▪️65 वर्षो से लंबित ग्रामीणों की मांग कॉंग्रेस सरकार में हुई पूरी-साँसद बैज
आज बस्तर साँसद दीपक बैज,चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने करोड़ों की लागत से बनने वाले मटकोट सड़क निर्माण कार्य हेतु लंबाई 4.30 किलोमीटर लागत 454.59 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया..
इस भूमिपूजन के अवसर पर चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने कहा..हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशानुरूप हर गांव-गली को सड़क से जोड़ना हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है..साथ ही प्रत्येक घर में पानी,बिजली व सड़क की व्यवस्था करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है..
साँसद बैज ने अपने व्यक्तव्य में कहा..65 वर्षो से लंबित सड़क मार्ग की मांग आज पूरी हुई..आज हमारी सरकार के आने के बाद विकास कार्य तेजी से हो रहा है..साँसद बैज ने आगे कहा.. मैंने कहा था अगर मटकोट में सड़क नहीं बना सके तो यहां कभी नहीं आएंगे..मगर आज आपकी मांग पूरी हुई..बीजेपी की सरकार 15 वर्षों तक रही मगर मटकोट का सड़क नही बना पाई..परन्तु हमारी कॉंग्रेस सरकार आने के बाद जनता की मांग शीघ्र पूरी हुई..
इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक राजमन बेंजाम,जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,रुकमणी कर्मा,प्रेम प्रकाश दास, मुन्ना,डोमा, कृष्ण,अभिषेक डेविड, होंडा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे…
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी परियोजना के सबसे बड़े मजदूर संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ (एस.के.एम.एस) द्वारा प्रतिवर्ष मई दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है। परंतु विगत दो वर्षों में कोविड-19 मारी के कारण इस तरह के आयोजन नहीं हो पाए थे। दो वर्षों के पश्चात इस वर्ष सभी मजदूर साथियों को मई दिवस का त्यौहार मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मजदूर संघ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। इसी तारतम्य नगर के फुटबॉल ग्राउंड में संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्य की 16 टीमों हिस्सा ले रही है। जिसमें कांकेर, गरियाबंद, खेल परिसर जावंगा, खैरागढ़, नरहरपुर, दंतेवाड़ा, लौंडीगुड़ा, पालनार, चोलनार, मदारी, गुमियापाल, कुटरेम, हिरोली, समलवार आदि टीमें हिस्सा ले रही है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के अधिशासी निदेशक और गोविंदराजन उपस्थित रहे। एवं अन्य अतिथियों में सहायक प्रबंधक कार्मिक जी वेल्वसंथन, सहायक प्रबंधक अभिजीत घोष, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि मंडल उपस्थित थे। सर्वप्रथम आयोजक समिति द्वारा पुष्प गुच्छ देख कर अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू एवं अध्यक्ष के साजी व अन्य साथियों द्वारा मुख्य अतिथियों को मैदान में ले जाया गया। जहां मुख्य अतिथि आर गोविंदराजन ने श्रीफल फोड़कर एवं रिबन काटकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आज का उद्घाटन मैच जवांगा विरुद्ध गरियाबंद के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में जावंगा की टीम ने 2 अंकों से जीत दर्ज की। साथ दूसरा मैच समलवार विरुद्ध गुमियापाल के मध्य खेला गया जिसमें समलवार की टीम ने 2 रनों से जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता लिग कम नॉकआउट के आधार पर खेला जाएगा विजेता टीम को 41000 नगद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथी उपविजेता टीम को 31000 एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आज के उद्घाटन कार्यक्रम में मजदूर संघ के संगठन सचिव नोमेश्वर राव, कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, सुरेश, राजेश सोनी, वेंकटेश्वर राव, अमित दीक्षित, रजत राय, आयतु सोरी, डी सूरज, सतीश नखाते आदि साथियों का का विशेष योगदान रहा।
अब जबकि आने वाले वर्ष छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं ,अभी से जनमानस में भावी प्रत्याशियों को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं ।जिस तरह की खबरें गुंडरदेही क्षेत्र में चल रही उससे लगता है कि फिर से इस बार गुंडरदेही विधानसभा में कांग्रेस का कोई नया चेहरा प्रत्याशी होगा। विगत विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव लगाकर जीत हासिल किया था। गुंडरदेही क्षेत्र में दुर्ग भिलाई निवासी किसी पैराशूट प्रत्याशी की चर्चा जोरों पर है। वर्तमान विधायक के प्रदर्शन की बात की जाए तो कांग्रेस के ही जमीनी कार्यकर्ता सीधे आरोप लगाकर पार्टी छोड़ रहे हैं,वही कुछ कार्यकर्ता कुंवर सिंह निषाद के कार्यकाल को ऐतिहासिक मान रहे हैं। समाचार पत्रों में लगातार कांग्रेस के विधायकों की रिपोर्ट कार्ड की चर्चा हो रही है जिसमें 32 विधायकों का प्रदर्शन
कम बताया जा रहा है ,कहीं उस सूची में गुंडरदेही विधानसभा का नाम तो नहीं? गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू का कहना है कि संसदीय सचिव व हमारे क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद क्षेत्र की जनता के साथ सतत संपर्क में हैं ,क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। गुंडरदेही विधानसभा की जनता पूर्ण संतुष्ट है और रही बात गुंडरदेही विधानसभा के प्रत्याशी की तो इसका फैसला हमेशा हाईकमान ही करता है और हाईकमान ही करेगा। वहीं इस मामले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गुंडरदेही के महामंत्री सतीश महोबिया का कहना है पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के वर्तमान आर्थिक स्थिति व घोषणा पत्र पर हुआ था जिसमें सहानुभूति वोट कांग्रेस को मिला था। अब जबकि परिस्थिति बदल चुकी है कांग्रेस अपना प्रत्याशी बदल कर पुनः लाभ ले सकती हैं। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हम तो चाहेंगे कि कुँवर सिंह निषाद को पुनः टिकट मिले, ताकि चुनाव उनके प्रदर्शन पर हो।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों एवं ऑफिस बियरर्स की मई दिवस के आयोजन के संबंध में मीटिंग हुई, जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मई दिवस 1 मई को जोश-खरोश के साथ मनाने के लिए चर्चा की गई। मीटिंग में जानकारी दी गई कि मई दिवस की शुरुआत सन 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन से हुई थी। मजदूर रोजाना लगातार 15-15 घंटे काम करने व अपने शोषण होने के खिलाफ अमेरिका के सड़कों पर आ गए थे। उस समय मजदूर अपने काम करने के लिए प्रतिदिन 8 घंटे की समय सीमा की मांग करते हुए आंदोलन पर चले गए थे।
इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलिया चलाई थी। ऐसे में इसके कारण कई मजदूर अपनी जान गवां बैठे। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। फिर सन 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी बैठक हुई। इसमें एक प्रस्ताव जारी हुआ और 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया गया। साथ ही मजदूरों के काम करने की अवधि 8 घंटे तय की गई। भारत में मई दिवस सबसे पहले चेन्नई में मनाया गया। भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। साथ ही इस मौके पर पहली बार लाल रंग का झंडा मजदूर दिवस के प्रतीक के तौर पर लहराया गया। इसी दिन दुनियाभर के मजदूरों के काम करने के लिए 8 घंटे तय किए गए। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन (ILO) द्वारा भी इस दिन सम्मेलन का आयोजन होता है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
मीटिंग में मई दिवस के आयोजन के लिए यह तय हुआ कि सोसाइटी ऑफिस से संध्या 5:00 बजे बाइक रैली निकाली जावेगी। बाइक रैली द्वारा नगर में भ्रमण किया जाएगा। उसके पश्चात सोसाइटी ऑफिस के ग्राउंड में आम सभा होगी। आम सभा के अंत में सभी साथियों के भोजन व्यवस्था हेतु आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में नियमित कर्मचारी तथा ठेका श्रमिक उपस्थित थे। बैठक में समस्त कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण मई दिवस नहीं मनाया जा सका क्योंकि शासन के कोविड गाइडलाइन के अनुसार रैली तथा आम सभा प्रतिबंधित थे। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि मई दिवस को धूमधाम से मनाएंगे क्योंकि मई दिवस मजदूरों के हक को पाने एवं संघर्ष को याद करने का दिन है।
🟣 सरकारी आँकड़ों के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 2 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता बढ़े हैं जबकि प्रदेश के 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल में 2145 करोड़ रुपए की बड़ी छूट मिली – राजीव शर्मा
🟣 भूपेश सरकार की हाफ बिजली बिल योजना ने महंगाई के दौर में बड़ी राहत देकर जनता का दिल जीता है जनता मुखर होकर इस योजना की प्रशंसा कर रही हैं प्रदेश में इस योजना का लाभ हर वर्ग को मिला है और मिल रहा है. “जेन कहेन तेन करेन”….
🟣 वहीं राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के अलावा एकल बत्ती कनेक्शन योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को हर माह 30 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही है लगभग 18 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल रहा.
🟣 भूपेश सरकार की हाफ बिजली बिल योजना ने महंगाई के दौर में बड़ी राहत देकर जनता का दिल जीत ली है जनता दिल खोलकर इस योजना की प्रशंसा कर रही हैं प्रदेश में इस योजना का लाभ हर वर्ग को मिला है और मिल रहा है. ••••जनता की आवाज़ पूरे प्रदेश में गूंज रही “भूपेश है तो भरोसा है”….. बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कमरतोड़ मंहगाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि बेहताशा महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है. महंगाई पर नियंत्रण नहीं होने से आज आम जनता त्रस्त और परेशान है. खान-पान से लेकर घर-मकान, राशन-पानी-बिजली सब क्षेत्रों में महंगाई तेजी बढ़ रही है. ऊपर से पेट्रोल और डीज़ल के रोज़ बढ़ते दामों ने महंगाई का पारा और भी बढ़ा दिया है. केंद्र सरकार की ओर से महंगाई पर लगाम न लगा पाने का ख़ामियाजा आज गरीब-मध्यम वर्गीय परिवार को भुगतना पड़ रहा है. ऐसे में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ी राहत मिली है आगे उन्होंने बताया कि बेहताशा और नियंत्रण से बाहर इस महंगाई के दौर में हजारों करोड़ रुपये की बिजली माफ़ी से आम आदमी को एक बड़ी राहत मिलना लाज़िमी है. छत्तीसगढ़ के हर गांव, हर शहर में लोगों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है. पहले 1 माह का जो बिजली बिल 1000 से 1200 रुपए तक आता था, वह बिल अब उतनी ही बिजली की खपत के लिए 500 से 600 रुपए तक आ रहा है. इससे लोगों के बिजली पर होने वाले खर्च में कमी आई और वे बचत राशि का उपयोग अपनी दूसरी जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं।
शर्मा ने बताया कि भूपेश सरकार में इस योजना का नाम हाफ बिजली बिल. हाफ बिजली बिल की योजना का सीधा फायदा राज्य के लाखों परिवारों का हुआ और अब हो रहा है. राज्य सरकार की ओर से इस योजना के तहत अब 40 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 2 हजार करोड़ से अधिक छूट दी गई है. बिजली बिल हाफ करने का वादा कांग्रेस ने चुनावपूर्ण जनता से किया था. चुनाव में जीत के बाद सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मार्च 2019 को ही इस वादे को पूरा कर दिया. पूरे प्रदेश भर में मार्च 2019 से हाफ बिजली बिल योजना लागू कर दी गई. योजना के तहत उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की खफत में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की गई. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के अलावा एकल बत्ती कनेक्शन योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को हर माह 30 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही है. लगभग 18 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है. सरकारी आँकड़ों के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 2 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता बढ़े हैं. जबकि प्रदेश के 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल में 2145 करोड़ रुपए की बड़ी छूट मिली है. श्री शर्मा ने कहा कि संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री की मान.श्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच ने राज्य सरकार की हाफ बिजली बिल योजना ने महंगाई के दौर में बड़ी राहत देकर जनता का दिल जीत ली है. जनता दिल खोलकर इस योजना की प्रशंसा करते हैं. प्रदेश में इस योजना का लाभ हर वर्ग को मिला है और मिल रहा है. शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए घरों में मीटर रीडिंग कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल देने में उपयोग में लाई जा रही स्पॉट बिलिंग मशीन के सॉफ्टवेयर को हाफ बिजली बिल योजना के अनुसार अपडेट किया गया है. मशीन 400 यूनिट तक बिजली की हर खपत के लिए स्वचालित रूप से 50 प्रतिशत छूट के साथ बिजली बिल जनरेट करती है यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए गौरव की बात है।
बीजापुर – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज ईटपाल गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि साहू सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गौठान संचालन समिति के सदस्य तथा वहां रोजगारमूलक गतिविधियों में संलग्न महिला स्व सहायता समूह की सदस्य उपस्थित थीं।
इस अवसर पर मंत्री लखमा ने गौठान में अंडा उत्पादन, खाद निर्माण, मुर्गीपालन, बकरीपालन, मछलीपालन, कोसा धागाकरण, ईंट निर्माण, मसाला इकाई, मशरुम उत्पादन, सब्जी उत्पादन सहित अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों का अवलोकन किया और महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस दौरान सदस्यों को रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़ने पर बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूत करने के साथ ही ग्रामीणों को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठानों को आजीविकामूलक गतिविधियों के केन्द्र के रुप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिसंवेदनशील बीजापुर जिले की महिलाओं में भी अब आत्मविश्वास छलक रहा है, जो छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक समृद्धि की राह में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दी।
दल्ली राजहरा शहर का पावर जंक्शन कहे जाने वाला बीएसपी का जेडी ऑफिस जिसमें वर्तमान समय में भूतल पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय व उप कोषालय प्रथम तल पर व्यवहार न्यायालय एवं द्वितीय तल पर नायब तहसीलदार कार्यालय का संचालन होता है इस कार्यालय भवन में आसपास के क्षेत्रों एवं दल्ली राजहरा के प्रबुद्ध नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का निरंतर आना जाना लगा रहता है
किंतु भवन के अव्यवस्था पर किसी भी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि की नजर नहीं जाती गंदी वा अवस्था का आलम यह है कि प्रतीक्षालय में आदमी से ज्यादा जानवर जिसमें सुवर एवं मवेशी के साथ कंडम गाड़ी रहती है गंदगी के कारण उक्त कंडम वाहन का उपयोग सूअर एवं कुत्तों द्वारा अपने लिए सुरक्षित संस्थान बनाकर रखा हुआ है दूसरी ओर शौचालय की स्थिति बद से बदतर है शौचालय में पानी की कमी एवं स्वच्छता के अभाव में पूरे परिसर में बदबू फैलता रहता है आम नागरिकों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी नहीं है कई वर्ष पूर्व परिसर के बाहर एक वाटर कूलर लगाया गया था जोकि लंबे समय से बंद पड़ा है इस वक्त चिलचिलाती गर्मी मैं आने वाले नागरिक एवं ग्रामीण पानी एवं शौचालय की व्यवस्था के लिए भटकते नजर आते हैं कुछ दिनों पूर्व परिसर की बाउंड्री वाल को 6 बिस्तर कॉविड अस्पताल के लिए तोड़ दिया गया था एवं नगर पालिका द्वारा बनाया गया
साइकिल स्टैंड भी नगर पालिका द्वारा तोड़ दिया गया किंतु अस्पताल के निर्माण के विषय में वर्तमान समय में कोई भी कार्यवाही नहीं दिखाई देती उस समय सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त स्थान पर अस्पताल बनाए जाने का विरोध किया था जिसके बाद अस्पताल को अन्यत्र स्थापित किए जाने की बात सामने आई थी किंतु वस्तु स्थिति का पता नहीं है किंतु बाउंड्री वाल एवं साइकिल स्टैंड टूटने से उक्त परिसर में आने वाले अधिवक्ता अधिकारीगण एवं आम नागरिकों को अपने वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़े करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है परिसर के अंदर भी निर्माण सामग्री यत्र तत्र बिखरी पड़ी है यह भी अवस्था का बड़ा कारण है अब देखना है कि शहर का पावर हब कहे जाने वाले उक्त स्थान पर प्रशासन की कृपा दृष्टि कब होती है
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दिनांक 08.04.2022 के रात्रि गस्त के दौरान 04.00 बजे सीआईएसएफ दल्लीराजहरा कंपनी कमाण्डर द्वारा सूचना मिला कि घटना स्थल 256 चौक राजहरा माईंस जाने वाली रास्ता मोड़ पर एक वाहन पिकप क्र सीजी 24 ई 8945 में 01 नगलोहे का स्क्रेप वजनी करीबन 350 किलोग्राम भरा हुआ संदिग्ध हालत में खड़ा है, कि सूचना तस्दीक पर थाना राजहरा पुलिस व सीआईएसएफ दल्लीराजहरा का संयुक्त टीम मौके पर जाकर तस्दीक किया जो पुलिस गाड़ी को देखते ही पिकप क्र. सीजी 24 ई 8945 के चालक व कंडक्टर अपनी गाड़ी को छोड़ कर भाग गये। वाहन मालिक का पता नही चलने पर संदिग्ध वाहन पिकप क्रमांक सीजी 24 ई 8945 मयस्क्रेप को थाना राजहरा मे धारा 102 जा.फौ.के तहत जप्ती किया गया है,
प्रार्थी आशाराम ठाकुर सहायक प्रबंधक राजहरा माइंस के द्वारा दिनांक 13.04.2022 को माइंस के स्क्रैप एरिया से पावर शावेल ड्रायविंग शाप्ट की चोरी पीकप क्रमाकं सीजी-24 ई-8945 के अज्ञात चालक द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पीकप क्रमाकं सीजी-24 ई-8945 के अज्ञात चालक के विरूध्द अपराध क्रमांक 134/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी वाहन के स्वामी गणपत राम साहू साकिन वार्ड क्र0 03 से पुछताछ करने पर शंकर सुरेन्द्र पिता पवन सिंह सुरेन्द्र उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 02 राजहरा के द्वारा राजहरा से घरेलू सामान डौण्डी ले जाने की झूठी बात बताकर वार्ड क्र0 02 में आरोपीवाहन के स्वामी के गैर मौजुदगी में चोरी के लोहा को पीकप में लोड करना
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आरोपी शंकर सुरेन्द्र को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर दिनांक 09.04.22 के रात्रि अपने साथी भूपेन्द्र कुमार करेन्द्र, डोमेन्द्र उर्फ डोमन टेकाम, ईश्वर भुआर्य साकिनान गुजरा एवं राजहरा के 03-04 साथी जिनका नाम नहीं जानता है के साथ मिलकर राजहरा कोवारी माइंस स्क्रैप एरिया से स्क्रैप चोरी करना बताने पर शंकर सुरेन्द्र एवं इसके साथी भूपेन्द्र करेन्द्र एवं डोमेन्द्र उर्फ डोमन टेकाम को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ किया गया जो दिनांक 09.04.2022 के रात्रि माइंस एरिया से स्क्रैप चोरी करना, चोरी के संपत्ति को बांस के बल्ली एवं टायर के सहयोग से वार्ड क्र0 02 में लाकर रखना बताये हैं
एवं घटना मे प्रयुक्त बल्ली एवं टायर आरोपियों से जप्ती कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आर0 98 गिरधर साहू, आर0 193 संजय चेलक की सराहनीय भूमिका रही।
दिनांक 27/04/2022 बुधवार को केवटी से दल्लीराजहरा जाने वाली ट्रेन से सुबह करीब 5 बजे के आस पास कटकर महिला की मौत हुई | हादसे में महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि तीन महीने पूर्व महिला के बेटे की पीलिया से मौत हो गई थी | महिला इसके चलते वह परेशान रहती थी। इसी वजह से उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मुतक महिला साम कुवर निषाद उम्र (65) पति का नाम देव सिंग निषाद निवासी ग्राम मरकाटोला का शव बुधवार सुबह करीब 5 बजे गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं थी। परिजन उसे लेकर आज डॉक्टर के पास जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी महिला को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के नारे अपनी जगह हैं और बेटी को आगे बढ़ने के लिए साधन देना अलग बात है। बस्तर सांसद दीपक बैज बेटियों को आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त साधन उपलब्ध करा रहे हैं। उनके हमकदम विधायक राजमन बेंजाम भी उनके साथ बेटियों की प्रगति के भागीदार हैं। दरभा ब्लाॅक के डीएवी स्कूल छिंदवाड़ा चित्रकोट विधानसभा के सात हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा नवमीं की 124 छात्राओं को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम के द्वारा साइकिल वितरण किया गया। नि:शुल्क साइकिल पाकर छात्राएं उत्साहित हैं।
छात्राओं ने कहा कि अब साइकिल मिलने से आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही जिला से आए वल्ली के द्वारा बच्चों को कैरियर काउंसिलिंग के माध्यम से बच्चों की रुचि अनुसार उनकों जिस क्षेत्र, विषय का चयन करने पर क्या लाभ होगा और कौन-कौन से प्रतियोगी परीक्षा देना चाहिए, विस्तार से हर बच्चे के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आगे किस -किस क्षेत्र का चयन कर सकते है, इस बारे में बताया गया।
सांसद व विधायक ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी। शिक्षा से ही गांव का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बैंजाम, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, विधायक प्रतिनिधि बलिराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष ए जानकी राव, उपाध्याय अनंत राम कश्यप, जनपद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, बीईओ राजेश उपाध्याय, बीआरसी समलू राम कश्यप, एबीईओं जगदीश पात्र,सात हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक- शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, ग्रामीण मौजूद रथे। इसके अलावा सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम व जिलाध्यक्ष मौर्य समाधान शिविर विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत अलनार में भी सम्मिलितहुए। सांसद बैज ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से सभी पंचायतों में शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है।
लोहंडीगुड़ा में बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत अलनार में आयोजित सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी व समाधान हेतु’समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर बस्तर सांसद बैज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए इस समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को शासकीय योजनाओं से लाभांवित कर, उनकी सभी समस्याओं का हल करना है। लोहंडीगुड़ा जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, पल्लव यादव सहित कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।