City Media - Page 1659 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1659

शहर में धरना प्रदर्शन दौरान लोकशांति भंग कर, कानुन व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

0

आज दिनांक 22.01.2021 को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थरना प्रदर्शन दौरान माँ दंतेश्वरी मंदिर सिरासार चौक में अमरीश सिंह राजपुत अपने कार को तेज रफ्तार से घुमाने की कोशिश किया, कानुन व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किया तथा पुलिस द्वारा बार-बार समझाने पर भी बात नहीं मानकर लडाई झगड़ा में आतुर था जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 22.01.2021 को अनावेदक अमरीश सिंह राजपुत पिता अरविंद सिंह राजपुत उम्र 42 साल निवासी पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर द्वारा धरना प्रदर्शन दौरान लोकशांति भंग करने की पूर्ण अंदेशा होने व आदतन अपराधी होने से अनावेदक को विधिवत् गिरफ्तार कर, अनावेदक के खिलाफ धारा 41(2)/110 जा0फौ0 की कार्यवाही कर, मान0 न्यायालय में पेश कर, जेला भेजा गया।

भाजपा अगर किसान हितैषी होती तो किसान आंदोलन का समर्थन करती : भाजपा को अगर छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी से परेशानी हैं तो भाजपाई किसानो को प्राइवेट मंडी मे धान बेचना था :

0

जिला नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा द्वारा किये जा रहें धरना प्रदर्शन पर प्रदेश महामंत्री रजनू नेताम और जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के लोग किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के धान खरीदी सिस्टम को लगातार बदनाम करने के लिए बयानबाजी और धरना प्रदर्शन कर रहें है, भाजपाईयो का धरना प्रदर्शन दिखावे बाजी के सिवा कुछ नहीं है, जो भाजपाई धरना प्रदर्शन कर रहें है वे ख़ुद कांग्रेस सरकार के धान खरीदी पर भरोसा करके अपनी धान सरकार के पास बेचे हैं, कर्जा माफ की योजना का पूरा लाभ लिए है अगर इन भाजपाइयों क़ो कांग्रेस की नीति पसंद नहीं है तों जो कर्जा माफ़ हुआ है उससे सरकार क़ो वापस कर देना चाहिए, वही भाजपा अगर किसान हितैसी होती तों अपने कार्यकाल मे किसानों को पूरा 5 साल 2100 सौ रूपए मे धान खरीदी कर 300 रूपए बोनस देते, आज भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार किसानों से एक एक दाना धान खरीदी कर प्रदेश मे आज की स्तिथि मे रिकार्ड 82 लाख मेट्रिक टन धान खरीद चुकी है और 72 घंटे मे किसानो को पैसा भुगतान भी कर रही है, जबकि भाजपा के 15साल के सरकार मे 50 लाख मैट्रिक टन धान से ज्यादा नहीं खरीद पाई!

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि देवांगन ने भाजपा का धरना प्रदर्शन को नौटंकी की दुकान करार देते हुए कहा की भाजपा अपनी साख बचाने की कोशिस कर धरना प्रदर्शन कर रहें है अगर भाजपा को धरना प्रदर्शन करना है तों दिल्ली मे जाकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के सामने धरना प्रदर्शन करना चाहिए जो प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ लगातार पक्ष पात कर रही है छत्तीसगढ़ कोटे के 60 लाख मैट्रिक टन चावल क़ो एफसीआई मे रखने का वादा कर 24 लाख मैट्रिक टन चावल ही रखने की अनुमति दे रही है किसानों क़ो परेशान करने की मानसिकता से बारदाना दे नहीं रहें है, आज पुरे प्रदेश की जनता और किसान कांग्रेस सरकार से खुश है किसान जान चुके है भाजपा के करनी और कथनी क़ो, भाजपा क़ो अगर किसान हितैषी बनना है तों किसान आंदोलन मे भाग लेना चाहिए लगातार 60 दिनों से आंदोलन कर रहें किसानों का दर्द समझ कर किसान बिल वापस लेने प्रधानमंत्री मोदी जी के ऊपर दबाओ डालना चाहिए, जबकि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता आंदोलन कर रहें देश के अन्नदाता क़ो कभी खालिस्तान तों कभी आतंकवादी कह रहें है भाजपा क़ो अगर किसानों का दर्द समझ आता है तों तीनो काले कानून क़ो वापस लेने मोदी जी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करें और किसान बिल वापस ले जाएं, भाजपा क़ो अगर कांग्रेस सरकार के धान खरीदी से परेशानी है और किसान बिल अच्छा को अच्छा समझते है तो अपनी धान प्रदेश के बाहर प्राइवेट व्यपारियों के पास बेचे तब समझ आ जायेगा उनका धान से आय दुगना हुआ की नहीं! इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रघु मानिकपुरी, शिव कुमार पाण्डेय, राजेश दीवान अजय देशमुख, पंडी राम वड्डे, युधिष्ठिर जैन, अमित भद्र, शेख महमूद, विजय सलाम उपस्थित थे !

अच्छाई और बुराई के बीच फर्क सिर्फ दोनों के रूप का है – संत श्री राम बालक दास जी

0

प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा किया गया, ऑनलाइन सत्संग में ऋचा बहन के मीठा मोती का प्रेषण से सभी को प्रतिदिन जीवन दर्शन का ज्ञान प्राप्त होता है आज के मीठा मोती में रिचा बहन ने संदेश प्रदान किया कि अच्छाई और बुराई के बीच फर्क सिर्फ दोनों के रूप का है, अच्छाई गंगा समान पवित्र और बुराई गंदे नाले जितना मैला है।

पुरुषोत्तम अग्रवाल जी, पाठक परदेसी जी रामफल जी शिवाली साहू, तन्नू साहू, डुबोवत्ती यादव, अपर्णा,भूषण साहू जी का पूरा परिवारअपनी मधुर भजनो के साथ प्रस्तुति प्रदान करते हैं, छोटी छोटी नन्ही नन्ही बच्चों की मधुर वाणी में भी हमें प्रतिदिन सुंदर भजनों का श्रवण प्राप्त होता है,प्रतिदिन बाबा जी द्वारा उनके सम्मान में प्रोत्साहन कर आभार व्यक्त किया जाता है एवं बाबा जी द्वारा भजनों की प्रस्तुति से प्रसन्नता भी व्यक्त की जाती है, सत्संग में जुड़ने वाले प्रतिदिन सत्संगी भाई बहनों के सम्मान में उनके नाम का उद्घोषण बाबाजी द्वारा किया जाता है,और यह आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु सभी भक्तगण तत्पर रहते हैं एवं अपनी जिज्ञासाओं को भी उनके समक्ष रखते हैं एवं उनका समाधान भी प्राप्त करते है तथा उसके अनुसार धर्म जीवन समाज दर्शन व्यवहार में लाने को प्रतिबद्ध होते हैं भक्तों की जिज्ञासा यथोचित किसी भी विषय पर प्रस्तुत हो जाती है कभी रामचरितमानस से तो कभी गीता से तो कभी पूजा पद्धति से तो कभी किसी तीर्थ से संबंधित होती है तो कभी संत समुदाय पर भी तो कभी जीवन दर्शन के प्रत्येक पहलू चाहे वह पारिवारिक हो सामाजिक हो सभी पर वह अपनी जिज्ञासा प्रस्तुत करते हैं बाबा जी के ज्ञान द्वारा उनका प्रत्युत्तर भी प्राप्त कर, वे अपने को धन्य करते हैं |

आज की सत्संग परिचर्चा में बाबा जी से पाठक परदेसी जी ने जीवन के उस तीर्थ के विषय में जानने की जिज्ञासा रखी जिससे हम सद्गति को प्राप्त कर सकें, इसे स्पष्ट करते हैं बाबा जी ने बताया कि यह ऐसा विषय है जिसका उत्तर सभी का कल्याण करेगा वैसे तो सभी तीर्थों के लिए कहा गया है कि गंगा में नहाए तो सद्गति प्राप्त होगी हरिद्वार जाए तो सद्गति प्राप्त होगी काशी जाए तो सद्गति प्राप्त होगी ऐसा सभी तीर्थों के लिए कहा जाता है परंतु संसार में जो जीवित तीर्थ हैं हम उनके बारे में विषय रखते हैं जिससे हमें सद्गति प्राप्त होती है इनमें हमें स्नान अवश्य करना चाहिए उनकी शरण में अवश्य जाना चाहिए अगर हम ऐसा नहीं करते तो हमें सद्गति कभी प्राप्त नहीं हो सकती वे तीर्थ हमारे पास ही है हमारे माता-पिता ही हमारे जीवन के तीर्थ हैं जिनकी चरणों में हमें सद्गति प्राप्त होती है और हमारे दोनों लोक सुधर जाते हैं, और इन्हीं जीवित तीर्थों में गुरु आचार्य संतो के चरण भी आते हैं जो हमें सद्गति प्रदान करते हैं |

इस प्रकार आज का सत्संग संपन्न हुआ
जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

कलेक्टर एवं एसपी ने आर्दश गोठान मंगनार में पहुंचकर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा, सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0

जगदलपुर, 22 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 26 जनवरी को संभावित आगमन के मद्देनजर कलेक्टर रजत बंसल एवं एसपी दीपक झा ने गुरूवार 21 जनवरी को बकावंड विकासखंड के ग्राम मंगनार के आर्दश गोठान में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से आयोजन से जुड़े तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर बंसल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान वनमंडलाधिकारी स्टायलो मंडावी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, डिप्टी कलेक्टर गीता रायस्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

बंसल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बारी-बारी से मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उनके विभाग के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्र के दौरान गोठान में मुख्यमंत्री के अवलोकन हेतु निर्धारित स्थलों का अवलोकन कर उसके संबंध में जानकारी ली तथा इसकी समुचित तैयारी करने को कहा। इसके अंतर्गत उन्होंने गोठान में मशरूम उत्पाद, वर्मी कम्पोस्ट, पशु शेड, सामूहिक बाड़ी, तालाब में मछली उत्पादन आदि का भी अवलोकन किया। श्री बंसल ने अधिकारियों को गोठान की उचित साज-सज्जा, रंग-रोगन आदि कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर एवं एसपी ने हेलीपेड के लिए निर्धारित स्थान में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भृत्यों की शासन के नियम विरुद्ध अवैध रूप से नियुक्ति को लेकर बस्तर अधिकार संयुक्त मुक्ति मोर्चा द्वारा कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया

0

जगदलपुर – जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में वर्ष 2014 से जलाई 2018 तक 403 भृत्यों को कलेक्टर दर पर शासन के नियम विरुद्ध नियुक्ति दिये जाने एवं अवैध रूप से 03 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने में संलिप्त लिपिकों को निलंबित कर जॉच कमेटी गठित कर जॉच करवाने के सम्बंध में।

तात्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा द्वारा वर्ष 2014 से 2018 तक 403 भृत्यों की नियुक्ति कलेक्टर दर पर पर की गई है जिससे सम्बंधित विभाग द्वारा किसी भी प्रकार से कोई विज्ञापन/ विज्ञप्ति प्रसारित नहीं कराया गया है एवं चयन हेतु कोई भी समिति गठित नहीं किया गया है और अवैध तरीके से भृत्यों की नियुक्ति की गई थी एवं 03 लोगों की अनुकम्पा नियुक्ति भी अवैध तरीके से की गई, जिसमें राजेन्द्र झा के साथ सम्बंधित कार्यालयीन बाबू अनुकम्पा नियुक्ति के शाखा प्रभारी श्री लाला लहरे एव सत्यनारायण पानीग्राही स्थापना शाखा प्रभारी की मिलीभगत से नियुक्ति की गई है. क्योंकि उक्त बाबू के द्वारा ही द्वारा ही नियुक्ति सम्बंधित सभी दस्तावेजों को तैयार किया जाता है तो सिर्फ राजेन्द्र झा पर ही कार्यवाही की गई किन्तु सम्बंधित कार्यालयीन लिपिक जो कि उक्त नियुक्ति में संलिप्त है इन पर क्यों कार्यवाही नहीं की गई, जबकि इनके द्वारा नियमों के विरूद्ध भत्यों की नियुक्ति एवं अनुकम्पा नियक्ति की गई हैं। कलेक्टर महोदय के जॉच प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि जो नियुक्ति की गई है वह नियुक्ति फर्जी है।

भृत्यों की नियुक्ति एवं अनुकम्पा नियुक्ति में संलिप्त उपरोक्त कार्यालयान लिापका को तत्काल निलंबित किया जाये एवं इनके विरुद्ध जाँच कमेटी गठित कर जांच करवाया जाये और सम्बंधित लिपिकों को बर्खास्त करने का आदेश प्रदान किया जायें।

एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत

0

कोंडागांव 21 जनवरी। कोंडागांव जिले के ग्राम ओडारगांव थाना अनतपुर तहसील माकड़ी में दो बच्चो की तालाब में डूबने से मौत हो गयी हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम 5 बजे ग्राम ओडारगांव में सुखलाल पोयम के दो मासूम बच्चे खेमेश्वरी नेताम उम्र 7 वर्ष और टंकेश्वर पोयम उम्र 5 वर्ष, जो अपने घर के ही समीप बने तालाब में खेलते खेलते अचानक डूब जाने से मौत हो गयी हैं। बच्चो के डूब जाने का खुलासा तब हुआ जब बच्चों के घर नही लौटने पर परिवार वालों द्वारा खोजबीन शुरू की गई तब घर के समीप तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े मिले तो तालाब में डुबकी लगाकर कुछ लोगो द्वारा खोजबीन करने पर दोनों बच्चों की पानी मे डूबी हुई लाश निकली गयी।

बच्चों के तालाब में डूबने का कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा अनतपुर थाने की पुलिस को दे दी गई हैं। पुलिस के द्वारा घटना स्थल पहुँचकर मामले की पूरी छानबीन करने के बाद ही मौत का कारण स्प्ष्ट हो पाएगा।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं क्रेडा चेयरमैन मिथिलेश स्वर्णकार ने आचार्य महाश्रमण जी का दर्शन कर लिए आशीर्वाद

0

बस्तर प्रवास पर आए जैन संत आचार्य महाश्रमण जी के जगदलपुर पहुंचने से पूर्व केसलूर से डिमरापाल आश्रम के मध्य विहार हेतु पहुंचे आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन एवं आशीर्वाद हेतु विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार पहुंचे एवं संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके साथ पदयात्रा में शामिल हुए

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के साथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सत्तार अली आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,वरिष्ठ कांग्रेसी संजय जैन ,जिला लीगल सेल कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित थे ।

प्रवीर ने जिस प्रसंस्करण में किया भ्रमण वहां बाल मजदूरों की भरमार, राजनगर काजू प्रोसेसिंग यूनिट को प्रशासन का संरक्षण

0

जगदलपुर। अर्जुन झा

बस्तर के ग्रामीण इलाकों में जो ना हो जाए सो कम है क्योंकि इस क्षेत्र के बड़े प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारीपूर्वक कार्य नहीं करने के कारण बाल मजदूरी प्रथा को बढ़ावा मिल रहा है।ऐसा ही मामला बकावंड ब्लाक के राजनगर में काजू प्रसंस्करण केंद्र में सामने आया है। ज्ञात हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व ट्रायफेड संचालक प्रवीर कृष्ण के दौरे के बावजूद प्रशासन को यह ना दिखना अपने आप में प्रशासनिक अक्षमता उजागर करता है।

छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर जिले में उधोगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं और सभी प्रकार के संसाधनों की उपलब्धता है तथा मानव संसाधन की भी बाहुल्यता है फिर भी बाल मजदूरी प्रथा को बढ़ावा देकर शोषण किया जा रहा है। बस्तर में कई प्रकार की योजनाएं संचालित होती है और इस क्षेत्र में निर्माण कार्यों में बाल मजदूरी की कई प्रकार की शिकायतें मिलती है उसके बावजूद प्रशासनिक टीम संबंधित क्षेत्रों में दौरा नहीं करने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं।

कहां हैं राजनगर का प्रोसेंसिंग युनिट
बस्तर जिला मुख्यालय से उत्तर दिशा में स्थित बकावंड जनपद पंचायत मुख्यालय में पांच किलोमीटर पूर्व स्थित है और काजू प्रसंस्करण केंद्र बकावंड वन परिक्षेत्र कार्यालय अंतर्गत संचालित है और इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा प्रसंस्करण कार्य किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में नाबालिग युवतियों को भी काम में झोंका गया है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
काजू प्रसंस्करण केंद्र के संचालक से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो नाबालिग युवतियां दिख रही है और वह कालेजों में पढ़ने- लिखने वाली है।जब बच्चों से कार्य कराया जा रहा है तो उन्होंने निरुत्तर हो गए।

दलपत सागर सफाई मशीन की अब होगी जांच

0

कलेक्टर ने बनाया 07 सदस्यीय जांच दल

3 आला अधिकारियों के साथ भाजपा कांग्रेस के 02-02 पार्षद होंगे शामिल

मशीन की क़ीमत पर भाजपा पार्षद दल ने खड़े किये थे सवाल

जगदलपुर।
दलपत सागर में जलकुंभी की सफाई के लिए नगर निगम द्वारा करीब 75 लाख की लागत से खरीदी गयी एक्वैटिक वीड हार्वेस्टर मशीन की जांच अंततः अब शुरू होगी। कलेक्टर ने इसकी जांच के निर्देश दिये है, जिसके लिए सात सदस्यीय जांच दल की टीम बनायी गयी है। जिसमें 03 बड़े अधिकारियों सहित भाजपा व कांग्रेस के 02-02 निर्वाचित पार्षद भी शामिल होंगे। मालूम हो कि दलपत सागर की सफाई के लिए खरीदी गयी मशीन पर भाजपा पार्षद दल ने सवाल खड़े किये थे जिसमें कलपुर्जों को जोड़कर कबाड़ के जुगाड़ से बनी मशीन खरीदने का आरोप लगाया गया था, भाजपा पार्षद दल निरंतर इस मामले को प्रमुखता से उठा रहा था।
कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच दल में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन करण भण्डारी, कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग राजेश तिवारी शामिल है। इसके अलावा महापौर व नेताप्रतिपक्ष की अनुशंसा पर कांग्रेस और भाजपा के 02-02 निर्वाचित पार्षदों को जांच दल में शामिल करने कहा गया है। नेताप्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र पाण्डे व नरसिंह राव को जांच दल का सदस्य बनाया है।

इस विषय पर नेताप्रतिपक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि कलेक्टर द्वारा 03 जनवरी को वीड हार्वेस्टर मशीन की जांच के लिए निर्देश दिये गये थे। जिसमें संयुक्त जांच दल द्वारा 07 दिनों के अंदर आवश्यक जांच के बाद प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। मगर 2 सप्ताह से अधिक का समय निकल चुका है और जांच की दिशा में अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि दलपत सागर की सफाई का विषय जनमानस से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में दलपत सागर में चल रहा सफाई कार्य संतोषजनक है। लेकिन75 लाख रूपये खर्च कर खरीदी गयी मशीन की भाजपा पार्षदों द्वारा बताये गये बिंदुओं के आधार पर निष्पक्ष जांच भी अत्यंत आवश्यक है। इस पर शीघ्रता से कार्यवाही होनी चाहिए। जांच कमेटी का गठन होने के बाद भी इस दिशा में हो रहा विलंब समझ से परे है और जनता के मन में संदेह भी पैदा कर रहा है।

  • संजय पाण्डेय

दल्लीराजहरा सीआईएसएफ ने सड़क सुरक्षा एवं मास्क को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली रैली

0

दल्लीराजहरा – ड्राइविंग अपने आप में शानदार अनुभव है लेकिन जरा सी चूक यह आनंद हादसों को दावत देता है | गाड़ी चलाते समय अक्सर लोग ट्रैफिक रूल्स को कभी फॉलो नहीं करते कभी अनजाने में तो कभी जानबूझकर | आजकल सबसे ज्यादा हादसे सड़क दुर्घटना के कारण ही होते है | अभी देश कोरोना जैसी विध्वंसक महामारी से जूझ रहा है सरकार द्वारा मास्क को लेकर हमेशा से आगाह किया जा रहा है लेकिन लोगों को इसकी जरा भी परवाह नहीं है | इन्ही सब आवश्यक तथ्यों के मद्देनजर दल्लीराजहरा सीआईएसएफ ने बैनर लेकर सड़क हादसों एवं मास्क को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इन प्रमुख बिन्दुओं को लेकर रैली निकाली |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का सदैव प्रयोग करें

शराब पीकर वाहन न चलायें

वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें

जब भी घर से बाहर निकले मास्क लगाकर ही निकले

वाहन तेज गति से न चलायें

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS