City Media - Page 436 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 436

सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोलने लगी जिसमें हजार छेद

0
  •  भाजपाई चोला धारण करते ही बदले मेयर के सुर
  •  पूर्व विधायक रेखचंद पर टिप्पणी कर घिरी महापौर 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर विधायक रहते हुए जिन रेखचंद जैन की सहमति से सफीरा साहू को महापौर की कुर्सी मिली है अब उन्हीं रेखचंद खिलाफ ही सफीरा साहू उल जलूल बयान दे रही हैं। ज्यादा दिन नहीं गुजरे हैं जब यही सफीरा साहू तत्कालीन विधायक रेखचंद जैन की तारीफों के पुल बांधते नहीं थकती थीं। पार्टी बदलते ही अब सफीरा साहू के सुर भी बदल गए हैं और वे रेखचंद जैन पर अनर्गल टिप्पणी करने लगी हैं। ऐसा करके सफीरा साहू अपनी ही किरकिरी करा रही हैं। लोग उनकी हंसी उड़ा रहे हैं, उनके खिलाफ प्रचलित मुहावरों का प्रयोग करने लगे हैं।


अपने गॉड फादर पूर्व विधायक रेखचंद जैन के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद अब कांग्रेस के लोग महापौर सफीरा साहू के लिए इस कहावत का जमकर प्रयोग करने लगे हैं कि सूप बोले तो बोले, अब चलनी भी बोलने लगी, जिसमें हजार छेद। पार्टी व राजनैतिक चरित्र बदलने के मामले में नेता गिरगिट को भी पीछे छोड़ देते हैं। इसकी बानगी महापौर सफीरा साहू के बयान में देखने को मिली है। किस तरह भाजपाई महापौर पूर्व विधायक रेखचंद जैन पर बयानबाजी कर रही हैं।जबकि रेखचंद जैन ने सफीरा साहू के लिए गॉड फादर की भूमिका निभाते हुए उन्हें निगम की सत्ता में आरूढ़ कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी। रेखचंद जैन की स्वीकृति व सहमति के दम पर ही सफीरा साहू महापौर के ओहदे तक पहुंच पाई हैं।
कांग्रेस पार्टी का दामन झटक कर भारतीय जनता पार्टी का चोला धारण कर चुकीं महापौर सफीरा साहू पहले आत्म सम्मान और स्वाभिमान का ढोल पीटती रही हैं, लेकिन वह अब किस तरह पूर्व विधायक रेखचंद जैन का अपमान कर रही हैं यह उनकी सार्वजनिक बयानबाजी में देखने को मिली है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन को किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, उन्हें संगठन ने टिकट दिया तथा ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी। बीते विधानसभा चुनाव में दिन -रात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के लिए मेहनत की वह जगजाहिर है। इसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी चुनाव के अंतिम क्षण तक रेखचंद जैन कांग्रेस के समर्पित सिपाही बन डटे रहे। पूर्व विधायक ने पांच वर्षों तक जनता के सुख-दुख में सहभागिता निभाई जिसके कारण पूर्व विधायक को जनता हाथों हाथ लेती आई है। पूर्व विधायक को कांग्रेस पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया फिर भी वह पार्टी में तटस्थ और मजबूती से जनांदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। दूसरी तरफ दलबदलू महापौर सफीरा साहू कांग्रेस पार्टी की सरकार में रहने के दौरान कांग्रेस से ही महापौर बनी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी रही। कांग्रेस की सरकार जाते ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इसे स्वार्थ की राजनीति ही तो कहा जाएगा। महापौर सफीरा साहू जब कांग्रेस में थी तो उन्होंने कितनी बार चौपाल लगाई और निगम की सत्ता की कुर्सी जाने के भय से वह अब दिखावे की राजनीति पर उतारू हैं जो किसी के गले नहीं उतर रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ड्रीम प्रोजेक्ट नियद नेल्लानार पर ठेकेदार ने लगाया ग्रहण

0
  • आपका अच्छा गांव अब बन गया अपनी अच्छी जेब
  •  आपका अच्छा गांव का कांसेप्ट भर्राशाही का शिकार
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर आदिवासी बाहुल्य संभाग है और हर मंच पर यह बात कही जाती है कि बस्तर में माओवाद पनपने का प्रमुख कारण विकास कार्यों में बेलगाम भ्रष्टाचार है जिसके कारण आदिवासी समाज का उत्थान नहीं हो पा रहा है।तत्कालीन रमन सिंह सरकार के सलवा जुडूम अभियान हो या भूपेश बघेल सरकार का लोन वर्राटु योजना हो या वर्तमान में शुरू नियद नेल्लानार योजना, सभी का मुख्य उद्देश्य जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है किंतु बस्तर के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में बेलगाम ठेकेदारों द्वारा सभी योजनाओं को पलीता लगाने से वर्तमान सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नियद नेल्लानार पर भी ग्रहण लग रहा है।


विगत कुछ माह पूर्व शुरू हुए नियद नेल्लानार योजना के काम में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। इसके तहत कराए गए निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल पहली बारिश में ही खुल गई है।
बस्तर संभाग के अति माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले में विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) योजना अंतर्गत माओवाद प्रभावित क्षेत्र हिरोली से कावडगांव तक जीएस बीडब्ल्यूएमएम और बीटी सड़क निर्माण कार्य हिरोली से कावडगांव तक 1.53 किमी सड़क पार्ट-1, लागत 49.96 लाख रुपए से स्वीकृति मिली। कार्य एजेंसी जिला निर्माण समिति बीजापुर को बनाया गया। जिला निर्माण समिति द्वारा सतत निगरानी नहीं करने से ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किया गया। जिसके कारण पहली ही बारिश में ही निर्माण कार्य की पोल खुल गई है। सड़क बीच से फट कर धस गई है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार माओवाद प्रभावित गांवों तक बुनियादी सुविधाएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने के लिए ‘नियद नेल्लानार योजना शुरू की है, लेकिन इस योजना के तहत जो निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, वो सीधे तौर पर इस योजना को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।
नियद नेल्लानार स्थानीय माडिया दंडामी बोली का वाक्य है, जिसका शाब्दिक अर्थ है आपका अच्छा गांव। सरकार की मंशा है कि बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा शिविरों के 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों में सुविधाएं और लाभ प्रदान किए जाएं। बस्तर में 14 नए सुरक्षा कैम्पों के बीच नई योजना के कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने में भी सहायता करेंगे। नियद नेल्लानार के तहत ऐसे गांवों में लगभग 25 बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके तहत बारहमासी सड़कों का जाल बिछाने और पुल पुलियों का निर्माण भी शामिल हैं लेकिन बीजापुर जिले में इस योजना पर शुरुआती दौर में ग्रहण लग गया है। जिसके कारण अब यह योजना पर भी सलवा जुडूम अभियान, लोन वर्राटू योजना की तर्ज़ पर सवालिया निशान लगते दिखाई दे रहा है।

नशीली दवाई सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना पटना से हुआ गिरफ्तार बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

0
  •   नशीली दवाई अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल नशीली गोलीयों के फार्मा कंपनी के मुख्य तस्कर ड्रग लाइसेंसी पटना (बिहार )से बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • आरोपी के कब्जे से बैंक खाता का एटीएम कार्ड, ड्रग लाइसेंस, इनवॉइस ,मोबाइल को किया जप्त।
  • पूर्व में भी इसी प्रकरण में 02 आरोपी विश्वपति गोराई बालोद निवासी ,धर्मेंद्र यादव को नशीली गोली की तस्करी में जा चुका है जेल।

 

  •       पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को क्षेत्र में युवाओं के द्वारा नशीली दवाईयों के सेवन की शिकायत मिलने से वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा कार्यवाही करने हेतु मार्गदर्शन देकर निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में लगातार टीम बनाकर अवैध नशीली दवाई का बिक्री करने वाले तस्करो के लिये मुखबीर तैनात किया गया था कि दिनांक 29.05.2024 को सूचना मिला कि ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड की ओर 02 व्यक्ति एक मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में अधिक मात्रा में नशीली दवाई रखे है तथा उसे बेंचने खपाने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहे है कि सूचना पर ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड में तांदुला नदी पुल के ऊपर 02 व्यक्ति खडे दिखे जिन्हे संदेह के आधार पर उनके पास जाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम विश्वपति गोराई तथा धर्मेन्द्र यादव बालोद निवासी होना बताया तथा मोटर सायकल में रखे दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरे हुए वस्तु के संबंध में तथा खड़े होने के सबंध में पूछने पर गोल मटोल कर जवाब देने लगा जो संदेह उत्पन्न होने पर दोनो व्यक्ति के पास रखे (खुद के) मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में रखे 02 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को बारी बारी खोलकर तलाशी लिया गया जो एक बोरी में काला ब्राउन रंग के कार्टून में भरा हुआ (1) ALPRAZOLAM TABLETS 12 पैकेट (2) ALPRAZOLAM

TABLETS -07 पैकेट (3) TRAMADOL ~ CAPSULS- 21 पैकेट मिला तथा दूसरे सफेद रंग की बोरी को खोलने पर उसके अंदर काला भूरा नीला रंग के दो कार्टून में भरा हुआ TRAMADOL CAPSULS- 72 पैकेट मिला जिसे मौके पर तौल कराने पर मादक पदार्थ नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल का जुमला वजन 10.718 किलो ग्राम होना जिसकी कीमती 144300 रू एवं मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 की कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 164300 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी विश्वपति गोराई एवं धर्मेन्द्र यादव के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 290/2024 धारा 22 (सी) एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था ।

उक्त प्रकरण के विवेचना में नशीली दवाई के मुख्य सप्लायर के संबंध में जानकारी प्राप्त कर एक स्मॉल टीम बिहार जाने हेतु एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय , सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भाेप सिंह साहू ,आरक्षक पूरन देवांगन को बिहार रवाना किया गया था। जिसमे टीम द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी राजीव कुमार के फार्मा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर थाना पाटलिपुत्र, थाना कदमकुवां, थाना पीरबाहोर

क्षेत्र में लगातार रेकी कर लोकल वेशभूषा में कई मेडिकल फार्मा जाकर घनी आबादी में त्रिशूल फार्मा को ढूंढ कर उसे चिन्हांकित किया गया । लेकिन फार्मा का दुकान बंद होने से आरोपी की जानकारी नहीं मिल पा रही थी । तकनीकी आधार पर आरोपी राजीव कुमार के घर का पता साजी हेतु उस क्षेत्र में कैंप कर उसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी राजीव कुमार से पूछताछ करने पर वह बताया कि उसने त्रिशूल फार्मा नाम से एक मेडिकल फर्म पटना से 120 किलो मीटर दुर नवादा (बिहार) में जाकर खोला था, ताकि नशीली दवाई का खरीदी बिक्री कर सके । टीम द्वारा नवादा जाकर फर्म की तलाशी लेने पर फर्म में किसी भी प्रकार का दवाई ,ड्रग लाइसेंस या उससे संबंधित दस्तावेज नहीं होना पाया गया।पूछताछ में यह तथ्य सामने आया की त्रिशूल फार्मा का उपयोग सिर्फ प्रतिबंधित दवाई कम्पनी से खरीदने के लिए करता था चूंकि फार्मा केवल कागजात में था वास्तविक रूप से संचालित नहीं हो रही थी जिससे आरोपी आस्वस्त था कि कभी उसके फर्म में रेड कार्यवाही होने से कोई पकड़ाएगा नही। आरोपी राजीव कुमार से प्रकरण के आरोपी विश्वपति गोराई बालोद निवासी ने त्रिशूल फार्मा नवादा (बिहार )के नाम से करीबन छः लाख की प्रतिबंधित दवाई मंगवाया था ।

उक्त प्रकरण में बिहार जाने वाली टीम में एसडीओपी बालोद  देवांश सिंह राठौर ,थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू, पूरन देवांगन।

तकनीकी टीम _आरक्षक मिथलेश यादव का महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

::- जप्त समाग्री – बैंक खाता का एटीएम कार्ड , त्रिशूल फार्मा का ड्रग लाइसेंस ,नसीली दवाई का खरीदी का बिल, मोबाइल फोन जप्त किया गया है।

आरोपी का नाम पता :-

01. राजीव कुमार पिता प्रहलाद प्रसाद उम्र 43 पता फ्लैट 301 विश्राम अपार्टमेंट पाटलिपुत्र कॉलोनी थाना कृष्णा पूरी जिला पटना बिहार स्थाई पता दरियापुरी गोला धोबी गली थाना कडमकुंवा जिला पटना बिहार

जनचौपाल की नीति और नीयत पर पूर्व महापौर जतिन ने उठाए सवाल

0
  •  हर वार्ड में अलग अलग लगे जन चौपाल
  • गिनती के लोगों की मौजूदगी यह खानापूर्ति

जगदलपुर पूर्व महापौर व जगदलपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे जतिन जयसवाल ने मेयर सफीरा साहू और नगर निगम प्रशासन की जन चौपाल पर पर मेयर की नीति व नियत पर सवाल खड़े किए हैं ।

जयसवाल ने कहा कि गिनती के लोगों की मौजूदगी यह खानापूर्ति है। जन चौपाल में तीन से पांच वार्डों को शामिल कr रहा है निगम प्रशासन। इसमें वास्तविक व्यक्ति नहीं पहुंच रहें हैं। क्योंकि जरुरतमंद तबके के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। पूर्व महापौर जयसवाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ दिखावा करते हुए यह नौटंकी कर रही है। जिससे किसी वर्ग को लाभ नहीं मिल रहा है। जन चौपाल के लिए मुनादी हो जिससे लोगों को लाभ मिले। क्योंकि जनचौपाल का जो समय निर्धारित किया गया है वह कामकाजी लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है। जबकि यह जन चौपाल 10 बजे से और प्रत्येक वार्ड में अलग- अलग लगाई जाए।

बडांजी राशन दुकान को मिलने वाली खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी 

0

जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र के बडांजी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् वितरित किए जाने वाले राशन में आठ माह से गोदाम से सहीं मात्रा में नहीं आ रहा है जबकि नियमानुसार डिमांड ड्राफ्ट जमा की जा रही है। चांवल के अलावे मधुर गुड़ व पौष्टिक चना भी नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण जनता में भ्रम की स्थिति है।

सरपंच बडांजी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर विजय दयाराम की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर सीपी बघेल को ज्ञापन सौंपा जिसमें सिलसिलेवार राशन दुकान में हो रही अनियमितताओं पर प्रकाश डाला गया। अपर कलेक्टर ने इस मामले में जल्द से जल्द निराकरण किये जाने की बात कही।

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुये

0
  •  राज्य सरकार जनता के बीच जाकर सुन रही समस्यायें, जन समस्या निवारण शिविर सराहनीय कदम – किरण देव

जगदलपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर 27 जुलाई से आयोजित जन समस्या निवारण पखवाड़ा जिसमें जनता के समस्याओं के मौके पर त्वरित निवारण के लिये वार्डवार शिविर आरंभ हुआ है। मंगलवार को अभियान के चौथे दिन दुर्गा मंदिर प्रांगण शांति नगर वार्ड में राजीव गांधी वार्ड ,गुंडाधुर,पं सुंदरलाल शर्मा एवं संजय गांधी वार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशअध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुये। भाजपा प्रदेशअध्यक्ष किरण देव ने शिविर में आये लोगों से चर्चा की, उनकी समस्याओं से अवगत हुये और उनकी समस्याओं का अविलंब समाधान करने नगर निगम के अधिकारियों को कहा।

 

जन समस्या निवारण पखवाड़ा में अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जन समस्या निवारण पखवाड़ा के माध्यम से जनता की समस्याओं की चिंता करते हुए उनको मूलभूत सुविधा देने जो कार्य राज्य सरकार के द्वारा प्रारंभ किया गया है वह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है और जनता से सीधे संवाद का माध्यम है । हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जी की सोच है प्रदेश का चौमुखी विकास करना । जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना महती कार्य है। हमारी सरकार का उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है । जन समस्या निवारण शिविर में जनता की जो समस्यायें आ रही है उसका उपयुक्त समाधान किया जाये। श्री देव ने कहा कि जगदलपुर शहर विकास को लेकर किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी ,हम सब मिलकर चौमुखी विकास कार्य करेंगे । जनता के द्वारा चुनी गई सरकार जनता के बीच जाए। शिविरों में जनमानस की जो समस्या आ रही है उसका सूचीबद्ध कर सतत मॉनिटरिंग करें । महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं जनप्रतिनिधि ,निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वयं उपस्थित होकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे है । जन समस्या निवारण शिविरों में लोगों के सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं । जिनका समाधान भी त्वरित रूप से शिविर में किया जा रहा है । वार्ड में शिविर के माध्यम से लोगों को मूलभूत सुविधा देने को लेकर शिविर लगाया जा रहा है। शिविर वार्डवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक लगाया जा रहा है । जन समस्या निवारण शिविर शहर के 48 वार्डो में लगाया जाकर वार्डो में लोगों के लिए राशन कार्ड ,जलापूर्ति लीकेज , प्रधानमंत्री आवास ,पेयजल ,वार्ड की साफ सफाई ,वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य पेंशन योजना ,भवन अनुज्ञा ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ,सड़क निर्माण एवं अन्य नगर निगम के कार्य वार्डों में सड़क, नाली ,पुलिया अन्य कार्यों का निराकरण शिविर के माध्यम से किया जाएगा । जन समस्या निवारण शिविर में में महापौर श्रीमती सफीरा साहू के साथ श्री विधाशरण तिवारी, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,योगेंद्र पांडे ,भारती श्रीवास्तव ,आलोक अवस्थी ,नरसिंह राव ,दयावती देवांगन ,निर्मल पाणिग्रही ,वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे ,पार्षद ममता पोटाई ,मोतीराम बघेल ,राजपाल कसेर,कोमल सेना,आयुक्त हरेश मंडावी, मनोहर दत्त तिवारी,अभिषेक तिवारी ,आशु आचार्य सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

शिविर के संबंध में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया कि जन समस्या निवारण शिविर लगाने का उद्देश्य शहर के वार्ड के लोगों को उनके मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है । 27 जुलाई से जन समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया जहां काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित होकर अपनी समस्या बता रहे है ,जिनकी समस्या सूचीबद्ध अलग-अलग विभागों द्वारा किया जा रहा है । लोगों की जिन समस्याओं का तत्काल समाधान हो सकता है, उसे त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है । महापौर श्रीमती साहू ने बताया कि शहर के वाडॅ मे लोगो को मूलभूत आवश्यकता के लिए नगर निगम कार्यालय ना आना पड़े। प्रशासन उनके वार्ड मे पहुंचे उनकी समस्याओं का निराकरण तत्काल शिविर में हो जाए । यह हमारा उद्देश्य है । यह शिविर शहर के 48 वार्डों में वार्डवार लगाया जाएगा । जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाना है उसे तत्काल निराकरण किया जा रहा है वहीं शेष आवेदनों को सूचीबद्ध किया जा रहा है जिनका भी निराकरण किया जाएगा ।

मौर्य की अध्यक्षता में नगरीय निकाय चुनाव को शहर कॉंग्रेस पदाधिकारी व संगठन अध्यक्षों की बैठक हुई सम्पन्न

0

बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शहर जिला कॉंग्रेस के पदाधिकारियों व समस्त कॉंग्रेस संगठनों के अध्यक्षगण की बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि जिले की सभी नगर निकायों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता में उत्साह है।कॉंग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में पूरी लगनता से कार्य करेंगे,हम पूरी तरह से निकाय चुनाव के लिए तैयार हैं।

 

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचन्द जैन, अतिरिक्त शुक्ला,जोहन सुता,सूर्या पानी,सुषमा सुता, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू,ज़ाहिद हुसैन निकेत झा, असीम सुता, महेश दिवेदी, रोजविन दास, आदित्य बिसेन,संदीप दास, महेश ठाकुर,पंकज केवट, कुणाल पांडे, राजा तिवारी,उस्मान रज़ा, शहनाज बेगम, पापिया गायन, अजंना, विक्रांत सिंह , वीरेंद्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

0
  • युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जलाया बिजली बिल

जगदलपुर प्रदेशव्यापी बिजली बिल जलाओ आंदोलन के तहत विधानसभा चित्रकोट के तोकापाल ब्लॉक के बिजली आफिस के जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बिजली आफिस के सामने पहुंच कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की इस दौरान बिजली बिल जलाकर प्रदर्शन किया।

लगातार बिजली बिल के दरो में बढ़ोतरी से जनता परेशान है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना का लाभ लोगो को मिला था पर भाजपा सरकार बिजली दरों को बढ़ाकर एवं स्मार्ट मीटर लगा कर जनता के जेब में डाका डालने का काम कर रही है।

इस कार्यक्रम में अभिषेक डेविड (कार्य. अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस बस्तर ग्रामीण), हीरालाल पटेल, संतोष कश्यप, मोहनीश, मासो, शंकर कश्यप, हरिबंधु, सोमारू, आदर्श, विक्की, विजय, सुनील, नरेंद्र, दयालु, बामन, योद्ध, नरेश, अनिल, राजू, कमल, कमलू, रोशनराज, एडविन, मार्क, रॉबट, आकाश, सुनील, रमेश, लालो,कृष्ण, नवीन, विक्की, राजू, फ़ुलसिग, शंकर उपस्थिति रहे।

आदेश्वर नर्सिंग इंस्टीट्यूट में लगा रक्तदान शिविर

0

जगदलपुर आदेश्वर नर्सिंग इंस्टीट्यूट खम्हारगांव में रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव द्वारा किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता विद्याशरण तिवारी, संचालक ललित लुक्कड़, विक्रम शर्मा, गोविंद ईनानी एवं नर्सिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने कहा रक्तदान एक पुण्य का कार्य है। आदेश्वर नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सभी स्टॉफ बधाई के पात्र हैं।

जगदलपुर बस स्टैंड को व्यवस्थित करने नगर निगम बना रहा है कार्य योजना

0
  • एमआईसी टीम ने किया मुआयना, सफाई व्यवस्था को तुरंत सुधारने निर्देश 
  • बेतरतीब बसें खड़ी करना और मनमानी आवाजाही अब नहीं चलेगी 

जगदलपुर शहर के नए बस स्टैंड में बस वालों की मनमानी अब नहीं चलेगी। जहां तहां बसें खड़ी कर देने और मर्जी अनुसार बेढंगी आवाजही की प्रवृत्ति पर नकेल कसी जाएगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन कार्य योजना बना रहा है।

सोमवार को एमआईसी सदस्यों की टीम ने निगम के अधिकारियों के साथ समूचे बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया और समस्याओं को देखा। एमआईसी सदस्य योगेन्द्र पाण्डेय, यशवर्धन राव, नरसिंह राव व आलोक अवस्थी ने मौके पर निगम अधिकारियों को बस स्टैंड की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए। एमआईसी की टीम ने सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर कर उसे दुरुस्त करने स्वच्छता अधिकारी को कहा। बस स्टैंड के बीचों बीच फव्वारे के लिए बनी गोल टंकी में भरे गंदे पानी को तुरंत खाली कराने के निर्देश दिए गए। रैन बसेरा भवन का भी मुआयना एमआईसी टीम ने किया। वहां रह रहे लोगों ने बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। पूरे बस स्टैंड को साफ सुथरा रखने सख्ती से कहा गया है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसों व मनमानी आवाजाही के लिए बस मालिकों से जल्द बैठक करने कहा गया है। निगम राजस्व सभापति आलोक अवस्थी ने कहा कि बस स्टैंड की सभी व्यवस्थाएं सही रहे, इसके लिये निगम कार्य योजना तैयार कर रहा है। रोजाना हजारों यात्री बस स्टैंड में आते जाते हैं। यह जन सुविधा व शहर को बेहतर स्वरूप देने का महत्वपूर्ण विषय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के निर्देश पर जन समस्याओं के निराकरण व सार्वजनिक स्थलों के उचित रखाव को उच्च प्राथमिकता में लेकर नगर निगम द्वारा गंभीरता से निरंतर काम किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता अधिकारी हेमंत श्रीवास, सहायक राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव सहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS