City Media - Page 1784 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1784

दल्लीराजहरा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती मनाई गई

0

दल्लीराजहरा : महान शिक्षाविद, विचारक ,चिंतक ,राजनीतिक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती मनाई गई इस अवसर पर मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, किरण सिन्हा ,नागेंद्र चौधरी ,सुभद्रा ठाकुर( पार्षद), राजेश कांबले( पार्षद), महिंद्र पिपरे, रमेश गुर्जर, भूपेंद्र श्रीवास शामिल हुए ।

Ward No 05
Ward No 17
Ward NO 20
Ward NO 24

Breaking मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, आठ की मौत, कई घायल

0

गाजियाबाद – गाजियाबाद के मोदीनगर में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है | फैक्ट्री में धमाके के साथ आग लग गई | इससे अब तक 8 लोगों की मौत हुई है. ये फैक्ट्री मोमबत्ती की बताई जा रही है. यहाँ मोमबत्ती बनाई जाती थीं. हादसे के वक़्त यहाँ कई लोग मौजूद थे |

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है |

दल्लीराजहरा क्षत्रिय कल्याण सभा ने किया ममता सिंह का सम्मान

0

दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल करने वाली समाज की बेटी, कुमारी ममता सिंह ने समाज को गौरवान्वित किया है, जिसके लिए उन्हें क्षत्रिय कल्याण सभा दल्लीराजहरा द्वारा 5 जून को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है कि दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 24 निवासी श्री राणा प्रताप सिंह एवं श्रीमती बिंदु सिंह की पुत्री कुमारी ममता सिंह ने उक्त हाई स्कूल परीक्षा में छत्तीसगढ़ में पांचवां स्थान हासिल किया है जिसके लिए 5 जून को दल्ली राजहरा के छठ स्थल भवन में समाज के लोगों द्वारा उन्हें ₹31000 की सम्मान राशि के साथ सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री सुदेश सिंह ने सर्वप्रथम

मोमेंटो एवं गुलदस्ता देकर कुमारी ममता का स्वागत किया। समाज के संरक्षक रामराज सिंह ने कुमारी ममता को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया , इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री बालमुकुंद सिंह ने कहा कि हमारा समाज हाल ही में पुनर्गठित हुआ है, और हमारा प्रयास है कि समाज के लोगों को हर हाल में प्रोत्साहित किया जाए और उनकी मदद की जाए इसी धारणा के तहत हम इस बेटी को सम्मानित करते हुए आश्वासन देते हैं कि समाज के हर मेधावी छात्र की मदद के लिए समाज हमेशा तत्पर रहेगा । इसी कड़ी में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए समाज के सचिव श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि समाज का फर्ज यही है कि हर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ने में समाज पूरी मदद करें, हम पूरी तरह से यह कोशिश करेंगे की समाज के लोग पूरी लगन और मेहनत से देश में अपना स्थान हासिल कर समाज को गौरवान्वित करें ।
इसके पश्चात समाज के उपस्थित जनों ने कुमारी ममता सिंह को ₹31000 की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया । इस अवसर पर कुमारी ममता सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी कड़ी मेहनत करेंगी,और एक ऐसा मुकाम हासिल करेंगी जिससे समाज उन पर गर्व कर सके । इस अवसर पर समाज के रामराज सिंह, बृहस्पति सिंह ,बालमुकुंद सिंह सुदेश सिंह, यशपाल सिंह बृजराज चंद, कल्पनाथ सिंह, शैलेश सिंह, भीम सिंह, विजय सिंह, राज कुमार सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, विश्वजीत सिंह, कृष्णा सिंह, हरिशंकर सिंह, रिंकू सिंह, एवं महिलाओं की ओर से अनुराधा सिंह, सुमन सिंह और बिंदु सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन मे अनुराधा सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

गुरु पूर्णिमा पर्व पर गायत्री परिवार ने किया पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ

0

दल्तीराजहरा: गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री परिवार द्वारा
गुरु पूर्णिमा पर्व को उत्साह एवं उमंग से कोरोना महामारी के कारण लॉक
डॉन को ध्यान में रखते हुए पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ के माध्यम से मनाया
गया यह पर्व अपने गुरु के प्रति आस्था को प्रकट करता है इस को व्यास
पूर्णिमा भी कहते हैं इस दिन को चारों वेदों के रचयिता और महाभारत जैसे
महाकाव्य की रचना करने वाले वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है


गायत्री परिजनों ने भी अपने गुरु वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम
शर्मा का पूजन कर उनके विचारों एवं उनके द्वारा लिखे गए 3200 ग्रंथों को
आत्मसात करने का संकल्प लिया गया तथा उनके द्वारा बताए गए विचारों को जन
जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया मुख्य ट्रस्टी शिवकुमार कलिहारी
द्वारा गुरु पर्व पर सभी परिजनों से आह्वान किया गया। हम सभी लोग गुरु
के बताए गए मार्ग पर चलेंगे और पूरे विश्व मैं फैल चुके कोरोना महामारी
से बचने के लिए शासन द्वारा बताए गए नियमों को पूरी तरह पालन करने की
सलाह दिया गया और इसे समाप्त करने के लिए सभी को तप साधना को और बढ़ाने के
लिए कहा गया आज व्यासपीठ से देव प्रसाद आर्य परिवारिक रूपेश कुमार यादव,
चारू साहू, कुमारी चंचल साहू, कुमारी चांदनी साहू द्वारा यज्ञ का संचालन
किया गया कार्यक्रम में सभी ट्रस्टी गण सहपरिवार तथा प्रमुख परिजन
उपस्थित थे।

बालोद जिले के समीप स्थित ग्राम झलमला मे नगदी के साथ जेवरात भी चोरी।

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | शुक्रवार रात अज्ञात चोरो ने किया घर के अंदर से एक लाख पचीस हजार नगदी और पचास हजार का जेवरात किया पार। बताया जा रहा है की चोरी की रात घर पर कोई नहीं थे। सभी लोग भिलाई गये हुए थे फिर घर का चाबी वही भूल गए जिसके चलते अपने रिश्तेदार के घर रुक गए इस घटना का फायदा उठाते हुए चोर ने अपने काम को अंजाम दिया। खेमलाल साहू एक डॉक्टर भी है। शिकायत दर्ज झलमला निवासी खेमनलाल साहू ने बालोद थाना मे मामला दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने पूछ ताछ करते हुए जाँच शुरू कर दिया है।

बालोद खड़ी बस से सामान चोरी रात की घटना चोरो ने किया बस मे तोड़ फोड़ के साथ चोरी।

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | बालोद मे लॉक डाउन के बाद एक नया घटना सामने आया है जब से बस बंद है तब से सभी बस बालोद बस स्टॉप मे है। जिसमे बस के अंदर से दो जेक जिसमे से एक प्रेशर जेक तथा दूसरा नार्मल जेक चोरी हुआ है यह चोरी की वारदात दो बस मे हुआ है। एक बस सुपर आनंद सी जी 19एफ 1131से जेक और पैसा चोरी हुआ है तथा दूसरा बस सी जी 08ए जे 6600से साउंड सिस्टम और नगदी गायब हुआ है। दोनों बस से लगभग 12000से 15000रूपये गायब है और तोड़ फोड़ भी किया गया है। जिसका रिपोर्ट बालोद थाना मे बस यूनियन अध्यक्ष इमरान अहमद पिता शेख शकी अहमद द्वारा किया गया।

देश में डीजल एवं पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन

0

गुरुर – जगन्नाथ साहू |
देश में डीजल एवं पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के तत्वावधान में दिनांक 4 जुलाई 2020 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया धरना प्रदर्शन के तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया है जिसमे प्रमूख रूप श्री बिरेशठाकूर जी उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ ग श्रीमती संगीता सिन्हा जी विधायक संजारी बालोद भागीरथीं नागवंशी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी गूरूर तूका राम साहू प्रदेश सचिव हलधर साहू प्रदेश सचिव सत्येन्द्र साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस जीवराखन साहू मंहामत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुरूर मीना साहू जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन सभापति संचार एवं

सत्कर्म टिकेशवरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत गुरूर नूतन किशोर प्रवक्ता खोमन सिन्हा अशरफ़ अली मनोज साहू रामेश्वर ध्रुव लेख़क चतुर्वेदी सरपंच कोलिहामार गिरधारीनिषाद प्रभात धूव्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर तोषण साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर जितेन्द्र यादव अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी गुरूर सोहन साहू रिखी राम गजेन्द्र ठाकुर जितेन्द्र ओझा पार्षद योगेश्वर सोनबेर जनपद सदस्य एस कुमार कलिहारी जनपद सदस्य पाल सिंह भू आर्य जनपद सदस्य भगवानदास मूरचूलिया चिन्तामणी साहू पूर्णेशवर आडिल नंदू साहू

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी
सदस्यों विशेष आमंत्रित जोन सेक्टर बूथ अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधियो पदाधिकारियों और कांग्रेस के बहुत संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुऐ है

पेट्रोल डीजल की बेतहासा मूल्य वृद्धि को लेकर भड़के कांग्रेस जन,केंद्र के मोदी सरकार की जन विरोधी नीति को लेकर किया धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौपा गया ज्ञापन।

0

डौंडी :- राज्य एवं देश मे पेट्रोल डीजल पर लगातार बढ़ती जा रही महंगाई को लेकर डौंडी ब्लाक कांग्रेस जनों द्वारा केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसते हुए नगर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष पुनीत सेन ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर बेतहासा मूल्य की वृद्धि किया जा रहा है, उससे प्रत्येक वर्ग काफी परेशान हो रहे है, खासकर किसान वर्गों में खासा प्रभाव पड़ता जा रहा है। केंद्र सरकार की यह नीति जनभावनाओं के विरुद्ध होता जा रहा। ब्लाक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कोमेश कोर्राम ने कहा कि केंद्र शासन द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई से सभी वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है जिसका विरोध कांग्रेस जनों द्वारा किया जा रहा। वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल सुथार द्वारा देश के प्रधानमंत्री पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब विपक्षी लोग जरा सी मूल्य वृद्धि पर ढोल पीटते आने लगे अब उनकी

सरकार में जरा से लेकर अत्यधिक मूल्य वृद्धि होता जा रहा तो वे शांत क्यों बैठ गए है। विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने दो टूक कहा कि कांग्रेस देश व राज्य में जनसमर्थन की भावनाओं के साथ चलती है यह पार्टी सभी वर्गों की हित का पूरा ख्याल रखती है। केंद्र सरकार द्वारा जिस तरह आम लोगों के मध्य पेट्रोल डीजल में कमर तोड़ महंगाई बढ़ाई जा रही उससे सभी वर्ग को कथनी और करनी का अंतर पता चल रहा है। कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता नितिन ठाकुर का कहना था कि देश मे चलने वाली ट्रेन मे 50 % डीजल ईंधन खपत होता रहा है, तथा अब आधे से भी कम ट्रेन चलने बावजूद डीजल पेट्रोल में जरूरत से ज्यादा अतिरिक्त मूल्य वृद्धि किया जाना प्रत्येक वर्ग हतप्रद हो गए है, जिसका कांग्रेस पार्टी पूर्ण विरोध करता है। इस बाबत देश के राष्ट्रपति के नाम स्थानीय कांग्रेसियों द्वारा डौंडी नायाब तहसीलदार नितिन ठाकुर को धरना प्रदर्शन स्थल दुर्गा चौक में ही ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपते वक्त पुनीत सेन , ममता जैन, प्रशांत जोनकडे, चम्पालाल सागर, शब्बीर खान, भोजराम साहू, अश्वनी जायसवाल, यश कुमार, पुष्पा कोर्राम, जेलसिंह रावटे,हेमबती कुलदीप, कैलाश राजपूत, शोएब खान, रविकांत देशमुख, दीपक राजाभोज सहित अन्य कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान अप्रिय स्तिथि से निपटने डौंडी टीआई के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रही।

Breaking प्रदेश में कल से चलेंगी बसें

0

रायपुर – कोरोना संक्रमण के चलते बसों का परिचालन भी बंद कर दिया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को अपर परिवहन आयुक्त और बस ऑपरेटर संघ के बीच चर्चा हुई इसमें फैसला लिया गया कि रविवार से प्रमुख रूटों पर 20 से 30 फीसदी बसें चलाई जाएंगी। बस ऑपरेटरों ने सरकार से लॉकडाउन अवधि के टैक्स में छूट मांगी थी परिवहन विभाग के अफसरों के अनुसार छत्तीसगढ़ में छोटी-बड़ी करीब 17 हजार बसें पंजीकृत है। राज्य के भीतर और अन्य राज्यों में मिलाकर करीब 15 हजार बसें प्रतिदिन चलती हैं। अनलॉक-1 के दौरान ही केंद्र और राज्य सरकार ने यात्री बसें चलाने की मंजूरी दे दी लेकिन कुछ मांगों को लेकर आपरेटर बस चलाने को तैयार नहीं थे। राज्य के बस संचालकों की परिवहन आयुक्त से कई बार चर्चा हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला उसके बाद मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराया गया उन्होंने बस संचालकों की मांगे मानते हुए लॉकडाउन अवधि के टैक्स से छूट के साथ ही जो बसे नहीं चलेगी उनका भी टैक्स नहीं लिया जायेगा |

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के आह्वान पर आज 3 जुलाई को केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया गया

0

दल्ली राजहरा – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के आह्वान पर आज दिनांक 3 जुलाई 2020 को केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया गया तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा को 11:00 बजे सौंपा गया जिसमें सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेशीकरण पर रोक लगाना ,पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाकर जनता को राहत दिलाना, देश में बढ़ती बेरोजगारी के महामारी को कम किया जाना, एनजेसीएस के लंबित मुद्दों का निराकरण करते हुए वेतन समझौता जल्द से जल्द संपन्न कराना तथा ठेका मजदूरों को हाई पावर कमेटी की अनुशंसा के अनुसार मजदूरी भुगतान कराना इत्यादि मांगों को पूर्ण कराने ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर इंटक परिवार की ओर से छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के सचिव श्री अभय सिंह जी मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक दल्ली राजहरा अध्यक्ष तिलकराम मानकर सचिव तेजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष कलाम मोहम्मद राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला बालोद के अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार, नरेंद्र दुबे जी, योगराज ठाकुर अवधेश कुमार दिनेश कांत लक्ष्मण शर्मा जी अरविन्द ठाकुर यासिर फारूकी मनोहरसाय राजू विनायक जी सहित इंटक के सदस्य उपस्थित थे |

MOST POPULAR

HOT NEWS