HDFC BANK PARIVARTAN और वृत्ति संस्था द्वारा आज 10 अक्टूबर 2021 को डोंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटेली में आदर्श आंगनवाड़ी, विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिला भेड़िया जी मंत्री महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से किया गया जिसमे HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा समग्र ग्रामीण विकास
कार्यक्रम तहत यहा कार्यक्रम किया गया प्रोजेक्ट मैनेजर सर के माध्यम से आगमी विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया गया प्रोजेक्ट मैनेजर सर के द्वारा मंत्री मेडम का आभार व्यक्त किया जिसमे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञानरंजन दास जी,बालोद आफिस के प्रोजेक्ट मैनेजर सर पुष्पेंद्र सिंह जी एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइ और एमआईएस प्रवीन साहु जी और कोऑर्डिनेटर नीता रावत गोमती नागवंशी, दीपिका मसीह , देवेंद्र कुमार व ग्राम सरपंच राधा रावटे जी व ग्रामवासी उपस्थित थे।
➡️ गांजा सप्लायर मलकानगिरी जिला, उड़ीसा के निवासी है।
➡️ पूर्व में आरोपी द्वारा अप्रैल 2021 में 21 किलोग्राम अवैध गांजा का किया गया था विक्रय ।
बस्तर पुलिस के द्वारा अवैध गांजा तस्करी के सप्लाई चैन पर कार्यवाही करने में एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 16.04.2021 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेक पोस्ट लगाकर एस.बी.आई. चौक पर 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था जिसमें मौके पर मामले के आरोपी गोपाल सिंह एवं शिव प्रसाद सिंह दोनों निवासी उत्तरप्रदेश के विरुद्ध धारा – 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया था मामले में आरोपियों से पूछताछ पर पता चला था कि उक्त गांजा जिला मलकानगिरी उड़ीसा निवासी मदन ओडी के द्वारा गांजा का परिवहन कराया जाता है एवं वाहन उपलब्ध कराना बताये। जिस पर गांजा सप्लाई के सम्पूर्ण चैन
पर कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एवं ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण मे, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम उड़ीसा रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा उडीसा मलकानगिरी में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर पकड़ा गया ! जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम मदन ओडी निवासी मलकानगिरी उड़ीसा का होना बताया गया जिससे पूछताछ करने पर अपने द्वारा पूर्व में मोटर सांयकल हिरो ग्लैमर क्र. ओडी-30-डी-0410 में 02 व्यक्तियों को 21 किलोग्राम अवैध गांजा को उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर लेकर भेजने हेतु अवैध गांजा विक्रय करना एवं वाहन उपलब्ध कराना स्वीकार किया। आरोपी मदन ओडी को थाना कोतवाली के उक्त अपराध 121/2021 में नामजद आरोपी होने से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
नाम आरोपी- मदन ओडी पिता रामा ओडी उम्र 29 वर्ष निवासी पुरूना बालीमेला, थाना ओरकेल, जिला मलकानगिरी, (उडिसा)
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक- एमन साहू उप.निरी.- संजय वट्टी आरक्षक – बलीराम भारती
आत्मीयता, संस्कार और अपनत्व का केन्द्र बिंदु है ग्राम चपका -कलेक्टर रजत बंसल
आत्मीयता,संस्कार और अपनत्व की भावनाओ के साथ बस्तर ब्लॉक के ऐतिहासिक ग्राम चपका में जिस प्रकार स्वागत किया गया ।उसकी कल्पनाएं भी नही की जा सकती।,उक्त बातें जिला कलेक्टर रजत बंसल ने युवोदय द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्राम चपका में कही । उन्होंने कबड्डी व बॉलीवाल में विजयी यूवोदय की टीम व ग्राम चपका की टीम को पुस्कृत भी किया।कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि ग्रामीण स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आप सभी की सहभागिता इस बात को प्रदर्शित करती है की शासन प्रशासन की बातों को आप महत्व देते हैं। शिक्षा,स्वास्थ्य, व पोषण को लेकर सभी को जागरूक करने के लिए उपस्थित लोगों से आह्वान किया ।।कलेक्टर व एसपी ने एक दूसरे के विरुद्ध वॉलीबॉल का मैच खेला जिसमें रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर की टीम ने पुलिस अधीक्षक की टीम को एक अंक से परास्त किया। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक, जितेंद्र मीणा, ने भी संबोधित किया। उन्होंने बस्तर जिले में सेना भर्ती, बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर जानकारी दी और कहा कि यह युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है।
कलेक्टर, एसपी के स्वागत में दिखा बस्तर की परंपरा,ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत
ग्राम चपका में पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों , के द्वारा नृत्य के साथ कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक का जगह जगह परंपरा अनुसार स्वागत किया गया । इस दौरान ग्रामीण भी सहज ही उनसे मिलते रहे चक्का के ग्रामीणों के अपनत्व को लेकर कलेक्टर ने बार-बार कार्यक्रम में सराहना की। इस अवसर पर सामाजिक संगठन के सदस्य, सरपँच जोगीराम एसडीएम गोकुल रावटे,तहसीलदार कमल किशोर साहू ,जनपद सीईओ जयभान सिंह राठौर, जागेश्वरी पोयाम,मोतीराम कश्यप, राजेंद्र सिंह ठाकुर सुशील तिवारी शैलेंद्र तिवारी लोकेश पांडे ,शिव ठाकुर, देवेन्द सोनी,प्रेमनाथ कश्यप आर एस तिवारी,देवेन्द सोनी चेतेन्द्र प्रसाद पाणिग्राही,जीपी प्रधान,कुपचन्द नाग,कृष्ना ठाकुर सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीण,महिलाए व स्कूली बच्चे यूवोदय के वालिंटियर उपस्थित थे।
पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी लंबोदर बघेल निवासी लोहंडीगुड़ा ने उपस्थित आकर लिखित सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 09.10.2021 को प्रार्थी अपना मोटरसाइकिल को राजमहल परिसर में खड़ा करके रथपरिक्रमा दशहरा देखने गया था। रथ परिक्रमा समाप्त होने के बाद रात्रि 11:00 बजे वापस आकर देखा की मोटरसाइकिल वहाॅ पर खड़ा नहीं था। कि सूचना कोतवाली थाने पर प्रार्थी ने आवेदन देकर दर्ज कराई ,जिस पर तत्काल मौके पर जाकर उक्त मोटरसाइकिल का पता तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक उपनिरीक्षक बी पी जोशी के हमराह आरक्षक भूपेंद्र नेताम टीम गठन करके तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था। जो दिनांक 10.10.2021 को संजयमार्केट के सुनशान जगह पर लावारिस हालात में मोटरसाइकिल खड़ा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायलों की जान बचाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ी पहल की है। सड़क मंत्रालय सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को गंभीर चोट लगने के 1 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पांच हजार नगद इनाम देगा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों और परिवहन सचिवों को लिखें पत्र में कहा कि यह योजना 15 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी होगी मंत्रालय ने सोमवार उसको नेक मददगार को पुरस्कार देने की योजना के लिए दिशानिर्देश जारी किए। मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का मकसद आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं पीड़ितों की मदद करने के लिए आम जनता को प्रेरित करना है नगद पुरस्कार के साथ एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इस पुरस्कार के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगारो को एक-एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा ।
बड़ा कदम • मोदी सरकार की बड़ी पहल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को 1 घंटे के भीतर अस्पताल लाने पर इनाम • योजना 15 अक्टूबर से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी होगी
आज दिनांक 09/10/21 सर्किट हाउस बालोद में अध्यक्ष नगर पालिका बालोद विकास चोपड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते, एसडीएम बालोद आर0 एस0 ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा मनोज तिर्की द्वारा दुर्गा पूजा समिति बालोद शहर वासियों को नवरात्रि पर्व एवं दुर्गा विसर्जन हेतु सुरक्षा व्यवस्था व कोरोना प्रोटोकॉल तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण के साथ यातायात प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर कश्यप, निरीक्षक जी0 एस0 ठाकुर उपस्थित थे।
जगदलपुर। सुकमा जिले के तोंगपाल में शनिवार को उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा तथा सांसद दीपक बैज ने 25 लाख से बनने वाले सामाजिक भवन का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर और अगरबत्ती जलाकर पूजा पाठ के साथ उन्होंने भवन निर्माण की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मौजूद पंचायत प्रतिनिधि और समाज के लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर समाज के लिए जमीन और भवन पूरे प्रदेश में दे रहे हैं। ताकि सभी समाज का अपना भवन हो। यहां सामाजिक भवन का आज शिलान्यास हो रहा है निर्माण का काम निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए। साथ ही गांव वालों को यह भी देखना है कि भवन निर्माण अच्छे से हो। गुणवत्ता अच्छी होने पर भवन कई साल तक मजबूत रहता है। इसके लिए ठेकेदार और अधिकारी पर गांव वालों का नजर रहना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बेनमती ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवती नाग, सरपंच मदन नाग समेत पंचायत पदाधिकारी मौजूद थे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा शनिवार की शाम अपने गृह ग्राम सुकमा जिले के नागारास पहुंचे। जहां 4 एकड़ खेत में टमाटर की खेती कर रहे पुत्र बोंके कवासी के खेत का जायजा लिया। जहां टमाटर की फसल पक चुकी हैं और बाजार में बेचने के लिए कैरेट में डाला जा रहा था। उन्होंने टमाटर की खेती में लगी लागत और 4 एकड़ में कितनी क्विंटल टमाटर की पैदावार हुई है उसकी जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि अब बस्तर के किसान जो पहले केवल धान की फसल साल में एक बार लेते थे अब वे सब्जी की पैदावार भी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि मंत्री के बड़े पुत्र खेती-किसानी का ही काम करते हैं। इस मौके पर मौजूद ग्राम के अन्य किसानों को उन्होंने धान के अलावा टमाटर, मिर्ची, गोभी, भाजी जैसे आमदनी देने वाले दूसरी फसल को भी लगाने की समझाईश दी। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
अगर प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो चावल नहीं दे पा रही तो उसका चावल का मूल्य ही उन हितग्राहियों के खाते में डाले भूपेश सरकार
आज पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में राशन दुकान के सामने धरना दिया गया इस धरने का वह को दे प्रधानमंत्री अन्य कल्याण योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो चावल प्रतिमा प्रदान किया जाना था किंतु प्रदेश की भूपेश सरकार ने गरीबों के अनाज का वितरण न कर उसका घोटाला किया और गरीब जनता के अनाज पर डाका डाला इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियो मैं उपस्थित पूर्व विधायक संतोष बाफना जी ने कहा कि यह चावल घोटाला तो पूरे प्रदेश में सभी जनता को पता है पर क्या यह भूपेश सरकार ने इन 3 सालों में इस वार्ड में क्या एक नया इतना भी जोड़ा क्या एक नया आंगनबाड़ी भवन भी बनाया या कुछ ऐसा काम किया जो वादे उसने किए थे अब इनसे और कोई उम्मीद नहीं की जा सकती पर मैं उनसे आग्रह करता हूं कि हमारे गरीब जनता का अनाज उन्हें आने वाले 2 महीनों में सामान्य रूप से वितरण करें राजाराम तोड़ेम जी ने कहा छत्तीसगढ़ में जितने भी घोटाले हो रहे हैं मुझे ऐसा लगता है उसका पैसा दिल्ली में स्थित एक परिवार के पास जा रहा है |
इसी कारण से आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री अन्य कल्याण योजना के तहत अनाज का वितरण न कर उसमें घोटाला किया जा रहा है संजय पांडे जी ने कहा आप लोगों को पिछले 10 महीने से 5 किलो अनाज नहीं दिया जा रहा है उस अनाज के बदले प्रति किलो ₹36 के हिसाब से आपके अकाउंट में पैसा जमा किया जाना चाहिए वरना भूपेश सरकार को आप सभी से माफी मांग कर इस्तीफा दे देना चाहिए नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा की प्रदेश की भूपेश सरकार ने आम जनता और राशन संचालकों से यह कहा कि प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना यह लागू नहीं है पर आप सभी को यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपके अनाज का मूल्य प्रदेश की भूपेश सरकार केंद्र सरकार से पाई पाई का हिसाब ले रही है और जो पैसा वह अपनी राजनीति चमकाने में इस्तेमाल कर रहे हैं गरीबों के हक का अनाज उन्हें ना देकर न जाने दिल्ली में किसके यहां छोड़ कर आ रहे हैं इस कार्यक्रम में केके द्विवेदी जी नरसिंह राव,महेश कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव,गणेश काले,रोशन झा,गोविंद ईनानी केके द्विवेदी,मोतीराम बघेल,योगेश ठाकुर, ममता पोठाई,पुनीता सोनी,राजा यादव,योगेश मिश्रा,आनंद झा, अभिषेक तिवारी,बंटू पांडे,शिरीष मिश्रा,विवेक साहू,सतीश बाजपेई,राम कुमार मंडावी,दीपेश यादव,कैलाश राकेश सोनी मनीष पवार सूरज मिश्रा मुकेश ठाकुर जितेंद्र नागएवं समस्त वार्ड वासी उपस्थित थे |