City Media - Page 951 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 951

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में दल्ली राजहरा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी उपस्थिति

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की ओर से महतारी हुंकार रैली में शामिल होने आई केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने काग्रेस की सरकार को जम कर निशाना लगाते हुवे कहा की काग्रेस के राज में क्यों छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर छः हजार बहनों की इज्जत लुटी गई ? क्यों हजारों महिलायों की अपहरण हो गया? क्यों काग्रेस राज में बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी अमानवीय घटनाएं घट रही है | यह तो सोचने वाली बात हैं , जब बहनें आत्महत्या करती हैं छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ भूपेश राज में 6 हजार बलात्कार के मामले हुए हैं। इन्हें शर्म आना चाहिए। जब बलात्कार पीड़ित आत्महत्या कर ले तब यहां रिपोर्ट दर्ज होती है। तब जाकर एफआईआर होता हैं तब भी काग्रेस की सरकार सोई ही रहती हैं और ना ही कांग्रेस को जनता की चिन्ता नहीं हैं | केन्द्रीय मंत्री स्मृति रानी ने कहा की मैं अमेठी की बेटी छत्तीसगढ़ महतारी और उनकी बेटियों को प्रणाम करती हूँ | उन्होंने ने कहा की माँ महामाया की धरती में वीरांगना बिलासा को प्रणाम करती हूँ |

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों से महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हैं पहुंची हैं मैं उनका आभार करती हूं कि वह भ्रष्ट एवं निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए इस मंच के माध्यम से हुंकार भर रही हैं
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम जिलाअध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरण सिन्हा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम द्वारा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ मंडल के नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल के साथ अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया | भाजपा मंडल दल्लीराजहरा के कासिम कुरेशी हितेश मेश्राम भूपेंद्र श्रीवास महामंत्री महेंद्र सिंह रमेश गुर्जर मनन गुप्ता ,उमेश विश्वकर्मा, श्रीमती मनजीत कौर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उषा आस्टीकर, नीलावती साहू ,सुखवंतीन ठाकुर, रानू ठाकुर डॉली सिंह ,विम्मी शर्मा ,सुचित्रा दास, पुष्पा सीप्पी, रेवती बक्शी ,लक्ष्मी, शांति रेखा, मोतिन कौशल्या केसरी नूरी कल्पना ज्योति विमला प्रतिमा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भाजपा नेताओं तथाकार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा संगठन के निर्देश पर भूपेश बधेल सरकार के खिलाफ आन्दोलन में बढ़ चदकर भाग लिया हैं कांग्रेस सरकार महिला विरोधी सरकार हैं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विपदा की घड़ी कोरोनाकाल में मोदी जी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे और भूपेश घर-घर दारू पहुंचा रहे थे। भाजपा ने जिंदगी का सामान बांटा और कांग्रेस ने मौत का। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि छत्तीसगढ़ में राज किसका है, रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में हैं? सोनिया जी के हाथ में है या सौम्या जी के हाथ में है? उन्होंने सवाल उठाया कि जनता का पैसा जनता के पास क्यों नहीं पहुंच रहा है? अगर पहुंचता तो कांग्रेस राज के 4 साल में 25 हजार बच्चे इलाज के अभाव में नहीं मरते। कांग्रेस के नेतृत्व ने बच्चों के शरीर से प्राण छीन लिए। मुंह से निवाला छीना और गरीबों के सिर से छत छीन ली। उन्होंने कहा कि भूपेश जी धर्म का उपहास उड़ने पर भी सत्ता के लालच में आप मौन रहते हैं। आपके राज में क्यों नारे लग रहे हैं कि हम गौरी गणेश की पूजा नहीं करेंगे। इंसान से नहीं तो भगवान से तो डरो।

लखमा और रंजीता रंजन का स्वागत

0

जगदलपुर बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन का सांसद दीपक बैज ने बुके भेंटकर स्वागत किया। राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने सांसद दीपक बैज से हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के संबंध में जानकारी ली। बैज हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी नेतृत्व की ओर से मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। लगातार दो सप्ताह तक मंडी जिले में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में धुंआधार प्रचार करने के बाद लौटे सांसद बैज ने राजयसभा सदस्य रंजीता रंजन को बताया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहां कांग्रेस के प्रति लोगों में भारी झुकाव देखने को मिला।

हिमाचल में धुआंधार प्रचार कर लौटे सांसद बैज का भव्य स्वागत

0
  • युवा कांग्रेस के नेताओं ने बस्तर के सांसद एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज का एयरोड्रम पर किया जोरदार स्वागत

जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बस्तर के युवा सांसद बस्तर दीपक बैज को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बैज विगत दो सप्ताह से मंडी जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क व कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष में सभाएं कर रहे थे। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वे छत्तीसगढ़ लौट आए। रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैज का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्त्ता उनके स्वागत के लिए ढोल धुमाल और रंग गुलाल लेकर पहुंचे थे। जगदलपुर में भी सांसद दीपक बैज का कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस तथा विभिन्न मोर्चा प्रकोठों के सैकड़ों पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने श्री बैज को फूलमालाओं से लाद दिया। रायपुर एयरोड्रम के आसपास का इलाका तथा जगदलपुर के कई हिस्से कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सांसद दीपक बैज जिंदाबाद के नारों से अनुगूंजित हो उठे थे। बनेगी कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे से वापस लौटने के बाद सांसद दीपक बैज ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और कांग्रेस वहां भारी बहुमत से वापस आ रही है। हमारी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों पर हिमाचल प्रदेश की जनता ने मुहर लगा दी है। महंगाई, बेरोजगारी और वादाखिलाफी के कारण हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे भारत की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है। देश में बदलाव की बयार बह रही है। अब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की धमाकेदार पुनरावृत्ति होगी। देश की सत्ता पर तथा अधिकतर राज्यों में कांग्रेस की सरकारें निश्चित रूप से बनेंगी। उन्होंने कहा कि देशवासियों के समक्ष कांग्रेस के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कांग्रेस ही देशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम है।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बस्तर महाविद्यालय शुभारंभ बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी द्वारा किया गया

0

अनुविभाग मुख्यालय बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है हर्षोल्लास से परिपूर्ण माहौल में आयोजित स्वागत गान एवं छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच शुक्रवार को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में बस्तर महाविद्यालय का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा विभाग की अपर संचालक डॉ विजयलक्ष्मी जी रही

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक मोहन ध्रुव द्वारा किया गया

बस्तर विधायक बघेल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, जिसके साक्षी हम बने हैं जनता की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्वरित स्वीकृति प्रदान कर बस्तरवासियों को एक बड़ी सौगात दी है, इसके दूरगामी परिणाम होंगे आने वाले वक़्त में बस्तर के युवा उच्च शिक्षित होंगे, जिससे तरक्की का पहिया तेजी से घूमेगा और लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय उनके लिए एक चुनौती था, पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने महाविद्यालय बनाने का संकल्प लिया था और लंबे इंतजार के बाद एक नहीं बल्कि बस्तर को दो महाविद्यालय की उपलब्धि हासिल हुई है हर माता पिता की अभिलाषा होती है कि उनके बच्चे खूब पढ़े और आगे बढ़ें और अब बच्चे महाविद्यालय की स्थापना से आगे बढ़ने में सफल होंगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नवीन महाविद्यालय भवन के साथ ही बस्तर में फूड पार्क की स्थापना होगी

इसके पूर्व नवीन महाविद्यालय के प्रभारी भावेश कुमार नेताम ने स्वागत प्रतिवेदन में बताया कि महाविद्यालय की स्थापना 28 जून 2022 को हुआ यहां 33 शैक्षणिक पदों की स्वीकृति हुई है वर्तमान में 12 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हुई है महाविद्यालय पुराने अस्पताल भवन में शुरू हुआ है, जहां आधारभूत जरूरतें विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा पूरी की गई है पानी, बिजली और प्रसाधन की जरूरत है जो पूरी हो जाएगी

एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि सिर्फ अवसर न मिलने से हम पिछड़ जाते हैं और क्षेत्र के विधायक की पहल से स्थापित यह महाविद्यालय क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अवसर है कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी फत्तेसिंह परिहार, प्रेमशंकर शुक्ला, आशीष मिश्रा, राजेश मिश्रा, डोमाय मौर्य, सुषमा झा ने भी संबोधित किया और बस्तर में महाविद्यालय की स्थापना को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अपर संचालक डॉ विजयलक्ष्मी ने कहा कि इस महाविद्यालय की स्थापना का श्रेय विधायक लखेश्वर बघेल को है बस्तर जिले में यह छठवां महाविद्यालय है उन्होंने कहा कि बस्तर के ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें गाइडेंस की जरूरत है

सुषमा झा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जल्द ही बस्तर में इंटीग्रेटेड बीएड कालेज की स्थापना होगी

इस दौरान मौजूद रहे डोमाय मौर्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश बघेल, प्रेमशंकर शुक्ला, फत्तेसिंह परिहार, दिलीप सिंह सेंगर, अनिल परिहार, शोभाराम मार्कंडेय, जगमोहन बघेल, आशीष मिश्रा, गोपाल तिवारी,बालेश दुबे,भृगु तिवारी, राकेश मिश्रा, अनूप तिवारी, सीताराम बघेल, जितेंद्र पटेल, हुसैन खान, नरसिंह नागेश, धरम गोयल, राजेश मिश्रा, बालेश दुबे, राजशेखर तिवारी, शैलेंद्र परिहार, रियाज खान, रामया राम मौर्य डमरूधर बघेल,नीलम कश्यप,हेमराज बघेल, सुरेश पटेल,रूद्र प्रताप यादव, लखेश्वर कश्यप जीवनाथ ठाकुर, मनीराम, धनुरजय, अनिल, महेंद्र,जसकेतन, कृपालु,राजशेखर,पूरन,देवसिंह बघेल,नवल,मनीष, पूरवेंद्र, मनीष, सागर, राजू, बलराम, डमरू, जगदीश, आदित्य, अनिकेत,राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर, अनस खान,एसडीएम बस्तर ओम प्रकाश वर्मा, जनपद सीईओ जय भान सिंह राठौर बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर एबीईओ सुशील तिवारी, मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी,सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे

कौन चला रहा है कांग्रेस की सरकार, सोनिया या सौम्या:–ओजस्वी भीमा मंडावी

0
  • महतारी हुंकार रैली में भूपेश बघेल पर जमकर आक्रमण
  • महतारी हुंकार रैली में भूपेश बघेल पर जमकर आक्रमण
  • भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है: मंडावी

भाजपा भाजपा प्रदेश मंत्री व दंतेवाडा महीला मोर्चा जिला जिलाध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कहा कि महतारी हुंकार रैली में छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से आयी माता बहनों ने बिलासपुर में ताकत दिखा दी है। इसके साथ ही भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है। अब उन्हें रात में नींद नहीं आएगी। क्योंकि उनकी छुट्टी होने वाली है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के राज में प्रदेश में हर तरफ माफियाओं का राज चल रहा है। भूपेश बघेल का चेहरा काला हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 16 लाख गरीबों का आवास बनने से रोकने का बदला लेना है। शराबबंदी के लिए गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाने के बाद भी घर-घर शराब पहुंचाने का पाप करने का बदला लेना है। 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके मुकर जाने वाले से बदला लेना है। 20 हजार महिलाओं का रोजगार छीनने वाले और अश्लील सीडी मामले में जमानत पर रहने वाले भूपेश बघेल से महिलाओं के अपमान का बदला लेना है। ओजस्वी जी ने आगे कहा कि एक रुपए किलो चावल योजना, किसानों को बिना ब्याज का ऋण सहित भाजपा शासनकाल में लागू अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि तब छत्तीसगढ़ में सब सुखी थे और आज महिलाओं से लेकर किसान तक युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई परेशान है।

आदिम संस्कृति के संरक्षण में लगी है भूपेश सरकार : जैन

0
  • चिलकुटी में कार्तिक पूजा विसर्जन में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद
  • गोवर्धन पूजा के दिन स्थापित की गई थी भगवान कार्तिक की प्रतिमा

जगदलपुर गोवर्धन पूजा के दिन से अंचल के कई गांवों में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा पूर्वक आराधना की गई। प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से हुआ। ग्राम चिटकुल में आयोजित भगवान कार्तिकेय की पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन भी शामिल हुए।

आरंभ में ग्रामीणों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया। जैन ने भगवान कार्तिकेय की विधि – विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर की सुख शांति समृद्धि की कामना की। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस नेताओं के साथ ग्राम पंचायत बड़े मुरमा के आश्रित ग्राम चिलकुटी में आयोजित कार्तिक पूजा विसर्जन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पद्धति एवं मान्यताओं को आगे बढ़ाने के लिए देव गुड़ियों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की मंशा है कि लोक परम्पराएं युगों युगों तक कायम रहें। इसीलिए परम्पराओं से भावी पीढ़ी को जोड़े रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिम लोक परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में ठोस काम कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, नीलू राम बघेल मंदार सरपंच, सुनील दास, राधा माधव दास, मुन्ना सेठिया, लक्ष्मण सेठिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

अभाविप की नवीन कार्यकारिणी गठित यश धुव्र बने नगरमंत्री

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगदलपुर की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई जिसमे अभाविप के प्रदेश सह मंत्री निखिल मरावी ने कहा विद्यार्थी परिषद ज्ञान शील एकता के सूत्र के साथ देश के युवाओं को आगे बढ़ाने वाला छात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद वसुदेव कुटुंबकम की भावनाओं को लेकर कार्य करती है कार्यकारिणी गठन मैं सत्र 2022-23 के निर्वाचन अधिकारी के रूप में बस्तर जिला संयोजक वरुण साहनी ने सत्र 2021-22 की कार्यकारणी को भंग करते हुए पुनः नगर मंत्री के रूप में यश ध्रुव को निर्वाचित किया गया तत्पश्चात वरुण साहनी ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर सह मंत्री के दायित्व में शैलेष ध्रुव, शिब्यानी जैन , नीलू मौर्य, कार्यालय मंत्री के दायित्व में भरत कश्यप, एसएफएस प्रमुख ईश्वर अचार्य सह प्रमुख यशवंतराव, एसएफ डी प्रमुख प्रमुख सचिन पांडे सह प्रमुख भावेश पांडे, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख परिवेद दुबे, तकनीकी प्रमुख कोमल देव सरोज, फार्मा विजन प्रमुख रजत पानीग्रही सह प्रमुख आशीष नाग, महाविद्यालय प्रमुख अजय पानीग्राही, छात्रावास प्रमुख अजीत डडसेना सह प्रमुख जसमनी नाग, कोष प्रमुख संजय मुखर्जी , विद्यालय प्रमुख शंकर मिश्रा, नगर कार्यकारिणी सदस्य विनय प्रधान, निकिता सरकार, तरुण पाणिग्रही, प्रियांशु दास, प्रेमचंद्र कार,विकास चंदेला डेनियल नाग बनाये गए कार्यकारिणी गठन मे मुख्य रूप से बस्तर विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा, विभाग छात्रा प्रमुख सरिता ठाकुर, गजेंद्र बघेल उपस्थित रहे।

भूपेश सरकार ने 139 करोड़ के मेडिकल कालेज को 278 करोड़ में खरीद कर किया बड़ा भ्रष्टाचार : विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा/डौंडी भाजपा नेता विक्रम धुर्वे ने राज्य की भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि 139 करोड़ के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज को प्रदेश सरकार द्वारा 278 करोड़ में खरीदा है। जबकि प्रदेश की 10 हजार से अधिक विधवा महिलाओं को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाई है। और प्रदेश की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार करने के लिए डबल कीमत पर खरीदी कर रही है।

भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम धुर्वे जी ने शनिवार को पत्रकारवार्ता लेकर आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अधिग्रहण विधेयक को लेकर सदन को गलत जानकारी दी कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज चालू स्थिति में है जबकि मेडिक्ल काउंसलिंग ने 2017 में ही इस कालेज को अमान्य कर दिया था। तब से अधिग्रहण करने तक अमान्य रहा। छत्तीसगढ़ सरकार अधिग्रहण के बाद निर्धारित समय पर कालेज का निरीक्षण नहीं करा पाई जिसके कारण इस वर्ष भी चंदूलाल मेडिकल कालेज को मान्यता नहीं मिल सकी। धुर्वे जी ने कहा कि इस वर्ष भी कालेज को पढ़ाई के लिए मान्यता नहीं मिला है। भाजपा नेता विक्रम धुर्वे ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार प्रचारित करते रहे है कि कालेज को पढ़ाई के लिए अनुमति मिल गई है, जबकि वास्तविकता यह है विगत चार वर्षों से यह कालेज जीरो इयर घोषित है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आधी रात भूखे बीमार शख्स को बचाने पहुंच गई बोधघाट पुलिस

0
  • सब इंस्पेक्टर तिर्की ने पेश की इंसानियत की शानदार मिसाल
  • झाड़ियों में कराहते पड़े असहाय व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

जगदलपुर झाड़ियों में कराहते, तड़पते पड़े एक घायल और बीमार शख्स को रक्षित आरक्षी केंद्र के सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की और पुलिस स्टॉफ देवयोग से बचाने पहुंच गए। उस शख्स को झाड़ियों से निकालकर पुलिस के वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो जख्मों के दर्द, ठंड और भूख के चलते शख्स की जान भी जा सकती थी। पुलिस कर्मियों और सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की के इस नेक कदम की जमकर तारीफ हो रही है।


बोधघाट से करकापल जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच फंसा एक व्यक्ति दर्द, ठंड की सिहरन और भूख से बेहाल कराहते पड़ा था। चोरी, लूट हमले की वारदात रोकने तथा आपराधिक तत्वों की धरपकड़ के उद्देश्य से करकापाल मार्ग की ओर पेट्रोलिंग पर निकले रिजर्व पुलिस थाने के उप निरीक्षक तिर्की और अन्य पुलिस कर्मियों को झाड़ियों से किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज सुनाई दी। पुलिस कर्मियों ने अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर कराहने की आवाज आने की दिशा में रौशनी फेंकी, तो वहां हाफ शर्ट और लुंगी पहना हुआ एक शख्स बैठा नजर आया। तिर्की और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला। नाम पता पूछने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल मजीद बताया, लेकिन अपने निवास का पता वह नहीं बता पाया। उस शख्स ने जानकारी दी कि उसने दो दिन से खाना नहीं खाया है। अपने शरीर पर हुए जख्मों के बारे में अब्दुल मजीद ने जानकारी दी कि गड्ढे में गिरने से वह जख्मी हुआ है। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने बोधघाट थाने के टीआई लालजी सिन्हा और रक्षित आरक्षी केंद्र के निरीक्षक को मामले की जानकारी दी। टीआई से जरुरी मार्गदर्शन लेकर सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की तथा अन्य पुलिस वालों ने उस व्यक्ति को तुरंत अपने वाहन में बिठाया और बोधघाट ले जाकर उसे कुछ खाद्य सामग्री खाने को दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसे अभी डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रखा गया है। अगर पुलिस समय रहते घटना स्थल पर नहीं पहुंची होती, तो भूख, ठंड और जख्मों की वजह से उस शख्स की जान पर बन आती। कुत्ते और जंगली जानवर भी उसके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते थे। बोधघाट समेत पूरे अंचल में सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की और अन्य पुलिस कर्मियों के इस मानवीय कदम की खूब तारीफ हो रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अब्दुल मजीद नाम का यह शख्स कहां का रहने वाला है तथा घटना स्थल पर वह पहुंचा कैसे ?

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी ने भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी

0

कुसुमकसा – मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत धोबेदण्ड के आश्रित ग्राम कुंजामटोला वार्ड क्र.09 में सी सी रोड निर्माण व ग्राम दर्राटोला में हल्बा समाज के मंदिर प्रांगण में कलामंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पांचोबाई मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत धोबेदण्ड विशिष्ट अतिथि ,ललिता पोर्ते जनपद सदस्य, कुमान सिंग कोरेटी,यशवंत बोरकर थे |

सी सी रोड व कला मंच निर्माण का भूमिपूजन धरती माँ की पूजा अर्चना कर,गैती चलाकर किया गया ,मुख्य अतिथि की आसंदी से मिथलेश निरोटी ने कहा कि कुंजाम टोला वार्ड 9 के ग्रामीण बरसात के दिनों में आने जाने में हो रही परेशानियों को अवगत कराते हुए सी सी रोड निर्माण कराने की मांग की थी ,ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए जिला पंचायत निधि से 2.00लाख रुपये की स्वीकृति सी सी रोड निर्माण के लिए आबंटित कराया व पूर्व में शक्ति दिवस समारोह में बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित हुआ था तो हल्बा समाज के मंदिर प्रांगण में कला मंच निर्माण कराने की मांग सामाजिक सदस्यों ने की थी जिस पर भी जिला पंचायत निधि से 2.00लाख रुपयों की स्वीकृति कलामंच निर्माण के लिए आबंटित कराया, साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने की अपील की

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस अवसर पर निलधारी यादव, देवप्रसाद भंडारी, कुमारी बाई करपाल, हिराबती लटियारा, हुमनलाल नेताम,दीनदयाल मानकर, गंगा राम रावटे, रामेश्वर कोमा, सीता बाई पंच, सुपरवाइजर सहारे और ग्राम पंचायत के सचिव समस्त पंचगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS