City Media - Page 1345 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1345

शा कन्या उ मा विद्यालय क्र 2 जगदलपुर में बालदिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

0

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र 2 जगदलपुर में बालदिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। बच्चों ने भाषण, कविता, स्लोगन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं चाचा नेहरू को पुष्पहार एवं पूजन के साथ किया जिसमें शाला नायिका कु प्रेमशीला एवं प्राचार्या सुधा परमार ने शिरकत की। प्राचार्या द्वारा अपने उद्बोधन में नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया और बालदिवस की बधाई दी।संस्था के सभी स्टाफ ने बच्चों को बधाई देते हुए सुस्वादु भोजन का आयोजन किया ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पायल पांडेय ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

आदिवासी बाहुल्य बीजापुर जिले में सहकारी सप्ताह के दौरान कार्यक्रम आयोजित आदिवासी बाहुल्य बीजापुर जिले में सहकारी सप्ताह के दौरान कार्यक्रम आयोजित

0

68 वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह 2021 के दौरान बस्तर जिला सहकारी संघ मर्यादित जगदलपुर द्वारा आदिवासी बाहुल्य बीजापुर जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नेमेड़ में “ सहकारी विपणन उपभोक्ता प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन लच्छू राम जी सरपंच ग्राम पंचायत नेमेड़ एवं श्री लच्छू राम अध्यक्ष लैम्पस् नेमेड़ के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न किया गया।

सहकारी सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान सहकारी विपणन उपभोक्ता प्रकरण और मूल्य संवर्धन विषय पर विषय विशेषज्ञ के रूप में विवेक पांडे जिला सहकारी शिक्षा प्रशिक्षक द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आदिवासी बाहुल्य जिले में कृषकों के उत्पाद का वाजिब मूल्य प्रदान करने हेतु प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के आरंभ में बस्तर जिला सहकारी संघ के प्रबंधक सी के द्विवेदी द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी संघ के अध्यक्ष माननीय झुनमून गुप्ता जी द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित सहकारी बंधुओं द्वारा सहकारिता के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बताते हुए आज के विषय पर चर्चा को सारगर्भित तथा सहकारी जनों के लिए महत्वपूर्ण माना गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के संजय यादव व भालचंद मंडन के साथ-साथ लैम्पस् के पदाधिकारियों का सहयोग रहा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर जन जागरण अभियान के दूसरे दिन आज अब्दुल कलाम वार्ड में चलाया गया अभियान l

0

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकम के मार्गदर्शन में जगदलपुर शहर ज़िला अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के सहयोग से आज उत्तर ब्लॉक के वार्ड में जन जागरण अभियान के दूसरे दिन आज अब्दुल कलाम वार्ड में चलाया गया अभियान l अभियान को सफल बनाने जगदलपुर महापौर सफ़िरा साहू अपने पार्षदों के साथ पहुँचे अभियान में l

जन जागरण अभियान के प्रभारी सुशील मौर्य जी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी जी के नेतृत्व में आज दिनांक 15/11/21 को अब्दुल कलाम वार्ड में चलाया गया l

आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों व कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आम जनता को उससे होने वाली परेशानियों व आए दिन महंगाई की मार से जनता तस्त हो गई है और जनता उनके प्रति क्रोध देखने को मिल रहा है!

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

इस कार्यक्रम में जगदलपुर महापौर साफ़िरा साहू जी के उपस्थिति में वार्डवसियों ने भी कई माँगो और परेशानियों को अवगत कराया जिस पर त्वरित कार्यवही करते महापौर ने दूर करने का प्रयास किया ,वहाँ उपस्थित ज़नो ने दलपत सागर , गीदम रोड ,धरमपूरा रोड के बेहतर विकास के लिए स्थानीय विधायक रेखचंद जैन और बस्तर सांसद दीपक बैज और महापौर सफ़िरा साहू व सभापति कविता साहू का आभार माना l
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिससे आने वाले समय में जनता उसका लाभ ज्यादा से ज्यादा ले सके!

इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग हमारे वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सिंह जी ,वरिष्ठ कांग्रेसी गोरनाथ जी पार्षद सूर्या पानी जी ,मोहन सागर ,मनिता राउत ,रोशन बघेल ,पल्लू जी व समस्त वार्डवासी उपस्थित थे l

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

दरभा के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मिलेगा मौका।

0

मांझीगुडा में चल रहा बस्तर फाइटर का प्रशिक्षण, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

जगदलपुर

जिला प्रशासन की पहल पर बस्तर के युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर मिलेगा। इसके लिए दरभा ब्लाॅक के युवाओं को हाई स्कूल मांझीगुडा में शारीरिक व लिखित परीक्षा के लिए नि:शुल्क पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि उन्हें भर्ती प्रकिया में परेशानी न हो।

विकासखंड स्तर पर पीटीआई प्रतिभागियों को आवश्यक प्रशिक्षण दे रहे हैं। ज्ञात हो कि सेना की भर्ती प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी न होने से बस्तर के दूरस्थ इलाकों के युवा सेना में भर्ती होने से वंचित हो रहे थे। कलेक्टर बस्तर रजत बसंल द्वारा बस्तर में सेना भर्ती रैली आयोजित करने पहल की। इसी के तहत बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सोमवार को दरभा ब्लाॅक के मांझीगुडा हाई स्कूल पहुंच कर सैनिक भर्ती एवं बस्तर फाइटर के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मीणा के साथ आर आई दीपक शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र स्कूल के मैदान में पहुंचे।

मीणा ने बच्चों को ज़रूरी टिप्स के साथ मैदान के उचित रख रखाव व मुरुम,रेत में ऊंची- लम्बी कूद बार व गोला की व्यवस्था के निर्देश दिए। बस्तर फाइटर के लिए कुल 5 इवेंट की तकनीकी जानकारी उन्होंने प्रशिक्षुओं को दीं। वही आर आई शर्मा ने विस्तृत विवरण देते हुए भर्ती के प्रत्येक पहलू पर प्रकाश डाला। 100 मीटर दौड़ ,3000 मीटर दौड़, लम्बी कूद,ऊंची कूद व गोला फेंक के लिए ज़रूरी अभ्यास सम्बन्धी जानकारी सरल शब्दों में दी। ट्रिक, हनुमान जम्प, बॉडी स्ट्रेच,वार्म अप व खानपान के बारे में बताया।भर्ती के लिए सहायक वर्ज़िश की विधिवत ट्रेनिंग उन्होंने दी।

इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को स्वयं लम्बी कूद, ऊंची कूद कर सही तकनीक बताया। विकास खण्ड प्रशिक्षण प्रभारी व्यायाम अनुदेशक अफ़ज़ल अली, हीरा सिंग,संकुल समन्वयक व अन्य उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनजातिय गौरव दिवस की घोषण कर पुरे विश्व की जनजातियों का बढ़ाया मान :- केदार कश्यप

0

जनजातियों के गौरवमयी इतिहास व महानायको के बलिदानों को पिछले 70 सालों तक नहीं मिला सम्मान ना ही अधिकार

अजजा मोर्चा मण्डल भानपुरी के करन्दोला व रोतमा में जनजाति गौरव दिवस पर हुआ कार्यक्रम, भगवान बिरसा मुंडा की मनायी गयी जयंती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जंयती को जनजाति गौरव दिवस घोषित करने के बाद पहली बार ग्राम करन्दोला में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा उपस्थित समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में बनाने का घोषणा किया, बिरसा मुंडा जी के जीवनी के बारे में बताते हुये कश्यप जी ने कहा कि हमारी जनजातियों का भारत की स्वतंत्रता और समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान हैं, देश की संस्कृति और इतिहास को उन्होंने अपने परिश्रम से सींचा है, लेकिन दुर्भाग्वश दशकों तक हमारे जनजातीय भाइयों बहनों को ना उनका अधिकार मिला ना ही सम्मान आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें सम्मान भी दिया और अधिकर भी ।जब बिरसा मुंडा युवा अवस्था में थे तब उन्होंने देखा कि जनजाति समाज को मिशनरी एवं अंग्रेज बरगलाकर उनका धर्मांतरण करवा रहे हैं, बिरसा मुंडा जी सदैव समाज को जोड़ने का कार्य करते रहे, वो प्रकृति को भगवान मानते थे जिसका असर आज भी देखने को मिलता है परंतु आज आदिवासी संस्कृति पर पुन: आघात हो रहा है इससे हम सबको संगठित होकर लड़ने की आवश्यकता है आदिवासी समाज सदैव सनातनी रहे हैं परंतु आज कई देश विरोधी ताकते हम सब को सनातनी से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं इससे हमें पूरे समाज को बचाना है।

पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

कांग्रेस पार्षद की हत्या, जन्मदिन के एक दिन पहले तालाब के किनारे मिला शव

0

चरोदा – नगर निगम के वार्ड क्र 2 के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर 39 वर्ष की हत्या कर दी गई | सरकारी स्कूल के पीछे बंधवा तालाब के पास खून से लथपथ हालत में मिला ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद सूरज बंछोर बीती रात सोमवार को लगभग 9 बजे अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे कुछ देर बाद उनके दोस्त वहां से चले गए जब देर रात वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें फ़ोन किया तो फ़ोन नहीं उठाया | कुछ देर पश्चात् सूरज बंछोर खून से लथपथ तालाब के किनारे मिला जिसे तुरंत परिजन उन्हें लेकर बीएम शाह अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हमलावरों ने धारदार या नुकीले हथियार और रॉड या डंडे से उनके ऊपर वार किया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

हत्या के एक दिन पहले ही मृतक का जन्मदिन था |

हॉस्पिटल ले जाने के पश्चात् पुलिस को इसकी सूचना मिली थी | शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है | पुलिस ने पार्षद की हत्या को लेकर संदेह के आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है इसके साथ परिजनों व दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है | पुलिस इसके पीछे विवाद को वजह मान रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बालोद – बैंक में चोरों का धावा..एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास

0

बालोद – बैंक में चोरों ने एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत 8 किमी दूर दुधली गाँव के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का मामला है | जहाँ पर बीती रात्रि बैंक के सामने का शटर व एटीएम का कैप टुटा हुआ मिला | इस पुरे घटनाक्रम में बैंक व एटीएम से रुपये चोरी की पुष्टि नहीं हुई है जैसा कि बैंक मेनेजर द्वारा बताया गया किन्तु जिस प्रकार चोरों ने शटर व एटीएम कैप तोड़ा इससे अंदाजा यही लगाया जा सकता है कि चोर चोरी के इरादे से आये थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

बैंक मेनेजर द्वारा उक्त घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है | सीसीटीवी ही एकमात्र जरिया है जिसके द्वारा चोरों तक पहुंचा जा सकता है |   

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आखिर किस प्रकार डीआरजी नारायणपुर के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 10 लाख के ईनामी नक्सली कमांडर को किया ढेर – खबर विस्तार से

0

आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में 10 लाख रूपये के ईनामी नक्सली कंपनी नंबर-06 का कमाण्डर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी को मार गिराया डीआरजी नारायणपुर के जवानों ने

साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी 30 से अधिक नक्सल अपराधों में नामजद आरोपी रहा है, अधिकतर अपराधों का मुख्य लीडर और मास्टर माइंड भी रहा

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर श्री सुन्दरराज पी. के निर्देशानुसार संचालित नक्सल अभियान के तहत् गोपनीय सुत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 15.11.2021 के प्रातः 09ः30 बजे छोटेड़ोंगर से डीआरजी नारायणपुर की 02 टीम ग्राम बांहकेर की ओर एरिया डाॅमिनेशन हेतु रवाना की गई थी। करीबन 10.30 बजे ग्राम बांहकेर के जंगल में पुलिस पार्टी पहुंची तो साकेत नरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के नेतृत्व वाली कम्पनी नम्बर-06 के लगभग 35-40 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों ने पुलिस बल को जान से मारने की नियत से अंधाधुध फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया गया जिसके फलस्वरूप डीआरजी के जवानों ने भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए नक्सलियों पर फायरिंग की। पुलिस बल के जवाबी कार्यवाही को भारी पड़ता देखकर सशस्त्र नक्सली फरार हो गये। फायरिंग रुकने पर पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र की सर्चिंग की गई इस दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव तथा एक ए.के.-47 रायफल बरामद किया गया। आत्मसमर्पित नक्सलियों और उपलब्ध प्रोफाईल फोटो के आधार पर नक्सली के शव की शिनाख्तगी की करवाई गई, जिसमें शव की पहचान कंपनी नंबर-6 के कमांडर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के रूप में की गई।

उल्लेखनीय है कि साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी, उम्र-40 वर्ष, साकिन बुढ़ाकुर्से थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर छ0ग0 का निवासी था। जो कि सीवायपीसी (कंपनी पार्टी कमेटी) कंपनी नंबर-06 का कम्पनी कमाण्डर था। साकेत नरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी एके-47 रायफल, यूबीजीएल और मेनपैक सेट रखता था। इनके अधीन कम्पनी नंबर- 06 के करीबन 45-50 वर्दीधारी नक्सली शामिल थे। इनका मुख्य कार्यक्षेत्र, छोटेड़ोगर, धनोरा, बेनूर, फरसगांव, धौड़ाई, बारसूर, कुदूर, मर्दापाल, बयानार, झारा, बड़ेडोंगर और केशकाल का सम्पूर्ण क्षेत्र के साथ माड़िन नदी के किनारे से होकर बारसूर तक का क्षेत्र रहा है। राज्य सरकार के आदेश के तहत् इनके पदीय दायित्वों के आधार पर 10,00,000/- (शब्दों में दस लाख) रूपये ईनाम था।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के नेतृत्व में घटित प्रमुख घटनाएं:-

1- दिनांक 23.03.2021 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कड़ेनार और कन्हारगांव के मध्य बुकिंगतोर पुलिया के पास नक्सल गस्त आपरेशन से लौटते हुए वाहन में आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग किया गया, जिसमें 05 जवान शहीद हुये तथा 23 जवान घायल हुये थे।
2- दिनांक 24.01.2018 को ओरछा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम ईरपानार के जंगल के पास नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 04 जवान शहीद हो गये।
3- दिनांक 20.08.2021 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कडेमेटा से कड़ेनार के बीच प्रोटेक्टिव पेट्रोल सर्च आॅपरेशन में हमला किया गया, जिसमें 02 जवान शहीद हुये।
4- दिनांक 20.07.2021 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कडेमेटा से कड़ेनार के बीच आरओपी एवं एरिया डाॅमिनेशन पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 01 जवान शहीद और 01 जवान घायल हुये।
5- दिनांक 27.07.2020 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत नवीन कैम्प कड़ेमेटा में कैम्प लूटने की नियत से फायरिंग किया गया, जिससे मोर्चा में तैनात 01 जवान शहीद हो गये।
6- दिनांक 06.03.2016 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत अमदईघाटी हिल्स के उपरी छोर में सड़क निर्माण सुरक्षा और नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 04 जवान घायल हुये और 01 रायफल लूट लिये थे।
7- दिनांक 10.12.2015 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत अमदईघाटी कैम्प में हमला किया गया जिसमें 01 जवान शहीद हुआ।
8- दिनांक 29.04.2020 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कड़ेमेटा एवं बुरगुम के बीच बेचा मोड़ पहाडी के पास पुलिस पार्टी में फायरिग किया गया, जिसमें 02 जवान घायल हुये तथा इस घटना में 01 महिला नक्सली का शव और हथियार भी बरामद हुआ था।
9- दिनांक 28.12.2019 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुरगुम के जंगल के पास सडक सुरक्षा और नक्सल गस्त में लगे पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 01 जवान घायल हुआ था।
10- दिनांक 26.10.2016 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कीलम के जंगल के पास नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 02 जवान घायल हुये थे।
11- दिनांक 25.01.2020 को धौड़ाई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तिरकानार-पण्डरीपारा के जंगल में एक ग्रामीण को अगवा कर हत्या कर दिया गया था।
12- दिनांक 27.11.2017 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयेमेटा और कावानार के जंगल के पास नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें जवाबी कार्यवाही के दौरान 05 नक्सली गिरफ्तार किया गया।
13- दिनांक 25.10.2016 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कीलम और बेचा के जंगल के पास नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें जवाबी कार्यवाही के उपरांत 01 वर्दीधारी महिला नक्सली का शव बरामद किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

उपरोक्त के अलावा अन्य 16 अपराधों में प्रमुखता से शामिल था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में कल संघ परिवार,हिंदू संगठन व भाजपा जिला बालोद के बड़े नेता होंगे एकत्र, आगामी कार्ययोजना पर होगी चर्चा

0

कुर्मी भवन में कल समन्वय बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

बालोद :- विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला की अगुवाई में कल कुर्मी भवन में राजनीतिक संगठन व हिंदू संगठनों का समन्वय बैठक रखा गया है। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में संघ के प्रांतीय पदाधिकारी व सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख छत्तीसगढ़ राधेश्याम जलक्षत्री जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे । संघ परिवार व विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों सहित भाजपा के जिला स्तर व मंडलों के प्रमुख पदाधिकारियो को बुलाया गया है। बालोद जिला में संघ परिवार व हिंदू संगठनों की अगुवाई में आगामी कार्ययोजना के सम्बंध में यह बैठक होगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,जिला मातृ शक्ति,धर्म जागरण मंच सहित अन्य संगठन के प्रमुख बालोद शहर के अंदर कुर्मी भवन में दोपहर 1 बजे एकत्र होंगे इस बैठक में विहिप के जिला व प्रखण्ड के बड़े पदाधिकारी, भाजपा के पूर्व विधायक, सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला भाजपा अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महामंत्री,मंत्री,सहित 9 मंडलों के अध्यक्ष व दोनों महामंत्री वही जिला पंचायत सदस्यगण,जनपद अध्यक्ष, प्रदेश मोर्चा व पदाधिकारी व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सहित जिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष,व वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि यह बैठक काफी महत्त्वपूर्ण है। जिसमे संगठन के सभी प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आगामी कार्ययोजना बनेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नोनी सुरक्षा योजना सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण

0

पढ़ी-लिखी बेटियों को प्रदेश सरकार 1 लाख रुपए उनके खाते में जमा करेगी। महिला एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 15 नवम्बर को वार्ड क्र 16 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्र 25, 26 में नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1 लाख की राशि बालिका को 18 वर्ष पूर्ण व 12 वी कक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात् मिलेगा | प्रमाण पत्र महिला बाल विकास विभाग व भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दिया गया जिसका वितरण वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पासिंह, रेखा साहू की उपस्थिति में वितरण किया गया | इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित बच्चों मिन्नी, तमन्ना, अनीता, आराधना, लीना, डॉली, हिमांशी, अनिता को प्रमाण पत्र वितरित किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार बेटियों के लिए एक ओर जहां सुकन्या समृद्धि योजना लागू की है तो वहीं छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की बेटियों के लिए नोनी सुरक्षा योजना के जरिए एक लाख रुपए उनके खाते में जमा कर रही है। सरकार ने 1 अप्रैल 2014 को इस योजना की शुरूआत की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS