बालोद, 07 अप्रैल 2026 आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री योगेश्वर कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 06 अप्रैल 2026 को थाना कंवर क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी लीलाराम गंधर्व एवं थाना
रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी खोमिन बाई के पास से कुल 45 नग पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 8.10 लीटर देशी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत अजमानतीय प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचन में लिया गया है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती समिघा पांडे, आबकारी उप निरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाऊ द्वारा की गई। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री राकेश देशमुख एवं वाहन चालक श्री हरीश कुमार का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।क्रमांक/22/ठाकुर
ग्राम पंचायत धुर्वाटोला में संजय बैंस के मुख्यातिथि में लाखों रूपये के विकास कार्य का भूमिपूजन हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अंजू कोसमा जी विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य आशा आर्य विशेष अतिथि योगेंद्र सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा धरती मां की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया अतिथियों के स्वागत पश्चात ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के आश्रित ग्राम कारिया टोला के मंगल भवन परिसर पर डोम सेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन 20 लाख रुपए की लागत का भूमिपूजन किया गयाl
ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर अतिथियों मंगल भवन में भूमिपूजन हुआ कार्यक्रम के इसी कड़ी में ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के आश्रित ग्राम शिकारी टोला में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय का भूमिपूजन किया कार्यक्रम की गति को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत धुर्वा टोला में माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण दस लाख रुपए का भूमिपूजन अतिथियों के द्वारा किया ग्रामवासी अपने गांव की विकास की गति को देखकर बहुत ही गदगद थे सभा को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती अंजू कोसमा ने कहा ने कहा कि भैया संजय बैंस ने अपनेे उद्बोधन में कहे थे कि ग्राम के विकास में कमी नहीं होने देंगे वास्तव में ये बात सच साबित हो रहा लाखों का विकास कार्य का आज भूमिपूजन हुआ मै और मेरे पूरा पंचायत परिवार आभार व्यक्त करते है भविष्य में भी आप हमे ऐसा ही सहयोग और मार्गदर्शन करते रहेंगे कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैंस ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य है जो ग्राम पंचायत धुर्वाटोला के विकास के साक्षी के साथ सहभागिता निभा पा रहा हु मैने पहले भी कहा था और अभी भी कह रहा हु गांव की विकास में हरसंभव हमारा सहयोग रहेगा विकास की गति और तेज किया जाएगा शिकारी टोला से कारिया टोला मार्ग के लिए 1 करोड़ की राशि आपके ग्राम पंचायत के लिए स्वीकृति प्रदान हुआ ये बड़ा विकास आपको जल्द देखने को मिलेगा लाखों के विकास कार्य बहुत जल्द आपके गांव में प्रारंभ होगा कार्यक्रम का आभार जनपद सदस्य आशा आर्य ने किया इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा के पार्षद बसंत जैन कुसुमकसा के जनप्रतिनिधि संतोष जैन पुष्पजीत बैंस कमलकांत साहू शुंभ राम कोसमा उपसरपंच सदा राम ठाकुर ग्राम पटेल धुर्वाटोला उदे राम मंडावी ग्राम पटेल शिकारी टोला राम कुमार देशमुख जी पुनीत राम धनकर संतु नेताम संतु भंडारी कार्तिक भंडारी टीकम गावरे सहित ग्राम पंचायत के सभी पंच रोजगार सहायक दुर्गा कम्प्यूटर आपरेटर मधु माशिया सहित गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे l
आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी मंडल डौण्डी के द्वारा सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत डौण्डी के प्रांगण में भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से बनाया गया। जिसमें कार्यकर्ता सुबह से अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाया गया। सुबह 10 बजे सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत डौण्डी में एकत्रित होकर सर्वप्रथम भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर फूल माला एवं दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के द्वारा 47 वें स्थापना दिवस पर केक काटकर खुशी जाहिर की गई ।उसके पश्चात भाजपा मंडल डौण्डी के कार्यक्रम प्रभारी के रूप में राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा के द्वारा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की विषय पर संक्षिप्त में उद्बोधन दिया गया ।
उसके पश्चात जिला के पदाधिकारी श्री मनीष झा जिला सह कोषाध्यक्ष भाजपा के द्वारा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के अवसर पर मार्गदर्शन दिया गया। एवं बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उसके पश्चात स्थापना दिवस के उपलक्ष पर किसानों का सम्मान श्रीफल एवं गमछा पहनाकर एवं तिलक वंदन कर किया गया ।उसके पश्चात मंडल अध्यक्ष डॉ रुपेश नायक जी के द्वारा कार्यकर्ताओं को 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा बताए गए दिशा निर्देश पर पर गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान के तहत प्रभारी को दिशा निर्देश दिया गया । एवं 7 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक बूथ स्तर तक एवं शक्ति केंद्र स्तर गांव गांव में जाकर सरकार की सभी योजनाओंको बताना एवं सरकार की योजनाओं से प्राप्त लाभार्थियों से मिलना एवं सरकार की योजनाओं को बताना और अंतिम अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने के बारे में बताया गया।
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिला मंत्री भाजपा सोमेश सोरी डौण्डी मंडल के उपाध्यक्ष जगत यादव जी, राजेंद्र जैन जी, श्रीमती चंद्रलेखा पायला जी एवं मंडल के महामंत्री हिंसाराम साहू जी ,महावीर ठाकुर जी एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहंतीन चौरका जी ,उपाध्यक्ष संजीव मानकर जी, पार्षद हितेंद्र धनकर, अमेरिका ठाकुर ,रेखा चौहान ,भुनेश्वरी कुंभकार, सुशील अमला ,अनिल निर्मलकर एवं जनपद सदस्य रत्ना हिरवानी साधना सोरी आशा जैन रोहित भास्कर एवं ईश्वर चक्रधारी, निलेश जायसवाल, लक्ष्मण चक्रधारी मंडल के मोर्चा के सभी अध्यक्ष मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
06-04-2026सोमवार भाजपा कार्यालय जुंगेरा, बालोदकार्यकर्ताओं के लगातार परिश्रम से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है : चेमन देशमुख
भाजपा जिला कार्यालय बालोद में ध्वजारोहण कर मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस,व गोष्ठी विचार का कार्यक्रम किया गया जिला,मोर्चा,मंडल के पदाधिकारीयों ने स्थापना दिवस पर इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।
बालोद भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने 47वें स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की। 6 से 12 अप्रैल तक आयोजित इन कार्यक्रमों की कड़ी में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने भाजपा कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा, पवनसाहू, विरेन्द्र साहू, राकेश छोटू यादव, जितेंद्र साहू,ने भाजपा के पितृ पुरूषों के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर,नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
चेमन देशमुख ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला संगठन-सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएँ और भारत को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इस लक्ष्य को अर्जित करेंगे। लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं के लगातार कठोर परिश्रम एवं हमारे पितृ पुरूषों के त्याग से संभव हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि उनके समर्पण और नेतृत्व के कारण ही पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनी है और छत्तीसगढ़ लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारा देश निरंतर प्रगति और विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के समापन के साथ ही विकास की गति और तीव्र करेगी। विकसित छत्तीसगढ़ की शुरुआत हो चुकी है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ ही भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है, जिसके लिए पार्टी निरंतर प्रतिबद्ध है। पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस न केवल पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति पुनः समर्पित होने का संकल्प दिवस भी है। आज के दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभर में सेवा और समर्पण के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन की सेवा में जुटे है। जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा यह दिन केवल एक संगठन की स्थापना नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और विचारधारा की महान यात्रा का प्रतीक है।भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर हुई। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” केवल नारा नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने का संकल्प है।मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम छुए हैं और आज विश्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।भाजपा सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण का संगठन है—जहाँ हर कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत हैजिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू ने कार्यकर्तााओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कठोर परिश्रमी, निष्ठावान होता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। पवन सोनबरसा,टिनेशवर बघेल,हरीश कटझरे, निशा योगी, प्रेम साहू, अकबर तिगाला, गुलशन साहू, रोहित साहू, ने भी स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने इस कार्यक्रम में आए सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस गोष्ठी विचार कार्यक्रम, विनोद जैन,कमल पनपालिया, मोपेन्द्र साहू, संतोष कौशिक, दुर्जन साहू,रविन्द्र टेमरिया, भुवनेश्वरी चंद्राकर, संतोष चंद्राकार, कल्याण सोनवानी, पंकज चौधरी, अभिन्न यादव, फिरोज कुरैशी, टिक्कू यादव,रेवा राम सिंन्हा, दिनेश मेश्राम उपस्थित रहे।कमल पनपालिया जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद
बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतरा के पास नैकुरा पुलिया के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम डोकला निवासी ट्रैक्टर चालक योगेश्वर साहू (32 वर्ष) और उसके साथी देवेंद्र पाड़े (30 वर्ष) ट्रैक्टर में झटका तार और पोल लेकर बालोद जिले के फागुनदहा गांव की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान जगतरा गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया, जिससे दोनों युवक नीचे गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री ललित जैन और लितेस नामदेव ने सेक्टर 9 अस्पताल में रक्तदान किया। यह कार्यक्रम पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण पेश किया ।इस अवसर पर ललित जैन और लितेस नामदेव ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की और कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है जिससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।
चोरी के मोटर सायकल अलग अलग कलपूर्जो के रूप में बरामद। 3. पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला मानपुर अं0 चौकी श्रीमान वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में व श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं.चौकी श्रीमान डी.सी. पटेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव थाना खड़गांव के नेतृत्व में खड़गांव पुलिस द्वारा चोरी के मामले का खुलासा करते हुये आरोपींयों को किया गिरफ्तार।
दिनांक 04.04.2026 को आवेदक रमेश कुमार मांझी द्वारा उसके डेढ साला मृतक सुबेसिंह के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एएम 9901 के चोरी हो जाने केे संबंध में रिपोर्ट लिखाया रिपोर्ट बाद चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात करने पर सूचना मिला की शेरपार के कुछ लोग मोटर सायकल के पार्ट्स बेचने के लिये घुम रहे हैं कि सूचना तस्दीक हेतु संदेही निखिल भुआर्य, अजय कुमार, गुलशन बघेल, सोनू उर्फ मुकुल विश्वकर्मा निवासी नयापारा शेरपार को प्रकरण में चोरी हुये माल मशरूका के संबंध मे पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने-अपने मेमोरेण्डम कथन में बताये कि दिनांक 31.03.2026 के प्रातः शादी कार्यक्रम में रानाटोला जा रहे थे तो बिटेझर डोगरी मोड के पास सडक पर मोटर सायकल रखा था जिसको निखिल और अजय ने बेचने की नियत से चोरी कर वहा से हटा कर जंगल में गढ्ढा मे छिपा दिये और एक दिन बाद दिनांक 01.04.2026 की रात्रि में निखिल, अजय, गुलशन, साथ मिलकर मोटर सायकल को लुड़काते हुये शेरपार लाये मिस्त्री मुकुल को बोले कि मोटर सायकल को बेचना हैं तब सभी का आपस मे बात हुआ कि खडी मोटर सायकल बेचेगें तो पकडा जायेगें बोलकर मिस्त्री मुकुल विश्वकर्मा को मोटर सायकल का पुर्जा / पार्ट्स को अलग अलग करवाये और बेचने की फिराक मे घुम रहे थे l
बताये चोरी किये मोटर सायकल के पार्ट्स को निखिल भुआर्य के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपीगणों से जप्त किया गया जो मोटर सायकल के कलपुर्जे अलग अलग भाग में मिले तथा आरोपीगणों द्वारा घटना कारित करने मेें प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एडी 1550 सीबी साईन होण्डा मोटर सायकल को आरोपी निखिल भुआर्य के कब्जे से जप्त कर आरोपीगणों निखिल भुआर्य, अजय कुमार, गुलशन बघेल, मुकुल विश्वकर्मा का कृत्य अपराध धारा 303(2),), 238, 3(5) बी.एन.एस. का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर आज दिनांक 01.04.2026 के क्रमशः 15ः20, 15ः30, 15ः40, 15ः50 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया जाकर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिसमें थाना खड़गावं पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।
दिनांक 03-04-2026दिन – शुक्रवार भाजपा जिला कार्यालय बालोद,जुंगेरा। भारतीय जनता पार्टी – स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रेल 2026 को अपनी स्थापना के 46 वर्ष पूर्ण कर लेगी, इस दिन पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मनाएगी।6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भाजपा का गढन हुआ था।इस अवसर पर देश भर में जिला, मंडल, बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी भाजपा के प्रथम अध्यक्ष थे, भाजपा इस मौके पर एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम (जैसे गांव चलो, बस्ती चलो अभियान) आयोजित करेगी।
इसी क्रम में जिला स्तरीय योजना एवं तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय, बालोद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रमुख रूप सेश्रीमती संध्या परगनिहा (प्रभारी, भाजपा जिला बालोद),चेमन देशमुख (जिला अध्यक्ष, भाजपा बालोद),पवन साहू (पूर्व जिला अध्यक्ष),अभिषेक शुक्ला (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य),श्रीमती तारणी चंद्राकर (जिला पंचायत अध्यक्ष, बालोद),प्रीतम साहू (पूर्व विधायक, संजारी बालोद),लिखराम साहू (वरिष्ठ भाजपा नेता),राकेश छोटू यादव (जिला महामंत्री),सौरभ लुनिया (जिला महामंत्री),अश्वनी यादव (संयोजक, स्थापना दिवस कार्यक्रम टोली),ठाकुरराम चंद्राकर, कौशल साहू , टिनेश्वर बघेल , मनीष झा (सह संयोजक)तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में स्थापना दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी कार्यक्रमों के सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।भारतीय जनता पार्टी संगठन से राष्ट्र निर्माण की ओरकमल पनपालिया जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कुसुमकसा स्थित NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजर्रा के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे में 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक भूपेंद्र ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था और गुजर्रा निवासी राजेश चुरेंद्र के यहां हाईवे ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, वह रात के समय गुजरा से अपने घर भैंसबोड़ लौट रहा था। जैसे ही वह गुजरा से मुख्य मार्ग NH-930 पर पहुंचा, तभी बालोद की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया
जिससे आक्रोश और भी बढ़ गया है।सूचना मिलते ही कोतवाली थाना बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि गुजरा के पास लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई, स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपायों की मांग की है।
बालोद, 2026 — बालाजी उत्सव समिति द्वारा हनुमान जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा इस वर्ष भी धूमधाम से संपन्न हुई। विगत 25 वर्षों से निरंतर आयोजित इस यात्रा में इस बार सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा न्यू मार्केट से प्रारंभ होकर गुप्ता चौक पेट्रोल पंप जैन भवन चौक श्रमवीर चौक बस स्टैंड चौक से होकर वापस न्यू मार्केट में समाप्त हुई जहाँ भजनों, झांकियों और भगवा ध्वजों के साथ भक्तों ने “जय श्री राम” के जयकारे लगाए। आयोजकों ने बताया कि रजत जयंती के अवसर पर इस बार विशेष प्रसाद वितरण का इंतजाम किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा — “समाज को एकजुट करना और युवा पीढ़ी में संस्कार जगाना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।”
पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई, लोगों ने इसे आस्था और एकता का प्रतीक बताया। शोभा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाममुकेश खस राजजे सिंहअमन पिपरे अन्नू पिपरे राज बघेल तीरथ पिपरे सूरज चंदेल अमित खस अमरजीत पिपरे शुभम पिपरे बिट्टू कनौजिया अरविंद पिपरे देवा पिपरे नंदू खसवा शक्तिमान संजू तामेर विनोद,नरेंद्र साहिल पिपरे राजिंदर पंडा राजू चिकवा मुन्ना, राहुल एवं चीकवा समाज से महिला पुरुष बच्चे सहित सैकड़ो लोग शामिल हुएl