आज मालगाड़ी के पलटने से रेल्वे की यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होने के कारण दोपहर को आने वाली डेमू पैसेंजर रायपुर से केवटी जाने वाली ट्रेन आज 3 घंटे की देरी से आएगी |



आज मालगाड़ी के पलटने से रेल्वे की यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होने के कारण दोपहर को आने वाली डेमू पैसेंजर रायपुर से केवटी जाने वाली ट्रेन आज 3 घंटे की देरी से आएगी |



दल्लीराजहरा – आज दिन शुक्रवार को दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास एक अज्ञात युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ है | बताया जा रहा है कि युवक की मृत्यु मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई थी | मृतक के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है | आज रेल्वे क्षेत्रीय मण्डल के ADRM आये हुए है भारी संख्या में आरपीएफ एवं पुलिस बल होने के बावजूद मृतक का शव 1-2 घंटे से ऐसे ही लावारिस हालत में पड़ा हुआ है रेल्वे कर्मचारी ADRM के आवभगत में जुटे हुए है एक तरह से कहा जाये मानवता पूरी तरह से मर चुकी है | इस प्रकार लावारिस हालत में पड़े शव को यदि कोई जानवर नुकसान पहुंचाता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी ?

काफी समय से नगरवासियों एवं आसपास के लोगों द्वारा ओवरब्रिज की मांग की जा रही है किन्तु रेल्वे प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है जिसके कारण कई अनगिनत लोग मौत के मूंह में समा चुके है |
लावारिस शव के सम्बन्ध में आर. बिश्नोई ADRM से इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर कहा कि मेरी जवाबदारी नहीं है जिनका काम है वे देखेंगे हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते | आप लोगों को ज्यादा चिंता है तो शव को आप लोग हटवा दीजिये, इस पर सिटी मीडिया संवाददाता द्वारा कहा गया कि प्रतिबंधित क्षेत्र एवं कानूनी प्रक्रिया होने की वजह से हम यह कार्य नहीं कर सकते किन्तु हमारे द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना देकर बुला लिया गया है किन्तु आपके अधिकारीयों की अमानवीयता पर आपका उनका पक्ष लेना एवं उन्हें कार्यवाही न करने के लिए कह हमें कार्यवाही करने को कहना आपके कार्यपद्धति एवं व्यक्तित्व को बताता है |
स्टेशन मास्टर से लावारिस शव के सम्बन्ध में पूछे जाने पर कहा कि इसकी सुचना जीआरपी टीम को दे दी गई है |


ADRM से मिलने पहुंचे रेल्वे कॉलोनी के ठेका सफाई कर्मचारीयों को अधिकारीयों द्वारा मिलने नहीं दिया गया | ठेका श्रमिकों ने बताया कि 09/12/2021 से रेल्वे कॉलोनी की सफाई कार्य बंद करवा दिया गया है एवं उन्हें नवम्बर माह का भी भुगतान नहीं किया गया है | 10 दिनों से रेल्वे कॉलोनी का सफाई कार्य बंद है | सफाई कर्मचारियों में अशोक कुमार, बंशी राम, मधुलता, आदिलक्ष्मी, वरलक्ष्मी, अग्रोतींन बाई, कुमारी बाई, भीम यादव, अर्चना, कोकिला एवं अरुण स्टेशन पहुंचे थे इस सम्बन्ध में पत्रकारों द्वारा सफाई के सम्बन्ध में पूछे जाने पर ADRM यह जवाब दिया गया कि सफाई व्यवस्था से आप लोगों को क्या मतलब, आप लोग पत्रकार है रेलवे कर्मचारियों की समस्या है वे अपनी समस्या बताएँगे | अधिकारीयों की इस प्रकार का बर्ताव संवेदनहीनता एवं लोकतंत्र के चौंथे स्तम्भ का अपमान है |
आज मालगाड़ी के पलटने के कारण रेल्वे की यातायात व्यवस्था अवरुद्ध रहेगी दोपहर को आने वाली डेमू पैसेंजर रायपुर से केवटी जाने वाली ट्रेन आज 3 घंटे की देरी से आएगी |



जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2021/कलेक्टर बस्तर द्वारा प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से पीड़ित 17 परिवारों को 68 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत जगदलपुर तहसील के ग्राम अघनपुर छत्रपति शिवाजी वार्ड निवासी उमेश की मृत्यु आग में जलने से पत्नि जुली को, तिरिया निवासी मानसिंग की मृत्यु नाला के पानी में डूबने से पिता लखमू को, ग्राम आड़ावाल के साहादेई की मृत्यु सांप काटने से पिता लछिन्धर को, बकावण्ड विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिन्दगांव की सोनदई की मृत्यु सांप काटने से पति धनुर्जय को और ग्राम भिरेण्डा के मंगल की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से पिता भागरथी को, ग्राम बारदा के तुलेश्वर की मृत्यु नदी पानी में डूबने से पत्नी सविता को, ग्राम राजनगर के साहिल की मृत्यु तालाब पानी में डूबने से माता तुलसा को, ग्राम बेलपुटी के धरम की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी रामबती को, ग्राम उलनार के चन्द्रो की मृत्यु कुआं में डूबने से पत्नी सुबरनो को, ग्राम पोटियावण्ड के मानसिंह की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी चैती को, लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मांदर के लच्छीन की मृत्यु नाला पानी में डूबने से पत्नि दशमी को, ग्राम मारडूम के बोमड़ा की मृत्यु सांप काटने से पत्नी सुबली को, बास्तानार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बिरगाली के सुरेश की मृत्यु सांप काटने से पिता रमेश को, ग्राम बिरगाली की मीना की मृत्यु पानी में डूबने से पिता मासो को, ग्राम बिरगाली के जुगधर की मृत्यु सांप काटने से पत्नी कमला को, दरभा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम ग्राम तोयनार के ललिता की मृत्यु सांप काटने से पिता जागरा को, बस्तर विकासखण्ड के ग्राम कुदालगांव के रामोबाई की मृत्यु नदी में डूबने से बहन धनमती को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

जिला मुख्यालय जगदलपुर के कुमरावन्द में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम जो कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 15 दिसम्बर को आयोजित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में बस्तर विकास खण्ड के संकुल केन्द्र एकटागुड़ा के कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल की छात्राओं ने लोक गीत में प्रश्नोत्तरी फुगड़ी खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया वंही सुवा लोक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कब्बडी में कन्या शाला बस्तर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण में भी प्रथम स्थान पर रहे। बालक वर्ग कबड्डी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बस्तर दूसरे स्थान पर रहे साथ ही चित्रकारी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया । उक्त छात्र छात्राएं सम्भाग स्तरीय कार्यक्रम में भी अपना प्रदर्शन दिलाएंगे। इनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य पी आर लॉउत्रे, श्रीमती रजनी झा चन्द्रभान मिश्रा, समीर मिश्रा,सीएसी शैलेन्द्र तिवारी नन्द लाल पटेल, ने हर्ष व्यक्त किया है।

आज जिला किसान मोर्चा द्वारा मालीघोरी धान संग्रह केंद्र में शेष धान के उठा उठाव के संबंध में जिला कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपकर उसमे सनलिप्त अधिकारियों कर्मचारियों व इसमें हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग की गई |
इस संबंध जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि भाजपा व किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों मंडल द्वारा मालीघोरी धान संग्रह केंद्र की निरीक्षण के दौरान पाया गया की खरीफ विपणन सत्र वर्ष 2020- 21 का पतला धान स्टॉक समाप्ति के बाद भी वहां लगभग 35 सौ बोरी वजन 1400 क्विंटल धान संग्रह केंद्र में शेष था जिसके बाद प्रशासन आनन फानन में उठाव कर रही जो की बड़े भ्रष्टाचार की ओर इंगित करती है इसी संबंध में किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इसमे सन्लिप्त अधिकारी व कर्मचारियों पर उचित कार्यवाही की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है |

आज शिकायत के दौरान प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू जिलाध्यक्ष तोमन साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण प्रेम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर किसान मोर्चा गुरुर मंडल अध्यक्ष पन्नालाल साहू लेवेंद्र मंडावी गंगा राम साहू छगन साहू जयंत साहू मन्नूलाल झारी आदि उपस्थित रहे |


जगदलपुर – बस्तर जिला क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रथम शिक्षा हेतु आंगनबाड़ी केंद्र जो इस समय छत्तीसगढ़ के सभी जिला के प्रत्येक जनपद और ग्राम पंचायत में संचालित किया जा रहा है ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा कम उम्र में आंगनबाड़ियों से मिल सके।
इसी के तहत सेक्टर मालगांव जनपद बकावंड क्षेत्र के ग्राम धोबीगुड़ा से उलनार, पाईकपाल तक सेक्टर मालगांव के तहत जाना जाता है जहां कई आंगनबाड़ी सरकार द्वारा संचालित किया गया है यह सेक्टर मालगांव में सहायक क्षेत्र अधिकारी जम्बो सेठिया के द्वारा सुपरवाइजर का कार्य संपन्न किया जा रहा है यह कार्य जम्बो सेठिया जब से संभाली है तब से यह क्षेत्र हमेशा विवादित रहा है और प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह समितियों के पर निकल आए हैं यहां के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की शिक्षा की ओर ध्यान नही दे रहे तथा यहां उपस्थित होने वाले बच्चों के लिए आने वाले राशन पर सेंध लगाने पे तुले है। इस आंगनबाड़ियों में ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी में भोजन पहले ग्राम पंचायत के समितियों के द्वारा प्रदाय किया जा रहा था परंतु इसे बदल कर अब जम्बो सेठिया क्षेत्र सहायक अधिकारी के द्वारा एक समिति को राशन प्रदाय करने का जिम्मा सौंपा गया है |

यह समिति का नाम तुलसी स्व सहायता समूह मालगांव है मालगांव तुलसी स्व सहायता समूह के द्वारा आंगनबाड़ियों को खाद्य सामग्री वितरण किया जा रहा है तथा प्रत्येक आंगनबाड़ियों में मानिटरिंग कर लोगों के बच्चों की गणना कर समिति के द्वारा खाद्यान दिया जा रहा है और सभी बच्चों की उपस्थिति बताकर राशन लिया जा रहा और कम बच्चों आंगनबाड़ियों में पहुँचाया जा रहा ।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत के गुमड़ेल के उपसरपंच के समक्ष तीन आंगनबाड़ियों के लिए सामग्री प्रदाय किया गया था जिसकी जांच करने पर तीन आंगनबाड़ी में लगभग 2 किलो दाल, 2 किलो आलू, 2 किलो प्याज, 3 पैकेट तेल, तीन आंगनबाड़ियों में सामग्री प्रदान किया है जिसके बारे में समिति से पूछे जाने पर अपना पल्ला झाड़ रहे है |
विगत कई दिनों से यह समिति की शिकायत आ रही है इन्हें कम सामाग्री प्रदाय किया जाता है कार्यकर्ता दोनों तरफ से फस रहे हैं और बात करने के लिए तैयार नहीं है परंतु ग्राम पंचायत गुमड़ेल के उपसरपंच भूपेन पांडे के समक्ष सामग्री प्रदाय करने से यह बात सामने आया है ग्राम पंचायत जुनावनी, ग्राम पंचायत उलनार, ग्राम पंचायत पाईकपाल जैसे पंचायत क्षेत्र में आंगनबाड़ियों में कम से कम सामग्री प्रदान किया जाता है और बिल में अधिक का लगाकर राशि आहरण कर लिया जाता है | मालगांव सेक्टर के कई आंगनबाड़ी बेलगाम हो गए हैं इस क्षेत्र में मिनी आंगनबाड़ी बनाया गया है जिसमें बच्चों की संख्या कम होने के कारण से आंगनबाड़ी बंद पड़े हुए हैं लाखों रुपए से बनाए गए आंगनबाड़ी शैक्षणिक व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा तथा विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस ओर नजरअंदाज किया जा रहा है और इस तरह से पंचायत क्षेत्र में प्रथम शिक्षा में समाज सेवी संस्थाओं का बच्चों के लिए आए सामग्री पर सेंध करना बहुत ही निंदनीय बात है कई जगह आंगनबाड़ियों में नालियों के साथ गंदगी फैली हुई है जिस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा यहाँ शैक्षणिक व्यवस्था चल रहा है।
दिनांक 15/12/21 को पुलिस कंट्रोल रूम बालोद में पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा क्राइम मीटिंग लिया गया। क्राइम मीटिंग में लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग, लंबित शिकायत के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। अवैध शराब, जुआ सट्टा पर अधिकतम कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, लघु अधिनियम में कार्यवाही करने, पुलिस पेट्रोलिंग को सक्रिय करने, महिलाओं और बच्चो की सुरक्षा हेतु कार्य करने निर्देशित किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0 आर0 पोर्ते डीएसपी नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी,डीएसपी एस एस मौर्य ,रक्षित निरीक्षक, ,सायबर प्रभारी व जिला बालोद के सभी थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे।


अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रिसाली नगर निगम चुनाव के प्रभारी डॉ देवेंद्र माहला ने रिसाली नगर निगम बनाने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे निगम में मोर्चा सम्भाला रखा है जहाँ पर प्रत्याशियों के साथ घर घर जा कर विभिन्न वार्ड क्षेत्रों का दौरा अन्य अन्य सामाजिक कार्यकर्ता से मीटिंग कर रहे है जहाँ 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी के सरकार के कार्यकाल में किये विकास कार्यो की जानकारी दे रहे है और इन 3 सालों में कांग्रेस की सरकार की नाकामियों के गिना रहे है जहाँ डॉ माहलाने कहा की रिसाली नगर निगम में भारती जनता पार्टी के प्रत्याशियों को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है और भारती जनता पार्टी के महापौर बनना सुनिश्चित है डॉ देवेन्द्र माहला ने भिलाई नगर निगम के अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के प्रत्याशियों औऱ अन्य वार्ड क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्छ में वोट डालने का अपील कर रहे है ।



सेल कर्मियों के वेज रिवीजन के मुद्दे पर स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीटू ) की ओर से 16 दिसंबर को आह्वान की गई हड़ताल को 5 जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित किया गया है। इस संबंध में स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी समिति की बैठक में हुए व्यापक विचार विमर्श में सभी इकाइयों के कर्मचारियों के सुझावों के अनुसार और बडी व्यापक एकता बनाने तथा अन्य यूनयनों को भी इस आन्दोलन में शामिल होने का अवसर प्रदान करने हेतु हड़ताल को आगे बढाने का निर्णय लेते हुए 5 जनवरी 2022 तक हड़ताल को स्थगित किया गया है।

अब सेल में 5 जनवरी को होगी हड़ताल।
5 जनवरी 2022 को पूरे सेल में हड़ताल की जायेगी। इस संबंध में प्रबंधन को आज लिखित सूचना दे दी गई है।
हड़ताल के लिए सीटू द्वारा किए गए प्रचार प्रसार के.दौरान कर्मचारियों से मिले भरपूर समर्थन व उत्साह के लिए यूनियन ने तमाम खदान कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित है, तथा 5 जनवरी को संपूर्ण हड़ताल के लिए तैयार रहने की अपील की है।


संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का निष्कासन बस्तर के स्वास्थ्य सुविधाओं के हितों के साथ खिलवाड़
भाजपा का प्रतिनिधिमंडल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हितों के लिए मिलेगा बस्तर कमिश्नर से
बस्तर जिला संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ के द्वारा दिए जा रहे धरने में आज भाजपा प्रतिनिधिमंडल समर्थन देने पहुंचा ! बस्तर के विशाल भूभाग में एकमात्र मेडिकल कॉलेज जो स्वास्थ्य सुविधाएं गरीबों के लिए लाइफ लाइन के रूप में जानी जाती है, इसमें अपनी सेवाएं दे रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी इसके साथ ही साथ जिले का महारानी अस्पताल और जिले भर के सीएससी/ पीएचसी हॉस्पिटल मैं सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मी जिसमें लैब टेक्नीशियन डायलिसिस टेक्निशियन नर्स वार्ड बॉय आया जैसे 600 से अधिक कर्मचारियों को निकाल बाहर किया गया ! 600 कर्मचारियों के सेवा मुक्त करने से बस्तर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई है बस्तर मैं गरीब आमजन अपने इलाज के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं महारानी अस्पताल मैं जहां कुछ दिनों पूर्व,- पूरी बिस्तरे भरी रहती थी आज सारे बेड खाली हैं महारानी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर सिर्फ रेफर ही किया जा रहा है जिससे बस्तर की जनता में अपने स्वास्थ्य के लिए भय का वातावरण बनता जा रहा है धरने का समर्थन करते हुए और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए रामाश्रय सिंह जिला महामंत्री ने कहा की हम आपकी बात बस्तर कमिश्नर के पास रखेंगे और आपकी मांग पूरी नहीं होती है तो हम अपने नेताओं के माध्यम से विधानसभा में भी आपकी आवाज उठाएंगे, रजनीश पाणिग्राही ने कहा की कॉन्ग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से कहा था कि सरकार बनते ही आप लोगों को नियमित किया जाएगा हम कांग्रेस के वादे को भूलने नहीं देंगे, आपकी मांगों के साथ हम खड़े हैं !

नरसिंह राव ने कहा की कोरोना काल मे अपनी सेवाएं देने वाले संविदा कर्मचारी आज बोझ कैसे हो गए ? भूपेश सरकार और कांग्रेस के नेता नैतिकता दिखाएं, और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की संविलियन करे,
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि बस्तर की जनता के साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र कांग्रेस सरकार कर रही है निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाने के लिए बस्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं को कम कर, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को हटाकर, बस्तर की गरीब जनता को निजी अस्पतालों की ओर भेजने के लिए मजबूर कर रही है, गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज–जहां संभाग भर से बस्तर की जनता इलाज कराने आती है उन्हें इलाज से और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित किया जाना यह जनता के साथ अपराध है सिर्फ बस्तर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को ही निकाला गया है जबकि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज भी संविदा में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं ऐसे में बस्तर के सांसद यहां के सभी विधायक और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मौन क्यों है यह स्वास्थ्य कर्मियों के निष्कासन कर स्वास्थ्य सुविधाएं से बस्तर वासियों को वंचित कर बस्तर की जनता के साथ अपराध कर रहे हैं और भाजपा ऐसा होने नहीं देगी ,सड़क से विधानसभा तक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली के लिए उनके नियमितीकरण के भाजपा के द्वारा लड़ाई लड़ी जाएगी
मनोहर दत्त तिवारी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित होकर अपनी बातों को पुरजोर तरीके से रखें सरकार धोखेबाज है आपको आपसे तोड़ने की कोशिश करेगी आप की संवैधानिक मांगों के साथ पूरा भाजपा परिवार हैं |
इस अवसर पर राकेश तिवारी अभय दीक्षित रोशन झा योगेश ठाकुर अरुण नेताम पी नागेश्वर राव योगेश शुक्ला अजय सरस्वती उमेश यादव प्रेम यादव अभिषेक तिवारी आनंद झा अजय सरस्वती शिरीष मिश्रा सुरेश कश्यप विकास पात्रों राज पांडे के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे