City Media - Page 1638 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1638

पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली के द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के विरुद्ध में अनुविभागीय अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान अध्यक्ष ने ज्ञापन सौपा

0

जिसमे प्रेमचंद भंसाली जो कि पूर्व अध्यक्ष रह चुके है उसके बाबजूद उन्होंने पद में रहते हुए अपने फर्म से खरीददारी की ओर लाखो रुपये गबन किये, जो नियम के विरुद्ध है साथ ही उनके कार्यकाल में निर्माण कार्य हेतु अपने रिश्तेदारों को निविदा में भाग लेकर गलत तरीके से कार्य दिया जाता था,औऱ सभी कार्य गुणवत्ताविहीन रहने के बावजूद भुगतान कर राशि गबन किया गया है, साथ ही वर्तमान में तनिष्का कंस्ट्रक्शन के द्वारा किये जा रहे मुक्तिधाम में गेट निर्माण का कार्य गुणवत्ताविहीन होने के कारण एवं खेल मैदान में मंच निर्माण कार्य नही करने के कारण उन्हें ब्लैक लिस्ट किया गया है।

इस सभी स्थितियों के आधार पर उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी महोदय को अध्यक्ष लोकेश्वर गोपी साहू, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, झुमुक कोसमा, लोक निर्माण सभापति, सोहद्रा देवांगन, सभापति, अनिता साहू, सभापति, शोभा राजपूत, सभापति, नारायण सिन्हा, पार्षद, अशोक चनाप, पार्षद के द्वारा दिया गया साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रेमचंद भंसाली पूर्व अध्यक्ष द्वारा किये जा रहे समस्त कार्यो का जांच करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही लोकेश्वरी गोपी साहू ने पूर्व अध्यक्ष के ऊपर आरोप लगाया है कि तनिष्का कंस्ट्रक्शन का पावर ऑफ अटर्निग है तो जिनते कार्य हुए है वो नियम के विरुद्ध है, इसकी जांच कराई जाएगी ओर यदि नही है तो अपने आप को ठेकेदार का प्रतिनिधित्व कैसे मानते है इसकी भी जांच हेतु ज्ञापन सौपा गया है।

इससे यह प्रतीत होता है कि प्रेमचंद भंसाली अपने कार्यकाल में करोड़ो का घोटाला किया है, अपने कार्यकाल में तनिष्का कंस्ट्रक्शन को छोड़ किसी अन्य निविदाकार को भाग लेने नही दिया जाता रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा खदान में चल रहे सुरक्षा गार्डों का मामला थमते नहीं दिख रहा

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि
राजहरा खदान में चल रहे सुरक्षा गार्डों का मामला थमते नहीं दिख रहा है आये दिन कुछ ना कुछ समस्या खड़ी हो जाती है भारतीय मजदूर संघ ने प्रबंधन से मांग की थी कि भिलाई से निकलने वाले इस ठेके को राजहरा से निकाला जाए जिससे लगातार हो रही समस्या का भी स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान किया जा सके और राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को भी माइंस का वेतनमान मिल सके क्योंकि भिलाई से संचालित होने के कारण इस ठेके में बहुत सारी विसंगतियां है जिसके कारण आए दिन कुछ ना कुछ समस्या लगी रहती है। और स्थानीय प्रबंधन सक्षम नहीं होने के कारण निर्णय नहीं ले पाता है जिससे समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता है। संघ ने प्रबंधन से मांग की थी कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के ठेके को राजहरा प्रबंधन द्वारा ही संचालित किया जावे क्योंकि ठेकेदार भिलाई में होने के कारण यहां के अधिकारियों को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं देता है और जिसके कारण विसंगतियां बढ़ती जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

संघ ने मांग की थी कि सुरक्षा गार्डों को पेमेंट स्लिप दिया जावे किंतु अभी तक किसी भी सुरक्षा गार्ड को पेमेंट स्लिप नहीं दिया जा रहा है। संघ की शिकायत है कि गार्डों को लगातार नाइट शिफ्ट ड्यूटी कराया जाता है जो कि बिल्कुल भी गलत है उसके बाद भी स्थानीय प्रबंधन द्वारा सुरक्षा गार्डों से लगातार नाइट शिफ्ट में कार्य लेना बहुत सी शंकाओं को जन्म देता है। संघ को जानकारी मिली है कि इस ठेके में 29 सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं और अगर इसमें प्रबंधन और ठेकेदार को रिलीवर की आवश्यकता तो इसमें सभी यूनियनों से भर्ती की जानी चाहिए थी जो कि इस खदान की परंपरा है। अगर 29 सुरक्षा गार्ड है तो पांच रिलीवर की भर्ती की जानी चाहिए जिसे सभी यूनियन से लेना चाहिए । मगर प्रबंधन के अधिकारियों की मिलीभगत से बिना किसी यूनियन के और नियम विरुद्ध भर्ती की जा रही है और अभी भी सुरक्षा गार्ड की जगह खाली है ‌। उसमें जिसकी भर्ती की जानी है। और बाकी गार्डों की भर्ती कब की जायेगी ये प्रबंधन के अधिकारी ही बता पाएंगे जिनके द्वारा सारा खेल खेला जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने आगे बताया कि उन्होंने पूर्व में प्रबंधन से शिकायत की थी कि सुरक्षा गार्डों से सुरक्षा के अलावा भी बी.एस.पी प्रबंधन द्वारा कार्य कराए जाते हैं जो कि बिल्कुल ही अनुचित है। आज राजहरा खदान समूह के हर विभाग में पानी पिलाने और फाइल ले जाने के लिए स्टाफ नहीं है प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा गार्डों से पानी पिलाने चाय पिलाने और फाइल को अन्य विभागों में ले जाने का कार्य किया जाता है जो कि बिल्कुल ही गलत है जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। क्योंकि अगर इन सारे कार्यों के बीच अगर किसी विभाग में चोरी हो जाती है या अन्य कोई दुर्घटना घट जाती है तो अधिकारी वर्ग सारा दोष सुरक्षा गार्ड पर मढ देते हैं।इसलिए संघ लगातार मांग करता रहा है जिसकी भर्ती जिस कार्य के लिए हुई है उससे वही कार्य लिया जावे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संघ को जानकारी मिली है कि इस ठेके के शर्तों का पालन ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है। आज ठेका समाप्ति की ओर है मगर ठेकेदार द्वारा सुरक्षा गार्डों को अभी तक जूता तक नहीं दिया गया है जो कि काफी शर्मनाक है। सुरक्षा गार्डों को रेनकोट, टॉर्च भी नहीं दिया गया है जबकि यह सब निविदा की शर्तों में है।सुरक्षा गार्ड का लगातार नाइट शिफ्ट लगाया जाता है मगर सुरक्षा के लिए एक टॉर्च तक नहीं दिया जाता है और प्रबंधन के अधिकारी ठेकेदार के साथ मिलकर भर्ती करने में लगे हैं जो कि काफी शर्मनाक है। सुरक्षा गार्डों के लिए जहां कंपनी द्वारा बैठने की व्यवस्था नहीं की गई ,वहां ठेकेदार द्वारा बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी किंतु खुलेआम बीएसपी प्रबंधन के निविदा शर्तों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और अधिकारी अपनी मौन सहमति दे रहे हैं जो की चिंता का विषय है। इस ठेके में दीपावली में सुरक्षा गार्डों को बोनस भी नहीं दिया गया है आपरेटिंग आथरेटी से निवेदन है कि ठेके समाप्ति तक सभी सुरक्षा गार्डों की बोनस की राशि अंतिम वेतन के साथ उनके खाते में डलवा दिया जाए। साथ संघ की मांग है कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सभी श्रमिकों का गेट पास अनिवार्य रूप से बनवाया जाए जिससे श्रमिकों को अपना परिचय देने में आसानी हो और ठेकेदार से ठेके के सभी नियम शर्तों का पालन करवाया जाए जिससे कि इसमें पारदर्शिता बनी रहे।

दल्लीराजहरा में केन्द्रीय विद्यालय आन्दोलन – प्रशासन के आश्वासन के बाद 02 मार्च तक टला

0

दिनांक 10/2/2021 , सर्वदलीय मंच जहां सारे राजनीतिक , व्यापारिक , श्रमिक , स्वयंसेवी संगठन , पार्षद व एल्डरमैन एक बैनर के तले आकर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना पूर्वप्रस्तावित दल्ली राजहरा नगर में किए जाने हेतु सांकेतिक आंदोलन किया गया था ।
जिसके तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा कलेक्टर महोदय के नाम सार्थक पहल न दिखने पे कार्यवाही के रूप में एक सप्ताह के भीतर उग्र आंदोलन व चक्काजाम हेतु ज्ञापन सौंपा ।
सप्ताह के अंत मे कलेक्टर महोदय ने मंच अध्यक्ष श्री शिबू नायर से आंदोलन लंबित करने हेतु आग्रह किया तथा अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष एक बैठक करने का आग्रह किया ।
दिनांक 16/02/2021 को हुई इस बैठक में सर्वदलीय मंच के वरिष्टगण उपस्थित हुए व दल्लीराजहरा मे केंद्रिय विद्यालय खोलने हेतु अभी तक हुये क्रियान्वयन के सारे दस्तावेज प्रस्तुत कर लम्बीत योजना को गति प्रदान करने की बात रखी गयी । इसी तारतम्य मे
अनुविभागिय अधिकारी जी ने 15 दिन की मोहलत मांगते हुए जिलाधिकारी व शिक्षा विभाग उच्चाधिकारियों से चर्चा कर सार्थक कदम उठाने की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसके बाद मंच द्वारा देर शाम 5.30 बजे ब्राह्मण समाज मे भविष्य के कार्यक्रम का फैसला लेने हेतु विशेष बैठक रखी जहां विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अधिकारियों की बात का सम्मान रखते हुए आंदोलन 15 दिन लंबित करने का निर्णय लिया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मंच द्वारा सर्वसहमति से फैसला लिया गया कि यदि 15 दिनों दिनांक 02/03/2021तक प्रशासन द्वारा कोई सार्थक पहल न लिए जाने पर उग्र आंदोलन किये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मती से सर्वदलीय मंच ने पारित् किया जिसके अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों में चक्काजाम किये जाने के साथ सारे परिवहन बाधित व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का फैसला लिया गया ।

बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस मैदान में, मोदी है तो महंगाई है- अमित भद्र

0
नारायणपुर - सैयद वली आजाद
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन जी के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी व जिला प्रभारी सुशील मौर्य के आदेशानुसार पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नारायणपुर द्वारा पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बेतहाशा मूल्यवृद्धि के विरोध जिला मुख्यालय में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ *मोदी है तो महंगाई है* को लेकर शहर के मुख्य चौराहों में पेट्रोल पंपों में मुख्य मार्गो में जाकर पाम्पलेट लगा कर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बड़ी बड़ी वादे कर सरकार में तो काबिज हो गई है पर ये महंगाई पे काबू नहीं पा रही है, बहुत हुई महंगाई की मार के नारे के साथ मोदी सरकार ने आमजनता को झूठे सपने दिखा कर सरकार में आई है। एक तरफ पूरे ससंस्थाओं को बेचने में लगी मोदी सरकार को पेट्रोल डीजल गैसों के बढ़ते दामों से आम जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं दिखाई दे रहीं है। जनता त्रस्त है मोदी और उनकी सरकार मस्त है।

इस विरोध प्रदर्शन में अमित भद्र के साथ मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, जिला उपाध्यक्ष किरण वड्डे, जिला महासचिव मनोज सेन, जिला सचिव तरुण देहारी, जिला सचिव पप्पू ठाकुर, NSUI अध्यक्ष उमेश कर्मा, तुषार पाल, युवराज साहू, युवा नेता सुक्कू सलाम, महेश कश्यप, आकाश भद्र, गौरी शंकर पटेल, लालूराम,पवन पोताई, दिनेश कर्मकार, मुकेश नाथ, आनंद कुमार, बसंत देहारी सहित अन्य युवा कांग्रेस के सदस्य मौजूद रहे।

बीती रात ग्राम करमरी के व्यापारी के घर चोरों ने 4 लाख नगद के अलावा 8 लाख के गहने चुराया

0

करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी में बीती रात चोरों ने व्यापारी अवधेश यादव के घर घुसकर करीब 4 लाख रुपये नगद एवं 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया | इसके अलावा चोर उसी घर से एक दुपहिया वाहन भी लेकर चले गए | सुबह होते ही इस घटना की जानकारी करपावंड थाने को देकर इसकी रिपोर्ट लिखाई गई | फ़िलहाल इस बड़ी चोरी के मामले को गंभीरता से लेकर करपावंड पुलिस पतासाजी में जुट गई है | विदित हो कि दो दिन पूर्व ही नलपावंड क्षेत्र में लाखों रुपये की चोरी की घटना होने की खबर सामने आई है | उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस प्रकार की घटना की बाहरी राज्य के शातिर चोर अंजाम दे रहे है | वहीँ इन सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापित पुलिस बल नहीं होने से थाना के अधिकारियों को काम करने में काफी दिक्कत आ रही है |   

जाति प्रमाण पत्र को लेकर बीईओ ने ली प्रधान अध्यापकों की बैठक, लक्ष्य के अनुरूप तय समय मे जाति प्रमाण पत्र बनाने का दिया निर्देश

0

जिला कलेक्टर रजत बंशल के निर्देश पर बस्तर विकास खण्ड के समस्त माध्यमिक शालाओ के प्रधान अध्यापकों की बैठक नव पदस्थ बीईओ मोतीराम कश्यप ने बीआरसी भवन बस्तर में ली उन्होंने निर्देश देते हुए सभी से निवेदन किया कि तय समय मे हम सभी पात्र अजजा, अजा, अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक बालिकावो को जाति प्रमाण पत्र समय पर हम बनाकर देवे इसके लिए सभी मिलकर आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाए घर घर जाकर पालको से सम्पर्क कर इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश बीईओ ने दिया।

इस अवसर पर बीईओ मोतीराम कश्यप,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,एबीईओ सुशील तिवारी, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी श्रीमती राममणि गोयल, धर्मेन्द्र आचार्य, मानसिंह कश्यप,के के ओझा, ज्ञानेंद्र आचार्य, गोबर्धन बघेल, रेमलाल बघेल, महेंद्र ठाकुर,शिवराम सिंह मौर्य, श्रीमती दीप्तिमनी नेताम, सहित समस्त प्रधान पाठक उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत कोलचुर पूजरिपारा सांस्कृतिक भवन में किशोरी बालिका दिवस का आयोजन किया गया

0

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोलचुर पूजारीपारा में समस्त किशोरियो के बीच में उपस्थित रहे मितानिन कार्यकर्ता ग्राम संगठन के कार्यकर्ता आगनबाड़ी कार्यकर्ता बिहान मोचों मानगुन के कार्यकर्ता किशोरियो को किस तरह स्वक्छ एव अपने अपने जीवन में किस प्रकार बिकास लाना एव पढ़ाई लिखाई अपने आस पास साफ सफाई एव समस्त ग्राम में सफाई एव कम उम्र में शादी करने वालो एव गर्वबती शिशुवती आदि की जानकारी दी |

इस बालिका दिवस में शामिल हुये ग्राम पंचायत के पंच गण ने कहा कि ये जिमेदारी सिर्फ विभागीय लोगो की नहीं है इस जागरूकता में हम सभी को मिल कर कुपोषण एव कई प्रकार के कमियो को दूर करना चाहिए |

और साथ ही ग्राम विकास हेतु समस्त पंचायत बॉडी एव समस्त विभागों के साथ मिलकर एक रुपरेखा तैयार करने की बात कही | इस कार्यक्रम में महिला स्व सहायता के महियाए शामिल रहे

बस्तर बंधु के संपादक वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा को अदालत ने जमानत पर रिहा किया

0

जगदलपुर। कांकेर से प्रकाशित बस्तर बंधु के संपादक वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा को
मंगलवार को अदालत ने जमानत पर रिहा किया है। देर शाम सेंट्रल जेल के
सामने बड़ी संख्या मे स्थानीय पत्रकार उन्हें लेने पहुंचे थे।

ज्ञात हो कि समाचार प्रकाशन को लेकर बोधघाट थाने में उनके विरूद्ध किए गए शिकायत
पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उन्हें बीते आठ फरवरी को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अच्छेलाल काछी के न्यायालय में जमानत आवेदन पेश किया गया। अदालत ने शिकायतकर्ता के विरूद्ध पेश किए गए साक्ष्यों के अवलोकन उपरांत उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संकल्प दुबे ने पैरवी की।

बस का कण्ट्रोल खोने से नर्सिंग छात्रों से भरी बस नहर में गिरी, अब तक 38 छात्रों के शव निकाले जा चुके

0

सीधी – मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार को भयंकर सड़क हादसा हुआ है | यहां नर्सिंग छात्र-छात्राओं से भरी हुई एक बस नहर में जा गिरी, बस में करीब 50 लोग सवार थे | बस का कंट्रोल खोने के कारण ये हादसा हुआ | अभी तक 38 शवों को निकाला जा चुका है | NDRF-SDRF की टीमों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है | जिस दौरान ये भयावह हादसा हुआ | रास्ते पर जब सामने से बोलेरो गाड़ी आ रही थी तब ड्राइवर उसे साइड देने लगा और उसी दौरान बस का बैलेंस बिगड़ गया और ये भयावह हादसा हुआ |  नर्सिंग का एग्जाम देने बस में सवार होकर स्टूडेंट सीधी से सतना जा रहे थे | घटना मंगलवार सुबह करीब 7|30 बजे की है, जब बेकाबू बस नहर में गिर पड़ी | हादसे के तुरंत बाद 7 लोग तो तैरकर बाहर आ गए, लेकिन बाकी फंसे रह गए |

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी इस हादसे पर दुख जताया गया है | प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी एवं राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

निगम की पार्क में अघोषित पार्किंग, सामाजिक संगठन सहित व्यापारियों का कब्जा

0

जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड में बनाए गए फाउन्टेन पार्क पर एक दीगर सामाजिक संगठन द्वारा अघोषित पार्किंग बना दिया गया है जिसके खिलाफ वार्ड में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। नगर निगम क्षेत्र के जामा मस्जिद- महावीर धर्म शाला के सामने वार्डवासियों की मांग पर विगत दस वर्ष पूर्व पार्क हुआ करती तब यह इलाका प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी वार्ड हुआ करता था किंतु यह पार्क उपेक्षा के कारण जीर्ण-शीर्ण हो गया और धिरे-धिरे इसका अस्तित्व ही खत्म हो गया।

नगर पालिका की लापरवाही का फायदा यहां की सामाजिक संगठनों द्वारा उठाया जा रहा है जिसके द्वारा अघोषित रूप से पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग किया जा रहा है जिसके कारण वार्डवासी निगम की लापरवाही पर जमकर नाराजगी देखी जा रही है।इसी तरह पार्क के स्थल पर व्यापारियों द्वारा भी लोडिंग-अनलोंड़िग का कार्य कर रहें हैं जिसके कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS