City Media - Page 784 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 784

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलेगा झीरम के शहीदों को न्याय : भूपेश बघेल

0
  • भाजपा ने एफआईआर में नामजद दो नक्सली नेताओं के नाम हटवाए
  • कांग्रेस नेताओं की जान लेने वालों का बचाव कर रही है भाजपा

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी नक्सली हमले को लेकर भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेताओं की हत्या करने वाले नक्सलियों का भाजपा बचाव कर रही है। इसीलिए मामले की एफआईआर में नामजद दो बड़े नक्सली नेताओं के नाम चार्जशीट से हटा दिए गए।झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब तक झीरम कांड की जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई है। प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित कर झीरम कांड की जांच कराने का फैसला लिया था, लेकिन उसके खिलाफ भी वर्तमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कोर्ट में पीएलआई दाखिल कर स्टे लगवा दिया है। जस्टिस प्रशांत मिश्रा जांच आयोग की रिपोर्ट भी सरकार को न देकर राजभवन भेजी गई। जब जांच पूरी नहीं हुई थी, तो रिपोर्ट सबमिट क्यों की गई? जांच की अवधि 6 माह के लिए बढ़ा दी गई है। दोनों ही प्रकार की जांच अटकी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा एनआईए से जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान दो आरोपियों गणपति और रमन्ना के नाम सामने आए थे। रमन्ना दंपति की संपत्ति कुर्क कर ली गई, लेकिन रिपोर्ट से इन दोनों के नाम हटा दिए गए। चालान से दोनों बड़े नेताओं के नाम बाहर करने से जाहिर होता है कि केंद्र सरकार इन दोनों को बचाना चाहती है। उन्होंने एनआईए जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि एफआईआर में दर्ज नाम चालान से बाहर कैसे हो गए, इसका जवाब कौन देगा? धरमलाल कौशिक जांच पर रोक क्यों लगवा रहे हैं? जाहिर है कि केंद्र सरकार सच्चाई सामने लाना नहीं चाहती है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो निश्चित रूप से झीरम के शहीदों को न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में बुधवार को पत्रकारों चर्चा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा वनोपज खरीदी, गौठान, गोधन न्याय योजना, लघुधान्य उत्पादन को बढ़ावा देने ,स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ,अंदरूनी क्षेत्र में बंद पड़े स्कूलों को खोलकर शिक्षा की व्यवस्था सुधारने तथा आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों अपनी सरकार की श्रेष्ठतम की पहल निरुपित किया। उन्होंने बस्तर दशहरा में सहयोग करने वाले सिरहा, गुनिया, सेवादारों, मुड़ा बाजा, पटेल, पुजारी को मानदेय देकर प्रोत्साहित करने, गांव गांव की माता गुड़ियों को सुधार कर गांव की संस्कृति और परंपरा को संजोए रखने के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस, हरेली, तीजा, छेरछेरा पुन्नी आदि छत्तीसगढ़ी त्योहारों पर छुट्टी की घोषणा, आदिवासी कला संस्कृति को महत्व देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन, रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का उल्लेख किया।*बॉक्स**रमन सिंह और मुकेश गुप्ता का भी हो नार्को टेस्ट*यह पूछे जाने पर कि छविंद्र कर्मा ने झीरम कांड में बचे लोगों की नार्को टेस्ट करने की जरूरत बताई है, इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मामले की जांच केंद्र सरकार अपनी एजेंसी से करा रही है। उन्होंने कहा कि नार्को टेस्ट अकेले कवासी लखमा ही क्यों हो, डॉ. रमन सिंह और मुकेश गुप्ता एवं अन्य लोगों का भी नार्को टेस्ट किया जाना चाहिए। सिलगेर के ग्रामीणों के प्रदर्शन मामले पर उन्होंने कहा कि अंदर वालों के दबाव में आकर ग्रामीण मजबूरी में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रजातंत्र में सभी को आंदोलन का अधिकार है। अन्यथा ग्रामीण भी चाहते हैं कि अधिक से अधिक सुरक्षा कैंप स्थापित हों और उनका क्षेत्र भी विकास की दौड़ में शामिल हो।*बॉक्स**राशन घोटाले की परतें तो हमने खोली* भाजपा द्वारा गोठानों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के संबंध में उन्होंने कहा कि 4 साल बाद कम से कम भाजपा के लोग गोठान निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। गर्मी के दिनों में तो वैसे भी किसान और पशु पालक गायों एवं अन्य मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं और धोरई भी पशुओं को चराने नहीं ले जाते हैं। ऐसे में तो गोठान में गाय कहां से मिलेंगी। 10 हजार गोठानों का निर्माण हो चुका है तेरह लाख रुपए प्रति गोठान राशि अधिक नहीं होती है। भ्रष्टाचार के मामले पर उन्होंने कहा कि राशन दुकानों से चावल रिकवरी का मामला हमने ही शुरू किया है, जिससे करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। भाजपा के शासन काल में चुनाव के समय राशन कार्ड बना दिए जाते थे। इसी तरह 15 लाख राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं तो उनके शक्कर ,चावल, नमक कहां जाते रहे?इस भ्रष्टाचार की भी जांच होनी चाहिए।

नगरनार संयंत्र को चलाने छ्ग सरकार तैयार

एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार इस संयंत्र का निजीकरण कर रही है। प्रदेश सरकार चाहती है यदि एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र नहीं चला पा रहा है, तो यह संयंत्र राज्य सरकार के हवाले कर दिया जाए। राज्य सरकार उसे संचालित करने के लिए तैयार है।दक्षिण बस्तर में पानी की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए आम सहमति से बोधघाट परियोजना को फिर से शुरू करने का प्रयास हमारे सरकार ने किया था, लेकिन उसका विरोध हुआ। बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम द्वारा किए गए विरोध के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद नेताम ने विद्युत उत्पादन करने का विरोध किया था लेकिन खेतों की सिंचाई के लिए उनका विरोध नहीं था। सर्व आदिवासी समाज द्वारा सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर बघेल ने अरविंद नेताम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। वे एक बड़े राजनेता हैं, उन्हें राजनीतिक आधार निर्मित करते हुए राजनीति करनी चाहिए। वे अब समाज का सहारा ले रहे हैं, जो स्वच्छ राजनीति के लिए उचित नहीं है। पत्रवार्ता में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप, मोहन मरकाम, अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय भी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति से संसद भवन का लोकार्पण कराएं पीएम : बैज

0
  • बस्तर के सांसद दीपक बैज ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

जगदलपुर बस्तर के कांग्रेस सांसद एवं युवा आदिवासी नेता दीपक बैज ने कहा है कि नए संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति के ही हाथों से होना चाहिए। संवैधानिक व्यवस्था भी इस बात की हिमायत करती है। इस संबंध में बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। सांसद दीपक बैज ने कहा है कि देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था संसद है और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति आसीन रहते हैं। इसलिए संसद की नई बिल्डिंग का लोकार्पण – उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों से ही होना चाहिए। बैज ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति पद पर वर्तमान में एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आसीन हैं, इसलिए एक आदिवासी महिला के सम्मान के नजरिए से भी राष्ट्रपति महोदया से ही नए संसद भवन का उद्घाटन कराया जाना श्रेष्ठतम कदम साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में श्री बैज ने इन तथ्यों का जिक्र करते हुए उनसे आग्रह किया है कि संसद की नई ईमारत का लोकार्पण प्रधानमंत्री स्वयं न करें, बल्कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से कराएं।

जलनी माता गुड़ी में पूजा बाद मेला में शामिल हुए रेखचंद जैन

0
  • बिलोरी के मड़ई मेला में ग्रामीणों के संग खुशियां साझा की विधायक ने

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन बिलोरी में आयोजित मड़ई मेला में शामिल हुए। जलनी मातागुड़ी में पूजा के बाद वे मेला बाजार में सम्मिलित हुए। जैन ने मेला- मड़ई को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में बस्तर की आदिम संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर कार्य किया जा रहा है। देवगुड़ियों की मरम्मत का काम सभी जगह हो रहा है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 150 से अधिक देवगुड़ियों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है।

इससे पूर्व मेला में सम्मिलित होने पंहुचे संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का गांव पहुंचने पर महिलाओं ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी गई। बिलोरी की गुड़ी पहुंचे विधायक रेखचंद जैन ने भक्ति भाव से जलनी माता की पूजा की। तत्पश्चात मेला मे आए देवियों की पूजा की। इस दौरान सरपंच सुभद्रा बघेल, बाबूराम बघेल, उप सरपंच तिलक राम, पुजारी लछिंदर, शीबो, चंद्रकांत देवांगन, मदन देवांगन, रमाकांत साहू, घासीराम, बालसिंग, कोटवार मानसाय, तुलाराम, शकील रिजवी, यशवर्धन राव, राजेश राय, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, संजय पाणिग्रहि, संतोष सिंह तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

शहीद महेंद्र कर्मा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद बस्तर टाइगर नाम से विख्यात कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दोपहर बाद झंकार टाकीज के निकट स्थित प्रतिमा स्थल पर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन पहुंचे। जैन ने अपने सहयोगियों के साथ स्व. महेंद्र कर्मा की प्रतिमा पर फूलों का हार चढ़ाकर महेंद्र कर्मा अमर रहे के नारे लगाए। प्रतिमा स्थल स्वर्गीय महेद्र कर्मा अमर रहे के नारों से गूंजता रहा। इस दौरान शकील रिजवी, यशवर्धन राव, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, गौरनाथ नाग, कमलेश पाठक, सुखराम नाग, दयाराम कश्यप, सूर्या पाणि, संतोष सिंह, संजय पानीग्राही, शहबाज आदि कांग्रेस के वरिष्ठजन मौजूद थे।

बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दल्ली राजहरा मंडल की हुई बैठक

0

दल्लीराजहरा आगामी चुनाव को देखते हुए दल्ली राजहरा भाजपा मंडल की कार्यसमिति बैठक रखा गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, जिला महामंत्री देवेंद्र जयसवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, जनपद सदस्य होरीलाल रावटे मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं बूथ शशक्तिकरण के संबंध में अतिथियों द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने बताया कि बूथ स्तर पर हमें भाजपा के हर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है, बूथ स्तर पर हमें कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों को उजागर करना है, ताकि आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंके। बैठक में उपस्तिथ सभी अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। इस दौरान मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह उपाध्यक्ष रमेश गुजर, रमेश जैन, सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, मुस्ताक अहमद, रामेश्वर साहू,भूपेंद्र श्रीवास, शंकर साहू, सुमीत जैन, बंटी चोपड़े, रमेश मित्तल, गीता मरकाम, रंभा कोसमा, रानू ठाकुर, नीलेश श्रीवास्तव, राजेश काम्बले, सुरेंद्र बेहरा, मनन गुप्ता ,अनिल जमुरिया,उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने 10 मुद्दों को लेकर डौण्डी लोहारा विधानसभा व मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र पर दो दिवसीय बाइक रैली कर जगरूकता अभियान

0

दल्लीराजहरा दिनाँक 22/05/23 से 23/05/23 को किया गया1. खदान, अभ्यारण्य, पुलिस केम्प के नाम पर किसानों और ग्राम सभा की जमीन का अधिग्रहण पर रोक लगाओ।2. बन्द खदान, कारखाना के पूर्व में किसानों की किये गये अधिग्रहण जमीन को वापस किया जाये।3. वन अधिकार पट्टा के तहत लंबित किसानों को अतिशीघ्र जमीन दिया जाये।4. वन अधिकार सामुदायिक पट्टा के तहत दिये गये जमीन को उपजाऊ बनाने के लिये निःशुल्क अनुदान दिया जाये।5. खेती जमीन विवादों के निपटारा हेतु प्रशासनिक न्याय प्रणाली को खत्म कर फास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन किया जाए।6. ताकतवर, रसूखदार लोगो को सरकार गाँवो की वन भूमि व खेती भूमि को कौड़ियों के दाम देना बंद करो।

7. गोरब खाद, जैविक खाद, केचुआ खाद किसानों को पूर्णतः निःशुल्क दिया जाए।8. उपचारित बीज एवं खाद किसानों को निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जाए।9. सरकार द्वारा संशोधित पेसा कानून के बजाय जनहित पेसा कानून को लागू किया जाये।10. कारखाना, पुलिस केम्प, खदान अभ्यारण्य के पुडित व वंचित किसान मजदूर एक हो जाओ और जन आंदोलन करो। यह बाइक रैली दिनाँक 22/05/2023 दिन सोमवार को दोपहर 01 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यालय से आरंभ होते हुए दल्ली राजहरा शहर का भ्रमण कर महामाया, डौण्डी, पटेली कुसुमकसा, गिधली क्षेत्र का भ्रमण कर किल्लेकोडा के आश्रित ग्राम बाघमार में रात्रिभोज व वीश्राम के बाद सुबह लगभग 10 बजे फिर से प्रारंभ कर लोहारा, बगईकोन्हा, उरेटा, रायगढ़, माटरी, अरजपुरी, रेंगाड़बरी, भररिटोला, मन्चुआ, कम्कापर ककईपार, गिधाली, डूटीटोला, कंगलुटोला, गोटाटोला, मोहभट्टा, सोरपर, पेंदुर, बिटेझर, शेरपार, मतकसा क्षेत्र में जगरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान में कई जगहों पर रुक कर जन गीत के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया और दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर पम्पलेट पर्चा भी बांटा गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ईपीएफ के लाभ से से वंचित हैं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

0
  • वेतन पत्रक पर सरपंच हस्ताक्षर करते हैं, तभी मिलती है तनख्वाह
  • जगदलपुर में हुई छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक

जगदलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कहने को तो शासकीय कर्मी हैं, लेकिन उन्हें ईपीएफ के लाभ से वंचित कर दिया गया है। वहीं उन पर ऐसी बाध्यता थोप दी गई है कि अपने वेतन पत्रक पर सरपंच से हस्ताक्षर कराए बिना उन्हें तनख्वाह नहीं मिलती। इसे लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है।

25 मई को बस्तर जिले की मेजबानी में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिले के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को ईपीएफ का लाभ नहीं दिया जाने एवं उनके वेतन पत्रक पर अनाधिकृत रूप से सरपंचों से हस्ताक्षर करवाने के लिए उच्च अधियारियों द्वारा दबाव बनाए जाने पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि शासन के नियमानुसार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को ईपीएफ का लाभ देने का प्रावधान है एवं उनके वेतन पत्रक पर हस्ताक्षर का अधिकार सिर्फ संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ही है। बावजूद नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें ईपीएफ के लाभ से वंचित किया जा रहा है और वेतन पत्रक पर सरपंचों के हस्ताक्षर की बाध्यता थोपी जा रही है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के उपस्थिति में सुरेश ठाकुर को सीएचओ प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने उपरोक्त समस्याओं का अतिशीघ्र जिला स्तर से समाधान कराने की बात कही। बैठक में संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविंद्र तिवारी, उप प्रांताध्यक्ष एसपी देवांगन, एसएचओ प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक प्रफुल्ल कुमार एवं कमल चंद्राकर भी उपस्थित थे।

झीरम घाटी के शहीदों को चर्च के युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च के लगभग 800 युवक – युवतियों ने झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं को श्रद्धांजलि दी। लाल चर्च में यूथ सेमिनार विगत 2 दिन से चल रहा है।इसमें विभिन्न चर्चों के युवा भाग ले रहे हैं। सामाजिक और देश, प्रदेश के प्रति कर्तव्य एवं देशभक्ति की भावना जैसे विषयों को भी सेमिनार में समाहित किया गया है। युवाओं ने रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का भी आयोजन लाल चर्च प्रांगण में किया है, जिसमें युवा रक्तदान के प्रति भी समर्पण भावना से रक्त परीक्षण करा रहे हैं। जब भी लोगों को खून की आवश्यकता होगी,

ये युवा रक्तदान हेतु तैयार रहेंगे। आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम मैंथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च लाल चर्च के बिशप डॉक्टर एस. सुना, पास्टर लारेंस दास, युवा अध्यक्ष ईशा चौधरी, क्वायर अध्यक्ष भावेश जॉन, प्रॉपर्टी अध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन और गांवों से आए मसीह लीडर पास्टर अगुवे शामिल हुए। सभी ने छत्तीसगढ़ में शांति अमन चैन के लिए प्रार्थना की और शहीदों की आत्मा को शांति के लिए प्रभु से दुआ मांगी। उक्त जानकारी मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने दी।

साल वनों के द्वीप को जल्द बना देंगे शांति का टापू: भूपेश बघेल

0
  • मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी शहादत दिवस पर झीरम मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को यहां संकल्प व्यक्त किया कि साल वनों के द्वीप बस्तर को नक्सलवाद से जल्द मुक्त कर हम शांति के टापू में तब्दील कर देंगे। उन्होंने कहा कि विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति अपनाकर हमारी सरकार ने बस्तर में नक्सलवाद को चंद इलाकों तक ही समेट कर रख दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 मई को झीरम घाटी शहादत दिवस के मौके पर जगदलपुर के लालबाग स्थित झीरम मेमोरियल पहुंचे थे। उन्होंने झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद हुए राज्य के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्त्ताओं और सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के परिजनों को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अपनी जान देकर अपनों को बचाने का शहीदों का संकल्प बहुत बड़ा होता है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ सर्वाेच्च कुर्बानी देने वालों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे, साल वनों के द्वीप बस्तर क्षेत्र को नक्सलवाद से मुक्त कर फिर से शांति का टापू बना कर ही दम लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर झीरम के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा और उपस्थित सभी लोगों को प्रदेश को पुनः शांति का टापू बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और शॉल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। श्री बघेल ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झीरम घाटी की घटना को दस बरस हो गए हैं। हर साल हम लोग झीरम के शहीदों को नमन करते हैं और जब भी 25 मई आता है, हम सब का दिल भर जाता है। जो बच गए उन्होंने घटना को अपनी आंखों से देखा। वे बताते थे कि घटना कितनी भयावह थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में शहीद हुए नेताओं ने परिवर्तन की बात कही थी, जिसका शुभारंभ सरगुजा से हुआ था। हमारे नेता कहते थे कि किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना है। परिवर्तन का संकल्प लेने वाले हमारे सभी बड़े नेता हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने झीरम में अपनी शहादत दी है।

सचमुच शेरदिल थे महेंद्र कर्मा : सीएम

झीरम की घटना को याद करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी राज्यसभा की सदस्य फूलोदेवी नेताम सामने आईं और कहा कि यह बंद करो। वो एक बहादुर महिला हैं। जब हमारे नेताओं को चारों ओर से घेर लिया गया था। शहीद महेंद्र कर्मा सामने आए और नक्सलियों से कहा कि बेकसूरों को मारना बंद करो, गोलियां चलाना बंद करो। तुम्हारी दुश्मनी मुझसे है। मैं आत्मसमर्पण करता हूँ। मैं बस्तर टाइगर, मैं महेंद्र कर्मा तुम्हारे सामने खड़ा हूं, छलनी कर दो मुझे, लेकिन बाकी सभी को जाने दो। महेंद्र कर्मा ने नक्सलियों से माफी नहीं मांगी, अपने प्राणों की आहुति दे दी। किसके लिए, बस्तर के लिए, प्रदेश के लिए, लोकतंत्र के लिए, हम सबके लिए। अपनी जान देकर अपनों को बचाने का उनका संकल्प कितना बड़ा था, यह समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिस नव निर्माण के पवित्र उद्देश्य के साथ हमारे नेताओं ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी, उस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हमने लगातार परिश्रम किया है। हमने विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति से नक्सलियों को चंद इलाकों तक ही समेट दिया है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी योजनाओं और नीतियों से बस्तर का विकास सुनिश्चित किया। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण सहित अन्य विकास कार्यों को गति दी और बेहतर कार्य कर दिखाया है।

दर्जनों जनप्रतिनिधि और अफसर रहे मौजूद

झीरम घाटी शहादत दिवस की दसवीं बरसी पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा क्षेत्र बस्तर के सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक मोहन मरकाम, विधायक राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप, संगीता सिन्हा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

परिजनों से मिलते भावुक हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। शहीदों के परिजनों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भावुक हो उठे। उनकी आंखें भर आईं। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने परिजनों से कहा कि आप सभी ने बहुत बड़ा त्याग किया है। छत्तीसगढ़ सरकार हर पल आपके साथ खड़ी है।

भाजपा की जाबो गौठान, खोलबो पोल अभियान केवल राजनैतिक नौटंकी – चंदन कश्यप

0

भानपुरी–बुधवार को नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने प्रेस नोट जारी करते हुए भाजपा के द्वारा जाबो गौठान,खोलबो पोल अभियान को राजनैतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल जी नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना ” नरवा,गरुवा,घुरवा,बाड़ी योजना” प्रदेश मे सकारात्मक रूप से ऐतिहासिक एवं रचनात्मक पहल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज नरवा,गरुवा,घुरवा,बाड़ी योजना का तारीफ देश विदेश मे हो रहीं है। किंतु मुद्दा विहीन भाजपा के नेताओं को यह सब नहीं दिखती क्योंकि उन्होंने 15 साल तक प्रदेश मे विकास ही नहीं किया केवल प्रदेश के सभी वर्गों का शोषण करते हुए छल किया। आज भाजपा के नेता सत्ता में नहीं है तो प्रदेश के आदिवासी, किसान, युवा और महिलाओ के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे है।विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि नरवा,गरुवा,घुरवा,बाड़ी योजना के तहत प्रदेश के सभी पंचायतों मे गौठान का निर्माण कर स्व सहायता महिला समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रहीं है।हम राजीव गांधी गौधन न्याय योजना के माध्यम आज गौठान गौठानो मे गोबर खरीदी कर रहे हैं जिसकी तारीफ देश अनकों राज्य सहित विदेशों मे होने लगी है। प्रदेश के किसानों का धान 25 सौ रू प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य मे खरीद रहे है, युवाओं को प्रति माह 25 रू बेरोजगारी भत्ता दे रहे है। इसकी सराहना करना छोड़ भाजपा के नेता सस्ती लोकप्रियता पाने गौठानो मे जाकर फोटो खिंचवा कर राजनैतिक नौटंकी कर रहे हैं। आज चुनाव नजदीक आते ही गौठानो मे जाकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा की नीति और कार्यो से भलीभांति परिचित हो चुकी है कि भाजपा की शासन में रतनजोत पौधे रोपण कार्य और शौचालय निर्माण कार्य की योजना बुरी तरह से गांवों में असफल हुईं है अब लोग उनके झांसे मे आने वाली नहीं है। आने वाले चुनाव मे प्रदेश की जनता उन्हें पुनः जवाब जरूर देगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS