City Media - Page 1781 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1781

पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा जी ने किया अरकार मे आयुर्वेद चिकित्सालय भवन का लोकार्पण

0

गुरुर – जगन्नाथ साहू | आज ग्राम अरकार में नवनिर्मित आयुर्वेद चिकित्सालय भवन का लोकार्पण पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। जहाँ पर ग्रामीण लोगो को स्वास्थ चिकित्सा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से नागरिकों का इलाज किया जायेगा। पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने आम जनता के लिए यह एक अच्छा पहल किया है जिससे लोगो को प्राथमिक उपचार के लिए अरकार के लोगो को बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी।

इस अवसर पर विधायक जी ने चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया

लोकार्पण के इस अवसर पर पूर्व विधायक जी के साथ जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन जी, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी जी, विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू जी, युवा कांग्रेस नेता सुमीत राजपूत जी, सादिक अली जी, वरिष्ठ सुभाष चौधरी जी, ग्राम पंचायत अरकार के सरपंच, पंचगण सहित प्रमुख ग्रामवासी व आयुर्वेद चिकित्सालय के स्टॉफ मौजूद रहे।

Big Breaking News बालोद जिले में मिले 06 कोरोना पॉजिटिव, जाने कहाँ कहाँ से

0

बालोद – जिले में 06 कोरोना पॉजिटिव मिलने कि पुष्टि हुई है जिसमे से 2 बालोद ब्लाक से औराभाठा और सोहतरा के रहने वाले है और 04 मरीज डोंडी ब्लाक के घोटिया और खुर्सीटिकुल गाँव से है सभी  मरीजो को बालोद के कोविद हॉस्पिटल ले जाने कि तयारी कि जा रही है | सभी मरीज प्रवासी है अन्य राज्य से आये है | मरीजों के बारे में और भी जानकारी निकाली जा रही है | प्रवासियों के ही कारण कोरोना संक्रमितों कि संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है |

Breaking मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया गया

0

कांकेर – जानकारी के अनुसार सौरभ तिवारी ने नगर पालिका के फायर ब्रिगेड के कबाड़ को अवैध रूप से बिना किसी टेंडर या नीलामी सूचना के 25 लाख रुपये में बेच दिया जबकि उस कबाड़ की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। अपने निजी लाभ और पैसों की लालच में सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने का मामला सामने आते ही उनपर तत्काल एक्शन लेते हुए कांकेर कलेक्टर ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

सौरभ तिवारी निलंबित नगर पालिका अधिकारी

इससे पहले भी लॉकडाउन के समय में सौरभ तिवारी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए बगैर किसी सूचना के सिंधी कालोनी एवं घड़ी चौक में तोड़फोड़ की थी जिसके लिए कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने भी उन्हें जमकर डांट फटकार लगाई थी ।

सूत्रों के अनुसार सौरभ तिवारी के उदासीन रवैये और व्यवहार के खिलाफ क्षेत्र की जनता व अन्य लोगों में काफी नाराजगी थी। कई बार क्षेत्र की जनता, कांग्रेस व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नेताओं ने भी सौरभ तिवारी के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत की थी और उसके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में भी जानकारी दी थी। जिसके चलते कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए और सौरभ तिवारी द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के लिए उन्हें निलंबित कर दिया।

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया में चल रहे ख़बरों को स्वास्थ्य मंत्री ने बताया अफवाह

0

रायपुर –छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बहुत तेज गति से बढ़ रहा है पर इसके साथ अच्छी खबर यह है कि रिकवरी रेट में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है | प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वृद्धि को देखते हुए सोशल मीडिया में एक दो दिनों से फर्जी ख़बरें फैलाई जा रही है कि फिर से लॉक डाउन लगाया जाने वाला है |

इसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इन खबरों को फर्जी ओर बेबुनियाद बताया है और यह भी कहा है कि इस तरह की झूठी अफवाहे फ़ैलाने वालों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कारवाई कि जाएगी

किसानों की आर्थिक स्थिति सवारने में लगी राज्य सरकार – अनिला भेड़िया

0

डौंडी :- महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया आज आदिवासी वनांचल डौंडी क्षेत्र में भूमिपूजन,लोकार्पण व वृक्षारोपण कार्यक्रम में शरीक होकर राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष रखते हुए इसका उचित लाभ लेने कहा गया।

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया आज दोपहर एक बजे डौंडी क्षेत्र के ग्राम गुदुम पहुँच वृक्षारोपण महाअभियान तहत पौधा रोपित किया। इस अवसर पर बगैर माईक सादे समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री भेड़िया ने पेड़ पौधों की संरक्षण का महत्व समझाया। वही राज्य सरकार की महती योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि काँग्रेस की भूपेश बघेल सरकार किसान हितैषी है। नरवा,गरुवा,घुरवा, बारी माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने के साथ ही इस योजना का लाभ दिलाया जा रहा।यह सरकार धान समर्थन मूल्य बाद तेंदू पत्ता

,महुआ खरीदी में लोगो को उचित लाभ तथा किसानों को निःशुल्क कृषि बीज वितरण कर आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में कार्य कर रही। कोरोना काल मे भी आम ग्रामीणों को मनरेगा में काम दिया गया जो किसी प्रदेश में सबसे ज्यादा सराहनीय कार्य मे गिनती हो रही है। किसान हित मे सरकार विभिन्न योजना संचालित कर रही जिसका लाभ ग्रामीणों को उठाने की अपील किया। ग्राम पंचायत पेंड्री में नवनिर्मित व्यवसायिक काम्प्लेक्स परिसर सह सामुदायिक भवन तथा कर्मा सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। साथ ही ग्राम वनपण्डेल में नलजल योजना तहत पाईप लाईन का भूमिपूजन किया गया। ग्राम गुदुम व ग्राम पेंड्री में सरपंचों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री भेड़िया के समक्ष ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी, पुनीत सेन, मिथलेश नरेटी, अनिल सुथार, अतीक कुरैशी, अश्वनी जायसवाल, मनीष सेन,प्रशांत बोकडे,स्वप्निल तिवारी,सलमान,पल्टन भुआर्य, ममता जैन, रतिराम कोसमा व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण साथ थे।

Breaking बोर खुदवाने व ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 300 लोगों से 2 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार

0
बीजापुर। बीजापुर जिले के लोगों को बोर खुदवाने और ट्रेक्टर दिलाने के नाम पर 298 लोगों से लगभग 2 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गौरीशंकर दास आखिर कुटरू पुलिस के चंगुल में फंस गया | आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
आरोपी गौरीशंकर दास

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो साल पहले डीएनके कालोनी कोण्डागांव निवासी गौरीशंकर दास ने बीजापुर जिले के 298 लोगों से रकम ऐंठी थी। उसने लोगों को बोर खुदवाने, ट्रैक्टर दिलाने, डोजर दिलवाने, शो रूम और पुरानी गाड़ियों के किस्त की रकम पटाने के नाम पर एक करोड़ पच्यासी लाख रूपए की ठगी की और साथ ही युवाओं से भी नौकरी लगाने के नाम पर 20-20 हजार भी लिए थे |

ठगे गए कुटरू के युवक बोदीराम वाचम की शिकायत पर गौरीशंकर दास के खिलाफ थाने में भादवि की धारा 420, 34 के तहत मामला कायम किया गया। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीएम केयर फंड के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को 13 करोड़ 31 लाख की राशि जारी

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कोविड-19 के दौरान लॉक डाउन की अवधि में प्रदेश के बाहर से आए मजदूरों पर क्वारेंटाइन सेंटर और उनके परिवहन पर हुए व्यय के लिए प्रदेश को आवंटित की गई है। इसमें पीएम केयर फंड के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को 13 करोड़ 31 लाख 40 हजार 940 रूपए की राशि आवंटित की गई है।

Breaking कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की वजह से 80 लोग खतरे में, अस्पताल में हडकंप

0

रायपुर – रायपुर के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल में सर्जरी विभाग के एक पीजी डॉक्टर कल से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अपने वार्ड्स का निरिक्षण करता रहा और साथ में यह भी बता रहा था कि वह कोरोना पॉजिटिव है और जैसे ही इस बारे में अस्पताल प्रशासन को खबर लगी पुरे अस्पताल में हडकंप मच गया और प्रशासन ने इस संबंध में संबंधित डॉक्टर और एचओडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

डाक्टर ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल में मरीजों का निरिक्षण किया बल्कि कई मरीज और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ संपर्क में भी आया। नियम के मुताबिक कोरोना टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट आने तक खुद को आइसोलेट किया जाना चाहिये था, लेकिन डाक्टर ने ना तो खुद को क्वारंटीन किया और ना ही किसी को टेस्ट की जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक डाक्टर के परिवार में 29 जून को शादी थी। जिस होटल में शादी हुई, वहां का स्टाफ पिछले दिनों कोरोना पॉजेटिव पाया गया था। वो स्टाफ शादी के कार्यक्रम में मौजूद था। नियम के मुताबिक डाक्टर को संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से खुद को आइसोलेट करना था, लेकिन डाक्टर ने ऐसा नहीं किया। इधर रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद सीएमएचओ आफिस की तरफ से डाक्टर को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती होने को कहा गया, लेकिन वो एम्स में जाकर भर्ती हो गये।

Big Breaking News डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग में काली मंदिर में चोरी की घटना के बाद आज उसी मंदिर में युवक फांसी पर लटका मिला

0

बालोद- डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग में पुराना बस स्टैंड स्थित  काली मंदिर में एक युवक का शव फाँसी लटका मिला  बताया जा रहा है कि युवक के द्वारा  फांसी लगाकर  आत्महत्या की है,युवक मंदिर में ही सफाई कर्मचारी  था कुछ समय पूर्व मंदिर में स्थित मां काली की प्रतिमा के श्रृंगार के सामान एवं गहने चोरी हो गई थी तथा  पुलिस भी लगातार मामले कि जांच में जुटी थी इस युवक का नाम भी संदिग्ध की सूची में था इस संबंध में मृतक युवक से भी पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही थी मंदिर में चोरी के बाद पुलिस 3 युवकों से पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने एवं युवकों से मारपीट की बात शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है   इन्ही संदेही युवकों में से एक युवक मंदिर परिसर के भीतर ही फांसी लगाने के  के बाद शहर का वातावरण गर्म हो गया पुलिस मौके पर नही पहुंच पाई थी पूरे मामले पर पुलिस के जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी |

DAV इस्पात Sr.Sec. स्कूल राजहरा के प्रायमरी एवं हायर सेकेण्ड्री विंग के भवनों में बढ़ती जा रही लापरवाही के संबंध में एसकेएमएस द्वारा मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा को ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा – भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा राजहरा माइंस के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था हेतु डी.ए.व्ही. इस्पात सीनि. सेके. स्कूल को सन् 2010 में राजहरा माइंस में लाया गया था। जिन्हें शिक्षा व्यवस्था संचालित करने के लिए दो स्कूलों को दिया गया है। इन दो भवनों में एक प्रायमरी विंग एवं दूसरा हायर सेकेण्ड्री विंग संचालित हो रही है। कुछ वर्षों तक स्कूल का रखरखाव मेन्टेनेंस एवं अनुशासन बहुत अच्छे ढंग से चल रहा था। जिससे बच्चों का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ठ रहा। लेकिन विगत दो वर्षों में स्कूल की भवनों का देखरेख नहीं होने की वजह से आज भवन जर्जर अवस्था में पहुँच चुका

है। बच्चों के क्लास रूम से लेकर टायलेट, गार्डन खेल मैदन जर्जर हो चुके हैं। विगत कुछ समय से स्कूलों में अध्यापन कार्य कोरोना संक्रमण के कारण बंद है। इसके बावजूद प्रबंधन शिक्षकों का वेतन एवं वहाँ का समस्त स्टाफ का वेतन चाहे व सफाई। कमी हो या सुरक्षा गार्ड, समस्त कर्मचारियों का वेतन प्रबंधन नियमित रूप से देते आ रही है। आज निरीक्षण में यह पाया गया कि प्रबंधन द्वारा स्कूल को सभी तरह की राशि दी जा रही है परन्तु स्कूल प्रबंधन की लापरवाही एवं अनदेखी से स्कूल के दोनों भवन जर्जर हालत में जा चुके हैं। चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखती है। ऐसे में यदि आज स्कूल चालू करने का यदि विचार प्रबंधन करता भी है तो स्कूल की बदत्तर स्थिति को देखते हुए पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डरेंगे, क्योंकि एक तरफ लोगों को कोरोना का डर है, तो दुसरी तरफ गन्दगी से. पालकगण वैसे भी घबराये हुए हैं। बी.एस.पी. प्रबंधन से दोनों स्कूलों के अंदर के फोटोग्राफ भेजे गये है, जिस पर प्रबंधन तुरन्त उचित कार्यवाही करे।

संयुक्त खदान मजदूर संघ, प्रबंधन से यह अपील करता है कि प्रबंधन स्कूल के शिक्षकों के लिए करोड़ो रूपये खर्च कर रही है, परन्तु स्कूल प्रबंधन के कुछ लापरवाह लोगों की वजह से स्कूल अनुशासन की व्यवस्था बहुत ही खराब होती जा रही है। जिसका खामियाजा यहाँ के कर्मचारी एवं आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। स्कूल की जर्जर हो गई स्थिति एवं अनुशासनहीनता यहाँ के कर्मचारी एवं पालकों में काफी आक्रोश है।

अतः संयुक्त खदान मजदूर संघ प्रबंधन से यह माँग करती है कि स्कूल खोलने से पहले स्कल के सभी क्लास रूप, बाथ रूम, वासिंग रूम, गार्डन एवं पेयजल की व्यवस्था को दुरूस्त कर क्लास संचालित करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS