City Media - Page 1733 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1733

विधायक चंदन कश्यप ने समर्थन मुल्य पर धान विक्रय हेतु कृषकों के पंजीयन के संबंध में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

0

नारायणपुर – छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप चंदन कश्यप ने ओरछा (अबूझमाड़) तहसील के ग्रामो के कृषकों के धान खरीदी हेतु पंजीयन मे राजस्व अभिलेख से संबंधित विवरण यथा खसरा नंबर, बसरा नम्बर की प्रविष्टि की अनिवार्यता से छुट प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र*

नारायणपुर जिले का ओरछा असर्वेक्षित क्षेत्र होने के कारण और पंजीयन की प्रक्रिया को भूईया से जोड़ देने के कारण उस क्षेत्र क्षेत्र के किसानो का पंजीयन नहीं हो पा रहा है।

Big Breaking मानपुर चौक पुलिया पर 10 दिनों के अंदर की तीसरी बड़ी दुर्घटना, मौके पर युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा – मानपुर चौक पुलिया पर 10 दिनों के अंदर की तीसरी बड़ी दुर्घटना | घटना आज शाम 4.30 बजे की बताई जा रही है मोटरसाइकिल Cg 04 0680 पर अपनी बहन के साथ रविवार बाजार कर वापस अपने ग्राम कारू टोला जा रहा था युवक की घटनास्थल पर सर पर चोट लगने से ही मृत्यु हो गई | मृतक कारुटोला का रहने वाला था युवक का नाम सोनू उर्फ नरेंद्र पिता रामाधार बताया जा रहा है | सूत्रों द्वारा यह पता लगा है कि टक्कर मारने वाली मेटाडोर थी जो कि मौके से फरार हो गई |

हाल ही में अभी तीन दिन पहले एक 25 वर्षीय आर्मी का सिपाही जिसका सिर बुरी तरह से कुचल गया था कि पहचान में नहीं आ रहा था | आये दिन इस तरह की दुर्घटना से किसी न किसी की जान जा रही है किन्तु प्रशासन द्वारा इन तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

असुरक्षा : हाथी ने मवेशी को मार डाला, ग्रामीण का तोड़ा आशियाना,वन विभाग की बढ़ रही परेशानियां।

0

डौंडी :(चैनल इंडिया) बालोद जिला के डौंडी फारेस्ट में काफी दिनों से उत्पात मचा रहे चंदा हाथियों का दल ग्रामीणों की धान फसलों को ज्यादा नुकसान पहुँचाने बाद अब मवेशियों का जान ले रहा है।वही रिहायसी इलाके पहुँच घरो को भी तोड़फोड़ करने लगा है। ऐसे में ग्रामीण जन अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रतजगा करने लगे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गौरतलब है कि पिछले 16 दिनों से डौंडी वन परिक्षेत्र के आसपास गावों में किसानों का धान फसल तबाह करते आ रहे 22 सदस्यीय चंदा हाथियों का दल अब रिहायसी इलाका करीब पहुँच रहा है, बीती रात ग्राम जबकसा के आदिवासी ग्रामीण श्रवण नुरेटी के मवेशी को घायल किया तो वही एक मवेशी को पैरों से रौंदकर जान ले ली,मृत मवेशी के पेट की अंतड़ी बाहर आ गयी।

वही ग्राम के रामसिंग गोड़ के आशियाना को सुठ से उठाकर तहस नहस कर दिया। हाथी के आतंक से ग्रामीण पड़ोसी घर के छत पर चढ़कर अपनी सुरक्षा व्यवस्था बनाई। जबकसा के कई ग्रामीणों की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुँचाई। हाथियों की उत्पात के चलते ग्रामीण जन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

रात भर दहशत में रतजगा करते रहे। सुबह वनविभाग की टीम जबकसा में वस्तुस्तिथि का जायजा लिए। बताया जा रहा पिछले दो रात्रि से जबकसा में उत्पात मचाकर हाथियों का दल जंगल की ओर चले जाते है। अभी यह नही कहा जा सकता कि जबकसा के ग्रामीण हाथियों को लेकर कितने सुरक्षित है। जिस तरह हाथियों का दल ग्राम करीब पहुँच रहे है उससे ग्रामीण जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत नजर आने लगे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

मुआवजा को लेकर किसानों की बढ़ रही चिंता।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

साल में एक बार खेत से धान फसल जरिये जीवन यापन करते आ रहे किसानों की चिंता इसलिए बढ़ते जा रही है कि वे भगवान भरोसे धान उत्पादन करते है यही उनका आय का जरिया है। लेकिन आफत की तरह आये हाथियों की दल फसलों को बर्बाद कर रहे है उससे उनकी मुसीबत बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी मुआवजा कम होती है। जनपद उपाध्यक्ष पुनीत सेन ने कहा है कि किसानों की फसल नुकसान तहत मुआवजा दिया जाना किसान हित मे न्योचित होगा।

गुरुर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

0

बालोद / गुरूर – शासकीय महाविद्यालय गुरुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2020 के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.एल.बघेल के द्वारा महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा भारत की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए कार्यों पर दृष्टिपात करते हुए उनके कार्य को एक महान कार्य बताया और देश के समस्त नागरिकों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना योगदान देने को कहा । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. के. एल. रावटे, डॉ. वाय. के. धुर्वे, प्रो. एल. हिरवानी, प्रो. एस. जोशी, श्रीमती सविता गिलहरे, राजन सिंह, विनोद साहू , शेखर साहू, भुवन धुर्वे, योगेश्वर सोनभद्र, शत्रुघ्न यादव, डेमीन बाई,अन्य कर्मचारी गण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही ।

Breaking – 48 घण्टे के भीतर इनामी समेत चार माओवादी गिरफ्तार, नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज,भैरमगढ़ ईलाक़े से पकड़े गए वांटेड, सावनार से नक्सल सामग्री के साथ एक गिरफ्तार

0

बीजापुर – माओवादी विरोधी अभियान के तहत गश्त पर निकली पुलिस पार्टी में अलग-अलग स्थानों से चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीजापुर और भैरमगढ़ थाना इलाके से हुई है। इसमे सावनार, मुकापारा, उसपरी एवं डालेर शामिल है।
शुक्रवार को थाना भैरमगढ़ से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी उसपरी, बिरियाभूमि, डालेर, धुडसाकल, टिण्डोडी की ओर रवाना हुई थी । शनिवार को उसपरी के जंगल से दो माओवादियों एवं डालेर से एक माओवादी को पकड़ा गया ।

इनकी पहचान वामन पोयाम पिता पण्डरू निवासी डालेर, कमामू पिता मासो निवासी उसपरी थाना टीबू पिता चैतु निवासी उसपरी के रूप में हुई है। इन पर भटवाड़ा के पास पेड़ व रोड काटकार जगह जगह मार्ग अवरूद्ध करने, पुलिस पार्टी व मतदान दल को क्षति पहुचाने के लिये आईईडी लगाने जैसी कृत्यों में संलिप्त होने का आरोप है। इसके अलावा टिण्डोडी रोड निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल बताए गए है । एसपी बीजापुर द्वारा फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिये 10-10 हजार रूप्ये ईनाम की घोषणा की गई थी। वही बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत सीआरपी 85 बटालियन ए कंपनी के जवान गत दिन ही मुकापारा,सावनार, कोरचोली, गुण्डापारा की ओर निकले थे ।

सावनार के मुकापारा के पास एक घर से संदिग्ध भागते हुये नजर आये। घर की तलाशी लेने पर तीन नग पिटठू, दो नग मेग्जीन पोच, नक्सली साहित्य बैनर पर्चा मिला । दूसरी पार्टी द्वारा मुकापारा से एक युवक द्वारा किसी चीज को छुपाते हुये पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की। पकड़े जाने पर पुछताछ पर अपना नाम लच्छु पूनेम सावनार बताया। उसके घर की तलाशी पर माओवादी फोटो एल्बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, गन पावडर, सल्फर पावडर, सेल, आईईडी स्वीच, माओवादी बैनर, पिटठू, सुतली बम, प्राथमिक उपचार बाक्स, मोबाईल, पावर बैंक, खुदाई के औजार, हेक्सा ब्लेड बरामद किया गया । ग्रामीणों ने गिरफ्तारी से बचाने के लिये उस दौरान जवानों के उपर पथराव किये। जिसमें 8 जवान घायल हो गये । गिरफ्तार माओवादियों के विरूद्ध थाना बीजापुर एवं भैरमगढ़ में विधिवत वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायालय में पेश किया गया।

मारपीट के विरोध में धरना देने सावनार से चेरपाल पहुंचे ग्रामीण, मारपीट के आरोप के बाद जिला प्रशासन से करना चाहते है शिकायत

0

बीजापुर:– शुक्रवार को गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार के ग्रामीणों ने गस्त पर गए सुरक्षा बल के जवानों पर गांव की महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया था और अब शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गांव के करीब 100 से अधिक महिला पुरुष प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने चेरपाल पहुंचे हैं ग्रामीणों का कहना है कि गस्त के नाम पर गांव में ग्रामीणों के साथ सुरक्षा बल के जवानों द्वारा किए जाने वाले मारपीट और गिरफ्तारी के खिलाफ वे धरना

प्रदर्शन करना चाहते हैं परंतु कुछ सरपंच के समझाइस के बाद उन्होंने शनिवार को होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया अब यह ग्रामीण बीजापुर जाकर जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने पर पड़े हुए हैं अपनी मांगों को लेकर चेरपाल पहुंचे सावनार के ग्रामीणों का आरोप है कि इसके पूर्व भी सुरक्षाबलों द्वारा गैस के नाम पर किए जाने वाले अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई गई थी परंतु आज पर्यंत तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है इसलिए अब यह अपनी मांगों के पूर्ण होने के आश्वासन मिलने तक डटे रहने की बात कह रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि अगर वे अपनी मांगों को लेकर बीजापुर नहीं पहुंच पाते हैं तो जिला प्रशासन का कोई प्रतिनिधि चेरपाल आकर उनसे मुलाकात करें ताकि वह अपनी मांगो समेत समस्याओं को लेकर बात रख सकें।

छत्तीसगढ सरकार ने आज कई कलेक्टर समेत IAS अफसरों के तबादले

0

रायपुर – छत्तीसगढ सरकार ने आज कई कलेक्टर समेत IAS अफसरों के तबादले किए हैं।
जारी आर्डर के मुताबिक तीन कलेक्टर सहित कुल 9 आईएएस और एक आईआरएस अफसर शामिल हैं।

अमृत खलको को राज्यपाल के स.चिव के साथ आयुक्त सचिव कृषि एवं गन्ना का अतिरिक्त प्रभार, एस प्रकाश को विशेष सचिव पंचायत को सचिव पीएचई पदस्थ करते हुए संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार और मोहम्मद कैसर को विशेष पंचायत तथा अतिरिक्त आयुक्त मनरेगा को संचालक पंचायत बनाया गया है।के एल चौहान कलेक्टर कांकेर संयुक्त सचिव वन विभाग के साथ संचालक आजीविका मिशन का दायित्व सौंपा गया है।
रानू साहू को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ पर्यटन मंडल एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, नीलेश क्षीरसागर संचालक कृषि को कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है।
चंदनकुमार सुकमा कलेक्टर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इफ्फत आरा एमडी पर्यटन को पाठ्यपुस्तक निगम का एमडी,विनित नंदनवार एडीएम रायपुर को सुकमा कलेक्टर तथा अभिनव अग्रवाल(आईआरएस) संचालक खाद्य विभाग को वेयर हाउसिंग का संचालक बनाया गया है।

Breaking कोरोना अलर्ट – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 10 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 01, वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 05  से 01, वार्ड क्र 09  से 01, वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 22  से 02, वार्ड क्र 23  से 02 और वार्ड क्र 27  से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है | इस प्रकार एंटीजन से 07  और RTPCR से 02  और ट्रू नॉट से 01  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 10  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आपको बता दें कि दिनांक 29 अक्टूबर 2020 को वार्ड क्र 19 से एक युवक की मृत्यु हो गई थी मृतक का कोरोना टेस्ट के लिए RTPCR के तहत सैंपल लिया गया था जो कि आज कोरोना पॉजिटिव आया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विद्धूत विभाग के दफ्तर के आसपास असमाजिक तत्वों की करतूत बढ़ी

0

बालोद– जिला के गुरूर विकासखंड के गुरूर विद्धूत सब स्टेसन के आसपास असमाजिक तत्वों के द्वारा आयेदिन शराबीयो के द्वारा मंदिरा सेवन के पश्चात या सेवन करते बखत अश्लिल गाली गलौज के चलते आसपास निवास करने वाले लोग काफी हद तक परेशान हैं परेशानी का

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

आलम यह है की महिलाएं और बच्चे अपने घरों से निकलने के लिए भयभीत हो जाते हैं । आपको बता दें की नगर से लगे बोरतरा गांव में विद्धुत विभाग की सब स्टेशन है जंहा दिन भर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी काम निपटाने में लगे रहते हैं लेकिन इनके वापस डिव्टी खत्म कर घर जाने के बाद यंहा पर शराबीयो की जमघट लगा रहता हैं जंहा पर शराब पीकर शराबी

अक्सर गंदी और अश्लिल गाली गलौज करते हैं जिसके चलते आसपास निवास करने वाले लोग काफी दिनों से परेशान हैं कई बार लोगों के द्वारा शराबीयो को यंहा पर बैठकर शराब पीने के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

लिए मना किया गया है लेकिन शराबी उल्टा मना करने वाले लोगों के साथ गाली गलौज करने लग जाते हैं ।विद्युत विभाग के अधिकारी भी इन शराबीयो के द्वारा फैलाए हुए कचरे से रोज परेशान हैं गुरूर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी शिकायत करने पर पहुंचती है लेकिन शराबीयो के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

नजदिक आते ही शराबी रफ्फू चक्कर हो जाते हैं जिसके चलते पुलिस के हाथ आसानी से नहीं आते हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मासूम से बेरहमी दिखाने वाले आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद में पदस्थ आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय को भिलाई पावर हाउस में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

0

बालोद–मासूम से बेरहमी दिखाने वाले आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद में पदस्थ आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय को भिलाई पावर हाउस में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। जिसे बालोद थाने में पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया।बता दें कि बालोद में पदस्थ आरक्षक अविनाश राय ने डेढ़ साल की मासूम को 50 बार सिगरेट से दागा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

था। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी उधार के पैसे वसूलने गया था। आरक्षक अविनाश राय नशे में धुत था, इस दौरान उसने डेढ़ साल की मासूम को कई बार सिगरेट से दागा। मासूम बच्ची की मां ने पुलिस थाना बालोद में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरक्षक अविनाश राय का हाल ही में बालोद से दुर्ग रक्षित केंद्र ट्रांसफर हुआ था। आरक्षक ग्राम सिवनी में किराए के मकान में रह रहा था ।दरअसल नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपने मकान मालकिन की डेढ़ साल की बेटी की इसलिए बेरहमी से पिटाई करने के साथ सिगरेट से जला दिया,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

क्योंकि वह उसको पापा नहीं कह रही थी. बच्ची की मां उसे जख्मी हालत में लेकर बालोद थाने पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मी अविनाश राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने भी बालोद और दुर्ग के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने की मांग के साथ-साथ धारा भी बढ़ाने की बात की कही थी. उन्होंने इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस की धारा 375 भी लगाने की बात कही

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

है.बच्ची की मां ने बताया था कि दुर्ग रक्षित केंद्र में दबादला से पहले रक्षित केन्द्र बालोद में पदस्थापना के दौरान आरक्षक अविनाश राय मेरे मकान में किराए से रहा करता था. उसने उधारी दे रखी थी, जिसकी वसूली के लिए वह 24 अक्टूबर को मेरे घर में आकर रुका हुआ था. 29 अक्टूबर को रात में बच्ची को मेरे को पापा बोलने के लिए दबाव डालने लगा. बच्ची ने जब पापा नहीं बोला तो गंदी गाली देते हुए बच्ची का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ को सिगरेट से जला

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दिया था।बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी को समझाने की कोशिश पर वह उसी को गाली देते हुए मारपीट करने लगा. मारपीट की वजह से उसके भी शरीर में भुजा, पीठ, घुटना में दर्द हो रहा है. घटना को आस-पास के लोगों ने देखा और सुना है. मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।

MOST POPULAR

HOT NEWS