छत्तीसगढ़ के ज्वाईट सेक्टरी शेख वसीम ने बताया कि 29,30,31 अक्टूबर को गोवा में होने वाली 9वीं नेशनल टूर्नामेंट में दन्तेवाड़ा के 11 खिलाडी हैं जिनमे 1. संदीप साहू 2 हेमंत विश्वकर्मा 3. आंचल कोटे 4. रूद्र नेताम 5. उत्तम ठाकुर 6. विशाखा नाग 7. ज्योति मुंडामि 8. बामनी 9. रोली मीडियामि 10. सुमन पोयाम 11. सत्यवती मरकाम जगदलपुर से भाग लेने वाले खिलाडियों के नाम 12. शेख वसिम, 13 विवेक सोरी 14. देवेन्द्र मंडावी इन सब खिलाडियों को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरणा दी विधायक देवती महेन्द्र कर्मा जी, पं. अध्यक्ष तुलिका कर्मा जी, राधा साहू जी, डीएसपी परवेज कुरेशी जी, टी आई आकाश मसीह सर, प्रहलाद सर, अर्जुन झा, के के पानी जी, एम डी नबी सर, तरूण तिवारी जी, प्रतीक देवांग जी, नीरज सैनी जी, अभिषेक वर्मा जी, रामचंद्र साह जी, श्री श्याम सिंह सोरी, एम.डी. असलम इन सभ ने खिलाडियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल की परीक्षा में गुजरात की कला को लेकर पूछे प्रश्न
छत्तीसगढ़ के एक निजी स्कूल द्वारा कक्षा — के प्रश्न पत्र में गुजरात की कला व संस्कृति के बारे में प्रश्न पूछे जाने का मामला सामने आया है. यहां द्रोणाचार्य स्कूल में कला के विषय में गुजरात की हस्तकला को लेकर प्रश्न पूछा गया है जिससे बच्चे असमंजस में हैं. उनके अभिभावकों द्वारा यह कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में आखिर गुजरात मॉडल का प्रश्न क्यों पूछा जा रहा है?
जानकारी के अनुसार द्रोणाचार्य स्कूल में कक्षा — के कला विषय के प्रश्न पत्र मेंगुजरात के कच्छ की प्रसिद्द कला को लेकर प्रश्न पूछा गया है. प्रश्न पत्र में पूछा गया है कि कच्छ का प्रसिद्द कढ़ाई आर्ट या मिरर आर्ट को बनाने में आपको क्या क्या अनुभव हुआ अपने शब्दों में लिखिए? वहीं उसी से सम्बंधित दूसरा प्रश्न है कि कच्छ में इस कारीगरी का क्या महत्व है वर्णन कीजिए. अब छत्तीसगढ़ में प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों से इस प्रश्न का क्या लेना-देना है यह स्कूल प्रबंधन ही बता सकता है. छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति के बारे में शिक्षा देने के बजाय गुजरात के प्रश्न आखिर क्यों पूछे जा रहें हैं और क्या स्कूल प्रबंधन द्वारा इस विषय में बच्चों को पढ़ाया गया है अथवा उनके सिलेबस में यह है की नहीं यह भी देखने वाली बात होगी.

छत्तीसगढ़ में कई प्रसिद्द ऐतिहासिक धरोहर है, पुरातन संस्कृति में छत्तीसगढ़ के उल्लेख और उसके इतिहास के बारे में प्राथमिक शालाओं के बच्चों को जानकारी देने के बजाय आखिर गुजरात मॉडल के बारे में उन्हें क्यों पढ़ाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्द भोरमदेव मंदिर, विश्व विख्यात बस्तर की कला, संस्कृति व प्रकृति के प्रति उनकी आस्था के बारे में जानकारी देने के बजाय अन्य राज्यों की कला व संस्कृति से बच्चों को अवगत कराना कहाँ तक सार्थक होगा. यदि अभी इन बच्चों को हमारे प्रदेश से जुड़ी विशेष उपलब्धियां, जिलों के बारे में पर्यटन स्थलों, छत्तीसगढ़ की हस्तकला जैसे बस्तर आर्ट व एनी विधाओं के बारे में शिक्षा प्रदान न कर उन्हें गुजरात के बारे में प्रश्न पूछना अनुचित है |

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से यहां की कला व संस्कृति के प्रसार, उसके संरक्षण व हमारे धार्मिक व पर्यटन स्थलों को सहेजने हेतु प्रयास किया जा रहा है उससे बच्चों को अवगत कराना उनके मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. इससे उन्हें अपने प्रदेश के बारे में उसकी संस्कृति व कला के बारे में उन्हें जानकारी होगी जो आगे चलकर भविष्य में उनके लिए लाभकारी होगा, ऐसे प्रश्नों को दरकिनार कर अन्य राज्य के बारे में बच्चों को तालीम देना व्यर्थ है.हमारे छत्तीसगढ़ में कई वीर योद्धा, महान स्वतंत्रता सेनानियों जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण भी त्याग दिए, कई ऐसी प्रसिद्द धर्म स्थली है जो महाभारत व रामायण जैसे कथाओं को शास्वत करती हैं उन्हें अपने प्रश्न कोष में शामिल नहीं करना विचारणीय है.



स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित वेतन भुगतान दो दिनों में करे जिला प्रशासन :- युवा मोर्चा..
▪️ दो दिनों के भीतर पूर्ण करे लंबित भुगतान
▪️ युवा मोर्चा करेगी जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन
जगदलपुर:- स्वास्थ्य विभाग में तैनात डॉक्टर , नर्स, कमर्चारियों के कई माह से लंबित भुगतान को ले कर विगत दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा उनके समर्थन में आगे आया था। साथ ही इन विषयों को ले कर जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए बस्तर कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौपा गया था, सौपे गए ज्ञापन में जल्द इस समस्या का निराकरण करने की बात भी युवा मोर्चा की ओर से की गई थी।
कल एक विषय को ले कर युवा मोर्चा की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया था , इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए युवा मोर्चा बस्तर जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि विगत दिनों हमारे द्वारा स्वास्थ्य कमर्चारियों के हित को ले कर जिला प्रशासन को लंबित वेतन भुगतान के विषय मे अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई समाधान ना होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों पर दैनिक जीवन यापन करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । एवम कुछ ही दिनों में दीपावली का त्यौहार भी आने वाला है । इसलिए जल्द जिला प्रशासन इस ओर कोई उपाय निकालने का कष्ट करें अन्यथा युवा मोर्चा जिला प्रशासन के खिलाफ धरना करेगा।

युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पारख ने कहाँ की कोरोना संकटकाल में अपने जीवन की परवाह ना करते हुए दूसरे को जीवन देने वाले ऐसे कोरोना वारियर्स के रूप में काम करने वाले सभी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का विगत कई माह से भुगतान ना मिलना निंदनीय है, एक ओर जिला प्रशासन कई कार्यो का लोकार्पण एवम भूमिपूजन करने में लगी है तो दूसरी ओर कई कर्मचारी अपने मेहनत की वेतन को तरसते नजर आ रहे है, हमारी जिला प्रशासन से माँग है कि अगर आज से दो दिनों के भीतर जिला प्रशासन इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों की लंबित वेतनों का भुगतान नही करती है तो युवा मोर्चा सड़को पर उतरकर जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध करेगा।
इस दौरान रितेश दास जोशी, संग्राम सिंह राणा, रोहित खत्री , आनंद झा, अभिषेक तिवारी,रौशन झा, गणेश काले, काजल शांडिल्य,शिरीष मिश्रा,आलेख तिवारी,रिंकू शर्मा,अनिमेष चौहान,सतीश बाजपेयी,प्रेम यादव,सम्राट तिवारी,सूरज मिश्रा, राज पांडेय,जिंतेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा के नौ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया
पुलिस कंट्रोल रूम बालोद में आज शाम 4:30 बजे से पुलिस अधीक्षक द्वारा , पिछले 03 माह में जिला बालोद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया जाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया । जिससे वे पुनः उत्कृष्ट कार्य करें तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित हों।
थाना दल्लीराजहरा

इसके पश्चात सभी थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग लिया गया। जिसमें लंबित अपराध और लंबित शिकायत, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। चोरी/नकबजनी के अपराध को रोकने हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाने हल, बीट सिस्टम को सक्रिय करने, संपत्ति संबंधी अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0 आर0 पोर्ते, SDOP बालोद प्रतीक चतुर्वेदी, CSP राजहरा मनोज तिर्की, DSP बालोद नवनीत कौर तथा सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।



प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को माहरा समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में उद्गार व्यक्त किए
जगदलपुर । बस्तर का सबसे पुराना मूल आदिवासी है माड़िया लेकिन विडंबना है कि आज भी माड़िया लोग जंगल में रहते हैं जिनके पास पट्टा नहीं है। वहीं माहरा जाति के लोगों का किसी मामले पर लफड़ा है। जगतु माहरा के नाम पर जगदलपुर शहर बसा है यह हर कोई जनता है। लेकिन सरकारी तौर पर इन्हें सम्मान नहीं मिला है। इसके लिए मुख्यमंत्री के पास जाकर मांग करेंगे तब काम हो जाएगा। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को माहरा समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में यह उद्गार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि महेन्द्र कर्मा जब निर्दलीय चुनाव लड़कर सांसद बने थे तब उन्होंने राष्ट्रपति के पास जाकर माहरा समाज की मांग को रखा था। आजादी के 70 साल बाद भी बस्तर के कई समाजों के विषयों का समाधान नहीं हो सका है। लेकिन हम बस्तर के सभी विधायक, सांसद मिलकर मुख्यमंत्री के समक्ष आपकी मांग रखेंगे और निश्चित रूप से इसका समाधान हो जाएगा। लखमा ने कहा कि हारा हुआ और जीता हुआ दोनों ही समाज का व्यक्ति है इसलिए भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी को साथ लेकर चलने पर समाज आगे बढ़ता है। अलग-अलग रहने से समाज कमजोर होता है। समाज को अच्छे से चलाने के लिए सभी को संगठित रहना होगा यहां हारा हुआ या जीता हुआ जैसी बात नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों मुरिया दरबार में झाड़ा सिरहा के नाम पर भवन का नामकरण की घोषणा की। मैं भी चाहता हूं माहरा समाज में जगतु माहरा सबसे बड़ा नाम है इसलिए उनके नाम पर भी किसी जगह का नामकरण होना चाहिए। सभा को सांसद दीपक बैज, विधायक रेखचंद जैन तथा राजमन बेंजाम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर क्रेड़ा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य, शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, सामु कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, अनवर खान समेत बड़ी संख्या में माहरा समाज के लोग मौजूद थे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
माहरा समाज के मांगों को पूरा करेगी कांग्रेस सरकार, जिले व ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण
जगदलपुर।विपक्ष में जब हम साथ खड़े थे तो अभी भी माहरा समाज के लोगों के साथ छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार खड़ी हैं। आरक्षण संबंधी मामलों के लिए राज्य स्तर पर अनुसुचित वर्ग में शामिल कराने बस्तर के विधायक तुम्हारे साथ खड़े रहेंगे। उक्त बातें बस्तर जिले के माहरा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे आबकारी मंत्री व बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने उक्त बातें कही।
लखमा ने कहा कि जब राज्य में पंद्रह वर्षों तक भाजपा शासनकाल में अपनी जायज मांगों के लिए आपका समाज लड़ता था तब कांग्रेस पार्टी तुम्हारे साथ खड़ी थी, जायज मांगों के लिए वह आगे भी लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन व विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने भी उपस्थित थे। समाज प्रमुखों ने उपरवर्णित नेताओं के साथ क्रेडा चेयरमैन मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, निगम सभापति कविता साहू जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम सहित सुंदर सोढ़ी,शामू कश्यप, गणेश कावडे़, मनीष कश्यप, राजेंद्र बघेल, नरसिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में माहरा समाज के लोग उपस्थित थे।
दो बाइकों के भिड़ंत में 21 वर्ष के युवक की मौके पर हुई मौत
जगदलपुर। एनएच में आज सुबह 2 बाइकों के भिड़ंत में एक 21 वर्ष के युवा की मौके पर मौत हो गई, वही घटना के बाद दूसरे बाइक चालक को ज्यादा चोट नही लगी, आसपास के लोगो द्वारा मृतक को अस्पताल लाये लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया |
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तोकापाल निवासी गिरीश नाग 21 वर्ष जो बाजार बाजार जाकर जूते चप्पल बेचने का काम करता था, सोमवार को तोकापाल बाजार होने के कारण वह अपना सामान छोड़कर नास्ता करने के लिए अपनी बाइक में जा रहा था कि आरापुर के पास सामने जा रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई, इस घटना में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आसपास के लोगो ने घायल को उपचार के लिए तोकापाल के स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |

मृतक के परिवार वालो ने बताया कि मृतक अपने घर मे सबसे बड़ा बेटा है, इसके अलावा पिता मनिहारी का काम करता है, परिवार के लोगो ने यह भी बताया कि करीब 6 माह पहले भी एक्सीडेंट हो गया था, जिसमे एक भैंस की मौत हो गई थी, अभी कुछ दिन पहले बाइक खराब हो जाने के कारण उसे बनने के लिए दिया हुआ था, लेकिन वाहन के आने कब बाद अचानक आज हुए हादसे में युवक ने अपनी जान गवा दी, शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, जहां बाद में परिजनों को सौप दिया जाएगा |



बस्तर में फिर बढ़ रहे है कोरोना के मरीज
एक्टिव केस सीआरपीएफ के जवान बताए जा रहे है, डॉक्टर की टीम कर रही इलाज
जगदलपुर। मेडिकल कालेज डिमरापाल के कोविड वार्ड में फिर से कोरोना मरीजो के आने का सिलसिला शुरू हो गया है, अभी देखा जाए तो जितने भी मरीज अभी आये है वे सभी सीआरपीएफ के जवान बताये जा रहे है, जहाँ डॉक्टरों की टीम लगातार इन मरीजो का उपचार कर रही है, साथ ही चिकित्सक लगातार मरीजो का ऑब्जर्वेशन भी कर रहै है |
बताया जा रहा है कि कोरोना के मरीज अभी बीच मे पूरी तरह से ठीक हो चुके थे, जिसमे मरीजो का आना पूरी तरह से कम हो गया था, लेकिन बीच मे एक महिला के आने के बाद उसकी छुट्टी दे दिया गया था, उसके बाद अभी 3 दिनों में ही 5 जवान को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे मेकाज लाया गया, उसके बाद रविवार को ही 3 जवान को लाया गया, जिसे कोरोना होने की बात की जानकारी मिलने के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है |

वही डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की संख्या में अभी आना शुरू हुआ है, 3 दिन में ही 8 जवान इलाज के लिए आये है, जिनका बेहतर उपचार किया जा रहा है, जहाँ लगातार डॉक्टरों की टीम तीनो शिफ्ट में आकर इन जवानों का इलाज कर रहे है |



छ. ग. वन कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष चुनाव हुआ सम्पन्न, लच्छु राम मरकाम 75 मतों से हुए विजयी
जगदलपुर
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जगदलपुर के जिलाध्यक्ष निर्वाचन में निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन फार्म के जांच उपरांत दो लोगो के नाम की घोषणा की गई। बस्तर जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 283 मत पड़े थे, 1 मत निरस्त हुआ जिसमें लच्छु राम मरकाम अपने प्रतिद्वंदी सुखराम नाग से 75 मतों से विजयी हुए।
लच्छु राम मरकाम को कुल 178 वोट मिले और सुखराम नाग को 103 मत प्राप्त हुए। इस तरह लच्छु राम 75 मतों से विजयी हुए।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर रैली की शक्ल में कमिश्नर के नाम सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर
समस्त विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने सोमवार को रैली की शक्ल में संभागायुक्त सह विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
संघ के प्रांताध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा की जाने वाली भर्ती में आमंत्रित आवेदनों पर कार्यवाही करने के पूर्व शासन के विभिन्न विभागों में विगत लगभग कई वर्षों से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर कार्यरत दैनिक वेतन भोगी/जॉब वर्क / तदर्थ / अनियमित कर्मचारियों की सेवा अवधि एवं उनकी आयु सीमा का ध्यान रखते हुए पदों की अर्हता अनुसार पात्र दैनिक वेतन भोगी/जॉब वर्क/ तदर्थ/ अनियमित कर्मचारियों का समायोजन कर शेष रिक्त पदों हेतु बोर्ड द्वारा भर्ती की कार्यवाही हेतु यह ज्ञापन दिया जा रहा है।

इसके अलावा सत्तारूढ़ पार्टी के द्वारा की गई जन घोषणा क्रियान्वयन के संबंध में बैठक दिनांक 20.12.2018 के कार्यवाही विवरण के सरल क्र. 19 के बिन्दु क्र. 02 के तारतम्य में संघ चाहता है कि जिले में जब कभी भी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जानी हो तो दैनिक वेतन भोगी/जॉब वर्क/तदर्थ/अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण की कार्यवाही को प्राथमिता दिये जाने के पश्चात् ही शेष रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाये, जिससे विधान सभा चुनावी घोषणा पत्र को अमली जामा प्रदान करते हुए दैनिक वेतन भोगी/जॉब वर्क/तदर्थ/अनियमित कर्मचारियों का समायोजन की कार्यवाही किया जाना शासन की मंशानुरूप होगा।
श्री शर्मा ने कहा कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों की उपलब्ध संख्यानुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी/जॉब वर्क/ तदर्थ/अनियमित कर्मचारियों का समायोजन वर्तमान मूल विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों में भी किया जाना चाहिए।
संघ ने ज्ञापन सौंपने के दौरान चेतावनी भी दी है कि यदि शासन द्वारा वादा खिलाफी करते हुए विशेष कनिष्ट कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रक्रिया में निरंतरता की जाती है तो संघ उग्र आंदोलन करते हुए सामुहिक भूख हडताल अनशन / अनिश्चित कालीन हड़ताल करने में विवश होगा है जिसकी, सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


