City Media - Page 925 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 925

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ 14 दिसबंर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, भारतीय मजदूर संघ

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर पूरे प्रदेश में 14 दिसबंर से अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी ।ईस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने पुरे प्रदेश में संबंधित विभाग को अपना ज्ञापन सौंप दीया है। और हड़ताल को सफल बनाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता और सहायिकाओं का झलमला और गोठीया में बैठक संपन्न हुआ ।

जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 8 सूत्रीय मांगे है जिसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन 18000 एवं सहायिका को 9000 प्रतिमाह भुगतान जायज है साथ ही 9 माह की एरियर्स राशि का भुगतान, असिस्टेंट के आधार पर पदोन्नति तथा वरिष्ठता के आधार पर सुपरवाइजर का पद भरने जैसे मांगे जायज है। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल 14 दिसम्बर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रारंभ हो जायेगा, ईस दिन से धरना प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा, जोकि 20 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में चलेगा। इसके पश्चात 22 दिसंबर से राजधानी रायपुर में अनिश्चितकालीन आन्दोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ ने कहा कि सरकार हमें नजर अंदाज करके हमें ही कुपोषित करने पर तुली है। नई शिक्षा नीति के तहत हमे भी प्राथमिकता न देकर अनदेखा किया जा रहा है ।

और तो और इस 6500 के अल्प मानदेय से ही हमे इंटरनेट का खर्च करवाकर, पोषण ट्रैकर एप का काम करवाया जा रहा है।ऐसी ही अनेक विसंगतियोंमे छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ कार्य करने को विवश हैं। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं नेज्ञापन सौंपकर 14 दिसंबर सेभारतीय मजदूर संघ के बैनर तलेअनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया है, समस्याओं के निवारण के लिएकि,1975 से समेकित महिला एवं बाल विकास परियोजना पूरे भारत मे संचालित है, परंतु इस कार्य कोकरने के लिए नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आज तक सरकारी कर्मचारी घोषित नही हो पाई है, उनको आज भी मानदेय हीमिल रहा है,6500 में अपने परिवार का भरणपोषण करने को विवश हैं। वैसे तो सरकार की ये योजना भारत मे कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, परंतु सरकार द्वारा उपेक्षित पूरे छत्तीसगढ़ की कार्यकर्ताओ ने आंदोलन का बिगुल बजाया है। 1,00000 लाख से भी ज्यादा की संख्या में कार्यकर्ता और सहायिका बहनों ने शासन की योजनाओं को फली भूत सफल कर रहे हैं। और स्वंय की समस्याओं के समाधान के लि समय समय पर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंप कर उनके संज्ञान में लाया जा रहा है, परंतु आज तक कोई निराकरण नही हो पाया है। जोकि बहुत ही खेदजनक है। लेकिन अब ये आंदोलन अनिश्चितकालीन है, जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती हम अपने आंदोलन में डटे रहेंगे ।ईस बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती आयशा खान, महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ, प्रदेश मंत्री श्रीमती कुलेश्वरी, श्रीमती विद्या गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती संजय कुमारी, श्रीमती ललिता, श्रीमती पूर्णिमा, श्रीमती संगीता, आदि सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित थीं। मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघजिला बालोद

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर की शिक्षा व्यवस्था ने जीत लिया मध्यप्रदेश की टीम का दिल

0
  • विकास खंड लोहंडीगुड़ा पहुंचा मप्र राज्य शिक्षा केंद्र का भ्रमण दल

जगदलपुर मध्यप्रदेश के राज्य शिक्षा केंद्र की टीम छत्तीसगढ़ में मूलभूत साक्षरता एवं गणितीय कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों एवं स्थानीय भाषा में अध्यापन कार्य संबंधी मुद्दों के अध्ययन हेतु बस्तर जिले में पहुंची। 15 सदस्यीय दल ने आईएएस द्वय धनराज एस व लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में विकासखंड लोहंडीगुड़ा की शैक्षणिक संस्थाओं का भ्रमण व अवलोकन किया। आईएएस एम. सुदीप समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जिला परियोजना समन्वयक अखिलेश मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर ने आगंतुकों स्वागत किया। प्राथमिक शाला उसरीबेड़ा में स्थानीय भाषा में बच्चों को दी जा रही शिक्षा व शिक्षा के क्षेत्र में एलेक्सा डिवाइस का किए जा रहे उपयोग का अवलोकन दल ने किया। शाला की शिक्षिका हीरमती भारद्वाज व टंकेश्वरी जुमड़े के अध्यापन कार्य व उपयोग में लाई जा रही सहायक सामग्री की भ्रमण दल ने प्रशंसा की।

दी जा रही है डिजिटल शिक्षा

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था के बारे में भ्रमण दल को अवगत कराया। जिले में विकासखंड लोहंडीगुड़ा की शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव व विकासखंड के शिक्षकों के स्वस्फूर्त प्रयासों के सम्बंध में अवगत कराया। विकासखंड की सभी माध्यमिक शालाओं में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था होने की जानकारी भ्रमण दल को दी गई। एलेक्सा डिवाइस के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति जोड़ने का अभिनव प्रयास लोहंडीगुड़ा विकासखंड से ही प्रारंभ हुआ है। मध्यप्रदेश की टीम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अंदरूनी क्षेत्रों में भी शिक्षा का स्तर काफी अच्छा है। शिक्षा से बच्चों को जोड़ने हेतु जिस प्रकार से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह प्रेरक है। मध्यप्रदेश में भी ऐसी पहल की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ रही अव्यवस्था पर चिंतित नही राज्य सरकार व प्रशासन:–ओजस्वी भीमा मंडावी

0

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कहा ने कहा हाल ही में कुछ दिनों से छत्तिसगढ़ राज्य में अव्यवस्था का मंजर देखने को मिल रहा है, जिला प्रशासन एवं कैबिनेट मंत्री के ही जिले में भारी गड़बड़ियां देखने को मिल रही है। जिले में बढ़ता कुपोषण का मामला हो या कोरबा में महतारी एक्सप्रेस न मिलने से महिला की मौत का मामला हो। आज कल प्रदेश व बालोद जिले में ऐसी बहुत सी गड़बड़ियां देखने को मिल रही है। जनता भी जिले की इन अव्यवस्थाओं पर शासन व प्रशासन के खिलाफ मुखर दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान स्थिति पर भाजपा मंत्री ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने भी शासन व प्रशासन के खिलाफ मुखर दिखाई दे रहे हैं। उक्त विषयों पर उन्होंने कहा कि आज अव्यवस्था एक जिले में ही नही वरन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में व्याप्त है। प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, निरंकुशता हावी है। ऐसे में हमारा दंतेवाड़ा जिला कैसे अछूता रह सकता है। कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के जिले में उन्ही के विभाग में कुपोषण दर की वृद्धि का मामला इसका जीता जागता उदाहरण है, केवल बालोद जिले में लाखों करोड़ों के बजट महिला एवं बाल विकास विभाग में आवंटित होते हैं फिर भी कुपोषण की दर में वृद्धि हो जाती है कहीं यह भी तो भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ रहा। हाल ही में कोरबा की एक गर्भवती महिला को महतारी एक्सप्रेस न मिलने से मृत्यु का मामला प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलता है। थोड़ी भी मानवता आज शासन, प्रशासन के पास नही दिखती । जिले की स्थिति देखते हुए चिंता होती है कि हमारा जिला किस दिशा की ओर बढ़ रहा है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए भी जिला प्रशासन मौन है। इस निरंकुश सरकार का पतन तो तय है पर जब तक यह सरकार है तब तब सरकार कुछ तो मानवता रखे। दंतेवाडा जिला बनने के बाद बहुत से विकास कार्य यहां हुए वर्तमान सरकार उनकी भी देखभाल ठीक से नही कर पा रही है। अब जनता की अदालत में क्या होता है यह देखना बाकि रह गया है।

बिछड़ी अर्ध विक्षिप्त महिला का घर ढूंढ लिया सोशल मिडिया ने

0
  • बस्तर पुलिस ने असहाय घूम रही महिला को परिजनों तक पहुंचाया
  • बालोद जिले के खुरसुनी गांव की रहने वाली है महिला

जगदलपुर सोशल मीडिया बड़े काम की चीज है। इंसान इसका सही ढंग से उपयोग करे, तो असंभव से लगने वाले कार्य भी चुटकी बजाते हल हो जाते हैं। वहीं इसका दुरूपयोग किसी की जिंदगी में आग लगा सकता है, बसे बसाए घर को उजाड़ सकता है। सोशल मीडिया ने बस्तर पुलिस की एक बड़ी परेशानी दूर कर दी और परिवार से बिछड़कर जगदलपुर पहुंच गई एक अर्ध विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने में मदद की।

हाटगुड़ा में सुनसान जगह पर करीब 30 वर्ष की एक महिला थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ किगुमसुम सी बैठी हुई थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी, लेकिन काफी परेशान सी लग रही थी। बस्ती के किसी शख्स ने बस्तर पुलिस की डायल-112 सेवा को इस बाबत जानकारी दी। डायल-112 की पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंच गई। महिला को पुलिस अपने साथ थाना ले आई। पूछताछ करने पर महिला अपना नाम पता सही ढंग से नहीं बता पाई। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से महिला को वन स्टाप सखी सेंटर जगदलपुर में भेज दिया। वहां उसकी काउन्सलिंग की गई। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण महिला अपना सही नाम व पता नहीं बता पा रही थी। वह कुछ गांवों के नाम जरूर लेती रही। महिला ने जिन जगहों के नाम बताए, उसके आधार पर पहचान हेतु अलग-अगल थानों में वाट्सएप के माध्यम से उसकी फोटो भेजकर तस्दीक कराई गई। सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म के जरिए पता चला कि महिला का नाम किरण उर्फ चंद्रवती निषाद है और वह बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना अंतर्गत ग्राम खुरसुनी की निवासी है। संपर्क करने महिला के परिजनों ने साधन न होने के कारण जगदलपुर पहुंचने में असमर्थता जताई। पुलिस ने महिला को घर भेजने की व्यवस्था की। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू ने महिला थाना स्टाफ के साथ किरण निषाद को ग्राम खुरसुनी भेजा। वहां ग्राम प्रमुखों एवं ग्रामीणों के समक्ष महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। खुरसुनी के ग्रामीणों ने बस्तर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिद्दत से कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती : रेखचंद जैन

0
  • संसदीय सचिव ने छात्राओं को किया सायकल वितरण संबोधन
  • मेरिटोरियस स्टूडेंट को 50 हजार की सम्मान राशि देने की घोषणा
  • किसानों को बीज वितरित किया, मितानिनों को मिला सम्मान
  • नगरनार में लैम्प्स के गोदाम का लोकार्पण किया

नगरनार शिद्दत से कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। कामयाबी ऐसे लोगों के कदमों में खुद आ गिरती है। इसलिए आप सारे स्टूडेंट्स को लगातार कोशिश करती रहनी चाहिए, एक न एक दिन कामयाबी जरूर मिलेगी।जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सोमवार को नगरनार में आयोजित सायकिल वितरण समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

जब जैन ने स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन की उक्त पंक्तियां सुनाई, तो कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सरस्वती सायकिल योजना को बेहतरीन योजना निरुपित करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा ही नहीं दिया है, अपितु वे राज्य को हर मामले में बेहतर बना भी रहे हैं। इसी कड़ी में नगरनार को पहले से अच्छा बनाने की पहल की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्कूल का जो भी छात्र या छात्रा मेरिट में आएगा, उसे वे अपनी ओर से 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देंगे। जैन ने बच्चों से तैयारी के नाम पर घर वालों को गुमराह करने की बजाए खूब मेहनत करने को कहा और हरिवंश राय बच्चन की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, कविता की चंद पंक्तियां सुनाई। संसदीय सचिव ने कहा कि हौसला मजबूत होगा तो कभी हार नहीं होगी। खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकिल योजना बेहतरीन योजना है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बोर्ड परीक्षा का परिणाम और बेहतर लाने कहा। नीट व आईआईटी की परीक्षा देने, जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्ञान गुड़ी की स्थापना करने आदि की जानकारी भी दी। भारद्वाज ने टॉपर बच्चों को पारितोषिक मिलने और मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकाप्टर से रायपुर तक भ्रमण करवाने की योजना की जानकारी भी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने को कहा। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य सियाराम नाग ने विभिन्न क्षेत्रों में विधायक रेखचंद जैन द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उनकी सरलता- सहजता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सरपंच लैखन बघेल ने कहा कि हमारे विधायक सुख- दुख में खड़े रहते हैं। आपमें से कुछ लोगों को वोट देने का अधिकार मिलने वाला है। उन्होने रेखचंद जैन को फिर से जिताने की अपील उपस्थित लोगों से की। इस दौरान किसानों को 260 किलो गेहूं, चना, मसूर, उड़द और मूंग बीज का वितरण किया गया। मितानिनों और स्कूल के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मेघनाथ बघेल, उप सरपंच रविशंकर दास, धनुर्जय दास, घनश्याम महापात्र, विजय दास, आमागुड़ा सरपंच भगत राम, शोभा राम, इंदु बघेल, कमलोचन कश्यप, ईश्वर बघेल, नीलो पुजारी, डूमर पुजारी, हेमू बघेल, सुकालू बघेल, मनु बघेल, विजय सिंह, विनोद कुकड़े, विकास राव, प्राचार्या ज्योति श्रीवास्तव, सुधीर देवांगन, उमेश्वरी देवांगन, नील हरी महापत्र, राजू राम कश्यप, पंच, मितानिन, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं व अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन लक्ष्मी मार्कंडेय व ओमप्रकाश जोशी ने किया जैन ने नगरनार सरपंच व सचिव को हिंगलाजिन मातागुड़ी के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत पांच लाख रुपए में से एक लाख रुपए का चेक सौंपा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउबाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया गया। विधायक जैन ने नवमीं कक्षा में अध्ययनरत 58 छात्राओं को सायकिल वितरित की।

गोदाम सह चबूतरा लोकर्पित

स्कूली कार्यक्रम के पूर्व जैन ने नगरनार में निर्मित 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम सह चबूतरा का लोकार्पण किया। इसका निर्माण 26.50 लाख रुपए की लागत से जिला खनिज संस्थान निधि के जरिए किया गया है। इस दौरान सोमनाथ सेठिया समेत लैम्प्स के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

विविध प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी व सराहनीय कार्य किए जाने के लिए cop of THE MONTH. NOVEMBER 2022 से सम्मानित किया गया

0

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा जिला बालोद के अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा विविध पंजीबद्ध अपराधों फरार आरोपियों गिरफ्तारी किये जाने एवं अन्य प्रकरणों में सहरानीय कार्य किये जाने पर COP OF THE MONTH. NOVEMBER 2022 से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा जिला बालोद के थानों में दर्ज पंजीबद्ध अपराधों के विवेचना करने, अन्य प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर सहरानीय कार्य किये जाने के फलस्वरूप जिला बालोद के अधिकारी / कर्मचारीगण को COP OF THE MONTH NOVEMBER 2022 से सम्मानित किया गया है।

प्रकरण क्रमांक 01- सउनि विजय जगत, आर.क. 153 मुकेश देवांगन, आर.क्र.440 धर्मेन्द्र सेन, आर. क्र.894 सुरेन्द्र देशमुख थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा थाना राजहरा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक – 414/22 धारा 120-बी, 364 (क), 365, 386 भादवि के सभी आरोपीगणों को 24 घंटे के भीतर पृथक-पृथक स्थानों से गिरफ्तार किया गया।प्रकरण क्रमांक 02- आर. क्र.631 कमलेश रावटे, आर. क. 202 संदीप यादव, आर. क्र. 1279 विवेक शाही थाना अर्जुन्दा जिला बालोद द्वारा थाना अर्जुन्दा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक-111/22 धारा 302 भादवि के आरोपीगण के जिला जेल बालोद में निरूद्ध रहने के दौरान दिनांक 26.11. 2022 को फरार होने जाने से उन्हे पता तलाश व घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

खिलाड़ियों को अधपका भोजन देने के मामले में पीटी पर गाज

0
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ियों को स्तरहीन और कम भोजन दिए जाने पर कलेक्टर ने व्यायाम शिक्षक को किया निलंबित

जगदलपुर यहां आयोजित संभाग स्तरीय छत्तीगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने आए खिलाड़ियों को अधपका और कम भोजन परोसे जाने के मामले में कलेक्टर चंदन कुमार ने व्यायाम शिक्षक रविंद्र पटनायक को निलंबित कर दिया है।उल्लेखनीय है कि सात और आठ दिसंबर को जगदलपुर के लालबाग में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया था। इसमें संभाग भर से लगभग दो हजार खिलाड़ी और सहायक स्टाफ शामिल हुए थे। खिलाड़ियों को अधपका चावल और सब्जी तथा दाल के नाम पर पानी परोसा गया था। इससे आक्रोशित खिलाड़ियों ने चक्काजाम कर दिया था। मामला काफी तूल पकड़ चुका था। मामले की जांच जिला प्रशासन ने तहसीलदार जगदलपुर से कराई थी। तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तीतिरगांव के व्यायाम शिक्षक रविंद्र पटनायक (एलबी) को निलंबित कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

छह माह में ही ध्वस्त हो गया झीरम के शहीदों का स्मारक

0
  • अपने शहीद नेताओं को ही भूल गई है कांग्रेस : सुरेश गुप्ता
  • शहीद स्मारक निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया है कांग्रेस ने

जगदलपुर भाजपा ने आरोप लगाया है कि झीरम घाटी के शहीद कांग्रेस नेताओं की स्मृति को संजोए रखने के लिए शहीद स्मारक बनाने के नाम पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है। निर्माण की गुणवत्ता की अनदेखी की गई। यही वजह है कि बनने के छह माह के अंदर ही शहीद स्मारक ध्वस्त हो गया है।

भाजपा ने इसे शहीद कांग्रेस नेताओं का अपमान करार दिया है। शहर के लालबाग में बने झीरम शहीद स्मारक की दयनीय स्थिति का जायजा लेने नगर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम के पार्षद का दल पहुंचा। स्थल की हालत देख भाजपा के लोग आक्रोशित हो उठे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा जवानों की शहादत को सम्मान देने के लिए बनाए गए इस स्मारक स्थल का लोकार्पण 25 मई 2022 को किया था। इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया था। जगदलपुर के हृदय स्थल पर स्थित झीरम शहीद स्मारक शुरू से ही विवादों में रहा है। लोकार्पण के तुरंत बाद स्मारक में दरारें आ गई और कई तरह की अनियमितताएं भी उजागर हुईं। 6 माह से झीरम शहीद स्मारक स्थल असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बना हुआ है। यहां पर लगी हुई फव्वारे की लाइट उखड़ चुकी है। फर्श जगह – जगह टूट गई है। शहीदों की प्रतिमाएं खंडित हो रही हैं। प्रतिमाओं का रंग उड़ता जा रहा है। घास सूख चुकी है। स्मारक की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि झीरम शहीद स्मारक के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। आज कांग्रेस के नेता स्थानीय विधायक, महापौर अपने ही शहीद नेताओं की सुध लेने शहीद स्मारक में इसलिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि ये सभी स्मारक के निर्माण में जमकर हुए भ्रष्टाचार में सहभागी हैं। केंद्र सरकार द्वारा नियोजित डीएमएफटी फंड का जमकर दुरुपयोग हुआ है। भ्रष्टाचार की कहानी निर्माण स्थल की दुर्दशा खुद कह रही है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में जरा सी भी नैतिकता होगी, तो तत्काल इस निर्माण की स्वतंत्र एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मिलकर हम शहीद स्मारक स्थल को पूर्व की स्थिति में लाने की मांग करेंगे। झीरम शहीद स्मारक की देखरेख हेतु कर्मचारी की नियुक्त और स्मारक स्थल का पुनर्निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने की मांग करते हुए भाजपा नेताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। भाजपा नेत्री दीप्ति पांडे ने कहा कि कांग्रेस नैतिकता भुला बैठी है। अपने ही शहीद नेताओं के स्मारक स्थल के निर्माण में भ्रष्टाचार करना और स्थल को बनाकर भूल जाना शहीदों के प्रति कांग्रेस के नेताओं की खोखली श्रद्धा और खत्म हो चुकी नैतिकता को उजागर करता है। शहीद स्मारक का 6 महीने में ध्वस्त हो जाना कांग्रेस के लिए शर्म की बात है। पार्षद राजपाल कसेर ने कहा कि शहीदों का सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं किया। शहीदों के सम्मान के लिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेसी अपने शहीद नेताओं को भले ही भूल गए हों, मगर हम भाजपाई शहीदों के सम्मान की खातिर लड़ेंगे। दिगंबर राव ने कहा कि जो कांग्रेसी अपने शहीद नेताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं। निर्मल पाणिग्रही ने कहा कि शहीद स्मारक का पुनर्निर्माण तत्काल आरंभ हो, अन्यथा भाजपा पार्षद दल आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा। इस दौरान बाबुल नाथ, अनिल लुक्कड़ नायक, खेमसिंह देवांगन, आशुतोष पाल, संग्राम सिंह राणा, शशि नाथ पाठक, अतुल सिन्हा, कमल पटवा, रोशन झा, मोतीराम बघेल, धनसिंह नायक, त्रिवेणी रंधारी, सविता गुप्ता, अतुल कौशल, आशुतोष आचार्य, उमेश वानखेड़े, रवि कश्यप, सूर्यभूषण सिंह, अमर झा, सतीश वाजपेयी, लोकेश राव, प्रेम सेठिया, हरेश पारख, प्रेम यादव, शेखर शर्मा,पवन गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संभाग स्तरीय स्काउट, गाइड, रेंजर, रोवर जम्बोरेट के तीसरे दिन चलाया गया स्वच्छता अभियान

0

जगदलपुर संभाग स्तरीय स्काउट गाइड रेंजर रोवर जम्बोरेट शिविर का आड़ावाल जगदलपुर में दिनांक 10 दिसंबर से 14 दिसम्बर 2022 तक आयोजन किया जा रहा है । जिसमें बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित हुए हैं । इस जंबूरी में लगातार प्रतिदिन नए-नए गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है । जंबूरी के तीसरे दिन संभाग से जम्बोरेट प्रतिभागी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया । प्रतिभागियों ने मां दंतेश्वरी एवं मां कंकाली माता के मंदिर परिषर, गंगा मुंडा तालाब उद्यान एवं कलेक्ट्रेट परिसर के साथ-साथ ग्राम पंचायत आड़ावाल की विभिन्न वार्डों, ओरना कैम्प एवं मुख्य मार्ग लाइवलीहुड काॅलेज से बाईपास रोड तक की साफ-सफाई की गयी । इस स्वच्छता अभियान के दौरान बस्तर संभाग के सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया । इन प्रतिभागियों के हौसला अफजाई एवं उत्साह वर्धन के लिए रेखचन्द जैन, विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती संगीता रेखचन्द जैन, श्रीमती सफीरा साहू महापौर नगर निगम जगदलपुर, पार्षद ललिता राव, राजेश राय, जनप्रतिनिधि कमलेश पाठक राजकुमार सेठिया, किरण गुप्ता, आड़ावाल सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण सहित कोटेश्वर नायडू सम्मिलित हुए। स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक रेखचन्द जैन ने नवा गढ़बो छत्तीसगढ़, नवा गढ़वो बस्तर, स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वच्छ बस्तर की परिकल्पना साकार कर रहे स्काउट गाइड के बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आपके स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ एक जागरूकता आएगी । इस जागरूकता से शहर वासियों एवं ग्राम वासियों को प्रेरणा प्राप्त होगी और वह सभी अपने ग्राम और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग प्रदान करेंगे । नगर निगम महापौर सफ़ीरा साहू जी ने भी बच्चों को स्वच्छता संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने पर शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सराहनीय पहल की गई है । उन्होंने शहर वासियों की ओर से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । शिविर के गतिविधियों के सफल संचालन में शिविर संचालक मंडल के सदस्य प्रद्युम्न श्रीवास, दंतेश्वरी तिवारी, दसरू यादव, जेपी पाठक, ऋषिदेव सिंह, एस ललित कुमार, अभिमन्यु कुंवर, श्रीमती सुधा परमार, पूर्णिमा दास, मीरा हिरवानी, कृष्ण कुमार मौर्य, नरवेद सिंह, मनोज महापात्र, हरेंद्र सिंह राजपूत, लिलेश देवांगन, गोपेन्द्र शार्दूल, रूमा निखत, हसीना खान, रुचिता पांडे, अमित कुर्रे, रमेश सिंह, सहित जिले व संभाग से आए हुए समस्त स्काउटर एवं गाइडर द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

भागवत महापुराण कथा: कृष्ण ने रुक्मिणी से विवाह रचाया

0
  • मातृत्व सुख पाने पूतना ने गंवाए प्राण: कृष्णा तिवारी

जगदलपुर राजा बलि की पुत्री ने वामन अवतार को देखा तो मातृत्व भाव उमड़ा लेकिन उनके विराट रूप को देख क्रोधित होकर कहने लगी कि ऐसे बच्चे को दूध में जहर मिला कर मार डालना चाहिए। भगवान ने उसकी बातों का मान रखा। वही राजकुमारी बक राक्षस की बहन बकी बन जन्म ली लेकिन वह जिंदगी भर बांध रही इसलिए लोग उसे बिना पूत वाली पूतना कहने लगे। लोगों के शब्द बाण से पूतना हताश थी। जब कंश ने उसे बालकृष्ण को मारने का आदेश दिया तो वह सहर्ष तैयार हो गई और कालकूट जहर लगा भगवान को स्तनपान कराया। ईश्वर ने उसे मां कहा और उसे बैकुंठ प्रदान किए। उधर समाज में ऐसे बहुंत से लोग हैं। जो अपने बूढ़े माता पिता को आश्रम में छोड़ आते हैं।यह बातें मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में आयोजित भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के तहत सोमवार को कही।सोमवार को बालकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। शाम को श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान परायणकर्ता धनंजय चतुर्वेदी, संगीत पक्ष के टीकम पटेल, सत्यनारायण विश्वकर्मा और कोमल सिन्हा ने कई मधुर भजन कर श्रोताओं को मुग्ध कर दिए। मंगलवार शाम कथा का समापन होगा, वहीं बुधवार सुबह हवन यज्ञ तथा दोपहर एक बजे भंडारा प्रारंभ होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS