City Media - Page 880 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 880

बस्तर में भूपेश बघेल के राम लखन बने दीपक और रेखचंद

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए मखमली बिस्तर बने बस्तर के सम्पूर्ण विकास के लिए जुटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 साल से विकास की बरसात कर रहे हैं। 4 साल में बस्तर के चप्पे चप्पे में जितना विकास हुआ है, वह अपने आप में एक कीर्तिमान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस वनांचल को छत्तीसगढ़ का स्वर्ग बनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक जन भावनाओं के अनुरूप विकास में बस्तर के सभी जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज संसदीय क्षेत्र के सभी विधायकों के साथ मिलकर बस्तर विकासदूत की भूमिका निभा रहे हैं। उनका विधायकों के साथ बेहतर तालमेल होने के कारण विधायकों को अपने क्षेत्र के विकास में सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री बघेल हर छोटी बड़ी जरूरत को संज्ञान में लाते ही मंजूरी दे रहे हैं। उनकी समावेशी विकास की योजनाएं बस्तर में फलीभूत हो रही हैं। गोला बारूद की गंध की जगह विकास की सुगंध फैल रही है। बस्तर अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ गया है। अशिक्षा से शिक्षा की तरफ मुड़ गया है। हिंसा से शांति के मार्ग पर आगे बढ़ गया है। पिछड़ेपन से विकास की दिशा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में सांसद दीपक बैज और विधायकों की एकजुट टीम बस्तर विकास के ध्येय को धरातल पर स्थापित कर रही है। इस नए दौर में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव और बस्तर संभाग की इकलौती सामान्य सीट जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बराबरी से विकास कार्य करा रहे हैं। दीपक बैज पूरे संसदीय क्षेत्र में प्रकाश फैला रहे हैं तो जगदलपुर विधायक रेखचंद विकास के मार्ग में मील के पत्थर बन गए हैं। बस्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए राम लखन की यह जोड़ी अपने कार्य और व्यवहार से आकर्षित कर रही है। सांसद दीपक बैज संसद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप में बस्तर व छत्तीसगढ़ के लिए आवाज बुलंद करते हैं। वे भूपेश बघेल सरकार की नीतियों पर दमदारी से बात करते हैं और भूपेश बघेल सरकार की मांगों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हैं। बस्तर के बहुआयामी विकास के लिए वे मुख्यमंत्री के निर्देशन में सक्रिय हैं तो मैदानी संघर्ष तथा संपर्क के कारण बस्तर में कांग्रेस को मजबूत बनाये रखने में भूपेश बघेल की नीतियों पर प्रभावी अमल कराने के लिए विधायकों को प्रेरित कर रहे हैं। जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अपने क्षेत्र में सक्रियता की मिसाल कायम की है तो संसदीय सचिव के तौर पर वे बस्तर के विकास में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव रेखचंद जैन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कांग्रेस की जड़ों को सींच रहे हैं।

विद्यार्थियों से दर्द का रिश्ता रहा है बस्तर के सांसद दीपक बैज का

0
  • छात्रसंघ अध्यक्ष रहते 21 साल पहले भी कराया था छात्र सम्मेलन
  • आज उसी दीपक बैज ने सांसद बन फिर कराया वैसा ही आयोजन
  • बस्तर सांसद की इस पहल के दीवाने हो गए छात्रावासी विद्यार्थी

बस्तर अब से इक्कीस साल पहले छात्रसंघ अध्यक्ष रहते दीपक बैज ने छात्रावासी छात्र – छात्राओं का संभाग स्तरीय सम्मेलन कराया था। आज वही दीपक बैज बस्तर के सांसद बन चुके हैं और आज उनकी इस पहल की पुनरावृति हुई। बैज की पहल पर 25 जनवरी को छात्रावासी छात्र छात्राओं का संभागीय सम्मेलन धरमपुरा में आयोजित किया गया। सम्मलेन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत बस्तर के तमाम जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सांसद बैज ने अपनी पढ़ाई आदिम जाति कल्याण विभाग के धरमपुरा स्थित छात्रावास में रहकर की है। बैज ने छात्रावासी छात्र – छात्राओं के दुख दर्द को न सिर्फ करीब से देखा है, बल्कि उस दुख और दर्द को खुद भोगा भी है। एक छात्रनेता के रूप में राजनीतिक पारी की शुरुआत कर आज सांसद बन चुके दीपक बैज 20 – 21साल बीत जाने के बाद भी उस दर्द को शायद नहीं भूल पाए हैं। यही वजह है कि उन्होंने एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा करते हुए छात्र सम्मेलन का आयोजन किया। तब छात्र सम्मेलन जगदलपुर के हाता ग्राउंड जो कि अब गांधी मैदान कहलाता है, में हुआ था। यह सम्मेलन दीपक बैज के नेतृत्व में हुआ था। इस सुखद मौके पर बैज ने अपने छात्रावासी जीवन की एक यादगार फोटोग्राफ साझा की है, जिसमें वे अपने सहपाठी छात्र छात्राओं के साथ नजर आ रहे हैं। फोटोग्राफ में तबके दुबले पतले छात्र दीपक बैज गॉगल पहने चेक शर्ट वाले छात्र और एक छात्रा के बीच बैठे दिख रहे हैं। उस समय फोटोशूट के दौरान दीपक बैज ने सफेद शर्ट और काली फुलपेंट पहन रखी थी। सांसद दीपक बैज का कहना है कि छात्र सम्मेलन आयोजन के पीछे उनकी मंशा रही है कि छात्रावासों में रहकर पढ़ाई कर चुके और वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थी मेल मुलाकात कर अपने अनुभव साझा कर सकें और उनकी समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरपरस्ती में कराया जा सके। आज का छात्र सम्मेलन दीपक बैज के ही नेतृत्व में आयोजित किया गया। बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छात्रावासी विद्यार्थियों की समस्याओं, खानपान की दिक्कत आदि मुद्दों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि छात्रावासों की दिक्कतें दूर की जाएंगी और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। छात्र सम्मेलन के आयोजन को लेकर नई पीढ़ी के छात्र – छात्राएं सांसद दीपक बैज के मुरीद बन गए हैं। इन विद्यार्थियों का कहना है कि बैज ने सम्मेलन आयोजित कर हम छात्र छात्राओं के साथ दर्द का रिश्ता निभाया है। हम रिश्ते की इस डोर को कभी टूटने नहीं देंगे और आने वाली पीढ़ी को इस रिश्ते से जोड़ने की कोशिश हम भी करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

0

बकावंड मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को विकासखंड बकावंड के ग्राम गिरोला में 68 करोड़ रु. से भी अधिक की लागत के 27 कार्यों का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें बकावंड से कोलावल के बीच 26 किलोमीटर लंबी सड़क और पुल के चौड़ीकरण कार्य, रायकोट से कुरेंगा के बीच निर्मित 23 किलोमीटर लंबी सड़क, मारीगुड़ा से मैलबेड़ा के बीच 6 किलोमीटर लंबी सड़क, जेल में बैरक, दरभा में 50 सीटर आईटीआई छात्रावास, किलेपाल में 50 सीटर आईटीआई छात्रावास, गंजोपारा से गुड़ियापारा के बीच सेतु, कोसारटेडा जलाशय में मछलीपालन के लिए केज स्थापना व फ्लोटिंग हाउस और गोदाम, जगदलपुर नगर निगम की हजार किलोग्राम क्षमता की कंपोस्ट मशीन, सिटी ग्राउंड के सामने निर्मित दुकानें, हाल व प्रवेश द्वार, आमागुड़ा चौक में निर्मित दुकानें, स्वास्थ्य विभाग के एफ टाईप क्वार्टर शामिल हैं।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने छिंदबहार के कबड्डी टीम को प्रदान की कबड्डी किट

0

छिंदबहार :- कबड्डी टीम को जूता एवं जर्सी प्राप्त कर खुशी से झूम उठे सुदूरवर्ती वनांचल दरभा क्षेत्र के ग्रामीण युवा अत्याधुनिक जूते एवं जर्सी पहनकर अन्य टीमों से टक्कर ले पायेंगे छिंदबहार किंग के कबड्डी खिलाड़ी इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं छत्तीसगढिया ओलंपिक के माध्यम से ग्रामीण खेलों के खिलाड़ी आज अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं उन्होंने दरभा जैसे वनांचल क्षेत्र के खिलाड़ियों के द्वारा कबड्डी खेल में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया**इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य दीनमनी बेसरा, वरिष्ठ नेता संभूनाथ बेसरा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमु उपाध्याय , वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणी, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,भगनाथ,संपत,कमलेश,भावत,सनमत,राजी,देवनाथ,कृष्णा,अमत,संभुनाथ बेसरा, रुपेन्द्र एवं बसंत उपस्थित रहे ।

गिरोला में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

0
  • सांसद बैज व अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे सीएम का स्वागत करने

बकावंड मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को विकासखंड के ग्राम गिरोला पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का स्वागत राजयसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, कमिशनर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी. कलेक्टर चंदन कुमार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने किया। गिरोला में मुख्यमंत्री श्री बघेल सिरहा गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, चालकी, बाजा मोहरिया, आठ पहरिया और राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 133 करोड़ रु. के विभिन्न विकास कार्यों लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री 26 जनवरी को जगदलपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जगदलपुर के धरमपुरा में आयोजित छात्रावासी विद्यार्थियों के संभागीय सम्मेलन में भी शामिल होंगे। लामनी पार्क में निर्मित पक्षी विहार तथा डोंगाघाट में बायोगैस से संचालित विद्युत निर्माण गृह का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री 26 जनवरी को लालबाग में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे तथा सिरहासार चैक स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके पश्चात् आमागुड़ा चौक में पुलिस स्मारक स्थल तथा चौक के उन्नयन कार्य का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान तुरेनार में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का लोकार्पण करेंगे।

आदिवासियों की जमीन बेचने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई :तोड़ेम

0
  • मसगांव में आदिवासियों की पट्टे वाली भूमि और गोठान की जमीन बेच दिए जाने के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा

बकावंड बस्तर जिले अनेक गांवों में भू माफिया और राजस्व विभाग के अधिकारी – कर्मचारी आदिवासियों के स्वामित्व की भूमि के साथ ही शासकीय जमीन को भी बेच रहे हैं। भूमि स्वामियों को पता ही नहीं होता आर उनकी जमीन दूसरे के कब्जे में चली जाती है। सर्व आदिवासी समाज ने इसे गंभीर मामला और आदिवासियों को बस्तर से बेदखल करने की साजिश बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच तथा दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग शासन प्रशासन से की है।

भूमाफिया जिले के राजस्व विभाग के मैदानी कर्मियों से सांठगांठ कर आदिवासियों को बेदखल कर उनकी जमीन बाहरी लोगों और गैर आदिवासियों के पास बेचते जा रहे हैं। यही नहीं ये भू माफिया कई गांवों में तो गोठान, चारागाह, खेल मैदान, जैसी सार्वजनिक प्रयोजन की शासकीय जमीन को भी बेचने लगे हैं। बस्तर जिले की बकावंड तहसील के कई गांवों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इस तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा, मसगांव में गोठान के लिए आरक्षित भूमि एवं आधा दर्जन आदिवासियों की जमीन का विक्रय दलालों ने साहूकारों के पास कर दिया है। सर्व आदिवासी समाज ने इस जमीन घोटाले के खिलाफ आवाज उठाई है। सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने इस कृत्य को आदिवासियों के अधिकारों पर कुठाराघात और नियम विरुद्ध करार दिया है। तोड़ेम ने कहा है कि आदिवासियों की जमीन और शासकीय भूमि को बेचा नहीं जा सकता। पटवारी और राजस्व निरीक्षक जमीन दलालों के साथ मिलकर आदिवासियों की जमीन बेच रहे हैं। हमने कलेक्टर से इसकी शिकायत की है। तोड़ेम ने कहा कि प्रभावित आदिवासियों को ग्रामसभा में आवेदन देकर अपनी समस्या रखनी होगी। ग्रामसभा कार्रवाई की मांग एसडीएम से करेंगे। फिर एसडीएम अपने मातहत अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे। उल्लेखनीय है कि बकावंड तहसील के मसगांव में 20 एकड़ से अधिक रकबे वाली शासकीय भूमि गोठान के लिए आरक्षित है। इस भूमि के समीप खसरा नंबर 141, 142 पर आदिवासियों का वर्षो से कब्जा है। पट्टे वाली इस जमीन पर आदिवासी कास्तकारी करते आ रहे हैं। भू- माफिया ने राजस्व विभाग के कर्मियों से सांठगांठ कर ड्रीप लगाने के नाम पर आदिवासियों की इस जमीन की बिक्री कर क्रेता को कब्जा दिला दिया है। खसरा नं. 142 की 0.60 हेक्टयेर भूमि पर सरगीपाल लेम्पस सोसाइटी से तथा खसरा नंबर 141 की 0.50 हेक्टयर भूमि पर केसीसी लोन भी लिया गया है।

हाटकर्रा कन्या आश्रम के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

0

कोरर – कल मंगलवार को ग्राम पंचायत हाटकर्रा में महिला बाल विकास, एवम कन्या आश्रम के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस, पर रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कि गई,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर सिंह पुजारी अध्यक्षता जनपद सदस्य झाड़ू राम मंडावी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नवीन पाण्डेय तथा महिला बाल विकास सुपरवाइजर मति अनुसुइया साहू, हॉस्टल अधिक्षिका राजेश्वरी कांगे थी, कार्यक्रम कि शुरूआत मां सरस्वती पूजा के बाद डा. नवीन पाण्डेय (ग्रामीण चिकित्सा सहायक) द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, बालिका आज हर क्षेत्र में आगे है

चाहे वो सांस्कृतिक कार्यक्रम में हों खेल कूद में बेटी के बिना संसार कि कल्पना नही कि जा सकती, इसी क्रम में जनपद सदस्य झाड़ू राम मंडावी द्वारा अपने क्षेत्र के बेटियो को अच्छे से पढ़ने एवम सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आगे आने हेतू उत्साहवर्धन उद्बोधन दिया गया, सेक्टर सुपरवाइजर मति अनुसुइया साहू द्वारा बेटी बेटा को समान शिक्षा, पोषण मिले क्योंकि बेटी हि आगे चल कर भावी माँ बनेगी और एक स्वस्थ बच्चें को जन्म देगी जो एक समाज का राष्ट्र का निर्माण में सहायक होगा इन्ही बेटी बचाव बेटी पढ़ाव कार्यकरम को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजना जैसे नोनी सुरक्षा , सुकन्या समृद्धि, कौशल्या योजना आदि के में जानकारी दिया गया।
बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। इस पुरे कार्यक्रम में प्रधानपाठक सुकदेव सर्फे , सुशीला देहरी, सुमेश साहू, नीरज लाल भुआर्य, हेमंत कुमार रावते, वीरेंद्र नायक,परदेसी पटेल,श्याम सुंदर पटेल, हेमंत पटेल आदि उपस्थिति थे।

पंडरदल्ली के माँ काली मंदिर में महाविशेष शान्ति यज्ञ का आयोजन

0

दल्ली राजहरा के पंडर दल्ली के स्थानीय माँ काली मंदिर में दिनांक 22 जनवरी को कलकत्ता से आये हुए प्रकाण्ड पण्डितों के द्वारा दल्लीराजहरा नगर की शांति एवम स्थानीय श्रद्धालुओं के लिये एक दिवसीय महाविशेष शान्ति यज्ञ आयोजित की गई जिसमें नवग्रह पूजा के साथ-साथ विष्णु पूजा, शिव पूजा, दुर्गा पूजा व जाप, चंडी पूजा, राधाकृष्ण पूजा,राम पूजा,हनुमान पूजा और मधुसूदन पूजा सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक की गई ।इस महाविशेष पूजा के कार्यक्रम को सफल बनाने में सपन चक्रवती, मदन माइती, सतीश गुप्ता, बादल तिवारी, घनश्याम परेरा ,मेवा पटेल एस के मस्की , वी पी अनिल बी एम एस के सदस्य और काली मंदिर के पुजारी का विशेष योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एनएसपी के निजीकरण विरोध में पंच – सरपंचों के तेवर आक्रामक

0
  • नगरनार इस्पात संयंत्र के गेट -1 के सामने 27 को होगा आंदोलन
  • संयुक्त पंचायत जन संघर्ष समिति के बैनर तले निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा

नगरनार एनएमडीसी द्वारा स्थापित नगरनार स्टील प्लांट ( एनएसपी ) के निजीकरण के खिलाफ जगदलपुर विकासखंड के पंच – सरपंचों और ग्रामीण अब आक्रामक तेवर अपनाते नजर आ रहे हैं। एनएसपी को निजी हाथों में जाने से बचाने के लिए संयुक्त पंचायत जन संघर्ष समिति का गठन किया गया है। समिति के बैनर तले 27 जनवरी को प्लांट के गेट पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्लांट बंद रखवाने की भी तैयारी कर ली है।राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) द्वारा नगरनार में करीब 147 हेक्टेयर जमीन पर स्टील प्लांट की स्थापना की गई है।

जिस जमीन पर प्लांट स्थापित किया गया है, वह जमीन नगरनार, उपनपाल, कस्तूरी, धनपूंजी, बम्हनी, माड़पाल, तिरिया आदि ग्राम पंचायतों के आदिवासी किसानों की तथा शासकीय है। जमीन का अधिग्रहण छग शासन द्वारा किया जाकर उसे जिला उद्योग केंद्र जगदलपुर के हवाले किया गया था। बाद में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार पर दबाव डालकर पूरी जमीन एनएमडीसी को 99 साल की लीज पर दिलवा दी। नगरनार के सरपंच लेखन बघेल, उपनपाल की सरपंच कामनी नागेश, बम्हनी की सरपंच यशोदा साहनी तथा धनपूंजी, माड़पाल, तिरिया, कस्तूरी आदि ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंचों और ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन का स्वामित्व परिवर्तन एनएमडीसी के नाम पर करा दिया है। इससे बस्तर का बड़ा अहित होगा, स्थानीय युवाओं के रोजगार पाने की उम्मीद पर पानी फिर जाएगा तथा आदिवासियों का हक छिन जाएगा। नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के प्रयासों का पुरजोर विरोध करने तथा इसके लिए किसी भी स्तर तक जाने का संकल्प पंच, सरपंचों और ग्रामीणों ने ले लिया है। उक्त सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 27 जनवरी को सुबह 6 बजे से नगरनार स्टील प्लांट के गेट नंबर -1 के सामने धरना देने, प्रदर्शन करने एवं प्लांट का कामकाज बंद करवाने की सूचना दी है। सरपंचों ने कहा है कि केंद्र सरकार ट्रांजेक्शन एडवाइजर एसबीआई कैपिटल मार्केट लिमि. के माध्यम से रूचि की अभिव्यक्ति के लिए अनुरोध के तहत नगरनार इस्पात संयंत्र में सामरिक विनिवेश की प्रक्रिया अपनाकर संयंत्र का निजीकरण करना चाहती है। सरपंचों ने विनिवेश की प्रक्रिया को रद्द करने तथा नगरनार स्टील प्लांट को निजीकरण वाली कंपनियों की सूची से अलग रखने की मांग की है। सरपंचों ने निजीकरण न रोकने पर आंदोलन का विस्तार करने की चेतावनी भी दे दी है।

विश्व बालिका दिवस के दिन विधायक चंदन कश्यप ने बनियागांव व सोनारपाल के बालिकाओं को साइकिल वितरण किया

0

भानपुुरी – छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत बेनूर में सरस्वती साईकल योजना कार्यक्रम में शामिल होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियागांव व सोनारपाल के स्कूल के 65 बालिकाओं को साईकिल वितरण कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की विधायक ने इस अवसर पर कहा कि पहले ग्रामीण अंचल की बहुत सी लड़कियां स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाती थी, परंतु शासन की योजना से अब बालिकाओं को दूरी की समस्या नहीं रह गई है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समुचित शिक्षा के साथ साथ अन्य जरूरी कदम उठाने एवं कोई भी समस्या होने पर सीधे संपर्क करने को कहा,साथ ही उन्होंने शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल, सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान सरपंच बनियागांव लुदरु राम,सरपंच सोनारपाल श्याम कुमारी ध्रुव , गोलचंद नायक ,रामसुख गुप्ता, विजय कुमार जोशी,उमेश जोशी,संजय देवागंन प्राचार्य  एवं शिक्षक शिक्षिका व स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS