City Media - Page 426 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 426

मृत बकरे ने करा दी महाभारत

0
  • मरे बकरे को खरीदने मरने मारने पर उतारू हुए ग्रामीण

अर्जुन झा

डौंडी एक मरे बकरे को लेकर ग्रामीणों के बीच महाभारत छिड़ गया, ग्रामीण मरने मारने तक पर आमादा हो गए थे। मामला डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिहरो के मंडलपारा मोड़ का है।

दरअसल मंडलपारा मोड़ पर 100 से अधिक बकरे और बकरियों से भरा माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ग्यारह बकरे बकरियों की मौत हो गई। वहीं माजदा में सवार तीन लोगों में से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें आमाडुला के स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार 16 अगस्त को वाहन क्रमांक सीजी 24पी 5459 में एक बकरा व्यवसायी 100 से अधिक बकरे और बकरियों को दल्ली राजहरा से विशाखापट्टनम ले जा रहा था। डौंडी थाना अंतर्गत ग्राम चिहरो के आगे मंडलपारा मोड़ पर शाम चार बजे के आसपास अनियंत्रित होकर माजदा वाहन पलट गया। इस घटना में एक बकरे और दस बकरियों ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया और माजदा में सवार तीन व्यक्तियों में से दो को चोट आने के कारण आमाडुला स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मरे बकरे को खरीदने को लेकर ग्रामीण मरने मारने पर उतारू हो गए। ग्रामीण मैं लूंगा, मैं लूंगा कहकर घंटो लड़ते रहे। इस घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां पर मालिक द्वारा मरे बकरे और बकरियों को बेचता देख मरी हुई दस बकरियों को खरीदने के लिए तो ग्रामीणों में कोई विवाद नही हुआ लेकिन एक इकलौते मरे हुए बकरे को खरीदने के लिए ग्रामीण मरने मारने पर उतारू हो गए और मैं लूंगा, मैं लूंगा कहकर आपस में ही विवाद करने लगे और घंटो तक घटना स्थल पर हंगामा होता रहा। जिसे देख वहां पर एक अजब गजब सा माहौल बन गया। वहीं इस घटना पर किसी के खिलाफ अभी तक मामला पंजीबद्ध नही किया गया है।

शिरोमणि माथुर की रचनाओं में छुपा है जीवन का यथार्थ: विनय कुमार पाठक

0
  •   शिरोमणि माथुर की तीन कृतियों और इंद्र बहादुर की दो रचनाओं का विमोचन

दल्लीराजहरा हस्ताक्षर साहित्य समिति दल्ली राजहरा द्वारा 13 अगस्त को नगर के माथुर सिनेप्लेक्स में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिरोमणि माथुर (दल्ली राजहरा) की कृतियां कहानी संग्रह राहें, चलें गगन के पार और लाएं स्वर्ग धरा पर, मुंबई के साहित्यकार इंद्र बहादुर सिंह पवई की कृति भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में हासिये का समाज -संदर्भ चलें गगन के पार और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को डॉ. शिरोमणि माथुर का प्रदेय का विमोचन हुआ। कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज के कुलपति एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. इंद्र बहादुर सिंह मुंबई, देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा छग, इदरीश गांधी अध्यक्ष उर्दू अकादमी छग, मोहन प्रसाद चतुर्वेदी वरिष्ठ साहित्यकार गुरुर, दादूलाल सोनी वरिष्ठ साहित्यकार सोमनी राजनांदगांव, सुमीत जैन एमडी देव माइनिंग दल्ली राजहरा, जीआर रावटे चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग बस्तर जोन, पीयूष सोनी पूर्व मंत्री प्रतिनिधि व छगन साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा थे। अतिथियों के साथ मेजबान साहित्यिक बिरादरी की ओर से शिरोमणि माथुर ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर समारोह का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों ने पहले वरिष्ठ साहित्यकार शिरोमणि माथुर की तीनों नवीन कृतियों, फिर मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार इंद्र बहादुर सिंह की दोनों रचनाओं का विमोचन किया। संयोग देखिए कि इंद्र बहादुर सिंह की दोनों रचनाएं भी शिरोमणि माथुर की एक कृति और उनके साहित्यक योगदान पर आधारित थीं। इंद्र बहादुर सिंह ने शिरोमणि माथुर की कलम की धार को सराहते हुए कहा कि आज की पीढ़ी के रचनाकारों को शिरोमणि माथुर की रचनाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि जी की रचनाओं में जीवन का यथार्थ, गांव, गरीब, मजदूर, किसान और नारी का दर्द छुपा हुआ है। इनकी कहानियां दिल की गहराई में उतर जाती हैं। अन्य साहित्यकारों ने भी शिरोमणि माथुर की कृतियों व लेखन शैली को सराहा। विमोचन उपरांत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ तथा बाहर से आमंत्रित कवियों ने बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच उत्कृष्ट रचनाओं से आयोजन स्थल को जोश और उल्लास से भर दिया।

बचेली में इंटक ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

0

बचेली मजदूर संगठन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन(इंटक) ने 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्सोल्लास से मनाया। इंटक सदन में सदस्यों व नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में 15 अगस्त को संस्था के सेवानिवृत्त सदस्य अशोक कुमार दीक्षित द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पश्चात बच्चों और आमजनों को मिष्ठान वितरण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए देशभक्ति पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजित की गई। तीन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

संध्या एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के माध्यम से देश की आज़ादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले परम वीर चक्र से सम्मानित शहीदों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इंटक ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में पधारे भूतपूर्व सैनिकों को मजदूर संगठन इंटक द्वारा शॉल और श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने कर्तव्य क्षेत्र के आपने अनुभव बच्चों के साथ बांटते हुये सदैव देशहित मे कार्य करने की नसीहत दी। भूतपूर्व सैनिकों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। बड़ी संख्या में इंटक के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई।भूतपूर्व सैनिक दिनार्थो पान, रोजरिया विक्टर, सुशांत मिस्त्री, लल्लन प्रसाद, आलोक मोहंती, सुजीत मुखर्जी को सम्मानित किया गया।

शहर में मलेरिया और डेंगू के प्रकोप को देखते हुये, सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा राजहरा शहर में बढ़ते हुए मलेरिया और डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा के उपाय करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया l जिसमें कहा नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के बी.एस.पी. टाउनशिप क्षेत्र, बस्ती क्षेत्रों एवं रेल्वे के क्षेत्रों में बरसात के पानी के जमाव हो जाने एवं गंदगी व मवेशियों के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पीड़ितों को बेहतर उपचार के लिये शहर से बाहर जाना पड़ रहा है जिससे पीड़ितों को शारीरिक, आर्थिक एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 


मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया की नागरिकों के बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग, रेल्वे विभाग, बी.एस.पी. एवं नगर पालिका परिषद को निर्देशित कर उनको सफाई व्यवस्था करने, पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के लिये सकारात्मक कार्य करवायें।

ज्ञापन सौंपने वालों में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल नायक जिला मंत्री राजेश दसोडे़, महामंत्री महेंद्र सिंह , महामंत्री मदन माइती जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण सिंन्हा जन भागीदारी अध्यक्ष बॉबी छात्रवाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल , महेंद्र पिपरे , रमेश गुर्जर नगर मंत्री निलेश श्रीवास्तव , विश्व हिंदू परिषद जिलामंत्री शंकर साहू मंडल, कोषाध्यक्ष रमेश जैन,गिरधर सिंह, राजकुमार गुप्ता, बिरेंद्र साहू, अधिवक्तागण इसराइल शाह,जितेंद्र भट्ट, सैलेस्टी डिसूजा इनके अलावा भाजपा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे l

आक्रोश रैली निकालकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भाइयों ने फूंका इस्लामिक जिहादियों का पुतला

0

डौंडी -बांग्लादेश में हिंदू धर्म के अनुयायियों के साथ हो रहे खुलेआम अत्याचार,दुष्कर्म,तोड़फोड़ के विरोध में बालोद जिला के आदिवासी ब्लाक मुख्यालय डौंडी में जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के नेतृत्व में पहली बार हिंदू समाज द्वारा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले आक्रोश व मशाल रैली निकालकर इस्लामिक,जिहादियों का पुतला दहन किया गया। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम स्थानीय तहसीलदार हिंसा राम नायक को ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पूरा देश अपील कर रहा है कि बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार पर तत्काल रोक लगाने ठोस कदम उठाए जाय। बांग्लादेश के साथ सभी तरह के व्यापारिक गतिविधियों व आर्थिक सहयोग पर प्रतिबंध लगाया जाय। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल यूरोपीय यूनियन और मानवाधिकार संगठनों में मुद्दे उठाकर बांग्लादेश पर दबाव बनाया जावे।

एक ठोस रणनीति बना बांग्लादेश सहित पूरे विश्व में बसे हिंदुओं और सनातनियों की स्तिथि पर नजर रखी जाय व विकट परिस्थितियों में उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाई जाए। बांग्लादेशी हिंदुओं और सनातनियों को भारत देश में शरण दी जाय। रोहिज्ञाओं और अवैध रूप से देश में घुसपैठ करने वालो पर कड़ी कारवाई की जाय।धर्मांतरण एवम मतांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाय। समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाए। इससे पूर्व आक्रोश रैली सर्वप्रथम जलते मशाल लेकर गांधी चौक से आतंकवाद मुर्दाबाद,बांग्लादेश में हिंदू समाज पर अत्याचार बंद करो,भारत सरकार हस्तक्षेप करो,हिंदू समाज एक हो, हिंदू समाज जागेगा,इस्लामिक जिहादी भागेगा,जैसे विभिन्न नारों के साथ बाजार मार्ग होते हुए दुर्गा चौक मुख्य मार्ग पहुंची। जहां हिंदू एकता मिशाल कायम करते हुए आवाज बुलंद की गई। पुतला दहन कार्यक्रम में आदिवासी जिला समाज प्रमुख देवेंद्र माहला ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू धर्म के अनुयायियों के साथ खुलेआम अत्याचार,कत्लेआम हो रहा है। जिससे भारत देश के हिंदू काफी चिंतित हैं। वहां हिंदू धर्म की रक्षा नही होती है तो आज हिंदू समाज आदिवासी ब्लाक में विरोध प्रदर्शन कर रहे है, जरूरत पड़ी तो आगे दिल्ली और बांग्लादेश जाकर रोड की लड़ाई लड़ेंगे।नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी ने कहा कि हिंदू समाज के साथ शोषण,अत्याचार,बलात्कार हो रहा है।

भारत सरकार को इसमें हस्तक्षेप कर सयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलना चाहिए और हिंदू समाज की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि आज बनवासी भूमि से हिंदू समाज की इस्लामिक जिहादियों को खुली ललकार है। यह ललकार बांग्लादेश के साथ भारत के प्रधानमंत्री,राष्टपति तक पहुंचना चाहिए कि वर्तमान घटनाक्रम दूसरा है। राजनीतिक घटनाक्रम मामले में हिंदू समाज के ऊपर पूरा घटनाक्रम मामले को लेकर अत्याचार के रूप में किया जा रहा है वो इस्लामिक है। बांग्लादेश में उनको खुलेआम मारा जा रहा है।कन्हैयालाल की हत्या की


गई,बहनों का अस्मत लुटा गया। ऐसे इस्लामिक,जिहादियों,विधर्मियोका हिंदू समाज कड़ी निंदा करते है। उन्होंने सर्व हिंदू समाज से आह्वान किया कि जाति पाती पंत को भुलाकर हिंदू मन,हिंदू तन,रखकर एकता बनाकर रखे और हिंदू धर्म को मजबूती प्रदान करें। युवा ह्रदय सम्राट धर्म रक्षक समाजसेवी संजय बैस ने कहा कि भारत देश में हिमालय पर्वत से लेकर हिंद सागर तक। भारत देश या विश्व के किसी भी देश पर यदि हिंदू समाज के साथ अत्याचार होगा तो भारत का हिंदू समाज सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा और विश्व हिंदू परिषद जिहादी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देगा। जिसके बाद इस्लामिक जिहादी ताकतों का प्रतिकात्मक रूप का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम की अगुवाई डौंडी विहिप सोमेश साहू और बजरंग दल प्रमुख निखिल अग्रवाल ने की। पूरे कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,ओम गोलछा,कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,सोमेश साहू,प्रेम शुक्ला,शिवम सोनी, अजय चौहान, शुभ सिंह कोरेटी, दिनेश अग्रवाल, हिंसा राम साहू, तेज राम साहू, गोरे लाल सोनी, प्रकाश साहू निलेश वैष्णव,निलेश दुबे, रामनारायण धनकर,पूनम कोठारी,रूपेश जैन,निलेश जायसवाल,लालचंद जैन,हेमंत तन्ना,दद्दू जायसवाल,दीपक जायसवाल,राधिका भारद्वाज,रजनी जायसवाल सहित सैकड़ों हिंदू भाई उपस्थित थे।

आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बाँधी राखी, लिया उज्ज्वल भविष्य और रक्षा का वादा

0
  • दंतेवाड़ा में लोन वर्राटु हब में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों से की मुलाकात
  • अपने बीच उपमुख्यमंत्री को पाकर पफुल्लित हुए

रायपुर, 16 अगस्त, 2024- 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के कारली स्थित लोन वर्राटु हब का दौरा किया। मुलाकात के दौरान उपस्थित आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की कलाई पर राखी बांधी और एक भाई के रूप में उनसे अपनी रक्षा और उज्जवल भविष्य का वचन लिया। उपमुख्यमंत्री ने बहनों से वादा किया कि वे हमेशा उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए तत्पर रहेंगे।

इस हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री ने यहां निवास कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों वह उनके परिवार से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन से जुड़ी अनेक मार्मिक घटनाओं की जानकारी ली।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी को अपने निवास परिसर पर ही मिलके आत्मसमर्पित नक्सली बहुत ही हर्षित हुए।

 

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने न केवल उनके जीवन में आए परिवर्तनों पर चर्चा की बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का भी वादा किया।

इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपने जीवन में आए बदलाव और नए अवसरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। लोन वर्राटु हब में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सली उपमुख्यमंत्री से मिलकर बेहद प्रफुल्लित हुए और उन्हें अपने बीच पाकर लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ चित्रकोट विधायक  विनय गोयल, दंतेवाड़ा विधायक  चैतराम अटामी, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, दंतेवाड़ा कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी, और दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक  गौरव राय सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

गौवंश की रक्षा के लिए कदम उठाए साय सरकार: रेखचंद जैन

0
  • गौवंश मृत्यु, गोधन न्याय योजना बंद करने को लेकर कांग्रेस का गौ सत्याग्रह
  • नगर निगम के समक्ष प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर नगर निगम के समक्ष गोधन न्याय योजना को बिना किसी आदेश के बंद करने, गौवंश की हो रही मृत्यु व सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या के विरोध में गौ सत्याग्रह आंदोलन कर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि भाजपा की साय सरकार ने बिना किसी आदेश के गौठानों को बंद कर दिया है। मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं।प्रदेश में हो रही गायों की मौत, खुले मवेशियों के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं शहर से लेकर पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। आज सरकार का इस ओर कोई भी सार्थक कदम नही उठाया जा रहा है।किसानों के खेत की फसलों को आवारा मवेशी चर रहे हैं।

आवारा मवेशियों को रखने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे किसानों की परेशानी भी बढ़ चुकी है। ताकि सरकार खुले मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था के साथ उनके गौठान की भी व्यवस्था करें।साथ ही सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों के लिए निगम सरकार सार्थक पहल करें। जिसको देखते हुए आज नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स ने ज्ञापन सौंपने के दौरान कहा आज शहर में गौवंश की लगातार मृत्यु हो रही है सड़क पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे दुर्घटनाए शहर में बढ़ती जा रही है आम जनता मरने को मजबूर हैं किसान भाई फसल चरने से परेशान हैं गौवंश को लगातार मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। शहर के कांजी हाउस में सभी आवारा मवेशियों की व्यवस्था की जाए जिससे आम जनमानस सुरक्षित रह सके।इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, बलराम यादव, आभास महंती, कमलेश पाठक, शुभम यदु, ललिता राव, कोमल सेना, सूर्यपानी, सुषमा सुता, गौरनाथ नाग, हरीश साहू, दयाराम नाग, कोषाध्यक्ष असीम सुता, महामंत्री महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, निकेतराज झा, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, वरिष्ठ कांग्रेसी हेमू उपाध्याय, पम्मी जायसवाल, अपर्णा बाजपेयी, शहनाज बेगम, पापिया गाईन, शादाब अहमद, सायमा अशरफ, एस नीला, संदीप दास, मनीष कश्यप, महेश ठाकुर, सलीम जाफर अली, कुसुम नेगी, सुधा सरकार, विशाल खम्बारी, नीलम कश्यप, विककी राव, अभिषेक गुप्ता, पंकज केवट ग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दर्जनों क्लासेज में एडमिशन लेकिन कक्षा रुम का पता ना शिक्षकों का

0
  • बस्तर विश्वविद्यालय में विज्ञापन के बाद भुल गया प्रबंधनजगदलपुर बस्तर विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य बस्तरवासियों को उच्च शिक्षित करना है लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन कितनी गंभीर है कि विज्ञापन में सब्ज- बाग दिखाकर बच्चों का एडमिशन ले लिया है किंतु वह ना कक्षा की व्यवस्था की है ना प्राध्यापकों की नियुक्ति किया गया है।
    बस्तर विश्वविद्यालय जोकि शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय के नाम पर संचालित है यह विश्वविद्यालय जगदलपुर के घरमपूरा में हैं।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत् शैक्षणिक सत्र 2024-25 सिधी ‌भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया। युजी व पीजी विषयों में प्रवेश हेतु सैकड़ों छात्रों ने आवेदन किया जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 ते की गई थी और वह मियाद पूरी हो गई है और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की लिस्ट भी जारी कर दी है ,जिसमें से कई छात्रों का एडमिशन हो गया लगभग 30 विषयों के लिए एडमिशन हुआ है। विश्वविद्यालय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीचे वर्णित इन विषयों रूलर टेक्नोलॉजी, एमएसडब्ल्यू,एमसीए, पीजीडीसीए,एन्थ्रोपोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बीइड, इंग्लिश व राजनीतिक शास्त्र जैसे विषय को छोड़कर किसी भी अन्य विषय के लिए प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई है ना ही छात्रों के लिए कक्षा आवंटित है। महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर है। विश्वविद्यालय के विज्ञापन के अनुसार छात्रों के लिए हॉस्टल एवं अन्य सुविधाएं जैसे प्रैक्टिकल कक्ष तथा तथा कई और सुविधाएं भी मौजूद होने का वादा किया गया है।

राजनीति की मकड़जाल में नगर निगम की राजनीति

0
  • सामान्य सभा नहीं होने से जनहित कार्य प्रभावितजगदलपुर संभाग मुख्यालय बस्तर के सबसे बड़े नगरीय निकाय जगदलपुर में महापौर सफीरा साहू ना बजट पेश कर पा रही हैं ना सभापति कविता साहू सामान्य सभा क्योंकि अब दोनों के बीच पटरी नहीं बैठ रही है जिसके कारण अब जनहित के कार्य प्रभावित हो रहें हैं जिससे आगामी चुनाव में पार्षदों को बड़ी परेशानी हो सकती है। नगर निगम के पूर्व सभापति अब्दुल रशीद ने मोर्चा खोल दिया है तथा सभापति कविता साहू को सबसे ज्यादा जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

11 मार्च 2024 को सामान्य सभा का आयोजन गया था ,कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू आम बजट पेश करने वाली थी लेकिन निगम अध्यक्ष कविता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग की तारीख भी तय तो गई लेकिन उसकी कुर्सी बच गई और उस दिन आम बजट पेश नहीं हो पाई । नगरीय निकाय की राजनीति में ऐसा घटनाक्रम घटा कि कांग्रेस पार्टी की महापौर सफीरा साहू ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और वह दिन है और आज का दिन है कि निगम में कोई बैठक नहीं हो रही है जिसके कारण जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रहा है और कोई प्रस्ताव पास नहीं किया जा रहा है।

पूर्व सभापति अब्दुल रशीद ने अब सभापति कविता साहू के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मोर्चा खोल दिया है और पूर्व सभापति रसीद का कहना है कि सामान्य सभा की बैठक आहुत करने का अधिकार सभापति कविता साहू के पास हैं लेकिन वह महापौर सफीरा साहू पर दोषारोपण कर रही है कि मेयर इन काउंसिल के प्रस्ताव नहीं भेज रही है जबकि सामान्य सभा के पास मेयर इन काउंसिल के अलावे भी कई प्रस्ताव विभिन्न विभागों के माध्यम से आते हैं जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य कई पेंशन योजनाएं लंबित है जोकि अटके पड़े हैं।

गौ के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की साय सरकार गोवंश के साथ कर रही अत्याचार: विक्रम मंडावी

0
  • गौवंश को बचाने कांग्रेस ने बीजापुर में किया प्रदर्शन
  •  गौवंश का करें संरक्षण वरना होगा उग्र आंदोलन

बीजापुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिला मुख्यालय बीजापुर गौ-सत्याग्रह किया और प्रदेशभर में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग प्रदेश की भाजपा सरकार से की। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि गौमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की विष्णु देव सरकार ने छत्तीसगढ़ में गौमाता को बेसहारा छोड़ दिया है, पूर्ववर्ती हमारी कांग्रेस सरकार की बेहतरीन गोठान एवं गो धन न्याय योजना को बंद कर भाजपा सरकार ने गौमाता के साथ ही पशु पालकों, चरवाहों और महिला स्व सहायता समूहों के साथ बड़ा अन्याय किया है।


उपस्थित लोगों को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए एक सुर में कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में गौठानों की शुरुआत की गई थी जहां पर गौवंश के संरक्षण के लिए और उनके पोषण के लिए पर्याप्त सुविधाएं सरकार दिया करती थी गौठानों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पीने के लिए शुद्ध पानी और रहने के लिए शेड का निर्माण किया गया था। इससे आवारा पशुओं की समस्या से आम जनता और किसानों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन भाजपा सरकार ने बिना किसी आदेश के गौठानों को बंद कर दिया जिससे प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ गई आए दिन दुर्घटनाओं में पशु मारे जा रहे है, आवारा पशु भोजन की तलाश में खेतों में घुस रहे है जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने सभा में कहा कि गोधन न्याय योजना के बंद होने से गोबर बेचकर आय अर्जित करने वालों के जीवन में भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। भाजपा सरकार ने उनके हाथ से आय का जरिया छीन लिया है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा के लोग गाय पर बड़ी बड़ी भाषण करते हैं |

बड़े बड़े ज्ञान देते है पर जब गौ-माता की सेवा करने की बारी आती है तो गायों को आवारा छोड़ देते है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में गायों की मौते हो रही है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने पिछले पांच वर्षों में पशु-धन के विकास और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए क्रांतिकारी कार्य किए थे उनमें से एक गौठान है जहां पर पशुओं को रहने के लिए शेड, चारा और पीने के शुद्ध पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इसी के साथ गोधन न्याय योजना की भी शुरुआत की गई जहां पर पशु पालक गोबर और गौ-मूत्र बेचकर आय अर्जित करते थे और पशु पालकों को अच्छी आमदनी अर्जित होने के साथ ही पशुपालकों को रोजगार भी मिलता था। भाजपा की सरकार ने बिना किसी आदेश के गौठानों को बंद कर दिया जिससे पशुओं की देखभाल नहीं हो पा रही है पशुओं को पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा है और उनके रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिससे आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है और पशुओं की सड़क दुर्घटनाओं में मौते हो रही है, किसानों के फसल बर्बाद हो रही है। इसलिए प्रदेश की भाजपा सरकार आवारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवारा पशुओं की समुचित व्यवस्था करे, अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी गौवंश के संरक्षण को लेकर उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी भाजपा सरकार की होगी। गौसत्याग्रह कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी, जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम, जनपद अध्यक्ष भैरमगढ़ दशरथ कुंजाम, जनपद अध्यक्ष उसूर कु अनिता तेलम, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम, भोपालपटनम ब्लाक अध्यक्ष रमेश पामभोई, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र हेमला, पार्षद प्रवीण डोंगरे, पार्षद लक्ष्मण कड़ती, पार्षद नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री के अलावा कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

MOST POPULAR

HOT NEWS