City Media - Page 1164 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1164

गोंडवाना गोड़ महासभा तहसील इकाई दल्ली राजहरा द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

0

दल्लीराजहरा/डोंडी:-गोंडवाना गोड़ महासभा तहसील इकाई दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डोंडीलोहारा SDM मनोज मरकाम , तहसीलदार नेहा ध्रुवे, जिलाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा बालोद प्रेमलाल कुंजाम, महिला प्रभाग गोंडवाना गोड़ महासभा जिलाध्यक्ष गीतेश्वरी ठाकुर, जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे, उपाध्यक्ष तुलसी राम कोलामे, घना राम आरकारा, रेलवे महाप्रबंधक संतोष कुमार शाह, डीजीएम भिलाई इस्पात संयंत्र दल्ली सलाम सर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र उईके, कोषाध्यक्ष दिलीप मंडावी, युवा प्रभाग अध्यक्ष नीरज ठाकुर, केकती मंडावी अध्यक्ष महिला प्रभाग दल्ली,जिला उपाध्यक्ष मंजू प्रभाकर, कीर्तिलता उइके, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ अध्यक्ष सोमनाथ उइके, महामंत्री रामचरण नेताम, सुशीला ठाकुर, छबीला कोर्राम, महिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तहसील दल्ली गीता मरकाम, सुमन उइके, संगीता नेताम, कुसुम ध्रुव, कुसुम कुंजाम, लता सोरी, आसाराम तुमरेकी, पूर्णजिलाध्यक्ष गजानंद प्रभाकर, सिया राम ध्रुव, संतोष ध्रुवे, जितेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कोर्राम, कमलेश गंगराले, गजाधर उइके, भूषण मंडावी, शेखर नेताम,नीरज मंडावी, संदीप मंडावी, रामेश्वर ठाकुर, तनुज सोरी, कुमेश नेताम, जयंत नेताम, अविनाश सोरी, अंजली सोरी, आरती सोरी, स्वाति उइके, भुनेश्वरी नेताम, सोमिया ठाकुर, रूखमणी नेताम, सिमरन मंडावी, पल्लवी मरकाम, साक्षी मरकाम,नेहा मरकाम,पूजा मरकाम, दीपिका ठाकुर, ज्योति नेताम, आदि गोंडवाना गोड़ समाज के व्यक्ति उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन रामचरण जी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम डोंडीलोहारा मनोज मरकाम जी के द्वारा उनके उद्बोधन में गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद के नए निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी व समाज को अपने संवैधानिक हक अधिकार को जानने और उसे पाने के लिए सहयोग की उपेक्षा की है , और साथ में समाज को आगे व सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा दी। मरकाम सर के द्वारा आयोजन समित को धन्यवाद दिया गया उनको इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मान व स्वागत किया गया,
कार्यक्रम का समार्पण व्यक्त श्री शिया राम ध्रुव जी ने किया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

मानसरोवर शॉपिंग कंपलेक्स में लगी आग की घटना को लेकर व्यापारी संघ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

0

कल मानसरोवर शॉपिंग कंपलेक्स में हुई आगजनी की घटना को लेकर नारायणपुर व्यापारी संघ द्वारा आज सुबह 10:00 बजे रेस्ट हाउस में मृतक स्वर्गीय श्री जिनेंद्र जैन को श्रद्धांजलि प्रदान की गई एवं व्यापारी संघ द्वारा रैली के रूप में स्थानीय कलेक्ट्रेट पहुंचकर कल की घटना के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें यह कहा गया कि आग को बुझाने में हुई देरी व लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी एवं आग में पूरा भवन जलकर खाक हो गया आग लगने की सूचना मिलने के बावजूद दमकल विभाग द्वारा एक से डेढ़ घंटे की देरी से फायर ब्रिगेड वाहन घटनास्थल पर पहुंचा था जिसमें उपस्थित कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं थे

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिसके कारण आग बुझाने का कार्य समय रहते काबू में नहीं किया जा सका नारायणपुर व्यापारी संघ द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि नारायणपुर को जिला बने 15 वर्षों हो चुका है इसके बावजूद आज पर्यंत तक यहां फायर ब्रिगेड वाहनों की कमी तथा प्रशिक्षित कर्मचारियों का ना होना अत्यंत ही निंदनीय है कल की घटना से संबंधित जिम्मेदार अधिकारी पर उचित कार्रवाई की जाए जिससे ऐसी घटना की पुनरावृति को रोका जा सके इसके अलावा नारायणपुर जिला केंद्र में कम से कम 5 फायर ब्रिगेड वाहनों की व्यवस्था की जाए एवं उनमें प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था भी की जाए घटना में मृतक स्वर्गीय श्री जिनेंद्र जैन के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए

नारायणपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष पंकज जैन द्वारा यह भी कहा गया कि अगर मांगों पर उचित समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी संघ द्वारा उग्र आंदोलन करने को बात होगा
इस पर कलेक्टर महोदय द्वारा व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन छत्तीसगढ़ के अंतर्गत नर्सो की बम्फर पदों की भर्ती

0

राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन छत्तीसगढ़ के अंतर्गत संचालित SNCU व NBSU में स्वीकृत जिला स्तरीय पदों की पूर्ति हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से आनलाईन आवेदन दिनांक 11/04/2022 से अंतिम दिनांक 25/04/2022 शाम 5 बजे तक हैं जिसका कुल पदों की संख्या 829 हैं
अधिक जानकारी एवं पाठ्यसामग्री व नोट्स के लिए संपर्क करें – अधिक जानकारी एवं पाठ्यसामग्री व नोट्स के लिए संपर्क करें – सर्वोदय बुक डिपो, NICETEC DALLIRAJHARA 99815 59622

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

मानसरोवर शॉपिंग सेंटर में भीषण आग मैनेजर की आग में जलने से मौत

0

नारायणपुर शहर के हाई स्कुल रोड स्थित मानसरोवर शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग लगी जो की 6 महीने पहले 9 अक्टूबर को विनोद बाफना द्वारा प्रारभ की गई थी कम समय में ही नारायणपुर में ख्याति प्राप्त कर ली थी बताया जा रहा हैं की आज दोपहर 1.30 बजे के आस पास शोर्ट सर्किट से दुकान के बाहर रखे कपडे के बंडलों में आग लग गई थी आग इतनी भयानक थी की आग पर काबू पाने के लिए चार घंटे से भी आधिक का समय लगा नगर वासियों व व्यापारी के मन में फायर ब्रिगेड की लचर व्यस्था को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला | बताया जा रहा हैं की आग बुझाने के दौरान कई बार फायर ब्रिगेड की गाडी को पानी के लिए मशकत करनी पड़ी अंत में कोंडागांव से भी मशीन बुलानी पड़ी इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और अंत में पास की दुकान की मोटर से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया गया |

मानसरोवर शॉपिंग सेंटर तीन मंजिला थी फायर ब्रिगेड की सुस्त व्यवस्था के कारण आग तीसरी मंजिल तक पहुंची इस हादसे में दुकान के अन्दर से मैनेजर जैनेन्द्र जैन निवासी खैरागढ़ का कंकाल मिला इतना ही नहीं आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया है | दुकान में आग लगने की वजह से आस पास के दुकानदारो में अफरा-तफरी मच गई लोग घर से बाहर सुरक्षित बाहर निकल आयें आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं आगजनी की घटना को लेकर व्यापारी राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा नारायणपुर नगर पालिकाएवम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली से अपने आप को ढगा महसूस कर रहे हैं इन्ही अव्यवस्था को लेकर नारायणपुर व्यापारी संघ द्वारा आज रात्रि 9 बजे स्थानी रेस्ट हाउस में व्यापारी, राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत की हैं|

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

सरकारी योजनाओं और क्रियान्वयन की कुंडली खंगालकर भूपेश जाएंगे हर विधानसभा क्षेत्र

0

विधायकों, जनप्रतिनिधियों से भी लेंगे फीडबैक

रायपुर मई की तपती दोपहरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब राज्यभर में 90 विधानसभा क्षेत्रों में दौरे के लिए जाएंगे तो वे पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। सबसे पहले वे राज्य सरकार की योजनाओं और कियान्वयन के बारे में विधानसभावार जानकारी जुटाएंगे। स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों से पूरा फीडबैक लेने के बाद विधानसभा क्षेत्र में जाकर हालात देखेंगे। जनता से सीधे संपर्क करेंगे और संबंधित जिला मुख्यालय में समीक्षा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्याें का फीडबैक लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलाें और विधानसभावार समीक्षा की रणनीति बनाई है। वे मंत्रियों के विभागों के कामकाज और विधायकों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्र में विकास कार्याें और परफार्मेंस की जानकारी लेंगे। राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गर्मी के दौरान मुख्यमंत्री जिलों का दौरा कर वहां पर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में कमी, स्थिति और वहां की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। यह दौरा पहले अप्रैल माह के अंत में होना था। अब मुख्यमंत्री इसे मई माह के आरंभ से शुरू करेंगे। जिला स्तर पर हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर वहां पर योजनाओं की समीक्षा और किए जा रहे कार्यों के अलावा आम जनता से भी रूबरू होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर उनके क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की जानकारी लेंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री बस्तर क्षेत्र से इस दौरे की शुरुआत कर सकते हैं।

विधायकों की लेंगे बैठक

मुख्यमंत्री अपने प्रदेशव्यापी दौरे से पूर्व कांग्रेस विधायक दल की बैठक में योजनाओं को लेकर चल रहे कार्याें का फीडबैक लेंगे। उन क्षेत्रों में स्वीकृत कार्य की प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी। वहां स्वीकृत किए जाने वाले कार्याें का लोकार्पण और अन्य कार्यक्रम तय किए जाएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री भी इस दौरान वहां रहेंगे।

इन योजनाओं की होगी समीक्षा

सरकार की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली जाएगी। जल जीवन मिशन, सी-मार्ट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शालाओं में शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण औद्योगिक पार्क, ग्रामीण आजीविका मिशन, गोधन न्याय योजना, ग्रामीण हाट-बाजार क्लीनिक सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की फील्ड में जानकारी लेंगे।

मानसरोवर में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, प्रशासन के सुस्त रवैये से हुआ बड़ा नुकसान

0

नारायणपुर– नगर के हृदय स्थल में स्थित शहर के सबसे बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान मानसरोवर में आज अचानक भरी दोपहर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद दुकान में काम करने वाले लगभग 70 कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और काफी जद्दोजहद के बाद कर्मचारियों को बाहर निकाला जा सका। वही मानसरोवर के संचालक विनोद बाफना को उनके तीन साथियों के साथ बिल्डिंग के पीछे से शहर वासियों के द्वारा सीढ़ी लगाकर किसी तरह नीचे उतारा गया, परंतु मानसरोवर के मैनेजर जिनका नाम ज्ञानेंद्र बताया जा रहा है,उन्हें खबर लिखे जाने तक घटना के 5 घंटे के बाद भी नहीं निकाला जा सका। इस अग्निकांड में करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अग्निशमन की पूरी टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लग गया, तब तक पूरे प्रतिष्ठान में आग फैल चुकी थी। अग्निशमन गाड़ियों के पहुंचने के बाद जब आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी, तब एक अग्निशमन यंत्र खराब निकला। जिससे आग में काबू पाने में और देरी हुई। कोंडागांव जिले से मंगाई गई अग्निशमन टीम के काफी प्रयास के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। इस घटना के बाद नगर की जनता में प्रशासन के सुस्त रवैये को लेकर रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है,कि इतने बड़े शहर में मात्र दो ही अग्निशमन यंत्र हैं और इन दोनों में से एक का खराब होना नारायणपुर की प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा- खैरागढ़ उपचुनाव के परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे

0

भारी मतदान पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी, सरकार के कार्य और जिला बनाने के मुद्दा प्रमुख

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर जीत का दावा किया है। उन्होंने भारी मतदान पर खुशी जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग बढ़-चढ़ कर मतदान कर रहे हैं। परिणाम बेहतर होंगे। सरकार के कार्य और जिला बनाने के मुद्दे है। उन्होंने कहा, कांग्रेस भारी बहुमत से जीत रही है। शाम होते-होते 80 प्रतिशत से ऊपर मतदान के आंकड़े सामने आएंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सूरजपुर जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से खैरागढ़ में चुनावी मुद्दे पर कहा, हमने तो केवल अपील की है। आप लोगों ने तो चर्चा की है। फीडबैक जो सामने आ रहे हैं, उससे काफी उत्साह है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। मेहनत करना हमारा काम और समीक्षा करना आपका काम है। 2023 में भी इसका परिणाम दिखेगा। जो कार्य किए जा रहे हैं उस पर परिणाम मिलेगा। कार्यकर्ता की ओर से मेहनत किया गया है, परिणाम जरूर हमारे पक्ष में आएंगे।

न्यायालय का आदेश स्वागत योग्य

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले पर नोटिस दिए जाने पर कहा, हम लोग लगातार आरोप लगाते रहे है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जो आदेश दिया है वह स्वागत योग्य है।

बिजली के आंकड़े की जानकारी नहीं

नीति आयोग के रिपोर्ट में बिजली व्यवस्था में छत्तीसगढ़ के पीछे रहने पर कहा, पता नहीं यह आंकड़े किस प्रकार के हैं। भारत सरकार के आंकड़े में हमें पहले ही सम्मान मिला है, इन आंकड़ों के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।

हाथियों से बचने मुनादी

धमतरी में हाथियों गांवों में आने के बाद हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने कहा, गर्मी के दिन में महुआ का सीजन होता है। हाथी महुआ खाने के पश्चात मदमस्त हो जाता है। मदमस्त होने के बाद ऐसी घटना हो जाती है। लोगों से तो यही अपील की गई है कि जिधर से हाथी गुजर रहे है, उधर न जाए्ं। उनके भ्रमण वाले क्षेत्रों में पहले ही हम लोग मुनादी करा देते हैं। फिर भी लोग लापरवाही करते है लोग उससे बचना चाहिए।

दिनेश लाला, खिलावन दास और मनोज पिपरे के द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक कृत्य कर शांति भंग करने का किया जा रहा प्रयास, धड़ल्ले से चल रहा अवैध सट्टे का कारोबार

0

दल्ली राजहरा नगर के वार्ड क्रमांक-25 सब्जी मार्केट निवासी दिनेश चिकवा,मनोज पिपरे और वार्ड क्रमांक-20 निवासी खिलावन दास नामक व्यक्ति दल्ली राजहरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है इनके द्वारा धड़ल्ले से सट्टे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। उक्त मामले पर हिन्द सेना(युवा ब्रिगेड) के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष रामटेके ने जिला पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर से मुलाकात कर लिखित शिकायत किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि दल्ली राजहरा शहर के दिनेश चिकवा,खिलावन दास,मनोज पिपरे के द्वारा कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं तथा उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना राजहरा द्वारा कई आपराधिक गतिविधियों को विराम ना देकर राजहरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अशांति का माहौल उत्पन्न कर दिये हैं। दिनेश चिकवा,खिलावन दास और मनोज पिपरे के भय के कारण शहरी और ग्रामीणों के द्वारा कोई रिपोर्ट थाना में दर्ज नही करते हैं जिससे उक्त क्षेत्रों में शांति का माहौल नहीं बन पा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दिनेश चिकवा के द्वारा दल्ली राजहरा क्षेत्र औऱ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डराया और धमकाया जाता है कि मेरा कोई कुछ नही कर सकता है मेरा पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों और बड़े नेताओं से जान पहचान है। दल्ली राजहरा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र खलारी,घोटिया,बम्हनी,चिखली,पचेड़ा में अंको का खेल सट्टे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है इस सामाजिक बुराई वाले धंधे में बुजुर्ग सहित युवा वर्ग अपनी मेहनत की सारी कमाई को दांव पर लगा रहे हैं जिसके कारण घर मे पारिवारिक कलह बढ़ गई है इन तीनो बड़े खाईवालों के संरक्षण में खुलेआम सट्टा का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। इन तीनो खाईवालों को कानून का कोई ख़ौफ़ नही है इसलिए दल्ली राजहरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सट्टा का कारोबार खुलेआम चल रहा है और ये तीनो खाईवाल दल्ली राजहरा में खुलेआम घूम रहे है जिनपर कोई कानूनी कार्यवाही नही किया जा रहा है। इन तीनों खाईवालों दिनेश लाला, खिलावन दास और मनोज पिपरे पर उचित कार्यवाही किये जाने का मांग किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

आरोपी को 10 साल का सश्रम कारावास

0

न्यायालय मुकेश कुमार पात्रे, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), बालोद (छ.ग.) द्वारा आरोपी नीलकरण टण्डन उर्फ चिंगु पिता बद्री टण्डन, उम्र 20 वर्ष, निवासी रनचिरई थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ.ग.) को भा.द.सं. की धारा 363 के आरोप में तीन वर्ष का सश्रम कारावास, भा.दं.सं. की धारा 366 के आरोप में पांच वर्ष का सश्रम कारावास व भा.दं.सं. की धारा 376 एवं पॉक्सो की धारा 6 के आरोप में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व कुल 6,500 /- रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो), छन्नू लाल साहू के अनुसार शिकायतकर्ता / सूचनाकर्ता पीड़िता की माता है,

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जो एक गांव में अपने परिवार के साथ निवास करती है, जिसकी नाबालिग पुत्री 14 जून .2019 को शाम के करीब 6:30 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई, किंतु वापस नहीं आयी, जिसे वह आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों के घर पीड़िता की पता तलाश की, किंतु कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया।. जिसके संबंध में थाना रनचिरई में जाकर पीड़िता के गुम जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मौखिक रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क. 38 / 2019 अंतर्गत धारा 363 के तहत् प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया। 18 जून.2019 को 5 बजे पीड़िता को उसके पिता द्वारा थाना रनचिरई लाने पर उसका बरामदगी पंचनामा गवाहों के समक्ष तैयार किया गया। पीड़िता द्वारा यह कथन किया गया कि नीलकरण उसे धमकी देकर अंकसूची, आधार कार्ड व ए. टी.एम. को लाने कहा था,

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तब पीड़िता डर के कारण अंकसूची आधार कार्ड व ए.टी.एम. लेकर ग्राम भांठा गई जहां पर अभियुक्त अपने मोटर सायकल से उसे उतई ले गया, जहां पर एक होटल मे एक रात रूके और उसके साथ बलात्कार किया। दूसरे दिन बस में दुर्ग रेल्वे स्टेशन ले गया, जहां पर भी अभियुक्त एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया। 16 जून.2019 अभियुक्त उसे दुर्ग से डोंगरगढ ट्रेन से ले गया, जहां किराये से घर लेकर उसे एक दिन एक रात रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था तथा 17 जून 2019 को वापस दुर्ग लाये। फिर 18 जून 2019 को दुर्ग से सेलूद लेकर आया, जहां पर होटल में नाश्ता कर रहे थे तभी अभियुक्त के पिता ने उन लोगों को साथ में देख लिया। उसके बाद अभियुक्त उसे वहां छोड़कर भाग गया। उसके बाद उसे अभियुक्त के पिता थाना रनचिरई लेकर लाये हैं। तत्पश्चात् सम्पूर्ण विवेचना उपरांत अभियुक्त के खिलाफ अपराध पाये जाने पर अभियोग पत्र विचारण हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां पर विचारण न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के कथनों के आधार पर आरोपी को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया।न्यायालय मुकेश कुमार पात्रे, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), बालोद (छ.ग.) द्वारा आरोपी नीलकरण टण्डन उर्फ चिंगु पिता बद्री टण्डन, उम्र 20 वर्ष, निवासी रनचिरई थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ.ग.) को भा.द.सं. की धारा 363 के आरोप में तीन वर्ष का सश्रम कारावास, भा.दं.सं. की धारा 366 के आरोप में पांच वर्ष का सश्रम कारावास व भा.दं.सं. की धारा 376 एवं पॉक्सो की धारा 6 के आरोप में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व कुल 6,500 /- रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो), छन्नू लाल साहू के अनुसार शिकायतकर्ता / सूचनाकर्ता पीड़िता की माता है, जो एक गांव में अपने परिवार के साथ निवास करती है, जिसकी नाबालिग पुत्री 14 जून .2019 को शाम के करीब 6:30 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई, किंतु वापस नहीं आयी,

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

जिसे वह आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों के घर पीड़िता की पता तलाश की, किंतु कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया।. जिसके संबंध में थाना रनचिरई में जाकर पीड़िता के गुम जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मौखिक रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क. 38 / 2019 अंतर्गत धारा 363 के तहत् प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया। 18 जून.2019 को 5 बजे पीड़िता को उसके पिता द्वारा थाना रनचिरई लाने पर उसका बरामदगी पंचनामा गवाहों के समक्ष तैयार किया गया। पीड़िता द्वारा यह कथन किया गया कि नीलकरण उसे धमकी देकर अंकसूची, आधार कार्ड व ए. टी.एम. को लाने कहा था, तब पीड़िता डर के कारण अंकसूची आधार कार्ड व ए.टी.एम. लेकर ग्राम भांठा गई जहां पर अभियुक्त अपने मोटर सायकल से उसे उतई ले गया, जहां पर एक होटल मे एक रात रूके और उसके साथ बलात्कार किया। दूसरे दिन बस में दुर्ग रेल्वे स्टेशन ले गया, जहां पर भी अभियुक्त एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया। 16 जून.2019 अभियुक्त उसे दुर्ग से डोंगरगढ ट्रेन से ले गया, जहां किराये से घर लेकर उसे एक दिन एक रात रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था तथा 17 जून 2019 को वापस दुर्ग लाये। फिर 18 जून 2019 को दुर्ग से सेलूद लेकर आया, जहां पर होटल में नाश्ता कर रहे थे तभी अभियुक्त के पिता ने उन लोगों को साथ में देख लिया। उसके बाद अभियुक्त उसे वहां छोड़कर भाग गया। उसके बाद उसे अभियुक्त के पिता थाना रनचिरई लेकर लाये हैं। तत्पश्चात् सम्पूर्ण विवेचना उपरांत अभियुक्त के खिलाफ अपराध पाये जाने पर अभियोग पत्र विचारण हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां पर विचारण न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के कथनों के आधार पर आरोपी को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लंबित मांगो के समर्थन में दुसरे दिन भी धरने पर डटे रहे

0

जगदलपुर 11/04/22 संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लंबित मांगो के समर्थन में तीन दिवसीय अवकाश लेकर कर्मचारी पुराने मंडी प्रांगन में आज दुसरे दिन भी धरने पर डटे रहे | पहले दिन से अधिक कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | कर्मचारियों के आन्दोलन से कार्यालय एवं स्कूलों में उपस्थिति हो रहा है वहीँ जिले भर के अस्पतालों के व्यवस्था चरमरा गई है | अपनी दो प्रमुख मांगों जिसके DA का बकाया 17% एवं नए वेतनमान के अनुसार HRA देने के साथ अन्य 28 मांगो के समर्थन में कर्मचारी आन्दोलनरत है |

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ बस्तर जिले का संयुक्त मोर्चा तीन दिवसीय आन्दोलन के उपरांत भी शासन द्वारा मांग नहीं मानने पर आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन आन्दोलन की रुपरेखा भी बनाई जा रही है |

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ बस्तर जिला संयुक्त मोर्चा के संयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि इस आन्दोलन में शिक्षक कांग्रेस, वन कर्मचारी संघ, पेंशन कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ, लिपिक वर्गीय अधिकारी संघ एवं चिकित्सक एसोसिएशन आदि है |

आज के धरना प्रदर्शन में सतपाल शर्मा, सत्यप्रकाश बाघ, डॉ हर्ष द्विवेदी, रमेश उपाध्याय, भागेन्द्र पाणिग्रही, दिनेश, लक्ष्मी शांडिल्य, राजेंद्र नाथ, रीता ईक्का, बसंत राजपूत, हनुमंत राव, अनिल बडकस, शकील खान, गीतांजलि, कल्याण सिंह, रोजलिन, सावित्री नाग, भिखम लाल साहू, गुजराल, शाहिल, सुनील कश्यप, राजेश, निर्मला ठाकुर, हेमलता साहू आदि उपस्थित थे | कार्यक्रम का सञ्चालन महेंद्र पाण्डेय के द्वारा किया गया |

MOST POPULAR

HOT NEWS