City Media - Page 952 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 952

आधी रात भूखे बीमार शख्स को बचाने पहुंच गई बोधघाट पुलिस

0
  • सब इंस्पेक्टर तिर्की ने पेश की इंसानियत की शानदार मिसाल
  • झाड़ियों में कराहते पड़े असहाय व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

जगदलपुर। झाड़ियों में कराहते, तड़पते पड़े एक घायल और बीमार शख्स को रक्षित आरक्षी केंद्र के सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की और पुलिस स्टॉफ देवयोग से बचाने पहुंच गए। उस शख्स को झाड़ियों से निकालकर पुलिस के वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो जख्मों के दर्द, ठंड और भूख के चलते शख्स की जान भी जा सकती थी। पुलिस कर्मियों और सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की के इस नेक कदम की जमकर तारीफ हो रही है।
बोधघाट से करकापल जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच फंसा एक व्यक्ति दर्द, ठंड की सिहरन और भूख से बेहाल कराहते पड़ा था।

चोरी, लूट हमले की वारदात रोकने तथा आपराधिक तत्वों की धरपकड़ के उद्देश्य से करकापाल मार्ग की ओर पेट्रोलिंग पर निकले रिजर्व पुलिस थाने के उप निरीक्षक श्री तिर्की और अन्य पुलिस कर्मियों को झाड़ियों से किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज सुनाई दी। पुलिस कर्मियों ने अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर कराहने की आवाज आने की दिशा में रौशनी फेंकी, तो वहां हाफ शर्ट और लुंगी पहना हुआ एक शख्स बैठा नजर आया। श्री तिर्की और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला। नाम पता पूछने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल मजीद बताया, लेकिन अपने निवास का पता वह नहीं बता पाया। उस शख्स ने जानकारी दी कि उसने दो दिन से खाना नहीं खाया है। अपने शरीर पर हुए जख्मों के बारे में अब्दुल मजीद ने जानकारी दी कि गड्ढे में गिरने से वह जख्मी हुआ है। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने बोधघाट थाने के टीआई लालजी सिन्हा और रक्षित आरक्षी केंद्र के निरीक्षक को मामले की जानकारी दी। टीआई से जरुरी मार्गदर्शन लेकर सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की तथा अन्य पुलिस वालों ने उस व्यक्ति को तुरंत अपने वाहन में बिठाया और बोधघाट ले जाकर उसे कुछ खाद्य सामग्री खाने को दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसे अभी डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रखा गया है। अगर पुलिस समय रहते घटना स्थल पर नहीं पहुंची होती, तो भूख, ठंड और जख्मों की वजह से उस शख्स की जान पर बन आती। कुत्ते और जंगली जानवर भी उसके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते थे। बोधघाट समेत पूरे अंचल में सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की और अन्य पुलिस कर्मियों के इस मानवीय कदम की खूब तारीफ हो रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अब्दुल मजीद नाम का यह शख्स कहां का रहने वाला है तथा घटना स्थल पर वह पहुंचा कैसे ?

सफारी कार ने मारी पेड़ पर टक्कर

0

भानपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर भानपुरी व सोनारपाल के बीच ग्राम मुंजला के विक्की ढाबा के पास सफारी कार अनियंत्रित होकर पेड़ पर मारी टक्कर कार सवार घायलों को अस्पताल लाया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुंजला के पास राहुल तिवारी 28 वर्ष ग्राम चपका निवासी वह तीन लोग भानपुरी से चपका जा रहे थे रास्ते में विक्की ढाबा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ पर मारी ठोकर जिसमें सवार घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल भानपुरी उपचार की लाया गया।

एफ / 188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा ग्राम रतेंगा और पुसपाल जिला बस्तर (छ.ग.) में सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन

0

भानपुरी – सीआरपीएफ एफ / 188 बटालियन पुसपाल घाट, बस्तर द्वारा अपने परिचालनिक क्षेत्र अंतगर्त सुदूरवर्ती एवं नक्सल ग्रस्त क्षेत्र, रतेंगा, और पुसपाल थाना लोहडीगुडा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) में सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविक एक्सन कार्यक्रमका आयोजन भावेश चौधरी कमाण्डेन्ट 188 बटालियन के निर्देशन में अशोक निगुडे द्वितीय कमान अधिकारी बन्ना राम सहायक कमाण्डेन्ड – एफ / 188 बटालियन एवं अन्य जबानो के उपस्थिति में किया गया। सिविक एक्सन कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास समिति रतेंगा एवं ग्राम विकास समिति पुसपाल को सामाजिक अवसरों के आयोजन हेतु आवश्यक वस्तुए जैसे भगोना, कडाही बाल्टी चम्मच इत्यादि का वितरण किया गया इस अवसर पर ग्राम विकास समिति रतेंगा की शान्ति कश्यप सरपंच कवल कश्यप रतेंगा के ग्रामीण व ग्राम विकास समिति पुसपाल के सुकूल राम कश्यप सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर अशोक निगुडे द्वितीय कमान अधिकारी ने अपने संबोधन में सिविक एक्सन प्रोग्राम का महत्व बताया। उन्होने बताया की देश के नागरिको की रक्षा के लिए सी.आर. पी. एफ सदैव तत्परता से कार्य कर रही है। अपने उदबोधन के माध्यम से ग्रामीणों का मनोबल बढ़ाया तथा बच्चों को अपना भविष्य संवारने हेतु कुछ टिप्स दिये। ग्रामीणों ने के०रि०पु०बल के इस कार्य की सरहना की । इस प्रकार के आयोजन से सुरक्षा बलो एवं ग्रामीणों के बीच बेहतर एवं मधुर संबंधों को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणो ने इस अवसर पर बताया कि रतेंगा एवं पुसपाल के लगभग 4000 नागरिक सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में के०रि०पु०बल द्वारा प्रदान की गई वस्तुओं का उपयोग कर लाभांवित हो सकेगे ।

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाला गया

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह जी के मार्गदर्शन में श्रीमती सोनी तिवारी व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा के द्वारा कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का शसक्तीकरण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09/11/2022 को विधिक सेवा दिवस पर व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा से लेकर बी एस पी उच्च. मध्यामिक विद्यालय दल्लीराजहरा तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था। जिसमे व्यवहार न्यायालय के अधिवक्तागण, न्यायालय स्टाफ बी एस पी उच्च. मध्यामिक विद्यालय दल्लीराजहरा के शिक्षक एवं विद्यर्थियों एवं पी एल वी दीपक साहू उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुकमा में जुटे देशभर के आदिवासी स्काउट गाइड

0
  • नेशनल ट्राइबल स्काउट-गाइड रोवर-रेंजर कार्निवाल का आगाज
  • मुख्य अथिति लखेश्वर बघेल, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग और सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश लखमा ने किया शुभारंभ


जगदलपुर सुकमा जिला मुख्यालय में देशभर के आदिवासी स्काउट, गाइड और रोवर रेंजर्स का जमावड़ा लगा है। ये लोग अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सुकमा में नेशनल स्काउट – गाइड, रोवर रेंजर कॉर्निंवाल का भव्य आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग एवं सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


कॉर्निंवाल में आए लोगों को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि जिस तरह से आप लोगों की प्रतिभा की चर्चा हो रही है, यह बहुत ही प्रशंसा की बात है। जब मेरी पढ़ाई चल रही थी, तब मैं भी एनसीसी कैडेट था। एनसीसी और स्काउटिंग अनुशासन तथा देशभक्ति की सीख देती हैं, जनसेवा का पाठ पढ़ाती हैं। कैडेट रहते मैंने जो कुछ भी सीखा उसी का परिणाम रहा कि जॉब लगने के बाद सुकमा में पोस्टिंग के दौरान सुदूर ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम मैंने किया। उस वक्त गाड़ी तथा इलेक्ट्रॉनिक साधन नहीं होते थे, लेकिन मैंने कभी हार ना मानते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए सायकल से यात्रा की। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत मेहनत की। तब के सुकमा एवं अभी के सुकमा में बहुत अंतर आ चुका है। स्थानीय विधायक एवं छ्ग शासन के मंत्री कवासी लखमा के कार्यकाल में सुकमा विकास की ओर बहुत तेजी से अग्रसर हुआ है। उनके सुपुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी एवं नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के नेतृत्व में भी सुकमा ने काफी तरक्की की है। कार्यक्रम में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, करन देव, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जनप्रतिनिधि एवं अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

80 भेड़ों की मौत पर प्रशासन से मुआवजा की मांग

0

जनपद सदस्य संजय बैंस ने ग्राम पंचायत भर्रीटोला में हो रहे भेड़ों की मौत पर प्रशासन से मुआवजा की मांग किए है जनपद सदस्य संजय बैंस ने बताया की पशु पालक शासन के द्वारा दिए गए क्रीम के दवाई पिलाने से भेड़ों को रिएक्शन होने से भेड़ों का मृत्यु होना प्रारंभ हो गया जबकि उससे पहले भेड़ सुरक्षित और स्वस्थ थे पशु पालक अपने परिस्थिति से ऐसे ही परेशान रहते है इधर उधर भटक के पशु को पालना ही बड़ी परेशानी होती है साल में एक बार का इंतजार रहता है की इनको बेच कर साल भर के खर्चे निकल जाए लेकिन इनकी मेहनत पर पशु चिकित्सा विभाग पानी फेर दिया अभी तक 80 भेड़ों की मौत हो गई है जिसकी कीमत लगभग पांच लाख से ऊपर है इतना बड़ा नुकसान एक परिवार का कमर तोड़ देगी जनपद सदस्य संजय बैंस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समंधित परिवार को मुआवजा देने की मांग किए है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि प्रदेश में किसका कितना प्रतिशत आरक्षण होगा: मंडावी

0

दंतेवाडा/छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने आरक्षण मामले में सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आरक्षण मामले में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद छग सरकार की अधिसूचना निरस्त हो जाती है। सरकार जब तक नई अधिसूचना जारी नहीं करती तब तक प्रदेश में आरक्षण शून्य प्रतिशत के माना जाएगा। मंडावी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि किसका कितना प्रतिशत आरक्षण होगा। अभी प्रदेश सरकार ने सारी नियुक्तियां रोकी है। प्रमोशन नहीं हो रहा है। भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग व मेडिकल छात्रों के एडमिशन में सरकार के अधिकारी उच्च न्यायालय के फैसले के आदेश पत्र का हवाला देते हैं। जिसमें आदिवासियों का आरक्षण 20 प्रतिशत बताया गया है। ऐसे में आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करने वाली राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जाए कि समाज का आरक्षण कितना रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में जाति, समाज को एक दूसरे से लड़ाने का काम कर रहे हैं।

विधायक चंदन कश्यप ने दी क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात

0

जामगांव से सोरगांव पहुंच मार्ग लागत 5 करोड़ 47 लाख का किया भूमिपूजन

भानपुरी नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जामगांव मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।विधायक चंदन कश्यप ने जामगांव से सोरगांव पहुंच मार्ग (लंबाई 5.50 किलोमीटर) लागत 547 लाख का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
कार्यक्रम की शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर राज्य गीत के साथ हुआ। विधायक चंदन कश्यप ने कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज हमारी कांग्रेस सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के हितों मे कार्य कर रहीं हैं। प्रदेश मे पिछले 15 साल तक शासन करने वाली भाजपा ने यहां की जनता को लूटने एवं ठगने का काम किया लेकिन हमारी कांग्रेस की सरकार ने यहा की जनता को न्याय दिलाने का काम किया। यहा के लोगों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। जामगांव से सोरगांव तक रोड बनने से यहां के लोगों को आवागमन का सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक चंदन कश्यप ने ग्रामीणों की लंबी मांग पूरा करते हुए पानी टेंकर वितरण किया। साथ ही ग्राम संघठन के महिलाओं के मांग पर भवन निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रू देने की घोषणा किया। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, युवा नेता बबलू बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकाल मे हुए विकास कार्यो की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,युवा नेता बबलू बघेल जामगांव सरपंच गुड़िया मौर्य,मेहतु मौर्य,धनसु नाग,बैसाखु राम, चैतन राम,सकरू बघेल, सुकुल मौर्य, रामनाथ मौर्य,सोमनाथ मौर्य,पुरन बघेल, बुधसन मौर्य,अमल मौर्य, मेहतु बघेल, सोनु बघेल,हरी लाल मौर्य, लक्ष्मी वर्मा,अन्य कांग्रेसी सहित ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

नाबालिक बच्ची से दुराचार करने वाले आरोपी को गिरप्तार कर भेजा गया जेल

0


दिनांक- 09.11.2022 थाना- डौण्डी जिला- बालोद (छ.ग.) महिलाओं और नाबालिक बच्चियों पर होने पर अपराध को अंकुश लगाने थाना डौंडी में पंजीबद्ध अपराध की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया ।

थाना डौण्डी में प्रार्थीया की रिपोर्ट पर उसकी नाबालिक 07 वर्ष की बच्ची के साथ आरोपी राहुल कुमार मौर्य द्वारा फटाका देने की लालच देकर अपने घर ले जाकर बच्ची के साथ दुराचार करने की थाना डौंडी में लिखित रिपोर्ट करने पर तत्काल अपराध क्रमांक 208/2022 धारा 363,376 AB भादवि 4, 5(m) पाक्सो. एक्ट कायम कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ अपराध करना जुर्म स्वीकार करने पर गिरप्तार कर माननीय विशेष सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) जिला बालोद के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया ।
प्रकरण के विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी डौण्डी उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, विष्णु तारम, आर. आर. युगल किशोर लोहले, आर. पवन कुमार मेश्राम, आर. खिलावन सिन्हा, म. आर. माधुरी लाटिया की सराहनीय भूमिका रही ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाम आरोपी – राहुल कुमार मौर्य पिता- बेनुराम उम्र 19 वर्ष साकिन अवारी केंवटपारा थाना डौंडी जिला बालोद (छ0ग0)

4 साल से कांग्रेस सरकार में हैं जवाब तो अब कांग्रेस को ही देना होगा: विक्रम ध्रुवे

0

आदिवासी समाज के आरक्षण कटौती के विरोध में भाजपा व अजजा मोर्चा करेगा हर जगह विरोध प्रदर्शन कर रहा है:–कृष्णकांत पावरदल्लीराजहरा/डौंडी छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के षड्यंत्र के कारण आदिवासी समाज का आरक्षण 32% से घटकर अब 20% हो जाने के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम जी के आव्हान पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा 9 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में चक्काजाम कर रही है।

इसी तारतम्य में भाजपा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार अजजामोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में मानपुर चौक में आज चक्काजाम किया गया।चक्काजाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालोद भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज ने कांग्रेस को 30 आदिवासी विधायक दिये बदले में कांग्रेस की यह सरकार आदिवासियों से उनका संवैधानिक अधिकार छीन रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने केपी खांडे को उपकृत करके यह प्रमाणित कर दिया कि आदिवासियों से आरक्षण छीनने के सरगना वो ही हैं। पवार ने कहा की आरक्षित वर्ग के हजारों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति के लिए बनाए गए पदोन्नति में आरक्षण अधिनियम 2003 को भी भूपेश बघेल की यह सरकार कानूनी अड़चनों से नहीं बचा पाई और आज पर्यंत कोई नया पदोन्नति में आरक्षण का नियम नहीं बना पाई है, जिसके कारण कांग्रेस की सरकार आने के बाद 2019 से हमारे शासकीय सेवकों को भी पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान मोर्चा के नेता सोमेश साहू ने कहा कि कांग्रेस की इस आदिवासी विरोधी सरकार की लापरवाही के कारण एक के बाद एक हमारे संवैधानिक अधिकारों पर रोक लगाया जा रहा है। दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश दिवेदी ने कहा कि 4 साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार क्यों छीने जा रहे हैं, इस प्रश्न का जवाब तो अब कांग्रेस को ही देना होगा। चक्काजाम कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए जिला अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने महिला बाल विकास मंत्री और स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री महोदया द्वारा आदिवासी होते हुए भी अपने प्रतिनिधि के रूप में किसी भी आदिवासी को प्रतिनिधि न बनाना आदिवासी भाइयों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है,

धुर्वे ने कहा कि मंत्री महोदया के पास समाज कल्याण का भी विभाग है परंतु मंत्री जी के द्धारा अपने खुद के निजी जमीन को शराब दुकान के संचालन हेतु किराए पर दिया गया है ये कैसा समाज का कल्याण है जबकि आपकी पार्टी के द्वारा अपने घोषणा पत्र में शराब दुकानो को बंद करने का घोषणा किया गया था।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि भूपेश बघेल की यह सरकार आदिवासी समाज की हितैषी नही बल्कि उनका शोषण करने वाली सरकार है, आने वाले समय मे इस मुद्दे पर यदि सरकार द्वारा सकारात्मक रवैया नही दिखाया जाता है तो ऐसा विरोध प्रदर्शन मंडल के समस्त प्रमुख जगहों पर किया जायेगा।इस चक्काजाम कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती अनिता कुमेटी, वरिष्ठ आदिवासी नेता अंगद टेकाम ने भी संबोधित किया।इस चक्का जाम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश यादव ,जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सुरेश जायसवाल, भारत भाई पटेल,मंडल अध्यक्ष डौंडी लोहारा रूपेश सिन्हा, महामंत्री दारा सिंह भौशर्य, डौंडी मंडल महामंत्री अजय चौहान, टिकेंद्र साहू, दल्ली राजहरा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत झा, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती राधिका भारद्वाज, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कासिम कुरैशी,नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद,महिला मोर्चा दल्ली राजहरा की किरण सिन्हा अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम, उषा स्टिकर नीलावती साहू डौंडी की अध्यक्ष रजनी महेंद्र पिपर भूपेंद्र श्रीवास संजीव सिंह सुजीत झा रमेश जनार्दन सिंगरौल,रमेश जैन राजेश कांबले, हुकुम सिंह ठाकुर ममता नेताम प्रमिला पारकर विमला जैन, विजय डरसेना,लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता,संगीता साहू,कुंती देवांगन, ऋषभ, बृजमणि यादव, दारा सिंह रामेश्वर साहू प्रवीण उईके शंकर साहू निलेश श्रीवास्तव हरीश बाघ मुकेश सोमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS