City Media - Page 1471 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1471

पहले दिन ही दिखा बस हड़ताल का व्यापक असर, प्रायवेट गाड़ियों में करना पड़ा सफर

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस ऑपरेटरों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दिया है जिसके कारण पूरे राज्य में इसका व्यापक असर देखने को मिला तो वहीं जरुरतमंद यात्रियों को मुंह मांगी कीमत पर सफर करना मजबूरी हो गई। प्रायवेट छोटे वाहनों के एजेंटों ने जमकर चांदी काटी।

छत्तीसगढ़ बस ऑपरेटरों द्वारा अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जिसके कारण बस्तर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।सुबह से ही बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। इन सबके बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहरी क्षेत्रों से आए बसों को भी स्थानीय संगठन द्वारा रोक लिया गया जिसके बाद यात्रियों को टैक्सी में अपनी सफर करने जेब ढ़िली करनी पड़ी। इस संदर्भ में झारखंड के यात्रियों ने बताया कि वह लोग किसी कार्य से बस्तर आए थे किंतु उनके बसों को रोक दिया गया जिसके कारण उन्हें प्रायवेट गाड़ियों में सफर करना पड़ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एक योग्य प्रशासक ईमानदारी से काम करे तो आमजन की तकलीफ काफ़ी हद तक दूर कर सकता है

0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय से 55km आगे भोपालपट्टनम नाम की जगह है। वहाँ से 16km अंदर भद्रकाली मार्ग पर एक छोटा सा गाँव है नरोनापल्ली। कल उस गाँव में गया था और उस गाँव के बसने की कहानी सुना जो शायद हमारे देश का इकलौता मामला होगा कि किसी गाँव का नाम उस गाँव को बसाने वाले तत्कालीन कलेक्टर के नाम पर पड़ा।

आज से करीब 64 साल पहले की बात है जब बस्तर जिले में ही बीजापुर भी आता था तब बीजापुर शहर से भी करीब 75 km दूर इंद्रावती नदी के उस पार बाढ़ की वजह से आदिवासियों का घर हर साल बह जाता था। उस वक्त बस्तर में कलेक्टर थे आर पी नरोन्हा।

1957 में उन्होंने बस्तर मुख्यालय से 200km जीप से सफर किया कच्चे रास्ते पर, फिर 20 km बैलगाड़ी से सफर कर के इंद्रावती नदी के किनारे पहुँचे थे और वहाँ बसे लोगों को नदी से दूर बसने में सरकारी मदद दिलाया। कुल 16 परिवारों को सुरक्षित जगह पर 10 एकड़ प्रति परिवार के हिसाब से जमीन दिया ताकी वो खेती कर के जीवनयापन कर सके। गाँव वालों ने बताया कि हर परिवार को खेती के लिए बैल और खेती के उपकरण जैसे कि हल, फावड़ा, कुदाल, खुरपा, हँसिया आदि भी सरकारी खर्चे से दिलवाया। उन गाँव वालों ने अपने गाँव का नाम ही कलेक्टर के नाम पर नरोनापल्ली रख लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

वो 16 परिवार का गाँव अब 40 परिवार का है और गाँव वालों ने ये भी बताया कि उनके पूर्वजों ने गाँव बसने के कुछ साल बाद खेती का औजार बनाने और समय पर धार देने के लिए एक लोहार परिवार को भी लाकर अपने गाँव में बसाया था। और उसके जीवनयापन के लिए भी 5 एकड़ जमीन की भी व्यवस्था किये। उसके बच्चे भी आज उस गाँव में लोहार का काम करते हैं।

अच्छा लगा उस गाँव जाकर और प्रणाम है ऐसी सोच वाले कलेक्टर को |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जनता की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष विकास चोपड़ा के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा भाजपा महिला मोर्चा और शहर मंडल का धरना प्रदर्शन

0

जनता की समस्याओं को लेकर बालोद नगर पालिका के खिलाफ भाजपा शहर मंडल व उनकी महिला मोर्चा की टीम के द्वारा आंदोलन की शुरवात कल धरना प्रदर्शन से करेगी शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में कल भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अपनी महिला मोर्चा के साथ शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिनमें 15 सूत्री मांग रखी गई इसको लेकर कल एक आंदोलन के रूप में उतर रही है |

शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि आने वाले दिनों में इन मांगों को लेकर करबद्ध तरीके से हम आंदोलन करेंगे हम इसकी शुरुआत कल धरना प्रदर्शन से कर रहे हैं इसके बाद भी अगर इन 15 मांगों पर विचार कर कुछ उचित कदम नहीं उठाया गया तो हम नगर पालिका के अध्यक्ष एवं प्रशासन को जगाने के लिए और जनता के हित में काम करने के लिए सारे वह प्रदर्शन करेंगे जिन से जनता को लाभ हो सके |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पनपालिया ने बताया कि बालोद में साफ पानी की समस्या हो, प्रधानमंत्री आवास में राज्य के पैसे देने का मामला हो ,चाहे बाजार के विस्थापन की मामला हो ऐसे अनेक मामले को लेकर हम कल आंदोलन कर रहे हैं और नगर पालिका अध्यक्ष ने जो कांग्रेस सरकार के दम पर जो बातें की थी कि मैं इस्तीफा दे दूंगा हम उन्हे याद दिला रहे हैं कि आज आपको बैठे 7 साल हो गए और कांग्रेस की सरकार को बैठे आज लगभग 3 साल हो गए आपने इस शहर की जो दुर्दशा की है अब आप पद में रहने के काबिल नहीं है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

महिला मोर्चा की अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा शहर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को जनता के हित में खड़े रहने के लिए और उस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने की अपील की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सांसद और महापौर के हाथों छात्राओं को मिली सायकल और किताबें

0

जगदलपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यिक विद्यालय क्रमांक-दो में सांसद दीपक बैज व महापौर सफिरा साहू के हाथों कक्षा नवमीं की 60 छात्राओं को सायकल और पाठ्यपुस्तक वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, राजेन्द्र नगर वार्ड पार्षद कमलेश पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प कला एवं विज्ञान के अन्तर्गत बनाए गए प्रोजेक्ट कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसकी प्रशंसा अतिथियों द्वारा की गई।

साथ ही शाला की साफ सफाई की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भरद्वाज, यशवर्धन राव, कमलेश पाठक, अम्मा जी राव, बी ललिता राव, सुभम यदु, रोजविन दास, श्वेता बघेल, संजय एवँ समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कौर एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र देवांगन प्रधान अध्यापक द्वारा किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वार्ड क्रमांक-16 में पार्षद निधि से हो रहे बोर खनन कार्य का भूमिपूजन किया गया

0

निकाय क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-16 में पार्षद निधि से हो रहे बोर खनन कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी और वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर जी ने कार्यस्थल पर पहुँच कर किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि वार्डवासी बहुत समय से बोर खनन किये जाने की मांग कर रहे थे, वार्ड पार्षद की निधि से वार्ड में बोर खनन किया गया। जिससे आगामी दिनों में वार्डवासियों को सुलभता से पेयजल उपलब्ध हो पायेगा।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश सरकार अन्नदताओं को खाद उपलब्ध कराने में असमर्थ :- केदार कश्यप

0

पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी व किसानों ने सहकारी समिति भानपुरी में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

भानपुरी /- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी व किसानों ने सहकारी समिति भानपुरी में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कश्यप केदार जी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितेषी होने का ढोंग रचना बंद करें और अन्नदताओ को खाद आपूर्ति करने सुनिश्चित करें। पूरे प्रदेश की सहकारी समितियों में खाद की भंडारण व आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान है प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है, विवश किसान बिचौलियों से खाद को दोगुने दाम पर खरीदने को मजबूर है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कश्यप जी ने कहा की प्रदेश सरकार बड़ी चतुराई से खाद्य भंडारण व आपूर्ति में उदासीन रवैया बनाई हुई है जिससे किसानों की उपज कम हो और मैं लेम्प्स में धान की खरीदी कम होगी। बस्तर क्षेत्र के केसरपाल, मुंडागांव व अन्य सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया, पोटास खाद्य नहीं होने से कृषि कार्य को छोड़कर किसान सहकारी समिति दफ्तरों के दिनों दिन चक्कर काटने मजबूर है। यूरिया और डीएपी की मात्रा मांग के अनुसार क्षेत्र को नहीं मिलने से परेशानी हो रही है किसान भाई खेती के इस सीजन में परेशान ना हो इसलिए राज्य सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, संतोष बघेल, निर्देश दीवान, विजय तिवारी, प्रवीण सांखला, उमाकांत कश्यप, भूषण गुप्ता, खुलेश्वर कश्यप, राजेश सागर, असगर खान, अशोक राव, बुधुराम बघेल, सीजर दीवान, भाजपा, भाजयुमो पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

खबर का असर – नर्स की संदेहास्पद मौत को लेकर माता-पिता की मांग पर प्रशासन ने पुनः पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया

0

विवाहित पुत्री की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता ने जिलाधीश से लगाई थी गुहार

बेटी को न्याय दिलाने माता कलिंदरी बाई साहू – पिता पूरनलाल साहू न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे

बालोद – विवाहित पुत्री गामीन्ता साहू की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे इसके लिए उन्होंने जिलाधीश से भी गुहार लगाई थी | माता-पिता ने अपनी पुत्री को इंसाफ दिलाने शव जलाया नहीं बल्कि दफनाया था ताकि शव का पुनः पोस्टमार्टम किया जा सके,  उन्हें पूरा संदेह है कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर हत्या की गई है |

घटना 20 मई की है, हॉस्पिटल से गामीन्ता साहू ड्यूटी करके घर लौटी और अचानक 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में ह्रदयघात को कारण बताया गया था जबकि परिजनों का मानना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है | मृतका की मां कलेन्द्री साहू ने बताया कि उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ड्यूटी से लौटने के बाद उससे मारपीट की गई है, जिससे बेटी की मौत हो गई। मेरी बेटी का शव देखी हूं,पैर का पायल और कान का झुमका गिरा हुआ था। परिजनों ने यह भी बताया कि गामीन्ता साहू की मौत के बाद उसका मोबाइल भी फॉर्मेट कर दिया गया था ताकि किसी को कोई जानकारी न मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

ग्राम भीमाटोला थाना डौंडी निवासी गामिन्ता साहू का विवाह हीरालाल साहू पिता टी कुमार साहू निवासी मुड़खुसरा थाना सुरेगाँव के साथ 2016 में हुआ था | विवाह के 3-4 माह बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे थे | यहाँ तक कि मृतिका के पति हीरालाल साहू का किसी अन्य महिला के साथ नाजायज सम्बन्ध था जिसकी जानकारी के पश्चात् सामजिक बैठक रखी गई थी और यहाँ तक कि मृतिका के पति ने भी इस बात को स्वीकार किया था और भविष्य में अवैध सम्बन्ध समाप्त करने का वचन भी दिया था किन्तु उसके बाद भी मृतिका के पति नहीं बदले और मृतिका के साथ मारपीट लगातार जारी रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जे सी आई परिवार द्वारा रेलवे कॉलोनी रोड़ वार्ड क्रमांक 26 में वृक्षारोपण किया गया

0

जे सी आई परिवार द्वारा आज 12/7/21 रथ दूज के दिन रेलवे कॉलोनी रोड़ वार्ड क्रमांक 26 में वृक्षारोपण किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी, राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष शांतिलाल जी जैन,अनाज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष शंकरलाल जी कुकरेजा ,नगर पुलिस अधीक्षक, अलीम खान ,वरिष्ठ समाज सेवी भारत लाल आहूजा,मोहनलाल छाजेड़,झूमरलाल छाजेड़, आर.पी.एफ से आर के मिश्रा , वार्डपार्षद श्रीमती टी,ज्योति जी,वार्डपार्षद सूरज विभार , बौद्ध समाज के अध्यक्ष अनिल खोब्रागड़े

जी,हमारे मार्गदर्शक सुमित मूंदडा,गगन जैन ने वृक्षारोपण कर इस वृक्षारोपण महोत्व को सफल बनाया साथ ही हमारे जेसी साथी सतीश काम्बले,राजु सोनी,संजय छाजेड़,,जगराम उपाध्याय,क्रांति जैन,संदीप गोगड़,,अमन जग्गी,सतीश लोढ़ा, अजय जैन,अमित कुकरेजा, कृष्ण मोहन,बृजलाल महतो,गोपेश गुप्ता,आलोक जैन,अशीष लालवानी,सुभाष जैन, अर्पित जैन,सन्तोष चोपड़ा,किशोर कराडे,दिनेश कवाड़,आकाश जैन, जॉनी वर्गीस की उपस्थित रहे एवं नगर के गणमान्य श्री राजू कुकरेजा जी,मार्तण्ड सिंग जी,राणे सिंह जी ,रोशन कुकरेजा जी भूपेंद्र डहरवाल जी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर यू.उदय किरण के समक्ष 02 महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, बालाजी राव सोमावार, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला बल, डीआरजी, छसबल, आईटीबीपी, बीएसएफ द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सली संगठन की विचारधारा से मोह भंग होने एवं नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन यापन करने माओवादी संगठन को छोड़कर 02 महिला नक्सली सदस्यों ने आज दिनांक-12.07.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष बिना हथियार आत्म समर्पण किये है। उक्त दोनों महिला नक्सलियों द्वारा करीबन 09ः00 बजे पुलिस अधीक्षक नारायणपुर से संपर्क कर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई, तत्काल उन्हे पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने हेतु बताया गया।

आत्मसर्पित करने वाले नक्सलियों की सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र-
01- नमनी मण्डावी पिता स्व.सुकमन मण्डावी उम्र 22 वर्ष, निवासी गोबेल (पंचायत थुलथुली) थाना ओरछा जिला नारायणपुर (आदेरबेड़ा पंचायत अंतर्गत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य)ः- आत्मसमर्पित नक्सली कमाण्डर सुमित्रा साहू एवं आदेरबेड़ा मिलिषिया कमाण्डर सामू ने वर्ष 2014-15 में नमनी मण्डावी को आदेरबेड़ा पंचायत अंतर्गत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किये और भरमार बंदूक दिये। तब से आदेरबेड़ा मिलिषिया संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी।

02- बत्ती उसेण्डी पिता भीरू उसेण्डी उम्र 20 वर्ष निवासी कोकटापारा मुंगाड़ी (पंचायत थुलथुली) थाना ओरछा जिला नारायणपुर (आदेरबेड़ा पंचायत अंतर्गत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य)ः- आत्मसमर्पित नक्सली कमाण्डर सुमित्रा साहू एवं आदेरबेड़ा मिलिषिया कमाण्डर सामू ने वर्ष 2014-15 में बत्ती उसेण्डी को आदेरबेड़ा पंचायत अंतर्गत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किये और भरमार बंदूक दिये। तब से मिलिषिया संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी।

उक्त आत्मसर्पित नक्सली सदस्य संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव मे अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ व उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य एवं पोस्टर पाम्पलेट चिपकाना, ग्रामीणो को नक्सली मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना देना, बाजारो से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, नक्सलियो के अस्थायी कैम्प मे संतरी डियूटी करना, गांव के चारो ओर दिन के समय पेट्रोलिंग करने जैसे कार्य कर संगठन में सक्रिय कार्य कर रहे थे। नक्सली संगठन की विचारधारा से मोह भंग होने एवं नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन यापन करने श्री यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किये है।

ःः आत्मसर्पित नक्सलियों को विवरण:

क्र. नाम पता पद/धारित हथियार समर्पित हथियार घोषित ईनाम फोटो
01 बत्ती उसेण्डी पिता भीरू उसेण्डी उम्र 20 वर्ष निवासी कोकटापारा मुंगाड़ी (पंचायत थुलथुली) थाना ओरछा जिला नारायणपुर
(आदेरबेड़ा पंचायत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य) – –

02 नमनी मण्डावी पिता स्व. सुकमन मण्डावी उम्र 22 वर्ष, निवासी गोबेल (पंचायत थुलथुली) थाना ओरछा जिला नारायणपुर

(आदेरबेड़ा पंचायत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य)   -   -

तीन वार्डों की महिलाएं, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा को नवीन अंग्रेज़ी शराब दुकान के स्थानांतरण के सम्बंध में सौंपेंगी ज्ञापन

0

जगदलपुर

शहर से लगे लोकमान्य तिलक वार्ड कंगोली, डोंगरी पारा में नया अंग्रेजी शराब दुकान एक हफ्ते पहले स्थानांतरित हो चुका है, जिसका विरोध वार्ड वासी द्वारा पूर्व से ही किया जा रहा था।

इस संबंध में महिलाओं एवं वार्डवासियों का कहना है कि हमने भविष्य में होने वाले समस्या को लेकर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल को दिनांक 22/3/21, 26/3/21, 03/04/21, 15/04/21, एवं नगर निगम महापौर सफिरा साहू को शराब दुकान खुलने से पूर्व दिनांक 03/04/21 को ज्ञापन दिया गया।

यही नही, दिनांक 05/04/21 को अनुविभागीय अधिकारी को सूचना देते हुए 06/04/21को अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया, जो कि लगातार 3 दिन तक चला, चौथे दिन पुलिस प्रशासन के द्वारा कोविड संक्रमण बहुत बढ़ रहा है ऐसा कहते हुए कुछ दिनों के लिए अनशन बंद करने को कहा गया, जिसके बाद हम सभी महिलाओं द्वारा अनशन को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया, तत्पश्चात बजरंग दल बस्तर ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और कलेक्टर को 15/04/21 को महिलाओं के सम्मान में समर्थन देते हुए शराब दुकान के संबंध में ज्ञापन दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भविष्य में होने वाली जिन समस्याओं को लेकर वार्ड की महिलाओं ने ज्ञापन सौपा था वह समस्याएं अब बढ़ती दिख रही है। महिलाओं का घरों से निकालना मुश्किल हो रहा है, सड़कों से गुजरने वाले शराबी महिलाओं से छेड़छाड़, गुजरते वक्त गाली गलौज करना, एवं महिलाओं से शराबियों द्वारा शराब दुकान का पता पूछा जा रहा है। और एलआईसी रोड गणेश चौक से डोंगरी पारा, गीदम रोड बाईपास पल्ली नाका तक किसी भी प्रकार की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे सड़को में शराबखोरी, हमारे घरों के सामने शराबखोरी, मंदिर परिसर में शराबखोरी, तालाब सड़क खेतो में शराबी शराब पीकर बोतल तोड़ कर फेक रहे है जिससे आए दिन मवेशी एवं वार्ड वासी गंभीर रूप से घायल हो रहे है।

इन महिलाओं का कहना है कि 1-2 दिन पूर्व कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगो के द्वारा शराब पीकर धारदार हथियार लिए गाली गलौज करते वार्ड के सड़को में घूम फिर रहे थे। जिससे वार्ड के लोग भयभीत है। हमारे जनप्रतिनिधि वार्ड के पार्षद दयाराम कश्यप, निगम अध्यक्ष कविता साहू, निगम महापौर साफिरा साहू द्वारा भी कहा गया कि उक्त स्थान शराब दुकान के लिए अनुकूल नहीं है, भविष्य में भयावह स्थिति हो सकती है, इसलिए हम उच्च स्तरीय बात कर दुकान नहीं खुलने का भी भरोसा दिया था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

💥 इस संबंध में महिलाओं द्वारा दिये गए विचार:

अविनाश सिंह गौतम ( जिला संयोजक बजरंग दल ) – बजरंगदल सदैव समाज की भलाई और धर्म के कार्य मे आगे रहा है और सदैव रहेगा। वार्ड 37 में अंग्रेजी शराब दुकान खुलने के बाद से कुछ आसामाजिक तत्वों का आना जाना बढ़ गया है। शराबी रोड़ के किनारे बैठक कर शराब पीते हैं और गन्दी गंदी गालियां देते हैं और माहौल भी डर का बना हुआ है, जिस पर वार्ड 37 की महिलाओं माताओं बहनों के साथ बजरंगदल कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी रहेगा। शराब भट्टी के आसपास अंधेरा बहुत है और सुरक्षा भी शून्य है। कल को यदि वहाँ कोई घटना घट जाती है या महिलाओं को कोई समस्या आती है तो उसकी पूरी जवाब दारी जिला प्रशासन की होगी।

अलका तिवारी (पतंजलि योग समिति) – वार्ड की महिलाओं एवं समस्त ग्रामीणों के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन के बाद भी शराब दुकान खोल दिया गया, जो कि निंदनीय है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने मामले में कहा की जगदलपुर शहर से शराब दूकान बहार करना स्वागत योग्य कदम है, जबकि इसी मांग को लेकर मैंने 9 दिनों का आमरण किया और जनहित में भाजपा शासित सरकार में पुलिस ने मेरे ऊपर गंभीर धारा लगाकर एफ आई आर तक किये किन्तु, एक रहवासी जगह से शराब दूकान निकाल के दूसरे रहवासी की जगह में शराब दूकान शिफ्ट करना आबकारी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही है। जबकि नियमानुसार किसी भी सरकारी शराब दुकाने खोलने हेतु वाहा के इलाको में ढिढोरा पीट पीट कर आसपास के लोगो को सूचना दिया जाता है। कोई विरोध ना रहने पर ही ऐसी दुकानो संचालन किया जाता है। बावजूद विभाग का ऐसा कोई कदम नहीं उठाना और विवादित जगह पर जबरन आम जनता की अनदेखी कर शराब दूकान का संचालन करना आम जनता के मांगो को पैर तले कुचलने का काम कांग्रेस सरकार में किया जा रहा है, जिसका परिणाम आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वार्ड की जनता सबक सिखाएगी।

क्रमशः…

वार्ड में विरोध के बाद भी विभाग द्वारा शराब दुकान का संचालन से वहाँ के आसपास का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चूका गन्दगी हो रही है, लोग नशे में महिलाओ के साथ गाली गलौच कर जा रहे है और तो और आसपास में ही बैठकर शराब पी के मारपीट तक हो रहे है कोई देखने वाला नहीं कोई संभालने वाला नहीं, पूरी तरह से कानूनी ​​व्यवस्था भी चरमरा सी गई है।

जल्द ही जिला प्रशासन इस गंभीर विषय पर विचार करें वरना वार्ड वासियों के साथ ताला जड़ने, एवं शराब खरीदने आये लोगो को जबरन भगाने की कार्य करने से भी पीछे नहीं हटेगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी।

रोहन कुमार घोष (बजरंग दल जगदलपुर प्रखंड सह संयोजक ) – जिस वजह से महिलाएं ही अपने आप को सुरक्षित महसूस ना करे या महिलाएं ही सुरक्षित ना रहे, उस कार्य को प्रशासन को करने से पूर्व सोच विचार करना चाहिए। बजरंग दल का पूरा समर्थन महिलाओं के साथ है।

MOST POPULAR

HOT NEWS