City Media - Page 924 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 924

सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में सरपंच – सचिव कर रहे धांधली

0
  • जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत

बकावंड इस विकासखंड की ग्राम पंचायत पोटेयावड़ के सरपंच और सचिव पर सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में धांधली करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मामले की शिकायत जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की गई है।
ग्रामीणों ने बताया है कि पोटेयावड़ में दो साल सार्वजनिक शौचालय का निर्माण 8 माह से अधूरा पड़ा है।शौचालय निर्माण के नाम पर दीवारें खड़ी कर दी गई हैं। छत ढलाई नहीं करवाई गई है। शीट भी नहीं लगवाई गई है। बताते हैं कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए दो लाख रु. स्वीकृत हुए थे। स्वीकृत पूरी रकम सरपंच और सचिव ने आहरित कर ली है। बावजूद वे निर्माण पूरा नहीं करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय की रकम सरपंच और सचिव ने आपस में बांट ली है। ग्रामीण जब शौचालय का निर्माण पूरा कराने की मांग करते हैं, तो सरपंच और सचिव तरह – तरह की बहानेबाजी करते हैं।
खुले में शौच करने की मजबूरी
ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय का निर्माण करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। काम काफी धीमी गति से चलता रहा और ले देकर दीवारें खड़ी कर दी गईं।, शेष कार्य आठ माह से रोक दिया गया है। इस कारण ग्रामीणों को शौचालय की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीण आज भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। शौच के लिए ग्रामीणों को खेतों और जंगलों में जाना पड़ता है। खुले में शौच करने की वजह से महिलाओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जब मामले की शिकायत बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी से की, तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि काम जल्द पूरा कराने सरपंच को निर्देशित करेंगे।

देवेश मेश्राम को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

0

दल्लीराजहरा निवासी देवेश कुमार मेश्राम को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान किया। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (दुर्ग)के समाजशास्त्र विभाग शोधकेन्द्र के शोधार्थी देवेश कुमार मेश्राम ने समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक, डॉ. सपना शर्मा सारस्वत के मार्गदर्शन में असंगठित ठेका श्रमिकों की स्थिति का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन बालोद जिले के दल्लीराजहरा माइंस के विशेष संदर्भ में विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

उन्होंने अपने शोध को 7 अध्यायों में विभक्त किया,शोधार्थी के पीएचडी थिसिस में प्रथम अध्याय में विषय का परिचय द्वितीय अध्याय में पूर्व शोध साहित्य का पूर्वावलोकन तृतीय अध्याय में उत्तरदाताओं की सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक पृष्ठ भूमि चतुर्थ अध्याय में ठेका श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास संबंधी नियम एवं कानून पंचम अध्याय में ठेका श्रमिकों की शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाएं एवं समस्याएं षष्ठम अध्याय में ठेका श्रमिकों के विकास संबंधी नीति में गैर सरकारी संगठन एवं मजदूर संगठनों की भूमिका तथा सातवें अध्याय में शोध के निष्कर्ष को रखा। अपने शोध निष्कर्ष में देवेश मेश्राम ने यह बताया कि शिक्षा की कमी के कारण शासन के अनेक कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिको को वंचित होना पाया है। साथ ही शासन की ओर से किसी भी प्रकार की दुर्घटना के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की अत्यंत आवश्यकता की ओर भी अपनी पीएचडी थिसिस के दौरान सबका ध्यान आकर्षित किया है। पीएचडी वायवा में उपस्थित विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, शासकीय वीवायटी पीजी कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र चौबे, डॉ. ए. के. खान, कल्याण पीजी महाविद्यालय भिलाई के प्राचार्य डॉ. आर. पी. अग्रवाल, डीसीडीसी डॉ. प्रीता लाल, पीएचडी सेल प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, शासकीय वीवायटी पीजी कॉलेज दुर्ग के डॉ. शकील हुसैन आदि ने प्रश्न पूछकर शोधार्थी के मौखिकी में हिस्सा लिया। इस पीएचडी वायवा में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों रूप से लगभग 100 से अधिक लोग उपस्थित थे। देवेश मेश्राम ने अपने इस शोध को 4 वर्षों में पूर्ण किया। अपनी इस उपाधि को उन्होंने श्रमिको को समर्पित करते हुए कहा कि “भले ही इस सृष्टि को ईश्वर ने बनाया है पर इसे सँवारा और गढ़ा श्रमिकों ने ही है”।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर पंचायत चिखलाकसा में 2.50 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा आयुर्वेदिक अस्पताल

0
  • 30 बिस्तर आयुर्वेदिक अस्पताल का क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ
  • सांसद प्रतिनिधि धुर्वे ने चिखलाकसा में किया 30 बिस्तर आयुर्वेदिक अस्पताल का भूमिपूजन

दल्लीराजहरा नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ मेडिकल साइंस कॉरपोरेशन (cgmsc) के तहत 2.50 करोड़ की लागत से 30 बिस्तर आयुर्वेदिक अस्पताल का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया,नगर पंचायत उपाध्यक्षअब्दुल अब्राहिम सैयद ,सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे,आयुर्वेदिक डॉक्टर आशुतोष पाठक,सब इंजीनियर सोमसाय देवहारि, ठेकेदार बच्ची देवी मिश्रा और नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र के पार्षदगण तिहारू राम आर्य,राजू ,विमला जैन,कुंती देवांगन सुनीता गुप्ता,संगीता साहू, नूतन दास,लीला डरसेना, व चिखलाकसा क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

धुर्वे जी ने कहा अस्पताल के निर्माण होने से दल्ली राजहरा व चिखलाकसा, पुतरवही, धोबनी, कुरूभाठ, कुसुमकसा व आसपास सभी गांव व क्षेत्रवासियों को मिलेगा इसका लाभ। ध्रुवे जी ने आगे कहा कि आयुर्वेदीय चिकित्सा पद्धति की यह विशेषता है कि इनमें रोगों का उपचार इस प्रकार किया जाता है कि रोग जड से नष्ट किया जाए एवं पुन: उत्‍पति न हो। आयुर्वेद में रोगों की पहचान एवं परीक्षण विभिन्न प्रश्‍नों और आठ परीक्षणों, जैसे नाडी, मूत्र, मल, जिहवा, शब्द(आवाज) स्पर्श्‍ा, नेत्र, आकृति द्वारा की जाती है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारीयों एवं समस्त थाना प्रभारीयो का लिया गया बैठक

0

दिनांक 13.12.2022 लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये गए दिशा-निर्देश। सामुदायिक पुलिसिंग एवं बेसिक पुलिसिंग चलाने पर दिया गया जोर। महिला एवं बच्चों के विरूद्व शिकायत/घटित अपराधों में संवेदनशिलता से करे वैधानिक कार्यवाहीपुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना एवं चौकी प्रभारीयोें का पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के सभाकक्ष में क्राईम मीटिंग लिया गया। क्राईम मीटिंग के एजेण्डा जैसे लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग लंबित षिकायत पत्र, चिटफण्ड अपराध लंबित गुम इंसान के संबंध में सभी थाना/चौकी प्रभारीयों से बारी बारी समीक्षा किया गया

साथ ही हिदायत दिया गया कि लंबित अपराध, लंबित चालान, एवं लंबित मर्ग की कलेण्डर वर्ष 2022 के समाप्त होने के पूर्ण रूचि लेकर सभी अपराधों को त्वरित निराकरण वैधानिक कार्यवाही किया जाएं। लंबित गुम इंसान की पतासाजी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएं एवं लंबित शिकायतों को निराकरण जल्द से जल्द किएं जाएं।

थाना क्षेत्र में जुआ शराब सट्टेबाजी की शिकायत मिलने पर थाना प्रभारीयों को फटकार लगाते हुए उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। सामुदायिक पुलिसिंग, बेसिक पुलिसिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग पर जोर देते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् जन जागरूकता संबंधी अभियान चलाने और आम नागरिकों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करने के लिए सख्त निर्देश दिया गया। सभी थानो क्षेत्रों में शाम के समय वाहन एवं पैदल पेट्रोलिंग कर अड्डाबाजी करने वाले, आम रास्तों में शराब पीने वाले गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश के विरूद्व जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने आदेषित किया गया है। तथा यातायात चेकिंग अभियान करने जैसे बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट वाहन चालन करने वालों के विरूद्व अधिक से अधिक मोटरयान अधिनियम् के तहत् कायवाही करने व महिलाओं एवं बच्चों पर होने वाले अपराधों, साइबर संबंधी अपराधों की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयों से निर्देश प्राप्त कर संवेदनशीलता से त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बालोद जिले में मां गंगा मैय्या जेसीबी ओनर एसोसिएशन का गठन, जल्द ही सभी ब्लॉक में किया जाएगा संगठन का विस्तार

0

दल्ली राजहरा में आज दिनांक 13 12. 22 को जेसीबी ओनर एसोसिएशन की बैठक रखी गई, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बालोद जिले में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से बाहर से आने वाली मशीनों को रोका जाएगा एवं एक रेट पर मशीनें बालोद जिले में चलाई जाए, सभी सदस्यों द्वारा एकमत होकर एसोसिएशन का नाम मां गंगा मैया जेसीबी ओनर एसोसिएशन रखने पर सहमति प्रदान की एवं बालोद जिले के सभी ब्लॉक में संगठन बनाने पर सहमति व्यक्त किया इसके पश्चात सर्वप्रथम डौंडी ब्लाक में मां गंगा मैया जेसीबी ओनर एसोसिएशन, ब्लॉक-डौंडी का सर्वसम्मति से राकेश द्विवेदी को अध्यक्ष चुना गया एवं उपाध्यक्ष- लक्ष्मण पाटिल सचिव- द्वारका साहू सह सचिव- मेहरसिंह एवं कोषाध्यक्ष- हितेश साहू ,मीडिया प्रभारी – हनी मथारू को बनाया गया समिति के सभी सदस्यों द्वारा तत्काल पंजीयन राशि भी जमा की गई एवं आगामी 15.12. 2022 से यूनियन द्वारा निर्धारित मूल्यों पर जेसीबी चलाए जाने की सहमति भी प्रदान की मां गंगा मैया जेसीबी ओनर यूनियन द्वारा

प्रति घंटे 1300 रुपए हाईवा लोडिंग ₹700 टिप्पर लोडिंग ₹400 माजदा लोडिंग ₹300 ट्रैक्टर लोडिंग ₹250 एवं जेसीबी का महीना किराया ₹120000 रुपए 240 घंटे* तय किया गया एवं बैठक में यह भी तय किया गया कि बालोद जिले की समस्त पंजीकृत मशीनों को स्टीकर प्रदान किया जाएगा एवं बाहर से आने वाली मशीनों को रोका जाएगा बालोद जिले में केवल स्थानी यूनियन में पंजीकृत मशीनें ही चलाई जाएंगी ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में हुआ कृष्ण -सुदामा मिलन

0
  • बारसूर थी भगवान कृष्ण के नाती अनिरुद्ध की ससुराल

जगदलपुर मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में आयोजित भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन मंगलवार को भागवताचार्य पं. कृष्ण कुमार तिवारी ने बस्तर की पौराणिक नगरी बारसूर की कथा सुनाते हुए बताया कि द्वापर युग में बारसूर भगवान श्रीकृष्ण के नाती अनिरुद्ध की ससुराल थी। 143 मंदिर और तालाबों के लिए चर्चित बारसूर बाणासुर की नगरी थी। भगवान शिव ने बाणासुर को सचेत किया था कि जिस दिन महल का ध्वज टूट कर स्वत: गिर जाएगा। उस दिन तुम्हारे राज्य का पतन हो जाएगा।

एक दिन उनकी पुत्री उषा ने भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध का अपहरण कर गुप्त विवाह कर लिया। अनिरुद्ध को मुक्त कराने कृष्ण ने बाणासुर की नगरी पहुंचे। उनके आते ही ध्वज टूट कर गिर गया। शिवजी की उपस्थिति में दोनों के मध्य भीषण युद्ध हुआ। कृष्ण ने बाणासुर के नौ सौ छियासी हाथों को काट दिया। शिवजी के आग्रह पर कृष्ण ने बाणासुर को अभयदान दिया। तत्पश्चात उषा और अनिरुद्ध का भव्य विवाह समारोह संपन्न हुआ था। पौराणिक मान्यता है कि बारसूर की विश्व प्रसिद्ध गणेश प्रतिमाओं को बाणासुर की बेटी उषा और उनकी सखी चित्रलेखा ने ही स्थपित कराया था। द्वारिकाधीश ने माता लक्ष्मी के आठ रूपों रुकमणी, सत्यभामा, जामवंती, सत्या, भद्रा, मित्रवृंदा, लक्ष्मणा, कालिंदी से विवाह किया था। कथा के दौरान उस समय लोगों के नेत्र सजल हो गए। जब कृष्ण सुदामा मिलन की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। कथा को आगे बढ़ाते हुए कृष्णा महाराज ने कहा कि संकट में साथ देना मित्रता की पहचान है। आजकल तो लोग मित्रों के सामने मीठी बातें करते हैं परंतु विपदा के समस्त मुंह छिपाते हैं। यह हरकत मित्रता के नाम पर पाखंड है। कथा के अंत में परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई गई, तत्पश्चात भागवताचार्य और उनके सहयोगियों को मां दंतेश्वरी की तस्वीरें भेंट की गई। बुधवार सुबह दस बजे हवन यज्ञ तथा दोपहर एक बजे प्रसाद वितरीत किया जाएगा।

भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार सर्व मजदूर कल्याण संघ के नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन

0

जगदलपुर, 13 दिसंबर। भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार सर्व मजदूर कल्याण संघ जगदलपुर बस्तर संभाग द्वारा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संभागीय कार्यालय में 13 दिसंबर को की गई। इस बैठक में संघ के प्रमुख संस्थापक पदम कश्यप की अध्यक्षता में संभाग स्तर के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। सभी की आम सहमति से संभाग अध्यक्ष नारायण बघेल की अगुवाई में जिला स्तर के नए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष हरि कश्यप, उपाध्यक्ष धरम सिंह पेंटर, कोषाध्यक्ष रामकुमार यादव, सहसचिव मनाबोध कश्यप, जिला सचिव राकेश मिश्रा का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ। चूने गए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं कार्यभार पत्र दिया गया। संभाग अध्यक्ष बघेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि मजदूरों के कल्याण हेतु एकजुट होकर समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ हमारे संघ के सभी साथियों को दिलाया जायेगा। इस अवसर पर बस्तर राजमिस्त्री, मजदूर कल्याण संघ, उन्नयन का बस्तर संभाग भवन व सन्निर्माण कर्मकार सर्व मजदूर कल्याण संघ लेबर यूनियन का छत्तीसगढ़ शासन श्रम मंत्रालय द्वारा दर्जा प्रदान किया गया है। जिसमें संभाग स्तर एवं जिले स्तर के सभी संगठित एवं असंगठित मजदूर स्वाभाविक रूप से इसके सदस्य होंगे। मौजूद पदाधिकारी व सदस्य पारस नाथ पांडे, चेतन मौर्य, फरसू राम साहू, रैपाल निषाद, अशोक मंडावी, कुलेश्वर कश्यप, संपत मौर्य, मीना पांडे, पुरषोत्तम पटेल इस अवसर पर उपस्थित रहे।

बकावंड ब्लॉक के कोलावल पहुंचने पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी का ग्रामवासियों द्वारा भव्य रुप से स्वागत किया गया

0

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने धान खरीदी केंद्र का निरिक्षण कर उंहा के कर्मचारीयों से धान खरीदी के विषय में विस्तार से जानकारी ली कर्मचारीयों ने लेमप्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा की कोलावल धान खरीदी में अभी तक कुल 737 किसानों का पंजीकृत हुआ है और जिसमें 80 किसानों का अभी तक 4865 क्विंटल धान खरीदी की गई है ।

बस्तर विधायक बघेल जी ने मंदिर प्रांगण में पहुंचने से पूर्व मंदिर के समीप माता गुड़ी के लिए एक घंटी खरीदी की क्षेत्र के साथ साथ मंदिरो की जरूरतो की चीजे पर विशेष ध्यान देते हैं ग्राम कोलावल में तपेश्वरी माता गुड़ी में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की और मंदिर प्रांगण में देवी देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया

बचपन की यादें को आज और ताजा करते हुए मेला का भ्रमण करते हुए कई परिचित दुकानदारों से मिलकर उनका हाल पूछा साथ ही कई सामग्री की खरीदी भी किया

जिसमें मौजूद रहे वरिष्ठ एवं लेमप्स अध्यक्ष कपूर बेसरा, सरपंच सुदर्शन बेसरा, उप सरपंच संतुराम कश्यप,जनपद सदस्य श्रीमती जयमनी भारती, परिश बेसरा,सुरजो राम, तुलसीराम, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण और ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

ईडी के रडार पर हैं बस्तर संभाग के चार बड़े अधिकारी

0
  • माइनिंग घोटाले की आंच पहुंची बस्तर तक, कभी भी तलब किए जा सकते हैं संभाग के चारों अफसर
  • डीएमएफ की रकम के खर्च और खदान आवंटन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जाने की खबर

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही छ्ग में खदान घोटाले जांच की आंच बस्तर तक पहुंच गई है। बस्तर संभाग के भी चार बड़े अधिकारी ईडी के रडार पर आ चुके हैं। इन अफसरों को कभी भी ईडी दफ्तर में तलब किया जा सकता है। खबर है कि ईडी के साथ-साथ इनकम टैक्स के अधिकारी भी बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिलों में माईनिंग और डीएमएफ से जुड़े दस्तावेज और फाईलें खंगाल रहे हैं। खदान आबंटन में करोड़ों की लेनदेन की खबर दिल्ली तक पहुंच चुकी है। अब इस मामले से जुड़े अफसरों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। खनिज विभाग के साथ बस्तर संभाग में लोक निर्माण, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग में बड़े घोटाले का खेल चल रहा है। छग में लगातार घोटाले की परतें खुलने के बाद माईनिंग घोटाले की आंच बस्तर तक पहुंच चुकी है। ईडी की जांच प्रक्रिया के दौर में बस्तर संभाग के भी चार बड़े अफसरो के साथ ही खनिज विभाग के भी अधिकारी ईडी के रडार पर हैं। इन संदेही अधिकारियों की कुंडली खंगालने की कवायद हाई लेवल पर शुरू हो चुकी है। राजधानी में की गई छापेपार कार्रवाई के दौरान बरामद दस्तावेजों में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि बस्तर संभाग के अफसरों से भी इस घोटाले के तार जड़े हैं। इसी के बाद बस्तर के चार अफसर ईडी के रडार पर आए हैं। कोरबा से बस्तर आए जिला खनिज अधिकारी से हुई पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी माईनिंग और डीएमएफ के दस्तावेज खंगालकर घोटाले का पर्दाफाश करने में जुट गए हैं। वहीं इस मामले से जुड़े अधिकारी बचने के लिए जोड़तोड़ में लग गए हैं।

खदान घोटाले में करोड़ों का खेल

दंतेवाड़ा जिले की बैलाडीला लौह अयस्क खदान में एक कंपनी को एनओसी देने एवं कांकेर जिले में माईनिंग लीज देने में करोड़ों का भ्रष्टाचार होने के सबूत मिलने के बाद ईडी के अधिकारी इन मामलों से जुड़े एक-एक दस्तावेज की बारीकी से जांच करने में जुट गए हैं। खबर है कि खनिज विभाग के अधिकारी आवंटन में हुई सौदेबाजी में भागीदार बनकर मालामाल हो गए हैं। ये अधिकारी अब वर्तमान में दीगर जिलों में अपनी पदस्थापना भी करा चुके हैं। खनिज घोटाले में अफसरों के साथ ही खनिज अधिकारी ने भी बराबर की भूमिका निभाई है। ईडी को मिले दस्तावेजों में इसका खुलासा होने की खबर है। दस्तावेजों की पड़ताल पूरी होते ही ईडी बस्तर अंचल के अफसरों को कभी भी तलब कर सकताहै।

अटकी माईनिंग की फाइलें

खनिज मामले से जुड़े बस्तर अंचल की कई फाईलें राजधानी के दफ्तर में लंबे समय से अटकी हैं । एक आईएएस अफसर के घर छापेमारी के बाद उक्त दफ्तर की सारी फाईलें धूल खा रही हैं। महिला आईएएस अफसर की बेहद करीबी रिश्तेदार है उक्त दफ्तर के डायरेक्टर हैं, जहां खनिज से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाती है। विगत छह माह से सुनवाई नहीं होने के कारण बस्तर सहित प्रदेशभर की कई फाईलें इस दफ्तर में अटकी हुई हैं। राज्य सरकार भी जनता से जुड़े मामलों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते लोगों में भारी आक्रोश है। भाजपा नेता ने पीएमओ को लिखा पत्र*बस्तर संभाग के कुछ अफसरों के ईउी के रडार में होने की चर्चा के बाद बस्तर अंचल के एक भाजपा नेता ने पीएमओ कार्यालय को पत्र लिखकर ऐसे विवादित अफसर जो खनिज घोटाले में संलिप्त हैं, उन्हें बस्तर अंचल के महत्वपूर्ण पदों से हटाने की मांग की है। ताकि मामले की पड़ताल में रूकावट न आ सके। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी अपने पदों पर रहते दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर सकते हैं ।

भानपुरी में एनएसयूआई का सदस्यता अभियान

0

भानपुरी शासकीय महाविद्यालय भानपुरी में एनएसयूआई के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडेय व ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप के निर्देशानुसार एनएसयूआई सदस्यता अभियान के तहत एनएसयूआई भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी व एनएसयूआई बस्तर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष ओमकार यादव के नेतृत्व में बस्तर जिला अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय भानपुरी में सदस्यता अभियान मेंबर एवं कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के बारे में छात्र-छात्राओं से अवगत होकर उनको होने वाली समस्याओं का एनएसयूआई के द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित रहे युवा कांग्रेस बस्तर विधानसभा उपाध्यक्ष जशकेतन जोशी , एनएसयूआई बस्तर जिला ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप , पूर्व एनएसयूआई तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष मनीष मिश्रा , बस्तर जिला ग्रामीण महासचिव हिमांशु कश्यप , महासचिव मनीष कश्यप , युवा नेता कृपालु कश्यप , बस्तर कॉलेज अध्यक्ष हर्षित कश्यप , बस्तर कॉलेज उपाध्यक्ष कमलेश ठाकुर , एनएसयूआई बस्तर जिला ग्रामीण सचिव, हरीनाथ नायक साहिल पांडे, हिमांशु पांडे, कोमेस्वर ठाकुर ,कैलाश बघेल , पुरुषोत्तम कश्यप,एवं समस्त एनएसयूआई कार्यकर्तागण।

MOST POPULAR

HOT NEWS