दल्लीराजहरा राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कब किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्लीराजहरा के 15 खिलाड़ी शामिल। किकबॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 5 जनवरी 2025 रायगढ़ जिंदल में संपन्न होगी राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं आदित्य देव, ट्विंकल, प्रफुल्ल, नेहा अभिनव शर्मा, इशांत आरव हर्षदीप साहू हर्ष देवांगन आयुष यादव सोनम साहू जिया जायसवाल पल्लवी साहू सिमरन सिंह नैतिक कुकरेजा यह खिलाड़ी 3 जनवरी को साउथ बिहार एक्सप्रेस से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे कोच लखन कुमार साहू ने आगे बताया कि किक बॉक्सिंग भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त खेलों की सूची में शामिल है इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जोसिया मेरी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।
35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस ‘‘हेलमेट रैली’’ निकालकर आम जनो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरूक
- दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक जिले में चलाया जाएंगा सड़क सुरक्षा माह
- सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूली बच्चों का निबंध लेखन चित्रकला प्रतियोगिता,एनसीसी/स्काउड गाईड के बच्चों की सहभागिता, लर्निंग लायसेंस शिविर, स्कूली बस चेकिंग एवं नुक्कड नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से माह भर लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु किया जाएगा जागरूक।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी आदेश के परिपालन में जिलों में दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाना है। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस दिनांक 01.01.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस. आर. भगत की उपस्थिति में जिला पुलिस बल बालोद के अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा आम लोगो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बालोद शहर में ‘‘हेलमेट रैली’’ निकालकर शहर भ्रमण किया गया है। हेलमेट रैली यातायात कार्यालय बालोद से प्रारंभ होकर, घड़ी चौक, हलधर नाथ योगी चौक, मधु चौक, जय स्तंभ चौक, बस स्टैण्ड, दल्ली चौक, झलमला होते हुए वापस यातायात कार्यालय बालोद में आकर समाप्त हुई।

यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान विविध कार्यक्रम जैसे स्कूली बच्चों का निबंध लेखन/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता, स्काउड गाईड के बच्चों के साथ गुलाब फुल भेंठ कार्यक्रम, वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, स्कूली बसों/एंबुलेंस का चेकिंग शिविर, लर्निंग लायसेंस शिविर, नुक्कड नाटक, गुड सेमेरिटन्स का सम्मान के माध्यम से माह भर आम जनों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया जाएंगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवांश सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का, यातायात प्रभारी राकेश ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्मा, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डे, साइबर सेल, र.के. बालोद, महिला सेल/अजाक के अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित रहें।
जो समाज का नहीं, वह किसी का नहीं: दुर्गेश राय
- ओबीसी आंदोलन से दूर रहे भाजपा नेताओं को ओबीसी नेता की लताड़
जगदलपुर अन्य पिछड़ा वर्ग कलारसमाज सुकमा के प्रतिनिधि दुर्गेश राय ने कहा है कि ओबीसी सर्व समाज के विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम में ओबीसी समाज के भाजपा नेताओं का शामिल न होना और इस आंदोलन को नजरंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी से पहले समाज होता है और विरोध प्रदर्शन में अपने हक के लिए जो बात न रख पाना एवं समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों को महत्व न देना गलत है।
दुर्गेश राय ने कहा है कि सुकमा जिला में बंद एवं चक्काजाम में ओबीसी सर्व समाज ने जो एकता भाईचारे की भावना दिखाई वह काबिले तारीफ है। वहीं भाजपा के ओबीसी समाज के नेताओं का मंच से लेकर कार्यक्रम मे दूरी बनाए रखना ओबीसी समाज एवं उनके ही राजनैतिक भविष्य के लिए ठीक नहीं है। श्री राय ने कहा है कि सुकमा जिला के सभी छोटे बड़े दुकानदारों व फुटपाथ व्यापारियों ने शहर से लेकर गांव तक बंद में जो सहयोग प्रदान किया वह अति प्रशंसनीय है, हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। वहीं सभी समाज एवं पार्टी के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया बंद कराने से लेकर चक्काजाम कराने तक हम उनको भी धन्यवाद देते हैं। दुर्गेश राय ने कहा कि
जिसने भी इस कार्यक्रम को नजरंदाज किया उन व्यक्तियों पर ओबीसी समाज के मुखियाओं को जरूर सामाजिक स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए। हमारी इस यह लड़ाई का फल भाजपा के नेताओं और उनके परिवार को भी मिलेगा। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या व्यक्ति विशेष की नहीं है। सभी की है, लेकिन उनकी मानसिकता से पता चलता है कि समाज से पहले पार्टी है,
जो समाज का नहीं वह किसी का नहीं हो सकता।जो विरोध प्रदर्शन चक्काजाम मे सुकमा जिले के सर्व ओबीसी समाज के हर व्यक्ति को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने अपने हक लिए एकजुटता दिखाई और आंदोलन को सफल बनाया।
स्कूल वाहन पलटने से छात्र की मौत
बालोद जिले के ग्राम सोंहपुर सुबह करीबन 8 बजे के आसपास घटना है जो छात्रों से भरा स्कूल वाहन पलटने से छात्र की मौत । प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक क्रमांक सीजी 05 एफ 060 में होकर ग्राम निपानी में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण होकर वाहन पलट गई। पलटने का कारण चालक नशे की हालात पाया गया हैं । जिससे दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया।

जिससे वाहन में सवार 12 वर्षीय कुणाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वही 4 छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसे नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया । एक बच्चे की स्थिति बिगड़ते देख उसे बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों काा रो-रोकर बुराहाल । पुलिस मामले की कड़ी से पूछताश की जा रही हैं। आगे की कार्यवाही जारीहै।
ईडी ने जुटाए अहम सबूत, कवासी पिता पुत्र के सियासी करियर पर लगा ग्रहण
- कवासी लखमा और हरीश कवासी के खिलाफ ईडी को मिले हैं डिजिटल सबूत
-अर्जुन झा-
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में रायपुर, धमतरी व सुकमा में हुई छापेमारी में ईडी को कई अहम डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं। ईडी ने माना है कि पूर्व आबकारी मंत्री तक भी घोटाले की बड़ी रकम हर माह पहुंचती रही है। ऐसे में अब कवासी लखमा और उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे हरीश कवासी का पॉलिटिकल करियर दांव पर लगना तय माना जा रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रायपुर यूनिट ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत 28 दिसंबर को रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी अभियान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के आवासीय परिसर में किया गया था, जो कथित तौर पर आबकारी मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नकद में अपराध की आय (पीओसी) के मुख्य प्राप्तकर्ता थे। उनके बेटे हरीश लखमा और उनके करीबी सहयोगियों के आवासीय परिसरों में भी तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के परिणाम स्वरूप ईडी घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने में सफल रही है। इसके अलावा तलाशी में कई डिजिटल उपकरणों की बरामदगी और जप्ती भी हुई, जिनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड होने का संदेह है। ईडी की जांच में पहले पता चला था कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले से उत्पन्न पीओसी का अनुमान लगभग 2161 करोड़ रुपए है। ईडी की जांच से पता चला है कि कवासी लखमा शराब घोटाले के पीओसी से मासिक आधार पर बड़ी मात्रा में नकद रकम प्राप्त करते थे। 2019 से 2022 के बीच चले शराब घोटाले में ईडी की जांच से पता चला है कि पीओसी अवैध कमीशन के रूप में प्राप्त किया गया था और इसके लिए कई तरीके अपनाए गए थे।
ऐसे चली कमीशनखोरी
पार्ट-ए कमीशन के तहत सीएसएमसीएल यानि शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य निकाय द्वारा डिस्टिलर्स से खरीदी गई शराब के प्रत्येक केस के लिए रिश्वत ली गई। पार्ट-बी कच्ची शराब की बिक्री में बेहिसाब “कच्ची ऑफ -द- बुक” देशी शराब की बिक्री मामले में राज्य के खजाने में एक भी रुपया नहीं पहुंचा, और बिक्री की सारी आय सिंडिकेट ने जेब में डाल ली। अवैध शराब केवल राज्य द्वारा संचालित दुकानों से बेची गई। पार्ट-सी कमीशन के तहत कार्टेल बनाने और बाजार में निश्चित हिस्सेदारी रखने की अनुमति देने के लिए डिस्टिलर्स से रिश्वत ली गई।
लायसेंसियों से भी रिश्वत
ऐसे एफएल-10 ए लाइसेंस धारकों से भी कमीशन, लिया गया जिन्हें विदेशी शराब खंड में भी कमाई करने के लिए पेश किया गया था। इस मामले में करीब 205 करोड़ रुपयों की संपत्ति कुर्क करने का एक आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अभियोजन द्वारा शिकायत के साथ-साथ दो पूरक पीसी दायर किए गए हैं, जिस पर पीएमएलए कोर्ट रायपुर द्वारा पहले ही संज्ञान लिया जा चुका है। आगे की जांच जारी है।
लाख करे चतुराई रे
यह सारी जानकारियां ईडी ने अपने प्रेस नोट में साझा की हैं। हालांकि इसमें नगद और अन्य कीमती वस्तुओं की जानकारी नहीं है, लेकिन डिजिटल सबूत मिलने का जिक्र जरूर है। पूर्व से नामजद 5 आरोपी एजाज ढेबर, अनिल टुटेजा और बाकी के साथ कवासी लखमा और हरीश लखमा को भी आरोपी बनाए जाने की बात सामने आई है जो कवासी। यह कवासी लखमा और हरीश लखमा के राजनीतिक भविष्य के लिए दुखदाई साबित होगा। वहीं इन्हे आरोपी बनाए जाने से एक कहावत जरूर चरितार्थ होती दिख रही है कि जस करनी, तस करम गति, लाख करे चतुराई रे करम का लेख मिटे न रे भाई रे। कवासी लखमा भोले बनकर छोले खाते रहे, मंत्री रहने के दौरान अपने से वरिष्ठ नेताओं का छिछालेदारी करते रहे। सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से लगातार जीत हासिल करने से उनका गरूर इस कदर बढ़ गया था कि वे अपने सामने सभी को तुच्छ समझने लगे थे। उन्हें अपने मसीहा पर ही भरोसा था। चर्चा तो यह भी है कि शराब की अवैध कमाई का बड़ा हिस्सा इस मसीहा तक भी पहुंचता था। अब मसीहा की भी बारी करीब है। लखमा तो अपनी करनी की करम गति में पहुंच चुके हैं, और लोग भी लपेटे में आने वाले हैं।
नववर्ष पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर की जनता को दी सौगात
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति जताया आभार
- जगदलपुर विधानसभा के आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय भवनों के पहुंच मार्ग का होगा निर्माण
- 150 लाख की लागत से सड़क निर्माण यथाशीघ्र आरंभ होगा – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
- जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना प्रथम दायित्व – किरण देव
जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक किरण देव की सक्रियता के चलते नव वर्ष में जनता को सौगात देते हुए जगदलपुर विधानसभा के आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय भवन में पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों का लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति प्राप्त हुई है। आड़ावाल पुलिस आवासीय भवन में 1.250 किलोमीटर निर्माण कार्य लागत 74.15 लाख रूपये एवं परपा पुलिस आवासीय भवन में 1.250 किलोमीटर लागत 75.95 लाख रूपये, कुल 150 लाख रूपये की लागत से आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय कालोनी में सड़क निर्माण कार्य किया जायेगा। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान वहां की देवतुल्य जनता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी थी । जिस पर क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जनमानस की भावना को पूर्ण रूप देते हुये सड़क निर्माण कार्य 150 लाख रुपये की लागत से पूरा होगा और जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय कॉलोनी में सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग रही, जो आज विधायक श्री किरण देव के सक्रियता से पूरी हो रही है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और जनता को यह सौगात मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग की अनुरूप लगातार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी है। देवतुल्य जनता के मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है । हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है। नव वर्ष पर जगदलपुर क्षेत्र की जनता को एक सौगात प्राप्त हुई है जिसके लिए हम हमारे सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव का जगदलपुर विधानसभा की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं । वही आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय कॉलोनी के निवासियों ने 150 लाख रूपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्री किरण देव जी का सह्रदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
ओबीसी आरक्षण के मसले पर जगदलपुर में बंद बेअसर
- कांग्रेस के समर्थन के बावजूद बंद को आम जनता का नहीं मिला साथ
जगदलपुर बात बात पर बंद, चक्काजाम, हड़ताल को लेकर लोग उकता गए हैं।यही वजह है कि सोमवार को पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा आहूत बस्तर बंद को जन समर्थन नहीं मिला। जबकि कांग्रेस ने भी बंद को समर्थन दिया था।
नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण में कटौती को लेकर पिछड़ा वर्ग समाज ने सोमवार को बस्तर बंद का ऐलान किया था। इस बंद को बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का भी खुला समर्थन प्राप्त था। जगदलपुर में बंद का कोई खास असर नजर नहीं आया। दुकानें खुली रहीं। हालांकि बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पहले 12 बजे तक समर्थन देने की बात कही थी रात गहराने के साथ ही उसने अपना समर्थन वापस ले लिया। रोज रोज के बंद, चक्काजाम और हड़ताल से आम नागरिक, व्यापारी, दुकानों में काम करने वाले लोग, दिहाड़ी मजदूर सभी उकता चुके हैं। आज जगदलपुर में चर्चा रही कि यह बंद राजनीति से प्रेरित और प्रायोजित था। उधर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी समाज के नगर बंद को दिया पूर्ण समर्थन देने की बात कही थी। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों द्वारा अपनी मांगों को लेकर नगर बंद का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है। कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।मौर्य ने बताया पूर्ववर्ती सरकारों में ओबीसी समाज का आरक्षण 50 प्रतिशत था,लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार में हाल ही में जारी अधिसूचना के तहत यह आरक्षण नगण्य कर दिया गया है जो कि सरासर पिछड़ा वर्ग पर कुठाराघात है।
मसीही महिला समिति ने जरूरतमंदों को भेंट किए क्रिसमस गिफ्ट
जगदलपुर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिसकोपल लाल चर्च की महिला समिति द्वारा क्रिसमस गिफ्ट के रूप में मसीही समाज की गरीब अनाथ निशक्त विधवाओं बेसहारा बुज़ुर्गो महिला पुरुषो को क्रिसमस गिफ्ट के रूप में दिनचर्या में काम आनेवाली वस्तुएं भेंट की गईं।
लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि महिला समिति ने गिफ्ट के रुप में करीब तीन सौ लोगों को क्रिसमस एवं नए साल की खुशियों मे सम्मिलित कर बिशप डॉ. रेव्ह एस. सुना, पास्टर रेव्ह लारेंस दास चर्च संचालन समिति के प्रापर्टी चेयरमैन रत्नेश बेंजामिन लोकल प्रीचरो पास्टर मिशनरियों द्वारा सम्मानित किया गया। क्रिसमस की खुशियो मे गिफ्ट देना पुराने समय से चला आ रहा है। क्रिसमस का अर्थ गरीब दुखियो विधवा अनाथों को क्रिसमस की खुशियो मे शामिल करना ही प्रभु यीशु मसीह का संदेश है।
बेसहारा बुजुर्ग, अनाथ, निशक्तजन और कमजोर तबके के लोग गिफ्ट पाकर प्रफुल्लित नजर आए उनके चेहरों से खुशी झलक रही थी। इसके साथ साथ उन्हे महिला समिति द्वारा उन्हें स्नेह भोज भी दिया गया।साथ मिलकर सभी ने भोजन किया और नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ उनके स्वास्थ्य समृद्धि के लिए मंगल कामना की गई। इस अवसर पर लालचर्च महिला समिति की अध्यक्ष प्रवीणा पौलुस, सुषमा बाघ, वेरोनिका दानी, शिखा नादन, सुलभा चौधरी, उमेश्वरी सिंग, नैरिस विवेक आनंद, बीना जान, एलिस अग्रवाल, जस्मिनकांत, राधिका सलाम, दीपा दास, एवं सदस्याएं उपस्थित थीं।यह जानकारी लालचर्च मसीह समाज प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने दी।
ग्राम पंचायत कुरदी में बनेगा जिले का पहला महतारी सदन मुख्यमंत्रि विष्णुदेव साय द्वारा महतारी सदन की सौगात मिलने पर ग्राम कुरदी के ग्रामीणों ने जताया आभार
महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने
ग्राम पंचायत कुरदी में बनेगा जिले का पहला महतारी सदन
मुख्यमंत्रि विष्णुदेव साय द्वारा महतारी सदन की सौगात मिलने पर ग्राम कुरदी के ग्रामीणों ने जताया आभार
बालोद, 30 दिसम्बर 2024छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण कराया जा रहा है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुरदी में जिले का पहला महतारी सदन बनाया जाएगा। जिसकी सौगात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिनों बालोद जिले के राजाराव पठार में आयोजित कार्यक्रम में दी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में बनने जा रहे महतारी सदन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है।
बालोद जिले के ग्राम कुरदी की श्रीमती पोमीर साहू ने बताया कि उन्हें बेहद ही खुशी हो रही है कि उनके गांव में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। पहले हम महिलाओं को चर्चा, बैठक आदि के लिए यहाँ-वहाँ बैठना पड़ता था। उपयुक्त स्थान नही होने की वजह से हमें काफी समस्याएं भी आती थी। लेकिन हमारी इस समस्या को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोंचा, समझा और उसका हल निकालते हुए महतारी सदन की सौगात हम महिलाओं को दी है। इसके लिए हम सभी महिलाएं उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करती है।
गांव की बुजुर्ग महिला श्रीमती उषा किरण योगी ने बताया कि हम गांव की महिलाओं को आजीविका संबंधी कार्यों एवं कई प्रकार के बैठकों के लिए अन्य भवन या किसी के घर जाना पड़ता था। बैठक एवं गतिविधियों के लिए कोई निश्चित स्थान नही था। लेकिन अब महतारी सदन बनने से गांव की सभी महिलाओं के लिए एक अच्छा भवन मिल पाएगा। जहाँ हम महिलाएं आजीविका संबंधी गतिविधियां और बैठक आदि कर सकती हैं। महतारी सदन की सौगात हम महिलाओं को देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को हृदय से धन्यवाद। ग्राम पंचायत कुरदी के सरपंच संजय साहू ने अत्यंत ही हर्ष के साथ बताया की बालोद जिले का पहला महतारी सदन उनके ग्राम पंचायत कुरदी में बनने जा रहा है। यह सौगात ग्राम कुरदी की महिलाओं के लिए सौभाग्य की बात है। श्री संजय साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह आर्थिक संबल भी मिल रहा है। अब उन्होंने महतारी सदन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके सशक्तिकरण हेतु बड़ी सौगात दी है।
फिर जाग उठा सांसद महेश कश्यप का हिंदू हृदय
- विराट हिंदू सम्मेलन में 600 परिवारों को कराई गई मूल धर्म मे वापसी
- बस्तर सांसद महेश कश्यप व अन्य ने पैर धुलवाकर कराई घर वापसी
जगदलपुर सनातन धर्म की रक्षा के लिए शुरू से संघर्षरत रहे बस्तर सांसद महेश कश्यप का हिंदू हृदय फिर जाग उठा है। लोभ, लालच, बहकावे में आकर दूसरे धर्म अपना चुके हिंदुओं की घर वापसी की मुहिम से सांसद महेश कश्यप फिर जुट गए हैं।

जांजगीर चांपा जिले के सक्ती में सनातन हिंदू पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में रामबालक दास महाराज , साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, बस्तर सांसद महेश कश्यप व भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव ने 600 परिवारों के लोगो के पैर धुलवा कर और तिलक लगाकर उनकी मूल हिंदू धर्म में वापसी कराई।इस कार्यक्रम में बाबा रामबालक दास, बाबा रामरूप दास, बाबा अजय उपध्याय ने मौजूद लोगों को धर्म के प्रति प्रवचन के माध्यम से जागरूक किया।



