआरपीएफ पुसपाल घाट,बस्तर द्वारा दिनॉक-11/02/2023 से 13/02/2023 तक अपने परिचालनिक क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती एवं नक्सल ग्रस्त क्षेत्र में भावेश चौधरी कमाण्डेंट-188 बटालियन केरिपुबल के निर्देशन में तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मैच काटाबॉस सीएएफ एवं सीआरपीएफ पुसपाल घाट, के बीच खेला गया जिसमें काटाबॉस सीएएफ की टीम बिजेता रही । प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को भवेश चौधरी कमाण्डेंट – 188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा ट्राफी व 10,000 रु नकद व उपविजेता टीम को ट्राफी व 5,000 रु तथा मैन ऑफ दी सीरीज 1,000 रु वेस्ट बालर व वेस्ट वेट्स मैन को 500 रू पारीतोसिक देकर सम्मानित किया किया गया ।प्रतियोगिता के समापन के बाद भावेश चौधरी कमाण्डेंट-188 बटालियन, ने भाषण के दौरान उपस्थित बन्नाराम (सहा०कमा० ) एफ / 188 बटालियन, राकेश सिंह राठौर (टीआई) घोटिया एफ / 188 बटा० के अधिनस्स्थ अधिकारी गण, जवानो के साथ-साथ परोदा, पुसपाल, रतेंगा व ककनार के सरपंच, अन्य गणमान्य लोग एवं सैकड़ो ग्रामीण एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई दी। और क्रिकेट किट इत्यादि खेल की सामग्री देने का भी आश्वासन दिया । प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर भावेश चौधरी कमाण्डेंट–188 बटालियन, द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे एवं अन्य कलाकारो को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जिससे नवयुवक व ग्रामीण अत्यन्त प्रसन्न थे । ग्रामीणो द्वारा सी.आर.पी.एफ के इस कार्य की सराहना की है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीणो और सुरक्षा बलो के बीच मधुर संबंधो को बढ़ावा मिल रहा है।

60 लापरवाह वाहन चालकों पर 18,000 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही

0

दिनांक 13.02.2023 बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने थाना राजहरा क्षेत्र में चलाया गया विषेश मोटर वाहन चेकिंग अभियान। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिशा-निर्देश में एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी व थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में थाना राजहरा क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य, नो एन्ट्री में वाहन प्रवेश, तेज गति से वाहन चलना, प्रेशर हार्न, ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर बाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों से हेाने वाले सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है।

साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। दिनांक 13.02.2022 को थाना राजहरा एवं यातायात बालोद द्वारा संयुक्त रूप से थाना राजहरा क्षेत्र में मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 60 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 18,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईश देकर यातायात संकेतो, यातायात नियमों प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी बताया गया। समझाईश के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, नो एंट्री में वाहन प्रवेश, प्रेशर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा एवं आम जनता राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भारतीय जनता पार्टी दल्ली मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

0

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल की कार्यसमिति की बैठक अटल योग सदन में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा की कार्यसमिति की बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई तत्पश्चात प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित करणीयबिंदुओं पर चर्चा की गई प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव का वाचन सहित 15 फरवरी से 18 फरवरी तक शक्ति केंद्र स्तर की बैठक शहर बालोद के सभी 37 बूथों पर बुथ कमेटी की बैठक आयोजित करने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन की समीक्षा तथा विधानसभा स्तरीय घेराव आंदोलन बुथ सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत 24 बिंदुओं पर कार्य संपादित करने दल्ली राजहरा के विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर जन आंदोलन तैयार करने शहर के जन समस्याओं को उठाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सक्रियता से कार्य करने एवं मंडल में निवासरत सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11:00 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनकर बुथ कमेटी की बैठक आयोजित करने निर्देशित किया गया ।

कार्यसमिति की बैठक में जिला प्रभारी मधुसूदन यादव एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा ने किया आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल ने किया बैठक में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी तैल चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत कि गई इसके पश्चात प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य सुरेश जायसवाल द्वारा प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव का वाचन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के अनुरोध पर समर्पण दिवस पर सभी ने समर्पण किया जिला प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनाव में कार्य करने की नसीहत दी गई मंचासीन जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह धर्मेंद्र घडियोग, गोविंद वाधवानी थे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुबह की शुरुवात श्री राम के नाम से होनी चाहिए :–मनीष झा

0
  • ग्राम घोटिया में आयोजित सस्वर मानस महोत्सव के समापन में पहुंचे विक्रम धुर्वे
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन से हमारे संस्कृति को बड़ावा मिलता है:–विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा सर्व समाज समन्वय समिति बाजार चौक घोटीया जिला– बालोद के तत्वधान में त्रिदिवसीय सस्वर मानस महोत्सव व संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस सस्वर मानस महोत्सव समापन के मुख्य अतिथि भाजपा डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने इतने अच्छे आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्य को ससम्मान श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद दिया ओर जीवन में मानव कल्याण के लिए सदेव अग्रसर रहने की बात कही।इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में आए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने राम के प्रेरणात्रोत जीवन पर प्रकाश डाला।इस अयोजन के समापन में समिति के अध्यक्ष भोज कुमार साहू ,उपाध्यक्ष ललित पटेल,लाभा राम साहू, नानक दास,चिन्ताराम,रमेश यादव, हेमंत,चेतन, गोकरण, आरके प्रजापति,नरोत्तम,तिलोचन,लोचन,भोला राम,रमेश देवांगन,दिनेश सोनी,भेवन लाल साहू,नारायण साहू, नरेनसाहू, मितेंदवैष्णव ,चिंता राम यादव,नरोत्तम साहू,केवल, तुलेश्वर, धर्मेश,दिनेश सोरी, मेहरू राम,कुलवंत, रमन साहू,तेज प्रकाश, नूतन दास साहू, पवन साहू आशीष गुप्ता और सभी जेष्ठ श्रेष्ठ ग्राम वासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रभारी मंत्री,सांसद व विधायक ने किया क्रांतिकारी वीर गुण्डाधुर मूर्ति का अनावरण

0

धुरवा समाज भवन की रखी आधारशिला.

कल प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज ने सुकमा में क्रांतिकारी वीर गुण्डाधुर मूर्ति अनावरण कर धुरवा समाज भवन निर्माण की आधारशिला रखी.।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा, आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का आगाज करने वाले नायक गुुंडाधुर का बलिदान हमेशा इतिहास में अमर रहेगा। 1910 को बस्तर के आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था और इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं जननायकों में से अमर शहीद गुुंडाधुर के नेतृत्व में भूमकाल विद्रोह में हज़ारों आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया था।साथ ही धुरवा समाज भंवन के शिलान्यास पश्चात प्रभारी मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से समाज के आयोजनों के लिए आप लोगों को काफी मदद मिलेगी साथ ही सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी यह भवन बहुत सहायक होगा।

साँसद बैज ने कहा, गुंडाधुर हमारे बस्तर का गौरव व बस्तर की जान है, इतिहास के पन्नो में बस्तर के लिए गुंडाधुर का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ है, क्रांतिकारी वीर गुंडाधुर की वीरता की गाथा ऐतिहासिक,वीर सपूत आदिवासी बेटा बस्तर की जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से उन्होंने लोहा लिया,अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई में उनके अमूल्य योगदान को युगों युगों तक याद रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, साँसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम,जिला पंचायत अध्यक्ष सुकमा हरीश कवासी,जगन्नाथ साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा,पप्पूराम नाग अध्यक्ष धुरवा समाज बस्तर संभाग,रामदेव नाग जिलाध्यक्ष धुरवा समाज सुकमा, पोज्जाराम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज,आयशा हुसैन उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा,शिल्पा मंडावी पार्षद,महादेव नाग,सुंदर सोढ़ी,देवली नाग,धुरवा राम नाग,वीर सिंह बघेल,जयपाल चौहान,करटम मुया,रामदेव नाग सहित अन्य मौजूद रहे।

आदिवासी ध्रुव गोड़ं समाज का मासिक बैठक मान राम नारायण

0

आज दिनांक 12/02/2023 को आदिवासी ध्रुव गोड़ं समाज का मासिक बैठक मान राम नारायण ध्रुव निवासी तेतर खुटी जगदलपुर के घर पर हुआ। इस कार्यक्रम मे बुढादेव फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले धतीसगढ के प्रथम शहीद वीर नारायण के जीवनकाल एवं सौर्य, गाथा, संघर्ष आधारित फिल्म के बारे चर्चा किया गया।तथा अन्य समस्याओ पर समाज के द्वारा विचार किया गया । इस कार्यक्रम मे मान विष्णु देव पडोती धमधागढ, मती सत्य भाना ध्रुव रायपुर ,लिलेशवर सिंह ध्रुव, रामायण ध्रुव, करन ध्रुव भगत कोराम, अशोक ध्रुव, ओम प्रकाश नेताम, मधुसूदन ध्रुव, संतोष ध्रुव, योगेश ध्रुव, हेमन्त ध्रुव, विक्रम ध्रुव जितेन्द्र ध्रुव, केशव ध्रुव, मोहित ध्रुव, महेश ध्रुव, दयावती ध्रुव, गौरी ध्रुव, राधा ध्रुव, सूरूज ध्रुव। राजेशवरी ध्रुव,लक्ष्मी ध्रुव, निर्मला ध्रुव, आदि शामिल थे।

कवासी लखमा ने लूट ली महफिल

0
  • डांसर धर्मेश के संग लगे झूम झूम के नाचने, जीत लिया दिल

बस्तर आदिवासी जन्मजात कला, संगीत, नृत्य के प्रेमी होते हैं। कलाधर्मिता उनका नैसर्गिक गुण का हिस्सा होती है। कहीं गीत, संगीत, नृत्य की महफिल जमी हो और वहां मौजूद कोई आदिवासी बेजान सा बना बैठा रहे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हमारे बस्तर के आदिवासी सपूत कवासी लखमा भी ऐसे ही कला संस्कृति प्रेमी हैं। उनका भी आदिवासी मन मयूर अक्सर झूम उठता है और सार्वजनिक जगहों पर भी वे आज भले ही वे अपनी कलाप्रियता का प्रदर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाते।

ऐसा ही नजारा बीते दन तब देखने को मिला जब कवासी लखमा सिने जगत के मशहूर डांसर धर्मेश के साथ स्टेज पर डांस का जलवा दिखाने में मगन हो गए थे।आदिवासी कला, संगीत, गीत, नृत्य के बीच जन्म लेते हैं और इसी कलाधर्मिता के बीच इस नश्वर संसार से विदा हो जाते हैं। आदिवासियों के सभी संस्कारों, धार्मिक कार्यक्रमों में गीत, संगीत, नृत्य अहम हिस्से होते हैं। आदिवासी भले ही कितने भी बड़े ओहदे पर क्यों न पहुंच जाए, वह अपना गुण धर्म से कभी विमुख नहीं होता। संगीत की स्वर लहारियां बिखर रहीं हों, गीत नृत्य की महफिल सजी हो और उस महफिल में मौजूद कोई आदिवासी चुपचाप बैठा रह जाए ऐसा हरगिज हो नहीं सकता।उसके हाथ पैर खुद बखुद थिरकने लग जाते हैं और एक क्षण ऐसा भी आता है, जब वह बेसुध होकर नाचने लगता है। कुछ ऐसी ही तासीर वाले हैं हमारे बस्तर के नेता कवासी लखमा। लखमा प्रदेश सरकार में बड़े संवैधानिक पद पर बैठे हैं। वे छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री हैं। गीत, संगीत और नृत्य के दीवाने हैं।उनकी यह दीवानगी अक्सर जगजाहिर होती रहती है। बस्तर में उनकी यह दीवानगी तो दिखती ही रहती है, अब बस्तर के इतर भी उनका कलाप्रेम देखने में आने लगा है। कवासी लखमा का ऐसा ही कलाप्रेम सिने जगत के जाने माने डांसर धर्मेश के स्टेज पर भी देखने को मिला। धर्मेश संगीत की धुन के बीच डांस का जलवा दिखा रहे थे, पास ही कवासी लखमा उसका लुत्फ़ उठाते बैठे थे। तभी लखमा कुर्सी छोड़ स्टेज पर पहुंच गए और धर्मेश के संग जमकर डांस करने लगे। दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। लखमा दादी ने धर्मेश की महफिल ही लूट ली।

फर्जीवाड़े की शिकायत की तो ठहरा दिया अमन का दुश्मन

0
  • आदिवासी युवक को पुलिस ने लपेट दिया अदालती पचड़े में

बकावंड सच्चाई को सामने लाने के लिए संघर्ष करना एक आदिवासी युवक को भारी पड़ रहा है। खुद को आदिवासी बताकर बस्तर फाइटर की नौकरी पाने वाले ओड़िशा मूल के युवक की करतूत को उजागर करने वाले आदिवासी युवक को पुलिस ने अमन का दुश्मन ठहरा दिया है। ग्राम छोटे देवड़ा निवासी मानसिंग कश्यप ने आरोप लगाया है कि छोटे देवड़ा गांव में रह रहे कथित ओड़िशा मूल के युवक कमलोचन ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर बस्तर फाइटर की नौकरी प्राप्त कर ली है। मानसिंग ने मामले की शिकायत प्रशासन से की है, जिस पर जांच चल रही है। वहीं मानसिंग ने सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर कमलोचन द्वारा बस्तर फाइटर की नौकरी के लिए पेश किए गए दस्तावेजों की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की भी मांग की थी, जो कि दी नहीं गई। अब कमलोचन की शिकायत पर पुलिस ने मानसिंग के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में धारा 107, 116 के तहत मामला दर्ज कर इस्तगाशा तहसीलदार के न्यायालय में पेश किया है। इस्तगाशे में उल्लेख किया गया है कि मानसिंग और कमलोचन के बीच जमीन संबंधी विवाद है, जिसकी वजह से मानसिंग आएदिन प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष कमलोचन के खिलाफ शिकायतें करता रहा है।

जगदलपुर की धरा पर बिखरे कला और संस्कृति के रंग

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ किया ‘रंग जुलूस’ का स्वागत
  • चौदह राज्यों के रंगकर्मियों ने बिखेरी अपने राज्यों की छटा

जगदलपुर शहर में देश के विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने अपने अपने राज्य की लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। शहर के मार्गो पर कलाकारों द्वारा निकाले गए रंग जुलूस का संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ विधायक कार्यालय के सामने आत्मीय स्वागत किया। कलाकारों को शरबत पिलाई गई एवं मिठाई खिलाई गई।

विभिन्न राज्यों से आए 14 नाट्य दलों ने पारम्परिक वेशभूषा में शहर के विभिन्न मार्गो पर रंग जुलूस निकाला।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा कि बस्तर अपने विविध संस्कृति एवं कला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां अभियान संस्था द्वारा परब 2023 का आयोजन निश्चित रूप से बस्तर की संस्कृति को अन्य राज्यों से मिलाने में सेतु का काम करेगा। इस अवसर पर अभियान के संस्थापक वरिष्ठ रंगकर्मी स्व. सत्यजीत भट्टाचार्य को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रंगकर्म के क्षेत्र में किए गए कार्यों को और आगे ले जाना ही हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने अभियान संस्था के सभी सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, सुशीला बघेल, पार्षद सूर्या पाणी, बलराम यादव, कमलेश पाठक, लता निषाद, कोमल सेना, पंचराज सिंह, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, कौशल नागवंशी, हरीश साहू, वरिष्ठ नेता मिंटू कर, दंतेश्वर राव, होरी मंडल, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश नाग, महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, जफर अली बबली, धीरज पटेल, धर्मेन्द्र चौहान, विनोद कुकड़े, संदीप, जाहिद हुसैन, नीलम कश्यप, सोनू कश्यप, चैतराम कश्यप, अनिमा अधिकारी, एस नीला, विक्की निषाद, महबूब खान, प्रेम श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यूवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर के नेतृत्व में निकाला गया मशाल रैली

0
  • नक्सली हमलो में शहीद भाजपा नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

डौंडी भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी के आव्हान एवम जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे निर्देशानुसार मंडल में प्रभारी के मंडल अध्यक्ष मनीष झा जी के मार्गदर्शन अनुसार युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर के नेतृत्व में लगातार भाजपा नेताओं ऊपर हो रहे नक्सल घटनाओं तथा प्रदेश में बड़ती अपराध पर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ जनजागरण मशाल रैली मंडल स्तर पर डौंडी बाजार चौक से जयस्तंभ चौक मशाल रैली निकाली गई

नक्सल हमले में शहीद हुए स्वर्गीय भीमा मंडावी,स्वर्गीय बुधराम, स्वर्गीय नीलकंठ, स्वर्गीय सागर साहू को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई और थाना प्रभारी जी को ज्ञापन सौंपा गया । यूवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव मानकर ने कहा बड़े ही शर्म की बात है की छत्तीसगढ़ में लगातार भाजपा नेताओं के ऊपर नक्सली हमले हो रहे है संजीव मानकर ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस दौरान प्रमुख रुप से आशीष गुप्ता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ,निखिल अग्रवाल युवा मोर्चा महामंत्री ,अभिषेक भारद्वाज युवा मोर्चा मंत्री, पंकज साहू युवा मोर्चा मंत्री, युवा साथी ऋषभ सभरवाल ,राजू साहू, निखिल सोनी ,रिंकू मरकाम, लोकेंद्र आल्हा ,प्रदीप ,भूपेंद्र ,हर्ष दामले ,निखिल , कन्हैया प्रधान अन्य युवा साथी मौजूद थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS