City Media - Page 987 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 987

छिंदगढ़ में बनेगा विशाल फूड पार्क

0
  • 25 एकड़ रकबे में आकार लेगा बस्तर संभाग का यह ड्रीम प्रोजेक्ट
  • उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने किया पार्क का भूमिपूजन


जगदलपुर बस्तर संभाग का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आकार लेने जा रहा है. यहां संभाग के सबसे बड़े फूड पार्क का निर्माण किया जाएगा. फूड पार्क का भूमिपूजन उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने किया। 25 एकड़ के विशाल रकबे में बनने वाला यह फूड पार्क मजदूरों, किसानों और व्यापारियों के लिए रोजगार की असीम संभावनाएं लेकर आएगा.
फूड पार्क निर्माण के लिए भूमिपूजन करने के बाद उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री लखमा ने कहा कि छिंदगढ़ की 25 एकड़ जमीन पर बनने वाला फूड पार्क बस्तर संभाग का सबसे बड़ा फूड पार्क होगा। यहां फूड पार्क के अलावा लोगों को आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के लिए दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा. ये दुकानें ग्रामीणों को मुफ्त में आबंटित की जाएंगी। इससे ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।


बांटी सहायता राशि भी मंत्री कवासी लखमा ने आर्थिक दृष्टि से कमजोर 45 लोगों को 3 लाख 50 हजार रु.की सहायता राशि भी वितरित की। बरसते पानी में भी उपस्थित सैकड़ों लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंत्री ने फूड पार्क निर्माण के लिए ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री श्री लखमा के मीडिया सलाहकार सुरेश रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी करण सिंह देव, नगर पालिका परिषद सुकमा के अध्यक्ष राजू साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी एवं अध्यक्ष एसटी सेल, परशुराम भक्तो डिस्ट्री कॉर्डिनेटर, हिड़मा कोडियामि एसटी सेल एवं पार्षद, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थेे।

दूसरे राज्यों के मुसलमानों का बालोद जिला में आकर गैर कानूनी कार्यों में संलिप्तता चिंता का विषय :- विश्व हिन्दू परिषद बालोद जिला

0

दल्ली राजहरा :- बालोद जिला के गुरुर नगर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश से आये 2 मुस्लिम व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने व पुलिस के अनुसार आरोपियों के खुलासा करने की हिंदू साधु संतों की वेशभूषा पहन कर नगर व क्षेत्र में घूम घूमकर बच्चा चोरी करने की नीयत से रेकी करने का काम वे कर रहे थे । यह बालोद जिला व क्षेत्र की आमजनता के लिए चिंता का विषय है।विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद के अध्यक्ष बलराम गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी,जिला मंत्री राजेश सोनी,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है।

कि बालोद जिला के अंदर दीगर राज्यों से आकर शांत छत्तीसगढ़ में धार्मिक उन्माद फैलाने,हिंदू धर्म समाज के साधु संतों को बदनाम करने व माहौल खराब करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।जिसकी गहराई से जांच करने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन खासकर पुलिस विभाग के द्वारा इस मामले में धरपकड़ करने से यह साबित हो रहा कि दीगर राज्यों से बड़ी संख्या में ऐसे समाज विरोधी धर्म विरोधी गलत लोगों का प्रवेश क्षेत्र के शहरों,नगरों व ग्रामीण कस्बों में हो चुका है। और इनके जैसे लोगों के द्वारा अपराध करने की बड़े स्तर पर कार्यवाही जारी है। जिसका खुलासा गुरुर पुलिस की धरपकड़ के बाद सामने आया है। बालोद जिला के सीमावर्ती जिलों से भी इस प्रकार के मामले सामने आये है।जिससे यह साबित हो रहा कि कुछ हिंदू धर्म विरोधी ताकते क्षेत्र में आकर अशांति फैलाना चाह रहे है। ऐसे लोगो से समाज को परिवार को जागरूक रहने की आवश्यकता है। हिंदू संगठन के इन पदाधिकारियों ने अपने संगठन के युवा बजरंगियों व मातृशक्ति संगठन की बहनों को भी ऐसे मामलों पर धर्म समाज को जागरूक करने व नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में किसी भी अजनबी व संदेही व्यक्ति की उपस्थिति पर तत्काल संगठन व थाना को सूचित करने को कहा गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बच्चा चोरी के मामले के सामने आने पर संगठन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बेहद गम्भीर विषय है। खासकर एक वर्ग विशेष से जुड़े 2 लोगों की गिरफ्तारी सामने आने के बाद अब परिवारजनों को अपने बच्चों की सही देखभाल व छोटे बच्चो को अपने पास रखने की आवश्यकता है। चूंकि पुलिस प्रशासन इस और कार्य कर रहा लेकिन हमको भी सावधान रहने की बड़ी आवश्यकता है।

पुलिस कार्यवाही को नकाफी बताया :- विहिप के जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव,जसवन्ता नायक,बंशी रावटे बजरंग दल जिला संयोजक शशांक तिवारी, गुरुर प्रखंड अध्यक्ष लोकेश साहू,राकेश साहू,रेखराज साहू, तेजेन्द्र गंजीर,नुरसिंह साहू,मिश्रीलाल साहू,गेंदलाल साहड़ा, पूनम साहू,प्रखंड अध्यक्ष शंकर साहू दल्ली राजहरा, अध्यक्ष डौंडीलोहारा ढाल साहू,अध्यक्ष गुंडरदेही भरत साहू ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मात्र धारा 151 की कार्यवाही करने पर नराजगी जाहिर किया व कहा कि आरोपियों की जो समाज धर्म विरोधी हरकत है। उसके अलावा और भी कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता बताया।

देवी मां की शरण में पहुंचे संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • महाअष्टमी पर अनेक पूजा पंडालों में जाकर की माता की आराधना
  • छत्तीसगढ़ और बस्तर की शांति, खुशहाली, समृद्धि की कामना


जगदलपुर. क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन और श्रम विभाग रेखचंद जैन ने शहर के धरमपुरा के 2 व 3 नंबर, बंगीय समाज, मैत्री संघ समेत शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं श्रद्धालुओं को महाअष्टमी पूजा की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ व बस्तर के कुशल मंगल सुख शांति समृद्धि की कामना की.


इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि आदिशक्ति देवी दुर्गा की विशिष्ट आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्र का भक्तों के लिए विशेष महत्व है. पूरे भारतवर्ष में अलग अलग स्वरूप में माता की पूजा की जाती है. आज महाअष्टमी पूजा के अवसर पर मातारानी से बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के सुख शांति समृद्धि एवं कुशल मंगल की कामना करते हैं. इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद व अन्य लोग उपस्थित थे.

विधायक पर हुई देवी सवार : झूंपत-झूंपत आबे दाई तैन्हा मोर अंगना ओ

0
  • जस गीत को सुन भाव विभोर होकर मंच पर ही झूंपने लगे कांग्रेस एमएलए गुलाब कमरो
  • उपस्थित लोगों ने पूजा पाठ कर किया देवी को शांत


जगदलपुर. जस गीत सुनते – सुनते अचानक कांग्रेस के एक युवा विधायक पर देवी सवार हो गई और वे मंच पर ही जमकर झूंपने लगे. करीब पांच मिनट तक विधायक झूंपते रहे. उपस्थित कुछ लोगों ने धूप की आहुति देकर देवी को शांत किया. इस घटनाक्रम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.


चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, भरतपुर के कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में स्थापित मां दुर्गा जी की प्रतिमा का दर्शन और पूजा करने सांझ ढलने के बाद गए थे. दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने उसी रात एक बड़े भजन एवं जस गीत गायक का संगीतमय कार्यक्रम भी रखा था, जिसमें विधायक श्री कमरो अतिथि के रूप में आमंत्रित थे. श्री कमरो दुर्गा जी की प्रतिमा का दर्शन – पूजन कर मंच पर आसीन हो गए. इसी दौरान गायक का कार्यक्रम भी आरंभ हो गया. गायक ने जैसे ही छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक लोकप्रिय जस गीत ‘झूंपत- झूंपत आबे दाई तैन्हा मोर अंगना ओ’ की प्रस्तुति देना शुरू की, मंच पर बैठे विधायक श्री कमरो मंद मंद झूमने लगे. कुछ ही पल बाद अचानक श्री कमरो पर देवी सवार हो गई और वे खड़े होकर जोर जोर से झूंपने लगे. वे मगन होकर नाचने की मुद्रा में करीब पांच मिनट तक झूंपते रहे. पहले तो लोगों को लगा कि श्री कमरो नृत्य कर रहे हैं. अनकी भाव भंगिमा देख लोगों को अहसास हुआ कि विधायक पर देवी सवार हो गई है. फिर कुछ लोगों ने देवी को शांत करने का जतन किया.

कांकेर ट्रेवल्स के कंडक्टर द्वारा 12 वर्षीय बालिका को अकेले देख पुलिस सहायता केंद्र पहुंचाया

0

जगदलपुर : – कांकेर ट्रैवल्स के कंडक्टर द्वारा आज नए बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र में एक 12 वर्षीय बालिका को बस में अकेला देख सहायता केंद्र पहुंचाया गया। बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी कांतो पानी ने बताया कि आज दोपहर कांकेर ट्रेवल्स के कंडक्टर द्वारा एक नन्ही बच्ची को अकेला बस में देख मेरे पास लाया गया। बच्ची अपने दादा के साथ बस्तर आने के लिए कांकेर ट्रैवल्स की बस से कोंडागांव जिला के मेंडेपाल से बस में बैठ कर आ रही थी । बस्तर पहुंचने पर बच्ची के दादा वहां उतर गए और बच्ची बस में बैठी रह गई, जिसे देखकर कंडक्टर द्वारा सहायता केंद्र लाया गया। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपना नाम सविता यादव बताया बच्ची के परिजनों की तलाश की गई तो बच्ची के मामा से संपर्क हो पाया और बच्ची को सहायता केंद्र में भोजन कराकर उसके मामा को सौंप दिया गया।

इस वर्ष भी राजहरा में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा समारोह

0

प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी फुटबॉल ग्राउंड राजहरा में दशहरा समारोह का भव्य आयोजन सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा द्वारा किया जाएगा । लगभग 45 फीट ऊंचे रावण पुतले की साज सज्जा की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसके साथ ही इस बार आतिशबाजी में भी परिवर्तन किया गया है ।यह राजहरा का एक केंद्रीय समारोह है जिसमें राजहरा नगर के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्र की जनता बड़े पैमाने पर हिस्सेदारी करती है।

भीड़ भाड़ को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने हेतु चाक चौबंद बंदोबस्त के लिए शासन प्रशासन को भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की ओर से पत्र लिखा गया है । ग्राउंड में तैयारी के लिए जो साधन प्रतिवर्ष बीएसपी द्वारा मुहैया कराए जाते हैं उनके लिए भी मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर व्यवस्था प्रदान किए जाने की मांग की गई है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष द्वारा फुटबॉल ग्राउंड की साफ सफाई सहित अन्य सहयोग दिया जा रहा है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजहरा फुटबॉल ग्राउंड में 5 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे से दशहरा समारोह आयोजित होगा। जिसमें दल्ली राजहरा समेत आसपास की सभी जनता को समारोह में पधारने एवं समारोह का आनंद लेने की अपील सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की ओर से की जा रही है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पदयात्रा पर निकले विधायक लखेश्वर बघेल और कांग्रेसी

0
  • विकासखंड के गांव -गांव में जाकर देंगे सद्भावना और एकता का संदेश
  • जनप्रतिनिधियों के संग किंजोली में किए माता महामाया देवी के दर्शन


जगदलपुर बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के पावन अवसर पर किंजोली में जनप्रतिनिधियों के साथ मां महामाया के दर्शन कर पूजा की और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. उन्होंने 2 अक्टूबर से ब्लाक स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा का आगाज़ भी किया. पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हो रहे हैं.


अभा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी की भारत जोड़ो पदयात्रा पर हैं. उनके निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ग्राम पंचायत किंजोली से पदयात्रा प्रभारी विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में करपावंड बकावंड बस्तर ब्लॉक के अध्यक्ष व समन्यवक की उपस्थिति में किया गया. बस्तर विधायक ने कहा की सत्य, अहिंसा व संयम पर अमल करते हुए विश्व के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने वाले, भारतीय इतिहास में सूरज की तरह दैदीप्यमान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं.अंबिकापुर के गांधी चौक में शहर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने बापू का स्मरण किया. अभा कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किंजोली से हुआ. इस अवसर पर विधायक श्री बघेल
ने कहा कि हमारे देश की ख़ूबसूरती आपसी प्रेम और भाईचारा है. भारत जोड़ो यात्रा समानता, एकता और सद्भाव का माहौल बनाने के लिए निकली जा रही है. कोई भी शक्ति हमारी एकता और देश की अखंडता को नष्ट नहीं कर सकती.

इस अवसर पर बकावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पदयात्रा ब्लॉक समन्यवक शिवराम बिसाई, करपावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व समन्यवक उत्तम नाईक, बस्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व समन्यवक गणेशराम बघेल, जानकी सेठिया, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा ठाकुर, अर्जुन पांडे, घनश्याम नाग, नित्या चंद्राकर, विजय चंद्राकर, कमलोचन पटेल, योगेंद्र मौर्य, डमरु बघेल, नीलम कश्यप, कृपालु कश्यप, रुद्रप्रताप यादव, मधु निषाद, बृज श्रीवास्तव, बद्रीनाथ जोशी, दिनेश यदु, परशुराम कश्यप, मजहर खान, बुदरू बघेल, रमेश कश्यप, जगत कश्यप, कमलोचन, मरुधर कश्यप, लंबोदर कश्यप, कामेश्वर निषाद, अनंतराम, रूपसिंह, इनाम मुकुंद खतकुड़ी, लालेंद्र वाकड़े, पूरन बघेल, सोनूराम बघेल, महेश्वर भद्रे, राजेश कुमार, हेमकुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार श्रीमती डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशन में तथा श्रीमती सुमन सिंह ध्रुव जी के मार्गदर्शन में सियादेवी मंदिर प्रांगण के स्टॉल में दिनांक 02.10.2022 को श्रीमती सोनी तिवारी व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को Cyber Crime, IT act, घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, ट्रैफिक से संबधित नियमों की जानकारी एवं नालसा के विभिन्न योजनाओं तथा आगामी नेशनल लोक अदालत के समंध में जानकारी तथा पम्पलेट वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर सउनि कुलेश्वर यादव थाना गुरूर, पीएलव्ही दीपक साहू उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 04 आरोपियों को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 01.10.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपियों द्वारा रूपये पैसों के हार जीत का दांव लगाकर सट्टा लिखने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी

आशा मधुकर पिता मधु मधुकर उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क0 3 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी डाट पेनएवं नगदी रकम 735 रूपये

रमेश मंडावी पिता तीरथ राम मंडावी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क0 27 मनोहर दुकान के पीछे राजहरा के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी डाट पेन एवं नगदी रकम 610 रूपये,

शशांक कुमार मायती पिता तारपद मायती उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क० 3 टेबलर सेट कला मंच के पास राजहरा के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी डाट पेन एवं नगदी रकम 800 रूपये, एवं

भुपेन्द्र सिंह बाम्बेश्वर पिता मनोहर सिंह बाम्बेश्वर उम्र 41 वर्ष निवासी सुभाष चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, डाट पेन एवं नगदी रकम 620 रूपये
जुमला नगदी रकम 2765 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना राजहरा में अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाहियां की गईं है।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, विजय जगत, प्रधान आरक्षक ईश्वर चंद्राकर, आरक्षक भुनेश्वर यादव, संजय चेलक, धर्मेंद्रसेन , सुरेंद्र देशमुख ,म0आर0 देवकुमारी ठाकुर तथा थाना राजहरा स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

काँग्रेसीयो ने किया महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री को उनके जयंती पर किया याद

0

भानपुरी नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जामगांव मे भानपुरी ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के द्वारा राष्टपिता महात्मा गाँधी एंव लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर सर्वप्रथम दोनो महानात्माओ के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुये विधायक प्रतिनिधि सालिक राम बघेल ने गाँधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाले हुये कहा की हमे इन के बताये मार्ग पर चल कर देश को मजबूत करना है और उनके सपनो को साकार करना है।
साथ ही साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सासंद राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा प्रारम्भ किया है जो देश के 12 राज्यो से हो कर गुजरेगी। भारत जोड़ों यात्रा का उद्देश्य देश मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा बढ़ती अत्याचार, बढ़ती महंगाई, देश मे बढ़ती बेरोजगारी, निजीकरण, देश मे धर्म के नाम पर एक दूसरे से लड़ने के प्रति लोगों को जागरूक करना है है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक स्तर पर भी आज से पुरे भानपुरी क्षेत्र मे भारत जोडो यात्रा का आगाज किया गया जिसमे ग्राम के महिलाओं व बुजुर्गों, युवाओं, एवं बच्चो ने बढ चढ कर शामिल हुये।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम ,वरिष्ठ काँग्रेसी महेन्द्र पाडे़ ,जीवन सेठिया ,अभिषेक बाजपेयी,भानपुरी ब्लॉक युवा काँग्रेस अध्यक्ष अनील बघेल, रुपनाथ यादव,अमीर भारती,मेहतु राम,लालु राम आदि काँग्रेस के कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS