City Media - Page 131 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 131

आज से काली पट्टी बांधकर स्कूल जाएंगे शिक्षक

0
  • प्रवेशोत्सव में पालकों को भी बताएंगे पूरा मामला
  • शिक्षक साझा मंच के संचालक मंडल की हुई आनलाइन बैठक

जगदलपुर शिक्षक साझा मंच का युक्तियुक्तकरण के खिलाफ आंदोलन जारी है। शिक्षक विरोधस्वरूप 16 जून से काली पट्टी बांधकर स्कूल जाएंगे।

शिक्षक साझा मंच के संचालक मंडल की ऑनलाइन हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। 16 जून से प्रदेशभर के शिक्षक काली पट्टी लगाकर स्कूल जाएंगे।शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रमों और स्कूलों में आयोजित तमाम गतिविधियों में काली पट्टी लगाकर ही सम्मिलित होंगे। शाला प्रवेशोत्सव में आए सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को युक्तियुक्तिकरण से होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे।

सरकार द्वारा स्कूलों को बंद करने, प्रत्येक शाला से कम से कम एक शिक्षक की कटौती करने, प्रधान पाठकों के पद समाप्त करने सहित तमाम नुकसानों से ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे। चार सूत्रीय मांगों के संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, डीपीआई आदि को पत्र लिखेंगे। उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायधीश को भी अपनी समस्याओं के बारे में पत्र लिखेंगे। जुलाई माह में एक तिथि तय कर सभी विकासखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। सभी 23 संगठनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए और बहुत सारे कार्यक्रम तय किए हैं। ऑनलाइन बैठक से मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी,

जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले,

प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरमदास बंजारे, अनिल कुमार टोप्पो

आदि जुड़े थे। यह जानकारी प्रदेश संचालक शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ शंकर साहू ने दी।

ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत से दो युवक घायल

0

दल्लीराजहरा:- नेशनल हाईवे क्रमांक 930 में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में आज फिर ट्रक एवं बोलेरो की हुई टक्कर। घटना बालोद जिले के दैहान मोड़ के पास है।जिसमें बोलेरो सवार दो युवकों को गंभीर चोट बोलेरो के परखच्चे उड़े ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत से दो युवक बुरी तरह से घायल  सूत्रों से जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा की तरफ से जा रही बोलेरो और बालोद तरफ से आ रही ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई ।

जिससे बोलेरो में बैठे दो युवक घायल हो गए दोनों युवको के पैर फैक्चर हो गए हैं और अन्य जगह चोटे आई है जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालोद ले जा गया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद नांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया घटना आज सुबह देहान मोड़ के पास की है घायल युवक दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 15 के रहने वाले बताए जा रहे हैं घायल युवकों का नाम साहिल और रुपेश बताया जा रहा है।

कलेक्टर महोदय द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्यों की सराहना

0

दिनांक 13-06-2025 को माननीय कलेक्टर सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा महोदया ने शहीद अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, रोगी देखभाल, चिकित्सकीय सेवाओं, कर्मचारियों की कार्यशैली एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर महोदया ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त कर्मचारियों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा रोगियों को दी जा रही कम कीमत में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत सराहनीय हैं। मरीजों की संतुष्टि एवं बेहतर देखभाल के लिए अस्पताल द्वारा किया जा रहा प्रयास वास्तव में अनुकरणीय है।

उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित वार्ड, मरीजों के लिए समुचित दवाइयों एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत प्रभावशाली है। अस्पताल की टीम का समर्पण एवं सेवा भाव देखकर वे अत्यंत प्रसन्न एवं आनंदित हुईं।

अंत में कलेक्टर महोदया ने अस्पताल प्रबंधन को इसी प्रकार उच्चस्तरीय सेवाएं जारी रखने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं शासन स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। अस्पताल कि और से कलेक्टर महोदया जी को फलदार वृक्ष का पौधा दे कर विदाई दी गई

स्थानीय एमएसएमई में बस्तर की छवि बदलने का सामर्थ्य, सर्वोत्तम व्यावसायिक प्रथाओं को अपनाएं: प्रभाकर

0

नगरनार एमएसएमई समाज की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी ओर से एनएसएल स्थानीय एमएसएमई उद्योग को अपनी क्षमता का अहसास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दोनों मिलकर बस्तर के कारोबारी परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। बस्तर के युवा उद्यमी अपनी क्षमता का एहसास तभी कर पाएंगे जब वे एमएसएमई प्रतिस्पर्धी (एलईएएन) योजना जैसी बेहतरीन कारोबारी प्रथाओं को अपनाएंगे।

एनएसएल स्टील प्लांट के कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख एमएनवीएस प्रभाकर ने होटल अविनाश में आयोजित एक समारोह में यह बात कही। श्री प्रभाकर जगदलपुर क्षेत्र में स्थित एमएसएमई उद्योगों के बीच एलईएएन मैनेजमेंट प्रथाओं के कार्यान्वयन में मदद करने के लिए आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एनएसएल ने एमएसएमई प्रतिस्पर्धी (एलईएएन) योजना पर जागरूकता कार्यक्रम की सुविधा प्रदान की। इसका उद्देश्य एमएसएमई के बीच टिकाऊ और लीन प्रबंधन प्रथाओं के बारे में जागरुकता पैदा करना था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 100 से अधिक उद्यमी हाज़िर थे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) द्वारा एनएमडीसी स्टील लिमिटेड, नगरनार और बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से किया गया था।श्री प्रभाकर ने व्यवसाय समुदाय को सरकार द्वारा शुरू की गई एलईएएन योजना से लाभ उठाने तथा समृद्ध होने और ग्राहकों को मूल्य प्रदान करने के लिए संधारणीय प्रथाओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे एनएमडीसी स्टील को संरचित और पेशेवर तरीके से गुणवत्तापूर्ण सामग्री और सेवाएं प्रदान करने के लिए एलईएएन से खुद को और अधिक सुसज्जित करेंगे। एमएनवीएस प्रभाकर ने कहा-आज की पहल बस्तर में व्यापार करने के तरीके को बदलने में उल्लेखनीय साबित होगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जगदलपुर क्षेत्र में स्थित एमएसएमई उद्योगों के बीच प्रबंधन प्रथाओं के कार्यान्वयन में मदद करना था। कार्यालय पता द्वारा एनएमडीसी आयरन एंड स्टीत प्लांट, पोस्टर जिला बस्तर 434001, छतीसगढ़ ऑफिस एड्रेस: सीआईओ. एनएमडी सी आयरन एंड स्टील प्लांट, पोस्ट नगरनार, जिला बस्तर 494001, छत्तीसगढ़, नैनम पहचान में कॉर्पोरेट आइडेंटिटी नं. एल 27210 सीटी 2015001001618

एनएमडी सी स्टील लिमिटेड है। नेशनल प्रोडक्टिविटी कौंसिल, भुवनेश्वर के उप निदेशक रोशन कुजूर ने समारोह में प्रतिनिधियों का स्वागत किया और लीन योजना के मुख्य बिंदुओं को समझाया। उन्होंने उल्लेख किया कि कार्यक्रम को एमएसएमई को लीन विनिर्माण प्रथाओं को अपनाने में मदद करने के लिए संरचित किया गया है, जिसमें अपशिष्ट को कम करना, प्रक्रियाओं को अनुकूलित करना और ग्राहकों के लिए मूल्य को अधिकतम करना शामिल है। ये कारक एमएसएमई को दक्षता में सुधार, लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करते हैं। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्याम सोमानी ने इस कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से बस्तर के उद्योगों को सर्वोत्तम व्यावसायिक प्रथाओं से परिचित कराने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है कि एनएसएल और बीसीसी के बीच इतनी महत्वपूर्ण और लाभदायक साझेदारी शुरू की गई है। आज के समारोह से निश्चित रूप से एकत्रित उद्यमियों को सबसे अधिक लाभ होगा। एमएसएमई के लिए एलईएएन योजना के लाभों पर एक लघु ऑडियो विजुअल भी दिखाया गया। इसके बाद एक प्रश्नोत्तर सत्र हुआ जिसमें एकत्रित व्यापारिक समुदाय ने एनएसएल और एनपीसी के गणमान्य व्यक्तियों से अपनी शंकाओं का समाधान किया।

बांसला रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्तदान

0
  • भानुप्रतापपुर। रक्त का अन्य कोई विकल्प नहीं है , इसकी पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है, यही कारण है कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है। यह दान धर्म , जाति संप्रदाय से ऊपर है। रक्तदान को बनाइये एक अभियान, रक्तदान करके बचाइये जान। ग्राम बांसला में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य रक्तदान एवं रक्त परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। सुबह से ही युवाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाकर रक्तदान किया। शिविर में कई लोगों ने रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया। सुबह से ग्राम बांसला व आसपास गांव के युवाओं के उपस्थिति में शिविर का शुभांरभ किया गया। इस शिविर को सफल बनाने के लिए गांव के युवा उकेश राणा, यशवंत चक्रधारी, गेश नाग, शेखर नायक, सचिन चक्रधारी, मयंक साहू, मनीष चुरपाल, सहित पूरे गांव वालों का विशेष सहयोग से 60 युनिट ब्लड डोनेट कराया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व हेलमेट देकर सम्मान किया गया। भानुप्रतापपुर से एक शिक्षक मनोज चौहान ने भी इस शिविर में आकार 42 वां बार रक्तदान किया और रक्तदान को पुनीत कार्य बताकर किसी की मदद के साथ रक्तदाता के शरीर को होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। नागेश कोमरा के द्वारा 21 वां बार ब्लड डोनेट किया गया। महिला डोनर सरिता कांगे के द्वारा भी शिविर में पहुंच कर पहली बार रक्तदान किया। जिसका प्रतिफल रहा कि रक्तदान करने वालों की कतार सी लग गई जिसके बाद सब लोगों ने बारी बारी से रक्तदान किया।

भानुप्रतापपुर एक ऐसा नगर है, जहां खून की कमी से पहले लोगों की जाने जाती थी। लेकिन अब ब्लड डोनेट फाउंडेशन संस्था स्थापना होने के बाद हर जरूरत मंद लोगों को ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा हैं। भानुप्रतापपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए जागरूक कर ब्लड डोनेट कराया जा रहा है। ब्लड डोनेट फाउंडेशन द्वारा अब तक दस हजार यूनिट से ज्यादा ब्लड डोनेट करवा चुके हैं। ब्लड डोनेट फाउंडेशन की शुरुआत भानुप्रतापपुर में 13 अक्टूबर 2015 को फाउंडेशन के संस्थापक आकाश सोलंकी के द्वारा अपने दोस्तों का एक 23 लोगों का ब्लड डोनेट फाउंडेशन की स्थापना किया गया। जिसके बाद टीम के सदस्यों द्वारा जरूरत मंद लोगों को खुद से ब्लड डोनेट कर उपलब्ध कराया जा रहा था। जिसके बाद नगर व क्षेत्र के लोग धीरे धीरे इस फाउंडेशन से जुड़ कर ब्लड डोनेट करने लग गए आज इस संस्था में लगभग एक हजार से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। आज प्रदेश के कोई भी हॉस्पिटल में अगर किसी को ब्लड की जरूरत हैं तो इस फाउंडेशन द्वारा ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। व ब्लड चढ़ने के लिए अगर किसी परिवार को आर्थिक सहायता की भी जरूरत पड़ती हैं तो इस संस्था द्वारा आर्थिक सहायता भी कराया जाता हैं। आज ब्लड डोनेट फाउंडेशन को 2 राष्ट्रीय व 25 स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

हमारे संस्था द्वारा 10 हजार से अधिक यूनिट रक्तदान करा चुके : सोलंकी

ब्लड डोनेट फाउंडेशन के संस्थापक आकाश सोलंकी ने बताया कि 15 वर्ष पहले मेरे ही सामने डिलवरी में आई एक महिला का ब्लड की कमी के कारण जब उसकी मौत हो गया था तब से मेरे मन में एक बात आ रहा था कि क्षेत्र में ब्लड की कमी के कारण बहुत से लोगों की जान जा रही हैं इसके लिए कुछ करना चाइये तब मैंने अपने दोस्तों के साथ चर्चा कर 13 अक्टूबर 2015 को ब्लड डोनेट फाउंडेशन का स्थापना किया गया। शुरू के दिनों में इस फाउंडेशन में मात्र 23 लोंग ही जुड़े थे, उस समय भानुप्रतापपुर क्षेत्र के लोगों को ही ब्लड उपलब्ध करा रहे थे। जिसके बाद लोग इस फाउंडेशन को समझने लगे और धीरे धीरे संस्था में जुड़ कर ब्लड डोनेट करने आघे आ रहे हैं। अब तक हमारे फाउंडेशन द्वारा दस हजार से भी ज्यादा यूनिट ब्लड डोनेट करवा चुके हैं। हर दो तीन महीनों में कहीं न कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। रक्तदान को लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया जाता है। रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाता है। पहले महिलाएं रक्तदान को लेकर घबराती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब जागरुकता के कारण महिलाएं भी अच्छी खासी संख्या में रक्तदान करने लगी है। ब्लड बैंक में किसी विशेष ब्लड ग्रुप की किल्लत होती है तो खासकर ए प्लस एवं एबी प्लस, सिंगल डोनर की जरूरत पड़ती है तो संस्था के रक्त दाता सिंगल डोनर हॉस्पिटल पहुंच कर दान कर लोगों की जान बचा रहे है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हमारे संस्था द्वारा बांसला, पखांजुर, छोटे बेठिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। छोटे बेठिया जैसे नक्सल क्षेत्र में हमारे संस्था द्वारा 60 यूनिट व पखांजूर में 70 यूनिट रक्तदान कराया गया।

इन्होंने शिविर में पहुंच कर किया रक्तदान 

राजेंद्र कोसमा, अजित मंडावी, हेमंत महला, बीरेंद्र चालकी, रोहित जैन, मिथलेश चक्रधारी, दिनेश देहारी, खमेंद्र, अभिषेक शर्मा, किशोर यादव, विजय पोटानी, हरीश , गोविंद बनिक, अवध जैन, विनोद राणा, नागेश सूर्यवंसी, भीम नाग, हिरामन जैन, खेमन कुमार, अमन कुमार, थानेश्वर, अश्वन नेताम, रामजी जैन, राकेश कुमार, टेकराम सहित 60 लोगों ने किया रक्तदान।

जहां पहले बहता था खून, अब हो रहा खून का संग्रह

भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, पखांजुर, दुर्गुकोंदल, छोटे बेठिया जैसे नक्सल क्षेत्र में माओवादी खून की नदियां बहाते थे। आज वहां भी खून का संग्रह होने लगा है। इसके लिए गांव-गांव में जागरुकता कार्यक्रम चलाकर ब्लड डोनेट फाउंडेशन द्वारा इन क्षेत्रों में कई रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों से रक्तदान कराया जा रहा है। और जरूरत मंद लोगों को ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस प्रकार आज इस संस्था से आज एक हजार लोगों से भी ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।

 

 

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की पहली बैठक

0
  • जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से प्राप्त किया गया परिचय, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे मंे दिवगंत हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

बालोद, 13 जून 2025  त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत बालोद के नवीन कार्यकारिणी के गठन के उपरांत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्रकार की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत के पहली सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिला पंचायत के सामान्य सभा की पहली बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस दौरान बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गुरूवार 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे मंे बड़ी संख्या में लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने विमान हादसे में दिवंगत हुए लोगों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  तोमन साहू, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक सहित विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

श्रीराम रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी का एडिशनल डारेक्टर को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • 10 साल से फरार था आरोपी दिल्ली से किया गया गिरफ्तार
  • आरोपी के चार सहयोगीयों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

बालोद में श्रीराम रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षडयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि न देकर भाग जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 88/2016 धारा 420,34 भादवि 3,4,5 ईनामी चिट एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम व धारा 10 छ.ग. निक्षेपको का हितो का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के विवेचना क्रम में श्रीराम रियल स्टेट प्रायवेट लिमिटेड के फरार एडिशनल डायरेक्टर आरोपी बबलू प्रजापति पिता स्व. सीताराम प्रजापति उम्र 41 वर्ष निवासी डेगदा पोस्ट कलारमा तहसील कराहल थाना श्योपुर देहात जिला श्योपुर मध्यप्रदेश पता तलाश कर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज दिनांक 14.06.2025 गिर. को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

प्रकरण के डायरेक्टर फरार आरोपीयों की गिरफतारी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर, निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में फरार आरोपियों की पतातलाश लगातार की जा रही थी। आरोपियों की पता तलाश के दौरान सायबर सेल बालोद से तकनीकी सहायता ली जा रही थी, कि आरोपी का लोकेशन मध्यप्रदेश, दिल्ली आने से तत्काल टीम गठित कर टीम प्रभारी स.उ.नि धरम भुआर्य थाना बालोद के हमराह प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा थाना गुण्डरदेही, आरक्षक 563 भोपसिंह साहू, आरक्षक 31 विपिन गुप्ता सायबर सेल बालोद, को मध्य-प्रदेश दिल्ली रवाना किया गया था, दूसरी ओर तकनीकी सहायता आरक्षक 75 मिथलेश सायबर सेल बालोद से संपर्क करते, गठित टीम द्वारा एक सप्ताह तक दिल्ली में आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, अंततः फरार आरोपी को पकड़ने में गठित टीम को सफलता मिली। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कर रिमांड पर भेजा गया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और सांसद महेश कश्यप ने किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0
  •  उपनपाल एवं कोंडावाल में सड़क, मातागुड़ी, अहाता निर्माण का भूमिपूजन 

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और सांसद महेश कश्यप ने उपनपाल एवं कोंडावाल में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उपनपाल में माता गुड़ी निर्माण लागत 7.20 लाख रूपए, अहाता निर्माण लागत 5 लाख रूपए, मातागुड़ी निर्माण लागत 7.20 लाख रूपए, बालीकोंटा के कोंडावाल में सीसी सडक निर्माण 200 मीटर लागत 10 लाख रूपए का निर्माण होगा। कुल 29.40 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन विधायक एवं सांसद ने किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार के बनने के बाद प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है। क्षेत्र के देवतुल्य जनमानस की वर्षों पुरानी मांगें अब पूरी हो रही हैं। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप ही आज सीसी सड़क निर्माण, आहता व अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। सड़क, नाली,पेयजल, शिक्षा, विद्युत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्य अनवरत जारी है। पूरे प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं।

हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा ने का हमारा दायित्व है। हमारी सरकार जनता की सभी मांगों को गारंटी के साथ पूरी कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसका लाभ जनता को मिलेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद सदस्य अर्जुन सेठिया, देवकी कश्यप, भूपेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, संरपंच वासुदेव गोयल, टेमल कश्यप, सांसद प्रतिनिधि आंनद मोहन मिश्रा, प्रदीप देवांगन, सुरेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, धनश्याम सेठिया, रैनू बघेल, गणेश, रामचंद्र, रमेश, राधे पंद्रे, गौरव जोशी, दयाराम, सुरेश, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।

रायकोट रैक से रोज 100 टन आयरन ओर चोरी: सुशील मौर्य

0
  •  एनएमडीसी, खनिज विभाग, जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं की सह पर चल रहा है बड़ा सिंडीकेट
  • बस्तर जिले को हो रही करोड़ों की राजस्व हानि 

जगदलपुर बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि रायकोट रैक से रोज 100 टन लौह अयस्क की चोरी हो रही है। इसके पीछे एक बड़ा सिंडीकेट काम कर रहा है और इस सिंडीकेट को एनएमडीसी, खनिज विभाग, जिला प्रशासन एवं भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।

आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने यह रहस्योद्घाटन किया।सुशील मौर्य ने कहा कि रायकोट में जो रैक का कार्य चल रहा है, उसमें एनएमडीसी, खनिज विभाग, जिला प्रशासन व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सह पर एक सिंडीकेट काम कर रहा है। रायकोट रैक से प्रतिदिन 100टन लौह अयस्क की चोरी हो रही है। जिसमें जिला प्रशासन, एनएमडीसी, पुलिस प्रशासन की पूर्णतः मिलीभगत है। इसके कारण बस्तर जिले को करोड़ों रुपए की राजस्व हानि का सामना करना पड़ रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि यह सिंडीकेट तत्काल प्रभाव से रुकना चाहिए। आखिर ओवर लोडिंग माल बैलाडीला से क्यों भरा जा रहा है और बैलाडीला से ओवर लोडिंग माल भरने के बाद रायकोट में जब माल खाली हो रहा है तो वहां पर खनिज विभाग के अधिकारी क्यों नहीं बोल रहे हैं? ओवर लोडिंग रैक ट्रकों में गिराकर माल चोरी हो रहा है जो आज तक पकड़ा क्यों नहीं गया है? यह एक जीता जागता उदाहरण है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा बस्तर जिले के पास कांकेर जिले में जो ट्रकों को पकड़ा जाता है जिस पर बीपीएस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ब्लेक लिस्ट में डाला जाता है। कुल मिलाकर बस्तर जिले के साथ जिला प्रशासन एनएमडीसी विश्वासघात कर रहा है छल करने का कार्य कर रहा है। यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। रायपुर और भाजपा के जनप्रतिनिधियों की सह पर खुलेआम चोरी हो रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। साथ ही जिला प्रशासन से मांग करती है कि यह लौह अयस्क की चोरी रोकी जाए,जिससे कि राजस्व का नुकसान रुके। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, सुषमा सुता, सहदेव नाग, रविशंकर तिवारी, अनुराग महतो, एस नीला, ज्योति राव आदि मौजूद रहे।

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में हो राजनीतिक शह और आर्थिक अनियमितताओं की हो निष्पक्ष जांच: राजेश चौधरी

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा है कि शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में जिस प्रकार से राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ है, वह बेहद गंभीर चिंता का विषय है। यह केवल प्रशासनिक विषय न रहकर अब एक बहुत बड़ी आर्थिक अनियमितता का स्वरूप ले चुका है, जिसके पीछे सत्ता पक्ष की मंशा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग चुके हैं।

राजेश चौधरी ने कहा है कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव हैं, वे आज सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उनके धरना, रैली और प्रदर्शन से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि सरकार के इशारों पर नियमों को ताक पर रखकर मनमानी की गई है। शिक्षकों की पीड़ा यह दर्शाती है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर केवल दिखावटी प्रक्रिया अपनाई गई है, जबकि हकीकत में स्थानांतरण एवं पदस्थापन में भारी आर्थिक लेनदेन और राजनीतिक पक्षपात किए जाने की बू आ रही है और अन्य विषयों पर मुखर होकर बोलने वाले विधायक, सांसद, बस्तर के मंत्री का युक्तियुक्तकरण को लेकर मौन रहना ही उनकी कार्यशैली को उजागर करता है। जबकि इन्हीं शिक्षकों को विधानसभा और लोकसभा चुनाव संपादित करने का दायित्व दिया गया था। विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में डाक मत पत्र के माध्यम से इन्हीं शिक्षकों ने विधायक और सांसद को अन्य पार्टी की अपेक्षा भाजपा को अधिक वोट देकर जीत तक दिलाने का कार्य किया था, परंतु आज जब शिक्षकों के साथ न्याय करने की बात आई तो वही विधायक और सांसद मौन क्यों बैठे हैं यह स्पष्ट होना चाहिए। राजेश चौधरी ने सरकार से मांग की है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि दोषियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई हो सके। यदि सरकार इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाती, तो कांग्रेस पार्टी शिक्षकों के हित में आंदोलन और भी व्यापक रूप से करेगी जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS