City Media - Page 1675 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1675

चिटफंड कम्पनी में फसे पैसा की वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवम् उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर पद यात्रा करते मुख्यमंत्री निवास जाने तथा 30/01/2021 को गांधी जी के पुण्यतिथि के दिन तहसील कार्यालय भानुप्रतापपुर के पास मौन रहकर अनशन करने की रणनीति बनाई

0

दिनांक 5 जनवरी 2021 भानुप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई, संघ के अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी ने कहा कि सरकार अपने किए गए वादा को निभा नहीं रही है तथा कंपनियों पर कार्यवाही के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है ,अपने चुनावी सभा में कभी नहीं कहा कि कंपनियों पर कार्यवाही करके पैसा दिलाएंगे । बैठक में संघ के संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सलाहकार श्रीराम ठाकुर, बहुर सिंग साहू , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू , रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , हरिशंकर देवांगन , दुलार दास , सुमरण दास , डोमेंद्र भूआर्य , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी बैठक में उपस्थित थे,बैठक में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

उपस्थित संघ के संरक्षक घना राम साहू ने कहा चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में बढ़ावा देने से छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, जिसमें एक सौ दस चिटफंड कम्पनी में से मात्र एक कम्पनी यालको ग्रुप का ही जमीन को सरकार द्वारा कुर्क कर निवेशकों का तीस प्रतिशत पैसा वापस की गई है जबकि चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अध्यक्ष थे, संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी, बैठक में निम्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित थे, कोलकत्ता वेयर, यालको, सांईप्रसाद, सनसाईन इंफ्राबिल्ड कार्पोरेशन,एस पी एन जे,बी एन गोल्ड,पी ए सी एल, जी एन गोल्ड, गरिमा , एनआई सी एल, साई प्रकाश, फ्यूचर गोल्ड,गुरुकृपा, दिब्यानी,सुभ लाइट, जे एस वी,रुचि रियल, श्रीराम रियलस्टेट, एस यू एस के,रॉयल विजन,विनायक होम,ए डी वी,भूमिदेवकांन,टोबो जनस्वास्थ्य कल्यालन,सजीवनि,.मिलियन माईनस
बी एन पी इंडिया,अनमोल इंडिया,साईं दीप,सत्यादीप,स्काई मार्ग फाइनेंस,एस.पी.एन.जे.,सनसाइनहाईटेक इंफ़्राकान, एन आई सी एल, कम्पनी के निवेशक बैठक में उपस्थित रहे।

*छतीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ बालोद एवम् कांकेर जिला ( संयुक्त)

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

सायबर जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

सड़क सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

दिनांक 03.01.2021 से 05.01.2021 को थाना देवरी के तत्वाधान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् पंचायत स्तरीय 03 दिवस टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें थाना देवरी व चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम देवरी, मार्री, पसौद, खैरा,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आतरगांव, गहिरा नवागांव, आलीवारा, रीवागहन, राणाखुज्जी, राघोनवागांव, साल्हे बाजार, पिनकापार, संबलपुर, कुआगांव, खपराभाट, पीपरखार, नाहंदा, सुरसुली, जेवरतला, बोईरडीह, रानीतराई रोड़, टटंेगा, भरदा, हरदी, फरदफोड, परसुली, सिरपुर, किसना, बहेराभाठा के लगभग 30 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रतियोगिता के दौरान 30 ग्राम के ग्रामीण एकत्र हुये। खिलाड़ियों को तथा ग्रामीणों को साईबर जागरूकता अभियान तथा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री दौलत राम पोर्ते तथा थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक नवीन बोरकर के द्वारा उपस्थित खिलाडियों व आमजनों को सायबर अपराध से बचने हेतु उपाय जैसे- अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में ।दल क्मेा फनपबा ैनचचवतजए ज्मंउ टपमूमत इत्यादि एप अपलोड नहीं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

करने, गुगल सर्च इंजन में उपलब्ध कस्टमर केयर के फर्जी मोबाईल नम्बरों पर संपर्क करने से बचने यू.पी.आई. पिन शेयर करने से बचने, सोशल मिडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी बैंकिंग संबंधी जानकारियां पोस्ट न करने के संबंध में जागरूक किया गया। ए.टी.एम. क्लोन कर ठगी करना, ए.टी.एम. कार्ड बंद होने संबंधी आने वाले फर्जी फोन कॉल, लोन लेने संबंधी फोन कॉल मैसेज से, लॉटरी के नाम पर, किसी भी सोशल मिडिया के माध्यम से महंगो सामानों को सस्ती दर में बेचने का प्रलोभन देने एवं अपने ए.टी.एम. कार्ड का सुरक्षित ढंग से

उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने संबंधी सुरक्षात्मक उपाय जैसे-सीट बेल्ट लगाने तथा दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेंट प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु के प्रमुख कारण:- (1) रेड लाईट जम्प नहीं करने (2) शराब पीकर वाहन नहीं चलाने (3) माल वाहक वाहन से सवारी का उपयोग नहीं किये जाने (4) ओवर स्पीड वाहन नहीं चलाना (5) वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

30 ग्रामों की क्रिकेट टीमों का क्रिकेट मैंच आपस में खेला गया। जिसमें फाईनल मैच ग्राम देवरी और राणाखुज्जी की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें देवरी की टीम विजेता तथा राणाखुज्जी की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह कार्यक्रम में श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, ग्राम पंचायत मार्री बंगला सरपंच श्री अमर लाल भूआर्य, ग्राम देवरी सरपंच श्रीमति डोमेश्वरी मंडावी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये। जिनके द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया।

जिले में माल वाहक वाहनों पर सवारी भरकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही

0

बालोद – जिला बालोद अंतर्गत मालवाहक वाहनों से सवारी ले जाने के कारण, एक्सीडेंट की घटनाओं की वृद्धि को देखते हुये, दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा जिले से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध उचित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।     

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसी तारतम्य में दिनांक 05.01.2021 को जिला बालोद के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में माल वाहक वाहनों पर सवारी भरकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध पर मोटर व्हीकल एक्ट तहत् कार्यवाही की गई है, जो निम्नानुसार है-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

क्रमांक  थाना   माल वाहक में सवारी ढ़ोना

1      बालोद  03

2      राजहरा 02

3      डौण्डीलोहारा     01

4      अर्जुन्दा 03

5      गुण्डरदेही       04

6      यातायात बालोद  04

योग    17

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

माल वाहक वाहनों में सवारी ले जाने वाले वाहन चालकों के ड्रायविंग लायसेंस को निरस्त करने परिवहन विभाग को पत्राचार किया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस बालोद तथा थाना गुण्डरदेही द्वारा मोटरयान अधिनियम में की गई कार्यवाही निम्नानुसार है-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

1      दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना  06     –

2      बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाना      13

3      यातायात नियमों का पालन नहीं करना     14

4      बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना        05

5      वाहन में माल का उंचे की ओर निकाल होना       03    

6      तेज गति एवं माल वाहक में सवारी ले जाना             01

7      नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियमानुसार न लिखा होना 02     –

योग    43

बालोद पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जायेगा, जिसमें माल वाहक वाहनों द्वारा सवारी ढ़ोने के विरूद्ध कार्यवाही, सीट बेल्ट न लगाने वाले कार चालकों के विरूद्ध कार्यवाही तथा दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेंट प्रयोग नही करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। इसके अतिरिक्त वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु के प्रमुख कारण:- (1) रेड लाईट जम्प करना (2) शराब पीकर वाहन चलाने (3) वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग (4) ओवर स्पीड (5) माल वाहक वाहन से सवारी ढ़ोने वाले वाहनों पर बालोद पुलिस द्वारा लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की जावेगी।

एन. एस. यू.आई ने एक रुपया एक पैली धान, देकर बढ़ाए किसानो का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की, केंद्र के काले कानून का विरोध जताया।

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

आज जिला एन. एस. यू.आई ने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा कर निर्देश से जिले के विभिन्न धान उपज केन्द्रों में किसानों के बीच जाकर एक रुपया एक पैली धान देकर बढ़ाए किसानों का सम्मान कार्यक्रम की सुरुवात की जिसमे किसानों ने समर्थन देकर केंद्र के काले कानून का विरोध जताया |

एन. एस. यू.आई से पार्षद विजय ने बताया कि किसान, किसान आंदोलन का पुर्ण समर्थन कर रहे है एन. एस. यू.के लोगो को किसान भाइयो से एक जगह पर दो से तीन पैली धान एव एक सौ रपये तक अपने स्वेक्षा से दान कर रहे है। केन्द्र सरकार के काले कानून के बारे में बस्तर के किसान भाई भी भली भांति जानते है इस लिए इस कार्यक्रम का जोरो से सहयोग दे रहे है इस कार्यक्रम मे एन. एस. यू.आई से युवा पार्षद विजय सलाम ,एन. एस. यू.आई जिला अध्यक्ष उमेश कर्मा,एन. एस. यू.आई पूर्व जिला अध्यक्ष जय वट्टी,अल्ताफ खान ,विसु पात्र, सोहन पोटाई,लक्की ,कोमल,कामदेव आदि सम्मिल थे |

शहर के बीचोबीच स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगे शासकीय आवास को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया।

0

जगदलपुर ।शहर के बीचोबीच स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगे शासकीय आवास को 4 जनवरी की सुबह बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगे शासकीय भवन को 4 जनवरी को एसडीएम व पीडब्ल्यूडी व राजस्व अमला द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया गया है वह शासकीय भवन एक महिला शिक्षिका को आवंटित किया गया था और उस महिला शिक्षिका विगत कई वर्षों से उस शासकीय भवन में निवासरत थी उक्त महिला ने बताया कि भवन को तोड़ने से पूर्व उन्हें नोटिस नहीं दिया गया था बिना नोटिस दिए ही तोड़ दिया गया।

उक्त भवन को तोड़ने से पूर्व उन्हें मौखिक सूचना दी गई। उक्त शिक्षिका ने बताया कि भवन को तोड़ने से पूर्व उन्हें नियमानुसार नोटिस दिया जाना था किंतु उन्हें शासकीय अधिकारियों द्वारा नोटिस नहीं दिया गया और भवन को तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि आप जिस शासकीय भवन में रहती हैं उसे खाली कर दें और दो-तीन दिन के अंदर ही उक्त भवन को तोड़ दिया गया। शिक्षिका ने आगे बताया कि उसके पिता की तबीयत काफी दिनों से खराब होने के कारण वह अपने पिता के निवास में विगत तीन-चार माह से रह रही हैं और उनका सामान शासकीय भवन में ही था सूचना दिया गया कि आप अपना सामान खाली करने का उनको तोड़ा जाना है और आनन-फानन में उनके मकान के सामान को कर्मचारी द्वारा निकाल कर बाहर रख दिया गया। और जेसीबी चला कर उक्त भवन को तोड़ दिया गया।

इस संबंध में एसडीएम श्री मरकाम से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षिका विगत 6 माह से इस भवन में नहीं रहती हैं और यह भवन जर्जर हो चुका है जो कभी भी गिर सकता है इस कारण उक्त भवन को तोड़ना जरूरी था।

शहर मे ऐसी चर्चा भी है की क्या इसी तर्ज पर शहर में स्थित अन्य विभाग के शासकीय भवन जो जर्जर हो चुके हैं उन्हें भी तोड़ा जाएगा या उक्त भवन को ही तोड़ा जाना जरूरी था।

पंचायत सचिव को शासकीयकरण करने मुख्य सचिव को ज्ञापन

0

डौंडी – छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत सचिव जो 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य एवं केंद्र शासन के उन सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने कर कार्य करते है | पंचायत सचिवों के साथ नियुक्त सभी कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी को शासन द्वारा शासकीयकरण कर दिया गया है | केवल पंचायत सचिव शासकीयकरण से वंचित है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने हेतु प्रदेश के 65 सम्मानीय विधायकगण द्वारा अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया जा चूका है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मुख्य सचिव को ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है पंचायत सचिव के कार्य को देखते हुए व विधायकों के अनुशंसा पत्र को देखते हुए परीक्षा अवधि समाप्ति के पश्चात् शासकीयकरण करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बांस डिपो से लकड़ी सहित ट्रेक्टर चोरी के मामले में फरार आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी

0

ग्राम सिकोसा के बांस डिपो से अप्रेल माह में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के0के0 मिश्रा एवं वनरक्षक भूषण लाल द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एक न्यू हालैण्ड ट्रेक्टर में कहुआ जलाऊ लकड़ी चार चट्टा अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे वन विभाग के शासकीय डिपो सिकोसा में खड़ा किया गया था। किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त वाहन की चोरी कर लिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

घटना दिनांक 27.04.2019 की है। दिनांक 26.04.2019 को थाना गुण्डरदेही में वन विभाग की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा पंजीबद्ध कर आरोपी गजेंद्र चंद्राकर ऊर्फ लाल  पिता रेवारा चंद्राकर उम्र 27 वर्ष एवं ओमप्रकाश साहू ऊर्फ भोलू  पिता गैंदलाल साहू उम्र 36 वर्ष औरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग की गिरफ्तारी  की गई थी। दो आरोपी घटना घटना दिनांक से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

फरार थे, जिनकी लगातार पता तलाश की जा रही थी। नानू ऊर्फ खोमलाल साहू पिता स्व0 गैंदलाल साहू उम्र 23 वर्ष एवं पुष्पेद्र चंद्राकर  पिता चैनसिंग चंद्राकर उम्र 45 वर्ष औरी थाना रानीतराई को गुण्डरदेही पुलिस द्वारा कुकदा कुम्हारी से पकड़कर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

केंद्र सरकार व प्रदेश की भाजपा के विधायक व सांसद किसानों के आर्थिक सम्पन्नता से ईर्ष्या करते है – छग कांग्रेस

0

केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के विधायक व सांसद पूरी तरह से किसानों के आर्थिक सम्पन्नता से ईर्ष्या करते है | उनकी मंशा व सोच यही रही है कि देश व प्रदेश का किसान हमेशा आर्थिक विषमता कर्ज के तले दबे रहे व निर्धनता के साथ अपना जीवन यापन करें | तभी तो आज की वर्तमान स्थिति में मोदी सरकार किसानों के साथ महाजनों सूदखोरों की तरह व्यवहार कर रही है | पहले तो केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को धमकी दी कि यदि किसानों को बोनस दिया गया तो सेंट्रल पूल का चांवल जो केंद्र उठाती है उसे नहीं उठाया जायेगा | दूसरी ओर छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चांवल लेने का कमिटमेंट कर सिर्फ 24 लाख मीट्रिक टन चांवल लेने की अनुमति प्रदान करना | जो कि पूरी तरह से गलत व किसानों के साथ न्याय संगत नहीं है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कृषि बिल – आज देश भर के लाखों किसान करोड़ों किसानों का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली बॉर्डर पर अपने हक़ व मोदी सरकार की गलत व किसान विरोधी बिल का विरोध करते हुए अपनी लड़ाई लड़ रहे है | कृषि बिल जो पूरी तरह से किसान विरोधी व भविष्य में उपभोक्ताओं के जीवन पर सीधा नकारात्मक असर डालेगी | जैसे – आवश्यक वस्तु अधिनियम का निर्माण 1955 में उपभोक्ताओं व किसानों के हित में बनाया गया अधिनियम था | जिसमे कोई भी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

उद्योगपति कॉर्पोरेट घराने के लोग किसी भी खाद्य सामग्री का एक निश्चित सीमा तक ही स्टॉक कर सकते थे | किन्तु मोदी सरकार ने स्टॉक की सीमा समाप्त कर दिया जिससे आने वाले समय में कालाबाजारी, महंगाई को बढ़ावा मिलेगा जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं के जीवन पर पड़ेगा | न्यूनतम समर्थन मूल्य की अस्पष्टता मंडी व्यवस्था को समाप्त करने का षड़यंत्र इस बिल के माध्यम से किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

जिसमे किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर व कुछ चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से लाया गया ये बिल है | नाम किसानों का और फायदा उद्योगपतियों का |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

यहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में किसानों के हितों व उनके आर्थिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है | केंद्र व राज्य के बीजेपी विधायकों सांसदों के के रुकावटों के बावजूद किसानों से 2500/- रु समर्थन मूल्य में धान की खरीदी करना पुरे देश के इतिहास में पहला राज्य है |

मोदी सरकार को भी अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों की आय को दुगुना करने रासायनिक खादों की उपलब्धता व कृषि संबंधित उपकरणों व बीजों, खादों पर लगने वाली 5% जीएसटी करों को कम करने कृषि बिल को वापस लेने एवं प्रदेश के हिस्से का पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने पर तत्काल विचार करना चाहिए |

भाजपा जगदलपुर मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा

0

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मण्डल पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी की अनुशंसा से की। जो सूची निम्नानुसार हैः-

उपाध्यक्ष – श्री मनोहरदत्त तिवारी,श्री शैलेन्द्र भदौरिया, श्री आशुतोष पाल, श्री राकेश तिवारी

महामंत्री – श्री आर्येन्द्र सिंह आर्य,श्री संग्राम सिंह राणा

कोषाध्यक्ष श्री कमल पटवा

मंत्री- श्री अभय दीक्षित,श्री अतुल सिम्हा, श्री शशिनाथ पाठक,श्रीमती ममता पोटाई,श्रीमती शशी नाग

आईटीसेल/मीडिया- श्री प्रकाश झा, श्री मनोज जंघम,श्री शैलेश श्रीवास्तव

कार्यालय प्रभारी- गणेश काले

कार्यकारिणीः-

1.     श्री राजेन्द्र बाजपेयी

2.     श्री संतोष त्रिपाठी

3.     श्रीमती गुरमती कौर

4.     श्रीमती पुनीता सुनानी

5.     श्रीमती मायारानी बरइ

6.     श्री रोशन झा

7.     श्री अतुल कौशल

8.     श्री अखिलेश शुक्ला

9.     श्री योगेश ठाकुर

10.    श्री कौशिक शुक्ला

11.    श्री अशोक सिंह

12.    श्री दशरथ गुप्ता

13.    श्री संतोष बाजपेयी

14.    श्री दिलीप झा

15.    श्री महेन्द्र जोशी

16.    श्री परितोष मण्डल

17.    श्रीमती दयामनी बघेल

18.    श्री हरिशंकर झा

19.    श्री संतोष नाग

20.    श्री महेन्द्र प्रताप सिंह

21.    श्री राजेश सोनी

22.    श्री वसीम खान

23.    श्री श्रीराम महावर

24.    श्री गजेन्द्र चाण्डक

25.    श्री अभिषेक साव

26.    श्री रूपेश जैन

27.    श्रीमती इंदिरा सिन्हा

28.    श्री किशोर महावर

29.    श्री अनुज सिंह

30.    श्री लोकेश राव

31.    श्रीमती त्रिवेणी रंधारी

32.    श्रीमती आशा महापात्र

33.    श्री राजेश दास

34.    श्री श्यामसुंदर बघेल

35.    श्री तरूण चैरिया

36.    श्री प्रकाश रावल

37.    श्री धीरज मेहरा

38.    श्री रितेश सोनी

39.    श्री सूरज केशरवानी

40.    श्री नरेश कुमार कोरी (मुन्ना)

41.    श्री राजकुमार सिंह

42.    श्री दिलीप सिंह भदौरिया

43.    श्री कृष्णा निषाद

44.    श्री डाकेश्वरी पाण्डे

45.    श्रीमती राजेन्द्री महापात्र

46.    श्रीमती रीता वैश्य

47.    श्री अजय दास

स्थायी आंमत्रित सदस्यः-

1.     मा. किरण सिंह देव

2.     मा. डाॅ0 सुभाऊ कश्यप

3.     मा. संतोष बाफना

4.     मा. श्रीनिवास राव मद्दी

5.     मा. कमलचंद्र भंजदेव

6.     मा. शेषनारायण तिवारी

7.     मा. विद्याशरण तिवारी

8.     मा. योगेन्द्र पाण्डे

9.     मा. श्रीधर ओझा

10.    मा. सुधीर पाण्डे

11.    मा. संजय पाण्डे

12.    मा. श्रीनिवास मिश्रा

विशेष आंमत्रित सदस्यः-

1.     मा. कन्हैया लाल गुप्ता

2.     मा. श्रवण सिंह चैहान

3.     मा. आनंद कालवानी

4.     मा. देवीचंद संचेती

5.     मा. अप्पल नायडू

6.     मा. युसूफ खान

7.     मा. सुरेन्द्र सिंह गिल

8.     मा. कृष्ण बिहारी मालवीय

9.     मा. प्रकाश दुग्गड़

10.    मा. मोतीराम बघेल

11.    श्रीमती रीना घोष

12.    श्रीमती नीलिमा यादव

13.    श्री निर्मल पानीग्राही

14.    श्री धनसिंह नायक

15.    श्री शंभू नाग

16.    श्री महेन्द्र पटेल

“संत मिलन सम सुख जग नाही” – संत श्री राम बालक दास जी

0

” संत मिलन सम सुख जग नाही “
संत वे होते हैं जो संसार के दुख को भी सुख में बदल देते हैं, सौभाग्य से प्रतिदिन ऐसे ही महान संत का सानिध्य हमें ऑनलाइन सत्संग के द्वारा प्राप्त हो रहा है, यह ऑनलाइन सत्संग पाटेश्वर धाम के महान संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा उनके सीता रसोई संचालन वाट्सएप ग्रुप में आयोजित किया जाता है जिसमें सभी भक्तगण जुड़कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png


बाबाजी ने सभी को सूचित करते हुए बताया की 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर श्री पाटेश्वर धाम तीर्थ में, एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पाटेश्वर धाम के संस्कार वाहिनी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, इस दिन पाटेश्वर धाम के 7 एकड की पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के द्वारा साफ सफाई की जाएगी, फिर प्रभात फेरी निकाली जाएगी उसके पश्चात सामूहिक भोजन सीता रसोई में किया जाएगा फिर मंच का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे एकल गीत, सामूहिक गीत शक्ति प्रदर्शन स्व मूल्यांकन अपने अपने व्यक्तित्व का परिचय आयोजकों की नियुक्ति बाबा जी का उद्बोधन संध्या में 4:00 बजे महाआरती से कार्यक्रम का समापन किया जाएगा, जिसमें संभवत महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी भी आ सकती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आज के सत्संग परिचर्चा में प्रतिदिन की भांति ऋचा बहन के द्वारा मीठा मोती का प्रेषण किया गया,” मनुष्य को नकारात्मकता तब घेरती है जब वह अपने श्रेष्ठ कर्म से वंचित रहता है”, इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए है बाबा जी ने बताया कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि व्यर्थ चेष्टाओ से दूर रहे साथ ही अपने जीवन में उन सभी अच्छे, सकारात्मक विचारों को स्थान दे वे सभी आपके जीवन को महानता की ओर ले जाएंगे और आपके जीवन में नकारात्मकता तभी आएगी जब आप श्रेष्ठ कार्य को त्याग कर व्यर्थ में उलझ जाते हैं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

गिरधर सोनवानी जी ने जिज्ञासा रखी कि क़्या सूर्य को अर्ध्य देने के लिए आवश्यक है कि सूर्य उदय हो, इस पर विचार रखते हुए बाबा जी ने बताया कि ” हे सूर्य देव मैं आपको प्रसन्नता पूर्वक जल का अर्ध्य दे रहा हूं और आप हम पर प्रसन्न होकर अनुग्रह करें” जब इनती पवित्र भावना से आप अर्ध्य देंगे तो सूर्य नारायण तो अवश्य ही स्वीकार करेंगे,वास्तव मे तो सूर्य अस्त होता ही नही है,यह वैज्ञानिक सोच है,क्योकि हमारे देश मे जब सूर्य अस्त होता है तभी दूसरे देश मे सूर्य का उदय हो जाता है,इसलिए सूर्य का अस्तित्व 24 घंटे होता है,आप किसी भी समय स्मरण करें,आपकी सेवा भाव को वे अवश्य स्वीकार करते हैं इसीलिए सूर्य का उदय हुआ हो या ना हुआ हुआ प्रातः 4:00 से 8:00 तक अर्घ दे सकते हैं प्रतिदिन आदत डालिए प्रातः सूर्यदेव को अर्घ्य देकर ही अन्न ग्रहण करना चाहिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रामफल जी ने रामचरितमानस से जिज्ञासा रखते हुए “बड़ दुख कवन ” कवन सुख भारी….. के भाव को स्पष्ट करने की विनती बाबाजी से की, इनके भाव को विस्तार करते हुये बाबा जी ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने यह कहा है कि दरिद्रता के समान कोई दुख नहीं सब कुछ होते हुए, भी मनुष्य दुखी रहता है , भगवान ने इतना कुछ दिया है उसे ना देख कर जो नहीं मिला उसके लिए दुखी रहता है,जो भौतिक,सांसारिक ओर शरीरीक सुख मिला है उसके लिए तो वह प्रसन्न नही है,जो नही है उस पर शोक कर विचलित है,ऐसे छोटी छोटी व्यर्थ की चीजों मे आप दुखी न हो,आज ही संकल्प करें की भगवान ने हमें जो इतना सुन्दर तन मन,वचन दिया है बोलने की कला दी है उसमे प्रसन्न रहेंगे,ओर यह सुख केवल संतो के सानिध्य से ही सम्भव है
इसलिये तो कहा भी गया है की आभाव मे भी जो भाव से रहना सीखा दे वह सन्त होते है
इस प्रकार आज का ज्ञान पूर्ण सत्संग सुंदर भजनो के साथ सम्पन्न हुआ
जय सियाराम जय गोमाता जय गोपाल

MOST POPULAR

HOT NEWS