प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलकसा में ए. एन. एम . जयंती मंडल की 28 वर्ष के लंबे समय से सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में सम्मान समारोह मनाया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर जे एन चुनाकर ने जयंती मंडल के द्वारा दी गई सेवाओं की प्रशंसा की एवं उनके द्वारा किया गया कार्य को अनुकरणीय बताया अपने कार्य के प्रति लग्न एवं शासन के द्वारा संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम का अपने क्षेत्र में पूरी तरह से ईमानदारी के साथ की। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की सम्मान की इस बेला में उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया ज्योति मंडल ने अपने किए गए कार्य भी साझा की उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं कि अपनी कार्य को अपनी जिम्मेदारी मानकर हमेशा समय पर किया, ऐसा कोई समय नहीं आया कि कार्यकाल में किसी को मैंने शिकायत का मौका दी हो हमेशा उच्चाधिकारियों ने मुझे शबासी दी ।
कई बार स्थिति ऐसा भी आया स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो या घर में आवश्यक काम हो फिर भी मैंने इसे दरकिनार कर अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाई । कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य संयोजक रेखु राम साहू ने किया और आभार व्यक्त शालिनी टेमरे ने की। इस कार्यक्रम में एस एल मारिया, कृपाराम ठाकुर ,आर आर ठाकुर, एम के अली, इला देवान ,सीता साहू, ए स्वर्णकार ,सीमा तिवारी, हेमंत साहू, संजय यादव ,संजय ठाकुर, एस नंद , एल ठाकुर एचएल देवांगन आशा सोनी कृष्णा ,राधा साहू गणेश्वरी मंडावी जय अम्मा, एस मार्गी, एम नायक एवं सभी स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे ।
आदिवासी समाज को भृमित करने वाली गलत ताकतों का संस्कारवान आदिवासी समाज के लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे :-केदार कश्यप पूर्व मंत्री
आदिवासी समाज पुरातन काल से लेकर देवी देवताओं की पूजा करते आ रहा और करते रहेगा :- एम डी ठाकुर
हिन्दू नही है, आदिवासी कहने वाले लोग समाज को बांटने का काम कर रहे ऐसे लोगो के बहकावे में न आये :-पूर्व विधायक अंतागढ़
कुछ लोग आदिवासी समाज मे वैमनस्य पैदा करने में लगे है। हमको ऐसे लोगो से आगाह रहना होगा : विकास मरकाम
बालोद/डौण्डी लोहारा :- आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करने वालो को सबक सिखाना है। ऐसे समाज विरोधीयो से मजबूती से लड़ना है। हम सबको एक रहना होगा आदिवासी समाज सनातन काल से पुरातन काल से पूजा करते आ रहे है। हम को अच्छे संस्कार को ग्रहण करना है। जो वैचारिक आतंक आदिवासी समाज के बीच दुराभाव फैला कर प्रदेश की समरसता को बदनाम करने वालो को समाज को एकजुट होकर माकूल जवाब देना होगा उक्त बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने पाटेश्वर धाम के नन्दी गौशाला में आयोजित जनजातीय जागरण संगोष्टि व शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में कही इस कार्यक्रम में पाटेश्वर सेवा संस्थान के संत रामबालक दास जी महात्यागी जी की उपस्थिति में विकास मरकाम जी ,भोजराज नाग जी,एम डी ठाकुर,राजेन्द्र राय जी,निलकंठ गड़े जी,कोमल राजपूत जी,देवलाल ठाकुर,सोमेश सौरी जी,देवेंद्र माहला जी, गिरवर ठाकुर जी,होरीलाल रावटे जी, जलक्षत्री जी, अनिता कुमेटी जी,साधना सोरी जी प्रमुख रूप से मंचस्थ रहे।
इस सभा को विकास मरकाम ने सबोधित करते हुए कहा कि कुछ समय से प्रदेश में आदिवासी समाज के कुछ विकास विरोधी समाज विरोधी लोग हम सब के बीच दूरी पैदा करने की कोशिश कर रहे है। सरगुजा से बस्तर तक निवासरत सरल,स्वभाव व सच्चा मन से रहने वाला आदिवासी समाज हमेशा देवी देवता का पूजा करते रहा है। हमारे पूर्वजो ने जो पूजा पद्धति का संस्कार हम सब को दिया है। वो अनादि काल से चले आ रहा व आगे भी हम सब इसको मानेंगे आदिवासी समाज को आदिशक्ति दुर्गा, महादेव की आराधना से हमे कोई रोक नही सकता एम डी ठाकुर ने गोंडवाना समाज के पुरातन काल से चली आ रही पूजा पद्धति व देवी देवताओं की आराधना व आदिवासी समाज की प्रभु राम,माँ दुर्गा व बूढ़ादेव से जुड़ाव को लेकर सभी का मार्गदर्शन दिया व कहा कि आदिवासी हमेशा से सनातनी
धर्म पूजा पद्धति को मानते आ रहा है। और हम सब के आराध्य ये सभी देवी शक्तियों का आशीर्वाद आदिवासी समाज को मिला रहा है।आदिवासी समाज सभी धर्मों का सम्मान करता रहा है। हम बूढ़ादेव के मानने वाले है। जो देवो के देव महादेव है। कुछ लोगो के कहने से क्या हम बहक जायँगे कभी नही हम ऐसे लोगो का मुकाबला करेंगे व आदिवासी समाज को मजबूत करेंगे देवलाल ठाकुर ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है। कि आज समाज के हित मे चिंतन करने वाले हमारे समाज के गौरव केदार कश्यप,विकास मरकाम,एम डी ठाकुर भोजराम नाग,नीलकंठ गड़े,देवेंद्र माहला जलक्षत्री जी हमारे साथ आज उपस्थित है। हम सब राम को मानने वाले राम दल के लोग है ।आज इस कार्यक्रम में डौण्डी लोहारा ब्लाक के उत्कृष्ठ शिक्षको को सम्मानित किया गया । आज के इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में बालोद जिले से आदिवासी जनजातीय समाज के लोग इस बैठक में उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन टेकराम भंडारी ने किया ।
दल्ली राजहरा…..नगर के वार्ड क्रं. 02 पंडरदल्ली क्षेत्र मे निवासरत लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रमकू बाई साहू के नवनिर्मित मकान का..विधिवत सत्यनारायण पूजा अर्चना के साथ गृहप्रवेश किया गया इस अवसर पर नगर के राजनीतिक समाजिक एंव धार्मिक गणमान्यजनो ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वयोवृद्ध महिला को बधाइयां दी ।
विदित हो कि विगत 3 जुलाई से उत्साही युवाओ ने गरीब महिला की जर्जर कच्चे मकान को देखकर उन्हें सर्व सुविधायुक्त पक्का मकान निर्माण करने का संकल्प लिया था तदोपरांत समाजिक कार्यकर्ता जीवन लाल साहू एवं भोज राम साहू ने अपनी टीम के साथ जिसमें शिव प्रसाद साहू, सेवक राम साहू , कुंदन लाल साहू साथ मार्गदर्शन के लिए द्रोपति साहू एवं भूषण लाल निर्मलकर का योगदान प्रमुख था इन्होंने श्रमदान एंव जनसहयोग से बुजुर्ग असहाय महिला को नया घर निर्मित कर सौपने की दिशा मे साकारात्मक पहल एंव प्रयास ..शुरु कर दिया जिसमें लौह नगरी राजहरा के सहयोग कर्ताओं ने भरपूर सहयोग किया किसी ने घर निर्माण संबंधी समान तो किसी ने नगद राशि भेंट की । 140000 रुपए की लागत में इन युवाओं ने रमकु बाई साहू को घर बना कर सौंप दिया । काम के लिए रहपाल यादव भवन निर्माण ठेकेदार ने अपनी ओर से निशुल्क मजदूर एवं राजमिस्त्री उपलब्ध कराई जिसका इन युवाओं ने श्रीफल साल एवं ₹1100 नगद देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान सत्यनारायण की कथा के साथ हुआ पंडित मिथिलेश महाराज ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनाई इस कथा में रमकु बाई साहू के साथ जीवन लाल साहू एवं पायल साहू ने यजमान की भूमिका निभाई ।उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान स्वल्पाहार के साथ किया गया संध्या 6:00 बजे जय महामाया मानस मंडली सुभाष साहू के टीम के द्वारा रामचरितमान का पाठ किया गया। मानस मंडली का सम्मान समाजसेवी श्री किशोर कुमार जैन के द्वारा विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश का छायाचित्र देखकर किया गया। कार्यक्रम में माता जी के घर निर्माण को देखने एवं युवाओं का उत्साहवर्धन के लिए सर्व समाज की ओर से श्री पवन गंगबेर कृष्णा साहू जी एवं टीम उपस्थित थे साहू समाज की ओर से तोरण लाल साहू जी एवम तहसील साहू संघ की कमेटी की उपस्थित हुवे वार्ड नंबर 9 के पार्षद श्रुति यादव अपने परिवार के साथ उपस्थित हुए।
राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष गोविंद वाधवानी जी ने युवाओं के काम का भरपूर प्रशंसा किया तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी ने कहा कि सचमुच जो तुम दोनों ने बेटा बन कर यह काम किया है यह समाज तथा वर्तमान समय के लिए अनुकरणीय उदाहरण है आज के इस युग में लोग अपने माता पिता को वृद्धा आश्रमों में छोड़ देते हैं और आप लोगों ने एक गरीब असहाय महिला को घर बना कर दे कर सच मुच् में पुत्र धर्म का भरपुर उदाहरण दिया है अगर देश में आप लोगों के जैसे हर व्यक्ति सोच रखे तो मैं तो यकीन के साथ कह सकता हूं कि देश में कोई मां कोई पिता असहाय नहीं होगा और ना ही कहीं वृद्धाश्रम जैसे भवन होगा । इन्होंने अपनी ओर से भविष्य में हमेशा सहयोग करने के लिए कहा ।भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण तथा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार ,अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए । समाज सेवा के रूप में प्रसिद्ध है सेवा सरिता समूह जो कि असहाय वरिष्ठ नागरिकों को नि शुल्क एक समय संध्या का भोजन उपलब्ध कराता है उनकी ओर से मुन्ना भैया ने भगवान श्री राधे कृष्ण का तस्वीर देख कर माताजी का सम्मान किया ।जीवन लाल साहू भोज राम साहू ,भूषण लाल साहू, द्रोपति साहू ,सेवक राम साहू ,कुंदन साहू ,शिव प्रसाद साहू ने माताजी रमकु बाई साहू को चाबी दे कर विधिवत घर सौप दिया। रवि प्रसाद साहू का भी भरपूर सहयोग मिला ।
दल्लीराजहरा – शिक्षक ही बच्चों का भविष्य निर्माता है और जिस तरह से इस वैश्विक महामारी कोरोनाकाल के दौरान अपनी भूमिका का पूरी सफलता के साथ निर्वहन किया है वह सराहनीय है |
उक्त बातें मुख्य महाप्रबंधक (खदान एवं रावघाट परियोजना) एवं डीएवी विद्यालय के चेयरमेन तपन सूत्रधार जी ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कही | विद्यालय के सभागार में शिक्षक दिवस का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया | शामिल कार्यक्रमों में विद्यालयीन बालिकाएं अनन्या सिंह एवं आर्ची जैन ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया | विद्यालय के हेड बॉय द्रोण बोपचे एवं हेडगर्ल गौतमी साहू ने भाषण प्रस्तुत कर अपने उद्बोधन में शिक्षकों को सम्मान नवाजा | शिक्षक दिवस के इस भव्य कार्यक्रम को विद्यालय की प्राचार्या अलका शर्मा ने संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में कहा
कि विद्यालय शिक्षकों के अथक प्रयत्न से उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है | इसका ही प्रतिफल है कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम साल दर साल लगातार बेहतर से बेहतर होता जा रहा है | इस गरिमामयी कार्यक्रम में शिक्षक एल कश्यप ने भाषण एवं अमित दुबे ने कविता पाठ प्रस्तुत किया | वहीँ अनामिका पाण्डेय ने भी सुन्दर भाषण प्रस्तुत कर शिक्षकों की महत्ता को प्रतिपादित किया | शिक्षक दिवस के इस गरिमामयी समारोह में डीजीएम् पर्सनल प्रताप शेखर नायक, राजेंद्र बेहरा एवं पालक संघ की संगीता बेरा विशेष तौर पर उपस्थित थे | सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया | कार्यक्रम में विद्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे | सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरीश दुबे एवं एस कुमार ने की |
जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने जगदलपुर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड, संजय बाज़ार,दलपत सागर,आमागुडा चौक,एनएमडीसी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर का यातायात व्यवस्था के विस्तार तथा शहर को व्यवस्थित विकास कार्य के लिए निरीक्षण किए। कलेक्टर बंसल ने नगर निगम आयुक्त को बस स्टैंड का व्यवस्थित विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है ।जिसमें बस की आवाजाही और पार्किंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बस स्टैंड में यात्रियों की कोविड जाँच केंद्र का भी जायज़ा लिया। इसके अलावा शहर के मुख्य बाज़ार संजय बाज़ार में सुगम यातायात व्यवस्था के साथ-साथ बाज़ार स्थल में चौकी स्थापित करने के सम्बंध में चर्चा किया गया। निरीक्षण फ़ॉर्ज़ में अति. पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, आयुक्त नगर निगम प्रेमपटेल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है l
मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि सर्वेक्षण पंजीकरण का कार्य 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा डाटा संग्रहण के बाद सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 30 अक्टूबर तक किया जाएगा lअन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों के सर्वेक्षण के लिए पंजीयन कार्य शुरू हो गया है l छत्तीसगढ़ क्वाटीबायबल डाटा आयोग के मोबाइल ऐप में व्यक्ति खुद अपनी जानकारी डालकर पंजीयन करा सकता है ।
यह सीजीक्यूडीसी मोबाइल एप चिप्स द्वारा तैयार किया गया है ।एप को प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में चाही गई जानकारी को अपलोड किया जा सकता है । सर्वे हेतु पंजीयन के लिए लॉगिन करने के कुछ विकल्प दिए गए हैं ,जिसमें आधार कार्ड ,राशन कार्ड और मुखिया का मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा सकता है ।इसमें कोई भी प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में अपने मोबाइल नंबर से भी व्यक्ति सर्वे के लिए पंजीयन करा सकता है। इसके अलावा चॉइस सेंटर में वेब पोर्टल www.cgqdc.in के जरिए भी गणना के लिए जानकारी दर्ज कराई जा सकती है ।निर्धारित प्रारूप में दर्ज जानकारी निकाय में नियुक्त सुपरवाइजर के पास स्वयं ही फॉरवर्ड हो जाएगी। उसके बाद सुपरवाइजर आवेदक के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी का भौतिक सत्यापन करेगा इसके बाद डाटा सर्वर में सुरक्षित कर दिया जाएगा। इस आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सूची तैयार की जाएगी l पंजीयन में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर 8269696499 मैं संपर्क कर सकते हैं।
विधि विधान से पूजा अर्चना कर हितग्राहियों को बांटा राशन
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने नवनिर्मित पंचायत मावलीपदर 2 में नये राशन दुकान का शुभारंभ कर हितग्राहियों को राशन वितरण किया |
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आपकी पंचायत बहुत बड़ी पंचायत थी जिससे की विकास कार्यों सहित अन्य चीजों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसलिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग कर आपके पंचायत दो दो भागों में बांटकर अब मावलीपदर 1 तथा मावलीपदर 2 दो पंचायत बनाया गया है इससे आपके पंचायत के विकास कार्य अब सुगम होगा |
उन्होंने उपस्थित राशन दुकान के संचालक को हिदायत देते हुए कहा की राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा मुफ्त चावल एवं रियायती दरों पर गुड़ एवं चना उपलब्ध कराया जा रहा है इसमें किसी तरह की कोताही ना बरतें उन्होंने पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी इसपर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप,इंटुक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, सरपंच मावलीपदर कुमारी बाई कमल साय,मनीराम बघेल, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सोनारू नाग,सहदेव कश्यप,पंच रुक्मिणी,अर्कित,भुलुकराम ,समरत,हुंगा,अजय,मायाराम, लखेश्वर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
समग्र शिक्षा विकासखंड बस्तर के अंतर्गत शिक्षक दिवस कार्यक्रम पर आज बीआरसी भवन बस्तर में कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय प्रदर्शनी कार्यक्रम में विकासखंड बस्तर के समस्त संकुल के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया!
जिसमें विषय विज्ञान पर प्रथम स्थान माध्यमिक शाला चोकर रहा जहां के बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा यातायात सुरक्षा को लेकर मॉडल बनाया गया था साथ ही द्वितीय स्थान पर माध्यमिक शाला छोटे अलनार के द्वारा मॉडल बाढ़ में नहीं डूबने वाला घर का मॉडल बनाया गया था! एवं तृतीय स्थान पर कन्या माध्यमिक शाला भानपुरी के बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा वाटर लेबल को बढ़ाकर हम सिंचाई की सुविधा को कैसे बेहतर एवं सरल बना सकते हैं इस पर आधारित रहा, इसी प्रकार गणित विषय में प्रथम स्थान माध्यमिक शाला सालेमेटा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा भिन्न को समझने का आसान तरीका एवं भाग संक्रिया को समझने का आसान तरीका अपने मॉडल में डिवीजन बोर्ड मॉडल का निर्माण काफी रोचक एवं सराहनीय रहा! द्वितीय स्थान पर माध्यमिक शाला कावडगांव इनके द्वारा वर्ग संख्याओं को समझने की मशीन मॉडल का निर्माण किया गया था अंत में तृतीय स्थान पर प्राथमिक शाला नागरवाही के द्वारा पूर्वर्ती एवं परवर्ती संख्याओं को समझने का सरल एवं आसान विधि का प्रयोग कर अपनी मॉडल में प्रस्तुत किया गया! आज के इस कार्यक्रम में बस्तर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी मोतीराम कश्यप,,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,बस्तर मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी,छात्रवृत्ति प्रभारी भोला मरकाम प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे!
डॉ राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 में तमिलनाडु के तिरूतनी नामक एक गांव में हुआ। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। कृष्णन बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थे। गरीबी में भी वह पढ़ाई में पीछे नहीं रहे और फिलॉसफी में एम.ए किया, फिर इसके बाद 1916 में मद्रास रेजीडेंसी कॉलेज में फिलॉसफी के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य किया, फिर कुछ साल बाद प्रोफेसर बने। देश के कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के साथ ही कोलंबो एवं लंदन यूनिवर्सिटी ने भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को मानक उपाधियों से सम्मानित किया। 1949-1952 तक वह मास्को में भारत के राजदूत रहे और 1952 में भारत के पहले उपराष्ट्रपति बनाए गए। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक विद्वान शिक्षक थे। उन्होंने अपने जीवन के चालीस साल एक शिक्षक के रूप में भारत के भविष्य को बेहतर बनाने में लगाए। शिक्षक के रूप में उनके योगदान और बहुमूल्य कार्यों को याद करने के लिए हर वर्ष उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है
त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव । त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव ॥ भवार्थ : हे गुरुदेव, आप मेरे माता-पिता के समान हैं, आप मेरे भाई और साथी हैं, आप ही मेरा ज्ञान और मेरा धन हैं। हे प्रभु तू ही सब कुछ है।
इसलिए है शिक्षक दिवस का महत्व
शिक्षक दिवस पर छात्र अपने शिक्षक का सम्मान करने के लिए आतुर रहते हैं। छात्रों के लिए यह खास दिन होता है। इस खास दिन पर छात्र शिक्षकों द्वारा उनके भविष्य को संवारने के लिए किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद अर्पित करते हैं। स्कूल व कॉलेजों में छात्र शिक्षकों को उपहार देते हैं व उनके लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित करते हैं।पुराने शिष्य अपने गुरुओं को सोसल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाय दे रहे हैं वहीं विद्यालय में इस दिवस को विशेष रूप से शिक्षकों को सम्मानित कर मनाया जाता है।
भूमि समतलीकरण एवं मेड़ बंधान की सहायता से खेती-किसानी को मिला बढ़ावा
डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 05 सितम्बर 2021
अपनी जमीन का मालिकाना हक पाने का सपना हर व्यक्ति का होता है। जब यह सपना पूरा हो जाता है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासियों के जल, जंगल एवं जमीन के अधिकार को सुरक्षित रखकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा करने की कटिबद्धता के फलस्वरुप जिले में अब तक 5 हजार 767 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे प्रदाय किया गया है। इन हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे प्रदाय सहित भूमि समतलीकरण एवं मेड़ बंधान के लिए सहायता प्रदान करने के फलस्वरुप खेती-किसानी को बढ़ावा मिला है। वहीं डबरी निर्माण के जरिये हितग्राही मछलीपालन एवं साग-सब्जी उत्पादन कर आय संवृद्धि कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत् 13 दिसम्बर 2005 के पूर्व वन भूमि में काबिज हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सर्वाेच्च प्राथमिकता वनवासियों के अधिकारों की रक्षा एवं वनों का प्रबंधन स्थानीय समुदाय को सौंपने का है। मुख्यमंत्री बघेल की इसी मंशा के अनुरुप जिले में वनाधिकार मान्यता पत्रों के प्रदाय में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। जिले में कुल 4 हजार 920 व्यक्तिगत वनाधिकार मान्यता पत्रों के माध्यम से अधिकार प्रदान किया गया है। व्यक्तिगत वनाधिकार में कृषि भूमि, बाड़ी, आवासीय सुविधा एवं जीवन-यापन को उन्नत करने हेतु अन्य प्रयोजन की भूमि सम्मिलित है।
राज्य सरकार की मंशानुसार जिले में अब तक 847 सामुदायिक वनाधिकार पत्रों का वितरण किया गया है। इसके तहत् गौण वनोत्पाद, जलाशय, चारागाह, जैव विविधता इत्यादि प्रयोजन हेतु भूमि का अधिकार ग्राम सभाओं के माध्यम से वनवासी समुदाय को प्रदान किया गया है। इसके साथ ही वनवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने हेतु अब तक उपेक्षित प्रावधान को प्राथमिकता देने के फलस्वरूप जिले में समुदाय को ग्राम सभाओं के माध्यम से 847 सामुदायिक वन अधिकार पहली बार प्रदान किये गये हैं, जिसके तहत मूल निवासियों को जल, जंगल एवं जमीन के संपूर्ण प्रबंधन उपयोग सहित संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु संपूर्ण अधिकार पहली बार प्रदान किया गया है।