City Media - Page 954 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 954

भारतीय संविदा मजदूर महासंघ का बालोद जिले में हुआ गठन, मुश्ताक अहमद बने जिला के अध्यक्ष

0

कल दिनांक 07-11-2022 दिन सोमवार को भारतीय संविदा मजदूर महासंघ की एक बैठक बालोद जिले के सबंलपुर ग्राम में आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय संविदा मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री अनिल साहू , प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार मोगरे , महासंघ जिला ईकाई के अध्यक्ष यशवंत कुमार उपस्थित हुए और ईनकी उपस्थित में बालोद जिले में भारतीय संविदा मजदूर महासंघ का गठन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों को प्रदेश संगठन मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि हम आशा करते हैं

कि आने वाले समय में आप लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे और संगठन की रिती निती का पालन करेंगे, तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री जी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया और विस्तार से संविदा मजदूर महासंघ के क्रियाकलापों की जानकारी दी तथा अन्य जिलों में हुए कार्यक्रमों के विषय में बताया और कहा कि जिसे भी संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है वह उस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से पूरा करें तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री ने बालोद जिले के कार्यकारिणी की घोषणा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बालोद जिले में जिला अध्यक्ष का दायित्व मुश्ताक अहमद को दिया गया है। मुश्ताक अहमद जिला अध्यक्ष भारतीय संविदा मजदूर महासंघ

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सांसद बैज ने सुंदरनगर में बांधा समा, मोदी सरकार पर खूब बरसे

0
  • केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं को छला, देश बेचने पर तुली है
  • हिमाचल प्रदेश में बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने मचाई धूम

जगदलपुर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने धूम मचा रखी है। चुनावी सभाओं में अपने चुटीले भाषण से बैज गजब का समा बांध रहे हैं। उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 5 तारीख को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। उन्होंने पूरे 45 मिनट तक भाषण दिया।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सिर्फ और सिर्फ अपने मन की बात कही। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास, जनता के हक में, युवाओं के रोजगार के बारे में कुछ नहीं कहा। मोदी सरकार विकास के नाम पर सिर्फ देश को बेचने का कार्य कर रही है. भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने वाली सरकार है। 8 साल में मोदी सरकार ने युवाओं को ठगा है। देश की जनता मंहगाई बेहाल है। अब हिमाचल प्रदेश की जनता मोदी जी की बातों की सच्चाई जान चुकी और आने वाले 12 तारीख को अपना बहुमूल्य मत कांग्रेस को देकर जन हितैषी सरकार बनाने जा रही है।अब हिमाचल प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप के 48 वे जन्मदिवस मनाया गया

0

पूर्व मंत्री केदार कश्यप के 48 वे जन्मदिवस पर 48 यूनिट रक्तदान किया समर्थकों ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन पर जगह-जगह हुए आयोजन, शिव मंदिर में भी सेवा की यहां मंदिर की सफाई अपने हाथों से की। मंत्री समर्थकों ने जन्मदिन पर 48 यूनिट रक्तदान भी किया। जगदलपुर। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अपना 48 वां जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की यही नहीं केदार समर्थकों ने भी जन्मदिन पर रक्तदान किया। जन्मदिन पर केदार दिनभर कार्यकर्ताओं से मिलते रहे इस दौरान वे मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करते हैं। केदार के जन्मदिवस पर जश्न की शुरूआत सुबह उनके निजी निवास से हुई।

सबसे पहले केदार बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत नेगानार के शिव मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मंदिर की सफाई की अपने हाथों से मंदिर में पोछा लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर भी कार्यकर्तओं के साथ सफाई अभियान चलाया। साफ-सफाई के बाद यहां पूजा-अर्चना भी की गई। यहां से वे सीधे महारानी हास्पिटल पहुंचे। यहां समर्थकों ने पहले ही रक्तदान की व्यवस्था कर रखी थी। यहां उनके समर्थकों ने उनके 48 वंे जन्मदिवस पर 48 यूनिट रक्तदान किया। यह खून जरूरतमंदों के काम आयेगा और इसे जरूरतमंदों को निशुल्क दिया जायेगा।
तक्षशिला में लगा कार्यकर्ताओं का मेला
इधर केदार कश्यप के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए तक्षशिला में विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। यहां पहले केक सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके बाद एक-एक कर वे कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। अपने नेता को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता भी भावुक हो गये और अपने नेता के साथ जन्मदिन पर सेल्फी लेने के लिए कार्यकर्ताओं मंे होड़ मची रही। सोशल मीडिया पर भी केदार का जन्मदिन का जश्न ट्रेंड करता रहा समर्थक उनके साथ खिचांई गई तस्वीरें अलग-अलग सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए उन्हें बधाई देते रहे। पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर जश्न की तैयारी कार्यकर्ताओं ने उनके जगदलपुर स्थित निवास पर भी कर रखी थी। यहां भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। यहां युवा समर्थकों ने पूर्व मंत्री को स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र भेंट की।
फरसागुड़ा में चला दिनभर जश्न, नारायणपुर से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
इधर दिनभर अलग-अलग स्थानों पर जन्मदिन मनाने के बाद केदार कश्यप अपने गृह निवास फरसागुड़ा दोपहर बाद पहुंचे। यहां सुबह से ही जश्न का माहौल चल रहा था। केदार के पहुंचने के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां भी समर्थकों ने केक काटकर उनका जश्न मनाया। गृहग्राम में राजधानी रायपुर व उनके विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर और संभाग के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या पहुंचे हुए थे। यहां बधाई देने का सिलिसिला देर शाम तक चलता रहा।

गांवों को विधायक बघेल ने दी करोड़ों के कार्यों की सौगात

0
  • हर गांव का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता : लखेश्वर बघेल

बकावंड बस्तर क्षेत्र के विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने अंचल के कई गांवों को करोड़ों के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मांगें पूर्ण होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बघेल का आभार व्यक्त किया। विधायक लखेश्वर बघेल के बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोनपुर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनका बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। बघेल ने सोनपुर से बनियागांव सड़क का का भूमिपूजन किया। इस सड़क के लिए 1 करोड़ 60 लाख रु. की स्वीकृगा मिली है तथा इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। ग्राम पंचयात फरसीगांव में बघेल ने सोनपुर – सिमोडा मार्ग पर मध्यम पुल निर्माण 48 लाख 45 हजार रु. की लागत से लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसका भूमिपूजन बघेल के हाथों हुआ। ग्राम पंचयात जैतगिरी के आश्रित ग्राम डुरकाबेड़ा में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 4 किलोमीटर लंबी सड़क 2 करोड़ 10 लाख 8 हजार की लागत से निर्माण प्रस्तावित है, इसका मुख्य अतिथि विधायक लखेश्वर बघेल ने भूमिपूजन किया। इस तरह 4 करोड़ 18 लाख रु. से अधिक राशि के कार्यों की सौगात लखेश्वर बघेल ने दिया।


ग्रामीणों की कई मांगें हुई पूरी
ग्रामीणों की मांग पर सोनपुर के बाड़ाबाग में सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रुपए तथा फरसीगांव में गुड़ी निर्माण के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा बघेल ने की। इस दौरान अपने उद्बोधन में बघेल ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।इस दौरान बालक राम जोशी, रतन राम कश्यप, सुखदेई बघेल, धनुर्जय कश्यप, अर्जुन पांडे, गोपाल कश्यप , योगेंद्र बाकड़े, प्रमिला चंदेल, ईश्वर गांग़ड़े, अनिता साहनी, जितेंद्र सिंह बैस, तीजेशवरी बघेल, सोनाधर एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

राजहरा में संगीमय रामकथा – राम-केंवट प्रसंग पर व्याख्यान

0

दल्ली राजहरा । लौह आयस्क भारी में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती द्वारा जारी रामकथा में कल सातवें दिन रामकथा में श्रीराम- केंवट प्रसंग व श्रीराम व भरत संवाद पर व्यख्यान देंगे ।

अनंत विभूषित परम पूज्य कनिष्ठ जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी, का लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी प्राथमिक शाला क्र.06 के प्रांगण में भगवान श्रीराम जी के संगीतमय कथा श्रवण करने के लिए नगर सहित आसपास के स्थानों से सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बढ़ने लगी है। रामकथा आयोजन एक से नौ नवम्बर तक किया गया है। प्रतिदिन नित्य डेढ़ घंटे प्रात: काल आठ से साढ़े नौ बजे तक रुद्राभिषेक किया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तथा दो से पांच बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती द्वारा किया जा रहा है। कथा पश्चात भजन व आरती किया जाता है तत्पश्चात उपस्थित नगर व अंचल के धर्म प्रेमी समस्त श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाता है। राम कथा के छठवें दिन सुधि श्रोताओं को भगवान परशुराम जी व रामचंद्र जी संवाद तथा भगवान रामचंद्र जी , माता सीता जी व भ्राता लक्ष्मण जी के वनवास की मार्मिक कथा सुनाया। कल सोमवार 07 नवंबर को परम पूज्य स्वामी जी उपस्थित धर्मप्रेमी श्रद्धालुजनों को भक्तराज केंवट व भगवान रामचंद्र जी का प्रसंग तथा श्रीराम भरत संवाद की कथा का श्रवणपान करायेंगे ।

जनपद पंचायत जगदलपुर में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज

0

प्रदेश के यशवी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशा अनुसार जनपद पंचायत जगदलपुर के आड़ावाल में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के 5/11/2022 से 9/11/2022 तक चलने वाली प्रतिस्पर्धा में अतिथि के रूप में पहुंचे राजिव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक सुशील मौर्य, सुशील मौर्य जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महत्त्वाकांक्षाओं को समझा है, वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी है, पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों छत्तीसगढ़ी खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड का आयोजन किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के 14 पारम्परिक खेलो बढ़ावा देने के लिए हर तीन महीने में राजीव युवा मितान क्लब को पच्चीस हजार और सालाना एक लाख रुपये आयोजन के लिए दी जा रही है, जिसमे कबड्डी, दौड़, खो खो,लम्बी कूद, रस्साकशी, कंचा, भौरा, गिली-डंडा, गेड़ी दौड़, फुगड़ी हर वर्ग के लोगो को खेलने के राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा मंच प्रदान किया जा रहा है, इस दौरान युवा कोंग्रेस से शहनवाज खान,असीम सुता, सुलेमान कश्यप जनपद के बबलू देवांगन,प्रमोद चौधरी,सोरी बाबु, पीटीआई रूपक मुखर्जी, जनपद के अधिकारी,कर्मचारी व अन्य उपस्थित थे |

वन विभाग में भ्रष्टाचार और पेड़ों की अवैध कटाई की हो जांच

0
  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने बुलंद की आवाज
  • बकावंड के फारेस्ट रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग

बकावंड वन परिक्षेत्र बकावंड में छंटाई के नाम पर पेड़ों की बेतहाशा अवैध कटाई और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी को लेकर बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य पं. उमाशंकर शुक्ला ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने बकावंड फारेस्ट रेंज में हुई अवैध कटाई तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी के निगहबानी में कराए गए व कराए जा रहे तमाम निर्माण कार्यों की जांच और वन परिक्षेत्र अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग राज्य शासन से की है।
उल्लेखनीय है कि बकावंड परिक्षेत्र के जुनावनी, झार उमरगांव, उलनार, कोसमी आदि गांवों के जंगलों में पेड़ों की सूख चुकी डंगालों की छंटाई की आड़ में कीमती प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटाई जोरों से चल रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार ध्रुव तथा अन्य वन्यकर्मियों की इसमें मिलीभगत है। इस अधिकारी के संरक्षण में लकड़ी माफिया जंगलों का तेजी से सफाया करते जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और वन सुरक्षा समितियों के पदाधिकारियों की शिकायत को रेंजर श्री ध्रुव अनसुना कर देते हैं. जंगलों को खाली मैदान में तब्दील किया जा रहा है। इस खाली जमीन पर लोग अवैध कब्जा भी करने लगे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. उमाशंकर शुक्ला ने जंगलों को उजाड़े जाने पर गहरी चिंता जताई है तथा क्षोभ व्यक्त किया है। पं. शुक्ला ने कहा है कि कभी घने जंगलों से आच्छादित रहा बस्तर अधिकारियों की स्वार्थलिप्सा के कारण पेड़ों से विहीन होता जा रहा है। विभागीय अधिकारी लकड़ी तस्करों से सांठगांठ कर जंगलों का सफाया करने पर तुले हुए हैं। पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। पं. उमाशंकर शुक्ला ने इस अवैध कटाई और पर्यावरण को पहुंचाई जा रही क्षति को लेकर सरपंच पंचों तथा ग्रामीणों की चिंता को जायज बताते हुए कहा है कि अब बस्तर के लोग जागरूक हो चले हैं, इसलिए अधिकारी मनमानी करने से बाज आएं।
पं. उमाशंकर शुक्ला ने धर्म स्थलों तथा विभाग से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों में भी रेंजर श्री ध्रुव द्वारा बरती जा रही अनियमितता पर कड़ी नाराजगी जताई है। पं. शुक्ला ने कहा है कि कुछ दिनों पहले ही बकावंड वन परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत धार उमरगांव और आसना वन के जंगलों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कैम्पर मद से कराए जा रहे तटबंध कार्य में भारी अनियमितता बरती जाने की शिकायत सामने आई थी। इसके पहले ग्राम कोसमी के एकटा गुड़ा पारा में देवगुड़ी संधारण कार्य में भी रेंजर पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। पं. शुक्ला ने कहा है कि रेंजर श्री ध्रुव कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पं. उमाशंकर शुक्ला ने बताया कि वे राज्य शासन को पत्र भेजकर रेंजर के खिलाफ जांच बिठाने और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाएंगे।

मिश्रा के तबादले पर रोक

0

जगदलपुर समग्र शिक्षा एवं राजीव गांधी शिक्षा मिशन जगदलपुर के जिला समन्वयक अखिलेश मिश्रा के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद कलेक्टर बस्तर ने फिलहाल उनके तबादले पर रोक लगा दी है। पूर्व में मिश्रा का विभाग स्तर पर तबादला आदेश जारी हुआ था, जिसके खिलाफ उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने इस स्थानांतरण आदेश के खिलाफ स्थगनादेश जारी किया है। हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बस्तर कलेक्टर ने मिश्रा के तबादले पर रोक लगाते हुए उन्हें पूर्ववत पदासीन रखने का आदेश जारी किया है।

परम्पराओं की विलुप्ति पर जताई चिंता

0
  • साहू संघ रिसाली ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

भिलाई. तहसील साहू संघ रिसाली द्वारा 31 अक्टूबर को इस्पात नगर रिसाली के कर्मा भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समाज प्रमुखों ने दीपावली पर्व मनाने के पीछे हिंदू धर्म की मान्यताओं पर प्रकाश डाला और हिन्दू संस्कृति तथा परम्पराओं की विलुप्ति पर चिंता जताई.
कार्यक्रम का संचालन करते हुए तहसील साहू संघ रिसाली के उपाध्यक्ष ललित साव ने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में आज की नई पीढ़ी हिंदुओं की समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं से लगातार विमुख होती जा रही है. इससे संस्कृति और परम्पराओं के विलुप्त होने का खतरा पैदा हो गया है. यह निश्चय ही चिंतनीय है. अध्यक्ष संतोष साहू ने इस बात पर जोर दिया कि संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण के लिए सभी जातियों और समाजों के प्रमुखों को भी ठोस पहल करनी होगी.
अन्य वक्ताओं ने कहा कि दीपावली का त्यौहार समाज में मैत्रीपूर्ण भाव स्थापित हो, समाज में एकजुटता हो समाज का विकास हो यह संदेश देता है. धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा व भाई दूज तक लगातार 5 दिन लोग तेल व घी के दिए जलाकर अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का भाव व्यक्त करते हैं. सभी पदाधिकारियों ने हिंदू संस्कृति व परंपराओं की विलुप्ति के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की एवं आने वाले वर्षों में तहसील साहू संघ ने सुआ नृत्य एवं गौरा गौरी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है. निकट भविष्य में प्रस्तावित युवक युवती परिचय सम्मेलन को भव्य रूप से आयोजित करने पर विचार रखे . कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसील साहू संघ के अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष ललित साव, कोषाध्यक्ष तुलाराम साहू, संगठन सचिव मदन साहू , जिला साहू संघ भिलाई की संयोजिका सरोज साहू, सचिव रुकमणी साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप साहू, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के संयोजक घनश्याम साहू, पूर्व तदर्थ कमेटी के महासचिव अशोक कुमार साहू, महिला प्रकोष्ठ की कोषाध्यक्ष कुमुदिनी साहू, इकाई अध्यक्षगण गिरवर साहू, टेकराम साहू, महेंद्र कुमार साहू, बीरबल साहू, भूपेंद्र साहू, इकाई उपाध्यक्ष उषा साहू, भुवन साहू , ओमप्रकाश साव, न्याय प्रकोष्ठ की सचिव चंपा साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ललित साव उपाध्यक्ष ने किया

गुरुनानक जी के 553 वें पर्व के अवसर पर प्रकाश परब नगर में पांच प्यारों की अगुवाई मे नगर-कीर्तन का आयोजन

0

गुरुनानक दरबार दल्लीराजहरा गुरुनानक देव जी के 553 वें प्रकाश परब को ध्यान में रखते हुए नगर में पांच प्यारों की अगुवाई मे नगर-कीर्तन का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुनानक दरबार दल्ली राजहरा से प्रारम्भ होकर गुप्ता चौक, जैन भवन चौक, श्रमवीर चौक  “बस स्टैंड चौक होते हुए चिखलाकसा गया और वहाँ  से, वापस बस स्टैण्ड-चौक, नया बाजार होते हुए |

गुरू ज्ञानक दरबार में वापस आया। नगर कीर्तन की अगुवाई करने वाले पाँच-प्यारो के नाम 1. बालवीरसिंह माखाहा 2. गुरमेल सिंह रंघवा ज्ञानी रौनक सिंह 4/ रघुवीर सिंह गिल /5  मनप्रीत सिंह संधु इस नगर कीर्तन में समाज के अन्य वर्गों की लोगों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। नगर-कीर्तन के मार्ग जैन भवन चौक मे तिलक गोयल, श्रमवीर चौक के पास चाचे दा दाबा की ओर से, शर्मा पेट्रोल पम्प के पास स० इंदरजीत सिंहतुली, सरस्वती शिशु मंदिर के पास स० प्रतिपाल सिंह तुली, चिखलाकसा मे स. परमप्रीत सिंह छतवाल परिवार की तरफ से, और गिल ट्रेडर्स के पास राजहरा परिवहन संघ की तरफ से साथ-संगत के लिये चाय एवं विभिन्न नाश्तों की सुविधाएं प्रदान की गई थी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस नगर कीर्तन में मुख्य आकर्षण का केंद्र दीप पाइप बैंड लुधियाना (पंजाब) रहा। जिसके संचालक लखवीर सिंह है। इस प्रकार के पाइपबैड का आयोजन नगर में पहली बार हुआ। जिसकी प्रसंशा समाज के सभी वर्गो ने की। नगर कीर्तन में हम चाकर गोबिंद के संस्था दुर्ग द्वारा गतका  की विभिन्न विधाओं “का प्रदर्शन किया गया गतके की विभिन्न हैरत अंगेज विधाओं को देखने के लिये जन सौलाब उमड़ पड़ा। यह होवा प्रत्येक वर्ष भाई हरविन्दर सिंह द्वारा की द्वारा की जाती हैं | नगर कीर्तन की शोभा-यात्रा जिस सवारी मे निकली थी वह पूरी तरफ से फूलों से सुसज्जित थी। जो कि बहुत ही खुबसुरत और शोभानित लग रही थी | इस वाहन सवारी की सेवा राजनांदगॉव निवासी स.विंकल भाटिया द्वारा प्रत्येक वर्ष की जाती हैं | नगर कीर्तन में गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्लीराजहरा की प्रचारी मति विनीता दास की अगुवाई में विधायल के शिक्षक गण एवं छात्र छात्राए भी इस नगर कीर्तिं में सिक्ख समाज के स. इदेजीत सिहं तुली परविंदर सिंह छतवाल परमजीत सिंह विक्रमजीत सिंह संधू  कुलदीप सिंह संधू चरणजीत सिंह सौधं जगजीत सिंह मारवाह, राजिंदर सिंह सैनी उपस्थित होकर विशेष सहयोग प्रदान किया |

MOST POPULAR

HOT NEWS