रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के रेड और ऑरेंज जोन की नई सूची जारी की है.


रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के रेड और ऑरेंज जोन की नई सूची जारी की है.


रायपुर। ऑनलाइन पढाई के असफल होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा गली-मोहल्ले में जाकर पढ़ाने का आदेश जारी हुआ है. शिक्षक संघ अब शिक्षा विभाग की कोरोना काल में शिक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए बनाई गई नीतियों पर प्रश्न चिन्ह लगाना शुरू कर दिये है। शिक्षको और उनके स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। शिक्षक संघ शिक्षको के हितों को नज़र अंदाज़ करते है तो फिर शिक्षक संघ बनाने का अर्थ ही क्या है। बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए अन्य विकल्पों पर ध्यान दिया जाना चाहिए । जिसके कोरोना माहमारी फैलने का खतरा न हो। कोरोना संक्रमण के इस संकट के घड़ी में केंद्र सरकार द्वारा 31 अगस्त तक स्कूल व कॉलेज नही खोलने का निर्देश दिया गया है,जिसका छ. ग.के शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने तोड़ निकालते हुए गली-गली घूमकर लाउडस्पीकर के माध्यम से ,मोहल्ला व बाग-बगीचे में कक्षा लगाकर विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाने के लिए पहले शिक्षको के विवेक के ऊपर छोड़ दिया था अब जिला,ब्लॉक व संकुल स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से शिक्षको के ऊपर दबाव बनाकर पढ़ाई करवाने मजबूर किया जा रहा है | छतीसगढ़ शिक्षक संघ ने इसे पूरी तरह अव्यवहारिक बताते हुए ऐसे असफल प्रयोगों को तत्काल बन्द करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर की है |
बालोद – अब लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ेगा. लॉकडाउन न बढ़ाकर जिला प्रशासन ने दुकानों के खोलने और बंद करने का समय निर्धारित किया है. इसी निर्धारित समय के अनुसार व्यापारियों को दुकानें खोलनी होगी. इस तरह प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक दुकानें खोले जाएंगे. इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन मंगलवार को सभी व्यवसाय बंद रहेगा. यह फैसला व्यापारिक संगठन और जिला प्रशासन की बैठक में लिया गया है.


दल्लीराजहरा: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु रामचन्द्र की जन्मभूमि अयोध्या में बहुप्रतीक्षित भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन एवम शिलान्यास कार्यक्रम के शुभ अवसर पर तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा गांधी चौक स्थित भक्त माँ कर्मा मंदिर में भगवान राम की पूजा अर्चना एवम आरती की गई। शाम को 7 बजे कर्मा मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर तहसील साहू संघ राजहरा के सदस्यों द्वारा भी अपने- अपने घर आंगन में दीपक प्रज्वलित कर खुशियां मनाई ।
राजेशकुमार साहू कार्यकारिणी सदस्य तहसील साहू संघ की ओर से लड्डू प्रसाद का वितरण किया ।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने नगर एवम देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि अयोध्या में लगभग पांच सौ साल से बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन एवम शिलान्यास का कार्यक्रम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक भूमिपूजन एवम शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न करने के लिए तहसील साहू संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद एवम आभार प्रगट किया।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ के उपाध्यक्ष गोविंद साहू ,सचिव राधेश्याम साहू ,संगठन सचिव राजेशकुमार साहू ,कार्यालय सचिव शीतल साहू, निर्मल दास साहू,राम सिंह साहू ,चेतन साहू ,केशव राम हिरवानी,जयराम साहू,किशन लाल साहू ,उत्तम साहू, रेखा साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , सुमन साहू , अनुसुइया साहू , सोनबती साहू एवम पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा : बुधवार 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या मे रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हो गया। पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व मे भारी उत्साह और खुशी का माहौल है ।मुझे याद है जब 1992 मे पूरे देश से कारसेवकों के रूप मे गांव गांव से लोग अयोध्या गए थे। स्थानीय प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई किलोमीटर खेत खलिहानों से होकर कारसेवक अयोध्या पहुंचे थे वहां पुलिस की लाठी डंडा और गोलियों का भी सामना किए कई लोग भगवान राम के लिए अपनी जान गंवा दिये और बाबरी ढांचा ध्वस्त हो गया।

ग्राम गुजरा से महाराज रमेश प्रसाद द्विवेदी एवं सोमेश साहू के नेतृत्व मे 12 लोगों का दल जिनमे स्व उखाराम ठाकुर, सुंदर सिवाना, बिसाली राम, स्व दौवाराम, स्व रामसाय उइके, स्व ननकू राम मलिया, नोहरू राम, स्व होरीराम धनगुन, अशोक कुमार, मानसिंह पिस्दा तथा ग्राम सुवरबोड़ से 03, भैसबोड से 07, भर्रीटोला से 07, बेलोदा से 14 रामभक्त कारसेवा हेतु अयोध्या गए थे। जिनमें कुछ लोग आज स्वर्गवासी हो गए हैं देखा जाए तो आज उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।अयोध्या मे राममंदिर निर्माण के साथ ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा। हिंदू समाज के लिए आज का दिन गौरव का दिन है। आज हमारे निवास पर हमने रामायण का पाठ कराया एवं उन कारसेवकों को जो आज इस पावन अवसर पर हमारे बीच हैं उन्हें साल श्रीफल देकर सम्मान किया तथा जो कारसेवक हमे छोड़कर देव लोक चले गए हैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा पूरे देश वासियों को राममंदिर भूमिपूजन की कोटिशः शुभकामनाएं।

डौंडी :- वर्षो इंतजार बाद श्रीराम चंद्र के जन्म स्थली नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन हो गई। जिसका स्वागत करते हुए डौंडी नगर शिवसैनिकों ने स्थानीय राममंदिर में शीश नवाते हुए पूजा अर्चना और द्वीप जलाकर आतिशबाजी की गई। वही शिवसेना कार्यालय में एकत्र होकर श्रीराम के नाम द्वीप प्रज्जलवित कर हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के योगदान एवं मंदिर निर्माण हेतु शहीद हुए कारसेवकों को याद किया, राहगीरों को प्रशाद वितरण कर भूमिपूजन की खुशियां मनाई गई। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से नगर गूंज उठा। इस अवसर पर शिवसेना डौंडी ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी, जयचंद अग्रवाल, संतोष कौशिक, प्रवेश बाल्मीक, अंकालू , पवन, दीनू निषाद, परमेश्वर निषाद, माया निषाद, सल्हाइटोला बस्तरिया, परदेशी राम ,रामप्रशाद आदि उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा:कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लम्बे समय से विद्यालय बन्द , के आदेशानुसार सामाजिक दूरी बनाते हुए, मास्क लगाकर, समय -समय पर सेनिटाईजर का उपयोग व साबुन से हाथों को साफ़ रखते हुए बच्चों को पढ़ाई से जोड़कर रखने की योजना है ,ताकि बच्चे पढ़ाई से जुड़े रहें. “पढ़ाई तुहर मोहल्ला ” योजना के तहत बुधवार को संकुल केंद्र बिटाल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कोंडे कसा के बच्चों को ग्राम कोंडेकसा में बैठाकर पढ़ाया गया. गणित एवम हिंदी विषय का अध्यापन कराया गया गया, बच्चों को अगले दिवस के लिए गृहकार्य प्रदान कर घर में भी पढ़ाई करते रहने प्रेरित किया गया।

संकुल केंद्र बिटाल के शालाओ में पढ़ाई तुंहर मोहल्ला अंतर्गत शासकीय शालाओ के विद्यर्थियों को अध्यापन कार्य ऑनलाइन कक्षाओं के साथ ही साथ ऑफ़लाइन कक्षाओं कभी उपयोग किया जा रहा है इसके अंतर्गत लाउडस्पीकर तथा पढ़ाई हमर मोहल्ला आदि तरीको का प्रयोग भी किया जा रहा है ।लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्राम बिटाल के माध्यमिक शाला के बच्चों को शिक्षक बसेंन एवम सेवता ने पढ़ाया जिसमे बच्चे अपने घर से पढ़ाई करते रहे और शिक्षक चौक में माइक से उन्हें अध्ययन कराया गया।इसी प्रकार ग्राम धोबेदण्ड में सामुदायिक भवन में सोशल डेस्टिसिंग से बच्चों को दूर दूर बिठाकर प्राथमिक शाला के 3री एवम 4थी के 24 बच्चों को बुधराम चन्द्राकर एवम मीना रामटेके द्वारा पढाई कराई गई ।माध्यमिक शाला धोबेदण्ड में सुधासाहू एवम समिता मरकाम द्वारा कक्षा 7वी एवम8वी के बच्चों को विज्ञान एवम हिंदी विषयों की पढ़ाई कराई गई संकुल समंवयक सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि शेष शालाओ में भी इसी प्रकार से पढ़ाई तुहर दुवार अन्तर्गत कोरोना काल मे बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी.
पीएम मोदी राम मंदिर पूजन के भव्य आयोजन के लिए 29 साल बाद अयोध्या पहुंचे और पूरी विधि विधान से मंदिर का शिलान्यास किया. राम मंदिर का शिलान्यास दोपहर 12 बजकर 44 मिनट और 8 सेकेंड पर किया गया है.
पीएम मोदी करीब 11.30 बजे अयोध्या पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये लोगों ने 500 साल तक संघर्ष किया.
कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में लालकृष्ण आडवाणी, अशोक सिंघल और अन्य के योगदान को याद किया.
पीएम मोदी और मंच पर मौजूद सभी लोगों ने राम मंदिर के शिलान्यास वाली पट्टिका का अनावरण किया और इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया.
1992 के बाद 5 अगस्त 2020 को अयोध्या पहुँचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. 92 में राम मंदिर आँदोलन के संचालक आडवानी के सारथी के रूप में आए थे, आज प्रधानमंत्री के रूप में भूमिपूजन करने पहुँचे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चांदी के फावड़े और कन्नी से शिलान्यास के कार्यक्रम को पूरा किया. चाँदी की ईँट अधारशिला के रूप में रखी गईं.
राम मंदिर भूमिपूजन में राम के ननिहाल(छत्तीसगढ़) की माटी सहित देश भर के 2000 तीर्थस्थलों की मिट्टी और 100 से अधिक नदियों के पानी को रखा गया.
राम मंदिर का भूमि पूजन करने के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्रीराम के नारों के साथ शुरू किया. उन्होंने कहा कि जय सिया राम के नारे आज सिर्फ अयोध्या में नहीं बल्कि आज पूरे विश्व में गूंज रहे हैं.
इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ, बाबा रामदेव सहित 175 विशेष आमंत्रित अतिथियों को बुलाया गया था. छत्तीसगढ़ से भी एक मात्र शदाणी दरबार के संत युधिष्टर लाल आमंत्रित थे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समारोह को संबोधित करते हुए सबसे बड़ी बात कही. उन्होंने कहा- राम जन्मभूमि आज मुक्त हुई है और आज पूरा भारत राममय हो गया है.
“भय बिन होई न प्रीती” राम चरित मानस के दोहे से प्रधानमंत्री ने दुश्मन देशों को चेतावनी भी दी है.
‘बाहरी को अयोध्या में प्रवेश की इजाजत नहीं‘
कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चिन्तित प्रशासन लोगों को अयोध्या आने से बचने को कह रहा है. जनता से अपील की गई है कि वे घरों में ही रहकर यह उत्सव मनायें.
अयोध्या । देश का कोई भू–भाग ऐसा नहीं था, जहां आजादी के लिए बलिदान नहीं दिया गया है | गुलामी के कालखंड में कोई ऐसा समय नहीं था, जब आजादी के लिए आंदोलन न चला हो, 15 अगस्त का दिन उन अथाह तप का, लाखों बलिदानों का प्रतीक है | ठीक उसी तरह राम मंदिर के लिए कई–कई सदियों तक, कई–कई पीढ़ियों ने अखंड, अविरत, एकनिष्ठ प्रयास किया, आज का यह दिन उसी तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक है | भारत आज सरयू नदी के किनारे स्वर्णिम अध्याय रच रहा है | पूरे देश रोमांचित है, पूरा भारत भावुक है | सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है | करोड़ों लोगों को आज यह विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वे जीते जी इस पावन दिन को देख पा रहे हैं | बरसों से टाट और टेंट के नीचे रहे राम लला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा | उठना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस गतिक्रम से रामजन्म भूमि आज मुक्त हुई है |
राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था | संघर्ष भी था, संकल्प भी था | जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज यह स्वप्न साकार हो रहा है | मैं उन सब लोगों को 130 करोड़ देशवासियों की ओर से सिर झुकाकर नमन करता हूं, अभिनंदन करता हूं | आज इस आयोजन को देख रहे करोड़ों-करोड़ों लोग आज उनको नमन कर रहे हैं |
राम हमाने मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुलमिल गए हैं | कोई काम करना हो तो प्रेरणा के लिए हम भगवान राम की ओर ही देखते हैं | भगवान राम की अद्भुद शक्ति देखिए, इमारतें नष्ट हो गईं, क्या कुछ नहीं हुआ | अस्तित्व मिटाने का हर कोई क्या कुछ प्रयास नहीं हुआ | लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति के आधार हैं | श्रीराम भारत की मर्यादा हैं | श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं | इसी आलोक में अयोध्या में रामजन्मभूमि पर श्रीराम के इस भव्य दिव्य मंदिर के लिए आज भूमिपूजन हुआ है | भगवान राम के आदर्शों की कलयुग में रक्षा करने की जिम्मेदारी भी हनुमान जी की ही है | हनुमान जी के आशीर्वाद से श्रीराम मंदिर भूमिपूजन का आयोजन हुआ है | श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतिनिधित्व भी बनेगा | हमारी शास्वत आस्था का प्रतीक बनेगा | हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा, और यह मंदिर करोड़ों–करोड़ों लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा | यह मंदिर आने वाले पीढ़ियों को आस्था, श्रद्धा और संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा |
इस मंदिर के बनने के बाद अयोध्या की भव्यता ही नहीं बढ़ेगी, इस क्षेत्र का पूरा अर्थतंत्र की बदल जाएगा | यहां हर क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे, अवसर बढ़ेंगे | पूरी दुनिया से यहां प्रभु श्रीराम और माता जानकी का दर्शन करने के लिए आएगी | भगवान राम का यह मंदिर राष्ट्र को जोड़ने का उपक्रम है | यह महोत्सव है विश्वास को विद्यमान से जोड़ने का, नर को नारायण से फिर से जोड़ने का, लोक को आस्था से जोड़ने का, वर्तमान को अतीत से और स्व को संस्कार से जोड़ने का प्रतीत बनेगा |
सोशल डिस्टेंसिंग का किया जा रहा पालन
डौंडी :- बालोद जिले के आदिवासी विकासखण्ड डौंडी क्षेत्र की स्कूले कोविड 19 संक्रमण लॉकडाउन के चलते अवकाश घोषित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार बच्चों को ऑनलाईन पढ़ाई हेतु प्रेरित किया गया है, किंतु इसमें अपेक्षित सफलताये नहीं मिल पायी है। जिसका एकमात्र कारण वनांचल ग्रामीण क्षेत्र बच्चों के अनेक घरों में मोबाईल व सही नेटवर्क सुविधा नहीं है। अब मोहल्ला स्कूल से पढ़ाई करने दिशा निर्देश दिया गया हैं ताकि बच्चें पढ़ाई-लिखाई से वंचित न रहे। इस उद्देश्य से ग्राम पंचायत व समुदाय से चर्चा कर संसाधन व्यवस्था की गई हैं। ग्राम घोठिया के प्राथमिक,माध्यमिक, आश्रम शालाओं कक्षा पहिली से आठवीं तक के बच्चों को लॉकडाउन नियमों का पालन करते हुये सामाजिक दूरी बनाकर गोंडवाना सामुदायिक भवन संजयपारा में पढ़ाई करायी जा रही हैं। प्रधानपाठक आर.आर.नुरूटी, एल.आर. भुदीप,बसंती साहू,टोमन डोंगरे शिक्षक,संकुल समन्यवक डी.के.साहू,ग्राम पंचायत के सरपंच ममता मण्डावी,पंच गन्नू निषाद,कमलेश्वर यादव की उपस्थिति में पढ़ाई शुरू कराई गई।