दल्लीराजहरा: परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा के द्वारा हरियाली अमावस्या पर्व पर राजहरा बाबा मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर देव राजा बाबा के पूजा के पश्चात वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ के तोरण लाल साहू थे तथा संघ के संयुक्त सचिव द्रोपति साहू , न्याय प्रकोष्ठ किशोर कुमार साहू ,परीक्षेत्रीय अध्यक्ष भोजराम साहू ,उपाध्यक्ष जीवनलाल साहू ,उपाध्यक्ष सुषमा साहू ,अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पुष्पा साहू , अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नरेश कुमार साहू एवं भूतपूर्व कार्यकर्ता राधे लाल साहू उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में समाज के सदस्य गणों द्वारा रुद्राक्ष ,पारिजात रक्त चंदन, आंवला एवं बदाम की वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी का विशेष सहयोग रहा।
अधेड़ व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को बहला कर शादी की, फिर 5 दिनों तक करता रहा दैहिक शोषण
बालको – प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला कर उसके साथ मंदिर में गंधर्व विवाह कर लिया और उसके बाद पांच दिनों तक उसके साथ दैहिक शोषण करता रहा।
बालको थाना प्रभारी ने बताया कि एक नाबालिग 13 वर्षीय बालिका को 55 साल का विष्णुदास महंत उर्फ विसनो पिता स्व. गांधीदास महंत ग्राम उदयभांठा थाना नवागढ़ जांजगीर.चांपा हाल.पता उड़िया मोहल्ला बेलगरी बस्ती 9 जुलाई को साइकिल पर बिठाकर सर्वमंगला मंदिर ले गया और 13 जुलाई तक लगातार दुष्कर्म करता रहा।
इस घटना की जानकारी जब पीडि़ता ने अपने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। और तुरंत करवाई करते हुए आरोपी विष्णुदास महंत को गिरफ्तार कर धारा 376 भादवि एवं 4-6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल करा दिया गया। और नाबालिग को परिजनों के हवाले किया गया |
Breaking रायपुर और दुर्ग के अलावा इन जिलों में भी लॉक डाउन रहेगा और शराब दुकाने भी रहेगी बंद
रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन जिलों में एक सप्ताह के लिए लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, कोरिया, कांकेर, बलौदाबाजार और कोरबा जिला है | दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं रायपुर, कोरिया, बलौदाबाजार और सरगुजा में 22 जुलाई से और कांकेर में 21 जुलाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
इस बार लॉकडाउन में ज्यादा सख्ती बरती जाएगी. लॉकडाउन में शराब दुकानें बंद रहेंगी और मेडिकल शॉप 24 घंटे खुली रहेंगी. वहीं किराने की दुकानों को भी बंद रखा जाएगा. लॉकडाउन के दौरान सिर्फ फल, सब्जी, दूध सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने की छूट दी गई है. इसके अलावा पेट्रोल पंप को 3 बजे तक खोलने की अनुमति मिली है. जरूरी सामान के लिए दुकानें सुबह 6 से 10 तक खोलने की अनुमति होगी. रायपुर शहर में परिवहन सेवाओं को बंद रखा जाएगा. शहर की सीमाएं सील रहेंगी. आने-जाने की अनुमति नहीं होगी. रायपुर में सुबह 10 बजे के बाद से बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई होगी.
दल्लीराजहरा नगरपालिका में हरेली त्योहार के अवसर पर गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया
दल्लीराजहरा – नगर पालिका दल्ली राजहरा में गोधन न्याय योजना एस एल आर एम सेंटर 1 राजहरा बाबा वार्ड में पशुपालक दुर्गाप्रसाद यादव, भीरम यादव द्वारा 112 किलोग्राम गोबर खरीदी, हितग्राही खाता बुक वितरण कर योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रथम पारंपरिक हरेली त्योहार इस बार प्रदेश के किसानों, पशुपालकों के लिये समृद्धि और खुशहाली का तोहफा लेकर आया है गोधन न्याय योजना डेयरी एवं किसानों के लिये अच्छी पहल है इससे लोगों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ मिलेगा। गौधन न्याय योजना से केवल किसानों को नही शहरी गरीब परिवार भी आत्म निर्भर बनेंगे। स्थानीय स्तर पर जैविक खाद की उपलब्धता स्थानीय स्व सहायता समूह को रोजगार भूमि की उर्वरता में सुधार और विष रहित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता एवं सुपोषण के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल शहरी स्वच्छता इस योजना में कार्यरत शहरी गरीब परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन के लिये शहरी क्षेत्रों में गोबर का कय एवं गोबर से निर्मित गुणवत्ता युक्त वर्मिग कम्पोस्ट खाद्य विकय तथा गौठान समिति आत्म निर्भर बनेगा। इस योजना के क्रियान्वयन से सड़को पर मवेशी कम नजर आयेगें जिससे सडक हादसो में गिरावट आयेगी, एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एन आर रत्नेश ने इस योजना के बारे में कहा कि छत्तीसगढ़ की पारम्परिक हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ के जन जीवन में रचा बसा खेती किसानी से जुड़ा पहला त्योहार है। किसान अपनी अच्छी फसल की कामना के साथ खेती किसानी से जुड़े औजारों का पूजा किया जाता है। गेड़ी चढ़कर हरेली की खुशिया मनाते है घरों के बाहर नीम की पत्तियां लगाई जाती है। नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक पशुपालक का गौधन न्याय योजना अंतर्गत निकाय रतरीय पंजीयन किया जायेगा। पंजीकृत पशु पालकों द्वारा गौधन न्याय खरीदी केन्द्र में पशु पालक को विक्रय हेतु गोबर सप्ताह के किसी भी दिवस में प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे के मध्य खरीदी केन्द्र में ला सकते है। राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन के मुस्कान समूह स्व सहायता द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाया गया था जो आर्कषक का केन्द्र रहा।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष, संतोष देवांगन, पार्षद श्रीमती शिवांगी ध्रुव, श्रुति यादव, रूखसाना बेगम, चंद्रप्रकाश बोरकर, स्वप्निल तिवारी, रोशन पटेल, बृजमोहन नेताम, ऐल्डरमेन श्रीमती ममता पांडे, प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास, के वी अब्राहम, जी ईश्वर राव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, काशीराम निषाद, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, रतिराम कोसमा, अशोक बाम्बेश्वर, संतोष पांडे, प्रदीप, राम शर्मा, उपअभियंता राकेश पाठक, लक्ष्मी कोठारी, शिवाजी प्रसाद, पी आई यू सिन्हा, स्वच्छ भारत मिशन के सफाई मित्र एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
गोधन न्याय योजना के कार्यक्रम में धारा 144 का उल्लंघन
दल्लीराजहरा – आज नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा गोधन न्याय योजना का शुभारम्भ किया गया जिसमे कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहे वह भी सारे नियम कानून को ताक पे रख सोशल डीस्टेंसिंग की अवहेलना की गई व धारा 144 का उल्लंघन साफ दिख रहा है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आंदोलनों एवं दूसरे दलों के कार्यक्रम करने पर कार्यकर्ताओं के ऊपर एफ आई आर कर रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेश के लोगों द्वारा नियमों को ताक पर रख लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है इसके बावजूद प्रशासन आंख में पट्टी बांध मौन स्वीकृति दे रही है छत्तीसगढ़ की सरकार के लोग जनता को क्या सन्देश देंगे एक तरफ तो लोगों को सोशल डीस्टेंसिंग की सिख देते है वही दूसरी ओर खुद नियमों का उल्लंघन कर रहे है |
गुरुर में हरियाली पर्व के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया
गुरुर – जगन्नाथ साहू | तहसील अंतर्गत ग्राम कोचेरा में हरियाली पर्व के उपलक्ष्य पर वृक्ष रोपन का कार्य किया गया जिसमें हमारे गांव के युवा वर्ग ने एक वृक्ष सौ पुत्र समान का आत्मा सम्मान करते हुए। सभी दोस्त एकत्रित होकर दोस्तो की टोली द्वारा यह कार्य किया गया।
सुनील कुमार साहु, दहेद कुमार साहू, संतोष साहू, गौकरण साहू, योगेन्द्र साहू के द्वारा वृक्ष लगाया गया।
Breaking दल्लीराजहरा टैक्सी ड्राईवर द्वारा दिल्ली जाने के नाम पर गुमराह करने के प्रयास में नगर के लोगों की जान से खिलवाड़ करना कहाँ तक उचित
दल्लीराजहरा – वार्ड न 04 में गाड़ी मालिक इम्तियाज़ खान ने ड्राईवर लखन लाल द्वारा अंतागढ़ से कमांडेंट को दिल्ली छोड़ने गया हुआ था और कल जब ड्राईवर वापस आया तो बिना पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को सूचित किये इधर उधर घूमता रहा और जब मोहल्ले वालों द्वारा पूछताछ की गई तो बताया कि वह तो रायपुर गया था इस बात की सुचना पुलिस को दी गई और जब तलाशी ली गई तब उसके पास से दिल्ली का परमिट टोकन मिलने के बाद उसने स्वीकार किया कि वह दिल्ली गया हुआ था | जानकारी छिपाने के आरोप में शासन को गाड़ी मालिक एवं ड्राइवर के ऊपर कार्यवाही की मांग वार्ड वासियों द्वारा की जा रही है | ड्राईवर लखन लाल कितने लोग से मिला और उसके कारण कितने लोग कोरोना के चपेट में आ सकते है और तो और यह कितना बड़ा कोरोना कम्युनिटी संचार का माध्यम बन सकता है यह तो आने वाला समय ही बता सकता है और अभी दिल्ली जैसे महानगर में कोरोना संक्रमण कि स्थिति कितनी भयानक है इस बात का अंदेशा लगा सकते है |

अभी हाल ही में नगर में ऐसा ही एक और मामला सामने आया था ऑटो पार्ट्स वाले के यहाँ वे भी दिल्ली से ही आये थे लापरवाही के काऱण या सुरक्षा के अभाव में करीब 40 लोगों का सैंपल लिया गया है और कुछ लोगों को होम क्वारंटाइन होना पड़ा है अब नगर की स्थिति क्या होगी उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा | इस प्रकार जानकारी छिपाना कितना खतरनाक हो सकता है जिसका खामियाजा वो तो भुगतेंगे ही उनके साथ पुरे नगर के लोगों को भी भुगतना पड़ सकता है |
दिल्ली जाने का वाहन परमिट –

गुरुर नगरपालिका मुलभुत सुविधा देने के लिए लापरवाही बरत रहें है।
गुरुर – जगन्नाथ साहू | गुरुर नगरपालिका मुलभुत सुविधा देने के लिए लापरवाही बरत रहें है। गुरुर बाजार का हालात पहले ही बारिश मे दिखने लगा है। लोगो को बाजार मे खरीदी करने के लिए सोशियल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है। पर इस गुरुर के बाजार मे संभल कर चलना जरूरी है।

गुरुर नगरपालिका के लिए दाग अच्छे है? यह कहना अब आम जनता की लफ्जों पर है..
नगरपालिका को जिस बाजार से आवक उपलब्ध होता वही पर गड्ढा होना ये आम जनता के लिए नुकसान दायक है। यह जो कीचड़ है उससे लोग दूर तो होकर जा रहें है। लेकिन इस तरह के गन्दे पानी भरे गड्ढों से मच्छर पनपते है जो स्वास्थ के लिए हानिकारक है। यदि यही लापरवाही चलता रहा तो लोगो को किसी संक्रमित बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

इस बाजार मे लोगो के लिए अपनी निजी वाहनों को व्यवस्थित तरिके से रखने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। जिससे बाजार आने वाले बाहरी व्यक्तियों को बहुत ही ज्यादा दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।
Breaking News प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आधार पर इन जिलों के कलेक्टरों ने लॉक डाउन का फैसला लिया है
रायपुर – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भूपेश कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। क्योंकि प्रदेश सरकार के अनुसार रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर जैसे शहरों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान कोरोना संकट को देखते हुए रायपुर और दुर्ग के जिला कलेक्टरों ने लॉक डाउन का फैसला लिया है –
रायपुर
कलेक्टर ने राजधानी में 22 से 28 जुलाई तक लाकडाउन करने का निर्णय कर लिया। लॉकडाउन के दौरान रायपुर में किराना, फल, सब्जी और दूध खरीदारी सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक की जा सकेगी। पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, दवा दुकान व अस्पताल खुले रहेंगे।
दुर्ग
जिले की सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में 23 जुलाई को रात 12 बजें से लेकर 29 जुलाई रात 12 बजें तक दुकानें बंद रखना प्रस्तावित किया गया हैं। अत्यावश्यक सेवाओं के अन्तर्गत मेडिकल ,राशन, दूध, फल एवं सब्जी एवं कृषि किटनाशक दुकानों को प्रतिबंध से छूट रहेगा। यह दुकानें एक निर्धारित समयावधि में ही खुला रख सकेंगे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये इसके बचाव के लिए कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया है कलेक्टर ने पुलिस और कार्यपालिक दंडाधिकारियों को प्रतिबंधात्मक आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के प्रावधानों का सभी को कड़ाई से पालन करना होगा।
कोरोना महामारी से बचाव हेतु नपा अध्यक्ष द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव तथा लोगों से मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की
दल्लीराजहरा – एक ओर जहां जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस बढ़ते संक्रमण के बावजूद शहर के लोग बेखौफ और बेपरवाह होते जा रहे हैं। कोरोना महामारी से बचाव हेतु नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने वार्ड 26, 24, 25, 21, 4, 3 मुख्य मार्ग गुरुद्वारा में सेनेटाइजर का छिड़काव करवाया तथा व्यापारियों एवं नागरिकों से मास्क की अनिवार्यता इस्तेमाल करने सोशल डिस्टेंस पालन करने की अपील की इस दौरान पार्षद टी ज्योति, पार्षद राजेश काम्बले, संतोष पाण्डेय, प्रदीप कुमार, राम कुमार शर्मा, विलियम भावरा, काकू रंधावा, अनिल कोम्बे एवं जावेद खान आदि उपस्थित थे |


