काँकेर साँसद मोहन मंडावी ने लोकसभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की जनहित माँगो को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर उन्हें अवगत करा रहे है।दिनांक 04/08/21 को केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फगनसिंह कुलस्ते से भेंट कर उन्हें खदान प्रभावी क्षेत्रो में C.S.R व D.M.F मद का ,दल्ली राजहरा में प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना,मूलभूत सुविधाओं का गुडवत्ता पूर्वक निर्माण स्वास्थ्य सुविधा तथा बी एस पी प्रबंधन द्वारा अस्पतालों में बेहतर सुविधा देने की माँग की गई।
विगत दिनों भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के कैप्टिव खदानों में कार्यरत श्रम संगठन खदान मजदूर संघ भिलाई के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक भिलाई में संपन्न हुई जिसमे राजहरा, नंदिनी एवं हिरीं से पदाधिकारियों ने भाग लिया। उक्त बैठक भा.म.सं. के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी खदान एस.एम.पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई उसकी जानकारी देते हुए संघ के महामंत्री एम.पी.सिंह ने बताया कि उक्त बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमे सर्वप्रथम संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई जिनमें भविष्य में किये जाने वाले कार्यों एवं रणनीति पर प्रमुखता से चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। उसके उपरांत सभी इकाइयों से आये प्रतिनिधियों ने अपने अपने इकाईओं में कार्यरत कर्मियों के समस्याओं को रखते हुए उनके त्वरित निदान हेतु आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की जो इस प्रकार से हैं-
(1) सबसे पहले सेल कर्मियों के वेतन निर्धारण में हो रहे देरी के लिए सेल प्रबंधन के टाल मटोल रवैये की निंदा की गयी। इसके उपरांत सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित की गयी कि सेल कर्मियों के वेतन निर्धारण में हो रही देरी के लिए काफी हद तक प्रबंधन तंत्र में मौजूद भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। आज लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकारीगण कार्यों को ऑफ लोड करते जा रहे हैं। नियमित कर्मियों की संख्या में जहाँ निरंतर गिरावट हो रही है वहीं दूसरी तरफ उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद सेल प्रबंधन कर्मियों को उनके वाजिब हक देने में आना कानी कर रहा है। सेल प्रबंधन के इस प्रवृत्ति का भा.म.सं. पुरजोर विरोध करता है और स्पष्ट मांग करता है कि सेल प्रबंधन अपनी नीतिओं को बदले और अधिकारी एवं गैर अधिकारी वर्ग के सभी कर्मियों को सामान रूप से ग्रोथ का अवसर प्रदान करे। इस सम्बन्ध में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से भा.म.सं. के प्रतिनिधियों द्वारा एनजेसीएस में दिए गए प्रस्ताव ग्रोथ एट पार विथ एक्सेक्यूटिवेस का समर्थन करते हुए आशा व्यक्त की कि 12-13 अगस्त को होने वाले एनजेसीएस की बैठक में सेल प्रबंधन अपने संकीर्ण सोंच के दायरे से बाहर आकर कर्मी हितार्थ सही निर्णय लेगा और भा.म.सं. की मांग पर क्रियान्वयन करते हुए वेतन समझौता का मार्ग प्रशस्त करेगा।
(2) चूँकि डीपीई के जिस गाइड लाइन का हवाला देते हुए सेल प्रबंधन ने कर्मियों के वेतन समझौते के मद में रखे गए राशि को वापस लिया उक्त गाइड लाइन अधिकारी वर्ग के कर्मियों पर लागू होता था लेकिन उसे गैर अधिकारी वर्ग के कर्मियों पर भी सेल प्रबंधन ने गलत तरीके से थोप दिया। ऐसे में अब यह सेल प्रबंधन का नैतिक दायित्व बनता है कि अब जब वेतन समझौता वार्ता शुरू हो चुकी है तो वो उसी तथाकथित डीपीई गाइड लाइन में उल्लेखित अधिकतम लाभ गैर अधिकारी वर्ग के कर्मियों को भी देवे। संघ के दृष्टिकोण में गैर अधिकारी एवं अधिकारी वर्ग दोनों ही कामगार हैं। ऐसे में एक वर्ग को अधिकतम सुविधा और एक वर्ग को कम से कम सुविधा उपलब्ध करने की संकीर्ण मानसिकता से कंपनी को नुकसान के सिवाय और कुछ हासिल नहीं होने वाला है। आज अगर कंपनी के नियमित मैन पावर संख्या में भरी गिरावट के बावजूद उत्पादन और उत्पादकता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है तो उसका मुख्य वजन गैर अधिकारी वर्ग केकर्मियों की म्हणत और लगन है। ऐसे में इस वर्ग के साथ अगर सेल प्रबंधन भेद भाव करता है तो संघ इसका पूरजोर विरोध करेगा।
(3) नंदिनी एवं हिर्री से आये प्रतिनिधियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा अपनाये जा रहे भेद भाव की निति का विरोध करते हुए मांग की कि राजहरा खदान समूह के कर्मियों को जिस तरह से उत्पादन एवं उत्पादकता बनाये रखने हेतु नॉन-फाइनेंसियल स्कीम के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जा रहा है और नंदिनी एवं हिर्रा के कर्मियों को इस स्कीम के लाभ से वंचित रखा जा रहा है उससे नंदिनी एवं हिरी खदानों के कर्मियों में रोष घर करता जा रहा है जो की आने वाले समय में कंपनी के लिए उचित नहीं है। अतः संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि इस मामले को भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के समक्ष रखते हुए यह सुनिश्चित किया जावेगा कि उक्त स्कीम का लाभ नंदिनी एवं हिरी खदान के कर्मियों को भी मिले।
4) इसके अलावा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि कोरोना काल में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा ना तो सही तरीके से स्थायी आदेश (खदान) का पालन किया गया और न ही अपने स्वयं के द्वारा समय समय पर निकाले गए परिपत्रों का पालन किया गया बल्कि एक विशेष श्रम संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कर्मियों के हितों को कुचलने का प्रयास किया गया जिसका संघ निंदा करता है। संयंत्र प्रबंधन के इस मन-मानी पूर्ण रवैये के वजह से कई कर्मियों को कोरोना काल के दौरान अपने अथवा अपने परिजनों के इलाज पर खर्च किये गए राशि का भुगतान होना लंबित है अथवा प्रबंधन द्वारा इसे नकार दिया गया है।
कई परिपत्रों में प्रबंधन ने हिरी खदान के कर्मियों के साथ भेद भाव करते हुए इस परिपत्र का लाभ केवल दुर्ग और रायपुर क्षेत्र तक ही सिमित करके रख दिया जिससे हिरी के कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्वारंटाइन में रहने वाले कर्मियों को उनके खुद की छुट्टी लेने हेतु मजबूर किया गया जबकि कुछ कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम का लाभ दिया गया। इस तरह से प्रबंधन के कार्मिक विभाग के अधिकारीयों ने खुले आम भाई-भतीजावाद की जिसका संघ विरोध करता है और सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करता है कि अगर प्रबंधन कर्मियों को उनके स्वयं अथवा परिजनों के इलाज पर खर्च की गयी राशि का भुगतान एवं क्वारंटाइन हेतु कर्मियों द्वारा लिए गए स्वयं के छुट्ठी को वापस लेते हुए वर्क फ्रॉम होम अथवा स्पेशल कासुअल लीव नहीं देता है तो मामले को आरएलसी के समक्ष औद्योगिक विवाद के तहत पेश करते हुए समस्या के समुचित निराकरण की मांग की जावेगी।
इसके अलावा कर्मी हितों से जुड़े और भी अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में राजहरा से एम.पी.सिंह, लखन लाल चौधरी, नंदिनी से उमेश मिश्रा, हिरी से राजेश बिसेन,अशोक नामदेव एवं भा.म.सं. संघ के प्रदेश प्रभारी खदान एस.एम.पांडेय उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 05/08/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बस्तर टाइगर शहीद महेन्द्र कर्मा जी की जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम शहीद महेंद्र कर्मा जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन काशीराम निषाद ने किया।
इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव युवराज साहू ,के ईश्वर राव,ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय छाजेड़,ब्लॉक महामंत्री राधे मंडावी, श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, जागेश्वर गन्धर्व, जितेन्द्र मेश्राम, अर्जुन यादव, सचिव फ्रांसिस कोलीन, विल्सन मैथ्यू,प्रमोद चौधरी,तरणजीत सिंह,प्रभजीत सिंह,डोमेंद्र सावलकर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी गौरी शंकर पिपरे,अजय बघेल, जैन राजा, लिनेश बंसोड़े,मोहम्मद अमान,धनराज दर्रो, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
जगदलपुर:- जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। फिलहाल यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। सभी हितग्राही अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) केंद्रों में जाकर अपना व अपने परिवार वालों का बिना किसी शुल्क के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाएं जिससे कि वह शासन की योजनाओं का लाभ ले सके।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हितग्राही को आधार कार्ड व राशन कार्ड लेकर नजदीकी सीएससी केंद्रों में जाना होगा जिसके बाद आयुष्मान कार्ड बनते ही एपीएल राशनकार्डधारियों को 50 हजार व बीपीएल राशनकार्डधारियों को 5 लाख तक का इलाज चिन्हित अस्पतालों में निःशुल्क किया जाएगा।आयुष्मान कार्ड बनने के पश्चात कुछ दिनों के पश्चात पीवीसी कार्ड उसी सीएससी केंद्र के माध्यम से आपको निशुल्क प्रदाय किया जाएगा।वर्तमान में 35,284 पीवीसी कार्ड तेरह सीएससी केंद्रों के माध्यम से हितग्राहियों को निशुल्क वितरित किया जा रहा है।बचे हुए केंद्रों से भी पीवीसी आयुष्मान कार्ड का निशुल्क वितरण पीवीसी कार्ड प्राप्त के पश्चात प्रारम्भ किया जाएगा।
जिला कार्यालय सीएससी एवम आधार सेवा केंद्र शिवमंदिर वार्ड, डॉक्टर व्हीएलसोनी के क्लिनिक सामने स्थित है जहाँ सभी हितग्रहियों का आधार बनाया जाता है एवम साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा रहा है। 31 अगस्त तक आयुष्मान कार्ड बनाने का काम निरंतर चलेगा। जिस भी व्यक्ति का आधार कार्ड या आयुष्मान कार्ड नही बना है वह अपना कार्ड बनवा सकता है। चूंकि आयुष्मान कार्ड बनवाते समय फिंगरप्रिंट लेना अनिवार्य होता है इस कारण जिस व्यक्ति को कार्ड बनवाना है उसे स्वयं उपस्थित होना होगा।
दिनांक 08.07.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जेम्स विन्सटन नाम का व्यक्ति प्रार्थीया के साथ मेट्रीमोनियल साईट के माध्यम से शादी का झांसा देकर, शारीरिक शोषण कर प्रार्थिया से लगभग 07 लाख रूपये का धोखाधडी किया गया है, कि रिपोर्ट पर थाना कोवताली में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक-205/2021 धारा 420,376,506 भादवि0 दर्ज कर, विवेचना मंे लिया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुनेष्वरी नरेटी एवं प्रआर0 चोवादास गेंदले, आरक्षक गौतम सिन्हा एवं मआर0 शैलेन्द्री ठाकुर का टीम गठित किया गया। उक्त टीम के द्वारा आरोपी का पता तलाश किया गया। जिस दौरान उक्त टीम को बेंगलुरू रवाना किया गया। जहां पर उक्त टीम के द्वारा लगातार आरोपी का पता तलाश कर, दिनांक 03.8.2021 को आरोपी जेम्स प्रशांत विन्सटन पिता जे0एम0 विन्सटन, उम्र 44 साल निवासी अनंत नगर फेस-1, हुसकुर गेट, बेंगलुरू कर्नाटक को हिरासत में लेकर पुछताछ पर अपराध कारित करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य उक्त अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को विधिवत् बेंगलुरू से गिरफ्तार कर, ट्रांजिस्ट रिमांड पर लिया गया। जिसे आज दिनांक 05.8.2021 को माननीय न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा जी की जयंती स्थानीय “राजीव भवन” में सादगी व गरिमा के साथ मनाई गई।
उसके उपरांत शहर के हृदय स्थल झंकार चौक में स्थित बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा की आदमकद मूर्ति पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ क्रेडा विकास विभाग के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन, महापौर सफीरा साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित की गई।
तदुपरांत उनके जीवनी पर प्रकाश डालते जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ क्रेडा विकास विभाग के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन,महापौर सफीरा साहू ने कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेताओं में से थे परिवर्तन यात्रा के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए झीरम नरसंहार में उन्होंने भी अपने प्राणों की आहुति दी आज उन्हीं की जयंती पर कांग्रेस परिवार के लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने एकत्रित हुए हैं उन्होंने बस्तर में कांग्रेस की मजबूती के लिए कई योगदान दिया था कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए जवाबदारी का उन्होंने ईमानदारी के साथ निर्वहन किया व्यावहारिकता और कुशल नेतृत्व उनके जीवन में कूट-कूट के भरी थी अपने क्षेत्र में भी उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कई कार्य किए कार्यकर्ताओं में उनकी काफी अच्छी छवि और पकड़ थी उनकी जीवनशैली को उनके समर्थक अपना आदर्श मानकर उसका अनुसरण कर रहे हैं अपने विधानसभा क्षेत्र में बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा की एक अलग छाप थी सेवक बनके उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा की और उनके अच्छे बुरे वक्त में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे और क्षेत्रवासियों को ऐसे हालातों और विषम परिस्थितियों में भी अकेलेपन महसूस होने का एहसास कभी नहीं दिलाया इसलिए लोग उन्हें पूजते थे तथा उन्हें बस्तर टाइगर के नाम से जाना पहचाना जाता था तथा वह अपने क्षेत्र के मसीहा भी थे।
बस्तर के कद्दावर नेता बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर की राजनीति में बस्तर टाइगर के नाम से जाने वाले महान नेता रहे है शहीद महेंद्र कर्मा ने बस्तर के जनता के प्रति उनकी समर्पण भावना आदिवासियों के उत्थान की सोच और जरूरतमंदों के लिए हमेशा मददगार एवं सरकार पक्ष की हो या विपक्ष की हमेशा कार्यरत रहे हैं शहीद महेंद्र कर्मा में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उनमें नेतृत्व की क्षमता विकसित हो गई थी उनकी क्षमता के अनुसार ही इन्होंने राजनीति में कदम रखा सन 1980 में 30 वर्ष की आयु में उन्होंने दन्तेवाड़ा से विधायक की सीट पर जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने, 1994 में दंतेवाड़ा जिला पंचायत का चुनाव लड़ कर इन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की, जब छठवीं अनुसूची बस्तर में लागू करने की बात उठी तो उन्होंने अपनी ही पार्टी से बगावत कर 1996 में संसद का चुनाव निर्दलीय लड़ा और सांसद बने बस्तर के गैर आदिवासियों के बीच उनकी काफी अच्छी पैठ और भूमिका थी बस्तर के गैर आदिवासी उन्हें अपना कद्दावर नेता समझते थे और उन्होंने इस विश्वास और भरोसे को कायम भी रखा इस बीहड़ अंचल की तरक्की और विकास में इन्होंने अपना लोहा मनवाने में सफल साबित हुए, अविभाजित मध्यप्रदेश में जेल मंत्री के पद पर कार्यरत रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वाणिज्य, उद्योग, ग्रामोद्योग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री भी बने 2003 से 2008 तक नेता प्रतिपक्ष के पद पर आसीन थे सलवा जुडूम अभियान के जन्मदाता व नेता बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा नक्सलियों के टारगेट में सबसे ऊपर पंक्ति में थे महेंद्र कर्मा को नक्सलियों का विरोध करने की बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी नक्सलियों ने उन पर कई बार जानलेवा हमले किए पर हर बार वे बच निकलते थे नक्सलियों ने उनके परिवार पर भी हमला करना शुरू कर दिया था कर्मा परिवार के दो दर्जन से ज्यादा सदस्यों की नक्सलियों ने निर्मम हत्या की, बावजूद उसके नक्सलियों से लोहा लेने में पीछे नहीं रहे आखरी सांस तक उन्होंने बस्तर के माओवादियों का सामना किया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन तथा महापौर सफीरा साहू ने शहर के चार वार्डों विजय वार्ड,बलीराम कश्यप वार्ड, सुंदरलाल शर्मा वार्ड तथा राजेंद्र नगर वार्ड में 34 लाख 10 हजार रुपए के सी सी सड़क निर्माण,आर सी सी नाली निर्माण एवं पुलिया के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने शहर के विजय वार्ड में आर सी सी नाली निर्माण लागत 5 लाख 43 हजार रुपए एवं सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 5 लाख 40 हजार रुपए , बलीराम कश्यप वार्ड क्रमांक 43 में 7 लाख 57 हजार रुपए के नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य तथा सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 32 में आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य लागत 5 लाख 88 हजार रुपए एवं राजेंद्र नगर वार्ड क्रमांक 21 में आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 9 लाख 82 हजार रुपए के लागत का भूमिपूजन किया
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार लगातार नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित है तथा अधोसंरचना मद से शहर में पुल पुलिया, सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य करवा रही है वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के कारण जहां सारे देश में विकास कार्य बंद पड़े हैं उन परिस्थितियों में भी हमारी सरकार लगातार कार्य करवा रही हैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश एवं आशीर्वाद से नगरीय निकाय क्षेत्र में विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी
महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं और इस हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी सहित कांग्रेस संगठन का भी सहयोग लगातार मिल रहा है |
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की पूर्व की सरकार में जहां ठेकेदारों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाती थीं हमारी कांग्रेस की सरकार में वार्ड के विकास के लिए कार्य करवाए जा रहे हैं कांग्रेस सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव,विक्रम सिंह डांगी, अनिता नाग,सुशीला बघेल, पार्षद बलराम यादव, पार्षद कमलेश पाठक पार्षद सुभम यदु, दयाराम कश्यप, भारती श्रीवास्तव, ममता पोटाई, पूर्व पार्षद कल्पना मेश्राम,गौरनाथ नाग, विरेन्द्र सिंह चौहान, रामकुमार मंडावी,मनोज ठाकुर कांग्रेस नेता अवधेश झा,प्रवीण जैन,नितिश शर्मा , अल्ताफ खान,जया चेरपा , संजय राय, अमाना बेगम, शहनाज़ बेगम सहित नगर निगम जगदलपुर के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल एवं नगर निगम जगदलपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |
घटना ग्राम खप्परवाड़ा थाना गुण्डरदेही की है ,दिनांक 03 अगस्त को आरोपी के विरुद्ध अंगेश्वर देशमुख ,हिमांशु देशमुख ,राजेन्द्र चंद्राकर एवम अन्य द्वारा परमेश्वर यादव पिता स्व तुलसीराम निवासी खप्परवाड़ा के विरुद्ध शराब के नशे में धुत्त होकर अश्लील गाली गलौच ,जान से मारने की धमकी संबंधी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई , आरोपी परमेश्वर यादव निवासी की उक्त प्रकरण में गिरफ्तारी से पूर्व जामा तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक खतरनाक चाकू जप्त किया गया ,जिसके संदर्भ में आरोपी के पास किसी प्रकार का वैध लाइसेंस नही होने के कारण 25 आयुध अधिनियम में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।।
नाम आरोपी-परमेश्वर यादव पिता तुलसीराम यादव 27 साल साकिन खप्परवाड़ा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद।
जगदलपुर, 05 अगस्त 2021/ शासन के निर्देशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 जगदलपुर में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नवीन प्रवेशित छात्राओं के साथ-साथ पूर्व की छात्राओं को विधिवत शाला प्रवेश कार्यक्रम में बुलाकर टीका लगाकर तथा पौधारोपण हेतु पौधा युक्त गमला प्रदाय कर इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद श्री कमलेश पाठक को एसएमडीसी की अध्यक्ष कल्पना मेश्राम, अम्माजी राव को तथा एसएमडीसी सदस्य संजय राय को को आमंत्रित किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना के माध्यम से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तत्पश्चात राजगीत तािा स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रमों का संचालन किया गया। उक्त गीत विद्यालय की शिक्षिकाओं जयमती, मनीाक्षी मरावी, मीरा तथा सीमा ध्रुव द्वारा गाया गया।
इस बीच छात्राओं को तिलक लगाकर तथा उन्हें पौधे का गमला भी प्रदाय किया गया। इस कार्यक्रम में नवीन छात्राओं का उत्साह देखते बनता था, पौधे से लगा गमला पाकर उनका प्रतिकक्रया प्राचार्य द्वारा पूछा गया तो उत्साहित छात्राओं ने कहा कि हम इन पौधों का जतन अपने छोटे भाई-बहनों जैसे करेंगे, रोज पानी देंगे और अंत तक जीवित रखने का प्रयास करेंगे। अपने-अपने उद्बोधन में वरिष्ठ व्याख्या श्रीमती माधुरी कुशवाह तथा प्र.अ. शैलेन्द्र देवांगन द्वारा छात्रों के हित में बातें कही गई, उन्हें नियमित उपस्थित होने हेतु कहा गया। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ने इस अवसर पर छात्राओं को अध्ययन कार्य के लिए प्ररित किया और पौधों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने हेतु कहा। अंत में पार्षद कमलेश पाठक ने छात्राओं को कोविड नियमों का पालन करते हुए शाला में उपस्थित होने को कहा। आभार प्रदर्शन मीरा हिरवानी तथा कार्यक्रम संचालन संजीव शील ने किया।
दंतेवाड़ा:- जिले के घोटिया में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में बुलेरो गाड़ी आ गई है। ब्लास्ट से दो नागरिक गंभीर रुप से और 10 मामूली रूप से घायल हुए हैं। मौक़े पर सुरक्षा बल पहुँच गए हैं।
घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है |