City Media - Page 1407 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1407

झूठे वादों को लेकर असुरक्षा भाव से घिर चुकी कांग्रेसः विक्रम

0

ढ़ाई साल से युवा वर्ग बेरोजगारी भत्ते का कर रहे इंतजारः ध्रुवे

खेती के समय किसानों को जुझना पड़ रहा खाद्य की कमी से

दल्लीराजहरा/डौण्डी,15 सितंबर सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की जनता से किये झूठे वादों को लेकर प्रदेश की कांगेस सरकार समस्त क्षेत्रों में असुरक्षा भाव से घिर चुकी है जनता ने जिस वादे को लेकर कांग्रेस को जनदेश दिया था, आज प्रदेश की जनता अपने निर्णय पर पश्चाताप कर रही है। आज किसान सहित प्रदेश का हर तबका कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता की चिंता छोड़ कर अपनी कुर्सी बचाने की चिंता में लगे हुए हैं जिसे कुछ दिन पूर्व प्रदेश की जनता के साथ पूरा देश देख चुका है उन्होने आगे कहा की एक और जहां खेती के समय में किसानों को खाद्य की कमी से जुझना पड़ रहा है सोसायटी में खाद्य नहीं उपलब्ध हो रहा है। वही खुले बाजारों में खाद्य की कालाबाजारी जोरो से चल रही है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने विज्ञप्ति के माध्यम से आगे कहा की ढ़ाई सालों में प्रदेश में विकास शून्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में जो विकास कार्य चल रहे हैं केन्द्र की योजनाओं के माध्यम से संचालित हो रहे हैं उसे भी प्रदेश शासन सही तरीके से धरातल में फलिभूत करने में

नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है किसी भी विभाग के अनिमितता के शिकायत पर भी शासन प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही तक नहीं होती है। किसान से लेकर सभी वर्ग राज्य सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। युवा वर्ग ढ़ाई सालों से बेरोजगारी भत्ते का इंतजार करते बैठे हैं न तो उन्हे रोजगार मिला और न भत्ता मिल पाया है। शराब दुकानें बंद करने का वादा कर नई शराब दुकानें खोल कर शासन अपना आर्थिक श्रोत बढ़ाने में लगी हुई है इससे भी एक कदम आगे बढ़कर प्रदेश सरकार एक काम बड़ी ही चतुराई से कर रही है। केन्द्र सरकार का रोना रोकर प्रदेश के किसानों व जनता को भ्रमित कर रही है अंत में विक्रम ध्रुवे ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अलीगढ़ में कही बातों को सही ठहराते हुए कहा की भारत के इतिहास ऐसे राष्ट्र भक्तों से भरा पड़ा है जिन्हे इतिहास में उल्लेख ही नहीं किया गया। इसका भी श्रेय कांग्रेस के पूर्व शीर्ष नेतृत्व को जाता है। साथ ही सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने देशबन्धु के माध्यम से कोरोना टीका पात्र लोगों को लगाने के उपलब्धि के साथ सही ढंग से संचालित करने पर डॉक्टर स्वास्थ्य कार्यकर्ता अन्य सभी की सराहना करने के साथ ही जो लोग कई तरह के संदेहों के कारण टीका नहीं लगवा रहे उन्हे कोविड टीका लगाने का अपील भी किये हैं। वही दूसरी ओर विक्रम ध्रुवे हिन्दी दिवस की शुभकामना देते हुए कहा की भारतीय भाषा देश की एकता का सूत्र रही है भारतीय भाषा का उपयोग कर आपसी सौहार्द्र को हम सभी को बढ़ाना चाहिए तभी हमारा देश सभी क्षेत्रों में तरक्की करेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बात निकली है तो दूर तलक जायेगी…भाजपा को हाथ खाली होने पर याद आती है धर्म की थाली?

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा हमला बोलते हुए राष्ट्रीय राजनीति में खलबली मचा दी है कि ये लोग धर्म की दलाली करते हैं और इधर छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अभी से अपने चुनावी एजेंडे का संकेत दे दिया है कि अगले विधानसभा चुनाव में धर्मांतरण का मुद्दा भी फोकस में रखने वाली है। भाजपा अब राज्य में धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर चिंता कर रही है। यह चिंता उसके चिंतन में भी दिखाई दी। बस्तर, सरगुजा अंचल में धर्मांतरण कोई नई बात नहीं है। यह तो दशकों से होता आ रहा है। तभी तो आदिवासी अंचलों में धर्मांतरण होता रहा और कहीं कोई हल्ला नहीं मचा। भाजपा जब विपक्ष में होती है तब उसे धर्मांतरण की चिंता सताती है और जब वह सत्ता में थी तो जैसे छत्तीसगढ़ में राम राज स्थापित था! सुकमा पुलिस अधीक्षक के हवाले से आई एक जानकारी को भाजपा ने राजनीतिक मुद्दे के तौर पर लपक लिया कि धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं। तो, क्या ये कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के अढ़ाई साल के कार्यकाल में बढ़े या भाजपा की रमन सिंह सरकार के पंद्रह सालों के राज में बढते चले गए अथवा राज्य की पहली सरकार के तीन साल और उससे पहले मध्यप्रदेश के जमाने में क्या धर्मांतरण नहीं हुआ? इक्कीस साल के छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तो भाजपा ने चैन की बंसी बजाई है। राज्य गठन के बाद बंटवारे में मिली कांग्रेस की अजीत जोगी सरकार को पहले ही चुनाव में जनता ने रुखसत कर दिया था। अब कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार का भी अभी तीन साल नहीं हुआ है तो जाहिर है कि भाजपा के पंद्रह साल के राज में धर्मांतरण थमा नहीं था। कदाचित इस पर हल्ला नहीं मच रहा था क्योंकि धर्म रक्षा के कथित सेनानी सत्ता में बैठे थे और कांग्रेस का तो इतिहास ही रहा है कि उसका हाथ, सबके साथ! ऐसे में भाजपा के पंद्रह साल के साम्राज्य में इस बाबत जो कुछ हुआ, उस पर कोई सियासी हंगामा खड़ा नहीं हुआ।

भाजपा इस राज्य की पहली सरकार के समय मुखर रही और जब अब फिर कांग्रेस की सरकार है तो भाजपा को धर्मांतरण की सुध आ रही है! इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही यह कह चुके हैं कि धर्मांतरण का कोई भी मामला हो तो बताएं, कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस कह रही है कि भाजपा मुद्दा विहीन है, इस लिए ऐसी राजनीति कर रही है। इधर भाजपा देश धर्म की रक्षा के लिए हजारों बलिदान कर देने की सियासी गर्जना कर रही है। राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर इलाके सहित सरगुजा अंचल में धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर भाजपा कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है तो कांग्रेस उससे पंद्रह साल का हिसाब पूछ रही है। ऐसा संकेत है कि इस मुद्दे पर भाजपा की मैदानी राजनीतिक मुहिम रायपुर से शुरु होकर वनांचलों तक जायेगी। भाजपा की सियासी नजर आदिवासी वोट समूह पर है तो धर्मांतरण का मुद्दा दोनों तरफ धार वाला हथियार भी साबित हो सकता है। बहरहाल रायपुर से खबर है कि भाजपा के राज में बस्तर के प्रभारी रह चुके बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि देश धर्म की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो भाजपा हजारों बलिदान देगी। पूर्व मंत्री राजेश मूणत कह रहे हैं कि धर्म रक्षक अकेले नहीं हैं। पूरी भाजपा उनके साथ है। अंजाम तक पहुंच कर ही अभियान थमेगा। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी। रायपुर में धर्मांतरण के मामले में भाजपा ने गिरफ्तारी देने का भी ऐलान किया है। यानी मोदी के जन्मोत्सव के सिलसिले में भाजपा सेवा और समर्पण अभियान के दौरान इस मुद्दे के प्रचार प्रसार पर केंद्रित रहेगी। यहां बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा हाल ही भाजपा राज के मंत्रियों के नाम गिनाकर यह बानगी भी बता चुके हैं कि भाजपा राज के मंत्री किस तरह हेलीकॉप्टर में उड़कर जनसेवा और समर्पण किया करते थे। वैसे जब धर्मांतरण पर राजनीति शुरु हो ही गई है तो यह काफी आगे तक जायेगी।

हाथियों के दल ने जमही एवं अडजाल के बीच युवक को रौंदा, वन विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह

0

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बढ़ रहे हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण निर्मित है ग्रामीणों द्वारा हाथी को अपने क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए रात्रि में फटके फोड़ना आग जलाना जैसे अन्य उपाय किये जा रहे है एवं उत्सुकता एवं मोबाइल में विडियो बनाने के लालच में कुछ ग्रामीण हाथियों के पास जाने का भी जोखिम उठा रहे है | कल शाम ऐसी ही एक घटना सामने आई प्राप्त जानकारी के अनुसार जमही एवं अडजाल के बीच कुदाल डोंगरी गाँव के पास जंगल में हाथियों द्वारा एक ग्रामीण युवक को कुचलकर मार डाला | युवक का नाम संतोष भुआर्य कुरुभाट का निवासी बताया जा रहा है सही स्थिति की पुष्टि वन विभाग के अधिकारीयों द्वारा नहीं की गई है | हाथियों का दल कल रात्रि के बाद जुनवानी चिपरा किल्लेकोड़ा क्षेत्र को पार कर लोहारा वन परिक्षेत्र के डूटामारदी एवं कोड़ेकसा क्षेत्र में पहुँचने की जानकारी प्राप्त हो रही है | कल हाथियों को जमीनी क्षेत्र में विचरण करते हुए देखा गया था |

वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश नान्दुलकर – से फ़ोन पर चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को बार बार हाथियों के दल से सतर्क रहने एवं आसपास न जाने, फटाका फोड़ने से मना किया जा रहा है इसके बावजूद कुछ उत्साही युवक हाथी देखने व मोबाइल में विडियो बनाने एवं फटाका फोड़ने जैसे कार्य किये जा रहे है | घटना के सम्बन्ध में बताया कि अभी मैं मौके पर जाकर जानकारी प्रदान करता हूँ ऐसी घटना सुनने में तो आई है | सही स्थिति मौके पर पहुँचने के बाद ही स्पष्ट होगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पढ़ई तुंहर दुआर के पोर्टल में राज्य स्तरीय हमारे नायक के रूप में डौंडी ब्लाक की शिक्षिका का चयन

0

शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारटोला सहायक संकुल केंद्र पथराटोला विकासखंड डौंडी जिला बालोद में भुनेश्वरी साहू (सहायक शिक्षक) को पढ़ई तुंहर दुआर के पोर्टल में राज्य छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हमारे नायक के रूप में चुना गया । यह प्रदेश स्तर में इस संकुल की चौथी चयन है। भुनेश्वरी साहू ने बच्चों का “अच्छा स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनाए रखना” विषय पर अपना वर्क शीट तैयार किया। संकुल समन्वय जैलेंद रामटेके ने कहा कि राज्य स्तर पर चयन कर हमारे नायक में स्थान मिलने से संकुल और विकास खण्ड की मान बढ़ाया है। शिक्षिका ने अपने वर्कशीट के माध्यम से बच्चों को कैसे स्वस्थ रखें और उन्हें कैसे खुशहाल बनाएं इसको बेहतर तरीके से बताया है। साथ ही साथ बच्चों को पर्यावरण से जुड़ाव को अपने वर्कशीट में बताया है।

कोरोना काल में शिक्षिका द्वारा बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन क्लास, अंगना म शिक्षा, ग्रीष्म कालीन आमाराइट, निरंतर पालक संपर्क का उल्लेखनीय कार्य किया गया साथ ही पढ़ना लिखना अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है ।शिक्षिका के पति भूपेंद्र साहू भी डौंडी ब्लाक में सहायक शिक्षक हैं। शिक्षिका भुनेश्वरी साहू का हमारे नायक में चयनित होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री आरआर ठाकुर ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल, बीआरसीसी सीबी साहू , संकुल प्राचार्य अर्चना गुप्ता ,भूपेंद्र साहू ,संकुल समन्वयक जयलेंद्र रामटेके, मानकर सर, सोहन लाल जैन, सुंदरलाल जैन ,सुंदर लाल साहू , कविता पाटिल, अनीता ठाकुर, यस.पुरी ,उषा शर्मा ,शोभा बेंजामिन ,दीपिका गोस्वामी ,टुमन लाल सिन्हा, ओमप्रकाश सोयाम, नामिता साहू, चंद्रभान पटेल, किरण प्रसाद, जय नारायण यादव ,लक्ष्मी सोनी, प्रेमलाल मानिकपुरी, प्रभावती सोरी, सिंधु देशमुख एवम समस्त संकुल परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मृत दादा के अकाउंट से पोते ने उड़ाए 1,90,362 रुपये, युपीआई आईडी की मदद से दिया फ्रॉड को अंजाम

0

मृत व्यक्ति की बैंक यु.पी.आई. आई.डी. की मदद से दिया फ्रॉड को अंजाम
बस्तर में बढ़ता जा रहा है साइबर क्राइम

जगदलपुर

सेवा निर्वित शिक्षक स्वर्गीय अब्दुल रहमान खान की मृत्यु दिनांक 11 अप्रैल 2021 को हुई तज, उसके पश्चात उनके पोते अब्दुल हलीम खान पिता अब्दुल सत्तार खान ने इस बात की जानकारी बैंक को नहीं दी और हर महीने उनके खाते में आने वाले पेंशन की रकम को दिनांक 12 अप्रैल 2021 से 2 अगस्त 2021 तक अपने खाते में बैंक यु.पी.आई. आई.डी. की मदद से अपने खाते में पूरी रकम को ट्रांसफर करता गया और फ्रॉड को अंजाम दिया।

जब स्वर्गीय अब्दुल रहमान की धर्म पत्नी को इस बात की खबर लगी तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी लिखित शिकायत स्टेट बैंक जगदलपुर के ब्रांच मैनेजर को दी, जिस पर ब्रांच मैनेजर ने तत्काल फ्रॉड करने वाले के बैंक खाते को फ्रीज़ करने की बात कही इसके साथ ही सिटी कोतवाली जगदलपुर में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने इसपे न्यायोचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। आरोपी पर कुछ दिन पूर्व में भी गाली गलौच करने एवं मारपीट के मामले में “भादस 1860 की धारा 294, 323, 506, 34” के तहत पुलिस जांच कर रही है।

इस शिकायत की पुष्टि कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने की है और कहा है कि मामले में जांचोपरांत न्यायोचित कार्यवाई की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शासकीय जमीन को मुक्त कराने प्रशासन से लगाई गुहार

0

जगदलपुर/कांकेर। शासकीय भूमि पर कजा को लेकर माटवाड़ालाल के सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतरे। अवैध ढंग से खरीदी बिक्री का आरोप लगाते हुए उक्त शासकीय भूमि को कजा मुक्त कराने प्रशासन से ग्रामीणों ने लगाई गुहार। ग्रामीणों ने बताया कि जिस भूमि की खरीदी बिक्री की बात की जा रही है वह राजस्व की भूमि कही और है इसे ग्रामीणों ने वन भूमि होने की बात कही। ज्ञातव्य हो कि कांकेर जिले के माटवाड़ालाल गांव में वर्षो से लगभग 4 एकड़ भूमि विरान पड़ी हुई थी। भूमि स्वामी द्वारा जब भूमि पर कृषि कार्य शुरू करने का प्रयास किया गया तो सैकड़ों की संध्या में ग्रामीण लामबंद हुए और उत भूमि को शासकीय वन भूमि होने की बात कहने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फर्जी ढंग से जमीन की खरीदी बिक्री कर शासकीय जमीन पर कजा का प्रयास किया जा रहा है जिस भूमि की खरीदी बिक्री करने का हवाला दिया जा रहा है वह भूमि कही और है। सोमवार को कांकेर तहसील के माटवाड़ालाल के सैकड़ों ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करते हुए उत भूमि को कजे से मुक्त कराने प्रशासन से गुहार लगाई है। तीन बार हुई जमीन की खरीदी बिक्री: तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत राजस्व की भूमि पतिराम के नाम से दर्ज है। इसकी मौत के बाद यह भूमि इसकी पत्नी गिरजाबाई के नाम से दर्ज है।

बताया जा रहा है कि गिरजाबाई ने 4 एकड़ भूमि को वर्ष 2010 में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव को बेच दी थी। इसके बाद इस जमीन की दुबारा बिक्री वर्ष 2012 में हेमंत ध्रुव ने अनुपम जोफर को बिक्री की। तीसरी बार वर्ष 2018-19 में अनुपम जोफर ने उत भूमि को दो व्यतियों सागर ध्रुव पिता केएल ध्रुव को तीन एकड़ 75 डिसमील तो सबध ठाकुर को 12 डिसमिल की बिक्री की गई है। तहसील में प्रकरण दर्ज: कांकेर पुलिस पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने बताया कि ग्रामीणों में जमीन खरीदी बिक्री मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हे समझाईश देकर हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि तहसील में प्रकरर्ण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कांकेर कलेटर से संपर्क कर प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया तो साहब का फोन बजता रहा लेकिन उन्होंने रिसिव नहीं किया। विवादित भूमि वन भूमि नहीं: कांकेर डीएफओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भूमि वन भूमि नहीं है। उन्होंने बताया कि पटवारी एवं वन विभाग से संयुत जांच कराई जायेगी। पक्षकारो को भेजा नोटिस: कांकेर तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि उत भूमि की तीन बार खरीदी बिक्री हुई है।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से बिमार वरिष्ठ कांग्रेसी को मिली एक लाख की सहायता राशि

0

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के द्वारा प्रवीर वार्ड निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चक्रधर बिसाइ के इलाज हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एख लाख रुपए प्रदान की |

विदित हो की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चक्रधर बिसाई किडनी के गंभीर बिमारी से पीड़ित हैं जिसके इलाज के लिए वे आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रही थे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने एख लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की |

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चक्रधर बिसाई ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री एवं उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस की संवेदनशील सरकार अपने हर कार्यकर्ता का ध्यान रखती है और आज इस मुश्किल घड़ी में संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने जो मुझ कार्यकर्ता की मदद की है इसके लिए मेरा परिवार आभारी रहेगा |

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन नगर निगम की सभापति कविता साहू ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह जसवाल,अजय बिसाई, अरुण गुप्ता उपस्थित रहे |

बस्तर जिला युवा कांग्रेस के बस्तर प्रभारी अशरफ हुसैन व सह प्रभारी कमलेश कारम के उपस्थिती में मासिक बैठक हुई सम्पन्न…..

0

बैठक में प्रदेश,जिला,विधानसभा एवँ बूथ स्तर के युवा कांग्रेसी रहे मौजूद…

आज स्थानीय राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर ज़िला कार्यकारणी की मासिक बैठक सम्पन हुई जिसमे मुख्य रूप से बस्तर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी अशरफ हुसैन, सहप्रभारी कमलेश कारम उपस्थित रहे |

बैठक की शुरुआत मंचासीन अतिथियों का बस्तर युवा कांग्रेसियों के द्वारा पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण करते हुए किया गया। बैठक में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम,एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा,महामंत्री अनवर खान भी शामिल हुए,बैठक की कड़ी में बस्तर जिला प्रभारी एवँ सह प्रभारी ने अपने उद्बोधन में मोदी सरकार की देश विरोधी नीतियों के बारे में बताया कि किस तरह देश की संपत्ति को कांग्रेस की सरकार ने 70 सालों में संजो के रखा था। और उसे वर्तमान में केन्द्र की मोदी सरकार ने चंद उद्योपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए निजी हाथों में बेचा जा रहा है। साथ ही 2 करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा करके युवाओं को किस तरह छला गया।

जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल के कडे परिश्रम के बाद छत्तीसगढ़ में 70 सीटों के साथ कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत लेकर सरकार बनाई इसमें महत्वपूर्ण भूमिका युवा कांग्रेस के जाँबाज साथियों की रही है, हमें प्रदेश सरकार की योजनाओं को और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम युवक कांग्रेस को करना है और पुनः 2023 के चुनाव में 70 से भी ज्यादा सीटों से सरकार बनानी है।

प्रभारी हुसैन ने निजीकरण के मुद्दे को लेकर भविष्य में होंने वाली परेशानियों को लेकर चितां जाहिर की और कहा कि युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता ब्लाक स्तर पर घर घर जाकर लोगो को जागरूक करने का काम करेगा। प्रभारी अशरफ हुसैन ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अक्टूबर नवम्बर में प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बस्तर के ब्लाक स्तर व बूथ स्तर के युवा कांग्रेसियों को ट्रेंड किया जाएगा। ताकि छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां व केंद्र सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाया जा सके।

बैठक में मंच संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव बीजापुर जिला प्रभारी जावेद खान के द्वारा किया गया साथ ही उद्बोधन की कड़ी में प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,सूरज कश्यप व जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल बीत चुका है ढाई साल बचा है अब इन ढाई सालों में सरकार की सभी जन हितैषी योजनाओं को लेकर के हमें आमजन तक पहुंचना है इसके साथ-साथ बूथ लेवल में भी हमें कार्यकर्ताओं को चार्ज करना है इसके लिए प्रदेश से आए हुए टास्क जो कि एक बूथ दस यूथ का है उसे हमें पूरा करना है। बैठक में आभार व्यक्त युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान ने किया इस दौरान प्रदेश/जिला/विधानसभा/ ब्लॉक एवं सोशल मीडिया व बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

गरीबो को सुविधाओ से वंचित कर विदेशी कंपनियों से लुटवा रही है कांग्रेस की राज्य सरकार : भाजपा

0

गरीब आदिवासियों का पैसा लूटने कांग्रेस ने विदेशी कंपनियां बुलाई है : केदार कश्यप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाक़ों में चिटफ़ंड कम्पनियों के बेधड़क फलते-फूलते क़ारोबार को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। कश्यप ने कहा कि चिटफ़ंड कम्पनियों में निवेशकों के ठगे जाने को चुनावी मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली, लेकिन अब बस्तर में विदेशी कम्पनियों के नाम पर एजेंटों के गाँव-गाँव घूमकर लोगों को लालच देकर निवेश कराए जाने के मामले में आँखों पर पट्टी बांधे बैठी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि नक्सली हिंसा से जूझते बस्तर के बीजापुर ज़िले में दुबई की एक कम्पनी का फार्म लेकर लोगों को उक्त कम्पनी का को-पार्टनर बनाने का ऑफ़र देकर लोगों से 11-11 लाख रुपए का निवेश कराए जाने का ख़ुलासा बेहद गंभीर मसला है। कश्यप ने कहा कि इस सरकार को इस बात की क़तई चिंता नहीं है कि सरकारी सेवाओं से जुड़े लोग लाखों रुपए का निवेश करने के बाद अब भोले-भाले आदिवासियों के सस्ती क़ीमत पर रोज़मर्रा की चीजें दिलाने, ब्याज की राशि दुगुनी दिलाने, विदेश यात्रा कराने और खातों की गोपनीयता का झाँसा देकर ठगने में लगे हैं। कश्यप ने कहा कि कई निवेशकों को 10 लाख रुपए निवेश करने के बाद अब तक बमुश्क़िल दो लाख रुपए ही लौटाए गए हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि चिटफ़ंड कम्पनियों में निवेश के नाम पर हुई धोखाधड़ी को लेकर भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ प्रलाप करने वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार वादे के बावज़ूद अब तक उन ठगे गए निवेशकों को उनकी जमा-पूंजी की भरपाई नहीं कर पाई है और अब विदेशी कम्पनियाँ बस्तर जाकर लोगों को लूटने में लगी हैं; लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठी है। बस्तर पुलिस ने भी स्वीकार किया है कि चिटफ़ंड कम्पनियों से पीड़ित निवेशकों के लगभग 20 हज़ार मामले सामने आए हैं। कश्यप ने सवाल किया कि चिटफ़ंड कम्पनियों की धोखाधड़ी के मामलों को चुनावी मुद्दा बनाने वाली कांग्रेस की मौज़ूदा प्रदेश सरकार ने बस्तर में चिटफ़ंड कम्पनियों के बेधड़क क़ारोबार पर नकेल क्यों नहीं कस रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री कश्यप ने प्रदेश सरकार से इस सवाल का ज़वाब भी मांगा कि आख़िर विदेशी कम्पनियों और उनके एजेंटों को बस्तर में ठगी का यह क़ारोबार करने के लिए किनका संरक्षण मिला है और किसकी अनुमति से बस्तर जैसे संवेदनशील इलाक़ों में विदेशी कम्पनियाँ यह गोरखधंधा चला रही हैं? कश्यप ने हर मोर्चें पर शर्मनाक विफलताओं का प्रतीक बताते हुए प्रदेश सरकार को सियासी नौटंकियों और सत्तालोलुपता से बाज आकर प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। कश्यप ने कहा कि ठगी के इस क़ारोबार पर तत्काल कड़ी कार्रवाई कर इसमें संलिप्त लोगों की पहचान करके सबको जाँच के दायरे में लाया जाए ताकि प्रदेश के दीग़र इलाक़ों की तरह बस्तर के लोग ठगी के इस मायाजाल में न फँसें।

गौण खनिज का अवैध परिवहन करते चार वाहन जब्त

0

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल द्वारा रविवार 12 और बुधवार 15 सितंबर को जिले के आमागुड़ा, चुड़ीगुड़ा, टाकरागुड़ा एवं फरसागुड़ा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौण खनिज मिट्टी ईट के लिए एक वाहन और चूना पत्थर के लिए तीन वाहन पर अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज का अवैध परिवहन प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें एक अपंजीकृत ट्रैक्टर, दो टिप्पर सीजी 17 एच 4777 व सीजी 17 एच 2824 और एक हाईवा सीजी 04 एनजे 1609 को जब्त करने की कार्यवाही की गई।

इन सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है, अतएव अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्व पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा निरन्तर जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS