City Media - Page 316 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 316

विष्णु की पाती पाकर बालोद जिले के किसान हुए सम्मानित

0
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस आत्मीय प्रयास से किसानों को हुआ सम्मान का अनुभव

बालोद, 28 दिसम्बर 2024 विष्णु की पाती‘ पाकर बालोद जिले के किसानों में खुशी और उत्साह की लहर है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस आत्मीय प्रयास से किसानों को सम्मान का अनुभव हो रहा है। जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा के किसान दुरजन सिंह साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शुभकामना संदेश ‘विष्णु की पाती‘ पाकर अपनी खुशी व्यक्त की है। दुरजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पत्र को पढ़कर सम्मान का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय प्रयास से हम किसानों को काफी खुशी हुई है, यह हम सभी किसानों के लिए किसी सम्मान से कम भी नहीं है। दुरजन सिंह ने राज्य सरकार द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रुपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल की धान खरीदी के निर्णय की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की दर में वृद्धि कर हम किसानों की मेहनत को सम्मान देने का कार्य किया है।

ग्राम कोहंगाटोला के किसान ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी निर्णयों से हम किसानों की आर्थिक स्थिति अब समृद्धि की ओर है। किसान अब पारम्परिक कृषि से आगे बढ़ते हुए वैज्ञानिक पद्धति से कृषि कार्य कर रहे हैं। किसान अब अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और घर की स्थिति को भी मजबूत कर पा रहे हैं। उसने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा भेजा गया यह पत्र हम किसानों को आशान्वित करता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हम किसानों के मेहनत को सम्मानित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इसी प्रकार पाररास के किसान बसंत निर्मलकर ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी फैसलों एवं निर्णयों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

किसान रमेश कुमार साहू ने कहा कि विष्णु की पाती के माध्यम से मुख्यमंत्री जी ने हमसे संवाद कर हमारा मान बढ़ाया है। विष्णु की पाती मिलने से हम सभी किसानों को बहुत ही अपनत्व एवं गर्व की अनुभूति हो रही है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में इस वर्ष धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री के लिए आने पर सभी व्यवस्था उपलब्ध होने से हम किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई नही हुई है। रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सुशासन में हम सभी किसानों को समृद्धि के साथ ही सम्मान भी मिला है।

मुख्य सचिव जैन ने नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन हेतु सर्वे कार्य की समीक्षा की

0
  •  पांच जिलों की स्थिति का हाल जाना सीएस ने 

जगदलपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने नियद नेल्लानार योजना के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु शनिवार को बस्तर संभाग के पांच जिलों की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। उन्होंने सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर जिलों के कलेक्टरों से योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सर्वे कार्य की प्रगति, प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा और संचार सुविधाओं के संबंध में चर्चा की।

मुख्य सचिव जैन ने कहा कि सर्वे कार्य को माइक्रो लेवल पर जाकर जांच करवाएं ताकि पात्र हितग्राहियों को ही योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के चिन्हाकित जगहों के स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और शासन की योजनाओं से बच्चों को लाभान्वित किया जाए। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र बनाने जैसे आवश्यक कार्य भी करवाएं। संबंधित जगहों में शत प्रतिशत लाभार्थियों को पोषण आहार दिया जाए और हाट बाजार मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से सप्ताह में एक दिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवाएं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर डोमन सिंह, डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, संबंधित विभाग के संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। पांचों जिलों के कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत भी वी सी में जुड़े थे।

जगदलपुर में एम्स की स्थापना के लिए पहल

0
  •  प्रतिनिधि मंडल मिला केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से 

जगदलपुर जगदलपुर में अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान एम्स की स्थापना को लेकर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से सौजन्य भेंट की।

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उनके दंतेवाड़ा एवं बीजापुर प्रवास पर जाने से पूर्व भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया एवं एम्स की स्थापना को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौपा गया। बस्तर जिला जो की क्षेत्रफल की दृष्टि से केरल राज्य से बड़ा है जहां पर बड़ी संख्या में वनवासी एवं गरीब आदिवासी वर्ग के लोग निवास करते हैं और यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहद कमी है।

 

बेहतर उपचार हेतु मजबूरन यहां से 300 किलोमीटर दूर रायपुर एवं विशाखापट्टनम का सफर करना पड़ता है और इलाज का खर्च बहुत अधिक होने के कारण गरीब वर्ग के लोग दर-दर भटकने को मजबूर हो जाते हैं। परिणाम स्वरुप बहुत से मरीज असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि बस्तर अंचल में आधुनिक सुविधाओं वाला अखिल भारतीय आर्युविज्ञान स्थापित करने हेतु सहानुभूति पूर्वक विचार कर स्वीकृति प्रदान करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया।

स्वागत एवं ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, श्रीनिवास राव मद्दी, योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडे, राजेंद्र बाजपेई एवं संग्राम सिंह राणा उपस्थित थे।

ईडी के लपेटे में आ ही गए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा; पिता-पुत्र के ठिकानों पर दबिश, मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

0
  • कवासी लखमा, जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी और नपा अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के घर छापा
  • पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं हरीश कवासी
  •  लैपटॉप, सारे मोबइल फोन, भी ले गई ईडी टीम
  •  ठेकेदार भदौरिया के ठिकाने पर भी छापेमारी 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में फिर एक केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आख़िरकार ईडी के लपेटे में आ ही गए हैं। बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत तीन बड़े कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी आज आठ घंटे तक चली। कवासी लखमा के रायपुर स्थित निवास में भी एकसाथ छापा मारा गया था। कवासी लखमा के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ईडी की टीम जप्त कर अपने साथ ले गई है। उनके बेटे हरीश कवासी के निवास से भी कई फाइलें, घर के सारे सदस्यों के मोबइल फोन भी ईडी की टीम ने जप्त कर लिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के ठिकाने में भी ईडी को अहम दस्तावेज मिले हैं। सड़क निर्माता फर्म आरएसएसबी के मालिक भदौरिया के निवास पर भी रेड हुई है।


इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) की एक बड़ी टीम आज शनिवार को अल सुबह
लाव लश्कर के साथ सुकमा जिला मुख्यालय पहुंची। ईडी की टीम अलग अलग ग्रुपों में बंटकर सीधे पूरे आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उनके जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र हरीश कवासी, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू और सड़क कंस्ट्रक्शन ठेकेदार भदौरिया के घरों में जा धमकी। सुरक्षा के लिहाज से चारों जगहों पर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे। छापेमारी की कार्रवाई लगातार आठ घंटे तक चलती रही। कवासी लखमा के नागारास तथा रायपुर स्थित निवास स्थानों के साथ ही सुकमा स्थित उनके बेटे हरीश कवासी के निवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के निवास पर छापेमारी की गई। आठ घंटे तक चली छापेमारी में ईडी की टीम को चारों स्थानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की खबर है। हरीश कवासी, जगन्नाथ राजू साहू और ठेकेदार भदौरिया के सारे परिजनों के मोबइल फोन लैपटॉप आदि को भी जप्त कर ईडी की टीम अपने साथ ले गई है।

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नागारास गांव के आवास, सुकमा में उनके पुत्र के आवास और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के आवास सहित रायपुर के आवास पर ईडी के छापे पड़े हैं। चर्चा है कि कवासी लखमा के व्यापारिक तार आंध्रप्रदेश व तेलंगाना के शराब घोटाले से जुड़े होने तथा छत्तीसगढ़ में हुए 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर हो यह कार्रवाई की जा रही है।इसके साथ ही विधानसभा सत्र में सुकमा लोक निर्माण विभाग से जुड़े कई मामलों पर कवासी लखमा की सरकार से तकरार भी हुई है। अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे हरीश कवासी को पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के लिए कवासी लखमा ने एड़ीचोटी का जोर लगाया था, मगर पार्टी ने कवासी लखमा को ही टिकट दे दिया। कवासी लखमा की जिद के कारण कांग्रेस हाई कमान ने लोकप्रिय और जिताऊ नेता दीपक बैज का टिकट काटकर कवासी लखमा को मैदान पर उतार दिया था। नतीजा यह रहा कि भाजपा ने नए नवेले चेहरे को उतारने के बाद भी यह सीट आसानी से जीत ली।पैसे वाले कांग्रेस उम्मीदवार को भाजपा के एक गरीब लेकिन मिलनसार नेता महेश कश्यप ने पटखनी दे दी। नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू भी कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाते हैं। कवासी लखमा पर ईडी का शिकंजा कसने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के कुछ और बड़े नेता ईडी के लपेटे में आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में केंद्रीय जांच एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं। कुछ दिनों पहले ही एनआईए ने भी संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में कुछ गिरफ्तारियां की हैं। ये गिरफ्तारियां नक्सलियों से संबंधित हैं।

बकावंड में कायम है अंधेरा

0
  •  कस्बे में तीन माह से बंद है मेन रोड की स्ट्रीट लाईट 

बकावंड इस कस्बे में तीन माह से स्ट्रीट लाईट नहीं जल रही है। मेन रोड की अधिकतर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं।

बकावंड की मेन रोड पर कई स्थानों पर पिछले तीन महीने से अंधेरा पसरा हुआ है। मेन रोड की स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। पारा मोहल्लों के ज्यादातर खंभों की बिजली बंद है। गलियों और मुख्य सड़क पर अंधेरा होने के कारण असामजिक तत्व सड़क किनारे बैठे रहते हैं। दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक स्ट्रीट लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत जनपद पंचायत प्रशासन की है। स्ट्रीट लाइट में खराबी आने, बल्ब फ्यूज होने या अन्य किसी समस्या के कारण लाइट बंद होने पर सुधारने की जिम्मेदारी जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत की है, लेकिन फिलहाल स्ट्रीट लाइट पिछले तीन माह से नहीं सुधारी जा रही है। एक-एक कर स्ट्रीट लाइट के बल्ब बंद होते जा रहे हैं।

चौक तक ज्यादातर खंभों की बल्ब बंद हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों व अधिकारी को कई बार सूचना दे चुके हैं, उसके बाद भी वे स्ट्रीट लाइट सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं। शाम ढलने के कुछ घंटे बाद तक तो थोड़ी बहुत रौशनी दुकानों की लाईट के भरोसे बनी रहती है, मगर रात में दुकानें बंद होने के बाद मेन रोड पर घुप्प अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण मेन रोड़ के ज्यादातर हिस्सों पर अंधेरा रहता है। वाहन आने जाने पर ही उजाला होता है। ऐसे में लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोग ग्राम पंचायत जनपद पंचायत से स्ट्रीट लाइट में सुधार कराने के लिए आग्रह कर चुके हैं लेकिन अब तक जरूरी सुधार नहीं कराया है। एक के बाद 20 पोलों की स्ट्रीट लाइट बंद हो चुकी है।

वर्सन

जल्द कराएंगे सुधार

जल्द ही स्ट्रीट लाइट सुधारी जाएगी । इस बारे में ग्राम पंचायत सचिव से कह दिया गया है।

धनुर्जय कश्यप,

     जनपद अध्यक्ष, बकावंड

जैतगिरी टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

0

बकावंड मां मावली माता क्रिकेट स्टेडियम राजनगर में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया और पहला ईनाम 50 हजार रुपए का था, जो कि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के द्वारा दिया गया। और दूसरा ईनाम 25 हजार रुपए ग्राम पंचायत राजनगर के सरपंच मोहन लाल भारती द्वारा दिया गया।

गिरोला और जैतगिरी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। गिरोला ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ओर जैतगिरी को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। जैतगिरी कि टीम ने बल्लेबाजी करते हुए गिरोला की टीम के सामने 123 रनों का लक्ष्य रखा। गिरोला की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 89 रन पर आल आउट हो गई। जैतगिरी ने फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। जैतगिरी कि ओर से तैजो ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल मैच का मैन ऑफ द सीरीज तेजो को दिया गया।

गिरोला की ओर से पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सतेंद्र गागड़ा को मैन आफ द मैच दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता समिति अध्यक्ष मितेश बिसाई, उपाध्यक्ष सागर, कोषाध्यक्ष मितेश बघेल, सचिव चुमन,सह सचिव अमन संयोजक बेनू, सह संयोजक सीनू, भारत, प्रसाद, रवि, गणेश, किशोर, सुभाष, मुन्ना, श्रीणू कोनवार थे। फाइनल मैच में कमेंट्री सुरेश भारती व पीलाराम ने की। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल थे। राजनगर के सरपंच मोहन लाल भारती, उपसरपंच पितवास, बुधराम, सुकरु, जगन्नाथ, देवनाथ, शिवराम बिसाई, मधु, जानकी राम सेठिया, तुलाराम, तुलसी राम बृजेश श्रीवास्तव, पूर्व सरपंच लखेश्वर कश्यप, मितेश बिसाई एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मोजूद थे।

बकावंड में मनाया गया क्रिसमस

0

बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। नगर के मुड़ापारा स्थित ईमानुएल चर्च में क्रिसमस त्यौहार की धूम रही। प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। मसीही समाज के लोगों ने बाजे गाजे के साथ जश्न मनाया। छोटे छोटे बच्चों ने नाटक का मंचन किया। रैली इमानुएल चर्च से आरंभ हई और रैली में शामिल मसीही समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश देते हुए उनके उपदेश लोगो को सुनाए और उन्हें क्रिसमस की बधाई दी।

आखिर ईडी के लपेटे में आ ही गए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा; पिता-पुत्र के ठिकानों पर दबिश

0
  • कवासी लखमा, जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी और नपा अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के घर छापा
  •  पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं हरीश कवासी 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में फिर एक केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आख़िरकार ईडी के लपेटे में आ ही गए हैं। बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत तीन बड़े कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमार कार्रवाई चल रही है।

इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) की एक बड़ी टीम आज शनिवार को अल सुबह 

लाव लश्कर के साथ सुकमा जिला मुख्यालय पहुंची। ईडी की टीम तीन अलग अलग ग्रुपों में बंटकर सीधे पूरे आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उनके जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र हरीश कवासी और सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के घरों में जा धमकी। सुरक्षा के लिहाज से तीनों जगहों पर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है। कवासी लखमा के नागारास तथा रायपुर स्थित निवास स्थानों के साथ ही सुकमा स्थित उनके बेटे हरीश कवासी के निवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के निवास पर छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को लेकर सुकमा से लेकर रायपुर तक कांग्रेसी खेमे में खलबली मची हुई है और तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नागारास गांव के आवास, सुकमा में उनके पुत्र के आवास और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के आवास सहित रायपुर के आवास पर ईडी के छापे पड़े हैं। चर्चा है कि कवासी लखमा के व्यापारिक तार आंध्रप्रदेश व तेलंगाना के शराब घोटाले से जुड़े होने तथा छत्तीसगढ़ में हुए 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर हो यह कार्रवाई की जा रही है।इसके साथ ही विधानसभा सत्र में सुकमा लोक निर्माण विभाग से जुड़े कई मामलों पर कवासी लखमा की सरकार से तकरार भी हुई है। उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे हरीश कवासी पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे हैं। कवासी लखमा की जिद के कारण कांग्रेस हाई कमान ने लोकप्रिय और जिताऊ नेता दीपक बैज का टिकट काटकर हरीश कवासी को मैदान पर उतार दिया था। नतीजा यह रहा कि भाजपा ने नए नवेले चेहरे को उतारने के बाद भी यह सीट आसानी से जीत ली।पैसे वाले कांग्रेस उम्मीदवार को भाजपा के एक गरीब लेकिन मिलनसार नेता महेश कश्यप ने पटखनी दे दी। नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू भी कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाते हैं। कवासी लखमा पर ईडी का शिकंजा कसने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के कुछ और बड़े नेता ईडी के लपेटे में आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में केंद्रीय जांच एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं। कुछ दिनों पहले ही एनआईए ने भी संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में कुछ गिरफ्तारियां की हैं। ये गिरफ्तारियां नक्सलियों से संबंधित हैं।

जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष-सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही स्थगित

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की कार्यवाही हेतु जारी समय सारिणी को संशोधित करते हुए नई समय सारिणी जारी की गई है। जिसका पृथक से समय सारिणी अनुसार आम सूचना जारी की जाएगी।

कलेक्टर हरिस एस द्वारा राज्य शासन से मिले निर्देश के परिपालन में जिले के त्रिस्तरीय निर्वाचन 2024-25 जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष-सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया 28 दिसंबर को की जानी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. सिंह का निधन दुखद है हम सब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री के रूप में देश के लिए डॉ मनमोहन सिंह का योगदान अतुलनीय है। आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए सूचना का अधिकार का कानून देना या फिर किसानों को उनके जमीन का पूरा हक देने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बनाना हो या फिर सड़क के किनारे काम करने वाले ठेले खोमचे वालों के लिये वेंडर प्रोटेक्शन कानून बनाना या फिर रोजगार का अधिकार देने मनरेगा लाना हो, प्रधानमंत्री के रूप मे मनमोहन सिंह ने इस देश के आम आदमी सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनका निधन भारत के लिए देश की राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर डॉ. सिंह को अपने चरणों में स्थान दे तथा इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS