City Media - Page 953 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 953

संयुक्त संचालक आदित्य ने देखा लोहंडीगुड़ा के छात्रावास का हाल

0
  • छात्राओं के सामान्य ज्ञान का किया परीक्षण, दिए कामयाबी के टिप्स


जगदलपुर बस्तर संभाग के नव पदस्थ संयुक्त संचालक लोक शिक्षण आरपी आदित्य ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड में कक्षा 6 से 12 वीं तक के बच्चों के लिए संचालित आरएमएस व कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निरीक्षण किया।

संयुक्त संचालक के साथ सहायक संचालक परमेश्वर पांडे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर, संयुक्त संचालक कार्यालय के लेखापाल श्री जोशी उपस्थित थे।निरीक्षण के दरम्यान आरपी आदित्य बच्चों से रूबरू हुए, उनसे कई भी प्रश्न पूछे। कुछ छात्रावासी बच्चों द्वारा त्वरित उत्तर दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया। जिन बच्चों ने उत्तर नहीं दिए, उन्हें संयुक्त संचालक ने निराश न होने की नसीहत देते हुए कहा कि मैं 15 दिन में फिर से आउंगा, तब तक जवाब तैयार रखना। निरीक्षण दल ने बच्चों के कमरों का अवलोकन किया, साफ सफाई व्यवस्था देखी तथा भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
बच्चों की सेहत का रखें ध्यान
छात्रावास अधीक्षिका किरण ठाकुर व अधीक्षिका नंदा को संयुक्त संचालक ने हिदायत दी कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों के लिए पर्याप्त गर्म कपड़ों, कम्बल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने कर लें। श्री आदित्य ने
12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन की भी जानकारी ली।बच्चों की पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद, सामान्य ज्ञान व अन्य गतिविधियों से उन्हें जोड़ने हेतु शिक्षकों को प्रयास करने को कहा।

एक मां और बेहतरीन पालक की भूमिका निभा रही हैं भारती मैडम

0
  • कार्यालयीन कामकाज के कुशल संचालन के साथ – साथ बच्चों का भविष्य संवारने में भी जुटी हैं बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी
  • जिले की शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए की जा रही है शानदार पहल


-अर्जुन झा-
जगदलपुर। बस्तर जिले को हर मामले में पिछड़ा माना जाता रहा है। शिक्षा के मामले में तो यह जिला अभागा ही कहा जाता रहा है, लेकिन अब काफी तब्दीली आ चुकी है। यहां के बच्चों को भी अब गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलने लगी है। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान शिक्षा की बुनियाद को मजबूत बनाने के लिए तरह – तरह के जतन कर रही हैं। बेसहारा बच्चों की पढ़ाई लिखाई का इंतजाम कर डीईओ भारती प्रधान जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों को साकार करने में जुटी हुई हैं, वहीं बच्चों को स्तरीय शिक्षा दिलाने के लिए भी वे प्रण प्राण से समर्पित होकर काम कर रही हैं। इस तरह भारती मैडम एक मां और बेहतरीन पालक की भूमिका अच्छे ढंग से निभाने में लगी हुई हैं। इन कोशिशों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।
बस्तर जिला ही नहीं अपितु समूचा बस्तर संभाग को शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा आदि जन सुविधाओं के मामले में छत्तीसगढ़ के दीगर जिलों और संभागों से कमतर ही आंका जाता रहा है। लेकिन अब इतिहास करवट ले चुका है, समूचा परिदृश्य बदलने लगा है। जनजातीय आबादी की बहुलता वाले बस्तर संभाग में भी बदलाव की बयार बहने लगी है। ऐसी बयार चंद छोटे – बड़े अधिकारियों की कोशिशों के दम पर बह रही है। इन्हीं कर्मनिष्ठ अफसरों में शामिल हैं बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान। सुश्री प्रधान विभागीय कामकाज के सफलता पूर्वक निपटान में तो अहम भूमिका निभा ही रही हैं, जिले की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य संवारने की दिशा में भी अच्छा परफॉरमेंस दिखा रही हैं। कोरोना काल में इस महामारी ने बस्तर जिले के न सिर्फ पचासों लोगों की जिंदगी छीन ली, बल्कि अनगिनत बच्चों को बेसहारा भी कर दिया। कोरोना के चलते किसी बच्चे के पिता की मौत हो गई, तो किसी की मां का निधन हो गया। अनेक बच्चों के तो मां बाप दोनों की ही मृत्यु हो गई। इन बेसहारा बच्चों के लिए ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देवदूत बनकर सामने आए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ऐसे बच्चों के लालन पालन और शिक्षा दीक्षा के लिए महतारी दुलार योजना शुरू की। यह योजना बस्तर के बेसहारा बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के सपने को साकार करते हुए जिले में महतारी दुलार योजना को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। शिक्षा विभाग के ब्लॉक व संकुल स्तर के अधिकारियों, शिक्षकों तथा गांवों के जनप्रतिनिधियों की मदद लेकर बेसहारा बच्चों का पता लगाया गया और उनकी शिक्षा तथा भरण पोषण के पुख्ता इंतजाम किए गए। ये बच्चे अब आवसीय विद्यालयों तथा अपने गांव की शाला में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रधान ने इन बच्चों की सभी आवश्यकताओं का बराबर ध्यान रख रही हैं। समय – समय पर वे इन बच्चों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई भी करती रहती हैं। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी इन बच्चों की जरूरतों से परिचित हैं और उनकी पूर्ति के लिए प्रबंध करने में योगदान देते रहते हैं। बेसहारा बच्चों को अब सुश्री प्रधान में अपनी मां की छवि नजर आने लगी है। नजर आए भी क्यों न, भारती मां उन पर वात्सल्य उंडेलती जो रहती हैं।
स्कूलों की हो रही है मॉनिटरिंग
शिक्षा विभाग तथा आदिम जाति विकास विभाग की शालाओं और आश्रम शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए भी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रखा है। उन्होंने सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल समन्वयकों, संकुल प्रभारियों, प्राचार्यों, प्रधान पाठकों और शिक्षक शिक्षिकाओं को स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें उत्कृष्ट अध्यापन सेवा देने में कोई कसर बाकी ना रखी जाए। यही वजह है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, संकुल समन्वयक, संकुल प्रभारी, प्रधान पाठक और शिक्षक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूरी लगन से जुटे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी आए दिन शालाओं का निरीक्षण करने जा धमकते हैं। स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी भी गाहे बगाहे स्कूलों में जाकर मॉनिटरिंग करती हैं। अब बस्तरिहा बच्चे भी मैदानी इलाकों के शहरी बच्चों की तरह अच्छी तालीम हासिल करने लगे हैं। शहरी व कस्बाई बच्चे तो कोचिंग और ट्यूशन का सहारा लेते हैं, घर में उनके पैरेंट्स भी पढ़ाई व होमवर्क में उनकी मदद करते हैं, मगर बस्तरिहा बच्चों को अपनी शाला में ही अपने ज्ञान का परिमार्जन करने और उत्कृष्ट अध्यापन सेवा का लाभ मिलने लगा है।
धरोहर बन गई अबकी दिवाली
कोरोना काल में बेसहारा हो चुके बच्चों के लिए इस साल की दीपावली धरोहर बन गई। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, उनकी धर्मपत्नी संगीता जैन तथा अन्य कांग्रेस नेताओं ने इन बच्चों के साथ दिवाली मनाई। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान व खंड शिक्षा अधिकारी दीपावली से एक दिन पहले इन बच्चों को लेकर विधायक कार्यालय पहुंचे थे। जैन दंपत्ति, कांग्रेस नेताओं और जिला शिक्षा अधिकारी ने इन बच्चों के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई। बच्चों को नए वस्त्र, मिठाई और पटाखे गिफ्ट किए गए। बच्चों ने विधायक कार्यालय परिसर में उल्लास के साथ आतिशबाजी की। विधायक श्री जैन ने बच्चों से तब कहा था कि अब से मैं आप सभी का अभिभावक हूं, जब भी किसी तरह की जरूरत पड़े मेरे पास बेझिझक चले आना। बच्चों ने तालियां बजाकर श्री जैन का आभार प्रकट किया। इस तरह इस दफे की दिवाली इन बच्चों के जीवन bhr के लिए धरोहर बन गई।

वन विभाग के अधिकारियों को लखेश्वर बघेल ने बताया नकारा

0
  • डुरकाबेड़ा और पखना कोंगरा में प्रोजेक्ट की लेटलतीफी से बिफरे बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष
  • निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और पेड़ों की अवैध कटाई पर भी हुए नाराज
  • विधायक ने चेताया – अब नहीं चलेगी आप लोगों की मनमानी


जगदलपुर बस्तर सामान्य वनमंडल अंतर्गत बकावंड परिक्षेत्र के अधिकारी -कर्मचारियों पर बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल भड़क उठे और उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को नकारा तक कह डाला। बेहद शांत और सौम्य स्वभाव वाले बघेल के रौद्र रूप को देख परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार ध्रुव बगले झांकते नजर आए।
बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र बकावंड के दुरकाबेड़ा में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। वन विभाग के अधिकारी सौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहावत को चरितार्थ करते नजर आए। बेंत की झुरमुट से आच्छादित प्राकृतिक उपजन कुंड दुरकाबेड़ा और तोंगकोंगेरा का संरक्षण, संवर्धन कर इसे पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करना श्री बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। श्री बघेल पहले कई दफे कह चुके हैं कि इस काम को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, किंतु यह काम काफी धीमी गति से चल रहा है। काम की सुस्त चाल और अधिकारियों की मनमानी की बानगी देख बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल बुरी तरह बिफर पड़े। अपने शांत, सौम्य और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले श्री बघेल ने मौके पर मौजूद वन विभाग के बकावंड परिक्षेत्र के रेंजर राज कुमार ध्रुव पर जमकर भड़ास निकली, उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।
बघेल ने कहा कि जब वे जिला पंचायत अध्यक्ष थे तबसे इसे पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित कराने प्रयासरत हैं। लगातार पहल कर सरकार से दोनों प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपयों का अनुदान स्वीकृत कराया है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रुचि दिखाई है, मगर अफसोस की बात है कि दोनों प्रोजेक्ट वन विभाग के नकारा अधिकारियों के निकम्मेपन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। प्राधिकरण अध्यक्ष श्री बघेल ने मौके पर मौजूद रेंज अधिकारी राजकुमार ध्रुव से कहा कि इन ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए राशि की कमी नहीं होगी। जितनी राशि की जरूरत पड़ेगी, उपलब्ध कराई जाएगी। शर्त ये है कि दोनों प्रोजेक्ट हर हाल में मेरे इसी कार्यकाल के पहले ही पूरे हो जाने चाहिए। इस दौरान श्री बघेल के संज्ञान में यह बात भी आई कि इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त सरकारी राशि में हेराफेरी की गई है। इस पर भी बघेल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी से राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए।
अवैध कटाई, भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा
विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष अनेक ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने रेंजर के भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। ग्रामीणों ने विधायक श्री बघेल को बताया कि बकावंड वन परिक्षेत्र के जुनावनी, झार उमरगांव, उलनार, कोसमी, आदि गांवों के जंगलों में पेड़ों की छंटाई की आड़ में बेतहाशा अवैध कटाई की गई है, जंगल की सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण तथा ग्राम पंचायत कोसमी के एकटगुड़ा पारा में देवगुड़ी स्थल संरक्षण कार्य में वन विभाग के रेंजर ध्रुव ने भारी भ्रष्टाचार किया है। इतना सुनते ही श्री बघेल का पारा फिर से सातवें आसमान पर जा चढ़ा। दरअसल देवगुड़ी स्थल संरक्षण के लिए बघेल की पहल पर ही केंद्रीय कैम्पर मद से तीन लाख रु. की स्वीकृति मिली थी। रेंजर ने इस कार्य में भी लूट मचाते हुए घटिया स्तर का काम कराया है। इसकी जानकारी मिलने पर श्री बघेल ने लोगों की भीड़ के सामने रेंजर ध्रुव की क्लास लगा दी। रेंजर को बाज आने की चेतावनी भी बघेल ने दे डाली।

एसडीएम और बीईओ सर ने ककनार स्कूल में ली क्लास

0
  • गांवों का दौरा कर अनुविभागीय दंडाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखी
  • एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी, छात्राओं ने कन्या आश्रम खोलने की उठाई मांग

जगदलपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने अचानक ककनार गांव के स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों की क्लास ली। उन्हें विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराई और उनसे सामान्य ज्ञान तथा विषयों से संबंधित सवाल पूछे। स्कूल का शैक्षणिक वातावरण बेहतर पाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान जिले की सभी शालाओं में शिक्षक शिक्षिकाओं की समय पर और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अध्यापन सेवा को बेहतर बनाने के लिए सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल समन्वयकों और संकुल प्रभारियों को हमेशा अलर्ट मोड पर रहने के विशेष निर्देश दे रखे हैं। इसी के अनुपालन में बस्तर के खंड शिक्षा अधिकारी अपने मातहत अधिकारियों के साथ शालाओं का लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर ने भी सभी अफसरों को जिले के स्कूलों में उत्कृष्ट शैक्षणिक वतावरण बनाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए गांवों का दौरा करते रहने की हिदायत दे रखी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार शिक्षा के क्षेत्र में कसावट, गुणवत्ता सुधार की दृष्टि से लोहंडीगुडा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मयाराम चंद्रा और विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने धर्माबेड़ा, पालम, चंदेला, ककनार के शैक्षणिक संस्थानों व ग्रामीण सचिवालयों का निरीक्षण किया। धर्माबेड़ा के सचिवालय का निरीक्षण कर अनुविभागीय अधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद किया तथा गांव की समस्याओं का जायजा लिया।धर्माबेड़ा में निरीक्षण के दरमियान ग्रामीणों व स्थानीय बच्चियों ने कन्या आश्रम खोलने का अनुरोध किया। अनुविभागीय अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को कलेक्टर के संज्ञान में लाया जाएगा एवं आवश्यक पत्र व्यवहार किया जाएगा। ककनार हाई स्कूल का निरीक्षण अधिकारी द्वय ने किया। स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था का अवलोकन कर अनुविभागीय अधिकारी व विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के बच्चों को पढ़ाया तथा बच्चों से सामान्य ज्ञान व उनसे विषय से सम्बन्धी चर्चा की। बच्चों का ज्ञान स्तर व व स्कूल का शैक्षणिक वातावरण संतोषजनक पाया गया। बच्चों ने बताया कि पूर्व में ककनार स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। कलेक्टर द्वारा संज्ञान में लिए जाने के बाद वर्तमान में शिक्षकों व्यवस्था कर दी गई है। अधिकारियों ने पालम आश्रम, चंदेला आश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम की साफ सफाई व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी ने आश्रम अधीक्षक की प्रशंसा की। भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने व बच्चों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। सभी आश्रम अधीक्षकों को नियमित रूप से आश्रम में रहने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के लिए अधीक्षक पालक होता है अतः वे अपने दायित्व का निर्वहन सजगता से करें। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण के शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु कलेक्टर के निर्देश को ज़मीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी ने सभी शिक्षकों को बच्चों के पालकों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए अपलोडिंग करने निर्देशित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की दुविधा की स्थिति में राजस्व विभाग का अमला सहयोग हेतु तत्पर रहेगा। चंद्रा ने इस बाबत त्वरित कार्रवाई हेतु अपने विभागीय अमले को भी निर्देशित किया है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने भी शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र लक्ष्य प्राप्ति हेतु खंड स्तर पर संकुल शैक्षिक समन्वयकों को दायित्व सौंपते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। हर सप्ताहांत में सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों को जाति प्रमाण पत्र फॉर्म अपलोडिंग की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। बीईओ यादव ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी के सहयोग से जाति प्रमाण पत्र कार्य मैं आशातीत सफलता मिल रही है। अनुभागीय अधिकारी द्वारा समय-समय पर किए जा रहे स्कूलों के भ्रमण से शिक्षा की गुणवत्ता में भी कसावट आ रही है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने लंगर में ग्रहण किया गुरु प्रसाद

0
  • गुरुद्वारा पहुंचकर सिख समाज के लोगों को दी प्रकाश पर्व की बधाई
  • सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरोपा भेंटकर किया सम्मानित

जगदलपुर। नगर गुरु नानकदेव जी का 553 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। लुधियाना नानकसर गुरुद्वारा से पहुंची कीर्तन मंडली ने गुरुवाणी शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। बिधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी गुरुद्वारा पहुंचकर प्रकाश पर्व में शामिल हुए, शबद कीर्तन से निहाल हुए और सिख संगत के साथ लंगर में गुरुप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सिख बंधुओं को प्रकाश पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश और ज्ञान के प्रकाश से आज पूरा विश्व आलोकित हो रहा है।

गुरु नानक देव जी की शिक्षा हर व्यक्ति के जीवन में अहंकार को मिटा कर मानवता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में सिख धर्म की मानव सेवा की मिसाल दी जाती है। हर देश में आपदा के समय सिख समाज के सेवादार सेवा भावना के साथ लोगों की मदद के लिए खड़े मिलते हैं। यह पूरे मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी की तीन शिक्षाएं खुशहाली से जीवन जीने का मंत्र देती हैं नाम जपो, कीरत करो ( इमानदारी से काम करो) एवं वंड छको ( दान करो )।
इस अवसर पर जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद पंचराज सिंह, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, सूर्या पाणी, शुभम यदु, लता निषाद, मनोनीत पार्षद कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, पत्रकार संतोष सिंह, ओंकार सिंह जशवाल, परमजीत सिंह जशवाल, जितेन्द्र सिंह आहलूवालिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, मोइन अख्तर, विनोद कुकडे, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष सायमा अशरफ, एस नीला, सिख समाज के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, उपाध्यक्ष एकम सिंह, सचिव बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह सैनी, सर्वदीप सिंह सोढ़ी, सहसचिव एवं ज्ञानी गुरमीत सिंह समेत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ऐसी होती है कम्युनिटी पुलिसिंग

0
  • पुलिस ने मासूम दूधमुहा बच्चा लेकर नशे की हालत में भटक रही महिला को पहुंचाया घर
  • कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू और स्टॉफ ने दिखाई नेकदिली, पुलिस वालों की हो रही है तारीफ

अर्जुन झा

जगदलपुर। पुलिस का नाम सुनते ही हर आम व खास के जेहन में एक अजीब सी छवि और नफरत भरी भावना उभरती है। दरअसल लोगों के साथ पुलिस वालों के बर्ताव ने उसकी ऐसा हिकारत भरा नजरिया बना रखा है, लेकिन जगदलपुर कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी एमन साहू और स्टॉफ ने एक बड़ा ही नेक काम करके पुलिस के दामन पर लगे इस दाग को धो डाला है। कुछ देर के लिए ही सही, पुलिस के प्रति शहर के लोगों का नजरिया ही बदल गया। लोग पुलिस वालों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वाकिया जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। धारमपुरा नंबर -1 इलाके में नशे में धुत्त एक महिला इधर – उधर भटक रही थी। उसकी गोद में एक दूधमुहा बच्चा भी था। महिला इस कदर नशे में थी कि, ढंग से चल भी नहीं पा रही थी। महिला की हालत को देख और बच्चे के लगातार रोते रहने से किसी का दिल पसीज गया। उस शख्स ने कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को महिला और बच्चे के बारे में जानकारी दी। साहू बिना समय गंवाए स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंच गए। साहू और पुलिस कर्मियों ने महिला के चेहरे पर पानी के छींटे मारकर तथा पानी पिलाकर उसे काफी हद तक सामान्य अवस्था में ले आया। पूछताछ करने पर महिला ने अपने घर और गांव का पता बताया। इसके बाद टीआई साहू ने विभागीय वाहन से कुछ पुलिस कर्मियों के साथ महिला और बच्चे को परपा थाना क्षेत्र में स्थित उसके गृहग्राम टेकमेटा भिजवाया। कोतवाली थाना प्रभारी साहू और उनकी टीम की इस नेकदिली की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। पुलिस की परम्परा के अनुसार अगर कोतवाली पुलिस ने लेटलतीफी और लापरवाही की होती, तो महिला व बच्चे के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यहां उल्लेखनीय है कि बस्तर के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बस्तर पुलिस बल को कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए खास टिप्स दे रखे हैं, इसी के चलते पुलिस ने ऐसा नेक काम किया।

पशु तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0

पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर जिला बालोद छ.ग पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता। :- पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालो पर बड़ी कार्यवाही। :- घटना में प्रयुक्त ट्रक वाहन क्रमांक CG-24-S-7667 कीमती लगभग 20,00,000/रुपयेको किया गया जप्त ।

1:- 33 नग पशु धन मवेशी को ग्राम चुल्हापथरा के गौशाला एवं ग्राम तुमराबहार के गौशाल में सुरक्षार्थ रखा गया :- महाराष्ट्र के 03 आरोपी गिरफ्तार :- 1. सैय्यद नवसाद अली पिता सैय्यद लियाकत अली उम्र 42 वर्ष निवासी पठानपुर चौक वार्ड नं. 06 मुर्तिजापुर जिला अकोला (महाराष्ट्र) 2. शेख सलीम पिता शेख हुसैन उम्र 42 वर्ष साकिन बढ़नेरा, जूनी बस्ती, चमन नगर चौक वार्ड क्रमांक 41 थाना बडनेरा जिला अमरावती (महाराष्ट्र) 3. इरफान खान पिता जहीर खान उम्र 42 साल साकिन बड़नेरा, जूनी वस्ती, चमन नगर चौक वार्ड क्रमांक 41 थाना बड़नेरा जिला अमरावती (महाराष्ट्र) :- आरोपीयो के विरूध्द छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत की गई कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, अवैध शराब परिवहन व बिक्री एवं पशु तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी०एन०मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरिश राठौर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम को महाराष्ट्र के पशु तस्करी करने वाले तीन आरोपी को पकडने में बडी सफलता हासिल की गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विवरण:- संक्षिप्त इस प्रकार है कि बालोद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम, नशीले पदार्थ के परिवहन, पशु तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 06.11.2022 को रात्रि करीबन 23.40 बजे वरिष्ठ अधिकारीयों के मौखिक निर्देश पर सउनि रूपेश्वर राम भगव व हमराह स्टाफ के शासकीय वाहन में रवाना होकर ग्राम पुरूर दुर्गावती चौक पर चेकिंग पाईट लगाकर आने जाने वाले वाहनो कि चेंकिग की जा रही थी उसी दौरान धमतरी की ओर से आ रही ट्रक वाहन क्रमांक CG-24-5-7667 को हमराह स्टाफ के सहायता रोकने का प्रयास किया, जो उक्त वाहन चालक द्वारा वाहन को न रोक कर अपने वाहन को भगाने लगा जिसे पीछा कर ग्राम कुम्हारखान के पास पकड़ा गया। उक्त वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम इरफान खान पिता जहीर खान उम्र 42 वर्ष सा० बडनेरा जूनी बस्ती चमन नगर चौक वार्ड क0 41 थाना बडनेरा जिला अमरावती महाराष्ट्र तथा बगल में बैठे दो व्यक्ति अपना नाम सैय्यद नवसाद अली पिता लियाकत अली उम्र 42 वर्ष साकिन मुर्तिजापुर पठानपुर चौक वार्ड नं. 06 थाना मुर्तिजापुर जिला अकोला महाराष्ट्र एवं शेख सलीम पिता शेख हुसैन उम्र 42 वर्ष साकिन बडनेरा जूनी बस्ती चमन नगर चौक वार्ड 41 थाना बडनेरा जिला अमरावती महाराष्ट्र का रहने वाले बताये उक्त वाहन में 34 नग मवेशी भरकर धमतरी से अकोला महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाना बताये बाद समक्ष गवाहो के 34 नग मवेशी एवं ट्रक क्रमांक CG-24-S-7667 को जप्त कर आरोपीयो को धारा छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू सउनि रूपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन साहू, किशोर साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, संदीप यादव, जितेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

साईं मसन्द वाराणसी में आयोजित परम धर्म संसद एवं शंकराचार्य अभिनन्दन समारोह में होंगे शामिल

0
  • शंकराचार्य बनने के बाद प्रथम बार वाराणसी पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का होगा भव्य सम्मान

रायपुर। पूज्यपाद स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के जगद्गुर शंकराचार्य बनने पर पूरे देश में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है। देश-विदेश में उनकी छवि सनातन वैदिक शास्त्रों के महान ज्ञाता होने के अलावा धर्म, देश व सर्व समाज के हितों के लिए झूझने वाले एक साहसी योद्धा सन्यासी की रही है। देश में प्रतिदिन अनेक स्थानों पर उनके सम्मान में आयोजन हो रहे हैं।

शंकराचार्य बनने के पश्चात वे ९ नवम्बर को प्रथम बार अपने कार्य स्थल रहे श्रीविद्यामठ वाराणसी आ रहे हैं। वाराणसी में उनके अनेक कार्यक्रमों कअलावा १२ नवम्बर को उनका भव्य नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया है। वे १४ नवम्बर को प्रात: आठ बजे वहां से हरिद्वार जाएंगे। पिछले दस वर्षों से देश के पूज्यपाद शंकराचार्यों व अन्य महान सन्तों के सहयोग से भारत को पुन: विश्वगुरू बनाने का अभियान चला रहे स्थानीय मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहिब उनके अत्यंत प्रिय व निकटस्थ साथियों में एक हैं। उन्हें स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के नवम्बर माह के समस्त कार्यक्रमों का विवरण भेज दिया गया है। साईं मसन्द साहिब १० नवम्बर को रायपुर से वाराणसी जाएंगे। वहां १२ नवम्बर को स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के अभिनन्दन समारोह एवं १३ नवम्बर को आयोजित परम धर्म संसद की बैठक में शामिल होंगे। वहां से १४ नवम्बर को दोपहर सारनाथ एक्सप्रेस से रवाना होकर १५ नवम्बर को प्रात: रायपुर पहुंचेंगे।

तलवार लहराकर, भयाक्रांत करने आरोपियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 घटना गोरिया बहार नाला क्षेत्र का

🔅 तलवार लहराकर लोगों को किया जा रहा था भयाक्रांत

🔅 मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का

🔅 जप्त संपत्ति- एक धारदार तलवार एवं कार बरामद
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आम जगह पर तलवार लहराकर, लोगो को डराने धमकाने वाले पांच आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि गोरिया बहार नाला क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों के द्वारा तलवार लहराकर, लोगों को डराने एवं भयाक्रांत किये जाने की जानकारी मिली थी। सुचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, उप0 पुलिस अधीक्षक(परिवीक्षाधीन) आशीष नेताम के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया था। उक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर, पांच संदेहियों को पकड़ा गया जिनसे पुछताछ करने पर जिन्होने अपना नाम (1).अलफाज अली निवासी ईतवारी बाजार, (2). हरेकृष्ण पाण्डे नि0 हिकमीपारा, (3).मोह0 सैफुद्दीन निवासी दंतेश्वरी वार्ड, (4). रितेश पटवा निवासी चांदनी चैक , (5). मोईनुद्दीन निवासी अनुपमा चैक होना बताये। जिनसे पुछताछ करने पर इन्होने धारदार लोहे के तलवार को लहराकर लोगों को भयाक्रांत करना स्वीकार किया गया है। मामले में पांचों आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मामले में आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार एवं कार क्रमांक-सीजी.-07- एम. 6655 बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में पांचो आरोपियों को थाना कोतवाली के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

🔅 नाम आरोपी:-
(1). अलफाज अली पिता अहमद अली उम्र 21 साल निवासी ईतवारी बाजार जदलपुर
(2). हरेकृष्ण पाण्डे @ कबीर पिता दुर्वासा पाण्डे उम्र 20 साल नि0 हिकमीपारा जदलपुर
(3). मोह0 सैफउद्दीन पिता शैफ हसीब उम्र 19 साल निवासी दंतेश्वरी वार्ड जदलपुर
(4). रितेश पटवा पिता विजय पटवा उम्र 22 साल निवासी चांदनी चैक जदलपुर
(5). मोईनुद्दीन @ मोनू पिता नसीमउद्दीन उम्र 23 साल निवासी ईतवारी बाजार जदलपुर

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
उपनिरी. – प्रमोद ठाकुर,रनेश सेठिया
सउनि. – लंबोदर

जिला देवांगन समाज ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

0

जिला देवांगन समाज बालोद का दीपावली मिलन समारोह 06/11/2022 दिन रविवार को स्थानीय मां परमेश्वरी सामुदायिक भवन पुराना बाजार दल्ली राजहरा में मनाया गया.!
समारोह की शुरुआत मां परमेश्वरी के आरती व पूजा करके प्रारंभ की गई राकेश देवांगन युवा अध्यक्ष ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा सभी अतिथयो का गुलाल लगाकर व पुष्पगुच्छ व हार माला पहना कर स्वागत किया समाज को संबोधित करते हुए केदार देवांगन जिलाध्यक्ष बालोद ने कहा की समाज के उत्थान व प्रगति के लिए समाज के प्रत्येक परिवार व व्यक्ति कि सहभागिता से समाज उन्नति कर श्रेष्ठ बन सकता है, श्रीमती केशर देवांगन अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ जिला देवांगन समाज बालोद ने कहा की बिना महिलाओं के सहयोग व सहभागिता के समाज प्रगति नहीं कर सकता तथा समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता अनिवार्य है

साथ ही तीज मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व धन्यवाद किया, डोमन लाल देवांगन युवा अध्यक्ष जिला देवांगन समाज ने कहा की युवा देवांगन समाज भी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह हेतु युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शीघ्र आयोजन करेगा जिसके लिए समाज के सभी लोगों से भविष्य में होने वाले युवती परिचय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु योगदान देने की अपेक्षा कि, मुख्य वक्ता के रूप में बीएल देवांगन सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बालोद ने कहा की शिक्षा ही वह प्रकाश है जो अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटा सकता है तथा समाज के सभी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना व शिक्षा पर जोर देना समाज की प्राथमिकता है अतः सभी को समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी समाज शिक्षित व सक्षम हो सकता है.! कार्यक्रम का संचालन, वेद लाल देवांगन सचिव जिला देवांगन समाज बालोद ने किया कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में अंकालू राम देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा ने सभी अतिथियों वसामाजिक बंधु माताओं व बहनों का , आभार व धन्यवाद करके कार्यक्रम के समापन कि घोषणा कि

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में – बीएल देवांगन सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देवांगन समाज जिला बालोद ने कि, अध्यक्षता श्री केदार देवांगन अध्यक्ष जिला देवांगन समाज बालोद व सभापति जिला पंचायत बालोद ने कि, विशिष्ट अतिथि के रूप में वेद लाल देवांगन सचिव जिला देवांगन समाज बालोद ,पंचू राम देवांगन कोषाध्यक्ष जिला देवांगन समाज बालोद, सुरेंद्र देवांगन विधिक सलाहकार जिला देवांगन समाज बालोद, पोषण लाल देवांगन संरक्षक जिला देवांगन समाज बालोद सरपंच पसौद ,डोमन लाल देवांगन अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जिला बालोद, श्रीमती केसर देवांगन अध्यक्ष महिला देवांगन समाज जिला बालोद , अंकालूराम देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा, श्रीमती रेणुका देवांगन ब्लॉक अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ दल्ली राजहरा देवांगन, श्याम लाल देवांगन वरिष्ठ समाजसेवी देवरी, गिरधारी लाल देवांगन सचिव, श्याम लाल देवांगन मंडल सचिव सुरेगांव , मुरारी लाल देवांगन अध्यक्ष अर्जुन मंडल ,ईश्वर लाल देवांगन उपाध्यक्ष अर्जुंदा,

चंद्रहास देवांगन पार्षद अर्जुंदा, लेख राम देवांगन सलाहकार अर्जुंदा, पिसेन्द्र देवांगन कोषाध्यक्ष, बेनी राम देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष डोंडी लोहार धन्नू देवांगन डौंडीलोहारा , रमेश देवांगन सचिव डौन्डी लोहार मंडल, विष्णु राम देवांगन मंडल अध्यक्ष सुरेगांव ,वेद लाल देवांगन पसौद, किसुन देवांगन, मनीराम देवांगन कोरगुड़ा, भारत देवांगन कोरगुड़ा , भूषण देवांगन अध्यक्ष सहगांव, बुलाकू राम देवांगन, अध्यक्ष पसौद देवांगन समाज, प्रमोद देवांगन सेवानिवृत्त प्राचार्य उपस्थित रहे, साथ ही कार्यक्रम में रामस्वरूप देवांगन कोषाध्यक्ष, माखनलाल देवांगन कोटागांव, रामस्वरूप देवांगन सचिव ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा पूरण देवांगन , जनकलाल देवांगन उपाध्यक्ष ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा, पुरुषोत्तम देवांगन अध्यक्ष नया बाजार मंडल दल्ली राजहरा, बिसेलाल देवांगन, आनंदराम देवांगन, श्रीमती तुलसी देवांगन सरस्वती देवांगन उपाध्यक्ष माखनलाल सुखराम कोटागांव धरमोतीन बाई, राधिका, द्रोपती, ताराबाई, भूमिका, इमला बाई इत्यादि समाज के सैकड़ो वरिष्ठजन उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS