City Media - Page 337 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 337

अवैध रूप से बेचने लाया गया 85 बोरा धान जप्त

0

जगदलपुर.कलेक्टर बस्तर द्वारा गठित उड़न दस्ता दल के प्रभारी तहसीलदार बस्तर जॉली जेम्स, तहसीलदार भानपुरी लखीराम पांडे ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एआर राणा के निर्देशन में उपार्जन केंद्र देवड़ा में ग्राम देवड़ा निवासी दिनेश कुर्रे पिता तिलक राम के द्वारा भूमि स्वामी गुड्डू पिता जगबंधु के धान पंजीयन रकबे में खपत करने के उद्देश्य से लाए गए 65 बोरा धान को जप्त किया है।फर्जी तरीके से धान बेचने की कोशिश करने वाले के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शंकर लाल नाग पिता बूटी राम निवासी बाजार पारा ग्राम छोटे देवड़ा द्वारा मंडी शुल्क जमा किए बिना लाए गए 20 बोरा धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

विष्णुदेव साय के सुशासन में संवर रहा है छत्तीसगढ़: वन मंत्री केदार कश्यप

0
  • सेवा, सुशासन से आई छत्तीसगढ़ में समृद्धि, बढ़ रहे रोजगार के अवसर
  •  जन कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा है प्रदेशवासियों को लाभ

जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप आज नारायणपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। जनादेश दिवस के अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विष्णुदेव साय सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो गए। उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। आज डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थित भाइयों बहनों का हॄदय से आभार व्यक्त किया।

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। भाजपा ने अपने वादों के अनुरूप किसानों को दो वर्ष के धान बोनस की राशि प्रदान की। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को राशि प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 5500 रुपए मिल रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार की दिशा में कार्य किया है। आज बस्तर के किसान भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच रहे हैं। वहीं इससे कांग्रेस के नेताओं को इतनी पीड़ा हो रही है कि धान की खरीदी को लेकर अफवाह फैलाने में जुटे हुए हैं।

पीएससी में पारदर्शिता

वनमंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पीएससी और व्यापम के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षाओं में विष्णुदेव साय सरकार ने पूर्णतः पारदर्शिता लाने के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आज साय सरकार के सुशासन में दूर गांवों के तथा गरीब मजदूर परिवारों के युवक – युवतियों को राज्य प्रशासनिक सेवा की नौकरियों में मौका मिल रहा है। ग्रामीण युवा भी सपने पूरा करने पूरे आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई कर रहे हैं।

बस्तर में विकास की धारा

वनमंत्री केदार कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा बस्तर के लिए 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जाने पर बयान जारी करते हुए कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर केंद्र की मोदी सरकार का यह कदम बस्तर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तरवासियों की ओर से पीएम मोदी और विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि बस्तर में

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले पीड़ित परिवारों और आत्म समर्पण कर चुके नक्सलियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में डबल इंजन सरकार की सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है।

भ्रष्टाचार का नहीं कोई स्थान

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार जनहित में काम करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार में मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। हमारी विष्णुदेव साय सरकार में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नही है। हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है छत्तीसगढ़ को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुरुप संवारना। प्रदेश की जनता ने जिन आकांक्षाओं को लेकर हमारी सरकार बनाई है उन सभी वादों को पूरा करने के लिए हम सतत कार्य कर रहे हैं।

भाजपा के एक साल में पूरी तरह बदहाल हो गया है छत्तीसगढ़: दीपक बैज

0
  •  साय सरकार जश्न मनाने में है मगन और दिव्यांग आंदोलन को मजबूर

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि एक साल में ही भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से बदहाल करके रख दिया है। राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है। सरकार अपने एक साल का जश्न मना रही है और दिव्यांग आंदोलन करने मजबूर हैं, भाजपा के झांसे से त्रस्त किसान खून के आंसू रो रहे हैं।

दीपक बैज जिला कांग्रेस कार्यालय जगदलपुर में पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि साय सरकार अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है। सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हैं। दिव्यांगजन मुख्यमंत्री निवास घेरने को निकलने को विवश हो गए। यह सरकार के 1 साल की कथित सफलता का आईना है।भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो गई हैं, सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण एक साल में ही राज्य के खजाने पर 37 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा चढ़ गया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलना बंद हो गया। सरकारी नौकरी में भर्तियां बद हो गई हैं।बिजली के दाम बढ़ गए हैं। एक साल में ही साथ सरकार जनता में अलोकप्रिय साबित हो गई है। विष्णुदेव सरकार विफल साबित हो गई. है। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिए गए। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में माँब लिचिंग शुरू हो गई।आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गई। राजधानी में 5 बार गोलीबारी हो गई। गौ तस्करी की शुरू हो गई। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोत्तरी हो गई, पोटा केबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गई। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ गईं। लूट अपराध, डकैती चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गईं। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। नक्सलवादी घटनाओं में बढोत्तरी हो गई।सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाई। रोज नक्सली हत्याएं कर रहे हैं। सरकार बयान देने तक सीमित है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गए। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है। रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है। 18 लाख आवास देने का वादा था, 1 साल में 1 भी नया मकान नहीं दे पाए।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस राज में 7 किलो राशन मिलता था उसमें कटौती हो गई है।सरप्लस बिजली चाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गई। जमीन रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भूमि की गाईड लाईन की दर में 30 प्रतिशत की छूट को समाप्त कर दिया गया। लेकिन रजिस्ट्री फीस में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को नहीं हटाया गया। भाजपा के एक साल में किसान आत्महत्या दौर चालू हो गया। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, महासमुंद हर जगह से किसानों की आत्महत्या की खबरे आ रही हैं। किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त खा गए। सरकार ने मक्का, गन्ना गौण अन्नों का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया।

रिमोट कंट्रोल्ड सरकार विष्णुदेव सरकार रिमोट कंटोल्ड सरकार है।छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गई है।सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिए जा रहे हैं।महतारी वंदन योजना में माताओं बहनों से धोखा किया गया। 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष पैसा गुम हो गया..कुल मिलाकर साय सरकार एक साल में ही अलोकप्रिय साबित हो रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, निगम के नेताप्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय,निगम सभापति कविता साहू,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर आदि उपस्थित थे।

गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर आगमन से पहले आज शाम दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री साय, अटकलें तेज

0
  • 13 दिसंबर को बस्तर आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह
  • आज रात अमित शाह से भेंट करेंगे विष्णु देव साय

अर्जुन झा

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एकबार फिर बस्तर प्रवास पर आने वाले हैं। श्री शाह 13 दिसंबर को जगदलपुर आ सकते हैं। वहीं उनके बस्तर प्रवास से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली प्रस्थान करने वाले हैं। उनकी आज ही रात में अमित शाह से मुलाकात भी होने वाली है। नगरनार स्टील प्लांट के मसले के साथ ही मंत्रिमंडल के पुनर्गठन, निगम मंडलों व प्राधिकारणों में नियुक्तियों को लेकर श्री शाह और श्री साय के बीच चर्चा हो सकती है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन के पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रस्थान करने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। राज्य के मंत्रिमंडल में नए विधायकों को जगह दी जाने, निगम, मंडलों, आयोगो और प्राधिकारणों में नियुक्तियों की अटकलों के बीच श्री साय के दिल्ली दौरे और अमित शाह से उनकी मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इसे लेकर भाजपा के संस्थाओं में पद चाहने वाले नेताओं और मंत्री पद के दावेदार भाजपा विधायकों की धुकधुकी बढ़ गई है। 2 दिन पहले ही मुख्यमंत्री श्री साय राज्यपाल से भी भेंट कर चुके हैं। ये तमाम घटनाक्रम राज्य में कुछ बड़ा होने के संकेत दे रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर संभाग के दौरे पर आ रहे हैं। वे संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। नगरनार स्टील प्लांट को लेकर एनएमडीसी के कर्मचारियों सहित बस्तर जिला और बस्तर संभाग के जनता में गंभीर नाराजगी है।स्टील प्लांट के निजीकरण, मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना अटकाए रखने और जगदलपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालन का मसला भी उलझा हुआ है। सरकारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालन की जिम्मेदारी एनएमडीसी को दिए जाने के फैसले का यहां पुरजोर विरोध हो रहा है। समझा जा रहा है कि इन्ही तमाम मुद्दों पर शाह और साय की मुलाक़ात तथा अमित शाह का बस्तर प्रवास होने जा रहा है। नगरनार प्लांट के कथित निजीकरण, एनएमडीसी के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना और जगदलपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालन को लेकर बस्तर व प्रदेश के बड़े भाजपा नेता जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी बस्तर से ही हैं।

विधायक किरण देव ने पहुंचाई लोगों को राहत

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक कार्यालय नयापारा जगदलपुर में क्षेत्र के नागरिकों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। किरण देव ने मौके पर ही समस्यायों का निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और समस्याओं का समाधान भी कराया।

गणित दिवस पर प्रतियोगिताएं शुरू

0
  • काकतेय महाविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

जगदलपुर शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर में 3 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष में गणित विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित महाविद्यालयीन स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।

प्रथम दिवस गणित मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन इयंगर की स्मृति में हुआ। इयंगर को आधुनिक काल के महान गणितज्ञ एवं विचारकों में गिना जाता है। इनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को हुआ इनके जन्म दिवस के मौके पर ही भारतीय गणित दिवस उनकी याद में मनाया जाता है। रामानुजन ने गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया था, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्र में गहन योगदान दिया। महाविद्यालय में गणित विषय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य विमल कुमार रात्रे द्वारा की गई। श्री रात्रे ने गणित दिवस में आए प्रतिभागियों को हौसला बढ़ाया एवं गणित दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर, क्राइस्ट कॉलेज, शासकीय दंतेश्वरी, महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं द्वारा मॉडल प्रस्तुत किए गए।निर्णायक के रूप में मॉडल कॉलेज के प्राचार्य द्विवेदी तथा महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ठाकुर एवं सहायक प्राध्यापक दुर्गेश देवांगन निर्णायक थे। मॉडल प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार गणित दिवस 22 दिसंबर 2को प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय में गणित दिवस पर और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उनके विजेता प्रतिभागियों को भी गणित दिवस समारोह में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कृत किया जाएगा यह महाविद्यालय के लिए बड़ी ही गौरव की बात है की गणित दिवस का आयोजन किया जा रहा है। गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष  ए फॉर साहू द्वारा गणित मॉडलों पर चर्चा करते हुए सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल के बारे में सूक्ष्म रूप से उपस्थित निर्णायक एवं उपस्थित प्राध्यापकों को जानकारी प्रदान की साथ ही उनके द्वारा गणित विषय पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि गणित हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कई उदाहरण देकर समझाया और कहा कि हर वर्ग चाहे छोटा हो बड़ा हो महिला हो पुरुष हो गृहणी हो समाज सेवक हो सरकारी सेवक हो व्यवसायी हो विचारक हो चिंतक हो कोई भी व्यक्ति हो सभी कहीं न कहीं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोज गणित से जुड़े रहते हैं। गणित जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है। इस कार्यक्रम में गणित विभाग मनीष तिवारी, मुकेश मालाकार, नीरज पाणिग्रही , राकेश डहरिया, विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मोहन सोलंकी अन्य महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन एफआर साहू द्वारा किया गया।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ली पत्रकार वार्ता

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय जगदलपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, निगम के नेता प्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, निगम सभापति कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर आदि मौजूद रहे।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बालोद जिले के हिंदुओं ने दिखाई गजब की एकता

0
  • हत्या, संतों की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज ने निकाली आक्रोश रैली
  • हिंदू समाज में भारी आक्रोश, बांग्लादेश सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी

बालोद बांग्लादेश में कट्टरपंथी विचारों के आधार पर काम करने वाले जेहादी संगठनों द्वारा सरकार की शह पर वहां निवासरत अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या, मंदिरों में तोड़फोड़, हिंदू संतों की गिरफ्तारी, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में 3 दिसंबर मंगलवार को बालोद शहर के जयस्तंभ चौक में सर्व हिंदू धर्म समाज सुरक्षा मंच बालोद जिला संगठन के नेतृत्व में जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन व आक्रोश रैली निकालई गई। इस दौरान हिंदुओं में जबरदस्त एकजुटता देखने को मिली।

शहर के जयस्तंभ चौक में जिले भर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवा इस आक्रोश रैली में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्य वक्ता के रूप में जगदीश देशमुख व पुरूषोत्तम राजपूत व राजेंद्र राठी ने सभा को संबोधित किया व बांग्लादेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हिंदुओं पर हमले को बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि भारत का हिंदू बांग्लादेश में रहने वाले अपने हिंदू भाई बहनों के साथ खड़ा है। जेहादी कट्टरपंथियों का मंसूबा कभी भी कामयाब नही होगा।हिंदुओं के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हम सभी एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। आज पूरे देश के हिंदुओं ने बांग्लादेश सरकार को यह बता दिया है कि अगर अब भी अत्याचार जारी रहा तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। अब हिंदू चुप नही बैठेगा।

आज के इस हल्ला बोल प्रदर्शन में बड़ी संख्या मे महिला बहने भी आई थीं। मातृशक्ति हाथों में बांग्लादेश सरकार होश में आओ, हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो लिखी पट्टियां लिए नराजगी व्यक्त कर रही थीं। कार्यक्रम के अंत मे सर्व समाज सुरक्षा मंच के जिला संयोजक बलराम गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र राठी, संतोष साहू, विनोद साहू, बलराम गुप्ता संयोजक आयोजन समिति, पवन साहू,यशवंत जैन, राकेश यादव, देवलाल ठाकुर, यज्ञदत्त शर्मा, जगदीश देशमुख, पुरुषोत्तम राजपूत, सत्या साहू, स्वाधीन जैन, पालक ठाकुर,विनोद कौशिक, राकेश साहू, चौलेश देशमुख, ढाल साहू, परस साहू, संजय बैस, सौरव लूनिया, पूजा जैन, कमलेश सोनी, सुरेश निर्मलकर, अमित चोपड़ा, प्रीति देशमुख, शंकर साहू, हितेश मेश्राम, बंटी चोपड़े, श्वेता राजपूत, ममता यदु, कमल बजाज, मोनू सोनवानी, रोहणी साहू, उषा साहू, उमेश सेन, तुषार डिमर,भरत साह, योगिता शर्मा, कार्यवाह, जितेंद्र पटेल जिला व्यवस्था प्रमुख, मुकेश आरदा भारत स्वाभिमान जिला अध्यक्ष, महेंद्र जायसवाल स्वयं सेवक, छगन यादव नगर कार्यवाह, हर्ष साहू स्वयं सेवक, जितेंद्र साहू जिला शारीरिक प्रमुख, पूजा जैन, बजरंग दल नगर संयोजक, प्रदीप मिनपाल सहित अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की प्रमुख उपस्थिति रही। मंच संचालन कृष्णा साहू ने और आभार प्रदर्शन महेंद्र जायसवाल ने किया।

बस्तर संभाग में भूकंप के झटके

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में बुधवार को सुबह करीब 7.27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य तेलंगाना के मुलुगु में था और इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है।

बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिलों और जगदलपुर सहित कई जगहों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र तेलंगाना के मुलूगु में था। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है।भूकंप से कहीं भी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लोग दहशत में जरूर आ गए थे। भूकंप का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में देखा गया।

न चबूतरा बना, न निर्मला घाट, हजम कर ली पूरी रकम

0
  •  ग्राम पंचायत सांवरा में 15वें वित्त की राशि में खेल 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत सांवरा के सचिव श्यामलाल कश्यप द्वारा बाजार में चबूतरा बनाने का मामला सामने आया है जो की 15वें वित्त आयोग से 49 हजार रुपए का आहरण किया जा चुका है लेकिन स्थल पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत सवांरा के तालाब में निर्मला घाट के नाम पर गागड़ा कंस्ट्रक्शन को राशि भुगतान करना बताया गया है, लेकिन तालाब में कहीं भी निर्मला घाट नजर नहीं आ रहा है।जब इस बारे में ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंह बघेल से पूछा गया तो उनका जवाब बड़ा ही अजीब था। वे कहने लगे कि आप किस किस काम को ढूंढ रहे हो, मेरे को समझ नहीं आ रहा है। हम लोग गांव के हिसाब से काम कराते हैं और इसकी पूरी जानकारी जनपद पंचायत को दे देते हैं।

वर्सन

15वें वित्त में दखल नहीं

ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त की राशि से अपने तरीके से काम कराने का अधिकार है। इसमें जनपद पंचायत कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

एसएस मंडावी,

     सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

MOST POPULAR

HOT NEWS