अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा “सेवा ही हमारा धर्म है” टीकाकरण द्वारा कोरोना वायरस को हराने में अपने देश की मदद करे की सोच के साथ लोगों को टीका लगवाने प्रेरित करते हुए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ टीकाकरण केन्द्रो में लोगों को असुविधा ना हो इसके लिए अधिकारियों से चर्चा कर टीकाकरण केन्द्र चिखलाकसा,बी एस पी अस्पताल, एवं शासकीय नेहरू स्कूल,का दौरा आज दिनांक 17-05-2021 को प्रात: 11 बजे से ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , जिला महामंत्री पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशी राम निषाद संयुक्त महामंत्री विवेक मसीह , विजय कुमार जोगदंड , सचिव के .ईश्वर राव के द्वारा दौरा किया गया ।
कुसुमकसा — महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत कुसुमकसा के आवास पारा तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद व शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा के द्वारा पूजा अर्चना कर गैती चला कर किया |
मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीणों को रोजगार देने व उनकी आर्थिक स्थिति सदृढ़ करने के लिए रोजगार गारंटी के कार्य स्वीकृत हो रहे है ,तालाब का गहरीकरण होने से पानी का भराव अच्छा होगा जिससे ग्रामीणों को निस्तारी के लिए नही भटकना पड़ेगा साथ ही निरोटी ने कोरोना महामारी के संक्रमण से सुरक्षा के अभाव में लोग कोरोना पॉजिटिव हो जा रहे है ,कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ शासन गाँव गाँव मे शिविर लगाकर टीकाकरण कर रही है , टीका लगने के बाद हमको दो तीन दिन घर मे आराम करना है ,व बुखार आने पर घबराना नही है स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही पैरासिटामोल गोली को लेना है ,बुखार आने पर बुखार भगाने वाला इंजेक्शन नही लगाना है इससे नुकसान हो सकता है ,18 वर्ष के ऊपर युवा वर्ग को भी शासन के गाइड लाइन के अनुसार टीका लगना चालू होने की जानकारी दी |
शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ने तालाब गहरीकरण में आये मजदूरों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मास्क पहनना व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की ,साथ सभी जनों को परिवार सहित 18 वर्ष से ऊपर लोगो का कोरोना महामारी से बचाव के लिये टीका लगाने की बात कही ,बुखार ,सर्दी ,खांसी होने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दिखाकर दवाई लेने की सलाह दी, सरपंच ने बताया कि , तालाब गहरीकरण का कार्य 999712 रुपये की स्वीकृति है जिसमे 929296 रुपये मजदूरी में खर्च होना है ,तालाब गहरीकरण होने से पानी का समुचित उपयोग ग्रामीण कर पाएंगे |
इस अवसर पर बलराम धरेंद्र ,जिवराखन नेताम ,मनीराम मसिया ,पुरषोत्तम चुरेन्द्र ,हकीम खान ,गंगाधर लेडिया ,इमरान खान ,निर्मला जगनायक(पंच) ,अंकहलीन बाई ,पुनिया बाई ,लोकेश सिन्हा रोजगार सहायक सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे |
जगदलपुर। बस्तर जिले में सभी विधायक अपने-अपने सामर्थ्य अनुसार जरुरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री वितरित कर रहें हैं और उससे बढ़कर एकलौते विधायक रेखचंद जैन जनता के बीच पहुंच रहें हैं किंतु भाजपाईयों द्वारा इसमें भी मीन-मेख निकाल रहें तथा भाजपा समर्थित सरपंच भी तरह-तरह की बातें कर रहें हैं और सचिवों से उगाही करने के आरोप लगा रहे हैं जबकि इस मामले में सचिव किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से स्वयं बच रहें हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण ग्रामीण अंचलों में विधायकगणों द्वारा अंत्योदय परिवारजनों को खाद्यान्न सामग्री वितरित कर राहत सामग्री दिया जा रहा है तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सुबह से शाम तक ग्रामीण अंचलों में राशन सामग्री वितरित कर रहें हैं तथा स्वयं वाहनों में सामग्री लेकर उस क्षेत्र में पहुंच रहें हैं, यह बात जनपद पंचायत स्तर के भाजपाई नेताओं को हजम नहीं हो रही है और सोशल मीडिया में तरह-तरह की बातें लिख कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपाईयों का कहना है कि विधायक के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा सचिवों से उगाही करने फोन लगाये जा रहें हैं जिसमें उनसे भोजन सामग्री खरीदकर पैकेट बनाने को कहा जा रहा है और विधायक द्वारा बांटा जा रहा है। भाजपाई सरपंचों का आरोप है कि विधायक पंचायतों से उपलब्ध कराई गई सामग्री वितरित कर रहें हैं किंतु पंचायत समिति का नाम तक उल्लेख नहीं कर रहे हैं जिससे हमे ग्लानि हो रही है। विगत दिनों जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास जोकि नानगुर मंडल अध्यक्ष है जिन्होंने सचिवों का हवाला देकर कहा था कि उनसे उगाही किया गया है। इस पर जनपद पंचायत सदस्य जीशान कुरैशी जोकि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष है उन्होंने इस मामले पर उपाध्यक्ष विश्वास पर आपदा के दौरान राजनीतिक अवसर तलाशने का आरोप लगाया था। कुल मिलाकर कोरोना काल में कांग्रेस-भाजपा एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप लगा रहे हैं।
दिनांक 16.05.2021 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गाय गोठान के पास झारउमर गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से रूपये पैसों का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी, प्रधान आरक्षक चोवादास गेंदले, आरक्षक प्रकाश नायक, गायत्री प्रसाद तारम, सैनिक 227 शिव कुमार यादव के टीम तैयार कर, तत्काल घटनास्थल पहुंचा जहां पर कुछ व्यक्तियो द्वारा रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। जिसे मौके पर पुछताछ करने पर अपना नाम 1. चतुर कश्यप पिता रतन कश्यप उम्र 24 साल निवासी बेडा उमरगांव ठोठापारा 2. सावन कुमार पानीगा्रही पिता नीलाम्बर पानीग्राही उम्र 37 साल निवासी आसना नयापारा 3. महेन्द्र सिंह बघेल पिता स्व0 महादेव सिंह बघेल उम्र 46 साल निवासी आसना बनवापारा का होना बताया। मौके पर उक्त आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 7110/-रूपये, व मोटर सायकल बिना नंबर ग्लैमर एवं स्पलेण्डर सिल्वर रंग का CG 27 B 9425 तास के 52 पत्ते को जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
आरोपी- 1. चतुर कश्यप पिता रतन कश्यप उम्र 24 साल निवासी बेडा उमरगांव ठोठापारा 2. सावन कुमार पानीगा्रही पिता नीलाम्बर पानीग्राही उम्र 37 साल निवासी आसना नयापारा 3. महेन्द्र सिंह बघेल पिता स्व0 महादेव सिंह बघेल उम्र 46 साल निवासी आसना बनवापारा। बरामद- नगदी रकम नगदी 7110/-रूपये, व मोटर सायकल बिना नंबर ग्लैमर एवं स्पलेण्डर सिल्वर रंग का CG 27 B 9425 के 52 पत्ते ।
जगदलपुर–होम आइसोलेशन मे रह रहे 04 जरूरतमंद परिवारों को जो कुशाभाऊ ठाकरे,मोतीलाल नेहरू,वीर सावरकर एवम विवेकानंद वार्ड के निवासी है,एक प्रयास ग्रुप के सदस्यों द्वारा कीट प्रदान किया गया,कीट देने में ब्रिजेश सिंह भदौरिया,सुरेश गुप्ता ,संग्राम सिंह राणा,अमर झा,सूर्यभूषण सिंह द्वारा जरूरतमंद को कीट प्रदान किया गया,जिसमे ऑक्सीमीटर,थर्मामीटर,भाप लेने वाली मशीन,सेनेटाइजर एवम मास्क है।हर जरूरतमंद लोगों तक एक प्रयास ग्रुप पहुंच रहा है।
प्रयास ग्रुप ने धन्यवाद दीये बस्तर कलेक्टर रजत बंसल,बस्तर एसपी, दीपक झा एवं आदरणीय प्रेम कुमार पटेल आयुक्त नगर पालिक निगम जगदलपुर जिनके मार्गदर्शन पर यह कार्य किया जा रहा है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए 18 से 44 आयु के सभी वर्ग के लोगों के लिए सीजी टीका वेब पोर्टल शुरू किया गया है. जिसमें ऑनलाइन पंजीयन के साथ-साथ यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइलधारी व्यक्ति भी जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों, नगरीय निकायों एवं नगर निगमों सहित अन्य स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क के सहयोग से अपना पंजीयन इस वेब पोर्टल में कराकर टीका लगवा सकता है.
छत्तीसगढ़ सरकार का सीजी टीका वेब पोर्टल यहां के लोगों की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में तैयार किया गया है, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए किसी भी तरह की परेशानी न हो. छत्तीसगढ़ सरकार की इस अभिनव पहल से लोगों को अब कोरोना का टीका लगवाने के लिए न तो लम्बी लाइनें लगानी पड़ेंगी न ही समय गवाना पड़ेगा.
पर जानकारी अपलोड करनी होगी. पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी.
जिन लोगों के पास मोबाइल अथवा नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे लोगों के पंजीयन के लिए कलेक्टर द्वारा पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों एवं नगर निगम सहित अन्य सुविधाजनक स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग अपना पंजीयन करा सकेंगे. सभी कलेक्टरों को हेल्प डेस्क सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है, ताकि लोग इसका लाभ उठा सके.
दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को देखते हुए स्थिति सामान्य रही | आज पुरे डौंडी ब्लाक में मात्र 19 संक्रमितों की पुष्टि हुई है | जिसमें दल्लीराजहरा से 07 व ग्रामीण क्षेत्र से 12 संक्रमित मिले है |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
दल्लीराजहरा/महामाया – महामाया थाना क्षेत्र में 13-मई-2021 सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच महिला उमा बाई मंडावी उम्र 35 वर्ष पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से सिर पर जानलेवा हमला किया गया था | महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा लाया गया था वहां से उसे रायपुर रेफ़र किया गया था जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई |
महिला के पति संत राम मंडावी के द्वारा उक्त घटना की सुचना थाने में दी गई थी | संत राम द्वारा बताया गया था कि उमा मंडावी पानी भरकर नल बंद करने गई थी किन्तु आधा घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तब मेरे द्वारा देखा गया कि पत्नी गिरी हुई है पास जाकर देखा तो सिर के पीछे हिस्से से खून निकल रहा था जिसे तुरंत शहीद अस्पताल लाया गया |
पकडे गए आरोपी
घटना की ऍफ़आईआर के पश्चात् पुलिस मुस्तैदी से घटना की जांच में जुट गई मात्र 72 घंटे के अन्दर महिला उमा मंडावी पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया | सूत्रों द्वारा पता चला है आरोपी महामाया मंदिर के पास स्थित एक छोटे मंदिर में आश्रम बनाकर रहते थे गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला दुर्गा उम्र लगभग 54 वर्ष एवं पुरुष ताम्रध्वज उम्र लगभग 32 वर्ष सम्मिलित है | बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया | पुलिस द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर कार्यवाही में जुटी हुई है |
दल्लीराजहरा नगरपालिका परिषद के वार्ड क्रं.02 के रहवासियों को आयरनमुक्त फील्ट्रैट मीठे पानी की सौगात⚡⚡ मुहल्ले वासियो ने बी.एस.पी प्रबंधन के प्रति आभार जताया नगर के वार्ड क्रं.02 पंडर दल्ली चौक से प्राथमिक शाला पंडरदल्ली पहुंच मार्ग के प्रवेश द्वार पर बी.एस.पी.नगर प्रशासन टाऊनशीप द्वारा आयरनमुक्त..फील्ट्रैट पेयजल की प्वाइंट सुविधा प्रदान करने से संबंधित क्षेत्र के लोगो ने काफी हर्ष व्यक्त कर बी.एस.पी नगर प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया हैं इस क्षेत्र के लोगो का कहना हैं कि वार्ड क्रं. 02 के अंधिकाश क्षेत्र मे नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा द्वारा सार्वजनिक बोर से नलजल विस्तारीकरण कर पेयजल की आपुर्ति की जाती हैं लेकिन यह पेयजल कई लोगो के स्वास्थ्य संबधी समस्याओं का कारण बनता जा रहा था जैसै .कि हाजमा सही नहीं होना खट्टे डकार पेट मे गैस पेट खराब होना अथवा डायरिया इत्यादि रोगो से कुछ लोग निरन्तर प्रभावित हो रहे थे वहीं कई लोग नगरपालिका के
सार्वजनिक नल कनेक्शन से भी पेयजल मिलने के बावजूद इनका उपयोग पेयजल के रूप मे नहीं करते रहे है ऐसै मे वार्ड के दर्जनों लोग ने वार्ड क्रं.02 के पार्षद ममता नेताम एंव भाजपा युवा नेता सोमेश जायसवाल के नेतृत्व मे नगरप्रशासक बी.एस.पी टाऊनशीप को एक ज्ञापन सौपकर यह मांग की गई हैं कि वार्ड क्रं.02 के..कुछ चिन्हित जगहो पर बी.एस.पी नगर प्रशासन द्वारा बी.एस.पी क्वार्टरो मे जलापुर्ति की जाने वाली पाईप लाईन से प्वाइंट्स देने की मांग गत 06 महीनो से की जा रही थी आखिर कार बी.एस.पी प्रबंधन ने इस जनहित के मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए वार्ड क्रं02 मे शुद्ध फील्ट्रैट पेयजल ..प्रदान करने की सहमति प्रदान कर ..प्वाइंट्स.. दिया गया हैं.. इससे संम्बन्धित क्षेत्र के लोगो मे हर्ष व्याप्त हैं वार्ड वासियो ने..बी.एस.पी.नगरप्रशासक.. व्ही.के. श्रीवास्तव जी .तोडू दस्ता प्रमुख अभयसिंह… जी..के प्रति …हार्दिक आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया हैं…
बी.एस.पी की शुद्ध पेयजल व्यवस्था प्रारंभ कराने मे महेश पांडेय, बेनी माधव जायसवाल, राजा जायसवाल, नायर यंशवंत सहारे, राजकुमार यादव, गणेश जायसवाल सहित कई लोगो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सराहनीय योगदान एवं सहयोग रहा |
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बालोद ने मिशन ‘आरोग्य- सर्वे संतु निरामया:’ नामक एक अभियान प्रारंभ किया गया है।मूलतः इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ‘टेंपरेचर गन’ व ‘ऑक्सीमीटर’ द्वारा इलाक़े के प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने का कार्य किया जा है। इस अभियान को प्रारंभ करने का उद्देश्य है की कोरोना महामारी की गति को ग्रामीण क्षेत्र में रोका जा सके व यह भी अनुभव है कि यदि समय रहते कोरोना की जानकारी हो जाए और उपचार किया जाए तो अस्पतालों में जाने की आवश्यकता भी कम पड़ती है जानकारी के अभाव के चलते भी बहुत से लोग कोरोना के लक्षण होने पर भी उनको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं इन्हीं कारणों के चलते यह स्क्रीनिंग ड्राइव अभियान और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है साथ ही इस महामारी के विषय में कार्यकर्ता ग्रामवासियों को जागरूक भी करेंगे, जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे उन्हें पास में होने वाले आरटी पीसीआर टेस्ट की जानकारी दी जाएगी व उन्हें टेस्ट कराने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा इस मुहिम में सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जाएगा परिषद कार्यकर्ता पी॰पी॰ई॰ किट्स पहनकर वहाँ जाएंगे व उचित दूरी बनाकर लोगों की जांच करेंगे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों द्वारा जारी किए गए शुरुआती दिशा-निर्देश में ध्यान देते हुए संक्रमण के लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों को सैनिटाइजर, मास्क, मल्टीविटामिंस लेने के सुझाव साथ ही हाथ को सैनिटाइज करना व लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने का काम भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा अभियान में लगे सभी कार्यकर्ता कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों व उनके परिवार से परस्पर संपर्क में रहेंगे तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी लेते रहेंगे…
विद्यार्थी परिषद का सैनिटाइजेशन अभियान:-विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया है इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के गली मोहल्ले चौक- चौराह, प्रतीक्षालय, बस स्टैंड व शा. घन. सिंह गुप्त पी. जी. महाविद्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों में सैनिटाइज का छिड़काव किया है..
विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुमित कौशिक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा कोरोना महामारी के कठिन दौर में जहां स्क्रीनिंग ड्राइव व सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है वहीं ग्रामवासियो के बीच वैक्सीनेशन करने हेतु जनजागरण का कार्य भी किया जा रहा है, जरूरतमंद लोगों तक विद्यार्थी परिषद का सतत जन सेवा कार्य जारी रहेगा वैश्विक महामारी कोरोना के समय विद्यार्थी परिषद हर स्तर की मदद लोगो तक पहुंचा रही है व हमने लोगों से भी आग्रह किया कि वह आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें व कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में एक सकारात्मक भूमिका निभाएं इस दौरान मुख्य रूप से नगर मंत्री आशुतोष,पुष्कर देशमुख,जीत यादव,यश कौशिक ,योगेश ठाकुर,कैलाश ठाकुर मौजूद थे..