City Media - Page 958 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 958

नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर एंव यूनिसेफ छत्तीसगढ़ ने लोहांडीगुड़ा में चलाया स्वच्छता अभियान

0

बस्तर – नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर एंव यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तत्त्वधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुमित्रा बघेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नेगीरास एवं मुंडीगुड़ा में स्वच्छ भारत 2.0 का आयोजन किया गया जिसके तहत उक्त गांव के युवा/युवती मंडलों द्वारा श्रमदान कर स्कूल परिसर, खेल मैदान, तालाब परिसर, पंचायत इत्यादि जगहों में फैले सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे, बॉटल, पॉलिथीन इत्यादि को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। 1अक्टूबर 2022 से चल रहे इस अभियान के अंतर्गत सभी ग्रामों में विशेष स्वच्छता का कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं उनके मंडल सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।

तिरथा में जन जागरूकता एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

0

भानपुरी- बस्तर ब्लॉक के ग्राम तीरथा में एक दिवसीय जन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जे आर नेताम के दिशा निर्देश अनुसार एवं जगदलपुर के प्रकृति बचाओ समिति के संयोजक मुकेश सोनी के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीरथा आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ जितेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में तीरथा के पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रकृति व बचाव जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया डॉ महेंद्र साहू के द्वारा लोगों को प्रकृति तथा पंच महाभूतो के संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई शासकीय आयुर्वेद औषधालय कुंगारपाल के चिकित्सक डॉ एस आर पटनायक द्वारा ग्रामीणों को जड़ी बूटी से होने वाले फायदे एवं उपयोग के बारे में बताया गया इसी कड़ी में डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी द्वारा योग प्रणायम एवं उनसे होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दिया गया अंत में मुकेश सोनी के द्वारा लाए गए पौधे का रोपण आयुष वाटिका तिरथा में इस शिविर में मौजूद सभी लोगों को आयुष काढा पिलाकर सभी के घर में गुड़ीची एवं अन्य औषधीय पौधों का रोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सरपंच मुन्नी कश्यप के द्वारा भगवान धन्वंतरी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत सचिव दयामनी नाग , शिक्षक सुकरू बघेल ,आयुष एवं – स्टाफ नर्स समस्त स्टॉप सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं स्कूल के बच्चों के द्वारा अपने घर एवं आवास में पौधे लगाकर देखभाल करने का संकल्प लिया ।

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • सुरेगांव निवासी अभिषेक जोशी एवं विजय टंडन के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब एवं एक मोटर सायकल के साथ पकडा गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब परिवहन एंव ब्रिकी करने वाले थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम सुरेगांव निवासी 01. अभिषेक जोशी पिता शिव कुमार जोशी उम्र 19 साल साकिन सतनामी पारा वार्ड नंबर 10 सुरेगांव थाना सुरेगांव 02. विजय टंडन पिता नारद टंडन उम्र 18 साल साकिन सतनामी पारा वार्ड नंबर 10 सुरेगांव थाना सुरेगांव जिला बालोद को तहसील कार्यालय के पीछे दाउपारा,

अर्जुन्दा के पास मुखबीर के सूचना के आधार पर पुछताछ बाद आरोपीगण अभिषेक जोशी एवं विजय टंडन के द्वारा अपने कब्जे में रखे 35 नग पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला देशी प्लेन शराब 6.300 बल्क लीटर ,जुमला कीमती 2800 रूपये एवं एक मोटर सायकल को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपीगण अभिषेक जोशी एवं का कृत्य सदर धारा 34(2) आब.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक- 199/2022 धारा 34(2) आब.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय्, सउनि रमेश सिन्हा, आरक्षक कमलेश रावटे, बनवाली साहू का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

क्रिकेट के आकाश पर दमक रहा है बस्तर का अपना यह ‘आदित्य ‘

0
  • छत्तीसगढ़ के क्रिकेटरों का दिल जीता अंडर 14 के इस खिलाड़ी ने
  • अब नेशनल मैच में कदम रख सकता है बस्तर का आदित्य गुहा

जगदलपुर आदित्य यानि सूरज और सूरज का काम है अंधियारे को चीर कर उजियारा बिखेरना। बस्तर का आदित्य भी कुछ ऐसा ही करता नजर आ रहा है। क्रिकेट के आकाश पर बस्तर का अपना यह आदित्य पूरे तेज के साथ दमक रहा है। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जगह बना चुका बस्तर का सपूत आदित्य गुहा अब नेशनल मैच खेलने जा रहा है। छोटी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर आदित्य ने अपने तेज के प्रताप से बस्तर का भाल दमका दिया है। उसके बेहतरीन परफॉरमेंस से बस्तर के क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की एलिट ग्रुप अंडर 14 प्रतियोगिता के लिए चयनित आदित्य गुहा ने कांकेर के नए मैदान पर खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ प्लेट कम्बाइंड टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बीएसपी के खिलाफ खेले गए मैच में आदित्य ने अपनी टीम को हासिल कुल 271 रनों में जहां 70 रनों का उल्लेखनीय योगदान दिया, वहीं रायपुर के खिलाफ हुए मैच में उसका निजी योगदान 52 रनों का रहा। छत्तीसगढ़ प्लेट कम्बाइंड टीम में आदित्य गुहा के अलावा बस्तर के दो अन्य खिलाड़ियों का भी चयन हुआ था। ये खिलाड़ी हैं हेमंत बघेल और यश यदु। आदित्य गुहा अब तक खेले गए अपने आयु वर्ग के जिला व राज्य स्तर के अनेक मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुका है। उसके अभी तक के परफॉरमेंस से छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, राज्य के सीनियर खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी पूरी तरह संतुष्ट हैं। अब आदित्य को नेशनल खेलने का भी मौका मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि आगे चलकर आदित्य गुहा भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में भी जगह बना लेगा। माध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक आदित्य गुहा के पिता ने आदित्य को नई दिल्ली तथा अन्य बड़े शहरों में आदित्य को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलाया है। आदित्य की इस बड़ी उपलब्धि से बस्तर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर छा गई है। क्रिकेट के दीवानों ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया।

भाजपा महिला मोर्चा की विधानसभा स्तरीय स्कूटी रैली 7 नवंबर को

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 7 नवंबर सोमवार को विधानसभा स्तरीय स्कूटी रैली का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे स्कूटी रैली का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ नेता हरी झंडी दिखाकर करेंगे। रैली पार्टी कार्यालय से संजय मार्केट, पैलेस रोड, दंतेश्वरी मंदिर, गोलबाजार, मेन रोड, चांदनी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय में समापन होगा। इस रैली में बस्तर जिले के 11 मंडलो के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित महतारी हुँकार रैली को लेकर पोस्टर व पाम्पलेट का विमोचन भी किया जाएगा | भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने अधिक से अधिक संख्या में मोर्चा की कार्यकर्ताओं से स्कूटी रैली में शामिल होने कहा है

अवैध रूप से जुआ खेलते 14 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 68,400.00 रुपये एवं 52 पत्ती ताश एक प्लास्टि की चटाई को किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 05.11.2022 के शाम को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 22 मछली मार्केट राजहरा में स्थित मुकेश देवांगन के सुना मकान में बिजली लाईट की रोशनी से 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे की सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ पर रेड कार्यवाही किया गया।

जुआडियान (1) सतोष यादव पिता पुनित यादव उम्र 27 वर्ष ( 2 ) मुकेश देवांगन पिता महेश देवांगन उम्र 29 वर्ष (3) नीतु कुमार पिता स्व० विजय साहू उम्र 20 वर्ष ( 4 ) शुभम कुमार पिता चोवाराम निषाद उम्र 18 वर्ष (5) अविनाश निषाद पिता राजेन्द्र निषाद उम्र 26 वर्ष (6) दीपेश सोनकर पिता स्व०सुखराम सोनकर उम्र 19 वर्ष ( 7 ) सदीप सोनकर पिता वकील सोनकर उम्र 29 वर्ष (8) पिंन्दु चिकवा पिता मुन्ना चिकवा उम्र 29 वर्ष ( 9 ) सुनिल मंडावी पिता अकबर मंडावी उम्र 19 वर्ष ( 10 ) टिकश्वर कुमार पिता गोकुल राम देवांगन उम्र 24 वर्ष ( 11 ) नितेश साहू पिता उत्तम साहू उम्र 26 वर्ष ( 12 ) राजा सोनकर पिता स्व० सुखराम सोनकर उम्र 22 वर्ष (13) तिरूपति राय पिता वेकेश राव उम्र 40 वर्ष (14) कामदेव साहू पिता हिरामन साहू उम्र 18 साकिनान दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०म० का कृत्य अपराध सदर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाया गया आरोपीगण के पास एवं फड़ से जुमला नगदी रकम 68400.00 रूपये एवं 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक चटाई को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सदर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि सूरज साहू, नन्द किशोर सिन्हा, आर0 / 98 गिरधर साहू आर0 / 794 सुरेन्द्र देशमुख, आर0 / 249 डोमेश्वर ठाकुर आर0 / 377 जीवन लाल नाग एवं आर0 / 270 रविबजारे की सराहनीय भूमिका रही।

पेड़ छंटाई की आड़ में अवैध कटाई, वनभूमि पर अतिक्रमण

0
  • वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश
  • ड्यूटी निभाने में कोताही बरत रहे हैं बकावंड फारेस्ट रेंज के कर्मचारी

अर्जुन झा

बकावंड। वन परिक्षेत्र बकावंड में पेड़ों की छंटाई के नाम पर जंगलों का सफाया किया जा रहा है। लकड़ी तस्कर छंटाई की आड़ में पेड़ों की बेतहाशा कटाई कर रहे हैं। वहीं जंगलों को मैदान में तब्दील कर वनभूमि पर अतिक्रमण किया जा है।जंगल महकमे के अधिकारी कर्मचारी जानबूझकर आंखें बंद किए बैठे हैं। लकड़ी तस्करों को उनका खुला संरक्षण मिला हुआ है। बकावंड वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुनावनी, झार उमरगांव, उलनार, कोसमी के जंगलों में इन दिनों पेड़ों की छंटाई का काम कराया जा रहा है।

दरअसल छंटाई करने से पेड़ों की बढ़वार में मदद मिलती है, लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। छंटाई की आड़ में पेड़ों की धड़ल्ले से अवैध कटाई चल रही है। ओड़िशा की सीमा से लगे इन जंगलों में लकड़ी माफिया जमकर वन विनाश को अंजाम देने में लगे हुए हैं. जंगल तेजी से मैदान में तब्दील होते जा रहे हैं। इस जमीन पर लोग अवैध कब्जा करने लगे हैं। अब जंगलों में बस्तियां बसाने की तैयारी चल रही है। बकावंड वन परिक्षेत्र के विभागीय अधिकारी – कर्मचारियों को सारा वाकिया मालूम है, लेकिन वे सबकुछ जानते हुए भी आश्चर्यजनक ढंग से अनजान बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के संरक्षण में ही सारा खेल चल रहा है। खुली आँखों से इस नाम से लकड़ी तस्करों का हौसला बुलंद और ग्रामीणों भी इस जंगल चटाई पे अवैध कटाई का लाभ ले रहे है। और ग्रामीणों का भी चांदी ही चांदी।
पर्यावरण की है चिंता: कश्यप
ग्राम पंचायत जुनावनी के सरपंच मधुराम कश्यप ने इस क्षेत्र में चल रही पेड़ों की अवैध कटाई तथा पर्यावरण को पहुंचाई जा रही क्षति पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने वनकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी कर्मचारी वनों की सुरक्षा के प्रति जरा भी गंभीर नहीं हैं। लकड़ी माफिया से वनकर्मियों की सांठगांठ है। रेंजर, डिप्टी रेंजर, बीट गार्ड, वन सुरक्षा समितियों से जुड़े लोग जंगल बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। जंगलों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। जंगलों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक नहीं की जाती। पेड़ों की अवैध कटाई और वनभूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
रेंजर राजनीति में व्यस्त
बकावंड में पदस्थ वन विभाग के रेंजर राजकुमार ध्रुव अपने कार्य क्षेत्र के जंगलों का दौरा करने में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते। क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि रेंजर श्री ध्रुव अपनी ड्यूटी पर ध्यान न देकर राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। लेकिन जहां कमाई की बात आती है, वहां रेंजर आगे जरूर नजर आते हैं. इस वन परिक्षेत्र के धार उमरगांव और आसना के जंगलों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कैम्पर मद से कराए जा रहे तटबंध कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। देवगुड़ी निर्माण में भी घोटाला इस अधिकारी द्वारा किया गया है. इसे लेकर विधायक लखेश्वर बघेल नाराजगी भी व्यक्त कर चुके हैं।

भानुप्रतापपुर सीट के लिए नामांकन 10 से

0

कांकेर। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद रिक्त हुई भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन 10 नवंबर से आरंभ होगा। कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि इस उप चुनाव में 10 नवम्बर से नामांकन की शुरुआत हो जाएगी। 17 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन है। 18 नवंबर को स्क्रूटनी होगी। 21 नवंबर नाम वापसी का अंतिम दिन है। 5 दिसंबर को मतदान तथा 8 दिसंबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य सौंप दिया गया है। स्ट्रांग रूम भानुप्रतापदेव शासकीय महाविद्यालय कांकेर में बनाया गया है।

राज्योत्सव में छाई रही बस्तर की कॉफी, लोगों को भा गया स्वाद

0

राज्योत्सव में धूम मचाने के बाद पूरी दुनिया में पहचान बनाने तैयार

जगदलपुर। आदिम संस्कृति, समृद्ध आदिवासी विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के अलावा बस्तर जिले की एक और पहचान कायम हो रही है। इसका जीवंत उदाहरण रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में देखने को मिला। वहां कृषि विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में बस्तर की कॉफी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रही। लोगों से बस्तरिहा कॉफी को अच्छा रिस्पांस मिला। कॉफी के स्टॉल में उपस्थित अधिकारियों के मुताबिक अब तक लगभग 2 हजार लोग बस्तर की कॉफी का आनंद ले चुके हैं।

हार्टिकल्चर कॉलेज के वैज्ञानिक टीपी सिंह ने बताया कि बस्तर में कॉफी की खेती की संभावना को देखते हुए सरकार द्वारा इस क्षेत्र में नवाचार किया गया। टीपी सिंह ने कहा कि बस्तर के आदिवासी किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन की पहल पर किसानों के लिए कॉफी उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग तक की व्यवस्था की गई है। ताकि किसान कॉफी के सिर्फ रॉ मटेरियल को न बेचें बल्कि कॉफी की मार्केट वैल्यू भी हासिल कर सकें। आज सरकार की इस पहल का फायदा किसानों को मिल रहा है। कॉफी की सफलता को देखते हुए बस्तर के दरभा, मुंडागढ़, डिलमिली जैसे अति दुर्गम क्षेत्रों में 74 किसान 300 एकड़ में कॉफी की बागवानी कर रहे हैं। बस्तर की कॉफी की गुणवत्ता के बारे में सिंह ने बताया कि कॉफी बोर्ड के माध्यम से कॉफी पैरामीटर पर बस्तर की कॉफी को 7.2 पैरामीटर दिया गया है। जिसका मतलब है, कॉफी के सभी मापदंडो पर अच्छी कॉफी होना।


राज्योत्सव में आए राजधानी के युवा आशीष ने कहा कि बस्तर की कॉफी का टेस्ट काफी अच्छा है। उन्हें 1 कप की कीमत 20 रुपए देनी पड़ी। हार्ड कॉफी के रूप में टेस्ट मुझे पसंद आयी। बस्तर की कॉफी के बारे में पता नहीं था, पर यहां इसके बारे में जानकर खुशी हुई।
बता दें प्रयोगिक तौर पर वर्ष 2016-17 में बस्तर के डिलमिली, उरूगपाल एवं मुंडागढ़ की पहाड़ियों में कॉफी के पौधे लगाए गए थे। जिसमें उत्पादन विगत वर्ष से प्राप्त हो रहा है। कॉफी के लिए बस्तर की दरभा क्षेत्र की जलवायु अनुकूल पाई गई है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी किसानों को कॉफी की खेती से आर्थिक मजबूती मिल रही है। वहीं अब बस्तर की कॉफी सिर्फ एक उत्पाद नहीं बल्कि ब्रांड बनने की राह पर है।
चला बस्तरिहा भात का भी जादू


राज्योत्सव में लगा “बस्तरिया भात” स्टॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आदिवासी संस्कृति से जुड़े व्यंजन की डिमांड लगातार बढ़ रही है। बस्तर के ग्राम हल्बा कचोरा से पहुंची जय बजरंग महिला स्वसहायता समूह की मंगली बघेल, माधुरी देवांगन, चंदा देवांगन ने बताया कि राज्योत्सव में तीन दिनों में ही उन्होंने अपने स्टॉल बस्तरिया भात से 32 हजार से अधिक की कमाई कर ली है। उनके द्वारा परोसे जा रहे बस्तरिया खाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। महुआ लड्डू की डिमांड इतनी ज्यादा है कि स्टॉक ही खत्म हो गया। हमने बस्तरिया थाली में भात, चीला, आमट, बास्ता सब्जी, माड़िया पेज, बोबो, चाउर भाजा, चपोड़ा चटनी, तिखूर बर्फी जैसे व्यंजनों के साथ में महुआ की चाय भी परोस रही हैं। उन्होंने बताया कि चापड़ा यानि लाल चींटी की चटनी की मांग छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में काफी है। आदिवासियों का मानना है कि लाल चींटी की चटनी खाने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में लाल चींटी के औषधीय गुण के कारण इसकी बहुत मांग हैं। चापड़ा उन्हीं चींटियों से बनाया जाता है जो मीठे फलों के पेड़ जैसे आम पर अपना आशियाना बनाती हैं। आदिवासियों का कहना है कि चापड़ा को खाने की सीख उन्हें अपनी विरासत से मिली है। बस्तर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चापड़ा के शौकीन इसे खूब खरीदते हैं। इसी तरह आमट बस्तर में बनने वाली पारंपरिक सब्जी हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता हैं। इस सब्जी में कई सब्जियों का मिश्रण होता है। आमट बिना तेल का बनाया जाता है।
बास्ता को लोग औषधीय सब्जी के रूप में पसंद करते हैं इसलिए मांग अधिक है। गुर बोबो बस्तर में बहुत ज्यादा प्रचलित है। गुर बोबो का अर्थ होता गुड़ का भजिया। यह बोबो आटे और गुड़ से बनाया जाता है। बोबो सामाजिक कार्यक्रम जैसे जन्म संस्कार, विवाह, मृत्यु संस्कार एवं पारम्परिक तीज त्योहार में उपयोग किया जाता है।

महारानी अस्पताल का संसदीय सचिव जैन ने किया रियलिटी चेक

0
  • देर रात शिशु कक्ष से लेकर आईसीयू तक का किया निरीक्षण

जगदलपुर। नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग के संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने देर रात महारानी अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्डों का रियलिटी चेक किया। शिशु कक्ष से लेकर गहन चिकित्सा कक्ष तक पहुंचकर उन्होंने व्यवस्था देखी और मरीजों का हालचाल जाना। देर रात जैन महारानी अस्पताल के कादंबनी पहुंच कर सर्वप्रथम शिशु वार्ड में भर्ती शिशुवती महिलाओं से चर्चा किया और नवजात बच्चों का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें मिल रहे उपचार से वह संतुष्ट नजर आए। इसके बाद शिशुओं के गहन चिकित्सा कक्ष में जाकर भी व्यवस्था देखी। वहीं कुछ परिचितों से भी उन्होंने मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। मरीजों ने महारानी अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया।
जैन की पहल पर अस्पताल को मिला जीवनदान
भाजपा के शासनकाल में महारानी अस्पताल को बंद करने की योजना बनाई गई थी। इसके खिलाफ वर्तमान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जमीनी लड़ाई लड़ी और जब कांग्रेस ने कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ की सत्ता सम्हाली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रथम नगर आगमन हुआ था, तब बतौर जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने महारानी अस्पताल को पुनरुद्धार की मांग उठाई। जिसका प्रतिफल है कि आज लाखों लोगों को यहां बेहतर उपचार मिल पा रहा ह

युकां नेता के पिता घायल
जगदलपुर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह के पिता राजकुमार सिंह दुर्घटना में घायल हो गए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अस्पताल जाकर श्री सिंह से मुलाकात की तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय, पार्षद बलराम यादव, संयुक्त सचिव मोईन अख्तर, विनोद कुकड़े व संदीप नवले उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS