City Media - Page 1766 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1766

Breaking दल्लीराजहरा रेल्वे कॉलोनी में दो भाइयों के बीच आपसी मारपीट से बड़ा भाई घायल

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 24 रेल्वे कॉलोनी में दो भाइयों के बीच आपसी मारपीट से बड़ा भाई जख्मी हो गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार यादव जो कि रेल्वे में शासकीय नौकरी में पदस्थ है किसी बात को लेकर छोटे भाई सावंत कुमार यादव के बीच में कहासुनी हुई दोनों भाई नशे में चूर थे, जिसके बाद मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों में घमासान लड़ाई हुई जिससे बड़ा भाई लहूलुहान हो गया फिर आसपास के लोगों द्वारा 108 को कॉल किया गया जिसके उपरान्त प्राथमिक उपचार किया गया इतना सब होने के पश्चात् भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी |

डिजिटल इंडिया को अपनाते हुए किसान भी अब डिजिटल माध्यम से फसल संबंधित समस्या का लिया समाधान

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | जिला बालोद के अन्तर्गत गुण्डरदेही ब्लॉक में आने किसानों ने व्हाट्स एप चैट वर्चुअल कैंप में जुड़े।

उक्त कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ उगेंद्र पांडे रिलायंस फाउंडेशन प्रमुख भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट तोपेंद्र साहू समेत जिले के 30 किसानों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में कृषि में होने वाली सभी समस्याओं का विशेषज्ञ द्वारा समाधान किया गया कार्यक्रम में किसान भाई व्हाट्स एप पर प्रश्न लिख कर या फोटो या ऑडियो के माध्यम से किया और विशेषज्ञ ने उनका वैज्ञानिक तरीके से जवाब दिया ।

बकरीद विशेष – इस्लाामिक कैलेंडर के आखिरी महीने मनाते हैं बकरीद

0

Eid Al-Adha Bakrid 2020 :बकरीद मीठी ईद के ठीक दो महीने के बाद इस्‍लामिक कैलेंडर के सबसे आखिरी महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। इस बार बकरीद 1 अगस्‍त को मनाई जा रही है। पूरी दुनिया के मुसलमान इस महीने में पवित्र मक्का सऊदी अरब में एकत्रित होकर हज मनाते हैं। ईद उल अजहा भी इसी दिन मनाई जाती है। माना जा रहा है कि इस बार कोरोना के चलते हज को लेकर केवल कुछ ही लोगों का समूह हज यात्रा पर जाएगा। आइए जानते हैं मुसलमानों में क्‍यों और कैसे मनाते हैं बकरीद का त्‍योहार।

Bakrid 2020: इस बार कब मनाई जाएगी बकरीद और क्‍या है इतिहास व कुर्बानी का अर्थ

कैसे मनाई जाती हैं बकरीद?

बकरीद (Bakrid) के लिए मुसलमान अपने घर में लाड़-प्‍यार से पल रहे बकरे की कुर्बानी देते हैं। जिन लोगों के घर में बकरा नहीं होता है वे ईद से कुछ दिन पहले बाजार से बकारा खरीदकर उसे घर ले आते हैं और फिर बकरीद के दिन उसकी कुर्बानी देते हैं। उसके बाद बकरे के मीट को 3 हिस्‍सों में बांट दिया जाता है। पहला हिस्‍सा गरीब फकीरों में बांट दिया जाता है और दूसरा हिस्‍सा रिश्‍तेदारों को भिजवाया जाता है और तीसरा हिस्‍सा घर में पकाकर खाया जाता है।

क्‍यों मनाते हैं बकरीद

बकरीद को कुर्बानी के जज्‍बात को सलाम करने के महापर्व के रूप में मनाया जाता है। अल्‍लाह की राह में पैगंबर मोहम्‍मद के पूर्वज इब्राहिम द्वारा दी गई कुर्बानी को याद करने के उपलक्ष्‍य में बकरीद मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इब्राहिम की इबादत से खुश होकर खुदा ने उनकी दुआओं को कुबूल किया और उसके बाद अल्लाह ने उनकी परीक्षा ली। इस परीक्षा में अल्लाह ने इब्राहिम से उनकी सबसे कीमती और प्यारी चीज की बली देने की मांग की।

जानिए कुर्बानी के बाद नालियों में खून बहाना गलत है या सही

शैतान को पत्‍थर मारने की परंपरा

बकरीद (Bakrid) के मौके पर सऊदी अरब में स्थित मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्‍थल मक्‍का में शैतान को पत्‍थर मारने की परंपरा निभाई जाती है। मान्‍यता है कि जब हजरत इब्राहिम खुदा के लिए अपने बेटे को कुर्बान करने चले थे तो इस शैतान ने उन्‍हें अपनी राह से डिगाने की कोशिश की थी। इसलिए हजयात्रा के अंतिम दिन शैतान को पत्‍थर मारने की परंपरा है।

Big Breaking दल्लीराजहरा में मिला एक कोरोना पॉजिटिव के साथ जिले में 2 संक्रमित पाए गए

0

बालोद – दल्लीराजहरा में पंडर दल्ली का 38 वर्षीय युवक जो रायपुर में गेराज स्टेशन के पास काम करता है 23 जुलाई को रायपुर से पंडर दल्ली आया हुआ था उसके बाद युवक बालोद ब्लाक के ग्राम पाकुरभाट में अपने ससुराल गया हुआ था उसे सर्दी खांसी की शिकायत थी इसी दौरान जब उसकी कोरोना जांच कराई गई उसमे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | अभी वह अपने ससुराल में ही है आगे की करवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है |

दूसरा केस बालोद ब्लाक के चारवाही गाँव 30 साल का युवक जो की राजमिस्त्री का कार्य करता था 23 जुलाई को हैदराबाद से लौटा था 29 जुलाई को सैंपल लेने के पश्चात् उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है अभी वह गाँव के ही क्वारंटाइन सेन्टर में है |

दोनों संक्रमितों को जिले के covid अस्पताल ले जाने की तैयारी  की  जा रही है |

गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी करवाई, 9 लाख का गांजा जब्त

0

महासमुंद – प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को महासमुंद के रास्ते अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किए जाने की जानकारी मिली. इस पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में मुखबिरों को सक्रिय कर अवैध गांजा के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया. इसी दौरान फारेस्ट नाका टेमरी में वाहनो की चेकिंग के दौरान एक पिकअप के बिना रुके भागने की सूचना पर कोमाखान थाना प्रभारी पेट्रोलिंग पार्टी ने वाहन को घेरकर रोका. गाड़ी में दिल्ली के निवासी प्रकाश चंद पिता विश्वनाथ (25 वर्ष) और मोहन मण्डल पिता चेतन मण्डन (34 वर्ष) मिले. वाहन की जांच में 9 बोरों में करीबन साढ़े छह लाख रुपए कीमत का 130 किग्रा गांजा पाया गया.

इसी दौरान दो कारों में गांजा ले जाए जाने की सूचना पर फारेस्ट नाका टेमरी में नाकाबंदी कर रोका गया. तलाशी के दौरान वाहनों से ढाई लाख  रुपए कीमत का 50 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया. मामले में आरोपी ओडिशा निवासी संजू मांझी पिता तूनी मांझी (29 वर्ष), दीपक मांझी पिता विजय मांझी (32 वर्ष), जुसिया मलिक पिता लगिसा मलिक (34 वर्ष), रायपुर निवासी अमित सेनापति पिता स्व. राफेल सेनापति (40 वर्ष),  मनोज नायक पिता उमेश नायक (43 वर्ष) के खिलाफ धारा 20 (ख), 29 N D P S Act के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

इस तरह तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए  आठ  गांजा तस्करों से लगभग नौ लाख रुपए की कीमत का  1 क्विंटल 80 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है | आरोपियों से दो कार और एक पिकअप को जब्त किया गया है |

Breaking अब विश्वविद्यालय द्वारा जो भी परीक्षाएं ली जाएगी, यूजीसी द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के तहत होगी।

0

रायपुर – अब विश्वविद्यालय द्वारा जो भी परीक्षाएं ली जाएगी, यूजीसी द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के तहत होगी।

राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020: गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा दिए जाएंगे पुरस्कार प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त

0

बालोद . गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए चयनित ग्राम पंचायतों और प्रतिभागियों को गांधी जयंती पर 02 अक्टूबर को पुरस्कृत करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत 15 श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की गई है। खुले में शौचमुक्त हो चुके गांवों में इसका स्थायित्व बरकरार रखने, समुदाय की सहभागिता और लोगों में साफ-सफाई की अच्छी आदतों को प्रेरित करने ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं। स्वच्छता को बढ़ावा देने अलग-अलग स्तरों पर अलग-अलग तरह के बेहतर काम करने वाले विभिन्न वर्गों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रतिभागियों के बीच इन पुरस्कारों के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की आदतों और व्यवहार में दीर्घकालिक बदलाव लाने में मदद मिलेगी। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिलाओं एवं किशोरियों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में भी इससे सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा इस प्रोत्साहन से ग्रामीणों में स्वच्छता की उत्कृष्ट स्थिति प्राप्त करने और उसे लगातार बनाए रखने की जागृति पैदा होगी। चयनित विजेताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 02 अक्टूबर को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत स्वच्छ सुंदर शौचालय पुरस्कार के प्रत्येक विजेता हितग्राही को 5001 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर दस-दस हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। ’स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय पुरस्कार’ जिला एवं राज्य स्तर पर दिए जाएंगे। जिला स्तर की विजेता ग्राम पंचायत को 21 हजार रूपए और राज्य स्तरीय विजेता पंचायत को एक लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट सेग्रिगेशन शेड के लिए चयनित ग्राम पंचायत को एक लाख रूपए दिए जाएंगे। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए दो श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिला स्तर की विजेता पंचायत को 21 हजार रूपए और राज्य स्तरीय विजेता को 51 हजार रूपए के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विद्यार्थियों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने स्कूलों के माध्यम से उत्कृष्ट निबंध सृजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर पूर्व माध्यमिक और हाईस्कूल दो अलग-अलग वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के विजेताओं को 21 हजार रूपए, 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर आयोजित उत्कृष्ट नारा लेखन प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को 21 हजार रूपए, 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ’दीवार लेखन प्रतियोगिता’ के तहत जिला स्तर पर स्वच्छाग्रही या स्वसहायता समूह के प्रतिभागियों द्वारा दस सर्वश्रेष्ठ लेखन को प्रत्येक को पांच हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायतों को जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तरीय विजेता को 21 हजार रूपए और राज्य स्तरीय विजेता को एक लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत काम कर रहे स्वसहायता समूहों में से उत्कृष्ट स्वच्छाग्रही समूह पुरस्कार के जिला स्तरीय विजेता को 21 हजार रूपए एवं राज्य स्तरीय विजेता को 51 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट बायोगैस संयंत्र पुरस्कार की विजेता ग्राम पंचायत को 51 हजार रूपए दिए जाएंगे। एस.ई.सी.एल. की सहायता से संचालित दिव्यांगों के लिए सामुदायिक शौचालय निर्माण की पायलट परियोजना के अंतर्गत तीन सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों को क्रमशः ढाई लाख रूपए, डेढ़ लाख रूपए और एक लाख रूपए के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजायन प्रतियोगिता के तहत तीन वर्गों में पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में साढ़े तीन लाख रूपए, साढ़े चार लाख रूपए और साढ़े पांच लाख रूपए लागत के सामुदायिक शौचालय का उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन प्रस्तुत करने वाले एक-एक आर्किटेक्ट या इंजीनियर को 51 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सेग्रिगेशन शेड का उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन बनाने वाले तीन विजेताओं को राज्य स्तर पर क्रमशः 21 हजार रूपए, 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। गांव को स्वच्छ बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्ययोजना (बेस्ट वर्किंग प्लान) सुझाने वाले तीन व्यक्तियों को क्रमशः 21 हजार रूपए,11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह से ग्रामीण स्वच्छता के संबंध में सर्वश्रेष्ठ नवाचार का सुझाव देने वाले तीन प्रतिभागियों को क्रमशः 21 हजार रूपए,11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।
इन प्रतिस्पर्धात्मक पुरस्कारों के साथ ही प्रदेश के एक जिले को एक करोड़ रूपए का स्वच्छता स्थायित्व पुरस्कार, तीन विकासखंडों को 50-50 लाख रूपए और पांच ग्राम पंचायतों को 20-20 लाख रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन 30 जुलाई से लिए जाएंगे। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है। प्रविष्टि निर्धारित प्रारूप में आवेदन और फोटो के साथ संबंधित जनपद पंचायत के माध्यम से भेजी जा सकती हैं।
सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजायन प्रतियोगिता, सेग्रिगेशन शेड के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन प्रतियोगिता, गांव को स्वच्छ रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्ययोजना (बेस्ट वर्किंग प्लान) और ग्रामीण स्वच्छता के संबंध में सर्वश्रेष्ठ नवाचार के सुझाव के लिए प्रविष्टि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के राज्य कार्यालय को भेजना होगा। अलग-अलग पुरस्कारों के लिए प्राप्त प्रविष्टियों के अंतर्विकासखंड दल, अंतर्जिला दल और राज्य स्तरीय दल या एजेंसी द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार चयन समिति द्वारा विजेताओं का चयन किया जाएगा।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दुर्भावनावश एफ.आई.आर कराने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर शासन के नियमों का पालन न करने पर उचित कार्यवाही किये जाने एडिशनल एस पी पोर्ते जी को ज्ञापन सौंपा गया|

0

बालोद – 03 जुलाई 2020 को भाजपा मण्डल दल्ली राजहरा द्वारा काग्रेस सरकार की नीतियों के विरूद्ध पुतला दहन का कार्यकम रखा गया था। जिसमें उपस्थित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने शासन के नियमों का पालन करते हुए सोसल डिस्टेन्सिंग बनाते हुए एवं मास्क लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस कार्यक्रम में शामिल 15 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दल्ली राजहरा काग्रेस कमेटी द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया है। जबकि भाजपा के ये सभी 15 कार्यकर्ताओं द्वारा किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया था। इस कार्यक्रम में रमेश गुज्जर का भी नाम दर्ज कराया गया है, जबकि वह इसदिन दल्ली राजहरा में नहीं था, वह अपने माता के उपचार के लिए दल्ली राजहरा से बाहर था।

भारतीय  जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा प्रशासन की इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया एवं कपट पूर्ण कार्यवाही की निंदा की युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं  भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार एवं जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह द्वारा मोनू चौधरी द्वारा राज हरा थाना में दिए गए आवेदन पर  कार्यवाही ना करने के कारण शिकायत की गई जिला पुलिस अधीक्षक के सामने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि कांग्रेश कार्यकर्ताओं के आवेदन पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर दर्ज की जाती है किंतु भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए आवेदन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किए कानून के उल्लंघन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती यह पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का विरोध करते हैं

जबकि विगत दिनों 21 जून 2020 को महाराष्ट्र मंडल भवन में दल्लीराजहरा नगर काग्रेस कमेटी के सदस्यों की एक बैठक हुई थी, जिसमें लगभग 200-300 काग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उस दौरान पूरे शहर में धारा 144 लागू था और इनके द्वारा लॉकडासन, एवं सोसल डिस्टेन्सिग के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया एवं ये लोग मास्क भी नहीं लगाये थे। इसी प्रकार 25 जून 2020 को जैन भवन चौक में केन्द्र सरकार के विरोध में शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन, प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं अपशब्दों को प्रयोग इनके द्वारा किया गया था,  एवं सोसल डिस्टेन्सिंग के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है।  इन लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। जबकि इन लोगों में ही नियम कानून का खुला उल्लंघन किये थे।

अतः आपसे अनुरोध है कि दल्ली राजहरा नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं जो उक्त प्रदर्शन लॉक डाउन के दौरान बिना Social Distancing के धारा 144 IPC के तहत उल्लंघन किये है उन पर  कार्यवाही की जाये, जो उक्त मीटिंग व विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित थे। विजय शर्मा प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर जैन जिला भाजयुमो प्रभारी बालोद सुदेश सिंह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शरद ठाकुर जिला भाजपा मंत्री,  गोविंद वाधवानी मंडल अध्यक्ष दल्लीराजहरा,  सुरेश निर्मलकर मंडल अध्यक्ष बालोद शहर,कमलेश सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री राकेश द्विवेदी, संतोष कौसिक, लोकेश श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, तोमन साहू, नरेन्द्र सोनवानी, मोनू चौधरी, आदित्य पिपरे, संजय साहू, एकांत पवार, संदीप सिन्हा योगेंद्र गाँधी सिन्हा, मुकेश कौडो, अजय बाफना

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

0

 दो अलग-अलग मोबाइल चोरी के मामलो का खुलासा।
 अपचारी बालक सहित आरोपी से मोबाइल जप्त।
 थाना गुण्डरदेही में 454,380 एवं 379 ताहि का मामला था दर्ज।

गुण्डरदेही – मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है। प्रार्थी मनोज महोबिया पिता मंगल प्रसाद महोबिया पता गुण्डरदेही ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.02.2020 के 15.00 बजे मोनू होटल नया हाई स्कूल के सामने गुण्डरदेही में रखे एक नग Realme 3(Pro) कीमती 10,999/- रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साइबर सेल जिला बालोद से तकनीकी सहायता प्राप्त कर दिनांक 29.07.2020 को आरोपी फलेश्वर सिन्हा पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 29 वर्ष सा0 लिमोरा शीतलापारा थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद से चोरी का मोबाइल जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। अन्य मामले में प्रार्थी युवराज टंडन पिता उदय टंडन उम्र 18 वर्ष सा0 कचांदुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.03.2020 के 01.00 बजे घर के अंदर ग्राम रेंगाकठेरा में रखे एक नग मोबाइल Realme कंपनी का कीमती 8,000/- रूपये को काई अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। साइबर सेल जिला बालोद से तकनीकी सहायता प्राप्त कर दिनांक 29.07.2020 को अपचारी बालक से चोरी का मोबाइल जप्ती कर अपचारी बालक को बाल न्यायालय में पेश किया जाता है।

आरोपी- 01.फलेश्वर सिन्हा पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 29 वर्ष सा0 लिमोरा शीतलापारा थाना गुण्डरदेही,
जिला बालोद 02. अपचारी बालक।
जप्ती- 02. नग मोबाइल Realme कंपनी का जुमला कीमती 18,999/- रूपये।

थाना देवरी के ग्राम नाहंदा में अवैध सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही

0

देवरी – आज दिनांक 29/07/ 2020 को थाना देवरी अंतर्गत, घटना स्थल ग्राम नाहंदा राजनांदगांव मार्ग नाहंदा नाला के पास एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही का आरोपी राकेश कुमार पिता अगेश्वर लाल साहू उम्र 35 वर्ष साकिन जेवरताल को पकड़कर उसके पास से सट्टा पट्टी व एक डाट पेन, नगदी 1760 रुपये एवं एक नग रेडमी कंपनी का एनड्रायड फोन को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना देवरी में अपराध क्रमांक 97/20 धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है |

सटोरिया से सट्टा पट्टी व एक डाट पेन, नगदी 1760 रुपये एवं एक नग रेडमी कंपनी का एनड्रायड फोन जप्त

MOST POPULAR

HOT NEWS