बालोद – जिला बालोद और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र दमकसा घाटी में देखा गया है। वहीं गुरुर ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में कल से ही मुनियादी कर लोगो को जंगल जाने के लिए माना किया गया है। जिसमे नारागाँव, बड़भूम, पेटेचुआ, आदि गाँव शामिल है। वहीं इस दल में हाथियों का
झुण्ड नजर आ रहा है। जिसमे लगभग पाँच से सात हाथी हो सकते है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह जो हाथियों का झुण्ड है वह गरियाबंद से जंगल और महानदी को पार कर कांकेर के बाद बालोद जिला पहुँचा है।
वही हाथियों का दल अब बालोद जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर बड़भूम से जंगल के भीतरी इलाको से दल्लीराजहरा व डौंडी वन परिक्षेत्र के वनांचल इलाको की ओर आगे बढ़ रही है
वहीं इस हाथियों के झुण्ड के पहुंचने के बाद वन विभाग भी सतर्क हो चुकी है। जंगली चंदा हाथीयो का दल पहुंचने की जानकारी बड़भूम के जंगल मे कॉलर आईडी से मिली थी इस हाथियों के लोकेशन की जानकारी इस हाथियों के दल में 18 बड़े तथा 4 हाथी के बच्चो का झुंड है |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है इसी बीच आज दल्लीराजहरा में 16 संक्रमितों की पहचान हुई |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 07 से 05, वार्ड क्र 10 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 25 से 01, वार्ड क्र 27 से 01, आयुर्वेदिक अस्पताल से 01, कच्चे से 02 और कुसुमकसा से 01 इसमें एंटीजन से 15 और RTPCR से 01 संक्रमित मिले इस प्रकार आज कुल 16 लोग संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – 15 अक्टूबर को डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई स्टील प्लांट ने लौह अयस्क समूह दल्लीराजहरा का दौरा किया। इस दरमियान उन्होंने खदान की सभी यूनियनों से भी बैठक कर मुलाकात एवं चर्चा की। इस बैठक में हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने हिस्सेदारी की, तथा खदान कर्मियों की
समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डायरेक्टर इंचार्ज को सौंपा। बैठक में खदान कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि बोनस के मामले में प्रबंधन ने जो रवैया अपनाया है वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे खदान कर्मचारी बेहद नाराज एवं आक्रोशित हैं। इसी तरह उन्होंने कहा कि वेतन समझौते में हो रहे विलंब से
कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है, इसलिए जल्द से जल्द वेतन समझौता किया जाए । आगे उन्होंने कहा कि कंपनी के घाटे की स्थिति में बंद की गई ईएल ,एफएल, इनकेसमेंट एवं पेंशन को तत्काल बहाल किया जाए । कोरोना महामारी पर चर्चा करते हुए डायरेक्टर इंचार्ज ने अतिरिक्त सतर्कता एवं सजगता बरतने का सुझाव दिया वहीं यूनियन ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण कर्मचारियों की हो रही क्षति की भरपाई के लिए सभी कर्मचारियों का 50
लाख का बीमा एवं अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान तत्काल किया जाए। राजहरा माइंस हास्पिटल की खराब होती हालत का जिक्र करते हुए यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में माइंसअस्पताल में तत्काल सुधार की आवश्यकता है । यूनियन ने मांग की है कि, शिक्षा एवं चिकित्सा की जरूरत के अनुसार माइंस कर्मचारियों को भिलाई मे आवास आबंटित किया जाए । कर्मचारियों के पदोन्नति के मामले को उठाते हुए यूनियन ने कहा डीरिजर्वेशन के कारण बहुत सारे कर्मचारियों का प्रमोशन अटका हुआ है, इसका उच्च स्तर पर समाधान निकाला जाए। आगे उन्होंने कहा कि कोल इंडिया की तर्ज पर ठेका श्रमिकों का भी वेतन समझौता
एनजेसीएस में किया जाए , तथा राजहरा माइंस में ठेका मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए माइंस में ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ का गठन किया जाए । इस दौरान यूनियन ने जोर देकर कहा कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालकर उत्पादन में भरपूर सहयोग दे रहे कर्मचारियों के लिए डेली रीवार्ड स्कीम पुनः चालू की जाए । डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बन दासगुप्ता ने यूनियन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को काफी गंभीरता से सुना एवं उपस्थित अधिकारियों को अधिकांश मुद्दों जो स्थानीय स्तर के हैं उनका समाधान निकालने का निर्देश दिया, तथा कारपोरेट स्तर के मुद्दों को स्वयं उच्च स्तर पर ले जाने की बात करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि माइंस कर्मियों की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी । जल्द से जल्द इनका निराकरण किया जाएगा। ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा में डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि जो ठेकेदार ठेका श्रमिकों को कम और देरी से भुगतान कर रहे हैं उन पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । क इस बैठक में प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज के अलावा ईडी माइंस श्री मानस कुमार विश्वास, ईडी वर्क्स श्री राजीव सेहगल, मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधर महाप्रबंधक ए के साहू एवं जे एन ठाकुर सहित कई आला अधिकारी उपस्थित रहे, ज्ञानेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सीटू राजहरा
जशपुर – प्रेमिका को खुश रखने और उसके शौंक को पूरा करने की खातिर प्रेमी ने बैंक में डकैती कर वहां करीब साढ़े ग्यारह लाख चुरा लिए बाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को पीछे की दीवार में सेंधमारी की गई थी सुबह जब बैंक खुला तो उसमे लगभग 2 फीट का गड्ढा दिखाई दिया इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में कैश का मिलाया गया तो पता चला कि बैंक से 11.55 लाख रुपए से ज्यादा गायब हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें आरोपी जाते हुए दिखाई दिया था।
सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ के चरखापारा निवासी शंकर राठिया को गिरफ्तार किया है। उसकी बताये स्थान पर पुलिस ने खेत में दबाकर रखे एक लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी से जब इस मामले में पूछताछ की तो, उसने चैंकाने वाला
खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसकी एक प्रेमिका है जिसके शौक काफी महंगे हैं और उसे पूरा करने के लिए उसके पास रूपय नहीं थे तो उसने बैंक में डकैती डालने की योजना
बनाई लेकिन वह पकड़ा गया वह अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता था और उसे किसी भी हाल में खोना नहीं चाहता था, इस कारण उसे खुश रखने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार था। बस इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने यह कारनामा भी कर दिखाया ।
बालोद – जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज जिनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता रखते हैं, उन्हें जानकारी दी गई है कि शिक्षा सत्र 2020-21 में भी पोस्ट
मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट एमपीएससी डॉट एमपी डॉट एनआईसी डॉट इन स्लैश सीजीपीएमएस पर ऑनलाईन की जा रही है। आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर ने बताया कि वर्ष 2020-21 में विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) हेतु अंतिम तिथि 30
नवम्बर 2020 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2020 तक, सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2020 और केवायसी जमा करने हेतु अंतिम तिथि 10 जनवरी 2021 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2020-21 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑफलाईन अथवा
ऑनलाईन किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।
बालोद पुलिस द्वारा हत्या के 6 घंटो के भीतर मामला सुलझाया गया।
बालोद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर पोर्ते के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक बालोद दिनेश सिन्हा के पर्वेक्षण में विशेष टीम गठित किया गया। टीम द्वारा हत्या के 06 घण्टे के भीतर चौकी कंवर थाना गुरूर के अपराध क्रंमाक -404/2020, धारा-302 भादवि के आरोपी रिंकू उर्फ भारत भूषण चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया है।
प्रार्थी ओमकार प्रसाद साहू पिता श्रवण प्रसाद साहू पता-ग्राम पचपेडी थाना भाखारा जिला धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनंाक 14.10.2020 को अपने पडोसी नीलध्वज साहू के साथ पैसा लेने अरकार जाने बोलने पर ओमकार प्रसाद साहू और नीलध्वज साहू अरकार देशी शराब दुकान गये। वहां आरोपी द्वारा शराब लेने के लिए 500 रूपये दिया गया। शराब लेने के बाद मृतक और आरोपी सेमरा रोड मे बैठ कर शराब पीयेगें कहकर ले गये। तीनों एक साथ शराब पीये। शराब खत्म हो जाने के बाद पुनः आरोपी ने शराब खरीदने ओमकार प्रसाद साहू कोे भेज दिया। ओमकार प्रसाद साहू शराब भट्टी से शराब लेकर वापस आ रहा था तब उसने देखा कि आरोपी ने नीलध्वज साहू को धारदार हथियार से मार रहा था और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। और उसकी मृत्यु हो गई थी।
उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में थाना प्रभारी गुरूर श्री अरूण नेताम, चौकी प्रभारी कंवर श्री कैलाशचंद मरई व स्टाफ की टीम घटना स्थल रवाना किया गया। जिसमे उक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से जांच कर ग्रामीणों से शराब भठठी के आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मुखबीर के माध्यम से घटना के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त किया। जिसमें प्रकरण के संदेही रिंकु उर्फ भारत भूषण चन्द्राकर की बडभूम एवं चूल्हापथरा के आस-पास जंगलो में छुपे रहने की सूचना मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री दिनेश सिन्हा व टीम द्वारा सघन सर्च कर उसे हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया। आरोपी रिंकू उर्फ भारत भूषण चन्द्रकार अपना हार्वेस्टर बेचना चाहता था। मृतक नीलध्वज कमीशन पर वाहन खरीदी-ब्रिकी का काम करता था। आरोपी ने मृतक से इस हेतु
संपर्क किया, जो 2,90,000 रूपये में उमरगांव के कृषक को बेचने का सौदा किया था। जिसमें 15,000 रूपये का कमीशन था, इस हेतु दिनांक 09.10.2020 को एग्रीमेंट हुआ था, 2,00,000 रूपये एडवांस राशि को रिंकू उर्फ भारत भूषण चन्द्राकर को मिल गया था। इसी बीच मृतक नीलध्वज ने अपना कमीशन मांगा। तो आरोपी ने 90,000 रूपये में से कांटने की बात कहा लेकिन रिंकू उर्फ भारत भूषण चन्द्राकर को 90,000 रूपये डूबने की आशंका हुई और उसने योजना बनाकर मृतक को अरकार बुलाकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम अनुसार घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व हथियार बरामद किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त हत्या के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री दिनेश सिन्हा , थाना प्रभारी गुरूर श्री अरूण नेताम, चौकी प्रभारी कंवर श्री कैलाशचंद मरई व थाना गुरूर एवं चौकी कंवर के पुलिस स्टाफ का सराहनीय भूमिका रहा।
गिरफ्तार आरोपी:- रिंकु उर्फ भारत भूषण चन्द्राकर पिता कोमल सिंह चन्द्राकर उम्र 38 वर्ष साकिन रजोली, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ.ग.)
एमवे (AIM-WAY) कार्पोरेशन इंडिया लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी का एक और फरार आरोपी को बालोद पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
चिटफण्ड कंपनी के दो आरोपी डायरेक्टर पूर्व में गिरफ्तार किया गया है।
कंपनी द्वारा जिला बालोद के लगभग 150 निवेशकों से 25 लाख रूपये से अधिक की ठगी की गई।
बालोद – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बालोद अंतर्गत एमवे (AIM-WAY) कार्पोरेशन इंडिया लिमिटेड कंपनी शाखा बालोद में एजेन्ट के माध्यम से सन 2013 में 2,50,000 रूपये एवं सन 2014 में 2,50,000 रूपये प्रार्थीया राजकुमारी यादव पति स्व. किसनलाल यादव निवासी दल्लीराजहरा द्वारा अपने एस.बी.आई. खाते से रिटायरमेंट का पैसा निकालकर बालोद स्थित एम वे कार्पोरेशन इंडिया लिमिटेड कंपनी में पैसा जमा किया था। प्रार्थिया के पति की मृत्यु दिनांक 01.03.2017 को हो गई। परिपक्वता की तिथि पूर्ण होने
पर भाटिया कॉम्पलेक्स राजनांदगांव रोड बालोद स्थित उक्त कंपनी द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया और ऑफिस बंद कर फरार हो गए। प्रार्थीया एमवे कार्पोरेशन इंडिया लिमिटेड कंपनी का मुख्य कार्यालय बिट्ठल रूखमणी पैलेस पांचवी मंजिल प्लाट नंबर 283 वेस्ट हाईवे कोर्ट रोड लक्ष्मी नगर नागपुर (महाराष्ट्र) जाकर पता की तो कंपनी का ऑफिस बंद होना तथा संचालकों का फरार हो जाना पता चला। उक् संबंध में संचालकों के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 216/2018 धारा 420, 34 भादवि एवं 3, 4, 5 ईनामी चिटफण्ड एवं धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा छ.ग. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 कायम कर विवेचना में लिया गया।
कंपनी की स्थापना निर्माण कार्य बिल्डिंग बनाने इत्यादि के लिये किया गया था। परन्तु कंपनी के डायरेक्टर द्वारा 02 वर्ष, 03 वर्ष, 05 वर्ष, 07 वर्ष, 09 वर्ष, 11 वर्ष का इंश्योरेंस प्लान बनाकर निवेशकों से ठगी की गई है।
इस चिटफण्ड कंपनी द्वारा जिला बालोद के लगभग 150 निवेशकों से 25 लाख रूपये से अधिक की ठगी की गई है। इस कंपनी में 04 मुख्य डायरेक्टर है। डायरेक्टर सुनीता सिंह और मनोज अग्निहोत्री के 1000-1000 शेयर है तथा डायरेक्टर धर्मेन्द्र सिंह और रवि कांबले के 22500-22500 शेयर है। पूर्व में डायरेक्टर सुनीता सिंह और मनोज अग्निहोत्री की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य दोनों डायरेक्टर की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक बालोद दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी के पतासाजी हेतु नागपुर (महाराष्ट्र) रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के आरोपी रवि माधव राव कांबले पिता स्व. श्री माधव राव कांबले उम्र 34 वर्ष निवासी 105 रघुजी नगर, थाना शक्करदरा नागपुर (महाराष्ट्र) वर्तमान पता विजन सिटी, फ्लैट नं. 105 प्रथम तल एफ बिल्डिंग मालवाड़ा जामुड़मावड़ थाना वड़गांव पुणे (महाराष्ट्र) को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में आरोपी डायरेक्टर सुनीता सिंह पति धर्मेन्द्र सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) को दिनांक 10.06.2019 को गिरफ्तार की गई है तथा आरोपी डायरेक्टर मनोज अग्निहोत्री पिता चन्द्रप्रकाश अग्निहोत्री उम्र 50 वर्ष निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) को दिनांक 07.01.2020 को गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य फरार डायरेक्टर का पता तलाश किया जा रहा है।
उक्त प्रकरण के आरोपी के पतासाजी एवं गिरफ्तारी में उनि. शिशिर पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी, आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन कुमार गुप्ता एवं सायबर सेल से आरक्षक पुरन देवांगन, आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:- रवि माधव राव कांबले पिता स्व. माधव राव कांबले उम्र 34 वर्ष निवासी 105 रघुजी नगर, थाना शक्करदरा नागपुर (महाराष्ट्र) वर्तमान पता विजन सिटी, फ्लैट नं. 105 प्रथम तल एफ बिल्डिंग मालवाड़ा जामुड़मावड़ थाना वड़गांव पुणे (महाराष्ट्र)
बालोद – वर्ष 2017 में नाबालिक बालिका घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में गुम इंसान क्रमांक 18/2017 एवं अपराध क्रमांक 111/2017 धारा 363 भादवि. की कायमी की गई थी। जिसकी पता तलाश किया जा रहा था। जिले के गुमशुदा लोगों की पता तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा सभी थानों में विशेष टीम गठित कर लगातार दस्तयाबी की जा रही हैै। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते एवं उप पुलिस अधीक्षक बालोद दिनेश सिन्हा के निर्देशन में पुणे (महाराष्ट्र) में
गुमशुदा नाबालिग बालिका के तलाश हेतु टीम भेजी गई। संदेही आरोपी एवं नाबालिक बालिका का जिला के सायबर सेल तथा मुखबीर के माध्यम से पता तलाश किया जा रहा था। आरोपी का जिला कबीरधाम के थाना पिपरिया क्षेत्र में होने की सूचना पर से तत्काल थाना बालोद से टीम भेजकर नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया तथा आरोपी सुरेन्द्र डहरे पिता राजेन्द्र डहरे उम्र 24 वर्ष निवासी सावतपुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली (छ.ग.), जो नाबालिक
बालिका को बहला फुसलाकर,शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था, उसे गिरफ्तार किया गया। पीड़िता को उसके मां-पिता के पास वापस लाया गया। आरोपी को थाना बालोद के अपराध क्रमांक 111/2017 धारा 363 भादवि. में आज विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।
गुमशुदा नाबालिक बालिका की तत्काल दस्तयाबी हेतु थाना बालोद से उनि. यामन देवांगन, महिला आरक्षक अनिता साहू को भेजा गया था। जिनके द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से यह दस्तायाबी की गई। सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक योगेश पटेल द्वारा सहयोग किया गया।
गिरफ्तारी आरोपी:- सुरेन्द्र डहरे पिता राजेन्द्र डहरे उम्र 24 वर्ष निवासी सावतपुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली (छ.ग.)
रायपुर – बीजेपी की पूर्व प्रत्याशी अर्चना पोर्ते और ध्यान सिंह पोर्ते ने कांग्रेस पार्टी में चले गए है अर्चना पोर्ते 2018 में और ध्यान सिंह 2008 में मरवाही से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है | इन दोनों नेताओं ने आज प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी आर पी सिंह प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंकज तिवारी, अंसार जूनजानी के सामने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है और 3 नम्बर को होने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही विधानसभा उपचुनाव में प्रचण्ड बहुमत से जीत
हासिल करने का संकल्प लिया है |
पोर्ते ने जोगी परिवार के बारे में कहा कि यहां के लोग 20 साल से आदिवासियों का हक और अधिकार छीनकर बैठे हैं, जो कहते हैं हम आदिवासी हैं, जिन्होंने यहां के लोगों की भावनाओं के साथ खेला. उन्होंने ऋचा जोगी की जाति को लेकर भी हमला किया है. अर्चना का कहना है
कि आदिवासी बनकर जो मरवाही की जनता, किसान और भोले भाले आदिवासी को ठग रहे हैं जिन्होंने 20 साल से मरवाही का विकास नहीं किया. मरवाही की जनता के बारे में नहीं सोचा | इस बार मरवाही के उपचुनाव में अपने क्षेत्र से नेता को नहीं, बेटे को चुनेंगे और कांग्रेस की सरकार को भारी बहुमत से मरवाही को विजय बनाएंगे.
“हराम का वेतन” को शिक्षक संगठन ने माना “राष्ट्र निर्माता” का अपमान- फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व उच्चाधिकारियों से किया मांग DEO को तत्काल पद से हटाये या मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक माफी माँगने हेतु बाध्य करें।
राजनांदगांव – मामला है बालोद जिला के सबसे बड़े शिक्षा अधिकारी- आर.आर. ठाकुर द्वारा बीईओ व एबीईओ शिक्षा विभाग के नाम से बने एक वाट्सएप ग्रुप में एक निर्देश डाला गया है! जिसमें उन्होंने सभी बीईओ को ध्यान देना व 400 से अधिक प्राथमिक, मिडिल स्कूलों में नेशनल स्कालरशिप पोर्टल में KYC नही करने पर नाराजगी जताते हुए विवादित व आपत्तिजनक तरीके से लिखा है कि-“हराम का वेतन पाने की प्रवृत्ति बढ़ गई है ” कल अंतिम तिथि है! उनके इस निर्देश को कुछ विकास खंड शिक्षा अधिकारियों ने ग्रुपों में पोस्ट भी कर दिया है! डीईओ के इस तेजी से वायरल हो रहे आपत्तिजनक टिप्पणी पर जिले, ब्लॉक के शिक्षकों व फेडरेशन ने गहरी आपत्ति व्यक्त की है! फेडरेशन के जिला व सभी ब्लॉक इकाई ने इस बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है! वही इस खबर से अब विरोध का स्वर पूरे प्रांत स्तर पर पंहुच गया!
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फैडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,जिला संरक्षक-अजय ठाकुर,भागचंद साहू,जिला संयोजक- मंजू देवांगन,माला गौतम,सरिता खान,नेहा खण्डेलवाल,भक्ता राम मंडावी,दोदेश्वर चंदेल, रामलाल साहू जिला सचिव,जिला उपाध्यक्ष- कीर्तन मंडावी,भिखेंद्र जंघेल,रमेश साहू,छत्रपाल परिहार,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,भजन साहू,राजेन्द्र साहू,जिला महामंत्री-राजकुमार ठाकुर,उत्तम ठाकुर,राजकुमार सरजारे ने DEO के इस बयान पर सख्त विरोध जताया है! पदाधिकारियों ने कहा कि शासकीय निर्देश का पालन कराने व नही करने पर कार्रवाई की जिम्मेदारी अधिकारियों की है! परंतु इस तरह गाली गलौज की भाषा का प्रयोग कर व दबाव पूर्वक कार्य कराने की तरीके से सख्त नाराजगी है! पदाधिकारियों ने कहा कि जारी निर्देश चाहे किसी संबंधित नीचे के अधिकारियों या किसी शिक्षकों के लिए हो,,भाषा आपत्तिजनक है!
इस पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू, महिला प्रकोष्ठ के जिला सचिव-अंजुषा वैष्णव,जिला उपाध्यक्ष-अंजू साहू,ममता बघेल,तरुणा मेश्राम, जिला महासचिव-सुषमा चौरे,श्वेता श्रीवास्तव,सुनीता सहारे,जिला महामंत्री-रागिनी यदु,चित्रा सोनवानी,गायत्री ठाकुर सहित राजनांदगांव जिले के सभी 09 ब्लॉक अध्यक्ष- रोशन साहू,कौशल श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिमकर, हीरालाल मौर्य, कीरत कुमार गणवीर,पारख प्रकाश साहू,देव कुमार यादव,सुनील
शर्मा, यशवंत देशमुख ने कहा शिक्षा जैसे पवित्र सेवा को हराम बताने वाले अधिकारी शिक्षक ही थे, अब पूरे कौम को गाली दे रहे है, यह शिक्षा विभाग में अफसरशाही, बदजुबानी व निरंकुशता का परिचायक है, यह अधिकारी शिक्षक व गुरु का सम्मान नही कर सकता,,फेडरेशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से ऐसे अधिकारी पर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि अधिकारी को पद से हटाएँ या अधिकारी को मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने हेतु बाध्य करें।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में राजकुमार ठाकुर जिला महामंत्री ने दी है।