जगदलपुर। बस्तर जिला का फ्रेजरपुर थाना फिर एक बार विवादों में घिर गया है। दीपावली के पर्व पर जुआड़ियों को पकड़ने की जिन पुलिस अधिकारियों को दी गई थी यदि वह अपने कार्य में लापरवाह बनकर किसी जुआरी पर मेहरबानी कर मोटी रकम वसूली करें तो सीधे-सीधे एक तरह से बड़े अधिकारियों की नाफरमानी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात फ्रेजरपुर थाना परपा से कुछ दूरी पर परपा गांव में जुआरियों की महफिल सजी थी और जुआ खेल रहे जुआड़ियों को पुलिस ने पकड़ा तथा इन पर कार्रवाई करने के बजाय परपा पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों ने 4 से 5हजार रुपए प्रति जुआड़ियों से लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। अब यह बात गौर करने की है कि जब जुआ रोकने की जिम्मेदारी इन लोगों की है तो क्यों जुआड़ियों पर मेहरबानी की गई। पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई किंतु एक बड़े अधिकारी के कहने पर आरोपियों से वसूली भी की गई। कुल मिलाकर परपा पुलिसिया कार्रवाई कई संदेह को जन्म दे रही है।
सांसद दीपक बैज ने गोडसे के अनुयायियों को लताड़ा, ट्युटर के माध्यम से गांधी को जानने की नसीहत
जगदलपुर। बस्तर लोकसभा के सांसद दीपक बैज ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के अनुयायियों को जमकर लताड़ लगाई है और ट्युटर के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों व देशहित में उनके योगदान को समझने को जानने की नसीहत भी दी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई अनुषांगिक संगठन महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करते हैं और नाथूराम गोडसे की जयंती पुण्यतिथि समय-समय पर बनाते हैं। इसी प्रदेश में आर एस एस के अनुषांगिक संगठन द्वारा नाथूराम गोडसे की जयंती का कार्यक्रम कई जगह पर किया जा रहा है जिसको लेकर सांसद दीपक बैज ने करारा हमला बोला है और साथ ही ऐसे संगठन के लोगों को लताड़ भी लगाई है। ज्ञात हो कि दीपक बैज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं तथा अनुसूचित जनजाति कोटे से सांसद है और वह बस्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं।
दल्लीराजहरा में पारंपरिक तरीके से गौरा-गौरी स्थापित कर दुसरे दिन विसर्जन किया गया
दल्लीराजहरा – देश के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली की रात को लक्ष्मी पूजा के बाद गौरा गौरी की मूर्ति बनाई जाती है | गौरा गौरी को पूर्ण रूप से तैयार करने के बाद शादी की रस्म पूरी की जाती है | रात में ही बारात एवं प्रातः शोभा यात्रा निकाल कर गोवर्धन पूजा के दिन बड़े धूमधाम से गाजे बाजे के साथ महिलाएं सिर पर कलश रखकर तालाब में ले जाकर विसर्जन किया जाता है |

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 24 में गौरी-गौरा की पूजा अर्चना धूम-धाम से की गई। साथ ही गोवर्धन पूजा के दिन गौरी गौरा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पूर्व जगह-जगह लोगों ने पूजा अर्चना की। जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ झांकी निकालकर इसका विसर्जन चिखलाकसा तालाब में किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

गौरी-गौरा की तैयारी पिछले तीन दिनों से की जा रही थी। रात्रि में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई। रविवार को सुबह से विसर्जन की तैयारी शुरू हो गई थी, वार्ड के लोग सुबह से एकत्रित हो गए थे। गौरी-गौरा की प्रतिमा को धूमधाम से बाजे गाजे के साथ तालाब में विसर्जन किया गया।








Breaking Corona Alert – आज दल्लीराजहरा में कोरोना 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले
सिटी मीडिया परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाये |
दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में कोरोना 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 07 से 02, वार्ड क्र 08 से 03, वार्ड क्र 12 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 19 से 01 और वार्ड क्र 26 से 01 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 01, ट्रू नॉट से 01 और RTPCR से 09 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |







जिला बालोद एंव जिला दुर्ग में ट्रेक्टर ट्राली व कृषि यंत्र के चोरी करने वाले अंतर्जिला गिरोह का, पर्दाफाश।
अभी तक कुल जिला बालोद तथा सरहदी जिलों धमतरी, दुर्ग के कुल 11 प्रकरणों में 08 ट्रेक्टर ट्राली , 01ट्रेक्टर इंजन, 01 रोटा वेटर, एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल आरोपियों से जप्त।
चोरी के वारदात में शामिल अन्य ट्रेक्टर इंजनों, मोटर सायकल तथा चोरी कर ले गये ट्रेक्टर ट्राली की जप्ती शीघ्र की जावेगी।

विगत कुछ महिनों से जिला बालोद के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्रामों के किसानों के ट्रेक्टर ट्राली तथा कृषि यंत्र की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थी। उन चोरियों के डिटेक्शन कर माल मशरूका की जप्ती तथा आरोपियों की गिरफतारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री जितेन्द्र सिंह मीणा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के निर्देशन में एक विशेष टीम तैयार कर प्रकरण के निकाल हेतु गंभीर प्रयास किया जा रहा था। इस हेतु

तकनीकी डेटा प्राप्त कर आरोपियों के पतासाजी के लिए उसका विश्ेलेषण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से तस्दीकी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 09.11.2020 के रात्रि को थाना गुरूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोथली में ट्रेक्टर ट्राली ले जाते हुये आरोपीगण 1. रेखलाल साहू ग्राम पचपेड़ी थाना भखारा, 2. दिनेश कुमार साहू, ग्राम चारभाठा, थाना मगरलोड जिला धमतरी, 3. विधि से संघर्षरत एक बालक को मौके पर ट्रेक्टर इंजन क्रमांक सीजी 04 एलके 3104 तथा चोरी कर ले जाते ट्रेक्टर ट्राली के साथ पकड़ा गया।

आरोपियों को थाना गुरूर लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा बताया गया कि रेखलाल साहू तथा उसके दोस्त, योगेश साहू, प्रकाश कुमार साहू, युकेश कुमार साहू उर्फ भुरू सभी ग्राम पचपेढ़ी थाना भखारा जिला धमतरी का निवासी आज से करीब 03-04 माह पूर्व चारों लोग आपस में ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने का प्लान बनाये तथा पोखन साहू को अपने प्लान के बारे में बताये तब पोखन साहू प्लान से सहमत होकर ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने के लिये ट्रेक्टर इंजन (मुण्डी) देने को तैयार हो गया।

आरोपी योगेश साहू, प्रकाश साहू, युकेश साहू उर्फ भुरू, रेखराम साहू विभिन्न क्षेत्रों में जाकर चोरी करते थे तथा योगेश साहू चोरी के स्थान को पहले जाकर देखता था और पायलेटिंग करता था। चोरी से लाये गये ट्राली को पोखन साहू के द्वारा पेंटिग कराकर उसके चेचिस नंबर को मिटाकर ट्राली को नये रूप देकर, चोरी के टेªक्टर ट्राली को बेचता था।

दिनांक 24.07.2020 को पोखन साहू ने ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04/एलके 3104 इंजन को प्रकाश साहू, रेखराम साहू को दिया। ये लोग ट्रेक्टर इंजन (मुण्डी) को लेकर ग्राम रजोली थाना रनचिरई गये और रजोली गांव में घर के सामने रखे रोटावेटर को उक्त ट्रेक्टर इंजन में लगाकर चोरी कर पोखन साहू पास ग्राम रजनकट्टा लाये जिसे पोखन साहू अपने मुर्गी फार्म में छिपाकर रखकर उक्त रोटावेटर की बिक्री हेतु ग्राहक का तलाश करते रहा परन्तु अब तक नहीं मिलने पर छिपाकर उसकी मुर्गी फार्म में ही रखा हुआ था, जिसे रनचिरई के अपराध क्रमांक 91/2020 धारा 379 भादवि के प्रकरण आरोपी पोखन साहू के द्वारा बरामद कराने पर जप्त किया गया है।

दिनांक 08.08.2020 के शाम योगेश साहू के मोटर सायकल क्र0 सीजी 05 एस 7245 से योगेश साहू, प्रकाश साहू, रेखराम साहू आये और पोखन साहू के ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04 एल के 3104 में बैठकर प्रकाश साहू, रेखराम साहू तथा योगेश साहू उक्त मोटर सायकल से पायलेटिंग करते रात में ग्राम चिचबोड़ थाना रनचिरई जिला बालोद गये और चिचबोड़ में ट्रेक्टर इंजन से एक ट्रेक्टर ट्राली को लगाकर चोरी कर तीनों ट्राली को ग्राम रजनकट्टा पांडुका जिला गरियाबंद ले गये। जिसे पोखन साहू के द्वारा 1,27,000 रूपये में बेचा गया। उसके बाद दिनांक 20.08.2020 के रात्रि में रेखराम साहू, योगेश साहू
दोनो मिलकर पोखन साहू के ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04/एलके 3104 से ग्राम चिचलगोंदी थाना अर्जुन्दा के हाईस्कूल के सामने खड़ी एक ट्रेक्टर ट्राली को चोरी कर पोखन साहू के पास लाये, जिसको पेंंिटंग कराकर ग्राम रोहिना, जिला गरियाबंद में 1,30,000 रूपये में बेचा है। दिनांक 02.10.2020 को प्रकाश, युकेश तथा रेखराम, पोखन साहू के ट्रेक्टर से अर्जुन्दा सुरेगांव के बीच में स्थित ग्राम से एक ट्राली चोरी कर ले गये तथा जिसे पोखन साहू अपने अन्य साथी के मिलकर विक्रय किया है।
इसी प्रकार उक्त आरोपियों द्वारा जिला बालोद के थाना सुरेगांव, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही तथा जिला दुर्ग के थाना उतई, रानीतराई तथा जिला धमतरी के थाना क्षेत्रों में विभिन्न चोरी के वारदातों को अंजाम दिया गया है। जिला गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग तथा अन्य जिलों में भी इन आरोपियों द्वारा टेªक्टर ट्राली चोरी की घटना कारित करने की संभावना के सबंध में जानकारी ली जा रही है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य चोरी के वारदातों की प्रकरणों में अग्रिम कार्यवाही हेतु पूछताछ की जा रही है।
इस कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश कुमार सिन्हा, निरीक्षक गौरव कुमार साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा, निरीक्षक अरूण नेताम थाना प्रभारी गुरूर, निरीक्षक चेतन साहू थाना प्रभारी रनचिरई, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, प्र.आर. भूनेश्वर मरकाम तथा थाना गुरूर, रनचिरई के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है।

पूछताछ पर आरेापीगणों द्वारा जिला बालोद, व जिला दुर्ग के निम्नलिखित ग्रामों मे ट्रेक्टर ट्राली तथा रोटावेटर चोरी करना बताये है-

- ग्राम चिचबोड थाना रनचिरई
- गा्रम रजोली थाना रनचिरई
- ग्राम तवेरा थाना रनचिरई
- गा्रम चिरचार थाना अर्जुन्दा
- गा्रम चिचगोंदी थाना अर्जुन्दा
- ग्राम बरबसपुर थाना सुरेगांव
- ग्राम पेण्डरी थाना गुण्डरदेही
- ग्राम रीवागहन थाना रानीतराई जिला दुर्ग
- ग्राम घुघवा करसा थाना भिलाई -03 जिला दुर्ग
- गा्रम घुघसीडी जिला दुर्ग
- ग्राम भोथली थाना गुरूर जिला बालोद

उक्त चोरी हुए मशरूका में अब तक कुल 08 ट्रेक्टर ट्राली, एक रोटावेटर, एक मोटर सायकल, एक ट्रेक्टर इंजन आरोपीगण से जप्त किया गया है। अपराध में प्रयुक्त अन्य 05 ट्रेक्टर इंजन, 01 मोटर सायकल व चोरी की गई ट्रेक्टर ट्राली/ट्रालियों का जिले के विभिन्न प्रकरणों में जप्ती शुमार कर अग्रीम कार्यवाही करना शेष है।

ःः गिरफ्तार आरोपीगणःः
- पोखन लाल साहू पिता हरख राम साहू उम्र 44 वर्ष साकिन रजनकट्टा, थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद (छ.ग.)
- रेखराम साहू पिता धरम साहू उम्र 23 साल साकिन पचपेडी, थाना भखारा, जिला धमतरी
- योगेश कुमार साहू पिता पीलूराम साहू साकिन पचपेडी, थाना भखारा,जिला धमतरी।
- प्रकाश कुमार साहू पिता खोमन लाल साहू उम्र 25 वर्ष, साकिन पचपेड़ी थाना भखारा, जिला धमतरी।
- दिनेश कुमार साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 18 वर्ष साकिन चारभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी।
- एक विधि से संघर्षरत बालक।
कलेक्टर ने दीपावली पर्व पर गोबर व मिट्टी से बने दीया, और पूजन सामग्रियों का अधिक से अधिक उपयोग, करने आमनागरिकों से की अपील
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के आम नागरिकों से अपील किया है कि वे दीपावली पर्व पर स्वसहायता समूहों एवं कुम्हारों द्वारा गोबर व मिट्टी से बनाए गए दीया और पूजन सामग्रियों का अधिक से अधिक उपयोग करें। जिले के विभिन्न ग्रामों रेंगाकठेरा, सिकोसा, गुरेदा, रौना, खेरथाबाजार, ओरमा, गुजरा एवं कुलिया में दीया के साथ-साथ नारियल कलश, श्री,

स्वास्तिक, शुभ-लाभ, कछुआ दीया, गुल्लक, ग्वालिन एवं लक्ष्मी की मूर्ति आदि बनाकर विक्रय किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर स्वसहायता समूहों द्वारा विभिन्न सामग्रियॉ तैयार किया गया है, इसके तहत गोबर से बने विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ-साथ पारंपरिक रूप से मिट्टी का कार्य करने

वाले कुम्हारों द्वारा तैयार दीया, मूर्तियॉ आदि का मूल्य संवर्धन कर विक्रय कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के नागरिकों द्वारा एक ओर जहॉ गोबर से बने दीया व पूजन सामग्रियों को बहुत शौक से खरीदा जा रहा है वहीं कुम्हारों द्वारा तैयार मिट्टी से बने विभिन्न सामग्रियॉ भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।








मुख्यमंत्री और गृह मंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को दीवाली शुभकामना संदेश एवं भेंट दिया गया
माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल और माननीय गृह मंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा
शहीद जवानों के परिजनों को दीवाली शुभकामना संदेश एवं भेंट दिया गया है।


पुलिस महानिदेशक महोदय श्री डी.एम.अवस्थी द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को
माननीय मुख्यमंत्री और गृह मंत्री द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को प्रेषित दीवाली शुभकामना संदेश एवं भेंट को प्रदाय किया ।

जिला बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा तथा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीदेां के घरों में जाकर शुभकामना संदेश एवं मिठाई प्रदाय किया गया शहीदों के परिजनों के साथ दीवाली त्यौहार में खुशियां बांटी एवं उनके कुशल-क्षेम से अवगत हुए।







Breaking Corona Alert – आज दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में मिली राहत
दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में मिली राहत | आज कुल 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 06 और वार्ड क्र 18 से 01 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 06 और RTPCR से 01 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |



आदिवासियों ने विरोध को भांपने सांसद सहित विधायकों की प्रारम्भिक दौर की बातचीत, लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक भवन में तीन घंटे से ज्यादा चली चर्चा
जगदलपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की इंद्रावती नदी में बांध बनाने की सर्वे प्रारंभ किया है और इस मामले में विरोध के सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों नेअब सुध लेना प्रारंभ कर दिया है। लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बोधघाट परियोजना प्रभावितों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने सरकार की स्थिति से अपनी भावनाओं को अवगत करा दिया है साथ ही इस मामले में सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, शिल्प बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम , दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तुलिका कर्मा ने एक स्वर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी भावनाओं को अवगत कराने की हामी भरी।

ज्ञात हो कि तत्कालीन भाजपा की सुंदरलाल पटवा सरकार में सन् 1980 में सुगबुगाहट हुई थी। उस दौरान तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी नेता महेंद्र कर्मा ने इसकी आवाज बुलंद की थी और बड़े आदिवासी नेताओं ने भी इसका पूरजोर विरोध किया था।
जिला कलेक्टर ने दीपावली एवं आगामी त्यौहारों पर पटाखों को फोड़ने की अवधि निर्धारित की
बालोद – कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि पटाखों के बहुतायत उपयोग से होने वाले वायु प्रदूषण और वर्तमान कोरोना वायरस के संक्रमण की व्यापकता को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में छ.ग.शासन द्वारा पटाखों के उपयोग और भंडारण तथा विक्रय के संबंध में आदेश जारी कर न केवल त्योहारों के समय पटाखा फोड़ने के लिए

समय-सीमा निर्धारित की गई है, अपितु किस तरह के पटाखों का उत्पादन, भण्डारण और विक्रय किया जा सकेगा। इस संबंध में भी विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर निर्देशों का सख्ती से पालन कराने कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव छ.ग. शासन द्वारा जारी निर्देशों के

अनुसार आगामी दीपावली पर्व पर केवल दो घंटे रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक ही पटाखा फोड़े जा सकेंगे। छठ पूजा पर प्रातः 06 बजे से प्रातः 08 बजे तक, गुरू पर्व पर रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक और नयावर्ष/क्रिसमस पर रात्रि 11.55 बजे से 12.30 बजे तक पटाखा फोड़ने की अनुमति होगी।

कलेक्टर ने बताया कि पटाखों के उत्पादन, भण्डारण और विक्रय के संबंध में भी दिशानिर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रूब्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री केवल अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा की जा सकेगी। केवल उन्हीं पटाखों का विक्रय किया जा सकेगा जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरिज पटाखे अथवा लड़ियों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। पटाखों के ऐसे निर्माताओं का लाईसेंस भी रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं जिनके द्वारा पटाखों में लिथियम, आर्सेनिक, एंटीमनी, लेड एवं मर्करी का उपयोग न किया गया हो। ऑनलाइन अंतर्गत ई-व्यापारिक वेबसाईट जैसे-फ्लिपकार्ट, अमेजॉन आदि से पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण कम नहीं हुआ है और पटाखों के अधिक तथा वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के उपयोग से इस संक्रमण के और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता साथ ही वायु प्रदूषण उन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जो कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे मरीजों को सांस की तकलीफ बढ़

सकती है। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के लोगोें से अपील की है कि आगामी त्यौहारों के समय शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ही निर्धारित समय पर पटाखा फोड़ें तथा ऐसे पटाखों का उपयोग न करें जिनसे वायु प्रदूषण होता है। उन्हांेने अनुज्ञप्तिधारी पटाखा विक्रेताओं को शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप ही पटाखा विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति पटाखा विक्रय करने, प्रतिबंधित पटाखों का भंडारण और विक्रय करने वालों तथा नियमों का उल्लंघन कर पटाखा फोड़ने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश समस्त एस.डी.एम., तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों को दिया गया है।



