City Media - Page 638 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 638

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक

0
  •  बस्तर के सभी बीजेपी विधायक गए रायपुर

जगदलपुर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ भाजपा के नव निर्वाचित 54 विधायकों को आज सोमवार 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरिया कला पहुंचने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सभी विधायकों को सूचित कर दिया है।

बैठक में भाग लेने के लिए जगदलपुर के विधायक किरण देव, चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी समेत बस्तर संभाग के सभी नव निर्वाचित विधायक रायपुर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायकों की बैठक प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया बैठक लेंगे और मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा करेंगे। संभावना है कि इसके पहले इन तीनों नेताओं की मौजूदगी में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा विधायक दल के नेता का भी चयन कर लें। उसके बाद प्रदेश भाजपा के नेता इन केंद्रीय नेताओं के साथ राजभवन रवाना हो सकते हैं और राज्यपाल से भाजपा की सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध कर सकते हैं। संभावना है कि बहुत जल्द सरकार का गठन कर लिया जाएगा और नई सरकार का शपथ ग्रहण साइंस कॉलेज मैदान या फिर नया रायपुर के मैदान पर होने की संभावना है।

जगदलपुर की उम्मीद के ‘किरण’ ने जीत लिया सबका दिल

0
  •  विधायक किरण देव की सहजता के कायल हो गए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी
  • दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटानी भी थे साथ

जगदलपुर मैं आप लोगों के लिए विधायक नहीं, वही किरण हूं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का बेटा और सेवक बनकर काम करता रहूंगा। जगदलपुर के नव निर्वाचित भाजपा विधायक किरण देव की इन सहज, सरल और आत्मीयता भरी बातों ने भाजपाइयों के साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस के समर्थकों का भी दिल जीत लिया।

जगदलपुर के विधायक किरण देव और दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटानी सोमवार को अल सुबह रायपुर जाते समय जगदलपुर के पुराना बस स्टैंड में लोगों को देख अचानक रुक गए। वहां किरण देव के कुछ पुराने साथी, भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। परिचितों ने जैसे ही कहा – आइए विधायक जी, चाय लीजिए, किरण देव ने तुरंत जवाब दिया – अरे भाई आप सभी मेरे अपने हैं, आप लोगों की तरह मैं भी जगदलपुर का बेटा हूं। इस लिहाज से हम सभी आपस में भाई ही तो हुए न। जिस तरह एक नेक और कर्तव्य परायण बेटा अपने माता – पिता की सेवा करता है, ठीक उसी तरह मैं भी जगदलपुर और क्षेत्र के नागरिकों की सेवा करता रहूंगा। कर्तव्य पथ पर विधायक पद को कांटा नहीं बनने दूंगा, बल्कि इस पद और राजनीति को जनसेवा का साधन बनाकर काम करूंगा। अपने नए नवेले विधायक किरण देव की जुबान से झरती उम्मीद की किरण भरी बातों ने वहां मौजूद तमाम लोगों का दिल जीत लिया। विधायक की इन बातों से अभिभूत किरण देव के पुराने साथियों ने उन्हें गले से लगा लिया। श्री देव और श्री अटानी काफी देर तक वहां खड़े रहकर लोगों से बातचीत करते रहे। किरण देव ने बताया कि वे और चैतराम अटानी आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर जा रहे हैं। इस बीच उनके एक पुराने साथी ने कुरेदते हुए कहा कि आप तो मंत्री जरूर बनाए जाएंगे, इसका जवाब भी किरण देव ने अनूठे अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि चाहे कोई पद मिले या न मिले, लेकिन जनसेवा के पथ से कभी विचलित नहीं होऊंगा। जगदलपुर क्षेत्र के सहृदय जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे अपनी सेवा का मौका दिया है, उस विश्वास और भरोसे को मैं तनिक भी डिगने नहीं दूंगा।

चलूंगा वरिष्ठ नेताओं के पदचिन्हों पर

विधायक किरण देव ने कहा कि जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह बिना रुके, बिना थके मां भारत भारती की सेवा कर रहे हैं, उनके चरण चिन्हों पर चलते हुए पार्टी के संभाग प्रभारी एवं राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय और अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जगदलपुर क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित भाव से काम करता रहूंगा। दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि दंतेवाड़ा क्षेत्र के अधूरे सपने को पूरा करने का जो दायित्व मुझे वहां के मतदाताओं ने सौंपा है, उसे निभाने में मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा। दंतेवाड़ा के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से काफी अपेक्षाएं हैं, उन अपेक्षाओं को पूरा करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस दौरान वहां मौजूद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय और अन्य लोगों ने विधायकद्वय किरण देव एवं चैतराम अटामी को शुभकामनाएं देते हुए रायपुर के लिए रवाना किया।

जनादेश शिरोधार्य : दीपक बैज

0
  •  जनता के हक में लड़ाई जारी रखेंगे : पीसीसी चीफ
  • प्रदेश अध्यक्ष ने माना प्रदेशवासियों का आभार

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा है कि जनता का आदेश शिरोधार्य है। अब हम विपक्ष में बैठकर जनता के हक में लड़ाई लड़ेंगे।

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पूरे पांच साल तक कांग्रेस को भरपूर स्नेह दिया। चुनाव में भी हमें यथेष्ट स्नेह के साथ सशक्त विपक्ष भूमिका निभाने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की जनता ने सौंपी है। कांग्रेस यह जिम्मेदारी भी पूरी शक्ति और ऊर्जा के साथ निभाएगी। दीपक बैज ने कहा है कि हो सकता है जनसेवा में हमसे कोई चूक हुई होगी, भविष्य में ऐसी चूक की पुनरावृति अपनी ओर से नहीं होने देंगे। पीसीसी चीफ बैज ने कांग्रेस को सहयोग के लिए प्रदेश के चित्रकोट समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं, कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मिले कांग्रेस के कई नेता

0

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद बस्तर दीपक बैज के रायपुर स्थित निवास में सरायपाली के अनेक कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे। श्री बैज से मुलाकात करने पहुंचे नेताओं में रामनारायण आदित्य शहर अध्यक्ष सरायपाली, पुष्पेंद्र पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र सिदार भंवरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बलराम भोई छूईपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आदि शामिल थे। इन नेताओं ने सौजन्य मुलाकात कर पीसीसी चीफ बैज को उनका आकर्षक छायाचित्र भेंट किया।

 

गौ तस्करी करने वाले 5 आरोपी गिफ्तार

0
  • बालोद एसपी जितेन्द्र कुमार यादव के आदेश से गौ तस्करी पर हुई बड़ी कार्यवाही
  •  08 मवेषियों को कत्लखाना ले जाते 05 आरोपियों को थाना बालोद के द्वारा किया गया गिरफ्तार
  •  मवेशी परिवहन में प्रयुक्त वाहन पीकप बोलेरो वाहन को भी किया गया जप्त।

बालोद :- पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में जिले में गौ तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के आदेश पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर थाना बालोद क्षेत्र अंतगर्त लगातार जगह बदल- बदल कर एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि दिनांक 01.12.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सांकरा(करहीभदर) के पास एक पीकप वाहन क्रमांक ब्ळ05  7508 में क्रुरता पूर्वक मवेषियों को भरी जाकर कत्ल खाना ले जा रहा है कि सूचना पर थाना बालोद के उपनिरीक्षक नंदकिषोर सिन्हा के नेतृत्व में आरक्षक मनीष राजपुत, लवण सिंह राजपुत, विवके आनंदधीर, नागेष्वर साहू के द्वारा ग्राम सांकरा(क) जाकर घेराबंदी कर 05 आरोपियों व पीकप वाहन को पकड़कर चेकिंग करने पर 08 मवेषियों को कु्ररता पूर्वक पीकप में भरा मिला जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 579/2023 धारा 4, 6 छत्तीगढ़ कृषिक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11(घ) पशु कु्ररता अधिनियम का अपराध पंजीबद्व किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण के नामः-
01.डिकेश्वर  साहू पिता चुन्नु लाल साहू उम्र 27 साल ग्राम ओझागहन थाना सनौद जिला बालोद।
02.सेवक राम साहू पिता भगत राम साहू उम्र 30 साल ग्राम सांकरा(क) थाना व जिला बालोद।
03.राजू यादव पिता कोदन यादव उम्र 50 साल ग्राम सारागांव(लिलजा) थाना खरोरा जिला रायपुर।
04.अब्दूल शईद पिता अब्दूल अजीज उम्र 48 साल साकिन वार्ड क्र 13 पठानपुरा कुबा मस्जिद के पास मुर्तीजापुर थाना मुर्तीजापुर जिला अकोला(महाराष्ट्र)
05.मोहम्मद खान पिता रमजान खान उम्र 69 साल ग्राम मुजगहन थाना व जिला बालोद।
उक्त सभी आरोपीगणों को आज दिनांक 02.12.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जप्त पषु व वाहन की जानकारीः-
 .08 नग छोटे बड़े गाय बछड़ा कीमती करीबन 35000 रूपये
 . एक बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक 05 7508 कीमती 5,00,000 रूपये

संपूर्ण कायर्वाही में निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक नंदकिषोर सिन्हा, आरक्षक मनीष राजपुत, लवणसिंह राजपुत, विवके आनंदधीर, भागीरती उईके, नागेष्वर साहू एवं थाना बालोद के संपूर्ण स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डीबी ग्रुप के द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर

0

दल्लीराजहरा :- नगर के रक्तविरो द्वारा बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्तदान किया गया आज के शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ शैबाल जाना जी डॉक्टर अमित तिवारी जी आरोग्य अस्पताल डॉक्टर मंजीता ठाकुर जी ज्योति अस्पताल के अतिथ्य में संपन्न किया गया साहू समाज के अध्यक्ष युवराज साहू रेखु साहू अंजू साहू भी उपस्थित थे | शहीद अस्पताल के डाक्टर जाना जी ने अपने उद्बोधन में बताया शहर में जब ब्लड बैंक नही था तो बहार से आए मरीज को रक्त के लिए बहुत भटकना पड़ता था बहुत लोग रक्त को बेचा करते थे 8 साल पहले दीपक साहू ने डीबी ग्रुप का निर्माण कर अपने शहर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों का पूरा सहयोग किया निशुल्क रक्तदान को बढ़ावा दिया गया आज बहुत आसानी से रक्त मिल जाता है इसके पीछे डीबी ग्रुप के सभी सदस्य मेहनत लगन से मानव सेवा कर रहे है नगर के आम जन से अनुरोध है आप सभी रक्तदान करे डॉक्टर मंजीता ठाकुर जी ने बताया रक्तदान करना लाभकारी होता है हर 3 माह में नियमित रक्तदान करने से रक्त पतला रहता है शरीर स्वस्थ रहता है गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है संस्था के संस्थाप अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया शहर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए समय समय पर शिविर के मध्यम से रक्तदान कराया जाता है साथ ही रक्तदान के लिए रक्तविरो को जागरूक किया जाता है अज्ञानता के कारण आज भी लोग रक्तदान से वंचित है अभी भी सही जानकारी ना होने के कारण रक्तदान से दूर रहते है मानव सेवा ही माधव सेवा है हम सभी को मिल कर रक्तदान करना चाहिए इससे हमे स्वयं को लाभ होता है|


डीबी महिला टीम नारीशक्ति रक्तविर्णगणा पार्वती सूर्यवंशी शिवानी मानिकपुरी रेणुका साहू ममता मानकर रंजना साहू अनिता साहू रंजिता गुप्ता ने रक्तदान कर महिलाओ को ऊर्जा प्रदान किए महिला टीम के मध्यम से अपने शहर के महिलाओ बेटियो को प्रोत्साहित किया जा रहा है रक्तदान के लिए महिला टीम की अध्यक्ष ममता मानकर ने बताया गर्भाशय कैंसर मुक्त भारत अभियान के तहत बेटी बहन मां को बचाने हेतु बेसिक जानकारी दिया जा रहा है जिससे गर्भाशय कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचाओ कैसे करना है हमारी महिला टीम के द्वारा शिविर के मध्यम से जागरूक किया जाता है कार्यकर्म को सफल करने हेतु नगर के रक्तविरो एवम डीबी स्टार महिला डीबी टीम का योगदान सरहनिया है ब्लड बैंक स्टॉप नेहा साहू निकिता सूरज आदि का सहयोग मिला संस्था को विगत 8 वर्ष हो गया है अभी तक 6 हजार से भी ज्यादा रक्तदान किया जा चुका है संस्था के कार्य को देख कर दो नेशनल अवार्ड 16 राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है संस्था के मध्यम से रक्तदान व जागरूकता अभियान चलाया जाता है |

टीसीएस रुरल आईटी क्वीज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उदित प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया परचम।

0
  • छत्तीसगढ़ से थे अकेले प्रतिभागी 30 नवंबर को बेंगलुरु में संपन्न टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज रूरल आईटी क्वीज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के छात्र उदित प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का परचम लहरा दिया । तीन स्तरों में संपन्न इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहले राज्य स्तर पर फिर रीजनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद, 30 नवंबर को बेंगलुरु में संपन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उदित प्रताप सिंह ने आठ राज्यों के प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टाटा कंपनी की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उदित प्रताप सिंह को 100000 नगद पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता पूरे देश के सभी राज्यों से 350 जिलों के 5.5 लाख छात्रों के बीच संपन्न हुई है। प्रदेश का नाम रोशन करने वाले उदित प्रताप सिंह की प्रारंभिक शिक्षा डीएव्ही स्कूल राजहरा से एवं सेकेंडरी एजुकेशन बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई में हो रही है। उदित प्रताप सिंह भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस में कार्यरत सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह एवं श्रीमती संध्या सिंह चंदेल उच्च वर्ग शिक्षिका मिडिल स्कूल बेलोदा के सुपुत्र है ।उदित प्रताप सिंह के बड़े भाई आदित्य प्रताप सिंह हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में अध्यनरत है।जिन्होंने वर्ष 2020 की क्लेट परीक्षा में छत्तीसगढ़ में 26वीं रैंक लाकर शहर का नाम रोशन किया था।
    इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हवाई यात्रा समेत समस्त इंतजाम टीसीएस द्वारा ही किया गया था । बेंगलुरु में प्रतियोगिता के दौरान उदित प्रताप सिंह का उत्साहवर्धन व गाइड लाइन के लिए बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के शिक्षक आशीष गुप्ता उनके साथ मौजूद रहे । उदित प्रताप सिंह की इस शानदार सफलता पर स्कूल के प्राचार्य शिक्षक परिवार जनों, माता-पिता के इष्ट मित्रों ने गर्व महसूस करते हुए हर्ष व्यक्त किया एवं बधाइयां प्रेषित की है ।

बड़े तुंगाली जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़

0
  •  नक्सली कैंप किया ध्वस्त, वर्दी और हथियार बरामद

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है। सुरक्षा बलों के हौसले के सामने नक्सली ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और जंगलों की ओर भाग निकले। सुरक्षा बलों ने मौके पर नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया और वहां से हथियार, दैनिक उपयोग की चीजें, पटाखे, वर्दी एवं अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ की यह घटना शुक्रवार को बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र स्थित बड़े तुंगाली के जंगलों में हुई। माओवादी संगठन की भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम शंकर, एसीएम राजेश एवं अन्य 20- 25 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी आधार पर डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 4थी वाहिनी के कैंप दरभा की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। टीम को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की। सुरक्षा बल नक्सलियों पर भारी पड़ गया और नक्सली भाग खड़े हुए। इसके बाद बड़े़ तुंगाली जंगल में स्थित माओवादियों के कैंप को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार दोपहर को बड़े तुंगाली के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की यह घटना हुई। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़़कर भागे खड़े हुए। माओवादी कैंप से तीर धनुष, टेंट के लिए रखी गई पॉलीथिन, दवाइयां, माओवादी वर्दी, पोच, पटाखे एवं दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए। साथ ही जवानों ने माओवादी के कैंप को ध्वस्त कर दिया।

आज छग से बंध जाएगा भाजपा का बोरिया बिस्तर: जावेद

0
  • धरे रह जाएंगे सारे एग्जिट पोल, पर 75 पार करके रहेगी कांग्रेस : जावेद खान
  • राज्य में लगातार बढ़ा है कांग्रेस का वोट प्रतिशत

जगदलपुर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता जावेद खान ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में एकबार फिर से कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। जावेद ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़िया सरकार को फिर से चुनने का जो संकल्प लिया था, उसे जनता ने ईव्हीएम में कैद कर दिया है। 3 दिसंबर को जब ईव्हीएम खुलेंगे और मतगणना होगी, तब दो बातें सामने आएंगी। पहली भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी और दूसरा कांग्रेस 75 पार करके नया इतिहास रचेगी। 3 दिसंबर 2023 का दिन छत्तीसगढ़ से भाजपा के बोरिया बिस्तर बंधने का दिन साबित होगा।
यहां जारी एक बयान में वरिष्ठ युकां नेता जावेद खान ने कहा है कि जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसान, छत्तीसगढ़ के नौजवान और छत्तीसगढ़ की पहचान के लिए कार्य किया है, उसे छत्तीसगढ़ की जनता ने हाथों- हाथ लिया है। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में एकबार फिर से भूपेश है तो भरोसा है के नारे के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी को असंवैधानिक करार दे रही है। जनता का कहना है कि जिस तरह से भाजपा ने ईडी, सीबीआई, और केंद्रीय एजेंसियों को ढाल बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को बदनाम करने और लोगों की आंखों में धूल झोंक कर अपनी सरकार बनाने की नाकाम कोशिशें की, वो किसी से छिपी नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार के दो प्रमुख नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा सम्हाल रखा था, परंतु भूपेश सरकार को जरा भी हिलाने में ये दोनों नेता नाकाम साबित हुए हैं। इस बात पर मुहर यहां के मतदाता लगा चुके हैं और मतगणना के बाद इसकी पुष्टि हो जाएगी। जावेद खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वोट प्रतिशत और कांग्रेस की सीटें बढ़ती चली गई हैं। वहीं प्रत्येक विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें कम हुई हैं।यदि हम 2003 की बात करें भाजपा को 50 सीटें और 39.26 प्रतिशत वोट मिले थे।वहीं कांग्रेस 37 सीटों के साथ 36.71 प्रतिशत वोट पाने में कामयाब हुई थी। 2008 के चुनाव में कांग्रेस ने 38 सीटों के साथ 1.92 प्रतिशत की वोट प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 38.63 प्रतिशत वोट अपने पाले में की थी। उसी तरह 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 1.7 प्रतिशत वोटों की बढ़ोत्तरी करते हुए 39 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को एक सीट गंवानी पड़ी थी। 2018 के चुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत में भारी गिरावट आई थी। तब 8.04 प्रतिशत वोटों की गिरावट के साथ भाजपा 33 प्रतिशत वोट ही हासिल कर पाई थी और पूरी भाजपा 15 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। वहीं कांग्रेस 2.71 प्रतिशत वोटों की वृद्धि एवं 43 प्रतिशत वोटों के साथ 68 सीटें जीतकर सरकार बनाने में सफल रही थी। इस बार भी 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा कांग्रेस पर और बढ़ा है, जिसका परिणाम यह होगा कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़कर 50 प्रतिशत के आसपास आएगा और कांग्रेस 75 से ज्यादा सीटें लाकर फिर से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में कामयाब होगी। सारे एक्जिट पोल धरे के धरे रह जाएंगे और बस्तर, सरगुजा में भाजपा का फिर से सूपड़ा साफ होगा।

धान खरीदी देखी डीएम ने

0

जगदलपुर बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 में धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं और धान खरीदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर विजय दयाराम के. पल्ली, करंजी और बडांजी धान खरीदी केंद्र पहुंचे। इस दौरान एसडीएम लोहंडीगुड़ा एम चंद्रा, खाद्य विभाग के घनश्याम राठौर, डीएमओ नान ध्रुव, सहकारिता विभाग के रजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS