City Media - Page 260 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 260

नगर पालिका नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का कल होगा शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के नव निर्वाचित अध्यक्ष तोरनलाल साहू एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 8 मार्च को बीएसपी स्कूल क्रमांक 6 में सुबह 10 बजे रखा गया है। कार्यक्रम के

 

मुख्य अतिथि अरूण साव (उप मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन, नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग) होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजराज नाग (सांसद, कांकेर लोकसभा क्षेत्र)करेंगे।अतिविशिष्ट अतिथि संजय श्रीवास्तव (पूर्व सभापति, नगर पालिका निगम रायपुर)

, जगदीश रामू रोहरा , (महापौर, नगर पालिका निगम धमतरी), चेमन देशमुख (समाज सेवी)टहल सिंह साहू (समाज सेवी) विशिष्ट अतिथि में

प्रीतम साहू पूर्व विधायक संजारी बालोद, पवन साहू (समाज सेवी),यशवंत जैन पूर्व सदस्य बाल संरक्षण आयोग भारत सरकार) दीपक ताराचंद साहू (पूर्व अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन, रायपुर) देवलाल ठाकुर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, विरेन्द्र साहू (पूर्व विधायक गुण्डरदेही विधानसभा) यज्ञदत्त शर्मा राकेश यादव, के.सी. पवार (वरिष्ठ समाज सेवी) ,धरमचंद जैन वरिष्ठ समाज सेवी, गोविंद वाधवानी अध्यक्ष, राजहरा व्यापारी संघ,

महेन्द्र सिंह (गुड्डू) (समाज सेवी) उपस्थित रहेंगे। साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

कोंडागांव में भी गुल खिला चुके हैं दल्ली राजहरा नगर पालिका के सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर

0
  •  अब दल्ली राजहरा में भी खड़ा कर दिया विवाद
  • शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र को लेकर दे रहे हैं बेतुकी दलील

अर्जुन झा

दल्ली राजहरा अपनी करतूत से दल्ली राजहरा में विवाद की स्थिति पैदा करने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर का विवादों से पुराना नाता रहा है। कोंडागांव में पदस्थ रहने के दौरान वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिए गए थे। दल्ली राजहरा जैसी संवेदनशील नगर पालिका में वे कब तक टिके रह पाएंगे यह सबसे बड़ा सवाल है।

सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर ने ऎसी कारगुजारी कर दिखाई है, जिसके चलते दल्ली राजहरा में सियासी विवाद पैदा हो गया है। यहां अभी नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने कामकाज सम्हाला भी नहीं है और सीएमओ ने भाजपा एवं कांग्रेस के बीच लड़ाई शुरू करा दी है। सीएमओ के इस तिकड़म से जनप्रतिनिधियों के बीच मतभेद गहरा गया है और आगे चलकर इसका दुष्परिणाम शहर की जनता को भोगना पड़ सकता है। दरअसल दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम पूर्णतः शासकीय कार्यक्रम है, मगर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इसे लेकर ऎसी शातिराना हरकत कर दिखाई है कि हर कोई हैरान है और सीएमओ की निंदा हो रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर द्वारा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जो आमंत्रण पत्र छपवाया गया है, उसके मजमून को देखकर लग रहा है कि सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर ने जानबूझ कर बड़ा खेल कर दिखाया है। वाडेकर ने सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच बड़ी खाई खोद दी है। निमंत्रण पत्र को देखने से नहीं लगता कि शपथ ग्रहण समारोह शासकीय आयोजन है। इस कार्यक्रम में आम जनता के बजाय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को समाज सेवी बताते हुए अतिथि बनाया गया है। कांग्रेस नेता रतिराम कोसमा ने शपथ ग्रहण के भाजपाईकरण का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदाकी है। रतिराम कोसमा इस बात को लेकर बेहद नाराज हैं कि केबिनेट मंत्री रह चुकीक्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया को आमंत्रित नहीं किया गया है। क्षेत्र की वरिष्ठ जनप्रतिनिधि होने के नातेश्रीमती भेड़िया को ससम्मान आमंत्रित किया जाना था। जिला प्रशासन और सीएमओ ने शपथ ग्रहण समारोह का राजनितिकरण कर दिया है।श्री कोसमा का कहना है कि कांग्रेस नेत्री होने के कारण श्रीमती अनिला भेड़िया को नहीं बुलाया गया है। कांग्रेस इस कृत्य का पुरजोर विरोध करती है। शपथ ग्रहण समारोह पर उपजे विवाद को लेकर नगर के लोगों और कांग्रेसियों में चर्चा तेज हो चुकी है कि कांग्रेस का कोई भी पार्षद इस शपथ ग्रहण समारोह में अपनी उपस्थिति नहीं देगा और कांग्रेस के समस्त पार्षद नगर पालिका के सभागार में अलग से शपथ ग्रहण करेंगे। कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारियों का कहना कि इस पूर्णतया शासकीय आयोजन में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को आमंत्रित करना, उन्हें समाज सेवक दर्शाकर अतिथि का दर्जा देना और क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया की इस कार्यक्रम में पूरी तरह से अवहेलना करना सीएमओ की फूट डालो और राज करो वाली नीति को उजागर करता है। कांग्रेस के लोग सीएमओ के साथ ही भाजपाइयों की मानसिकता पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस जनों की कार्यक्रम में उपस्थित की संभावना कम ही है। आम जनता की भी उपस्थिति नगण्य रह सकती है। कुल मिलाकर सीएमओ ने पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के महत्वपूर्ण आयोजन पूरी तरह एक पार्टी का आयोजन बनाकर रख दिया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दोनों दलों को लड़ा कर शहर के विकास में अवरोधक साबित हो सकते हैं। कोई भी सामान्य व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह के आमंत्रण कार्ड को देखकर आसानी से समझ सकता है कि निमंत्रण पत्र सीएमओ की देखरेख में ही छपवाए गए हैं। निमंत्रण पत्र विनीत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लिखा है। सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर ने निमंत्रण पत्र को सरकारी चिन्ह के साथ छपवाया है। नीचे विनीत में उनके नाम व पद का भी उल्लेख है। ऐसे में उनके द्वारा निमंत्रण पत्र के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करना उनकी थोथी दलील ही लगती है। निमंत्रण कार्ड फर्जी है तो ऐसा किसके द्वारा किया गया है? अगर सीएमओ को अंधेरे में रखकर ऐसा किया गया है तो क्या सीएमओ ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष या फिर पुलिस में इसकी कोई शिकायत दर्ज कराई है? वैसे अपनी करतूत पर जब बवाल मचने लगा तो सीएमओ ने दोष अपर कलेक्टर पर मढ़ने की नाकाम कोशिश की है।शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे, तो क्या ऐसे में उनको जो आमंत्रण भेजा गया है वह फर्जी है जैसा कि सीएमओ ने अपने स्पष्टीकरण में दिया है। कुल मिलाकर सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर ने बालोद जिला प्रशासन को ही कट घरे में खड़े करवा भद्द दिया है। सीएमओ ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि आमंत्रण कार्ड मैंने नहीं छपवाए हैं, इस मामले में मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है हम एडिशनल कलेक्टर के माध्यम से कुछ लोगों को इस समारोह में आमंत्रित कर रहे हैं। वैसे सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर से जुड़ा यह कोई पहला विवादित मामला नहीं है। इससे पहले जब वे कोंडागांव में सीएमओ थे, तब उन्हें कलेक्टर ने वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया था। अपने निलंबन के खिलाफ वाडेकर ने कोर्ट से स्थगन प्राप्त कर लिया। जिसके बाद शासन ने उन्हें दल्ली राजहरा में पोस्टिंग दे दी।

भाजपा पार्षद खेमसिंह बने जगदलपुर नगर निगम के सभापति

0
  • विरोध में सामने नहीं आया कोई भी उम्मीदवार

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष (सभापति) पद के लिए भाजपा पार्षद खेमसिंह देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा ने खेम सिंह देवांगन को प्रत्याशी बनाया था। इसकी आधिकारिक घोषणा जिला भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक नारायण चंदेल ने की थी। श्री देवांगन शहीद भगत सिंह वार्ड से पार्षद हैं।

इस दौरान पूर्व विधायक व संभागीय प्रभारी रजनीश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व महापौर सफिरा साहू, रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव सहित समस्त पार्षद मौजूद थे। आज ही कलेक्ट्रेट में सभापति पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान में भाग लेने सभी भाजपा पार्षदों के खेम सिंह देवांगन कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। सभापति निर्वाचित होने के बाद भाजपाई महापौर संजय पांडे, भाजपा नेताओं और पार्षदों ने श्री देवांगन का भव्य स्वागत किया।

छोटे जीराखल में पेयजल संकट; सरपंच डोमूधर बघेल जुटे निराकरण में

0
  •  पीएचई के अधिकारी बने हुए हैं अब भी बेपरवाह

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे जीराखल में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कलार पारा और पुराना सरपंच पारा में एकमात्र हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा है, जिससे ग्रामवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरपंच डोमूधर बघेल की सक्रियता से ग्रामीणों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।

गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही छोटे जीराखाल पंचायत पानी की भारी किल्लत से जूझ रही है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है। पंचायत के पुराना सरपंच पारा और कलार पारा में जल संकट की स्थिति ज्यादा विकराल रूप ले चुकी है। इन मोहल्लों के हैंडपंप दम तोड़ चुके हैं। इन हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं नव निर्वाचित सरपंच डोमूधर बघेल ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है। वे प्रतिदिन तीन टैंकर पानी गांव में भेजकर लोगों को पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि जनता को राहत मिल सके। सरपंच डोमूधर बघेल ने पीएचई विभाग की उपेक्षा पूर्ण रवैए पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अब तक गांव में नहीं पहुंचा है। इससे पेयजल संकट और बढ़ता जा रहा है, और ग्रामवासियों को परेशानी हो रही है।ग्रामवासियों की उम्मीदें सरपंच डोमूधर बघेल पर टिकी हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण से जनता को राहत मिली है, और उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में पेयजल संकट का स्थायी समाधान होगा।

जगदलपुर में गांधी शिल्प बाजार का बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया निरीक्षण

0
  •  देशभर के उत्कृष्ट शिल्प उत्पाद एक ही जगह पर

जगदलपुर नगर में दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थिति टाऊन क्लब ग्राउंड में गांधी शिल्प बाजार, हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला का आयोजन किया गया है। देशभर से आए हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा निर्मित अनूठे एवं उत्कृष्ट उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका आज बस्तर सांसद महेश कश्यप ने फीता काट कर शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और सम्मानित अतिथि भी शामिल हुए। अपने उद्घाटन भाषण में, सांसद श्री कश्यप ने गांधी शिल्प बाजार जैसी प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों से कारीगरों से जुड़ने और उनके काम का समर्थन करने का भी आग्रह किया। गांधी शिल्प बाजार कारीगरों के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने का बड़ा मंच और दर्शकों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। प्रदर्शनी में भारत के कई राज्यों के कारीगरों और बुनकरों के 20 शिल्प शामिल हैं। इनमें हाथ से बुने हुए वस्त्र, बेंत और बांस के शिल्प, मिट्टी के बर्तन, पत्थर की नक्काशी और बहुत कुछ शिल्प रखे गए हैं। आपको बता दें कि गांधी शिल्प बाजार का ये आयोजन 10 मार्च तक रोजाना सुबह 10 से रात 09 बजे तक चलेगा। गांधी शिल्प बाजार में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं जहां लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट व शिल्प सामग्री मिले रही है। गांधी शिल्प बाजार का विशेष आकर्षण कोसा साड़ी, ब्लॉक प्रिंट, लेदर क्राफ्ट, ढोकरा शिल्प, ज्वेलरी, बस्तर शिल्प, बांस शिल्प, एम्ब्रायडरी वर्क, चंदेरी साड़ी, टेराकोटा, उड़ीसा पट्टचित्र, कालीन सिल्क, बनारसी साड़ी, जूट क्राफ्ट, वुड क्राफ्ट आदि शामिल हैं।

मडोनार सड़क दुर्घटना पर मंत्री केदार कश्यप ने लिया संज्ञान, जिला प्रशासन को दिए निर्देश

0
  •  ट्रेक्टर पलटने से तीन की मौत, दर्जन भर घायल 

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में 5 मार्च की रात ग्राम मडोनार के आगे नाला के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोग जिसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर तत्काल सहायता पहुंचाने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मंत्री के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई और एडीएम श्री पंचभाई द्वारा एसडीएम अभिजीत को सहायता के लिए भेजा गया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा है घायलों की समुचित देखरेख की जा रही है।

गौरतलब है की हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पर 16 महिला, पुरुष और बच्चे बैठे थे, जो ग्राम ओरछा से सोसायटी सरकारी राशन का चावल लेकर अपने अपने गांव तोयामेटा, कावानार, मुसनार जा रहे थे। जिसमें 2 पुरुष और 1 महिला की दुर्घटना में मौत हो गई एवं 5 महिलाएं, 6 पुरुष एवं 01 बच्ची घायल हैं। रेस्क्यू कर तीनों डेड बॉडी और 12 घायलों को छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया है। घायलों का ईलाज जारी है। 2 गंभीर रूप से घायलों को छोटेडोंगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर नारायणपुर और जगदलपुर भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।

सीएमओ ने दल्ली राजहरा में लड़ा दिया कांग्रेस और भाजपा के लोगों को, चाल से सब हैरान

0
  •  शपथ ग्रहण समारोह को दे दिया राजनीतिक रंग 

अर्जुन झा-

दल्ली राजहरा नगर पालिका दल्ली राजहरा में अभी नए अध्यक्ष और पार्षदों कामकाज सम्हाला भी नहीं है और सीएमओ ने भाजपा एवं कांग्रेस में लड़ाई शुरू करा दी है। सीएमओ के इस तिकड़म से जनप्रतिनिधियों के बीच मतभेद गहरा गया है और आगे चलकर इसका दुष्परिणाम शहर की जनता को भोगना पड़ सकता है।

दल्ली राजहरा में नगरीय निकाय चुनाव में जीतकर आए नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को नगर पालिका द्वारा आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम पूर्णतः शासकीय कार्यक्रम है, मगर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इसे लेकर ऎसी शातिराना हरकत कर दिखाई है कि हर कोई हैरान है और सीएमओ की निंदा हो रही है। दरअसल मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर द्वारा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जो आमंत्रण पत्र छपवाया गया है, उसके मजमून को देखकर लग रहा है कि सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर जानबूझ कर बड़ा खेल कर दिया है। वाडेकर ने सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच बड़ी खाई खोद दी है। निमंत्रण पत्र को देखने से नहीं लगता कि शपथ ग्रहण समारोह शासकीय आयोजन है। इस कार्यक्रम में आम जनता के बजाय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही उपस्थित रहेंगे ऐसा आभास हो रहा है। नगर के लोगों और कांग्रेसियों में चर्चा आरंभ हो चुकी है कि कांग्रेस का कोई भी पार्षद इस शपथ ग्रहण समारोह में अपनी उपस्थिति नहीं देगा और कांग्रेस के समस्त पार्षद नगर पालिका के सभागार में अलग से शपथ ग्रहण करेंगे। कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारीयों का मानना है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में जो कि पूर्णतया शासकीय आयोजन है में सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को आमंत्रित करना और उन्हें समाज सेवक दर्शाकर अतिथि का दर्जा देना और क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया की इस कार्यक्रम में पूरी तरह से अवहेलना करना सीएमओ की फूट डालो और राज करो वाली नीति को उजागर करता है। कांग्रेस के लोग सीएमओ के साथ ही भाजपाइयों की मानसिकता पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस जनों की कार्यक्रम में उपस्थित की संभावना कम ही है। आम जनता की भी उपस्थिति नगण्य रह सकती है। कुल मिलाकर सीएमओ ने पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के महत्वपूर्ण आयोजन पूरी एक पार्टी का आयोजन बनाकर रख दिया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दोनों दलों को लड़ा कर शहर के विकास में अवरोधक साबित हो सकते हैं।

वर्सन

मैंने नहीं छपवाए हैं कार्ड

आमंत्रण कार्ड मैंने नहीं छपवाए हैं, इस मामले में मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है हम एडिशनल कलेक्टर के माध्यम से कुछ लोगों को इस समारोह में आमंत्रित करेंगे।

भूपेंद्र वाडेकर,

  सीएमओ, दल्ली राजहरा नगर पालिका

नगर पंचायत चिखलाकसा के प्रांगण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण संपन्न

0

आज दिनांक 05.03.2025 को नगर पंचायत चिखलाकसा के प्रांगण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ! ऊक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय चेमन देशमुख जी,जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. जिला बालोद, अध्यक्षता माननीय श्री पवन साहू जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. जिला बालोद, विशेष अतिथी माननीय श्री योगेन्द्र सिंन्हा जी मंडल अध्यक्ष ,भा.ज.पा. कुसुमकसा की उपस्थिति में एवं अनुविभागीय अधिकारी डोंडी श्री रामकुमार सोनकर द्वारा नवनिर्वाचित श्रीमती कुन्ती देवांगन जी एवं पार्षदगणों को शपथ दिलाया गया! ऊक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  अरविंदनाथ योगी समस्त जनप्रतिनिधि, सभी नगरवासी, व समस्त अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे!

इंद्रावती नदी के सूख जाने से प्रभावित किसानों ने खोला मोर्चा, बनाई समिति

0
  • आज सांसद, कमिश्नर व कलेक्टर से मुलाकात 

जगदलपुर इंद्रावती नदी के सूख जाने से प्रभावित गांवों के किसानों ने नदी को पुनर्जीवित करने के लिए मोर्चा खोल दिया है।

किसानों ने आज ग्राम पंचायत भौंड के संगम स्थल पर मबैठक आयोजित की।बैठक में आड़ावाल, भौंड, नारायणपाल, लामकेर, सालेमेटा, झारतराई, नदी सागर, बड़े चकवा, बोड़नपाल-1, पराली, छापर भानपुरी, कोंडालूर, घाट धनोरा, टिकरा धनोरा, तारागांव, तोतर, सिंघनपुर, रोतमा, खोटलापाल, पल्ली चकवा एवं अन्य प्रभावित गांवों के किसान उपस्थित हुए। बैठक में किसानों ने सर्व सम्मति निर्णय लिया है कि सभी किसान बस्तर कलेक्टर, कमिश्नर तथा सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही जोरानाला एनीकेट को खोलने, उड़ीसा के खातीगुड़ा बांध, तेलांगिरी परियोजना और भस्केल बैराज से इंद्रावती नदी में पानी छोड़ने, इंद्रावती नदी के सभी एनीकेट्स से 10 प्रतिशत पानी देने की मांग रहे हैं। जिसमें रोतमा, नदीसागर, भौंड एवं सिंघनपुर के एनीकेट में पानी की आवश्यकता है। सूख चुकी फसलों का सर्वे प्रशासन द्वारा कराने किसानों को मुआवजा देने, केंद्र सरकार, राज्य सरकार मंत्री तथा अफसरों को चित्र‌कोट जल प्रपात दिखाने के लिए एनीकेट का पानी का छोड़ा जाता है, उसे बंद किया जाए नहीं छोड़ा जाए। एनीकेट्स का पानी को छोड़ने के पूर्व किसानों को सूचित किया जाए। उड़ीसा और छतीसगढ़ राज्य के बीच इंद्रावती नदी को लेकर अनुबंध के अनुसार 50 प्रतिशत बस्तर को पानी दिया जाए।वैकल्पिक पानी की व्यवस्था तीन दिन के अंदर नहीं करने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया। आज कलेक्टर, कमिश्नर तथा सांसद ज्ञापन सौंपा जाएगा। तीन दिन के अंदर अपनी व्यवस्था नहीं होने पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को चक्का जाम करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

नदी बचाओ संघर्ष समिति

इंद्रावती नदी के प्रभावित किसानों ने इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप, उपाध्यक्ष वीरसिंह बघेल, आयतू कश्यप सचिव सुभाष कश्यप, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बघेल एवं खेमाचंद्र यादव को नियुक्त किया गया। इस दौरान गणेश बघेल, हेमराज बघेल, चैतराम कश्यप, गंगाराम बघेल, जलंधर कश्यप, नरसिंह बघेल, मदन सिंह कश्यप, लखेश्वर कश्यप, सुभाष कश्यप, सोनू कश्यप, पूरन सिंह कश्यप, समारु बघेल, बनसिंह मौर्य, कृपालु कश्यप, अजय मौर्य आदि उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर वर्मा को निगम आयुक्त का प्रभार

0

जगदलपुर अभनपुर के भू अर्जन मामले में निलंबित नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू की जगह जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त का प्रभार कलेक्टर हरिस एस ने अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा को सौंपा है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक श्री वर्मा अपने मूल पद का कामकाज भी देखते रहेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS