City Media - Page 606 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 606

जैतगिरी के सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा शुरू

0
  •  गांव में सांस्कृतिक महोत्सव का भी हुआ है शुभारंभ

बकावंड विकासखंड बकावंड के जैतगिरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती ग्राम शिक्षण संस्थान जगदलपुर बस्तर के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या दिगेश्वरी वैष्णव ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बस्तर जिले के अंतर्गत ग्राम भारती के 16 विद्यालयों के 400 से अधिक भैया- बहनें भाग ले रहे हैं।उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ साथ खेलों का भी विशिष्ट महत्व है। आज खेल के माध्यम से हमारे बच्चे कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।बड़े बुजुर्ग कहा करते थे कि पढ़ोगे लिखोगे, बनोगे नवाब अब खेलोगे कूदोगे, तो बनोगे महान की कहावत चरितार्थ होती है। उन्होंने बच्चों को उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच पर उपस्थित ग्राम भारती के संस्थान प्रतिनिधि हेमंत पांडे ने बताया कि आज देशभर में सरस्वती शिशु मंदिर बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विभिन्न संस्कारों एवं राष्ट्रहित समाज हित की भावना जागृत करने वाला एकमात्र संस्थान है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्नेहलता बैस, जनपद सदस्य खिजेश्वरी बघेल, संस्थान एवं विद्यालय समिति के पदाधिकारी, बच्चों के पालक व ग्रामीण उपस्थित थे।

आज राजहरा से निकलेगी हसदेव जंगल बचाओ पदयात्रा

0
  •  जनमुक्ति मोर्चा की पदयात्रा  जाएगी रायपुर तक

 दल्लीराजहरा जनमुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा हसदेव जंगल को बचाने के लिए 12 दिसंबर शुक्रवार को दल्ली राजहरा से रायपुर तक पदयात्रा निकाली जाएगी।रायपुर में राज्यपाल को ज्ञापन सौपा जाइगा।

मोर्चा के सूत्रों ने बताया की पदयात्रा 12 जनवरी को सुबह 6 बजे जनमुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यालय से शुरू होगी। कार्यालय में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर शहीद स्मारक पहुंचेंगे। वहां शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पदयात्रा आरंभ की जाएगी। पदयात्रा दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग स्थित शहीद वीर नारायण सिंह चौक, गुप्ता चौक, नया बस स्टैंड, शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक का होती हुई कुसुमकसा, बालोद, गुंडरदेही, दुर्ग, भिलाई से होकर रायपुर पहुंचेगी। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौपकर पदयात्रा का समापन किया जाएगा। पदयात्रा में मोर्चा के दल्ली राजहरा के कार्यकर्ता दल्ली राजहरा में शमिल होंगे। मरकामटोला ब्लाक के कार्यकर्ता कुसुमकसा में व कुछ लोग दानीटोला में शामिल होंगे। इसी तरह बालोद, झलमला, दुर्ग, भिलाई व कुम्हारी में भी लोग शामिल होंगे। पदयात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। हसदेव बचाओ पदयात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी जनमुक्ति मोर्चा के सभी ब्लाक व माइंस प्रभारियों की बैठक लेकर दे दी गई है।

रेखचंद जैन ने कुरुदडीह पहुंच भूपेश के पिता को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के कुरुदडीह पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदकुमार बघेल का निधन सोमवार सुबह राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हो गया था। 89 वर्षीय नंदकुमार बघेल के अंतिम संस्कार में जैन अपने साथियों के साथ सम्मिलित हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन से कुशलक्षेम भी पूछा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, विधायकों, संगठन प्रमुखों व अन्य पदाधिकारियों तथा कांग्रेस नेताओं से  जैन ने मुलाकात की। इस दौरान जैन के साथ बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बीजापुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर, वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह जसवाल, संतोष सिंह, पार्षद कमलेश पाठक, राकेश चौधरी आदि मौजूद थे।

एयर ओड़िशा पर लगाया गया दस हजार रुपए का जुर्माना

0
  • यात्री को भी 4 हजार की
  • क्षतिपूर्ति अदा करने निर्देश
  • जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया कड़क फैसला

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने एयर ओड़िशा के खिलाफ कड़ा फैसला सुनाते हुए उस पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है तथा निर्देशित किया है कि एयर ओड़िशा फरियादी यात्री को चार हजार रू. की क्षतिपूर्ति भी दे।

बुधवार को एक प्रकरण में एअर ओड़िशा को आवेदक को उसके द्वारा बुक कराई गई टिकिट की राशि 4000 रु लौटाए एवं 10 हज़ार रु का जुर्माना दिए जाने का आदेश पारित किया। प्रकरण के संक्षिप्त तथ्य इस प्रकार है कि जगदलपुर निवासी अवधेश चंद्र शुक्ला ने एयर ओड़िशा के माध्यम से विशाखापट्टनम से जगदलपुर आने हेतु फ्लाइट की दो टिकिट बुक करवाई थी, किंतु अचानक यात्रा के दिन एयर ओड़िशा द्वारा फ्लाइट को रद्द कर दिया गया था। फ्लाइट रद्द होने पर आवेदक ने एयर ओड़िशा से अपने पैसों की मांग की, तो एयर ओड़िशा द्वारा राशि वापस नहीं की गई। इससे क्षुब्ध होकर आवेदक द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत पेश की गई थी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने माना है कि एयर ओड़िशा द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के फ्लाइट को रद्द कर तथा आवेदक को उसके द्वारा बुक कराई गई टिकिट की राशि वापस न कर सेवा में कमी एवं व्यावसायिक कदाचरण किया गया है। इस हेतु एयर ओड़िशा को 10 हज़ार के जुर्माने से भी दंडित किया गया है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने यह आदेश जारी किया है।

कमिश्नर धावड़े ने समाज प्रमुखों को सौंपी पुरखती कागजात पुस्तक

0
  • संस्कृति और विरासत के संरक्षण में समाज प्रमुखों का अहम रोल : धावड़े
  • समाज प्रमुखों ने कहा : ये पुस्तकें बस्तर के हित में

जगदलपुर बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, आस्था और विरासत के संरक्षण- संवर्धन एवं परिरक्षण के लिए समाज प्रमुख आगे आकर सार्थक प्रयास कर रहे हैं। इससे भावी पीढ़ी सीखने-समझने के साथ ही अपनी समृद्ध धरोहर के संरक्षण तथा नवीन अन्वेषण की दिशा में प्रेरित होगी। समाज प्रमुखों को इस ओर भावी पीढ़ी को निरंतर प्रोत्साहित करना होगा। ताकि यह आने वाली पीढ़ियों को हस्तांतरित हो सके।

उक्त बातें बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने मंगलवार को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण कार्यालय में बस्तर अंचल के समाज प्रमुखों को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित पुरखती कागजात पुस्तक सहित बस्तर के 6 जनजातीय समुदायों से संबंधित सामाजिक तानाबाना किताबें समाज प्रमुखों को प्रदान करते हुए कही। उन्होंने उक्त पुस्तकों के लेखन हेतु दिए गए सक्रिय सहयोग तथा भूमिका निभाने के लिए समाज प्रमुखों एवं अन्य सदस्यों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर कमिश्नर श्याम धावड़े ने पुरखती कागजात पुस्तक और सामाजिक तानाबाना किताबों का समाज प्रमुखों एवं सदस्यों से अध्ययन कर देवी- देवताओं, पूजा विधान, सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ ही वीर वीरांगनाओं के बारे में अन्वेषण कर अपने बहुमूल्य सुझाव देने का आग्रह किया। समाज प्रमुखों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित पुरखती कागजात पुस्तक सहित बस्तर के 6 जनजातीय समुदायों से संबंधित सामाजिक तानाबाना किताबों के लिए कमिश्नर एवं सदस्य सचिव बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्याम धावड़े के अथक प्रयास की सराहना करते हुए इन किताबों को बस्तर अंचल के लिए ऐतिहासिक देन रेखांकित किया। अवगत कराया गया कि ये सभी पुस्तकें बस्तर विश्विद्यालय और शासकीय कॉलेजों सहित बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला ग्रंथालयों में अध्ययन के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही छात्र- छात्राओं, अध्येताओं, शोधकर्ताओं और जनजातीय आस्था, संस्कृति, धरोहर एवं जीवनशैली के बारे में रूचि रखने वाले लोगों की उपयोगिता के दृष्टिकोण से स्थानीय निजी पुस्तक एवं स्टेशनरी विक्रेता प्रतिष्ठानों में उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में उपायुक्त माधुरी सोम, पुस्तकों के लेखन से जुड़े स्थानीय लोक साहित्यकार, रचनाकार और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी -कर्मचारी मौजूद थे।

बस्तर के कॉलेजों में लागू की जाए राष्ट्रीय शिक्षा नीति : ध्रुव

0
  •  अभाविप ने महेंद्र कर्मा विवि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बस्तर संभाग के कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में आज अभाविप की बस्तर जिला इकाई द्वारा शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के कुलपति को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

अभाविप प्रदेश सहमंत्री व जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय एवं प्रदेशभर के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में लागू होनी चाहिए।नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 29 जुलाई 2020 को भारत सरकार की कैबिनेट द्वारा पारित की गई थी। केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी एवं शिक्षा मंत्रालय की संस्तुति के आधार पर यह लागू की गई थी। केंद्र सरकार के आदेश के बाद भी पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक करणों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू नहीं किया। इसके चलते हमारा प्रदेश लगातार शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो जाने से शिक्षा के क्षेत्र में नि:संदेह कीर्तिमान स्थापित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। शैलेष ध्रुव ने कुलपति से आग्रह किया कि महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के अधीन सभी महाविधालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कराने की दिशा में त्वरित कदम उठाए जाएं। इस दौरान परिवेद, अश्विन, कितेश, प्रशांत, नवीन पटेल, मयंक, कोमेश, रौशन समेत अन्य अभाविप के पचासों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेमिसाल मॉडलों से विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

0
  •  सक्सेस कान्वेंट में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित

जगदलपुर निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन तथा सक्सेस कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान मेला का आयोजन सक्सेस कॉन्वेंट के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री धर्मपाल सैनी थे।

कार्यक्रम में निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन के सभी संचलक उपस्थित थे। विज्ञान प्रदर्शनी में बस्तर जिले के 20 निजी स्कूलों के छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग में हुआ। जूनियर वर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक स्कूल के सर्वश्रेष्ठ 3 मॉडल कार्यक्रम में रखे गए थे। स्वागत भाषण में वायपी नाथन ने मानव जीवन में विज्ञान की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रसिद्ध वैज्ञानिकों से जुड़े रोचक किस्से सुनाए तथा बच्चों को अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।अध्यक्षीय भाषण में पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने सारे स्कूलों को एक मंच पर लाने के लिए समिति के सचिव नीलोत्पल दत्त को शुभकामनाएं दी तथा उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम होते रहेंगे। ताकि ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहरी छात्र,- छात्राएं भी एक दूसरे से मिलकर ज्ञान का आदान- प्रदान कर सकें। सीनियर वर्ग में सक्सेस सक्सेस कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र तथा विद्यापति अकादमी के छात्र ने क्रमशः दृष्टिहीन लोगों के लिए स्टिक तथा स्मार्ट होम प्रोजेक्ट के लिए संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सक्सेस कान्वेंट के ही छात्र ने इलेक्ट्रीसिटी जनरेटर का मॉडल प्रदर्शित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुरु नानक पब्लिक स्कूल का छात्र रॉकेट, सेटेलाइट लांचर के उत्कृष्ट मॉडल का प्रदर्शन कर तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में प्रथम तथा द्वितीय स्थान इंडियन पब्लिक स्कूल एवं तृतीय स्थान आरआर एकेडमी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के निर्णायक विश्व मोहन मिश्रा, मनीष अहीर व जी. राजेश थे।

विसचुनाव में सर्व आदि दल का ने दर्ज कराई शानदार मौजूदगी

0
  • दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल की पत्रवार्ता

जगदलपुर सर्व आदि दल ने विधानसभा चुनाव में ग्यारह प्रत्याशी उतारे थे। निर्वाचन आयोग में दल का पंजीयन 16 अक्टूबर को हुआ, पर चुनाव चिन्ह नहीं मिला। मात्र तीन सप्ताह और शून्य अर्थव्यवस्था के बावजूद पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही उत्साहजनक रहा।

उक्त बातें सर्व आदि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल ने यहां पत्रवार्ता में कहीं। उनके साथ दल के अंकुश बारिएकर, रामू यादव, ढंकेश्वर साहू, सुभाष महानंद व अमित रॉबर्ट भी मौजूद थे। पन्नालाल ने कहा कि प्रत्याशियों ने बस्तर क्षेत्र की 9 सीटों पर 80, 669 वोट प्रभावित किए तथा ग्यारह सीटों पर 1लाख 14 हजार 286 मतदाताओं को परंपरागत वोटिंग से हटाया।

सरगुजा में इसाई लामबंद

सरगुजा क्षेत्र में इसाई समाज लामबंद हुआ है। अब तक इसाई समाज में आम सहमति से परंपरागत वोटिंग होती थी। 2023 के चुनाव में समाजिक चर्चाओं के बाद चर्च राजनीति से दूर रहा। सक्षम अगुओं की बातें स्वीकार्य रहीं। कांग्रेस पार्टी से ईसाई समाज की नाराज़गी की वजह लाशों को उखाड़े जाने, हत्याएं, हमले, धान लूट पर एफआईआर नहीं होन रही। कुनकुरी में समयाभाव के कारण लोक – स्वीकार्य प्रत्याशी चयन नहीं हो पाया। बाकी सीटों के पर्चे निरस्त हो गए।

कोंटा में डर का माहौल

पन्नालाल ने कहा कि चुनाव में ईसाई वोटरों पर जानलेवा हमले, कोंटा में नामांकन भर रहे दो प्रत्याशियों को हमलों के कारण भूमिगत होना पड़ा। बड़ी हिम्मत से तीसरा प्रत्याशी चन्नाराम ने पर्चा भरा। हथियार से लैस भीड़ ने वोट ना डालने की चेतावनी दी। दो जगहों पर करीब 25 एकड़ धान की खड़ी फसल लूटी गई। पुलिस से संरक्षण नहीं मिला। डर के माहौल के कारण नोटा में करीब 8 हजार वोट पड़ना अभूतपूर्व है। व्याप्त भय के कारण कई चर्च ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। कांकेर में भाजपा 16 प्रतिशत अधिक वोटों से जीती, जबकि सर्व आदि दल को 1,506 मिले और कुल 4,235 वोटों को प्रभावित किया। केशकाल में भाजपा 5,560 से जीती सर्व आदि दल का प्रभाव 5,727 वोटों पर रहा। वहीं चित्रकोट में भाजपा 8,370 से जीती तथा ईसाई समाज के 10,398 परंपरागत वोट नहीं पड़े।

परंपरागत वोटिंग से दूर हुए ईसाई

राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में सर्व आदि दल के प्रचार ने ईसाई समाज को परंपरागत वोटिंग से अलग रखा। बस्तर के कोंटा में कांग्रेस 1,981 वोटों से जीती।भाजपा को 30,795 वोट मिले। सर्व आदि दल को 2,881 वोट मिले। अत्याचार के दौर में कांग्रेस की निष्क्रियता रही। भाजपा का नैतिक एवं संवैधानिक समर्थन मिलने से कोंटा का रुख बदल जाता। बस्तर सीट पर कांग्रेस की जीत 6,431 वोटों से हुई और सर्व आदि दल ने 6,539 वोटों को प्रभावित किया।

साय की बातों से समाज खुश

सर्व आदि दल के नेताओं ने कहा कि नारायणपुर दंगों के दौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान ‘सिर्फ 2 प्रतिशत के लिए बाकियों को नाराज नहीं कर सकते’ और अल्पसंख्यक आयोग में समाज के सदस्य को स्थान नहीं देना नाराजगी का कारण था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस संवैधानिक और सेक्युलर मूल्यों को पुनः स्थापित करे। तभी वह कुछ हासिल कर पाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मातरण के मुख्य कारण गरीबी, मूलभूत सुविधाओं और आत्म सम्मान के अभाव को खत्म करने की बात कही है और स्वैच्छिक धर्म मानने की आजादी को बरकरार रखने की घोषणा की है। इससे समाज में हर्ष व्याप्त है।

अवैध रूप से सट्टा लिखते हुए शराब बेचते हुए राजहरा पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर भेजा जेल

0

• अवैध जुआ सट्टा व शराब के खिलाफ कार्यवाही 03 आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब एवं सट्टा पट्टी पर्ची सहित नगदी रकम जप्त

 पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक  राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे दिनांक 08-09.01.2024 को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा टाउन में अवैध रूपये से शराब व सट्टा खेलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही. किया गया जिसमें

01. आरोपी कुंजलाल सेन पिता कंवल सिंह सेन उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौंक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 24 न्यू बस स्टैण्ड राजहरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 830 रूपये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

02. आरोपी नितेश भुआर्य पिता बिसम्भर भुआर्य उम्र 24 वर्ष साकिन पथराटोला थाना राजहरा जा बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 23 राजहरा स्थित मैदान में आम जगह पर शराब सेवन करते पकड़ा गया। आरोपी के विरूध्द धारा 36 ) 1 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति एवम नशे में विद्यालय आने से छात्र एवम ग्रामीण परेशान – संजय बैस

0
  • ग्रामीणों ने विद्यालय पहुँचकर जड़ा ताला, समर्थन में आये संजय बैज

दल्लीराजहरा – ग्राम जुनवानी में स्थित विद्यालय परिसर में ग्रामीण जनों ने विद्यालय में ताला बंदी कर क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य संजय बैंस को अवगत कराया की विद्यालय के प्रधानाध्यापक फूलचंद भंडारी द्वारा लगातार विद्यालय परिसर में अनुपस्थित रहा जाता है एवम जब भी विद्यालय परिसर आते है तो वह नशे की हालात में आते है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को असहज महसूस होती है। ग्राम जुनवानी के ग्रामीणों की बातो को सुनकर तत्काल जनपद पंचायत सदस्य संजय बैंस मौके पर पहुंच कर ग्रामीण जनों के आंदोलन को समर्थन करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तुरंत स्कूल पहुंचने का निर्देश दिए। जिसके बाद मौके पर डौन्डी ब्लाक शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज पहुंचे। ग्रामीणों के तरफ से जनपद सदस्य संजय बैंस चर्चा किए। जिसमे संजय बैस ने बताया कि प्राधानाध्यपक फूलचंद भंडारी स्कूल नही आते है और एक शिक्षक को विभागीय कार्य से बाहर जाना पड़ता है तो स्कूल में कोई भी शिक्षक नही होने से पढ़ाई प्रभावित होता है। हमे ऐसे शिक्षक हमारे ग्राम पर नही चाहिए। हमे तत्काल नए शिक्षक की नियुक्ति चाहिए। यदि नियुक्ति नही होती है तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों के आंदोलन एवम संजय बैस के बयान के बाद ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने बताया की फुलचंद भंडारी को निलंबित किया जाएगा। और तत्काल ही नए शिक्षक की नियुक्ति कर आपके ग्राम के स्कूल पर भेजा जाएगा। ग्रामीण जनों को आश्वासन मिलने पर आंदोलन समाप्त किया गया।

दो दिन के भीतर नए शिक्षक नही मिलने पर करेंगे आंदोलन – संजय बैस

जनपद पंचायत सदस्य संजय बैंस ने कहा की ग्राम जुनवानी में दो दिन के भीतर में नए शिक्षक नही मिलने पर अभी तालाबंदी किए गए है। यदि दो दिनों के भीतर नए शिक्षक की नियुक्ति नही की गई तो हम चक्का जाम करेंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीण जन संजय बैंस का आभार मान कर कहा की शाला विकास सीमित के अध्यक्ष देवलाल कोर्राम ने बताया की हम अपने बच्चो के भविष्य के प्रति चिंतित है। हम बहुत दिन से प्रशासन को अवगत करा रहे थे। पर हमारी बातों को कोई नहीं सुनता था। आज हमने कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैंस को अवगत कराया। हमारी बातों को प्रशासन के पास गंभीरता पूर्वक रखते हुए निराकरण किया गया। मैं शाला प्रबंधन सीमित के तरफ से संजय बैस का आभार मनाता हु। ग्राम के सरपंच घनश्याम गुनेंद्र ने बताया की जनपद सदस्य संजय बैंस दूसरे क्षेत्र के जनपद सदस्य है पर आस पास के सभी समस्याओं का एक ही निराकरण है संजय बैंस। क्षेत्र के लोगो का आवाज बन रहे है,संजय है तो संभव है। इस आंदोलन के समर्थन में समाज सेवक संतोष जैन भाजपा महामंत्री टिकेंद्र साहू मंडल उपाधक्ष्य पुस्पजीत बैंस, पालकगण गोपाल, चुरेन्द्र कुमार,संतराम, तुलसी राम, विनायक, सालिकराम, लीलागर,खिलेश, बीरेंद्र एवम समस्त पालकगण व ग्रामीण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS