बिलासपुर – युवक द्वारा सोशल मीडिया में युवती की विडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल किया करता था कि यह विडियो उसके परिजनों को दिखा देगा और उसकी बदनामी होगी | प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा थाना के मनबाय निवासी की मधुबन रोड निवासी युवती से जान पहचान हो गई और वे किसी तरह एंड्राइड मोबाइल से बातें, चैट एवं विडियो कालिंग आदि होती थी युवक ने बातों बातों में किसी प्रकार युवती की आपत्तिजनक फोटो एवं विडियो भेजने का दबाव डालकर उसकी रिकॉर्डिंग कर लिया |
और उसी विडियो के आधार पर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और युवती ने डर के मारे युवक को 65 हजार रुपये दे दिए उसके बाद भी युवक द्वारा और रुपये की मांग करने लगा उसके बाद युवती ने मजबूर होकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की और जैसे ही युवक को पता चला फरार हो गया था लेकिन पुलिस भी उस युवक की निगरानी रखे हुए थे जैसे ही पता चला युवक के बारे में उसे महासमुंद जिले से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से मोबाइल लैपटॉप बरामद किया गया |
धमतरी – जिले में सबसे बड़ी लूट की घटना को 4 नकाबपोश लुटेरों ने अंजाम दिया है वह भी पुरे 14 लाख की लूट | शनिवार और रविवार लगातार दो दिन बैंक बंद होने की स्थिति में रुपये वहीँ रखे हुए थे यह बात उन लुटेरों को पता चल गई थी इसी कारण उन्होंने धावा बोला और लूटा |
घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के रावां शराब दुकान में हुई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती लगभग रात 2 बजे की है लुटेरों ने पहले गार्ड के हाथ पैर और मूंह बांधकर उसे खूब मारा गया उसके बाद ताला तोड़कर अन्दर दाखिल हुए और चेस्ट को भी अन्दर ले गए जिसमे 14 लाख रुपये थे और जाते जाते गार्ड को अन्दर में ही बंधक बनाकर छोड़ गए किसी प्रकार गार्ड अपने आपको छुड़ाकर चंगुल से निकला और अर्जुनी थाने को खबर की | सुचना मिलते ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया |
इस बड़ी वारदात की खबर पाकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, टीआई, आबकारी उपनिरीक्षक और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे | शराब दुकानों में सुरक्षा और पैसे लाने ले जाने के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया गया है, इसमें स्पष्ट रूप से उसकी लापरवाही सामने आ रही है. सुबह तक आबकारी अधिकारी भट्टी में नहीं पहुंचे थे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है |
भिलाई – घटना बीती रात की है। आरोपियों ने रायपुर के पैरामेडिकल छात्र को भिलाई बुलाकर साढ़े 16 हजार रुपए नगद मोबाइल फोन एवं बाइक लूट लिया। पैरामेडिकल छात्र को भयभीत करने उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई है। मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से निकले छात्र ने भिलाईनगर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस अपराध दर्ज कर फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाकेश कुमार साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 21 साल ग्राम जुनवानी पोष्ट डोमा थाना भखारा जिला धमतरी का स्थाई निवासी है वर्तमान मे समृद्धि अपार्टमेंट अमलीडीह रायपुर मे किराये मे रहकर पैरामेडिकल कोर्स के लिए सृष्टि पैरामेडिकल कॉलेज में अध्यनरत है।
आज से करीबन एक सप्ताह पूर्व मोबाईल के इंस्टाग्राम मे साक्षी शर्मा नाम के आईडी. में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद उक्त इंस्टाग्राम आईडी. से मेरा फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की। एक सप्ताह तक बीच बीच मे मैसेज के माध्यम से बातचीत करते रहे। उसके बाद उक्त (साक्षी शर्मा) नामक आईडी. धारक ने मुझे मिलने के लिये पावर हाऊस भिलाई बुलाया। कल शाम को करीबन 5 बजे पावर हाऊस अपने मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्रो क्र. सीजी. 05 एन. 8155 से पहुंँचा। उस समय एक युवक वह मेरे से मिला। अपना परिचय अमित कुमार सोनखुसरे के रूप में दिया और आश्वस्त किया कि साक्षी शर्मा से मिलवाएगा । इसके बाद मेरी ही बाइक से भिलाई सेक्टर 8 स्टील क्लब के पास लेकर आया और वहां पर अपने मोबाईल से काल करके अपने और दोस्त को बुलाया। तब उनके दो दोस्त एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस गाड़ी जिसका नं. एच. आर. 06 ए.ई. 5682 से आय। तीनों लड़के मिलकर शाम 5 बजे से लेकर रात्रि 7 बजे तक लड़की से मिलाने के नाम से घुमाते रहे।
शाम को 7 बजे मुझे सेक्टर 7 मैदान में रात्रि 8 बजे लेकर आये और अमित नाम का लड़का मुझे बोला कि मंै ही साक्षी शर्मा हुँ। तुमसे मैसेज से बात करता था, और अमित ने चाकू टिकाकर मुझसे बोले कि 1 लाख रुपये दो नही तो तुम्हें जान से मार देंगे, इतना पैसा नहीं है, तब वे तीनों मुझसे मारपीट कर कहीं से भी पैसे मंगाओ। डर कर मेरे द्वारा अपने दोस्त राकेश जंघेल एवं ईश्वर पटेल से फोन करके पैसे मंगवाया तो उन्होने मेरे खाते मे 8000-8000 रुपये डाले। तीनों लड़के अमित सोनखुसरे आनंद शुक्ला और लक्की उर्फ नवींदर ने मुझे चाकु टिकाकर मुझसे मारपीट कर मेरे जेब मे हाथ डालकर तलाशी लेकर जेब में रखे नगदी रकम 1500 रुपये और एसबीआई. एटीएम. कार्ड से ग्लोब चोंक के एटीएम. से 15000 रुपये निकालकर कुल 16500 रुपये नगदी, मेरा मोबाईल ओप्पो कंपनी का जिसमे जियो का सिम लगा जिसका नं. 9399825924 है, एसबीआई. बैंक के एटीएम. कार्ड एवं मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो लूट लिये। मौका पाकर डाकेश ने रात्रि 11 बजे घटनास्थल से फरार होकर सीधे कोतवाली थाने पहुंचा और घटना की शिकायत दर्ज कराई देर रात्रि कोतवाली पुलिस के द्वारा तीनों ही आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
दल्लीराजहरा – प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर के द्वारा पकड़ा गया | पकड़े गए आरोपी एवं धारा इस प्रकार है :
गुरुवार रात्रि लगभग सवा 12 बजे विकासखण्ड के ग्राम फरदफोड़ के काँजी हाउस का ताला तोड़कर अंदर गुसकर काँजी हाउस में रखे मवेशी मे से 5 नग मवेशी गाय बछिया रंग सफेद,एवम लाल रंग का जिसकी कीमत 15000 बताई गई है को गाँव के ही दीलिप सिन्हा,जनक लाल ठाकुर व अन्य लोगो के द्वारा बाहर से चार पहिया वाहन मंगवाकर वाहन में डाल रहे थे ।जिसे ग्राम फरदफोड़ के चश्मदीदों द्वारा देखकर चिल्लाने पर उक्त व्यक्ति अपने साथियों के साथ रानितराई कि ओर भाग गए।
मामले में जानकारी देते हुए देवरी थाना प्रभारि नवीन बोरकर ने बताया कि अपराध क्र 139/2020 के अंतर्गत मामले में धारा 457,380 कायम कर विवेचना में लेकर कार्यवाहि करते हुए आरोपियों का पता तलाश कर पूछताछ किया गया।जिसमें दिलीप सिन्हा पिता डामन सिन्हा (32 वर्ष),जनक लाल पिता राम जी ठाकुर(42 वर्ष),पुरुषोत्तम पिता सुखदास सोनकर (31 वर्ष) द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया।तीनो ही आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसौद ,अर्जुन्दा मोड़ के पास शाम 5:30 से 5:45 बजे के बीच एक सड़क हादसे में बीजे भांठा थाना सूरेगांव निवासी 50 वर्षीय किसान महादेव ठाकुर की एक सडक हादसे में घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।किसान अपने गांव से पसौद मुख्य मार्ग की ओर ही आ रहा था। तभी मोड़ के पास यह हादसा हो गया |
मृतक किसान टी वी एस एक्सल बाइक में सवार था तेज रफ्तार के कारण वह बाइक नहीं संभाल पाया और सीधे ट्रक नंबर सी जी 08 ए एम 3687 की चपेट में आ गया । घटना के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाहि की गई।मामले में घटना के बाद संजीवनी 108 पहुंची लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। इससे घटनास्थल पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम भी लगा रहा।देवरी थाना प्रभारि नवीन बोरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में ट्रक चालक की गिराफ्तारी कर ली गयी है।
नई दिल्ली – भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक जिसने हाल ही में अपने ग्राहकों को जबरदस्त झटका देते हुए फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दरों में कटौती कर दी है | नई ब्याज दरें 10 सितम्बर से लागु हो गई है |
SBI की फिक्स्ड डिपाजिट के लिए नई दरें इस प्रकार है –
रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है | आज ही मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कोरोना विजय रथ को किया रवाना | जिस प्रकार कोरोना की दर बढ़ रही है इससे अन्य बीमारी के मरीज भर्ती नहीं हो पाएंगे क्युकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार पार हो गई है और प्रदेश के अस्पतालों में बेड सिर्फ 30 हजार है
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कुल 29 कोरोना अस्पताल और 186 कोविड केयर सेंटर हैं। अस्पतालों में 3,551 बेड और कोविड केयर सेंटरों में 25,560 बिस्तर हैं। राज्य के 19 निजी चिकित्सालय भी कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिनमें 1304 बिस्तर हैं।
कोरोना अस्पतालों में 2,775 सामान्य, 406 आइसीयू और 370 एचडीयू बिस्तर होने की बात कही गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग ने बिस्तर की उपलब्धता बढ़ाने और चिकित्सकों को प्रशिक्षण देना मार्च से ही शुरू कर दिया था। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग न तो स्थिति को भांप पाया और न ही बिस्तरों की व्यवस्था पूरी करने में कामयाब दिख रहा है।
भानुप्रतापुर – अब तस्करी करने वाले भी यूनिफार्म में नजर आने लगे है बात कर रहे है रेत माफियाओं की जो नेताओं का धौंस दिखाने के लिए उन्ही की बालोद के नेता देवलाल ठाकुर की फोटो वाली टी शर्ट पहन रखे है वह एक दो नहीं पुरे 8-10 लोगों की टीम और दुसरे कांकेर के वरिष्ठ नेता बिरेश ठाकुर ये दोनों नेता एक समय कांग्रेस में ही थे पर किसी कारण से पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडे थे |
बालोद के नेता देवलाल ठाकुर की फोटो वाली टी शर्ट
दुर्गुकोंदल और भानुप्रतापपुर क्षेत्र में काफी लम्बे समय से रेत का अवैध खनन हो रहा है जिसमे डांगरा नदी, सटेली नदी और चिहरो नदी है इन अवैध रेत की सप्लाई अन्य निकटवर्ती जिलों दुर्ग, राजनंदगांव, बालोद आदि जिलों में की जा रही है | इन नदियों के आसपास रेत डंप करके रख दिया जाता है और रात के अँधेरे में ट्रकों में भरकर ले जाया जाता है | और जब भी कोई ग्रामीण या जनप्रतिनिधि कारवाई के आते थे तो उन्हें बालोद के नेता देवलाल ठाकुर और कांकेर के वरिष्ठ नेता बिरेश ठाकुर का नाम लेकर धौंस जमाते थे और टी शर्ट में फोटो देख ग्रामीण भी पीछे हट जाते थे |
इस प्रकार राजस्व विभाग को लगातार शिकायते मिल रही थी जिसके आधार पर टीम गठित भेजा गया और एक चेन माउनटेन और पांच हाईवा जब्त की गई | राजस्व विभाग की टीम पर भी बालोद और कांकेर के नेताओं का धौंस ज़माने की कोशिश करने लगे पर इस बार काम नहीं आई | इस बार उनके नेताओं ने भी हाथ पीछे खिंच लिए |
जब इन नेताओं के पास फ़ोन गया तो इन्होने क्या कहा
कांकेर नेता बिरेश ठाकुर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिरेश ठाकुर का कहना है कि उनके पास कुछ लोगों का फ़ोन तो आया था और कहने लगे दुर्गुकोंदल और भानुप्रतापुर रेत के कारोबार के सम्बन्ध में मदद मांगी थी पर उन्होंने कहा नियमों का पालन करने कहा गया था किसी भी अवैध कार्य के लिए कोई संरक्षण नहीं दिया गया है |
बालोद नेता देवलाल ठाकुर
बालोद के नेता देवलाल ठाकुर का कहना है कि उन्होंने यह टी शर्ट चुनाव के समय अपने कार्यकर्ताओं को बांटी थी पर मेरे फोटो वाली टी शर्ट पहनकर इस प्रकार अवैध कार्य कर रहे है यह गलत है और वैसे भी रेत तस्करों से मेरा कोई सम्बन्ध नहीं है |
रायपुर – राजधानी में एक 15 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है वह भी तब जब बच्ची गर्भवती हुई, गर्भवती हुए 7 महीने बीत चुके है | आरोपी को गिरफ्तार किया जा चूका है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला दलदल सिवनी का है जिसमे नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाला युवक पड़ोस का ही रहने वाला है और वह भी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी है | आरोपी ने बच्ची को किसी काम से अपने घर बुलाया था उस वक्त उसके घर पर कोई भी नहीं था और मौके का फायदा उठाकर उसने उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया इस घटना को 7 महीने बीत चुके है और साथ में धमकी भी दी यदि यह बात किसी को बताया तो जान से मार देगा इसी डर की वजह से बच्ची ने यह बात छुपाकर रखी किसी को नहीं बताया कल जब बच्ची के पेट में अचानक दर्द उठा और जब उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तब पता चला कि उसके पेट 7 महीने का गर्भ ठहर चूका है | तब उसने दुष्कर्म वाले रहस्य को बताया कि उसके साथ क्या हुआ था | आरोपी संतोष साहू को धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है |