गुरूर :- माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 12/12//2020 दिन शनिवार को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से ग्राम – दानीटोला में जन-जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन किया गया । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, अनिता साहू, रामस्वरूप सिन्हा, टीकम शहरे, किरण कुमार यादव, यश्वंत पटेल, खेमप्रकाश कटेन्द्र, यज्ञदत्त साहू, नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, हुमन गंजीर, राकेश कुमार पारकर, ग्राम दानीटोला के वरीष्ठ लोगों साथ ही रासेयो स्वयंसेवक कु. उपासना, अजय कुमार, प्रशांत कुमार ,कु. गीतेश्वरी, कु. प्रियंका, कु. सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थित रही।
दल्लीराजहरा के इस वार्ड के लोग पेयजल की समस्या से परेशान, बोर सफाई के नाम से खोला गया था
दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 का बोर जिससे वार्ड वासियों के लिए पेयजल की पूर्ति करता है वो बोर दिनांक 12/12/2020 बोर सफाई के नाम से खोला गया था सफाई के दौरान मशीन का पाइप केसिंग पाइप से फस जाने से केसिंग पाइप बाहर कर दिया गया है उसी दिन से बोर से पानी सफ्लाई बन्द है जिसके कारण वार्ड वाशियो को पेय जल की सफ्लाई नही हो पा रहा है जिससे वार्ड वासियों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | वार्ड वासियो के साथ वार्ड की पार्षद सोहद्ररा ठाकुर को भी इस समस्या झेलना पड़ रहा है |

वह स्वयं वार्ड की जनता को पानी नही दिला पा रही है वही दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व CMO को इस मामले की जानकारी होने के बाद भी कोई चिंता नही है नगर पालिका अध्यक्ष चौक,गार्डन, व हमर दल्ली का LED लाइट लगाने में ही खुश है उपाध्यक्ष BSP से संघर्स करने में ही लगा है व CMO सर को चिंता ही नही ऐसे में कहा जाए गरीब जनता व वार्ड पार्षद नगर पालिका में बैठे लोगो को नागरिकों की चिंता नही बहुत ही शर्म की बात है कि पेय जल जैसे अतिआवश्यक काम को भी समय पर नही कराना किस बात का विकास ये समझ से परे है।


निगम सरकार ने बैठे बिठाए भाजपा को दे दिया मुद्दा, शहीद दिवस के दिन स्मारकों को ढकने का मामला, नगर भाजपा के धरने से बड़े पदाधिकारी नदारद
छत्तीसगढ़ सरकार के सफलतम दो वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा पूरे शहर को सजाया गया है किंतु कांग्रेस की नगर सरकार से यह गलती हो गई कि उसने शहीद स्मारक को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के पोस्टरों से ढक दिया है जिससे सुस्त पड़ी भाजपा को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। भाजपाइयों ने तिरंगा झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद निगम प्रशासन इस मामले पर जागी और आनन-फानन में शामियाने हटाये जिससे नगर कांग्रेस सरकार की जमकर किरकिरी हुई।

दूसरी तरफ नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता व नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में गिनती भर कार्यकर्ता उपस्थित हुए किंतु इतने बड़े मुद्दे पर बड़े-बड़े पदाधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ है जबकि संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बड़े-बड़े नेता निवासरत है जिसमें कई प्रभावशाली लोग हैं।
सट्टा खिलवाने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही
जगदलपुर – शहर में सट्टा खिलवाने वाले युवक पर की गई कार्यवाही। मौके पर 3590/-रूपये, 01 नग मोबाईल बरामद किया गया। थाना कोतवाली जगदलपुर की सट्टे पर की गई कार्यवाही । सटोरिया कमल बघेल पर की गई कार्यवाही। मौके पर सट्टा पट्टी पर्ची व 3590/रू. बरामद की गई।
दिनांक 15.12.2020 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत संजय मार्केट में कुछ लोगों को मोबाईल से सट्टा लगवाकर अवैध रूप से धन अर्जित करने कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सहा.उपनिरीक्षक नीलाम्बर नाग हमराह स्टाफ आर. 831,1129, के टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति जो रूपये पैसे का सट्टा पट्टी लिख कर फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर रकम प्राप्त करता मिला। जिसे मौके पर पुछताछ करने पर अपना नाम कमल बघेल पिता डमरू बघेल उम्र 28 वर्ष निवासी नयामुंडा जगदलपुर का होना बताया। मौके पर उक्त सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 3590/-रूपये, 01 नग मोबाईल, एवं सट्टा पट्टी पर्ची बरामद किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया |
सुरमई शाम को मेरी आवाज ही मेरी पहचान संस्था का हुआ द्वितीय वर्षगांठ समारोह
जगदलपुर– गीत,संगीत सहित सामाजिक कार्यों में संलग्न मेरी आवाज ही मेरी पहचान संस्था द्वारा सोमवार को संस्था के द्वितीय वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा गीतों की मनोरम प्रस्तुतियां दी |
शहर के रोटरी क्लब हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने एक के बाद एक गीत मनोरम गीतों की झड़ी लगा दी. इस अवसर पर जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन,नगर पालिका निगम की अध्यक्षा श्रीमती कविता साहू,महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्षा कमल झज्ज,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा व पार्षद दीप्ति पांडेय के आथित्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया,विधायक श्री रेखचन्द जैन ने संस्था को 21000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की।इस संबंध में संस्था के ग्रुप प्रमुख आर. पी.पॉल ने बताया कि मेरी आवाज ही मेरी पहचान ग्रुप सिर्फ गीत-संगीत से ही जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता निभाता है. ग्रुप के प्रत्येक सदस्य संगठित होकर सभी कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में हमेशा तत्पर रहते हैं |
विशिष्ट अवसरों पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है.इस ग्रुप में 27 गायक कलाकार जुड़े हुए है।ग्रुप के द्वितीय वर्षगांठ होने के कारण कार्यक्रम रखा गया।इस कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने सुरमई गीतों से सजा दिया. जिसमे दो बातें हो सकती है,मेरे दीवाने पन की दवा,तेरे जैसा मुखड़ा कही,मैं वही दर्पण वही,ओ जाने जाना,ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर,ओये दिलदारा,गूंजे लगे है कहने,तेरे नाम,चढ़ता सूरज,ओ मेरी जान,नीले नीले अम्बर,अच्युतम केशवम, लुटे कोई मन का नगर जैसे गीतों से अपनी प्रस्तुति दी।इस अवसर पर हेमू उपाध्याय,अनवर खान,महेंद्र महापात्र, दिनेश सराफ,संजय सिंह,दीपक वाधवानी,डॉ वीरेंद्र कुमार,महेश ठाकुर,आभासामदेकर,आर.पी.पॉल,जी.वी.एस. राव,दिव्यांशी शुक्ला,भास्कर पांडेय,प्रकाश चंद्र रथ,मो.सलमान,अबलेश कुमार,संग्राम सिंह राणा,डॉ काशी, ज्योति गर्ग,अफजल अली, रेशमा अली,बी.आर. बघेल खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल,शकील नवाब,मीता पंड्या,अंजलि दबगमे,राजेश महंत,विश्वजीत साहा,दीपक राव,रजनेश,प्रशांत दास, माही श्रीवास्तव,संदीप सामंत,सरला सामंत,दिव्यराज सिंह राणा सहित श्रोतागण उपस्थित थे।
इस अवसर पर गायक कलाकार दीपक राव का जन्मदिन संस्था प्रमुख आर. पी.पॉल के सहयोग से व विधायक श्री रेखचंद जैन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अतुल शुक्ला एवम मनीष मूलचंदानी ने किया।
दहेज़ प्रताड़ना से क्षुब्ध नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के केस में फरार मृतिका का पति तीसरा आरोपी पवन सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया
दल्लीराजहरा – मार्च माह पूर्व दहेज़ प्रताड़ना से क्षुब्ध नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | मृतिका का पति रेलवे कर्मचारी है और वह वार्ड क्र 26 में निवास करता था | मृतिका ने अपने ससुराल में ही आत्महत्या की थी | घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पति द्वारा पवन कुमार सिंह दिनांक 10.03.2020 को थाना राजहरा आकर सुचना दिया कि उसकी पत्नी संजना सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है कि सूचना पर थाना राजहरा, जिला-बालोद (छ.ग.) मर्ग कमांक 12/20, धारा-174 जाफो. कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की मृतिका नवविवाहिता होने से कार्यपालिक

दण्डाधिकारी द्वारा पंचनामा कार्यवाही किया गया। शव का पी. एम. कराया गया है कि मर्ग जांच पर गवाहों एवं परिजन के कथन तथा जांच पर पाया गया कि मृतिका संजना सिंह की शादी माह 06/2019 में पवन कुमार सिंह के साथ हुआ था। आरोपी पवन कुमार सिंह एवं उनके परिवार वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मृतिका को परेशान किया जाता रहा। घटना के पूर्व मृतिका के पति पवन कुमार सिंह एवं उनके रिश्ते नातेदारों द्वारा बतौर दहेज कार लेने हेतु दस लाख रूपये का मांग किया गया था, जिसमें पीड़ित पक्ष द्वारा आठ लाख रूपये देने के बाद भी मृतिका को परेशान किया गया, जिससे मृतिका परेशान होकर दिनांक 10.03.2020 को अपने घर में फांसी लगाने से मृत्यु हो गई। मर्ग के प्रकरण की जांच पर अपराध का घटित होना पाये जाने पर थाना राजहरा में अपराध कमांक 270/2020, धारा 304 बी भादवि. कायम किया गया तथा जांच दौरान धारा 34 भादवि. जोड़ी गई। घटना के पश्चात् सभी आरोपीगण अपने घर से फरार हो गये थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला-बालोद के दिशा-निर्देश में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलीम खान के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक कृष्णा शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक लता तिवारी, आरक्षक एस कुमार साहू, आरक्षक थामसन पीटर, आरक्षक वीरेन्द्र भुआर्य की टीम जिला वैशाली बिहार जाकर आरोपीगणों का पता तलाश किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी इंदु देवी को जिला वैशाली बिहार में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है |

फरार मृतिका का पति पवन सिंह द्वारा आज दिनांक 15.12.2020 को राजहरा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया व थाना राजहरा द्वारा गिरफ्तार कर तीन दिन के लिया पुलिस रिमांड पर लिया गया है |
इस तरह इस प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है व चौंथा आरोपी पवन सिंह का भाई अब तक फरार है |
Breaking Corona Alert – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले
दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 02, वार्ड क्र 02 से 02 और वार्ड क्र 23 से 01 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार आज एंटीजन से 05 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
व्यापारी वर्ग की ओर से प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन
बस्तर चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज सुश्री दीप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर को प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ई कामर्स कम्पनियों द्वारा FDI नीतियों एवं अन्य क़ानूनों के उल्लंघन करने के कारण उनके विरुद्ध कार्यवाही तथा “लोकल फ़ॉर वोकल” व “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मज़बूत करने की बात कही गई है।
आज पूरे देश में विभिन्न स्थानों से व्यापारिक संस्थाओं की ओर से माननीय प्रधान मंत्री जी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
जगदलपुर में बस्तर चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बस्तर संभाग के व्यापारियों की ओर से ज़िला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
चौक-चौराहों में सट्टेबाजों का बोलबाला, बगल में छोरा शहर में ढ़िढ़ोरा पिट रही पुलिस, आसना में जुआ चला रहे अपराधियों के सिंडिकेट, एसपी साहब की बीट योजना हुआ फेल
जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक झा अपराधियों पर नकेल कसने नगर में बीट प्रणाली लागू किया गया था जिसके तहत् कुछ दिनों तक यह अच्छा कार्य कर रहे थे किंतु अब दो दिन चलो अढ़ाई कोस वाली कहावत को बीट प्रभारी चरितार्थ कर रहें हैं जिससे सट्टा का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है जिसको रोकने किसी प्रकार की योजना नहीं दिखाई दे रही है तो दूसरी तरफ आसना में जुआ रैकेट वर्षों से चल रहा है जिसको जेल से छुटे अपराधियों का सिंडिकेट संचालित कर रहा है जिसकी जानकारी पुलिस को ना होना इंटेलीजेंस फेलवर माना जा रहा है।
नगरीय क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली व बोधघाट थाना क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में हर ठेलो-खोमचों में , गली-मोहल्लों में सटोरियों ने अपना तंत्र विकसित कर लिया है जिसके कारण अवैध सट्टे का कारोबार जमकर फल-फूल रहा है और इसके विपरित पुलिस अधीक्षक की बीट पुलिसिंग व्यवस्था ध्वसत हो रही है और जिला पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।इन सबके बीच यह चर्चा जोरों पर है कि बीट प्रभारियों की सटोरियों से मधूर संबंध स्थापित हो रहें हैं जिससे यह कहावत जोरों पर है कि बगल में छोरा और शहर में ढ़िढ़ोरा पुलिस पीट रही है। इसी प्रकार अन्य अपराधों की जानकारी भी पुलिस को पता नहीं चल पा रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने छापामार 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जिस जुआ फंड में दबीश देकर जुआरियों को पकड़ा है उसे संगठित अपराधियों का समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें अपराधों में शामिल कई सजायाफ्ता लोगों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। यहां तक जानकारी प्राप्त हुई है कि मेन रोड के एक व्यापारी द्वारा ब्याज में पैसा देकर जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है।
ड्रीप लगान के नाम पर दलालों ने किसान के जमीन को बेचा -क्रेता के द्वारा बाउड्रीवाल कर जमाया कब्जा -ग्रामीण जिला प्रशासन से करेंगे शिकायत
अर्जुन झा – जगदलपुर
मसगांव में दो दर्जन किसानों को खेतों में ड्रीप लगाने एवं बैंक से फायनेंस कराने के नाम पर दलाल ने 40 एकड़ जमीन को शहर के एक आदिवासी महिला के नाम बेचा । क्रेता के द्वारा 30 एकड़ बंजर भूमि सहित 70 एकड़ भूमि पर जमाया कब्जा । बाउण्ड्रीवाल के घेराबंद के बाद किसानों को अपने जमीन बिक्री किए जाने के खुलासे के बाद जमीन मालिक के होश उड़ गये । जबकि ग्रामीणों को कहना है कि हमने जमीन का बिक्री किया ही नहीं है । ग्रामीण अब कलेक्टर से शिकायत कर अपनी जमीन वापसी के लिए करेंगे गुहार । जानकारी के अनुसार जिले के बकावण्ड तहसील के मसगांव पंचायत में भी किसानों के जमीन का फर्जीवाड़ा ढंग से रजिस्ट्री कराकर हड़पने का हुआ षड़यंत्र । क्रेता द्वारा जमीन की बाउण्ड्रीवाल कराने के बाद जमीन मालिक को जमीन बिक्री किए | जाने का हुआ खुलासा ।
ग्रामीणों ने कहा जमीन नहीं बेचा : मसगांव के ग्रामीण तुलसी , बलराम , रघुनाथ , बुधमन , सदन , फगनू , गंगाधर , दामोदर , रघु , बलराम , शोभा , संग्राम , सोनसाय ,
सुकालू ने बताया कि ड्रीप लगाने एवं बैंक फायनेंस के नाम पर बस्तर के दो व्यक्तियों द्वारा सभी से संपर्क किया गया था उसी दौरान कुछ दस्तावेज में हस्ताक्षर कराया गया था इसके बाद वह कभी ग्रामीणों के संपर्क में नहीं आया । ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों ने अपनी जमीन की बिक्री नहीं की है हर वर्ष की भांति जमीन पर कास्त कार्य करते आ रहे है । कुछ माह पूर्व शहर के साहूकार तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन का सीमांकन करने लगे जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर तहसीलदार द्वारा कहां गया कि यह जमीन बिक्री की जा चुकी है । शासीय कार्यों में बाधा डालने पर जेल भेजने की भी धमकी दी गई थी । ग्रामीणों के विरोध के बाद भी बाउण्ड्रीवाल खड़ाकर किसानों के जमीन पर कब्जा किया गया ।
30 एकड़ शासकीय भूमि पर जमाया कब्जा :
जानकारी के अनुसार मसगांव में खसरा नं .124,151 , 157 , 162 , 134 , 290 , 349 , 351 , 169 , 553 , 562,563 एवं अन्य खसरा की भूमि किसानों के नाम से दर्ज है । उक्त भूमि को शहर के एक आदिवासी महिला एवं एक अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज होना बताया जा रहा है । बताया जा रहे है इस भूमि से सटा लगभग 30 एकड़ शासकीय भूमि है उक्त भूमि पर भी राजस्व विभाग से सांठगांठ कर कब्जा किया जा चुका है । उक्त स्थान
पर बाउण्ड्रीवाल कर घेराबंदी भी किया जा चुका है । जमीन मालिक अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने प्रशासन के चक्कर लगाने पर मजबूर है ।
कलेक्टर से करेंगे शिकायतः
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत कलेक्टर से कर जमीन वापसी की गुहार लगाई जायेगी । नियमों के तहत जमीन का सीमांकन किसानों को वापसी नहीं हुई तो चक्काजाम की चेतावनी दी जा रही है ।
मुझे इसकी जानकारी नहीं है :
बकावण्ड तहसीलदार पोयाम ने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है और नहीं मेरे पास शिकायत आई है ।
मामले की निष्पक्ष जांच होगी :
बस्तर एसडीएम श्री रावटे ने बताया कि आपके द्वारा मामले को संज्ञान में लाया गया है इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी जांच में सही पाये जाने पर रजिस्ट्री निरस्त कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी ।


