बस्तर. जगदलपुर अनुसूचित जाति जनजाति ऑल इंडिया परिसंघ के अध्यक्ष सतीश वानखेडे उपाध्यक्ष मनीष गढ़पाले अनुसूचित जाति के अध्यक्ष विक्रम लहरें के द्वारा महारा समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर रैली का स्वागत किया और कार्यक्रम में शिरकत किया |
कांकेर में हुई बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक 31 करोड़ 60 लाख रूपये के 763 विकास कार्यों का अनुमोदन
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आज जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में आयोजित की गई, मुख्यअतिथि उधोग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कवासी लखमा जी एवं अध्यक्षता लखेस्वर बघेल जी के द्वारा जिसमें 31 करोड़ 60 लाख रूपये के 763 विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया, इनमें बस्तर जिले के 251, कोण्डागांव के 155, कांकेर के 147, नारायणपुर के 39, दंतेवाड़ा के 41, बीजापुर के 79 और सुकमा जिले के 51 विकास कार्य शामिल हैं |

शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने तथा बस्तर संभाग के गायता, मांझी, पुजारी,बाजा, मोहरिया, इत्यादि के लिए बजट में मानदेय का प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री बघेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्कूलों में अध्यन्नरत विद्यार्थियों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अभियान चलाने तथा अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने और देवगुड़ी को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया |

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों को सक्रिय करते हुए रूरल इंडस्ट्री पार्क के रूप में विकसित किया जावे उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत छोटे-बड़े सभी कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये, जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाया जावे तथा देवगुड़ी निर्माण की नियमितरूप से मॉनिटरिंग की जाय देवगुड़ी निर्माण के लिए किये गये कार्यों की लखमा द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा किया गया |
बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा कि विकास कार्यों के लिए प्राधिकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा नियमितरूप से समीक्षा किया जा रहा है | प्राधिकरण के सदस्य इसके दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने सुझाव अवश्य रखें तथा अपने क्षेत्र में जो भी विकास कार्य संचालित हो रहें है, उन पर विशेष ध्यान दें उनके द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्रों का निराकरण नियमानुसार करने के लिए निर्देशित किया गया | बैठक में विशेष कनिष्ठ चयन बोर्ड बस्तर संभाग द्वारा कर्मचारी भर्ती की समीक्षा की गई तथा सत्यापन कार्य शीघ्रता से करने कहा गया एनएमडीएम द्वारा प्रस्तावित सुपर स्पेशयलिटी अस्तपाल निर्माण की समीक्षा में सबंधित जिम्मेदार अधिकारी की बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये गृह निर्माण मण्डल द्वारा विकासखण्ड मुख्यालय में शासकीय आवास निर्माण में प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया, जहॉ आवास निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उसे हैण्डओव्हर कर कर्मचारियों को आबंटित करने के निर्देश दिये गये दंतेवाड़ा क्षेत्र में एनएमडीसी के लालपानी से प्रभावित ग्रामों के लिए संचालित नरेली, धुरली जल प्रदाय योजना में प्रगति की भी समीक्षा किया गया बस्तर संभाग के सभी जिलों में सांस्कृतिक धरोहरों एवं आदिवासी संस्कृति के अभिलेखीकरण पर चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि यह कार्य प्रगति पर है |
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के निर्माण में प्रगति, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रां में आजिवीका आधारित कार्यों को बढ़ाने, वनोपज एवं कृषि उपज आधारित प्रसंस्करण ईकाई की स्थापना, अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के भूमि पर ट््यूबवेल खनन एवं चैनलिंक फेंसिंग कार्य, अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों के असाध्य नलकूपों में उर्जीकरण, शहीद वीर नारायणसिंह स्वावलंबन योजना अंतर्गत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, वर्ष 2021-22 में जिलावार अनुशंसित निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृत इत्यादि की विस्तृत समीक्षा किया गया |
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक को संबोधित करते हुए सांसद कांकेर मोहन मण्डावी ने कहा कि एकमत होकर विकास कार्यों को बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वितव किया जावे, गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित की जाय तथा कार्यों को तेजी से पूरा किया जाये |
बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम एवं विक्रमशाह मण्डावी ने कहा कि जो भी दायित्व सौंपे गये हैं, उसका भलिभांति निर्वहन करते हुए निर्माण कार्यों को पूरा किया जावें |
संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी एवं रेखचन्द जैन ने भी निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने को कहा विधायक अंतागढ़ अनूप नाग एवं विधायक नारायणपुर चन्दन कश्यप द्वारा भी अपने विचार रखे गये कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुये हैं, उनका पालन किया जायेगा |
ग्राम पंचायत कुलगाँव (नंदीग्राम)में मंत्री एवं विधायकगण ने गौठान का निरीक्षण किया निरीक्षण करने के पश्चात सभी जगहों पर घूम घूमकर सभी कार्यो उल्लेख कर काम करने वाले भाई बहनों से रूबरू होकर उनकी काम की सराहना की मंत्री जी हाथ करघा चलाकर उतसाहित किया और उनका मनोबल बढ़ाया और मुर्गी पालन,बकरी पालन,गोबर विक्रय के बारे में विस्तृत जानकारी दी |
बैठक में कांकेर सांसद मोहन मंडावी, संसदीय सचिव द्वय शीशुपाल शोरी एवं रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम एवं विक्रमशाह मण्डावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा, विधायक अंतागढ़ अनुप नाग, सातो जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, प्राधिकरण के मनोनीत सदस्य, नीना रावतिया, अंतु राम, बीरेश ठाकुर,कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर कांकेर चंदन कुमार, कलेक्टर दंतेवाड़ा दीपक सोनी, कलेक्टर बस्तर श्री रजत बंसल, कलेक्टर कोण्डागांव पुष्पेन्द्र मीणा सहित संभाग स्तरीय अधिकारी मौजूद थे |
आसना जंगल में जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गये जुआरियों पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के तहत् अपराध नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में शहर से लगे आसपास क्षेत्रों में जुआ खेलने वाले जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। जिस पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित किया गया।
दिनांक 12.03.2022 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आसना जंगल में कुछ व्यक्तियों द्वारा तास के 52 पत्तों से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली में टीम तैयार कर, तत्काल घटनास्थल पहुंचा जहां पर कुछ व्यक्तियो द्वारा रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी रोहित पानीग्राही, गजेन्द्र बघेल, लिंगेश ठाकुर, राजूनाग, गुप्तेश्वर सागर एवं नविन पवन से मौके पर नगदी रकम 7400/-रूपये, 06 नग मोटर सायकल व 52 पत्ते जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-89/2022 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर, जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

नाम आरोपीः-
- रोहित पानीग्राही पिता सुखनंद पानीग्राही उम्र 24 साल निवासी आसना जगदलपुर ।
- गजेन्द्र बघेल पिता सुभाष बघेल उम्र 34 साल निवासी तामाकोनी जगदलपुर ।
- लिंगेश्वर ठाकुर उर्फ गोलू पिता रूपसिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी बोरपदर जगदलपुर ।
- राजू नाग पिता रामसिंग नाग उम्र 35 साल निवासी ईतवारी बाजार इंदिरावार्ड जगदलपुर।
- गुप्तेश्वर सागर पिता गंगाधर सागर उम्र 36 साल निवासी रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर ।
- नवीन पवन पिता सोनसाय पवन उम्र 37 साल निवासी मेटगुड़ा शर्मा गली जगदलपुर।
बरामद-
नगदी रकम 7400/-रूपये, व 52 पत्ते व
1. C G 17 k T 3478 स्पेल्नण्डर
- C G 17 K C 5510 हिरो डिलक्स।
3. C G .17.K R .2036 होण्डा स्पेल्नण्डर - D L 35 j.5329 स्पेल्नण्डर।
5. C G .17.E 7193 हिरो स्पेल्नण्डर प्लस - C G .17.B .0566 हिरो स्पेल्नण्डर गाड़ियां जब्त।
मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
निरीक्षक एमन साहू, उनि. नाविक, सउनि0 नरहरि वैष्णव, प्र.आर. पुनित शुक्ला, बबलू ठाकुर, आर. रवि सरदर, भुपेन्द्र नेताम, रवि ठाकुर, युवराज एवं गौतम सिन्हा।
बस्तर में पुलिस परिवार को राहत पहुंचाने की दिशा में बढ़े कांग्रेस की भूपेश सरकार के कदम–अनवर खान
🟪 राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री ने पुलिस परिवार के सदस्यों की मांगों को पूरा कर उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई.
🟪 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पुलिस परिवार के सदस्यों से वेतन भत्ते बेहतर करने का वादा किया था जिसे निःशर्त पूरा किया गया.
🟪 जेन कहेन तेन करेन….
🟪 छत्तीसगढ़ की लगभग 3.5 करोड़ जनता ने अब सहर्ष स्वीकार किया और कहा
🟪 बेशक भूपेश है तो भरोसा है….
🟪 जिला महामंत्री अनवर खान में बस्तर पुलिस परिवार के सदस्यों की तरफ से राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री का किया ह्रदय की गहराइयों से आभार.
छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पुलिस परिवार के सहायक आरक्षकों के वेतन भत्तों को एक समान करने की मांग को बजट में शामिल कर पूरा करने का वादा निभाया जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान ने राज्य शासन के निर्णय का स्वागत करते हुए इस निर्णायक कदम की सराहना की, खान ने आगे बताया कि राज्य के मुखिया ने बस्तर संभाग में कार्यरत सहायक आरक्षको को वेतन भत्तों और पदोन्नति का लाभ देने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स नाम से नवीन कैडर के गठन की घोषणा की शासन के इस घोषणा से पुलिस परिवार ने राहत की सांस ली, दरअसल वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पुलिस परिवार के सदस्यों से वेतन भत्ते बेहतर करने का जो वादा किया था उसे पूरा कर सरकार ने अपना वादा निभाया, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ₹65 करोड़ की राशि का प्रविधान किया गया है इसके साथ ही नक्सल मोर्चे पर संघर्ष कर रहे जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कांग्रेस की भूपेश सरकार कटिबद्ध है, श्री खान ने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थानों को इंटरनेट सुविधा से लैस के साथ सीसीटीवी भी लगाया जाएगा राज्य शासन ने सहायक आरक्षकों सहित शासकीय सेवकों के ज्वलन्त मांगों पर चिंतन मनन कर उसे त्वरित निराकरण करने का कार्य किया जो सराहनीय व स्वागतयोग्य और जिसके लिए कांग्रेस की भूपेश सरकार कृतसंकल्पित है।
मस्त रहो मस्ती में …
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी मिशन 2023 के लिए बस्तर में सक्रिय हैं। वे लगातार यहां का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती हैं लेकिन यहां आलम यह है कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी जिन स्थानीय नेताओं की है, वे ही प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर उत्साहित नहीं हैं तो सामान्य कार्यकर्ता कितना उत्साहित हो सकता है? डी. पुरन्देश्वरी 14 मार्च को तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर आ रहीं है।
वे 14 मार्च से 17 मार्च तक प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान डी. पुरंदेश्वरी बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और बस्तर जिले में प्रवास करेंगी। पुरंदेश्वरी के बस्तर आगमन को लेकर भाजपा की बैठक में प्रदेश महामंत्री किरण देव बोलते रहे। लेकिन उनके बगल में बैठे प्रदेश मंत्री श्रीनिवास मद्दी मिर्ची सेठ मोबाइल में मशगूल दिखे। मिर्ची सेठ भाजपा के शासन काल में सत्ता के राजनीतिक पद का भरपूर आनंद ले चुके हैं और अब संघर्ष काल में भी अपनी मस्ती में मस्त हैं। यह झांकी तो यही बता रही है कि पुरंदेश्वरी के दौरे की तैयारी की बैठक को वे कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। यदि भाजपा के किसी साधारण कार्यकर्ता ने ऐसी ही गंभीरता दिखाई होती तो उस पर अनुशासन का हंटर पड़ गया होता। पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ की राजनीति में हंटर वाली के नाम से चर्चित हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ आती हैं तो अच्छा लगता है। वह यहां आकर बड़े-बड़े भाजपा नेताओं को उनकी औकात दिखा जाती हैं तब पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कहते हैं कि भूपेश बघेल हंटर वाली से डर गए। अब भूपेश बघेल हंटर वाली से डरते हैं या नहीं डरते हैं या कितना डरते हैं, यह अलग बात है लेकिन भाजपा के बस्तरिया नेता हंटर वाली के लिए कितने संवेदनशील हैं, यह बस्तर में चर्चा का विषय बन गया है। यदि अपनी ही प्रदेश प्रभारी के बस्तर दौरे के मद्देनजर होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी तक का ऐसा व्यवहार सामने आएगा तो आम कार्यकर्ता तक आखिर क्या पैगाम जाएगा?
अवैध शराब बिक्री करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को चौंकी कंवर थाना गुरुर पुलिस ने किया गिरफ्तार चौंकी कंवर थाना गुरुर पुलिस की कार्यवाही शराब जप्त कर की गई कार्यवाही आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम |

बालोद–आज दिनांक – 12/03/22 को चौकी – कंवर थाना – गुरूर द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी – ब्यास नारायण साहू पिता स्व : लखन लाल साहू उम्र – 22 वर्ष पता-धनेली थाना – गुरूर जिला – बालोद को ग्राम गंगोरीपार अटल चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर धारा – 34 (1) (ख)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुऐ 1.एक नीला रंग के बेग में देशी प्लेन मदिरा 19 पवा प्रत्येक मै 180 ml भरी हुई कुल शराब 3. 420 ml कीमती 1520 रू, 2. शराब बिक्री रकम – 400 रू, 3. मो.सा. बजाज कंपनी V-15 क्रमांक CG-05AD-2804 कीमती लगभग 40,000 रू कुल – 41920 रू, जप्त कर की गई कार्यवाही।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

एक दिवसीय राष्टीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, राष्ट्रीय मानवाधिकार व अपराध नियंत्रण ब्यूरो की उपस्थिति भी हुई दर्ज
जगदलपुर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से शनिवार को निराकृत किये गये. उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों को निराकृत किये गये.

न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किये जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा आज भी स्वयं राजनांदगांव एवं बालोद जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत की स्वयं समीक्षा कर पक्षकारों तथा बार एवं न्यायाधीशगणों से चर्चा की गई.
आयोजित “नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य सुलह द्वारा विवादों के समाधान हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित सभी न्यायाधीशगण की कुल 07 खण्डपीठ एवं परिवार न्यायालय की 01 खण्डपीठ स्थायी लोक अदालत की 01 खण्डपीठ श्रम न्यायालय की 01 खण्डपीठ सहित कुल 10 खण्डपीठों तथा बस्तर जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों के कुल 14 खण्डपीठों का गठन किया गया है. उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत हेतु गठित समस्त 24 खण्डपीठों में प्रकरणों के निराकरण हेतु सुलहकर्ता सदस्यों के रूप में सामाजिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी की गई.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता बृज ने यह भी बताया कि आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल रखे गये लंबित 663 प्रकरणों में से 02 आपराधिक प्रकरण 18 श्रम संबंधी प्रकरण, 37 स्पेशल सिटिंग के अन्तर्गत प्रकरण, 08 ट्रैफिक चालान के प्रकरण 03 जनोपयोगी सेवा से संबंधित प्रकरण एवं 121 राजस्व प्रकरण इस प्रकार कुल 189 लंबित प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया.
इसी प्रकार सभी प्रमुख बैंकों, बीएसएनएल विभाग, नगरनिगम (जल प्रदाय शाखा) एवं राजस्व विभाग द्वारा रखे गये कुल 1327 प्रकरणों में से बैंकों के 28 प्रकरणों में रूपये 9,20,610 /- तथा राजस्व विभाग के 05 प्रकरणों इस प्रकार कुल 33 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का अंतिम निराकरण किया गया.
उक्त संबंध में विदित हो कि दिनांक 12/03/2022 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह समझौता के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न न्यायालयों से कुल 80,000/- मामलों का निराकरण हो चुका हैं तथा शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत की समाप्ति तक का 1,20,000/- से अधिक प्रकरणों का निराकरण हुआ.
इसी क्रम में तोकापाल तहसील न्यायालय में पीठासीन अधिकारी व तहसीलदार जॉली जेम्स व राष्ट्रीय मानवाधिकार व अपराध नियंत्रण ब्यूरो नई दिल्ली के बस्तर संभाग इकाई के संभागीय अध्यक्ष जगमोहन सोनी व संभागीय मीडिया प्रभारी रवि राज पटनायक की उपस्थिति में 10 प्रकरणों का निराकरण किया गया.
पर्यावरण बचाने मधोता के वन प्रबंधन समिति ने उठाया ठोस कदम
जब जल जंगल जमीन बचाने की बात आती है तो ग्रामीणों द्वारा ठोस कदम उठाया ही जाता है ऐसे ही मामला देखने को मिला |
ग्राम पंचायत मधोता में पर्यावरण बचाने के लिए वन प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति का मुख्य उद्देश्य जंगल में हो रहे अवैध कटाई को बचाना जंगल को हरा-भरा रखने और जीवन दायिनी नदियों की रक्षा के लिए ग्रामीणों ने साथ मिलकर एक रोल प्लान तैयार किया है। जिसके तहत ग्राम के महत्वपूर्ण जीवन दायिनी नदियों के तट पर पौधा रोपण कर जलवायु एवं वनस्पति जलावरण क्षमता को बढ़ाया जा सके। टीमवर्क में आम नागरिकों के बीच जागरूकता उत्पन्न कर वनों के अति दोहन को रोकने, प्राकृतिक एवं मानव जनित घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा वन क्षेत्रों में अवैध रूप से कब्जा किये जमीन एवं पत्थर को समिति द्वारा जप्त किया जाएगा एवं उसे ग्राम के हित कार्यों में लगाया जाएगा |

जंगल में बहुत से जीव जंतु हैं प्राकृतिक संपदा है जंगल में दुर्लभ बारह सिंगा हिरण भालू एवं सूअर ) को बचाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु समिति के लोग वर्षों से बारी-बारी जंगल की चौकीदारी करके जंगल को बचाने का अथक प्रयास कर रहें थे ।किंतु कुछ ग्रामीणों का सहयोग सही नहीं मिल पाया इस वजह से वर्तमान में चौकीदार नियुक्त किया गया है जिसका मानदेय ग्रामवासी प्रतिमाह चंदा करके देते है। समिति का सबसे बड़ा संघर्ष जंगल काटकर खेती बनाने वालों से है कुछ स्वार्थी लोग जंगल को काटकर खेत बना रहें है पिछले कई वर्षों से यह खेल चल रहा है, समिति वाले लगातार इनको हटाने का प्रयास कर थे , किंतु अतिक्रमण जारी रहा इसी प्रयास में दिनांक 12/03/2022 को ठोस कदम उठाते हुए वन प्रबंधन समिति एवं वन रक्षकों के संयुक्त तत्वाधान में अतिक्रमण करने वालों को हटाकर उक्त स्थान पर सागौन पेड़ का पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया है।
ब्रह्मलीन दादा बलिराम जी कश्यप पुण्यतिथि एवं जयंती की स्मृति मे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का सातवां दिन संपन्न
श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का हुआ समापन
भानपुरी….. (फरसागुडा) मे ब्रह्मलीन दादा बलीराम कश्यप स्मृति मे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का सातवां दिन परीक्षित मोक्ष तुलसी वर्षा शोभा यात्रा गीता पाठ हवन पूजन सतधरा स्थान पूर्णा आहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ मासतिथि नवमी कथा पाठ के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन हुआ।
ब्रम्हलीन दादा बलीराम कश्यप पुण्यतिथि एवं जयंती की स्मृति मे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को किया गया जो आज शुक्रवार को समापन हुआ।
पंडित तोरण महाराज शर्मा कुरना कांकेर वाले भानपुरी के फरसागुडा मे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का पूरी धार्मिक परंपरा के साथ शुरू किया गया।कथा मे पंडित तोरण महाराज ने कहा श्रीमद भागवत कथा से हीं जीव का कल्याण है।जहाँ भागवत कथा का गुणगान होता है वहां प्रभु खुद दर्शन देते है।श्रीमद भागवत कथा हमें भगवान श्री कृष्ण ने विश्व कल्याण के लिए जो सन्देश दिया है उसकी आज समाज को जरुरत है। हमें हमेशा प्रभु सिमरन के साथ जोड़कर जीवन व्यतीत करना चाहिए।
नवा रायपुर में मृत किसान का शव रखकर प्रदर्शन, लखीमपुरखीरी की तरह मुआवजा की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आंदोलन के दौरान किसान की मौत के बाद अब मुआवजे को लेकर किसान धरने पर बैठ गए। किसान बरोदा में मृत किसान सियाराम पटेल के शव को रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि मृत किसान को छत्तीसगढ़ सरकार उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी के किसानों को जिस तरह से मुआवजा दिया गया है। वैसा ही मुआवजा मृत किसान के परिजनों की दिया जाए। हजारों की तादाद में बैठे किसानों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
नवा रायपुर में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना
शुक्रवार को नवा रायपुर में मंत्रालय तक किसान मार्च का आयोजन किया गया था। किसान मंत्रालय पहुंच पाते इससे पहले पुलिस ने किसानों को बीच रास्ते में ही रोक दिया। इसी बीच बरोदा गांव के रहने वाले 66 साल के किसान सियाराम पटेल बेहोश होकर गिर पड़े जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उसके बाद से हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. किसान नेता रुपन चंद्राकर ने बताया कि वे एनआरडीए के सामने शव रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। साथ ही सरकार ने महज 4 लाख रुपये ही मृतक किसान के परिजनों को मुआवजा राशि देने की बात कही है, लेकिन हम लखीमपुर खीरी की तरह मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रायपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौड़ ने बताया कि नया रायपुर में करीब 800 जवान तैनात किए गए हैं।ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
यह है किसानों की मांग
पिछले 69 दिनों से 27 गांव के नवा रायपुर परियोजना प्रभावित किसानों का आंदोलन जारी है। उनकी मांग है कि जिन किसानों की जमीन ली गई है। उन किसानों को पुनर्वास का पैकेज दिया जाए। जिन किसानों ने मुआवजा ले लिया है। उनको वार्षिकी राशि 15000 एकड़ की दर से दी जाए, इसमें हर साल 750 रुपये की बढ़ोतरी होती जाए। आगे भी जिनकी जमीन लेनी है उसमें कानून का पालन हो और 27 गांव में नगरी क्षेत्र की अधिसूचना तत्काल रद्द की जाए। किसानों के इस प्रदर्शन को प्रदेश के कई किसान संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। शासन ने किसानों की कई मांगों पर सहमति भी जताई. लेकिन किसान अब भी अपनी मुख्य मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने मृत किसान के बेटे से की बात, एसीएम करेंगे जांच
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर क्षेत्र के किसान सियाराम पटेल (65 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री मृत किसान के बेटे से फोन पर बात कर संवेदनाएं जताईं। साथ ही उन्होंने मुआवजा मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिये। बघेल ने कहा कि वे इस दुःख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।


